Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

"इशकजादे" में इस जूनियर एक्‍टर को दिहाड़ी मजदूरी से भी कम मिला था पेमेंट, एक्‍टर ने किया खुलासा

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फिल्‍म के पर्दे पर नजर आने वाले एक्‍टर को वहां तक पहुंचने के लिए लंबा स्‍ट्रगल करना पड़ता है। एक छोटे से रोल के लिए मौके की तलाश में वो हर जिल्‍लत और आर्थिक शोषण सहते हैं। ऐसी ही कुछ दास्‍तां "इश्कजादे" में एक जूनियर एक्‍टर की भी है। ये एक्‍टर हैं अंश पांडे, जिन्‍होंने हाल ही में मनीष मुंद्रा द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिया' फिल्‍म से बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत की है और स्‍टार प्‍लस के सीरियल में भी नजर आ रहे हैं।

अंश पांडे 'सिया' फिल्‍म में इस किरदार में आए नजर
लखनऊ के लड़के अंश पांडे 'सिया' फिल्‍म में "बच्चन" का किरदार निभाते नजर आएं। ये फिल्‍म 16 सितंबर को रिलीज हुई।अंश फिल्म में एक बहुत ही दिलचस्प किरदार हैं और यह दर्शकों को हैरान कर दिया है। स्‍टार प्‍लस पर बन्नी चाउ होम डिलीवरी में नजर आ रहे अभिनेता अंश पांडे ने अपने हाल के इंटरव्‍यू में खुलासा किया कि इश्‍कजादें में उन्‍हें फिल्‍म के लिए पहला बतौर जूनियर कलाकार कितना पेमेंट मिला था जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

अंश पांडे ने शेयर किया ये अनुभव
लखनऊ के रहने वाले अंश ने कहा "मेरा पहला प्रोजेक्ट इश्कजादे था और मैंने इसमें एक जूनियर कलाकार की भूमिका निभाई थी। मैं उस समय लखनऊ में था जब इश्कजादे की शूटिंग चल रही थी। मुझे इस फिल्‍म के ऑडिशन के बारे में पता चला। फिल्म के लिए अलग- अलग एज ग्रुप के लिए था सलेक्‍शन हो रहा था, मुझसे कहा कि मेरे आयु वर्ग के लिए उनकी कोई भूमिका नहीं है।

जूनियर कलाकार के तौर पर मिले थे महज 150 रुपये
अंश ने बताया कि हालांकि उन्होंने कहा कि मैं एक जूनियर अभिनेता के रूप में काम कर सकता हूं जो फ्रेम में होगा, जिसके लिए मैंने हामी भर दी। शूटिंग 3 दिनों तक चली और मेरी भूमिका एक गेस्‍ट की थी और झल्ला वाला गाने की शूटिंग के दौरान कुछ खाते हुए थी। उन्‍होंने कहा मुझे याद है कि मुझे इश्कजादे में जूनियर अभिनेता होने के लिए 150 रुपये का पेमेंट किया गया था।

फिल्‍म का हिस्सा बनने के लिए अपना सब कुछ दे दिया
अंश पांडे ने कहा "मैंने इशकजादे फिल्‍म का हिस्सा बनने के लिए अपना सब कुछ दे दिया। फिल्‍म में मेरे जो भी छोटे-छोटे सीन थे वो एडिटिंग टेबल पर कट गए । तब मुझे एहसास हुआ कि यह काम खोजने का तरीका नहीं है और इसलिए मैंने बेसिक सीखने के लिए थिएटर ज्‍वाइन किया।

एक्‍टर ने बताया उस 150 रुपये की उनके लिए क्‍या हैअहमियत
अंश पांडे ने कहा "हालांकि 150 रुपये एक बहुत छोटी धनराशि है लेकिन यह मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखती है क्योंकि यह मेरी पहले प्रोजेक्‍ट की कमाई थी। उस समय मैं वो 150 रुपये पाकर बहुत खुश था क्योंकि वो मेरे एक्टिंग के हुनर का परिणाम था। उन्‍होंने कहा यह अभिनय की दुनिया में पहला कदम था।

अंश ने बताया जूनियर कलाकार की भूमिका का कितना है महत्‍व
अंश पांडे ने बताया मैंने फिल्म बुलेट राजा में भी एक जूनियर कलाकार की भूमिका निभाई। उन्‍होंने कहा मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि क्योंकि ये छोटे कदम जीवन का एक हिस्सा हैं जो यात्रा को योग्य बनाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्‍टर अंश पांडे सिया फिल्म की और पहले प्यार तूने क्या किया जैसे शो में भी नजर आ चुके हैं।
और भी

ऐश्‍वर्या राय ने स्‍टेज पर मणिरत्‍नम के छुए पैर, एक्‍ट्रेस के सादगी भरे अंदाज की हो रही तारीफ, देखें वीडियो

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की लंबे समय के अंतराल के बाद पोन्नियिन सेलवन में नजर आने वाली है। इस फिल्‍म के प्रमोशन के लिए एक कार्यक्रम में ऐश्‍वर्या राय ने स्‍टेज पर साउथ के फेमस डॉयरेक्टर की तारीफ करते हुए उनके पैर छु लिए। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस ऐश्‍वर्या की इस सादगी पर फिदा हो गए हैं।

ऐश्‍वर्या ने मणिरत्‍नम की जमकर की तारीफ
ऐश्वर्या सोमवार को फिल्म के प्रचार के लिए स्‍टेज पर मणिरत्‍नम की जमकर तारीफ की। उन्होंने पोन्नियिन सेलवन को 'सुपर स्पेशल' फिल्म भी कहा।

मणिरत्नम ने ऐश्वर्या को फिल्म इंडस्‍ट्री में लॉन्च किया था। उन्होंने 1997 में अपनी फिल्म इरुवर से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने गुरु (2007) और रावण (2010) में उनके साथ काम किया। उन्होंने अब पोन्नियिन सेलवन 1 में मौका दिया।

ऐश्वर्या ने कहा ने तारीफ करते हुए बोली ये बात
"यह फिल्म प्यार का श्रम है और हमारे गुरु मणि सर के साथ शुरू होती है। आपका पूरा आभार सर कि हम आपके ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं। फिल्‍म की रोमांचक, मोहक, दिलचस्प कहानी है। इसलिए कोई भी देख सकता है कि क्यों मणि सर जैसे फिल्म निर्माता इसे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में लाना चाहते हैं और हम कितने भाग्यशाली हैं कि हमें उनकी ड्रीम फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला। क्योंकि यह मणिरत्नम की शैली में में बनी है।"


तारीफ करने के बाद ऐश्वर्या ने उनके पैर छुए
ऐश्वर्या ने आगे कहा
"मुझे कई फिल्मों का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है, जो बड़ी फिल्‍में हैं, लेकिन मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि यह कैसे खास है। यह इसलिए खास है क्‍यों‍कि ये एक मणिरत्नम फिल्म है और यही इसे सुपर स्पेशल बनाती है। तो फिर से धन्यवाद मणि सर जिन्‍होंने हमें ये मौका दिया । बहुत-बहुत धन्यवाद।"

 
और भी

पंकज त्रिपाठी ने बताया क्यों पिट रही हैं बॉलीवुड फिल्में? बोले- 'हिंदी सिनेमा में जैसा काम होता है वो....'

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)।कोरोना काल के दौरान जब सभी सार्वजनिक स्थल बंद थे तो लोगों ने अपने घरों में बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म दुनिया भर का कंटेंट छान मारा। जिसके चलते फिल्मों को लेकर लोगों की पसंद काफी बदल गई। इसका सबूत तब देखने को मिला जब कोरोना के बाद सारे थिएटर खुल गए और बॉलीवुड ने हमेशा की तरह एक के बाद एक अपनी फिल्म रिलीज की। लेकिन लोगों ने इन फिल्मों को उतना प्यार और सराहना नहीं दी जितनी आमतौर पर वह देते थे।

पंकज त्रिपाठी को सता रही बॉलीवुड की चिंता
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस का देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग फिल्मों की स्टोरी को लेकर कितनी गंभीरता से ले रहे हैं। यही वजह है कि लोगों ने बॉलीवुड के खिलाफ बायकॉट ट्रेंड शुरू कर दिया है। जिस किसी फिल्म की स्टोरी फैंस को पसंद नहीं आ रही है वह उसे पूरी तरह से बायकॉट कर रहे हैं। अब इसी मुद्दे पर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने चिंता जाहिर की है।

पंकज त्रिपाठी ने दी ये नसीहत
पंकज त्रिपाठी ने इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में देखे जा रहे कंटेंट को लेकर चिंता जाहिर की है। दो दशकों से अधिक समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे अभिनेता ने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों को अपने लेखकों को अधिक महत्व देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बॉलीवुड को ये समझना बहुत जरूरी है कि आज के दौर में फिल्म को हिट कराने के लिए एक अच्छी कहानी का होना कितना जरूरी है।

बताया क्यों बदला फैंस का फिल्म देखने का नजरिया
पंकज त्रिपाठी ने अपने इंटरव्यू में कहा कि, "मेरे पास कोई मजबूत वजह नहीं है, लेकिन अगर मैं पिछले 15 वर्षों के अपने करियर ग्राफ की बात करूं, तो सिनेमा को लेकर मेरी रूचि काफी अलग है। मैं कुछ मलयालम फिल्में और कुछ बंगाली फिल्में देखता हूं, लेकिन मैं हिंदी सिनेमा की कुछ ही फिल्में देखता हूं। हो सकता है कि कोरोना महामारी के बाद दर्शकों की फिल्मों को लेकर रूचि बदल गई हो, क्योंकि उन्होंने ओटीटी पर बहुत सी अच्छी फिल्में देखीं। इन प्लेटफार्मों पर दुनिया भर की कहानियां हैं जिसने लोगों के नजरिए को बेहतर कर दिया। ऐसे में हमारे लिए यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि हम पर्दे पर क्या पेश कर रहे हैं'।

'हिंदी सिनेमा में जिस तरह का काम होता है...'
पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा कि, "पहले विकल्प बहुत कम होते थे। उस समय एक फिल्म रिलीज होती थी और सभी स्क्रीन पर वही दिखती थी जिसके चलते लोग कहीं और नहीं जा पाते थे लेकिन अब पासा पलट गया है। लोग साउथ सिनेमा के बारे में बात करते हैं लेकिन मैं हाल ही में एक रिपोर्ट पढ़ रहा था जिसके मुताबिक केवल 3-4 लोकप्रिय फिल्मों ने ही अच्छा बिजनेस किया है। मुझे ठीक से याद नहीं है लेकिन वहां 100 के करीब फिल्में रिलीज हुई थी जिनमें महज 3-4 ही हिट हुई। लेकिन हिंदी सिनेमा में जिस तरह का काम होता है उससे हमेशा ही मुझे चिंता होती है।

पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट
वहीं पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों एक्टर मिर्जापुर के तीसरे पार्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा उन्हें आखिरी बार ओटीटी पर रिलीज हुई क्रिमिनल जस्टिस में देखा गया था। इसके साथ ही वह आने वाले दिनों में फिल्म ओेएमजी 2 में नजर आएंगे।
और भी

बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से 2017 से चल रहे इस केस में मिली बड़ी राहत

 
नई दिल्‍ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को एक 2017 के केस में बड़ी राहत मिली है। शाहरुख खान को सर्वोच्‍च न्‍यायालय से ये राहत 2017 में फिल्म रईस के प्रमोशन के दौरान वडोदरा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर आपराधिक मामला बहाल करने के मामले में मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर आपराधिक मामला बहाल करने से सरासर इनकार कर दिया है।
और भी

चुप ने पहले दिन लगाई ऊंची दहाड़, दूसरे ही दिन कलेक्शन धड़ाम...

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म चुप ने पहले दिन ऊंची दहाड़ लगाई थी। फिल्म को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस यह करीब 3 करोड़ के आसपास का बिजनेस करने में कामयाब रही। माना जा रहा था कि शनिवार को चुप की कमाई बढ़ेगी पर पर यह गलत साबित हुआ रिलीज के दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 40 प्रतिशत से भी ज्यादा घटा।

घटी चुप की कमाई : 
सनी देओल पिछले 10 सालों से लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं। अगर आंकड़ों पर गौर किया जाए तो सनी ने एक के बाद एक 12 फ्लॉप फिल्में दी हैं। आखिरी बार उन्हें 2019 में फिल्म ब्लैक में देखा गया था। इस फिल्म का नाम भी कम ही लोगों को याद है। अब 'चुप' का हाल भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास अच्छा नहीं है। फिल्म वीकेंड पर दूसरे दिन ही ढाहती नजर आ रही है। वहीं ब्रह्मास्त्र अपने तीसरे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है।

दूसरे दिन कमाए करोड़ों :
'चुप' ने दूसरे दिन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ 1.70 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की कमाई में 40 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी दर्ज की गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा की रविवार को फिल्म कैसा परफॉर्म करती हैं क्योंकि सोमवार से तो फिर फिल्म का कलेक्शन घटना ही है। दूसरा, इसकी सीधी टक्कर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' से है। हालांकि 28 करोड़ के बजट में बनीं चुप के लिए अभी तो लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। 

ब्रह्मास्त्र दे रही कड़ी टक्कर :
23 सितंबर को देश के करीब 800 सिनेमा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई चुप एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें उन लोगों का खून होता है जो फिल्म को खराब रेटिंग देते हैं और खुद को फिल्म क्रिटिक बताते हैं। फिल्म को रिव्यू भी अच्छे मिले और रिलीज के लिए लोगों ने टिकटों के रेट मात्र 75 रुपये होने के चलते इसे जमकर देखा भी। दूसरे दिन जैसे ही टिकटों रेट सामान्य हुए ये बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई।

और भी

मोर माटी एप पर आज रिलीज होगी छत्तीसगढी फिल्म भूलन द मेज

 भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय लेबल पर भारत ही नही विदेशों में भी चर्चित रही कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी छत्तीसगढ की बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी फिल्म भूलन द मेज छत्तीसगढ के मोर माटी एप्प पर 24 सितंबर को शाम 4 बजे रिलीज की जा रही है।

फिल्म के निर्देशक मनोज वर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी संख्या में लोगों ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में नही देख पाये थे और लगातार इस फिल्म को यू टयूब या ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने की मांग कर रहे थे, इसलिए दर्शकों की भारी डिमांड को ध्यान में रखकर इस फिल्म भूलन द मेज को छत्तीसगढ के ओटीटी प्लेटफार्म मोर माटी एप्प पर इसे रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को 29 रूपये आनलाईन पेंमेंट करना होगा और जो आनलाईन नही कर सकते उनके लिए अलग से व्यवस्था करते हुए कूपन सिस्टम लागू किया गया है ताकि कूपन खरीदकर लोग इस फिल्म को देख सके। यह फिल्म इस एप्प पर देश सहित विदेशों में भी देखा जा सकता है।

ज्ञातव्य हो कि गत 27 मई को पूरे छत्तीसगढ में प्रदर्शित यह वही छत्तीसगढी फिल्म है जो बॉलीवुड की फिल्मों को मात देते हुए रिकार्ड 56 दिन मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में चल कर एक अलग रिकार्ड बनाया है। इस फिल्म को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ देखा और इसकी बेहद सराहना करते हुए इस फिल्म को टेक्स फ्री कर दिया था और राज्यपाल अनुसुईया मानिकपूरी ने फिल्म देखने के बाद फिल्म के निर्देशक मनोज वर्मा और पूरे टीम को सम्मानित किया था।

और भी

'खिलाड़ी' में अक्षय कुमार को आयशा जुल्का ने मुंह पर थूकने की क्यों दी मंजूरी? एक्ट्रेस ने बताई ये बड़ी वजह

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में अभिनय कर चुकी आयशा जुल्का ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हश-हश सीरीज से बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी हिट फिल्मों में कुर्बान, जो जीता वही सीकंदर और खिलाड़ी जैसी फिल्में शामिल हैं। जिन्हें लोगों ने बेहद पसंद किया था। आयशा जुल्का ने फिल्म खिलाड़ी में लीड रोल कर रहे अक्षय कुमार के साथ एक सीन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए।

जब अक्षय कुमार ने आयशा के मुंह पर थूका था पानी
चलिए आपको पहले इस सीन के बारे में बताते हैं। यह सीन था साल 1992 में आई फिल्म खिलाड़ी के एक गीत 'क्या खबर थी जाना का'। इस सीन में अक्षय कुमार मुंह में पानी भरकर स्वीमिंग पूल से बाहर आते हैं और मुंह में भरे पानी को आयशा के मुंह पर थूक देते हैं। आयशा ने बताया कि उन्हें इस सीन के बारे में पहले से पता था और वह इसके लिए तैयार भी थी।

आयशा जुल्का ने बताया इस चीज से थी दिक्कत
एक इंटरव्यू के दौरान आयशा जुल्का ने ये दिलचस्प साझा किया और बताया कि, उन्हें इस पानी वाले सीन से किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं थी उन्हें दिक्कत थी तो, कुछ चुनिंदा कपड़ों से जिन्हें ऑन स्क्रीन पहनना उनके लिए सहज नहीं था। वह कहती हैं कि, वह जब भी किसी फिल्म के लिए हां करती थीं तो प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी शर्तों को लेकर पहले ही चर्चा कर लेती थीं।

आयशा को अक्षय कुमार के साथ काम करना है पसंद
आयशा ने आगे बताया कि, उन्हें पसंद है कि वह शूटिंग सेट पर समय से पहुंचे। डायरेक्टर के मुताबिक काम करे और किसी भी तरह की परेशानी ना खड़ी करे। आयशा कहती हैं कि उन्हें अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करना पसंद था क्योंकि, उनकी कैमिस्ट्री अक्सर फैंस को पसंद आती थी। आयशा कहती हैं कि, वह बेहद खुश हैं कि अक्षय कुमार आज बॉलीवुड के सबसे कामयाब अभिनेताओं में से एक हैं।

कभी अक्षय के प्यार में दीवानी थीं आयशा
अक्षय कुमार के साथ आयशा जुल्का ने 'खिलाड़ी' के बाद 'वक्त हमारा है'', दिल की बाजी', 'जय किशन' जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन दिनों अक्षय कुमार और आयशा जुल्का के लव अफेयर की भी खबरें सामने आने लगी थी। खबरों के मुताबिक माना जाता है कि आयशा जुल्का का दिल टूटने के बाद उन्होंने हमेशा के लिए मुंबई छोड़ दिया था।

आयशा जुल्का का वर्कफ्रंट
आयशा जुल्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अब जल्द ही हश-हश फिल्म से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगी। कुछ वेबसाइट ने अपने रिव्यू में फिल्म को काफी अच्छी रेटिंग दी है। फिल्म में आयशा और जुही चावला को एकसाथ स्क्रीन शेयर करते देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस थ्रीलर फिल्म में सोहा अली खान, कृतिका कामरा, करिश्मा तन्ना और शहाना गोस्वामी भी अहम भूमिका में नजर आईं।
और भी

आमिर खान की बेटी आइरा को बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे ने पहनाई अंगूठी

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान अब ऑफिशियली सिंगल नहीं हैं। हाल ही में इस स्टारकिड ने अपनी लाइफ की सबसे बड़ी गुड़ न्यूज फैंस के साथ शेयर की। आइरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई कर ली है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें नुपुर उन्हें बड़े रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते नजर आ रहे हैं और आइरा ने भी उन्हें जवाब में हां कहा।

आइरा खान यूं तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अकसर अपनी फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जो उनकी लाइफ का सबसे स्पेशल वीडियो होगा। इसमें उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे किसी स्पोर्ट इवेंट में नुपुर अपना गेम छोड़ कर भागकर आते हैं और आइरा के सामने घुटनों पर बैठ जाते हैं।

 
 
 

नुपुर घुटनों के बल बैठकर आइरा के सामने एक रिंग का बॉक्स खोलते हैं और उन्हें प्रपोज करते हैं। आइरा सबके सामने माइक पर ही हां कहती हैं तो नुपुर उन्हें अंगूठी पहना देते हैं। इसके बाद दोनों किस करते हैं। आइरा और नुपुर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं।

 

 

और भी

'मुझे जानते भी हो तुम लोग, मैं...' राखी सावंत ने बताया अपने खानदान का सच, सुनकर पीट लेंगे माथा

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहे जानी वाली राखी सावंत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा कह देती हैं कि जिसे सुनकर फैंस दंग रह जाते हैं। कभी वह कभी वह शादी हो जाने का दावा करती हैं तो कभी तलाक हो जाने पर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। अब राखी सावंत ने एक बार ऐसा दावा कर दिया है आप भी अपना सिर पीटने पर मजबूर हो जाएंगे।

राखी सावंत ने बताया अपने पुर्वजों का सच
राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी वह कैमरे के सामने अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल के साथ रोमांस करती हैं तो कभी अचानक रोने लगती हैं। कई बार राखी सावंत अपने अटपटे बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इस बीच राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने पुर्वज को लेकर बड़ा खुलासा किया।

राखी सावंत बोलीं- 'तुम जानते भी हो मुझे...'
दरअसल राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत ने मोगली और टार्जन को अपना पूर्वज बताया है। राखी सावंत इस वीडियो में कह रही हैं कि, 'तुमको पता है मैं किस खानदान से हूं? जानते हो मुझे मैं किस खानदान से हूं? तुम लोगों ने मोगली का नाम सुना था, टार्जन मोगली, वो मेरे दादा परदादा थे और उनके खानदान से मैं हूं'।

फैंस ने दिए फनी रिएक्शन
राखी सावंत अपने इस बयान से एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इतना भी सच नहीं बताना था'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हां वो सब तो ठीक है लेकिन शक्ल किस पर गई है'। एक यूजर ने लिखा, 'अरे यार ये तो हद ही हो गई'।

राखी सावंत ने आदिल को किया था प्रपोज
आपको बता दें कि बीते दिनों राखी सावंत का एक वीडियो काफी चर्चा में रहा। जिसमें वह फूलों का गुलदस्ता लेकर अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल को प्रपोज करती हुई नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी बॉयफ्रेंड आदिल को शादी के लिए प्रपोज करती हैं लेकिन आदिल इसका जवाब नहीं देते हैं। ऐसे में राखी बोलती हैं- ला मेरे फूल वापस दे। इसके बाद आदिल राखी को गले लगा लेती हैं।

क्या आदिल से शादी करेंगी राखी?
ऐसा पहली बार नहीं है कि जब राखी सावंत का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ हो। वह अक्सर आदिल के साथ स्पॉट की जाती हैं। वह कहती हैं कि वह आदिल को कभी खोना नहीं चाहती। दोनों अक्सर कैमरे के सामने अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि दोनों आखिर कब शादी के बंधन में बंधेंगे।
और भी

शाहरुख खान की वजह से रितेश को लगी इस चीज की गंदी लत, पत्नी जेनेलिया ने भी जोड़े हाथ

 
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी लाखों फैंस हैं। हर कोई उनकी स्टाइल का दीवाना हैं। यही वजह है कि फैंस उनकी हर चीज को फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान का एक जबरा फैन बॉलीवुड सेलिब्रिटी में भी शुमार है। जी हां हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख की जो शाहरुख खान की हर चीज को फॉलो करते हैं।

रितेश देशमुख का बड़ा खुलासा
रितेश देशमुख ने हाल में तमन्ना भाटिया से हुई खास बातचीत में शाहरुख खान से जुड़े कुछ किस्से शेयर करे। उन्होंने बताया कि उनकी किंग खान से पहली मुलाकात कैसे हुई थी और बादशाह की वजह से रितेश देशमुख को एक चीज की लत लग गई जिसको छुड़ा पाना अब उनके लिए काफी मुश्किल है।

जब शाहरुख खान से पहली बार मिले थे रितेश
रितेश देशमुख और तमन्ना भाटिया की इस वीडियो को नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में रितेश देशमुख कह रहे हैं कि, 'एक बार की बात है शाहरुख खान मेरे पिता से मिलने मेरे घर आए थे। मैं उन्हें अपनी आंखों के सामने अचानक देखकर हैरान एकदम से एक्साइटेड हो गया क्योंकि मैं उनका बहुत ही बड़ा फैन हूं'।

जब पहले बार रितेश ने सुना इस चीज का नाम
रितेश देशमुख ने आगे बताया कि, 'जब मैंने शाहरुख खान को अपनी आंखों के सामने देखा तो मैंने उन्हें कुछ खाने का ऑफर किया। लेकिन शाहरुख खान ने कुछ भी लेने से साफ मना कर दिया। लेकिन जब मैंने उनसे दोबारा फोर्स करते हुए पूछा तो उन्होंने जवाब में ब्लैक कॉफी कहा। इससे पहले मैंने कभी ब्लैक कॉफी का नाम सुना तक नहीं था। जब मैंने अपने शेफ को कॉफी बनाने के लिए कहा तो उन्हें भी समझ नहीं आया।

शाहरुख खान की वजह से इस रितेश को लगी इस चीज की लत
रितेश देशमुख ने तमन्ना भाटिया से आगे बातचीत करते हुए बताया कि, 'मैंने फिर किसी की मदद से शाहरुख खान के लिए ब्लैक कॉफी बनाई'। रितेश ने आगे कहा, 'मुझे बहुत देर से ब्लैक कॉफी के बारे में पता लगा और फिर मैंने वह पीनी शुरू की। अब ब्लैक कॉफी के साथ मेरा रिश्ता लव अफेयर की तरह ही हो गया है'।

रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म
आपको बता दें कि शशांक घोष द्वारा निर्देशित फिल्म प्लान ए और प्लान बी में रितेश देशमुख नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार उनके साथ तमन्ना भाटिया स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब यह फिल्म 30 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
और भी

बॉम्‍बे बेगम में पूजा भट्ट का बोल्‍ड किसिंग सीन देख कर विद्या बालन ने कर दिया था फोन, जानें क्‍या कहा

 

नई दिल्‍ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस पूजा भट्ट ने लंबे समय तक फिल्‍मों से दूर रहीं लेकिन एक साल पहले उन्‍होंने वेब सीरीज बॉम्‍बे बेगम से एक्टिंग की दुनिया में वापसी की और जमकर सुर्खियां बटोरी। वहीं अब जब पूजा भट्ट की दो दिन बाद एक नई फिल्‍म रिलीज होने को तैयार है तब पूजा भट्ट ने खुलासा किया कि बॉम्‍बे बेगम्‍स में रिलीज के बाद बॉलीवुड एट्रेस पूजा भट्ट ने खुलासा किया कि विद्या बालन ने उनकी बोल्‍ड कीसिंग सीन के लिए क्‍या कहा था।

पूजा भट्ट की जल्‍द रिलीज हो रही ये फिल्‍म
महेश भट्ट की बड़ी बेटी और आलिया भट्ट की बड़ी सौतेली बहन पूजा भटृट जो एक दिग्‍गज एक्‍ट्रेस हैं इसी हफ्ते शुक्रवार को रिलीज होने वाली अपकमिंग फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट में नजर आने वाली है। उन्‍होंने इस फिल्‍म रिलीज से पहले अपने एक्टिंग करियर के बारे में बात करते हुए उन्‍हें उनकी अदाकारी के लिए मिली तारीफ को साझा किया।

किसिंग सीन देख कर विद्या बालन ने कर दिया था फोन
पूजा भट्ट ने बताया कि बॉम्बे बेगम को देखने के बाद एक्‍ट्रेस विद्या बालन ने उन्हें फोन कर दिया था और उनकी तारीफ की थी और कहा था कि आनस्‍क्रीन पर तुमने बहुत अच्छी तरह से किश किया था। बालन ने ये भी पूजा से ये भी कहा था कि फिल्‍म में ऐसे 'किसिंग सीन करना आसान नहीं है। उन्‍होंने अच्छा किया था और उनके सीन 'अजीब' नहीं थे।

फिल्‍म में तुमने क्‍या चूमा यार
न्‍यूज 18 को दिए इंटरव्‍यू में अब पूजा भट्ट ने ये खुलासा किया कि "विद्या बालान ने उन्‍हें फोन किया और मेरी एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने बॉम्‍बे बेगम्‍स में अच्‍छा काम किया है। विद्या ने ये भी कहा था कि एक एक्‍ट्रेस होने के कारण मैं ये जानती हूं कि फिल्‍म में किसिंग सीन करना आसान नहीं होता है लेकिन फिल्‍म में तुमने क्‍या चूमा यार।

किसी भी तरह की इंटीमेसी को ऑनस्क्रीन करना आकर्षक है
पूजा भट्ट ने कहा कि एक एक्‍ट्रेस के मुंह से अपने काम की तारीफ सुनकर मुझे बहुत अच्‍छा लगा था। पूजा ने कहा जब लोग हमें देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि हमारी जीवन शैली वास्तव में ग्लैमरस है और किसी भी तरह की इंटीमेसी को ऑनस्क्रीन करना आकर्षक है। लेकिन शूट करना सबसे अजीब बात है! चैलेंज ये है कि इसे सहने योग्य बनाया जाए। "

लता मंगेशकर ने पूजा भट्ट की तारीफ में बोली थी ये बात
पूजा भट्ट ने अपने एक इंटरव्‍यू में दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर को याद कर एक वाकया बताया था जिसमें सुरों की मल्लिका लता दीदी ने पूजा भट्ट की तारीफ की थी। पूजा भट्ट ने बताया कि लता दीदी से जब पूछा गया कि मौजूदा अभिनेत्रियों में से वह किसके काम को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं? इस प्रश्‍न के जवाब में लता मंगेशकर ने कहा था 'मुझे पूजा भट्ट पसंद हैं क्योंकि उनकी आंखों में बहुत दर्द है।' तब मैं ये सुनकर बहुत खुश हुई थी।

पूजा भट्ट का फिल्‍मी करियर
बॉलीवुड के मशहूर डॉयरेक्‍टर महेश भट्ट की बेटी पूजा भटृट ने 1989 में डैडी के फिल्‍म से डेब्यू किया था। इस फिल्‍म ने उन्‍हें एक्टिंग की दुनिया में पहचान दी थी। पूजा भट्ट की अगली फिल्‍म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट है जो निर्देशन आर बाल्की ने किया है। इस अपकमिंग फिल्‍म में पूजा भट्ट के साथ सनी देओल, दुलकर सलमान और श्रेया धनवंतरी भी नजर आएंगे। ये फिल्‍म 23 सितंबर, 2022 यानी दो दिन बाद रिलीज हो रही है।
और भी

इस पाकिस्तानी एक्टर को डेट कर रहीं Ameesha Patel! दोनों ने शेयर किया रोमांटिक

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सनी देओल और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' को सबने देखी होगी। फिल्म में 'तारा सिंह' अपनी पत्नी 'सकीना' को पाकिस्तानी फौज के चंगुल से छुड़ाकर वापस भारत लाता है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि अमीषा पटेल ने अपने लिए पाकिस्तानी दुल्हा ही ढूंढ लिया है! एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी एक्टर के साथ एक रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद फैंस का मानना है कि अमीषा उस एक्टर को डेट कर रही हैं।

अमीषा पटेल का जुड़ा इमरान अब्बास संग नाम
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को चौंका दिया है। वीडियो में अमीषा पाकिस्तानी एक्टर के साथ रोमांटिक गाने पर एक्ट करतीं दिख रही हैं। और वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि इमरान अब्बास है, जो काफी पॉपुलर हैं।

रोमांटिक मूड में नजर आए अमीषा-इमरान
अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' की चर्चाओं के बीच अब एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप ह्यूमर को लेकर भी खासा सुर्खियों में आ गईं हैं। इस वीडियो को अमीषा के साथ-साथ इमरान अब्बास ने भी अपने इंस्टा पर पोस्ट किया है। वीडियो में दोनों लोग अमीषा की फिल्म 'क्रांति' के गाने 'मोहब्बत ये नहीं तो क्या है' पर रोमांटिक मूड में झूमते नजर आ रहे है।

46 साल की उम्र में मिला अमीषा को प्यार!
फैंस उनकी इस वीडियो को देखकर कंफ्यूज हो गए हैं। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं अमीषा पाकिस्तानी एक्टर के प्यार में तो नहीं पड़ गईं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस की मानें तो 46 साल से सिंगल लाइफ जीने वाली अमीषा की जिंदगी में फाइनली प्यार आ चुका है।

बहरीन के अवॉर्ड फंक्‍शन के दौरान हुई मुलाकात
बता दें कि मुताबिक अमीषा की इमरान अब्बास से मुलाकात बहरीन के एक अवॉर्ड फंक्‍शन के दौरान हुई थी। दोनों ने साथ में काफी अच्‍छा टाइम स्पेंड किया। इतना ही नहीं इमरान ने अमीषा के साथ एक लाइव भी अपने इंस्टा पर किया। साथ ही कई बॉलीवुड गानों पर रील्स भी बनाए। जिन पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो को दोनों लोगों ने किया पोस्ट
वीडियो पोस्ट करते हुए अमीषा ने कैप्शन में लिखा,'पिछले हफ्ते बहरीन में मस्ती करते हुए... मेरे सुपरस्टार दोस्त इमरान अब्बास के साथ... ऑरिजनली ये गाना मेरी और बॉबी देओल की फिल्म क्रांति का है, जो इमरान अब्बास को भी पसंद हैं और मुझे भी। इस पर इमरान ने कमेंट करते हुए लिखा कि मेरे सबसे पसंदीदा गीतों में से एक पर रिकॉर्ड करने में बहुत मजा आया। इस वीडियो के देखने के बाद अब दोनों के लिंकअप की खबरें जोर पकड़ने लगी हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। आप भी देखिए अमीषा और इमरान का यह वीडियो (खबर के अंत में)
 
और भी

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनिल कपूर का डुप्लीकेट, यूजर्स बोले-'एकदम झक्कास'

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सोशल मीडिया की दुनिया भी अजब-गजब होती है। कई बड़ी फिल्मी हस्तियों के डुप्लिकेट सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिंग से धूम मचा रहे हैं। पहले आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण के डुप्लिकेट के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। इस बीच इंस्टाग्राम पर अनिल कपूर के फैंस ने उनका डुप्लिकेट ढूंढ़ निकाला है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

अमेरिका में फिटनेस कोच हैं जॉन
दरअसल जिस व्यक्ति को अनिल कपूर का डुप्लिकेट बताकर लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं वह अमेरिका के फिटनेस कोच हैं। उनका नाम जॉन एफर है। लोग जॉन और अनिल कपूर की तस्वीरों को एक साथ लगाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। खुद जॉन ने भी अनिल कपूर के साथ की अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा मैं बॉलीवुड से बुलावा आने का इंतजार कर रहा हूं, यह कहां पर है यह बच्चा, अनिल कपूर, अच्छा एक्टर है, मेरे पिता ऐसा कहते हैं।

करण जौहर, वरुण धवन ने किया लाइक
जॉन के इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग लाइक कर रहे हैं। जॉन के इस पोस्ट को करन जौहर, वरुण धवन तक ने लाइक किया है। कई यूजर्स ने इंटरनेट में जॉन को बताया कि अनिल कपूर बच्चा नहीं बल्कि खुद दादा हैं। दूसरे यूजर ने लिखा यह तो बिल्कुल अनिल कपूर जैसा है, दूसरे ने लिखा अगर अनिल कपूर 90के दशक में जिम जाते तो बिल्कुल ऐसे ही लगते। एक यूजर ने लिखा, मैंने सच में सोचा कि तुम अनिल कपूर ही हो।

आने वाली फिल्म
अनिल कपूर की बात करें तो उन्हें फिल्म जुग-जुग जियों में आखिरी बार देखा गया था, इस फिल्म में वह नीतू कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, मनीष पॉल भी थे। इसके साथ ही अनिल कपूर संदीप रेड्डी की फिल्म एनिमल में काम कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कूपर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म के एक हिस्से को पटौती पैलेस में शूट किया गया है, जिसकी तस्वीर हाल ही में वायरल हुई थी। अनिल कपूर को नेटफ्लिक्स की थ्रिलर सीरीज एके वर्सेज एके में देखा गया था, जिसमे अनुराग कश्यप भी थे। साथ ही वह मलंग, में भी अनिल कपूर नजर आए थे, जिसमे आदित्य राय कपूर और दिशा पाटनी भी थीं।
और भी

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अरमान कोहली की जमानत की मंजूर, ड्रग केस में एक साल से जेल में थे एक्टर

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ड्रग केस में करीब एक साल से जेल में बंद बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली को आखिरकार जमानत मिल गई है। जानकारी के अनुसार अरमान कोहली को 28 अगस्त 2021 को 1.2 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए नारकोटिक्‍स ड्रग्‍स एंड सायकोट्रॉपिक कोर्ट ने अरमान कोहली की जमानत याचिका को इससे पहले कई बार खारिज किया था। वहीं अरमान कोहली ने गिरफ्तार होने के बाद कई बार जमानत के लिए कोर्ट में अपील किया था। ऐसे में आज बॉम्बे हाईकोर्ट ने अरमान कोहली की जमानत को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही उनकी रिहाई हो सकती है।

अरमान कोहली को मिली जमानत
एएनआई की खबर के अनुसार अरमान कहली को एक लाख रुपये का बॉन्ड भरने के बाद ही जमानत मिल जाएगी। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली के घर पर पिछले साल अगस्त महीने में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापेमारी की थी, जहां उनके पास से कोकीन ड्रग बरामद हुई थी। इसके बाद एनसीबी की टीम ने पूछताछ के लिए अरमान कोहली को हिरासत में लिया था। एनसीबी ने अरमान कोहली को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अरमान कोहली को एनडीपीएस की धारा 21(ए), 27(ए), 28, 29,30 और 35 के तहत गिरफ्तार किया गया था।

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं अरमान
आपको बता दें कि एक्टर अरमान कोहली 'बिग बॉस 7' के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके हैं। उन्हें इस रिएलिटी शो के दौरान तब गिरफ्तार किया गया था, जब सह कंटेस्टेंट सोफिया ने उनके खिलाफ मॉप से मारने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उस समय लोनावाला सिटी पुलिस ने उन पर यौन उत्पीड़न का केस बनाया था। सोफिया हयात के साथ मारपीट और बदसलूकी करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें बिग बॉस के घर से ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि कुछ दिनों बाद अरमान को जमानत मिल गई थी और बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था। ये मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में छाया हुआ था।
और भी

'अगला MMS जल्द ही इसके साथ आएगा', नए वीडियो पर ट्रोल हुईं अंजलि अरोड़ा

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के बाद अंजलि अरोड़ा ने टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'लॉक अप' में अपना जलवा बिखेरा था। फिलहाल अंजलि अरोड़ा अपने एक नए वीडियो के चलते जमकर ट्रोल हो रही हैं। अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक ब्लूपर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मॉडल उमर रियाज के साथ नजर आ रही हैं। इस ब्लूपर वीडियो में अंजलि और उमर रोमांटिक सीन शूट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अंजलि अरोड़ा को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

उमर रियाज के साथ अंजलि का कोजी वीडियो
आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा का एक हालिया वीडियो बड़ी ही तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लूपर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मॉडल उमर रियाज के साथ नजर आ रही हैं। इस ब्लूपर वीडियो में अंजलि और उमर रोमांटिक सीन शूट करते नजर आ रहे हैं। अंजलि ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हाहाहाहा... सॉरी उमर इस वीडियो के लिए।

लोगों ने जमकर कर दिया ट्रोल
अंजलि अरोड़ा की इस पोस्ट पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अंजलि इस वीडियो में उमर के साथ कुछ ज्यादा ही कोजी हो रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करेत हुए लिखा है- अगला एमएमएस इसके साथ ही आएगा। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- उमर रियाज के पास इससे अच्छी लड़कियां हैं। पता नहीं ये खुद को क्या समझती है।

नए गाने का टीजर हुआ रिलीज
जानकारी के अनुसार अंजलि अरोड़ा का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज होने के बाद अब उनके दूसरे म्यूजिक वीडियो का टीजर रिलीज किया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में अंजलि पहली बार मॉडल उमर रियाज के साथ दिखाई दे रही हैं। लोगों को अंजलि के इस म्यूजिक वीडियो का टीजर काफी पसंद आ रहा है। गाने के टीजर में उमर और अंजलि दोनों कॉलेज के स्टूडेंट्स के रूप में नजर आ रहे हैं।

एमएमएस लीक होने की फैली थी खबर
'कच्चा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा कुछ दिनों पहले कथित एमएमएस वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। हालांकि, उन्होंने साफ-साफ कह दिया था कि लीक हुए एमएमएस वीडियो में वह नहीं हैं। उन्होंने इस लीक्ड एमएमएस के बीरे में एक इंटरव्यू में बताया था कि आज के समय में लोग व्यूज के लिए यूट्यूब और सोशल मीडिया पर बहुत कुछ गलत करने लगे हैं और यह एमएमएस भी उसी का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया था कि उनके नाम और उनके चेहरे का इस्तेमाल कर इस एमएमएस को वायरल किया जा रहा था।

रूसी लड़के के साथ रातभर की थी पार्टी
इसके बाद अंजलि अरोड़ा का वह वीडियो एक बार फिर से चर्चा में आया जिसमें उन्होंने रूस में हुए उस मामले का जिक्र किया था जिसमें उन्होंने पैसों के लिए होटल के रिसेप्शनिस्ट के साथ पार्टी की बात कुबूल की थी। फेमस रिएलिटी शो 'लॉक अप' में खुद को सेफ रखने के लिए अपना एक राज पूरी दुनिया से शेयर करना था और तब अंजलि अरोड़ा ने अपनी ये सीक्रेट कहानी नेशनल टेलिविजन पर सब लोगों के साथ शेयर की थी।
 
और भी

'दो बार बीवी बनकर क्या उखाड़ लिया', चाहत खन्ना के 'ब्रेनलेस' कहने पर फिर फूटा उर्फी जावेद का गुस्सा

 
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा दावा किया जा रहा है कि, चाहत खन्ना उनसे मिलने जेल जाया करती थीं। खैर इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस उर्फी जावेद को चाहत खन्ना पर तंज कसने का एक और बहाना मिल गया है। सोशल मीडिया पर फिर से चाहत खन्ना और उर्फी जावेद की कैट फाइट शुरू हो गई है।

चाहत खन्ना पर भड़कीं उर्फी जावेद
खबरों के मुताबिक ये सिलसिला उर्फी जावेद के चाहत खन्ना पर किए कमेंट से हुआ था। जिसके बाद चाहत खन्ना ने गु्स्से में आकर उर्फी जावेद को दीदी कह डाला। ऐसे में उर्फी जावेद ने पलटवार कर चाहत खन्ना को आंटी कहा। उर्फी ने चाहत को गोल्ड डिगर भी कहा था. अब चाहत ने भी उर्फी पर पलटवार किया है।

चाहत खन्ना ने कहा था ब्रेनलेस
चाहत खन्ना ने कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि, "बिना सच जाने पब्लिसिटी के लिए बीच में कूद पड़ना खुद का बेवकूफ बनाने जैसा है, ब्रेनलेस से क्या बहस करना। अकल होती तो काम करती या शूट करती, ना कि सेमी न्यूड स्पॉटिंग करती। चलो कोई नहीं, आप तो आंटी, बीवी या मां के लायक तो हो नहीं, अब दूसरों को ही आंटी बोलकर खुश हो जाओ, अल्लाह अकल नवाजे आपको"।

उर्फी जावेद ने शेयर चाहत की बोल्ड तस्वीरें
अब चाहत खन्ना का ये कमेंट देख उर्फी जावेद आग बबुला हो गई और उन्होंने लगातार सोशल मीडिया पर कई सारे पोस्ट किए। उर्फी जावेद ने चाहत खन्ना की स्टोरी शेयर कर लिखा कि, 'सेमी न्यूड शब्द पर जरा गौर फरमाइए"। इसके बाद उन्होंने अपनी अगली स्टोरी पर चाहत खन्ना की बोल्ड तस्वीरें शेयर की। इसके बाद उर्फी जावेद यहीं नहीं रूकी उन्होंने चाहत खन्ना पर तंज कसते हुए वीडियो शेयर की।

'मुझे नहीं बनना बीवी या मां'
उर्फी जावेद ने अपनी अगली स्टोरी पर चाहत खन्ना पर तंज कसते हुए कहा कि, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है ये कितनी आंटी वाली बात है कि मैं बीवी या मां बनने के लायक नहीं हूं। अरे कोई मुझसे तो पूछे मुझे बनना ही नहीं है किसी की बीवी या मां'।

''दो बार बीवी बन चुकी आपने क्या उखाड़ लिया'
इसके आगे उर्फी जावेद ने कहा कि, "मैं पूरी तरह से अपनी जिंदगी में बिना किसी की बीवी बने कंप्लीट महसूस करती हूं। इसके आगे उन्होंने चाहत खन्ना की दो शादी होने पर तंज कसते हुए कहा, चाहत जी आप बताइए आप तो दो बार बीवी बन चुकी आपने क्या उखाड़ लिया तो आपको पता होना चाहिए शादी में कुछ नहीं रखा।" इसके आगे उर्फी ने कहा कि, मैं अपना देख लूंगी आप अपना देखो"।

'आप अपने काम पर ध्यान दें'
इसके आगे उर्फी जावेद ने तो चाहत खन्ना के करियर पर सवाल उठाए। उर्फी ने कहा कि, 'मैंने आपको एक सीरियल में साइड रोल करते हुए देखा था तो काम की बात आप मुझसे मत ही कीजिए। और मैं काम करूं या ना करूं मेरा घर आप चला रहे हो या मैं आप अपने काम पर ध्यान दें'।

क्या चाहत खन्ना देंगी करारा जवाब?
खैर सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद और चाहत खन्ना की ये कैट फाइट देख ऐसा कह पाना मुश्किल है कि ये तकरार जल्द ही थमने वाली है। इससे पहले भी दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर एक दूसरे पर वार-पलटवार किया था। अब देखना होगा कि उर्फी जावेद के इस बयान पर चाहत खन्ना क्या रिएक्शन देने वाली हैं।
और भी

'ब्रह्मास्त्र' ने तोड़ा 'द कश्मीरी फाइल्स' का रिकॉर्ड, तो फिल्म की सक्सेस देख तिलमिलाए विवेक अग्निहोत्री

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। अब तक फिल्म ने पिछले 10 दिनों में वर्ल्ड बाइड पर 360 करोड़ रुपए का ग्रास कलेक्शन कर लिया है। जिसकी वजह से ये फिल्म इस साल सबसे टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स को पछाड़ने में कामयाब रही है। जिसके बाद फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री का इस पर रिएक्शन सामने आया है।

'ब्रह्मास्त्र' ने कश्मीरी फाइल्स को पछाड़ा
रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने पिछले 10 दिनों में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म को बायकॉट का भी असर नहीं पड़ा। अब फिल्म ने अपने शानदार कलेक्शन से कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। जिसमें से एक फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीरी फाइल्स है। लेकिन लगता है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस उन्हें रास नहीं आई।

विवेक अग्निहोत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने 'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस पर ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा कि, 'मुझे नहीं पता कि ब्रह्मास्त्र ने द कश्मीर फाइल्स को कैसे पीछे छोड़ा.... लाठी, रॉड, हॉकी..... या फिर एके 47 से या पेड पीआर और इफ्यूएंसर से? बॉलीवुड फिल्मों को एक-दूसरे से टक्कारने दें। हमें अकेला छोड़ दो और मैं उस रेस में शामिल नहीं हूं। धन्यवाद'।

कश्मीरी फाइल्स पर भारी पड़ी ब्रह्मास्त्र'
आपको बता दें कि साल 2022 की शुरूआत में रिलीज हुई द कश्मीरी फाइल्स को कई बड़े विवादों का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। कश्मीर फाइल्स ने 250 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। इसके अलावा फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़े थे और यह फिल्म इस साल की सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

ब्रह्मास्त्र ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
वहीं बात करें फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की तो फिल्म की ओपनिंग शानदार थी। यह फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी ने 400 करो़ड़ के बजट के साथ बनाई। लेकिन फिल्म ने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म ने 10 दिनों में 360 करोड़ का वर्ल्ड बाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है।

'ब्रह्मास्त्र' में मुख्य किरदार
अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शानदार कैमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीता। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी मुख्य किरदार में नजर आए। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो ने फैंस का दिल जीत लिया। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म और कितने रिकॉर्ड दर्ज करने में कामयाब होती है।
और भी

नोज सर्जरी पर प्रियंका चोपड़ा की सफाई :​​​​​​​ बोलीं- सांस लेने में तकलीफ थी इसलिए करवाई थी सर्जरी

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रियंका चोपड़ा उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने अपने चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है। एक्ट्रेस ने सालों पहले अपनी नाक की बनावट बदलवाई थी, हालांकि एक्ट्रेस की मानें तो उन्होंने नाक सर्जरी सुंदरता के लिए नहीं बल्कि अस्थमा से सांस लेने में तकलीफ होने के कारण करवाई है।

प्रियंका ने बताया है कि वो अस्थमा के कारण नाक की सर्जरी करवाने गई थीं, लेकिन डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण उनकी नाम का शेप पूरी तरह बदल गया। रिजल्ट देखकर प्रियंका बुरी तर डर गई थीं और खुद को पहचान नहीं पा रही थीं।

इंटरनेशनल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने साल 2021 में अपनी ऑटोबायोग्राफी अनफिनिश्ड लॉन्च की थी। इस बुक में प्रियंका ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातों से पर्दा उठाया है। बुक के एक पार्ट में प्रियंका ने अपनी बिगड़ी हुई नोज सर्जरी पर कहा- अस्थमा के कारण मुझे सास लेने में दिक्कत होती थी। एक फैमिली फ्रेंड के कहने पर मैं डॉक्टर से मिली।

डॉक्टर ने देखा कि मेरे नेजल कैविटी में पॉलिप है, जिसे सर्जरी के जरिए हटाना पड़ेगा। जब डॉक्टर्स मेरी नाक में मौजूद पॉलिप को हटा रहे थे तो उन्होंने गलती से मेरी नाक का ब्रिज भी शेव कर दिया, जिससे मेरी नाक की बनावट बिगड़ गई।

आगे एक्ट्रेस ने लिखा- जैसे ही डॉक्टर्न ने सर्जरी के बाद मेरी नाक पर लगी पट्टियां हटाईं और मेरी नाक दिखी तो मैं और मेरी मां बुरी तरह डर गए। मेरी असली नाक जा चुकी थी। मेरा चेहरा बिल्कुल अलग दिख रहा था। वो मैं थी ही नहीं।

प्रियंका ने बुक में खुलासा किया है कि हर बार आइना देखकर वो अपना चेहरा पहचान नहीं पाती थीं। उन्होंने लिखा, मुझे नहीं लगा था कि अब मेरा सेल्फ स्टीम कभी रिकवर हो पाएगा। मुझे याद है कि मीडिया ने मुझे प्लास्टिक चोपड़ा नाम दे दिया था। इससे मेरी प्रोफेशनल लाइफ पर बुरा असर पड़ा था। सर्जरी बिगड़ने के बाद मुझे दोबारा अपनी नाक ठीक करवाने के लिए सर्जरी करवानी पड़ी थी।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इकलौती एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है। इनके अलावा दिशा पाटनी, श्रीदेवी, शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा, राखी सावंत, कोइना मित्रा, कटरीना कैफ, आएशा टाकिया, वाणी कपूर जैसी कई एक्ट्रेसेस भी नोज सर्जरी करवा चुकी हैं।

और भी