Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

Money Laundering Case: जैकलीन को दिल्ली पुलिस का दूसरा समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में होगी पूछताछ

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के कथित रंगदारी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली पुलिस ने फिर से समन भेजा है। इससे पहले उन्हें 12 सितंबर को पूछताछ के लिए एक समन जारी किया गया था लेकिन निजी कारणों को हवाला देते हुए उन्होंने समय की मांग की थी।

ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में संलिप्तता की जांच
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन पर सुकेश चंद्रशेखर से महंगे गिफ्ट लेने और वित्तीय लेनदेन को छिपाने के आरोप लगे हैं। मामले में उनकी संदिग्ध भूमिका को लेकर दिल्ली पुलिस जांच कर कही है। इससे पहले गत सोमवार यानी 12 सितंबर को उन्हें बुलाया गया था। लेकिन जैकलीन के अनुरोध के बाद उस दिन पूछताछ स्थगित करके उन्हें 19सितंबर यानी कल पूछताछ के लिए फिर से समन भेजा गया है।

मंहगे गिफ्ट को लेकर जांच
ईडी ने दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी को लेकर कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। ईडी ने पहले कहा था कि फर्नांडीज के बयान 30 अगस्त और 20 अक्टूबर, 2021 को दर्ज किए गए थे, जहां उसने चंद्रशेखर से उपहार प्राप्त करने की बात स्वीकार की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने ये भी कहा कि एक्ट्रेस ने भारत और विदेशों में अपने परिवार के सदस्यों के मूल्यवान उपहारों का उपयोग किया था। ये मनीलॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत एक अपराध की श्रेणी में आता है।

मनीलॉन्ड्रिग से जुड़ा है मामला
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ठगी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अपने चार्जशीट में जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में नामजद किया है जिसमें सुकेश शामिल हैं। ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि जैकलीन को सुकेश के आपराधिक मामलों में संलिप्तता के बारे में पता था। इसके बावजूद उन्होंने इसे नजरअंदाज किया।

दिल्ली पुलिस अपराध शाखा करेगी पूछताछ
इस मामले से जुड़ी जांच में शामिल होने के लिए जैकलीन फर्नांडीज को समान जारी किया गया था। ये समन दिल्ली पुलिस के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (Delhi Police EOW) की ओर से भेजा गया है। ईओडब्ल्यू ने जानकारी साझा करते हुए लिखा, "दिल्ली पुलिस ने अभिनेता जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कल, 19 सितंबर को सुबह 11 बजे आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश होने के लिए तलब किया है।"

जेल में बंद है ठग सुकेश
सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद है। वह कर्नाटक के बेंगलुरु के मूल निवासी है। उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुकेश पर 200 करोड़ रुपये का रंगदारी रैकेट चलाने का आरोप है।
और भी

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस निशी सिंह का निधन, परिवार को इलाज के लिए लेना पड़ा था कर्ज

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी कलाकार निशी सिंह का रविवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। आपको बता दें कि उन्हें पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। उसी के बाद से वो बीमार थीं। दो दिन पहले ही उन्होंने अपना 50वां जन्मदिन मनाया था। निशी सिंह के निधन की पुष्टि उनके पति संजय सिंह भदली ने की है।

परिवार में पति और दो बच्चे छोड़ गईं निशी सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 सितंबर की रात को उनकी तबियत अधिक खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रविवार दोपहर 3 बजे के करीब उन्होंने दम तोड़ दिया। निशी सिंह के परिवार में उनके पति और दो बच्चे हैं, जिसमें एक 21 साल का बेटा है और 18 साल की एक बेटी है।

फरवरी 2019 में आया था पैरालिसिस अटैक
आपको बता दें कि निशी सिंह को टीवी इंडस्ट्री में इश्कबाज, कुबूल है और तेनाली राम जैसे सीरियल्स से लोकप्रियता मिली थी। तीन साल पहले फरवरी 2019 में उन्हें पैरालिसिस का अटैक आया था और उसी के बाद से उनकी हालत काफी गिरती चली गई। लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद आज उनका निधन हो गया। निशी सिंह को एक अभिनेता के साथ-साथ एक लेखक के रूप में पहचाना जाता था।

परिवार की आर्थिक स्थिति नहीं चल रही थी ठीक
रिपोर्ट्स का दावा है कि पिछले कुछ समय से निशी सिंह की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं चल रही थी, जिसके बाद उनके पति ने मेडिकल के खर्चे के लिए मदद भी मांगी थी। एक्ट्रेस सुरभि चंदना और इंडस्ट्री के कुछ अन्य लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की थी।

दूसरे अटैक के बाद उनकी हालत बिगड़ी- संजय
निशी सिंह के निधन के बाद उनके पति ने ई टाइम्स से बात करते हुए बताया है कि उनकी पत्नी को एक साल के अंदर दूसरा अटैक भी आया था, जिसकी वजह से उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी थी। संजय सिंह ने कहा है, '3 फरवरी को दूसरे स्ट्रोक के बाद वह ठीक हो रही थीं। हालांकि मई 2022 में उन्हें फिर से स्ट्रोक आया और उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और वह बाद में डिस्चार्ज हो गईं। पिछले कुछ हफ्तों से गले में इंफेक्शन की वजह से उन्हें खाने में दिक्कत हो रही थी, जिस वजह से वो सिर्फ तरल पदार्थ पर जिंदा थीं।"

संजय ने आगे कहा कि हमने उनका 50वां जन्मदिन 16 सितंबर को ही मनाया। वह बात नहीं कर सकती थीं, लेकिन वह बहुत खुश लग रही थीं। मैंने उनसे उनके पसंदीदा बेसन के लड्डू खाने का अनुरोध किया था तो उन्होंने खाया भी था। निशी के लिए हमारी बेटी ने भी अपनी पढ़ाई का काफी नुकसान किया, उसने अपनी परीक्षा छोड़ दी थी, मैं भी काम पर ध्यान नहीं लगा पा रहा था।

 

और भी

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्‍टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा में पहली बार फिल्‍मों में एक साथ नजर आए। इस फिल्‍म के बायकाट के बावजूद इस फिल्‍म ने बाक्‍स आफिस पर जबदस्‍त कमाई की है। फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ से अधिक की कमाई की है और अपने पहले आठ दिनों में भारत में 184 करोड़ रुपये का शुद्ध कारोबार किया। वहीं इस फिल्‍म से इन दिनों सुर्खियों में चल रहे रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ रिलेशन के बारे में खुलासा किया है।

दोनों के बीच रिलेशन कैसा है इसका किया खुलासा
बता दें बॉलीवुड एक्‍टर रणबीर कपूर और एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट ने पांच साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद इस जोड़ी को अप्रैल में, उन्होंने शादी करके पति-पत्नी बन गए। अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा फिल्म के सेट पर ही उन्होंने पहली बार डेटिंग शुरू की थी। वहीं अब इंटरव्‍यू में दोनों ने आपस की बॉन्डिंग के बारे में खुल कर बात की।

क्या वे असल जिंदगी में भी एक-दूसरे पर निर्भर हैं
उर्मिला मातोंडकर क्‍या सचमुच में बच्‍चे की मां बन चुकी हैं ? एक्‍ट्रेस ने बताया सचउर्मिला मातोंडकर क्‍या सचमुच में बच्‍चे की मां बन चुकी हैं ? एक्‍ट्रेस ने बताया सच

मैं बाथरूम नहीं जाता , खाना नहीं खाता...
इसका जवाब रणबीर ने देते हुए कहा "मैं बहुत घमंड करता हूं कि मैं बहुत स्वतंत्र और अलग हूं, लेकिन वास्तव में मैं पूरी तरह से आलिया पर बहुत निर्भर हूं। अगर मुझे नहीं पता कि आलिया कहां है तो मैं बाथरूम नहीं जाता या खाना नहीं खाता। मेरे लिए उसे अपने पास में रखना बहुत जरूरी है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कुछ भी रोमांटिक नहीं करते हैं या बात भी नहीं करते हैं, लेकिन उसे बस मेरे बगल में बैठना चाहिए।

आलिया भट्ट रणबीर कपूर का जल्‍द होगा पहला बच्‍चा
रणबीर और आलिया का जल्‍द बच्‍चा होने वाला है। आलिया ने शादी के दो माह बाद ही अपनी प्रेंगनेंसी की खुशखबरी शेयर की थी। आलिया ने अपनी शादी के दो महीने बाद जून में अपनी अल्ट्रासाउंड नियुक्ति से अपनी एक तस्वीर साझा की थी। दोनों ब्रह्मास्त्र भाग दो- देव में शिव और ईशा के रूप में अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाएंगे। हालांकि अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है।
और भी

शहनाज हुसैन के खूबसूरती टिप्‍स...

 तरबूज का जूस प्रयोग करें
तरबूज का जूस एक अच्‍छा स्‍किन टोनर है और रूखेपन को कम भी करता है। यह त्‍वचा को ठंडक, रिफ्रेश और कोमल बनाता है। इसका रस चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें। सभी त्‍वचा के लिये फ्रूट मास्‍क केला, सेब, पपीता और संतरा जैसे फलों को मिक्‍स कर के मास्‍क बना कर चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरे को ठंडक पहुंचेगी, डेड स्‍किन साफ होगी और सन टैनिंग मिटेगी।

कूलिंग मास्‍क
खीरे के रस में 2 चम्‍मच पावडर वाला दूध और एक अंडे का सफेद भाग मिला कर पेस्‍ट बनाएं। इसे चेहरे और गरदन पर लगाएं और जब सूख जाए तब पानी से धो लें।

ऑइली स्‍किन के लिये मास्‍क
1 चम्‍मच मुल्‍तानी मिट्टी में गुलाब जल मिला कर पेस्‍ट बना कर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे पानी से धोलें।

टी बैग का प्रयोग
टी बैग भी अच्‍छा काम कर सकते हैं। इन्‍हें गरम पानी में कुछ देर के लिये डालें और निचोड़ कर आंखों पर आई पैड बना कर रखें।

रूखे, सूखे और बेजान बाल
पानी के साथ थोड़ा सा क्रीमी हेयर कंडीशनर मिला कर स्‍प्रे बॉटल में भर कर रखें। बालों पर इससे स्‍प्रे करें और फिर कंघी से बाल झाड़ कर पूरे बालों पर इसे फैला लें।

आई मेकअप
दिन में हमेशा आई पेंसिल का प्रयोग करें या फिर पलको को ब्राउन या ग्रेड आई शैडो से लाइन करें। इससे आंखों को सॉफ्ट इफेक्‍ट मिलेगा। उसके बाद आंखों पर केवल एक या दो कोट्स मस्‍कारा के लगाएं। इससे आंखे गहरी और चमकदार दिखेंगी।

लिपस्‍टिक
लिपस्‍टिक के लिये बहुत गहरा रंग ना चुनें जैसे, महरून आदि। आपको लाइट पेस्‍टल कलर जैसे पिंक, लाइट ब्राउन, कॉपर या पीच रंगों का चुनाव करना चाहिये। या फिर केवल लिप ग्‍लॉस ही चुनें।

खरबूज, पानी और ककड़ी गर्मी के सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ हैं

 

 

वास्तव में प्रकृति ने हमें ऐसे फल दिए हैं जिनका सेवन कर हम गर्मी को दूर कर सकते हैं। खरबूजे, तरबूजे, ककड़ी गर्मियों के दौरान उपलब्ध होते हैं। इन फलों में काफी पानी भरा रहता है। इनके सेवन से शरीर में मौजूद गंदा पानी पसीने के रास्ते बाहर निकल जाता है। अगर आपको गर्मियों के मौसम में आपको काफी पसीना आता है तो आप खरबूजे, तरबूजे और ककड़ी जैसे फलों का सेवन कर सकती हैं। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है।

पुदीने के पत्ते, नींबू के साथ पानी और बर्फ
पुदीने के पत्ते में ठंडक होती है, जिससे पाचन क्रिया में सहायता मिलती है। पुदीने को गर्म पानी में उबाल कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ठंडा होने पर एक चम्मच नींबू का रस ग्लास में डाल दें। इसके बाद ठंडक के लिए बर्फ इसमें डाल लें। इसे और उपयोगी बनाने के लिए इसमें शहद, नमक और काली मिर्च की कुछ मात्रा जोड़ लें। नमक और काली मिर्च ना हो तो ऐसे में आप सेंधा नमक और चाट मसाला का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

और भी

शर्मिला टैगोर की बायोपिक में काम करना आसान नहीं : सारा अली खान

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि उनकी दादी शर्मिला टैगौर की बायोपिक में काम करना उनके लिये आसान नहीं होगा। सारा अली खान अक्सर अपनी दादी शर्मिला टैगोर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सारा से जब पूछा गया कि शर्मिला टैगौर की बायोपिक में उन्हें कास्ट किया जाए, तो वह कैसे उस रोल को कैरी करेंगी?

इस पर सारा ने कहा कि अपनी दादी मां की बायोपिक में काम करना उनके लिए आसान नहीं होगा। वह बहुत ही खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री रही हैं। वह बहुत ही सुंदर और सभ्य हैं। मुझे नहीं पता कि मैं सुंदर और सभ्य हूं या नहीं।

 
 

सारा अली खान ने कहा कि वह अक्सर अपनी दादी से बात करती रहती हैं। लेकिन उनसे करियर को लेकर कभी ज्यादा बात नहीं की। मेरी दादी अम्मा काफी समझदार और पढ़ी लिखी हैं, तो हम दूसरी बातों के बारे में ज्यादा बात करते हैं।उनकी जनरल नॉलेज भी अच्छी है। वह बहुत ही क्लासी हैं और दुनिया के तमाम मुद्दों पर उनके एक राय है।

 
और भी

भारत में रद्द हुआ जस्टिन बीबर का शो, सैकड़ों फैंस हुए निराश...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पॉप गायक जस्टिन बीबर के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। चिली, अर्जेंटीना, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और इजराइल में इस पॉपस्टार के कार्यक्रम कैंसिल होने के साथ ही अब भारत में भी इनका म्यूजिकल शो रद्द कर दिया गया है। यह लगातार दूसरी बार हुआ है जब जस्टिन बीबर का वर्ल्ड टूर कैंसिल हुआ है। इसके पीछे उनके खराब स्वास्थ्य को कारण बताया जा रहा है। टूर आयोजकों ने बुक माय शो पर भारत के संगीत कार्यक्रम को रद्द करने पर एक बयान जारी किया है।

बुक माय शो के प्रवक्ता के अनुसार टूर आयोजकों के बयान में कहा गया है, 'हमें यह बताते हुए बेहद निराशा हो रही है कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में 18 अक्टूबर को होने वाला 'जस्टिन बीबर जस्टिस वर्ल्ड टूर - इंडिया' को रद्द कर दिया गया है। यह उनकी खराब सेहत को देखते हुए किया गया है। हमें खेद है कि जस्टिन, अगले महीने वर्ल्ड टूर पर नहीं जा पाएंगे। भारत के अपने दौरे के साथ ही पॉपस्टार ने चिली, अर्जेंटीना, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और इजरायल के अपने शोज को भी कैंसिल कर दिया है।'

 
 



बयान में आगे कहा गया कि, 'हम इस बात से बहुत निराश हैं कि हम इस साल जस्टिन बीबर का भारत में शो नहीं करा पा रहे। जिसका कारण उनकी हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं। हम उनके अच्छे होने की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक होकर अपने लाखों चाहने वालों के लिए भारत जरूर जाएंगे।'

रामसे हंट सिंड्रोम से पीड़ित हैं जस्टिन बीबर
उन्होंने आगे कहा- 'यह सह हमारे हाथ में नहीं है, हम उन सभी लोगों से क्षमा प्रार्थी हैं और एडवांस बुकिंग के पैसे भी फैंस को वापस कर दिए जाएं। आप सभी के पैसे 10 दिनों के अंदर ही सोर्स अकाउंट में शो होने लग जाएंगे।' बता दें कि जून में जस्टिन रामसे हंट सिंड्रोम नाम की बीमारी से पीड़ित हो गए थे, जिसके बाद उनके चेहरे का आधा हिस्सा लकवाग्रस्त (पैरालाइज) हो गया था।

और भी

'डॉक्टर गुलाटी' की नहीं देखी होगी ऐसी हालत, सड़कों पर ज्वेलरी बेचने पर हुए मजबूर, देखें ये वायरल वीडियो

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)।: घर-घर डॉक्टर गुलाटी के नाम से मशहूर रहे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने फैंस को हंसाने के लिए हर कोशिश करते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपनी फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं जिसे फैंस भी खूब पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे देखने के बाद आप भी खुद की हंसी रोक नहीं पाएंगे।

सड़कों पर ज्वेलरी बेचते दिखे सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर की लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह जमीन पर बैठे आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि ये दुकान उन्होंने सामान बेचने के लिए बिल्कुल नहीं लगाई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सुनील ग्रोवर से ग्राहक ज्वेलरी मांग रहा है तो वो देने से साफ इंकार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
सुनील ग्रोवर ने अपनी इस फनी वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दिग्गज कॉमेडियन जमीन पर बैठे सन ग्लासेस लगाए हुए हैं। साथ ही अपनी आर्टिफिशियल ज्वेलरी को वह बेचने से साफ इंकार कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि, कैसे उनके पास एक ग्राहक आता है और वह ज्वेलरी पर हाथ रखकर सुनील ग्रोवर से पूछता है कि, 'भैया ये कितना का दिया है? इस पर कॉमेडियन ने कहा- 'नहीं दिया नहीं बस रखा है देते नहीं हम लोग को. बेचने के लिए नहीं रखा हुआ है यह सब पर्सनल है'।

वीडियो को मिले हजारों लाइक्स
फिलहाल सुनील ग्रोवर की ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही है और ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो के पोस्ट होने के कुछ घंटे बाद इसमें हजारों लाइक्स आ चुके हैं और फैंस लगातार वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

फैंस ने किए ऐसे फनी कमेंट्स
एक यूजर ने सुनील ग्रोवर की वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'गर्लफ्रेंड के लिए खरीदा है, नहीं देंगे'। दूसरे ने सुनील ग्रोवर का ज्वेलरी पर कहा, सुखाने के लिए रखा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ये क्या कर रहे हो सुनील ? वहीं एक ने लिखा- 'पक्का ये गुत्थी के लिए सारी दुकान खरीदी है'।

सुनील ग्रोवर का वर्कफ्रंट
सुनील ग्रोवर ने अपनी पहचान कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो में गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी के नाम से बनाई है। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। जिसमें भारत, पटाखा, तांडव और सूरजमुखी जैसी फिल्में शामिल हैं। अब जल्द ही सुनील ग्रोवर अगली बार फिल्म गुड बॉय में नजर आएंगे। जिसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम और साहिल मेहता भी होंगे।
और भी

Extortion Case: नोरा फतेही से हुई 6 घंटे की पूछताछ, सुकेश से जुड़े एक्ट्रेस ने किए बड़े खुलासे

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में 15 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की। जिसके लिए उन्हें सुबह 11 बजे के करीब दिल्ली के EOW ऑफिस बुलाया गया था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक्ट्रेस से लगभग 6 घंटे की पूछताछ की।

अधिकारी ने किया खुलासा
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियो ने बताया कि, सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी का चेन्नई में एक स्टूडियो है। नोरा फतेही को इसके समारोह के लिए बुलाया गया था और उनसे कहा गया था कि वे फीस न लें और वे इसके बदले उन्हें एक कार उपहार में दे रहे हैं। वह कहती है कि जब उसने उसे बार-बार फोन किया तो उन्होंने उससे सभी संपर्क तोड़ दिए।

सुकेश से कभी नहीं मिली नोरा
बताया जा रहा है कि, नोरा के जीजा बॉबी को सुकेश ने 65 लाख रुपये की कीमत की BMW कर गिफ्ट की थी। जिसकी वजह से दोनों को आमने-सामने बैठाकर इस मामले में कड़ी पूछताछ की गई है। इसके अलावा नोरा ने बताया कि वह सुकेश से कभी नहीं मिली वह सिर्फ उनसे व्हाट्सएप के जरिए बात किया करती थीं।

सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में EOW ने नोरा फतेही से की 6 घंटे की पूछताछ
जैकलीन से फिर हो सकती है पूछताछ
इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को बुधवार को आठ घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान उन्होंने कई अहम सवालों के जवाब दिए और इसी वजह से एक बार फिर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
और भी

गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक ने नया नवरात्रि गीत पेश किया

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नवरात्र से पहले गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक अपने नए धमाके के साथ पूरी तरह से तैयार हैं। नवरात्रि पर गरबा के फैन्स का मजा फाल्गुनी पाठक के बिना अधूरा ही समझिए। इस बार फाल्गुनी लेकर आ रही हैं 'वासलड़ी', एक ऐसा गाना जो डांडिया और गरबा के दीवानों की मस्ती में चार चांद लगा देगा। गाने के बारे में बात करते हुए फाल्गुनी पाठक कहती हैं, मैं अपने फैन्स के प्यार के लिए म्यूजिक बनाती हूं और इस नवरात्रि में वसालड़ी उनके लिए मेरी तरफ से एक उपहार है।

मुझे उम्मीद है इस गरबा वे मेरे इस गाने को लूप में बजाएंगे और वे इस गाने पर खूब सारा प्यार न्योछावर करेंगे। विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित इस गाने के लिए फाल्गुनी ने शैल हांडा के साथ टीम अप किया है। शैल ने इस गाने को कम्पोज़ किया है और फाल्गुनी के साथ मिलकर गाया है और इसके बोल भोजक अशोक अंजाम ने लिखे हैं। इस कलरफुल, वाइब्रेंट और एनर्जेटिक गरबा वीडियो को जिगर सोनी और सुहराद सोनी द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है, जो वीडियो में भी हैं, जबकि वीडियो संजय लोंधे द्वारा निर्देशित किया गया है।

 

 

और भी

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'थैंक गॉड' घिरी मुसीबत में, एक्टर्स और डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोग इस फिल्म को लेकर चर्चा करने लगे थे। जहां कई लोगों ने इस फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया, वहीं कुछ लोगों ने ट्रेलर देखने के बाद फिल्म के एक्टर्स से लेकर मेकर्स तक को जमकर ट्रोल किया। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से विवादों में घिरा नजर आ रहा है। अब इस फिल्म के एक्टर्स यानी अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ साथ मूवी के डायरेक्टर इंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अजय देवगन के खिलाफ दर्ज हुआ केस
सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ट्विटर पर 'बॉयकॉट थैंक गॉड' ट्रेंड भी करने लगा था। लोगों का कहना है कि फिल्म का ट्रेलर देखकर साफ पता चल रहा है कि इसमें भगवान का अपमान किया गया है। इसी बीच अब अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत फिल्म के डायरेक्टर इंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फिल्म के डायरेक्टर इंदर कुमार के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है। वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश के जॉनपुर की एक कोर्ट में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और इंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इस मामले में हिमांशु श्रीवास्तव का बयान आगामी 18 नवंबर को रिकॉर्ड किया जाएगा।

भगवान के किरदार के साथ नहीं होना चाहिए मजाक
वकील हिमांशु श्रीवास्तव की शिकायत के अनुसार फिल्म मे अजय देवगन चित्रगुप्त के किरदार का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। लोग भी उनको फनी अंदाज में ले रहे हैं। ऐसे करना गलत है। वकील हिमांशु श्रीवास्तव के अनुसार भगवान के किरदार के साथ किसी भी तरह का मजाक नहीं होना चाहिए।

चित्रगुप्त का रोल गलत तरीके से किया गया है
याचिकाकर्ता ने कोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा गया है कि अजय देवगन जो कि फिल्म में चित्रगुप्त बने हैं, एक सीन में वह मजाक उड़ाते नजर आते हैं और आपत्तिजनक भाषा का भी उपयोग कर रहे हैं। याचिकाकर्ता ने कहा है कि चित्रगुप्त को कर्म का देवता माना जाता है जो कि इंसान के अच्छे और बुरे कर्मों का हिसाब रखते हैं। लेकिन ट्रेलर में दिखाई गई चीजों से चित्रगुप्त की छवि खराब हो रही है। यह लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।

24 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'थैंक गॉड' में अजय देवगन के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत और नोरा फतेही भी नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर इंदर कुमार हैं। इस फिल्म में मजाकिया तौर पर दिखाया गया है कि कैसे इंसान पाप करता है और उसे किस तरह से अपनी गलती का एहसास होता है। ये फिल्म 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
और भी

बेबी प्लानिंग कर रहीं मौनी रॉय? शादी के 8 महीने बाद एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस को इंजॉय कर रही हैं। टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी जबरदस्त एक्टिंग से बड़ी फैन फोलोइंग बना चुकी मौनी रॉय आज इंडस्ट्री की शानदार एक्ट्रेस में शुमार हो चुकी है। 'ब्रह्मास्त्र' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में हैं। ऐसे में अपनी शादी के बाद एक्ट्रेस ने बेबी प्लानिंग पर अपना रिएक्शन दिया है।

जनवरी में की थी दुबई के बिजनेसमैन से शादी
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इसी साल जनवरी में दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी की थी। एक शानदार करियर के अलावा वो हैप्पी मैरिड लाइफ का जमकर आनंद उठा रही हैं। मौनी इन दिनों अपने करियर के टॉप पर हैं। ब्रह्मास्त्र में विलेन का रोल हो या फिर नागिन जैसे शोज, इन सबसे मौनी ने एक अच्छा खासा फैन बेस तैयार कर लिया है। हालांकि उनका बेबी प्लानिंग पर क्या सोचना है, इसपर अब उन्होंने खुलासा किया है।

बेबी प्लानिंग पर क्या है एक्ट्रेस का प्लान?
अपने पति सूरज नांबियार के साथ एक्ट्रेस के प्यारे-प्यारे पल और छुट्टियों की तस्वीरें वो अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। ऐसे में करियर के पीक पर क्या एक्ट्रेस परिवार में नए मेंबर के बारे में सोच रही है, जिस पर एक्ट्रेस ने क्या कहा जानिए..

मां बनने पर एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
दरअसल, बॉलीवुड लाइफ के साथ हालिया इंटरव्यू में मौनी रॉय ने कहा कि मेरी और सूरज की शादी को अभी सिर्फ 8 महीने बीते हैं, और मां बनना एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में मैं सबसे लास्ट में सोचती हूं। वहीं इस चीज पर फैमिली प्रेशर के सवाल पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि दोनों ही परिवार की तरफ से ऐसा कोई भी नहीं है, जिन्होंने कभी भी इस मुद्दे पर बातचीत की हो। मेरी फैमिली (सुसराल और मायके) के लोग मेरे करियर से भी काफी खुश हैं।ॉ

दो बड़ी फिल्मों में आने वालीं हैं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही दो बड़ी बजट वाली फिल्मों में दिखाई देंगी। हालांकि वो फिल्में कौनसी होगी, इसका बारे में फिलहाल कुछ खास नहीं पता चल पाया है। मौनी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से फिल्मों में डेब्यू किया था। गोल्ड भी बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई थी।
और भी

‘ब्रह्मास्त्र’ के बायकॉट ट्रेंड पर मौनी रॉय ने दिया रिएक्शन, बोलीं-'उनके पास कोई काम नहीं होता'

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन 9 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अब तक फैंस का खूब प्यार मिला। इस फिल्म में रणबीर आलिया के अलावा कई बड़े कलाकार भी नजर आए। तो वहीं मौनी रॉय जुनून बनकर विलेन के किरदार में नजर आईँ जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है।

बायकॉट ट्रेंड पर बोलीं मौनी रॉय
हालांकि फिल्म ब्रह्मास्त्र को रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर बायकॉट किया जाने लगा। जिसकी वजह थी कि रणबीर कपूर ने एक बार फिल्म प्रमोशन के दौरान कहा था कि, उन्हें बीफ पसंद है तो वहीं आलिया भट्ट ने कहा था कि, जिसे उनकी फिल्म देखनी है देखे जिसे नहीं देखनी वह ना देखे। हालांकि फिल्म कलेक्शन के मुताबिक ब्रह्मास्त्र पर बायकॉट का कोई असर नहीं दिखाई दिया। अब इसी को लेकर मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी।

बोलीं- इनके पास कोई काम नहीं होता
मौनी रॉय ने बायकॉट ट्रेंड पर कहा, 'मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मुझे हैरानी है कि कोई बिना फिल्म देखे ही ऐसी बातें कैसे लिख सकता है। अगर आप फिल्म देखते हैं और तब आपको वो फिल्म पसंद नहीं आती तो आप इसके बारे में लिख या फिर कह सकते हैं। लेकिन ये सब बेकार लोग हैं जो पर्दे के पीछे छिपे रहते हैं और उनके पास कोई काम नहीं होता। इसलिए, वे इन चीजों को करके वक्त बर्बाद कर देते हैं'।

मौनी ने बताया कैसा रहा अनुभव
इसके अलाा मौनी रॉय ने इंटरव्यू में बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और नाागार्जुन जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ पहली बार काम करने पर अपना अनुभव साझा किया।मौनी रॉय ने कहा कि, 'मैं सच में खुद को आभारी महसूस कर रही हूं।

'मेरे द्वारा निभाए गए जूनून के किरदार को...'
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू के मुताबिक मौनी रॉय ने कहा कि,' मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे द्वारा निभाए गए जूनून के किरदार को इतना प्यार और सम्मान मिलेगा। मैं इस सफलता को और सेलिब्रेट करना चाहती हूं। लेकिन फिलहाल में जर्नी पर हूं और नॉन स्टॉप शूटिंग कर रही हूं। मैं सभी के मिलने और इसको सेलिब्रेट करना भी इंतजार कर रही हूं'।

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ कैसा रहा अनुभव
उन्होंने आगे कहा, 'मैं अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे बड़े अभिनेता के साथ काम करने में थोड़ा नर्वस महसूस कर रही थी, लेकिन जब उन्होंने हैदराबाद इवेंट में जब मेरी प्रशांसा की तो मैं काफी हैरान रह गई। मैं नागार्जुन का भी काफी सम्मान करती हूं। मौनी रॉय ने शाहरुख खान के साथ अपने काम के अनुभव को साझा करते हुए बताया, वो सबसे बुद्धिमान और सहज अभिनेता हैं। मेरे पास हर रोज बहुत सारे सवाल होते थे और मैं सिर्फ उनसे जाकर ही ये सारे सवाल पूछती थी'।

फिल्म ब्रह्मास्त्र का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आपको बता दें कि, फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज को रिलीज हुए सिर्फ 5 दिन हुए हैं और अब तक फिल्म ने 160 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म आने वाले दिनों में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है। खबर ये भी है कि फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी इसका दूसरा पार्टी साल 2025 में रिलीज करेंगे।
और भी

कोहिनूर विवाद में कूद पड़ीं रवीना टंडन, ब्रिटिश कॉमेडियन के 7 साल पुराने वीडियो को किया शेयर

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर एकबार फिर कोहिनूर ट्रेंड कर रहा है। एलिजाबेथ सेकेंड के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय लगातार कोहिनूर हीरे को भारत वापस लाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है। अब इस बहस में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी कूद गई हैं।

रवीना टंडन ने शेयर किया ब्रिटिश कॉमेडियन का वीडियो
मंगलवार को रवीना टंडन ने इस ट्विटर वॉर में कूदते हुए ब्रिटिश कॉमेडियन जॉन ओलिवर के एक पुराने वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में जॉन ओलिवर कोहिनूर हीरे को भारत वापस भेजने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रवीना टंडन ने कहा है, "जबरदस्त! उनकी पंचलाइन, पूरे ब्रिटिश संग्रहालय को एक्टिव क्राइम सीन घोषित कर देना चाहिए।" रवीना टंडन ने ओलिवर के वीडियो को शेयर करते हुए उनकी बातों का एक तरह से समर्थन किया है।

जॉन ओलिवर ने क्या कहा था वीडियो में?
रवीना टंडन ने जॉन ओलिवर के जिस पुराने वीडियो को शेयर किया है, उसमें उन्होंने कोहिनूर हीरा भारत वापस भेजने के ब्रिटिश सरकार के इनकार के फैसले का मजाक उड़ाया था। आपको बता दें कि साल 2015 में जॉन ओलिवर के शो 'लास्ट वीक टुनाइट विद जॉन ओलिवर' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूके यात्रा पर एक एपिसोड टेलिकास्ट किया गया था। रवीना टंडन ने उसी एपिसोड के वीडियो क्लिप को शेयर किया है।

1953 में महारानी के मुकुट में आया था कोहिनूर
वायरल क्लिप में जॉन ओलिवर को कहते हुए सुना जा सकता है कि भारतीय डिमांड कर रहे हैं कि कोहिनूर हीरा उन्हें वापस किया जाना चाहिए, कोहिनूर भारत से लाया गया था, जो अब महारानी के ताज की शोभा बढ़ा रहा है। रॉयल ट्रस्ट कलेक्शन के अनुसार, क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने 1953 में अपने राज्याभिषेक के दौरान अपने राजमुकुट में इस हीरे को लगाया था।

क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में जॉन ओलिवर आगे कहते हैं कि मैं समझ सकता हूं कि आप हीरा चाहते हैं, लेकिन ब्रिटिश उस हीरे को देना नहीं चाहते। ओलिवर ने कहा था कि ब्रिटिशों पर कई पूर्व उपनिवेशों ने कलाकृतियों की चोरी होने का आरोप लगाया है। सिर्फ कोहिनूर हीरा ही नहीं और अगर हम सभी को ऐसे लौटाने लगे तो ब्रिटिश संग्राहलय तो खाली हो जाएगा, जो 'क्राइम का गवाह' है। रवीना ने ओलिवर के इसी पंचलाइन पर रिएक्शन देते हुए कहा है, "पूरे ब्रिटिश संग्रहालय को एक क्राइम सीन घोषित कर देना चाहिए।
और भी

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का बड़ा ऐलान, बनना चाहती हैं सिंगल मदर, एग फ्रीज को तैयार, जानें इसकी प्रक्रिया और जोखिम

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फिल्म सीता रामम की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने एक इंटरव्यू में बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। वे अपनी मैटरनिटी प्लानिंग पर बात की। उन्होंने कहा कि वे सिंगल मदर बनना चाहती हैं। इसके बारे में वह अपनी मां को भी पहले ही बता चुकी है, जो उसके फैसले का समर्थन करती हैं। उनकी मां ने उन्हें अपने अंडे फ्रीज करने पर विचार करने के लिए कहा है।

इंटरव्यू में किया खुलासा
तीस वर्षीय मृणाल ठाकुर ने कहा कि कई बार मुझे लगता है कि मैं एक बच्चा पैदा करना चाहती हूं। मैं अपने अंडे फ्रीज करना चाहती हूं और सिंगल मदर बनना चाहती हूं। पहले तो उसकी मां ने हैरानी जताई फिर उन्हें अनुमति दे दी। मृणाल ने बम्बल के यूट्यूब चैनल के साथ एक साक्षात्कार में बताया।

क्या कहना है डॉक्टरों का
महिलाओं की उम्र बढ़ने से क्रोमोजोमल संबंधी असामान्यताएं, बर्थ डिफेक्ट्स और गर्भपात का एक हाई रिस्क हो जाता है। जिससे गर्भधारण करना मुश्किल हो जाता है। डॉक्टरों का मानना​​​​है कि इस जोखिम से बचने के लिए महिलाएं अपने अंडों को संरक्षित करने के लिए फ्रीज करा लें।

जानें पूरा प्रोसेस
एग फ्रीजिंग को ओओसीट क्रायोप्रेजर्वेशन के रूप में जाना जाता है। कई अंडों का उत्पादन करने के लिए अंडाशय को हार्मोन से उत्तेजित किया जाता है। अंडे को अंडाशय से बाहर निकाल लेता है। उन्हें प्रयोगशाला में फ्रीज कर दिया जाता है। वे शून्य से कम तापमान पर जमे हुए होते हैं और जब महिला बच्चा पैदा करना चाहती है तो उसे पिघलाया जाता है।

एग-फ्रीजिंग पर विचार क्यों करना चाहिए?
मेयो क्लिनिक के अनुसार, महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य जटिलताएं हो सकती हैं जो प्राकृतिक प्रजनन क्षमता की संभावनाओं को बाधित कर सकती हैं।
यदि आप घातक बीमारियों या कैंसर जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं, तो यह आपके गर्भवती होने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। कीमोथेरेपी और विकिरण जैसे उपचार प्रजनन क्षमता में बाधा डालते हैं।
कम उम्र में अपने अंडों को फ्रीज करने से आपको गर्भवती होने में मदद मिल सकती है जब आप मां बनना चाहती हैं।

जोखिम क्या हैं?
गर्भपात का खतरा अधिक होता है।
सिंथेटिक कूप-उत्तेजक हार्मोन जैसी प्रजनन दवाओं के उपयोग से अंडाशय में सूजन आ सकती है और पेट में दर्द, मतली, उल्टी और यहां तक​​कि दस्त भी हो सकते हैं।
कभी-कभी अंडे को पुनः प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एस्पिरेटिंग सुई से रक्तस्राव, संक्रमण और रक्त वाहिकाओं को नुकसान हो सकता है।
एग फ्रीजिंग गर्भावस्था का एक गारंटीकृत तरीका नहीं है और अगर यह सफलतापूर्वक काम नहीं करता है तो यह उदासी और अवसाद का कारण बन सकता है।
और भी

बदलते मौसम में ले ये डाइट, रहेंगे स्वस्थ : अंजली चौधरी

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मौसम तेजी से बदल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बदलता मौसम स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक होता है। ऐसे में बॉडी कई बार खुद को एडजस्ट नहीं कर पाती और लोग बीमार हो जाते हैं। खासतौर से छोटे बच्चों के लिए यह मौसम बहुत नुकसानदेह होता है। डॉक्टर्स इस मौसम में तमाम दवाइयां भी सजेस्ट करते हैं। वहीं आहार विशेषज्ञ अंजली चौधरी ने बताया कि इस मौसम से डरने की जरूरत नहीं है। सिर्फ अपने आहार-विहार में थोड़ा सा बदलाव करके हम तमाम बीमरियों से अपने आपको सुरक्षित कर सकते हैं। मौसम बदलने से हम बीमार नहीं होते बल्कि ध्यान नहीं रखने की वजह से बीमार होते हैं, अगर हम छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देंगे तो बड़ी-बड़ी बीमारियां अपने आप ही दूर रहेंगीं।

उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने एक कहावत कही है की पेट नरम, पैर गरम और माथा ठंडा घर आवे हकीम तो बोलो स्वस्थ है बंदा। इस आधार पर हम बिना किसी उपकरण को अपने सेहत के तंदुरुस्ती के बारे में आसानी से जान सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार बदलती मौसम में हमें हमें अपने आहार-विहार को संतुलित कर लेना चाहिए, लेकिन आज के इस दौर में हम इन नियमों का पालन नहीं कर पाते। बरसात के मौसम के बाद शरद ऋतु शुरू होती है, उसे पतझड़ का मौसम भी कहते हैं। इस मौसम में शुष्क हवाएं चलती हैं। आयुर्वेद में इन हवाओं को वात दोष युक्त कहा गया है। इस समय बीमारियों से बचने के लिए दालचीनी, मेथी, बाजरा, दलिया, आदि की अपने आहार में शामिल करें। दालचीनी ऐसा मसाला है जो इस मौसम में बहुत फायदा करता है। इसे खाने में शामिल करने से आप खुद को तमाम बीमारियों से बचा सकते हैं और यह किसी भी दुकान पर आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा दूसरी इंपोर्टेंट चीज है मेथी। मेथी सब्जियों में डाल सकते हैं, लेकिन इसे रात में भिगोकर सुबह खाली पेट चबाकर खाएं और इसका पानी पीएं तो यह बहुत ही फायदा करता है। हड्डियों के जोड़ों का दर्द जैसे सर्वाइकल, अर्थराइटिस, सायटिका और मांसपेशियों में दर्द जैसी प्रॉब्लम्स इस मौसम में कॉमन हैं। इनसे बचने के लिए ये दालचीनी और मेथी बहुत उपयोगी हैं। इसके अलावा इस मौसम में दलिया जरूर खाना चाहिए। बाजरे की रोटी भी खाने में शामिल करें तो बहुत ही अच्छा होगा।

इस मौसम में काढ़ा आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से बचाता है। गिलोय, तुलसी पत्ती, हरसिंगार के पत्तियों का काढ़ा इस मौसम में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं क्या खाएं इसके साथ क्या नहीं खाएं, ये भी इंपोर्टेंट है इस मौसम में चावल, राजमा, चना, बैगन, उडद, अरबी आदि से बचना चाहिए। ये चीजें इस मौसम में आपको बहुत जल्दी बीमार कर सकती हैं। आप मूंगफली गुड़ तिल लड्डू आदि को अपने आहार में शामिल जरूर करें। सर्दियों में रात को आप जल्दी भोजन करने की आदत डालें। रात का भोजन आपके दोपहर के भोजन की अपेक्षा हल्का होना चाहिए। रात के भोजन में आप खिचड़ी या दलिया जैसे हल्के भोजन का सेवन करें। सोने से कम से कम 4 घंटे पहले भोजन करने से शरीर में भोजन का पाचन अच्छे से होता है। रात को सोने से पहले हल्दी या अदरक मिले एक गिलास गर्म दूध का सेवन अवश्य करें।

और भी

बानी बनकर प्राची ने अपनी क्यूटनेस से जीता था दिल

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत कर बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्राची देसाई आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 12 सितंबर, 1988 को सूरत, गुजरात में जन्मी प्राची को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। ऐसे में 17 साल की उम्र में ही प्राची का सपना पूरा हुआ और उन्होंने  एकता कपूर के शो 'कसम से' से टीवी की दुनिया में कदम रखा। इस सीरियल से प्राची घर-घर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गईं।

अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं। प्राची देसाई ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, पंचगनी से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की और फिर पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद एक्ट्रेस बनने के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने 17 साल की उम्र में बालाजी टेलीफिल्म्स के शो के लिए ऑडिशन दिया। ऑडिशन में वह सिलेक्ट हो गई और उन्हें 2006 में आए 'कसम से' सीरियल में खुद से 15 साल बड़े राम कपूर के साथ काम करने का मौका मिला।

 
 
 

इस सीरियल में बानी बनकर प्राची ने अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद वह 'कसौटी जिंदगी की' में भी कुछ समय के लिए नजर आई थीं।प्राची देसाई अपने पहले शो से ही काफी पॉपुलर हो गई थीं। 2007 में प्राची ने 'झलक दिखला जा' में हिस्सा लिया। शो के दौरान ही प्राची को एक कॉल आया और उन्हें निर्देशक ने मिलने के लिए बुलाया। प्राची जब वहां पहुंची तो उन्हें 'रॉक ऑन' ऑफर हुई। प्राची विश्वास नहीं कर पा रही थी कि इतनी आसानी से उन्हें फिल्म मिल गई। पहली ही फिल्म में प्राची ने फरहान अख्तर के साथ स्क्रीन शेयर की। इसके बाद प्राची ने टीवी को अलविदा कह दिया था और बड़े पर्दे की ओर रुख कर लिया।

और भी

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा पर बायोपिक बनाना चाहते हैं मधुर भंडारकर

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सबसे पसंदीदा कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए वापस आ गया है।  इसका ओपनिंग वीकेंड मनोरंजन से भरपूर होने वाला है।  प्रतिभाशाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपने निर्देशक मधुर भंडारकर और अपने सह-कलाकार सौरभ शुक्ला और सुप्रिया शुक्ला के साथ सेट पर अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचेंगी।  सभी द कपिल शर्मा शो के नए कलाकारों से जुड़ेंगे और उनके कॉमेडी पर हसेंगे. एक खास चर्चा के दौरान मधुर भंडारकर अपने निर्देशन के बारे में बात करेंगे, और इस शो के होस्ट कपिल शर्मा पर एक बायोपिक बनाने की इच्छा भी जाहिर करेंगे।

डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने कपिल शर्मा से कहा, मुझे लगता है कि आप पर एक बायोपिक बननी चाहिए. यह एक अच्छा विचार है और मैं इसे बनाने के बारे में सोच रहा हूं।  अगर कपिल पर बायोपिक बनेगी, तो मुझे लगता है कि मैं इसे बनाऊंगा।  यह एक खुलासा करने वाली अच्छी कहानी होगी।  इसमें कई खुलासे होंगे।  आपको वो भी याद आ जाएगा जो आप भूल गए हैं। मधुर लाइव दर्शकों से यह भी पूछते हैं कि क्या कॉमेडी किंग कपिल पर बायोपिक बननी चाहिए और सभी जोरदार तालियों से इस फैसले का स्वागत करते हैं।  द कपिल शर्मा शो, इस शनिवार और रविवार से रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन प्रसारित होगा। 

और भी

सलमान खान के बिग बॉस 16 का प्रोमो जारी, जल्द कलर्स पर आएगा शो

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' की शुरुआत जल्द होने वाली है। ऐसी चर्चा है कि अगले महीने से इस शो का प्रसारण कलर्स टीवी पर शुरू होगा। एक बार फिर होस्ट के रूप में दिग्गज अभिनेता सलमान खान लोगों का मनोरंजन करते दिखेंगे। अब मेकर्स ने इस शो का प्रोमो जारी कर दिया है। इसमें सलमान की पहली झलक दिखी है। वह प्रोमो में आगामी सीजन के बारे में जानकारी देते हुए नजर आए हैं।

कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस 16' का प्रोमो शेयर किया है। कलर्स टीवी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'इन 15 सालों में सबने खेला अपना-अपना गेम, लेकिन अब बारी है 'बिग बॉस' के खेलने की। देखिए 'बिग बॉस 16' जल्द ही सिर्फ कलर्स पर। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत उत्साहित हूं। एक अन्य यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'हमें 'बिग बॉस' में सिर्फ आपका इंतजार रहता है।'

 

शो के प्रोमो में सलमान अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा रहे हैं। प्रोमो वीडियो में उनका वॉइस ओवर दर्शकों को लुभा रहा है। इसमें शो के पूर्व प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को भी दिखाया गया है। प्रोमो में सलमान कहते हुए दिखे, "सुबह होगी, पर आसमान में चांद दिखेगा। ग्रेविटी उड़ेगी हवा में, घोड़ा भी अब सीधी चाल चलेगा। परछाई भी छोड़ेगी साथ, खेलेगी अपना ही खेल, क्योंकि इस बार 'बिग बॉस' खुद खेलेंगे।"

और भी