Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

SATTE 2025: पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने बनाया विशेष स्टॉल

 दक्षिण एशिया के सबसे बड़े ट्रैवल एक्सपो SATTE ( साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सपो) 2025 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। 19 से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने के लिए एक विशेष स्टॉल लगाया गया, जिसने देशभर के टूर ऑपरेटर्स, निवेशकों और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया।


एक्सपो के दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने विभिन्न राज्यों से आए पर्यटन विभाग के अधिकारियों और टूर ऑपरेटर्स से मुलाकात की। श्री आचार्य ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से चित्रकोट जलप्रपात, बारनवापारा अभयारण्य, बस्तर की गुफाएं, सिरपुर, मैनपाट सहित राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास और निवेश के अवसरों पर भी प्रकाश डाला।

 विवेक आचार्य ने कहा, "छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की पर्यटन नीतियां इसे एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरने में मदद कर रही हैं।" उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यटकों और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने हेतु कई नई योजनाओं पर कार्य कर रही है।

SATTE 2025 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का स्टॉल एक्सपो के आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां बड़ी संख्या में टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों, उद्योग विशेषज्ञों और पर्यटन प्रेमियों ने भाग लिया। एक्सपो में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और संभावनाओं को लेकर उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली, जिससे यह साफ है कि राज्य जल्द ही देश के शीर्ष पर्यटन स्थलों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

विभिन्न राज्यों के टूर ऑपरेटरर्स और ट्रेवेल एजेंटस ने SATTE (  साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सपो) के  स्टाल में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ अपना स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी कराया ताकि टूरिज्म बोर्ड की नीतियों के तहत उन्हें टूरिज्म बुकिंग का लाभ मिल सके और दूसरे राज्यों के पर्यटक अधिक से अधिक संख्या में छत्तीसगढ़ के आकर्षक पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कर सकें। इस छोटी सी शुरूवात ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के लिए भविष्य की सार्थक संभावनाओं के द्वार खोले हैं।

दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के महाप्रबंधक श्री वेदव्रत सिरमौर, उप महाप्रबंधक श्री संदीप ठाकुर एवं विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों, सरकारी अधिकारियों और निवेशकों से मुलाकात कर राज्य के पर्यटन स्थलों, योजनाओं और निवेश के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।
और भी

पेट, आंत और खून को साफ करते हैं पीपल के पत्ते

 पीपल के पेड़ का सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं है बल्कि आयुर्वेद में कई जड़ी बूटियों में पीपल के पत्ते और छाल का उपयोग किया जाता है। आचार्य बालकृष्ण की मानें तो दिव्य वृक्ष यानि पीपल के पत्तों का इस्तेमाल कर कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। जानिए पीपल के पत्ते के फायदे?

पीपल के पत्तों के फायदे

आपके आसपास पीपल का पेड़ जरूर होगा। पीपल के पेड का धार्मिक और संस्कृतिक महत्व है। कई पूजा पाठ के दौरान पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। शनिवार को लोग पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाते हैं। कहा जाता है पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर तप, योग और साधना करने से शांति और ज्ञान मिलता है। सिर्फ धार्मिक आस्था ही नहीं पीपल के पेड़ और उसके पत्तों का इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता है। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सूजन और दर्द को दूर भगाते हैं। पीपल पत्ते खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद मिलती है। सांस के मरीज खांसी, अस्थमा, और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए पीपल के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आचार्य बालकृष्ण की मानें तो दिव्य वृक्ष यानि पीपल के पत्तों का उपयोग कर पाचन में सुधार लाया जा सकता है। पीपल के पत्तों का इस्तेमाल करने से गैस, एसिडिटी, अपच और दस्त जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। स्किन के लिए भी पीपल के पत्ते दवा की तरह काम करते हैं

आंतों को स्वस्थ बनाने में मददगार हैं पीपल के पत्ते

पीपल के पत्ते फाइबर से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से पाचन को दुरुस्त किया जा सकता है। इनका सेवन करने से आंतों की एक्टिविटी बढ़ाती है और कब्ज दूर होती है। पीपत के पत्तों का सेवन करने से आंतों की सफाई होती है और इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंतों में आई किसी तरह की सूजन को भी रोकते हैं। पीपल के पत्तों का सेवन करने से डायरिया जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

पीपल के पत्ते आंतों और पेट में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे खून में आई खराबियों को दूर किया जा सकता है। पीपल के पत्तों का अर्क निकालकर सेवन कररने से आंतों का इंफेक्शन दूर होता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी और अपच दूर होती है। पीपल के पत्ते आंतों के लिए एक नेचुरल उपाय है।

कमजोरी दूर करने में असरदार पीपल के पत्ते

अगर आपको बहुत ज्यादा शारीरिक कमजोरी महसूस होती है तो इसके लिए पीपल के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। पीपल के पत्तों का सेवन करने से शरीर की कमजोरी और थकान को कम किया जा सकता है। इसके लिए पीपल के पत्तों को सुखा लें और पाउडर बना लें। अब इसमें बराबर मात्रा में मिश्री मिला लें और इसे सुबह शाम खाएं। इस तरह पीपल के पत्तों का इस्तेमाल करने से शरीर को मजबूत बनाया जा सकता है।

 

 

और भी

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए चीकू

 इन दिनों बाजार में मीठे और रसीले चीकू मिल रहे हैं। चीकू खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। फाइबर से भरपूर चीकू पेट और पाचन के लिए बेहतरीन फल है। लेकिन जरूरत से ज्यादा चीकू खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। चीकू में एंटी-इफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं तो कब्ज, सूजन, जोड़ों के दर्द में आराम पहुंचाता है। हालांकि जरूरत से ज्यादा चीकू खाना कुछ लोगों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइये जानते हैं किन लोगों को चीकू नहीं खाना चाहिए?

डायबिटीज- शुगर के रोगियों को चीकू नहीं खाना चाहिए। चीकू बहुत ज्यादा मीठा होता है। इसलिए डॉक्टर डायबिटीज में चीकू नहीं खाने की सलाह देते हैं। इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज में चीकू से एकदम परहेज करना चाहिए।

एलर्जी- अगर आपको एलर्जी रहती है तो चीकू का सेवन करने से बचें। कुछ लोगों को चीकू खाने से एलर्जी हो सकती है। क्योंकि इसमें टैनिन और लेटेक्स नाम के केमिकल पाए जाते हैं जो शरीर में एलर्जी को ट्रिगर करते हैं। इसलिए चीकू खाने से बचने की सलाह दी जाती है।

पाचन- चीकू भले ही पेट और पाचन के लिए अच्छा फल है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जिससे गट हेल्थ में सुधार आता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा चीकू खाने से हमारे पाचन तंत्र पर दबाव भी पड़ सकता है। जिससे पाचन की परेशानी बढ़ भी सकती है।

वजन बढ़ाए- चीकू खाने से कई बार मोटापा भी बढ़ने लगता है। ज्यादा मात्रा में चीकू का सेवन वेट गेन में मदद करता है। खासतौर से जो लोग चीकू का शेक बनाकर पीते हैं उनका वजन बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है।

स्वाद में बदलाव- कई बार चीकू खाने के बाद स्वाद में बदलाव भी महसूस हो सकता है। खासतौर से अगर आप कभी कच्चा चीकू फल खा लेते हैं तो इससे मुंह का स्वाद कड़वा होने लगता है। चीकू में लेटेक्स और टैनिन काफी होता है जिससे मुंह का स्वाद कड़वा हो जाता है।

 

और भी

आश्रम में दिखे थे ईशा गुप्ता व त्रिधा चौधरी के बोल्ड सीन्स

 आश्रम वेबसीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म में अब तक की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली वेब सीरीज रही है। इसमें बॉबी देओल के बाबा निराला के किरदार ने बहुत सुर्खियां बटोरी थी। इस सीरीज के बॉल्ड सीन्स भी बहुत चर्चाओं में रहे थे। इसके तीसरे सीजन में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के सुपरबोल्ड अंदाज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आग लगा दी थी।

आश्रम के तीसरे सीजन में ईशा गुप्ता की एंट्री होती है। वह बाबा निराला के मेक ओवर का काम करती हैं। उनकी पर्सनालिटी को निखारने में जुट जाती हैं, जिससे उनका क्रेज और बढ़े। इस बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं।  बॉबी देओल और ईशा गुप्ता के बीच जमकर बोल्ड सीन्स दिखाए गए हैं, जिनको अकेले में ही देखने की चेतावनी दी जाती है। ईशा गुप्ता सुर्ख लाल रंग की साड़ी में कहर ढाती दिखती हैं। उनके कुछ सीन्स इस तरह के भी हैं, जिसमें वह बिना साड़ी के भी नजर आई हैं।

 
और भी

अमेरिका के उप राष्ट्रपति और उनकी पत्नी से मिले पीएम मोदी

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एआई शिखर सम्मेलन के इतर अमेरिका के उप राष्ट्रपति जे डी वैंस एवं उनके परिवार से मुलाकात की। श्री मोदी ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, अमेरिका के उप राष्ट्रपति जे डी वैंस और उनके परिवार के साथ एक शानदार मुलाकात हुई। हमने विभिन्न विषयों पर बहुत अच्छी बातचीत की। अपने बेटे विवेक का जन्मदिन मनाने में उनके साथ शामिल होने से प्रसन्नता हुई!

 


और भी

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने दिखाया अपने बेटे वरदान का चेहरा

 

अभिनेता विक्रांत मैसी मौजूदा वक्त में अपनी पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन दिनों वह अपने बेटे वरदान के साथ समय बिता रहे हैं।

विक्रांत की पत्नी और अभिनेत्री शीतल ठाकुर ने 7 फरवरी, 2024 को बेटे वरदान को जन्म दिया था, जो अब एक साल के हो गए हैं। अब आखिरकार शीतल और विक्रांत ने अपने बेटे वरदान का चेहरा प्रशंसकों को दिखा दिया है।

शीतल और विक्रांत ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने बेटे वरदान के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें वरदान के पहले जन्मदिन की हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'हमारे वरदान को हेलो (नमस्ते) कहिए।'

बता दें कि विक्रांत और शीतल ने 14 फरवरी, 2022 को कोर्ट मैरिज की और 18 फरवरी को दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे।

 

और भी

सेहत के लिए नुकसानदायक भी है अमरूद

 अमरूद सर्दियों का फल है। ज़्यादातर लोग इस फल को खाना पसंद करते हैं। इसका मीठा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। यह पाचन से जुड़ी समस्या को ठीक करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी तेजी से बढ़ाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कुछ लोगों के लिए अमरूद का सेवन (side effects of eating guava) ज़हर समान है। चलिए जानते हैं किन लोगों को अमरूद का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए अमरूद का सेवन

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं: अमरूद को सुरक्षित माना जाता है, लेकिन अमरूद के पत्तों के अर्क वाले सप्लीमेंट के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता। इन्हें खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा अनुमोदित नहीं किया गया है, इसलिए गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पहले अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

त्वचा संबंधी समस्या में:  अमरूद के फल और पत्तियों में मौजूद रसायन त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं। यह ज्यादातर उन लोगों में होता है जिन्हें एक्जिमा जैसी कोई त्वचा संबंधी समस्या है, इसलिए त्वचा संबंधी समस्याओं वाले लोगों को अमरूद खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी स्थिति और खराब हो सकती है।

 

पेट फूलने पर: जिन लोगों का खाना जल्दी नहीं पचता है या फिर पेट फूलने की समस्या है तो ऐसे लोगों को अमरूद नहीं खाना चाहिए। इसमें विटामिन सी और फ्रुक्टोज की मात्रा पाई जाती है। इस वजह से इसे पचाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

एलर्जी की संभावना: अगर आपको एलर्जी है तो इस फल का सेवन न करें। अध्ययनों से पता चलता है कि अमरूद में मौजूद कुछ रसायनों से एलर्जी होना भी संभव है। साथ ही इसे स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन भी स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं। इसलिए अमरूद खाने से पहले उसे अच्छी तरह से धोना चाहिए।

और भी

सर्दियों में गर्म पानी से नहाना हो सकता है नुकसानदायक

 अगर आप सर्दियों में गर्म पानी से नहा रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी है। अगर आपने ख्याल नहीं रखा तो सर्दी में गर्म पानी से नहाने का नुकसान ऐसा मिलेगा कि आप सोच भी नहीं पाएंगे।

एक्सपट्र्स के अनुसार, अगर सर्दी के मौसम में आप ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाते हैं तो सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहता है. एक्सपट्र्स के अनुसार, ज्यादा गर्म पानी से लंबे समय तक नहाने से शरीर और दिमाग दोनों पर बुरा असर पड़ता है.

 

एक्सपट्र्स के अनुसार, गर्म पानी में केराटिन स्किन सेल्स को डैमेज करता है, जिस वजह से त्वचा में खुजली, सूखापन और रैशेस की समस्य पैदा हो जाती है. इसलिए सलाह दी जाती है कि हमेशा सर्दियों में हल्के गर्म पानी से ही नहाना चाहिए.

एक्सपट्र्स की मानें तो अगर सर्दियों में आप तेज गर्म पानी से नहाते हैं तो यह शरीर में सुस्ती का कारण भी बन सकता है. दरअसल, गर्म पानी से नहाकर बॉडी रिलैक्स मोड में आ जाती है और इंसान को नींद आती है. इससे आपकी दिनभर की ऊर्जा पर भी असर देखने को मिल सकता है. आज सुस्त महसूस कर सकते हैं. वहीं एक्सपट्र्स के अनुसार, गर्म पानी से नहाने से आपको बालों को भी नुकसान पहुंचता है. तेज गर्म पानी आपके बालों को डैमेज कर सकता है. दरअसल, गर्म पानी से बालों में नमी कम हो जाती है, जिस वजह से वह रूखे और बेजान होने लगते हैं.

ज्यादा कपड़े न पहनें

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादा भी कपड़े नहीं पहनने चाहिए. ऐसा करने से आपका शरीर ओवरहीटिंग का शिकार भी हो सकता है. दरअसल, जब इंसान को ठंड लगती है तो उसका इम्यून सिस्टम व्हाइट ब्लड सेल्स बनाता है, जो इंफेक्शन और बीमारियों से बचाव  में मददगार है. ऐसे में बॉडी ओवरहीट होने पर इम्यून अपना काम ठीक से नहीं कर पाता है.

और भी

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को बनाया गया फिक्की फ्रेम्स का एंबेसडर

 फिक्की फ्रेम्स ने इस साल अपनी 25वीं वर्षगांठ के मौके पर बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। इस बार सम्मेलन की थीम ‘राइज: इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और एक्सीलेंस को फिर से परिभाषित करना’ है, जो कहानियों को आकार देने, रचनात्मकता को बढ़ावा देने और मीडिया और मनोरंजन उद्योग के विकास को आगे बढ़ाने में फिक्की फ्रेम्स के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डालता है।

यह कार्यक्रम मुंबई में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, और इसमें दुनिया भर के प्रभावशाली व्यक्तित्व, रचनात्मक पेशेवर और नीति निर्माता उभरते रुझानों, नए तकनीकों और मनोरंजन परिदृश्य में प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होते हैं। इसमें मुख्य भाषण, बी2बी मीटिंग, मास्टर क्लास, पॉलिसी राउंड टेबल, सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फ्रेम पुरस्कार (बीएएफ), वैश्विक सामग्री बाजार, प्रदर्शनियां और वाइब्रेंट कल्चरल इवनिंग जैसे कई फॉर्मेट शामिल हैं।

 

उल्लेखनीय वैश्विक हस्तियों ने अतीत में एफआईसीसीआई फ्रेम की शोभा बढ़ाई है, जिसमें हॉलीवुड के सितारे जैसे प्रशंसित एक्टर और मानवतावादी ह्यूग जैकमैन; 21वीं सदी के फॉक्स के सीईओ जेम्स मर्डोक; मोशन पिक्चर एसोसिएशन ऑफ अमेरिका (एमपीएए) के अध्यक्ष चार्ल्स एच. रिवकिन; और नेशनल जियोग्राफिक पार्टनर्स के अध्यक्ष गैरी नेल शामिल हैं। अन्य दिग्गजों में पूर्व संघीय संचार आयोग आयुक्त अजीत पई, बीबीसी ग्लोबल न्यूज के सीईओ जिम एगन और डिस्कवरी नेटवर्क इंटरनेशनल के अध्यक्ष जेबी पेरेट शामिल हैं।

 

फिक्की फ्रेम्स के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, "फिक्की फ्रेम्स के रजत जयंती वर्ष में इसके पहले ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं चंडीगढ़ से मुंबई आया था और मेरी आंखों में सिर्फ सपने थे, इसलिए मैंने कभी इस अविश्वसनीय यात्रा की कल्पना नहीं की थी, जहां मेरे काम ने न केवल लोगों के जीवन को छुआ है, बल्कि यह भारत की समृद्ध पॉप संस्कृति का भी हिस्सा बन गया है। अपनी नई भूमिका में, मैं असाधारण फिक्की टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, ताकि व्यवधान को बढ़ावा दिया जा सके, नवाचार का जश्न मनाया जा सके और हमारे उद्योग द्वारा लगातार पेश की जाने वाली उत्कृष्टता को उजागर किया जा सके।

 

फिक्की मीडिया और मनोरंजन समिति के अध्यक्ष और जियो स्टार एंटरटेनमेंट के सीईओ केविन वाज ने कहा, “फिक्की फ्रेम्स का रजत जयंती संस्करण उत्कृष्टता के 25 वर्षों का उत्सव है और भारत के मीडिया और मनोरंजन उद्योग को आकार देने में हमने जो विरासत बनाई है, उसके लिए एक श्रद्धांजलि है। आयुष्मान खुराना, रचनात्मकता, नवाचार और दर्शकों के साथ जुड़ाव की अपनी अविश्वसनीय यात्रा के साथ, फिक्की फ्रेम्स के मूल सिद्धांतों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका जुड़ाव इस मील के पत्थर के आयोजन को और ऊंचा उठाएगा और कहानीकारों और रचनाकारों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

 

 

और भी

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला

 बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ है। गुरुवार तड़के चार बजे चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर ने धारदार हथियार से हमला किया। सैफ को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

एक्टर सैफ अली खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के घर पर ये हमला हुआ। चोर ने एक्टर सैफ अली खान पर धारदार चाकू से हमला भी कर दिया, जिसमें वो घायल हो गए। हालांकि राहत की बात है कि उनके चोट गंभीर नहीं हैं, उनकी पीठ पर चाकू लगने की बात कही जा रही है। सैफ अली खान की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसके मुताबिक उन पर हमला हुआ जिसका एक्टर ने डट कर हीरो की तरह मुकाबला किया।

 

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके घर और आसपास इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

करीना कपूर और उनके बच्चे सुरक्षित हैं। मुंबई पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की इसके बाद आधिकारिक बयान जारी किया गया।

 

मुंबई ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि सैफ को घटना के बाद लीलावती में को इलाज के लिए ले जाया गया, वहीं उसके बाद आरोपियों की जांच के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। बांद्रा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बॉलीवुड एक्टर का घर मुंबई स्थित बांद्रा के पॉश इलाके में है। उनके घर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी हैं। ऐसे में उनके घर में चोरी करने की घटना काफी हैरान करने वाली हैं।

 

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सैफ और हमलावर के बीच हाथापाई भी हुई। बांद्रा पुलिस इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

लीलावती अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान की पीठ पर छह बार हमला हुआ इनमें से दो जख्म गहरे हैं।

 

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ को उनके बांद्रा स्थित घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू घोंपा। उन्हें सुबह 3:30 बजे अस्पताल लाया गया।

उत्तमानी ने बताया कि सैफ को छह बार चाकू घोंपा गया है, जिनमें से दो जख्म गहरे हैं। उत्तमानी ने बताया, "यह रीढ़ के पास है। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थेटोलॉजिस्ट डॉ. निशा गांधी के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका ऑपरेशन कर रही है।

सैफ की टीम ने अभिनेता की ओर से एक बयान जारी किया है और पुष्टि की है कि चोरी का प्रयास किया गया था और यह भी उल्लेख किया है कि उनका ऑपरेशन किया जा रहा है।

अभिनेता की टीम द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, श्री सैफ अली खान के घर में चोरी का प्रयास किया गया था। वह वर्तमान में अस्पताल में ऑपरेशन करवा रहे हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं। यह पुलिस का मामला है।

और भी

जहाँ तक जाती है नजर...वहाँ आँखे जाती है ठहर...

यह बाँगो जलाशय है...जिसका अधिकृत नाम अविभाजित मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता के नाम पर मिनीमाता हसदेव बाँगो परियोजना है..। प्रकृति के सुरम्य  वातावरण के बीच कई ऊंचे पर्वतों के आसपास जलमग्न इस नजारों को देखने यहाँ हर पर्यटकों की आँखों की पलके तब तक नहीं झपकती जब तक वह इस नयनाभिराम नजारों को अंतिम छोर तक नहीं देख लेता, हालांकि दूर-दूर तक कई किलोमीटर में फैला यह जलमग्न दृश्य हर किसी के आँखों में पूरी तरह से कैद नहीं हो पाता...क्योंकि उनकी नजरें जहाँ तक जा पाती है...पानी के ठहराव के बीच देखने वालों की आँखे भी वहीं तक ही ठहर जाती है। कोरबा जिले की पहचान और छत्तीसगढ़ की शान मिनीमाता हसदेव बाँगो जलाशय देखने वालों को रोमांचित ही नहीं करती..उन्हें अचंभित भी कर देती है। यहाँ आना और इन नजारों को करीब से देख पाना किसी सौभाग्य से कम नहीं, क्योंकि यह खूबसूरती की ही नहीं... लाखो लोगो की प्यास बुझाने के साथ किसानों के खेतो को हरा-भरा बनाकर उनके समृद्धि की भी पहचान है..।

कोरबा शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत मिनीमाता बाँगो जलाशय छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे बड़ा जलाशय की पहचान रखता है। जल संसाधन विभाग के मिनीमाता ( हसदेव ) बांगो परियोजना अंतर्गत कोरबा जिले में स्थित मिनीमाता बांगो बांध का निर्माण कार्य वर्ष 1992 में पूर्ण हुआ। यह बांध प्रदेश का सबसे अधिक जल भराव क्षमता एवं सबसे ऊँचा बांध है, इस बांध की जल भराव क्षमता 2894.33 मिलियन क्यूबिक मीटर (लाइव स्टोरेज) एवं 3264.33 मिलियन क्यूबिक मीटर (ग्रास स्टोरेज) है साथ ही बांध का डूबान क्षेत्र 185 स्क्वाॅयर किलोमीटर है, इस बांध की ऊंचाई नदी के तल से 73 मीटर एवं फाउंडेशन लेवल से 87 मीटर है। यह बांध तीन महत्वपूर्ण हिस्सों में बना है जो कि 1. रॉक फिल बांध 2. मेसनरी बांध 3. मिटटी बांध है, जिसमे से रॉक फिल बांध 177मीटर, मेसनरी बांध 554.5 मीटर एवं मिटटी बांध 1778 मीटर है। मिनीमाता बांगो बांध की कुल लम्बाई 2509.5 मीटर है। इस परियोजना में 6730 वर्ग किमी जलग्रहण क्षेत्र, बांध का उच्चतम स्तर 366 मीटर, अधिकतम जलाशय स्तर 363.08 मीटर, पूर्ण जलाशय स्तर 359.66 मीटर है।  वर्तमान में बांध की सुरक्षा के लिए विभिन्न जटिल कार्यों को सम्बद्ध किया गया है। यहां बांध के सुरक्षा के लिए जवान लगातार तैनात है और सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है। इस बांध और आसपास के सुंदर नजारों को निहारने के लिए कोरबा जिला ही नहीं अन्य जिले के लोग भी निरन्तर यहां आते हैं। कोरिया जिले के परमानंद दास, सुशीला सिंह, माया सिंह ने बांगो बांध का नाम सुना था। उन्हें इस बांध को करीब से देखने की इच्छा थी। यहां आकर जब बांध को देखा तो उन्हें दूर-दूर तक पानी का ऐसा नजारा दिखा जैसे कोई नीला आकाश है। उन्होंने बताया कि वाकई में बांगो बांध को करीब से देख लेना सौभाग्य की बात है। हम लोग कब से योजना बना रहे थे, आज यहां आकर नदी- पहाड़ सब को पास से देखा। 
और भी

सेब और अमरूद से कहीं ज्यादा मीठा और स्वादिष्ट होता है रामफल

 रामफल हल्के नारंगी रंग का होता है और खाने में एकदम मीठा और स्वादिष्ट होता है। रामफल के स्वाद के आगे सेब और अमरूद का टेस्ट भी फीका लगेगा। रामफल नवंबर और दिसंबर महीने में ही मिलता है। आइये जानते हैं रामफल खाने के फायदों के बारे में।

रामफल खाने के फायदे

वजन घटाए- जो लोग मोटापा कम करना चाहते हैं वो रामफल जरूर खाएं। स्वाद में भले ही ये फल आपको मीठा लगे, लेकिन वजन घटाने में भी ये असरदार साबित होता है। रामफल शरीर को एनर्जी देता है और इससे फाइबर मिलता है। रामफल खाने के काफी देर तक आपको भूख नहीं लगती। इसलिए नियमित रूप से रामफल खाकर मोटापा कम किया जा सकता है।

डायबिटीज में फायदेमंद- शुगर के मरीज को खाने-पीने में बड़ा सोच समझकर चीजों को शामिल करना पड़ता है। ऐसे कई फल हैं जो शुगर के मरीज को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन रामफल मीठा होने के बावजूद डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। इस फल को खाने से ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। रामफल में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ने में भी मदद करते हैं।

बाल और त्वचा के लिए फायदेमंद- रामफल बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद फल है। इसके सेवन से बालों को झड़ने की समस्या को कम किया जा सकता है। रामफल में विटामिन सी काफी होता है जो त्वचा और बालों दोनों के लिए उपयोगी साबित होता है। रामफल खाने से स्किन पर ग्लो आने लगता है।

इम्‍यूनिटी को बनाए मजबूत- रामफल का सेवन करने से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनता है। जिन लोगों को इम्‍यून सिस्‍टम कमजोर है उन्हें रामफल जरूर खाना चाहिए। इससे आप सीजनल बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। वायरल बुखार और कई तरह के इंफेक्शन को दूर करने में भी ये फल मदद करता है। रामफल खाने से प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ती है।

 

 

और भी

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

 अगर, आप खाली पेट लहसुन खाते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर, लहसुन स्वास्थ्य लाभों का एक पावरहाउस है। दरअसल,  हमारे शरीर के लिए यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। लहसुन में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, ए और बी, के साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम पाया जाता है। चलिए जानते हैं सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है और एक दिन में कितना खाएं?

हार्ट रहेगा हेल्दी: लहसुन का नियमित सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। लहसुन रक्तचाप के स्तर को कम करने और खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इन कारणों से हृदय रोग का जोखिम कम होता हैं।

पाचन तंत्र करते है मजबूत: सुबह कच्चा लहसुन खाना आपके पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। लहसुन में प्रीबायोटिक गुण होते हैं जो गट बैक्टीरिया के विकास को बढ़ाते हैं। साथ ही अगर आपको अपच या एसिडिटी की समस्या है तो सुबह लहसुन खाना लाभकारी है।

डिटॉक्सिफायर की तरह करता है काम: लहसुन एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें मौजूद एलिसिन लीवर के कार्य को बढ़ाता है, जिससे यह रक्तप्रवाह से हानिकारक पदार्थों को प्रभावी ढंग से बाहर निकाल सकता है। नियमित डिटॉक्सिफिकेशन सूजन को कम करता है, और त्वचा को साफ करने और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में योगदान दे सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए: लहसुन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद है। इसमें एलिसिन की प्रचुर मात्रा होती है, जो एक सल्फ्यूरिक यौगिक है। एलिसिन श्वेत रक्त कोशिकाओं की गतिविधि को बढ़ाता है, जो संक्रमण और हानिकारक रोगाणुओं से शरीर की रक्षा करने में महत्वपूर्ण हैं। सुबह लहसुन का सेवन करने से आप अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाते हैं, जिससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

लहसुन खाने का सही तरीका:

सुबह उठकर ऐसे ही 2-3 कली लहसुन का खा लें।आप चाहे तो इसे भुनकर खा सकते हैं। अगर आपको इसकी तासीर कुछ ज्यादा गर्म लग रही है तो सोने से पहले पानी में लहुसन को भिगो दें औऱ सुबह इसका सेवन कर लें।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक श्री प्रकाश झा ने की सौजन्य मुलाकात

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार एवं पटकथा लेखक श्री प्रकाश झा ने  सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री प्रकाश झा के छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्हें शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया।


        इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्मों के निर्माण और फिल्म उद्योग के विकास की संभावनाओं के सम्बन्ध में चर्चा की। प्रकाश झा ने कहा कि  छत्तीसगढ़ पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रकाश झा जी उन दिग्गज फिल्मकारों में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को पर्दे पर बखूबी उतारते हैं।
और भी

हेयर फॉल रोकने के लिए घर पर बनाएं मेथी और प्याज का तेल, घने और लंबे होंगे बाल

 अक्सर लोग हेयर फॉल की समस्या से जूझते रहते हैं। हेयर फॉल को रोकने के लिए लोग केमिकल बेस्ड महंगे-महंगे हेयर ऑइल का इस्तेमाल करते हैं। जिससे बाल और भी ज्यादा डैमेज होते हैं। ऐसे में आपको कम से कम एक बार घर पर इस नेचुरल तेल को बनाकर बालों में अप्लाई करना चाहिए। बता दें कि घर पर केमिकल फ्री हेयर ऑयल को बनाना बहुत आसान है। मेथी और प्याज दोनों ही हमारे बालों के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में आप इस तेल को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर अपने बालों को लंबा और घना बना सकती हैं। इस तेल से आपका हेयर हेल्थ भी काफी हद तक इंप्रूव हो सकता है। तो आइए जानते हैं इस तेल के फायदे और इसे बनाने के तरीके के बारे में...

 

घर पर हेयर ऑयल बनाने के लिए आपको 2 चम्मच मेथी दाने और एक मीडियम साइज की प्याज लें। इन दोनों ही चीजों का मिक्सचर बालों की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले मेथी दाने को रातभर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें और प्याज को बारीक-बारीक काट लें।

 

 

सबसे पहले भीगे हुए मेथी के दाने और बारीक कटे प्याज को अच्छे से पीस लें और इस स्मूद पेस्ट को वर्जिन कोकोनट ऑइल में करीब 10-15 मिनट तक पकाएं। अब इस तेल को ठंडा होने के बाद छान लें और इस तेल को बालों में अप्लाई करें। बालों में तेल को अप्लाई करने के बाद हेयर वॉश कर लें।

 

मिलेंगे बहुत सारे फायदे

 

बता दें कि बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप सप्ताह में दो बार इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं इस तेल का रेगुलर इस्तेमाल करने से आपके बाल लंबे और घने हो सकते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से आपको बालों संबंधित समस्याओं से निजात मिल सकता है। आप मेथी दाने और प्याज से बने इस तेल का इस्तेमाल कर आप हेयर हेल्थ को काफी हद तक इंप्रूव कर सकती हैं।

 

 

और भी

सेहत के लिए वरदान गाजर का जूस

 सर्दियों के आते ही भारत में अक्सर लोग अपने-अपने घर में गाजर का हलवा बड़े चाव के साथ खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाजर का जूस भी आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? गाजर के जूस में विटामिन ए, फाइबर, विटामिन के1, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि सर्दियों में इस नेचुरल जूस को पीने की सलाह दी जाती है। गाजर के जूस को पीकर आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

मजबूत बनाए इम्यूनिटी

अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं तो गाजर का जूस पीना शुरू कर दीजिए। सर्दियों में अक्सर कमजोर इम्यूनिटी की वजह से लोग बीमार पड़ जाते हैं। वहीं, रेगुलरली गाजर का जूस पीकर आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से खुद को बचा सकते हैं। गाजर का जूस ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर आपकी हार्ट हेल्थ को भी मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकता है। 

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

फाइबर रिच गाजर का जूस आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है। कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप गाजर का जूस पी सकते हैं। इसके अलावा गाजर के जूस में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपके स्ट्रेस को कम करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

त्वचा के लिए वरदान

गाजर का जूस आपकी आंखों की सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाजर का जूस पीना न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हर रोज गाजर का जूस पीकर आप प्रीमैच्योर एजिंग की समस्या का शिकार बनने से बच सकते हैं। 

 

 

और भी

59 वर्ष के हुए बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान

 बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान आज 59 वर्ष के हो गये। 27 दिसंबर 1965 को मुंबई में जन्में सलमान खान का मूल नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है और उनके पिता सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने पटकथा एवं संवाद लेखक हैं। सलमान ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म बीबी हो तो ऐसी से की।

इस फिल्म में उन्होंने छोटी सी भूमिका निभायी थी।वर्ष 1989 में सलमान को राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म मैंने प्यार काम में काम करने का अवसर मिला। युवा प्रेम कथा पर आधारित इस फिल्म में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म मैंने प्यार किया सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिये सलमान को फिल्म फेयर का सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू अभिनेता का भी पुरस्कार मिला।

 

फिल्म मैंने प्यार किया की सफलता के बाद सलमान खान दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कुछ हद तक सफल हो गये।वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म सनम बेवफा सलमान खान के करियर की अहम फिल्मों में शुमार की जाती है। इसी वर्ष सलमान की फिल्म साजन प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ काफी पसंद की गयी। इस फिल्म में सलमान ने रोमांटिक के साथ ही भावपूर्ण अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

वर्ष 1994 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म अंदाज अपना अपना में सलमान खान के अभिनय का नया रंग देखने को मिला। इस फिल्म के पहले उनके बारे में यह बात की जाती थी कि वह केवल रूमानी भूमिका ही निभा सकते हैं लेकिन सलमान ने आमिर खान के साथ मिलकर अपने हास्य अभिनय से दर्शकों को लोटपोट कर दिया।

वर्ष 1994 में ही सलमान को एक बार फिर से राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म हम आपके है कौन में काम करने का अवसर मिला। पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उनकी जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ एक बार फिर से काफी पसंद की गयी। फिल्म ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये और ऑल टाइम ग्रेटेस्ट हिट्स में शुमार हो गयी।

 

वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म जुड़वा में सलमान ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 1998 में उन्होंने अपने भाई सोहेल खान के निर्देशन में बनी फिल्म ..प्यार किया तो डरना क्या..में काम किया। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट काजोल थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म हम दिल दे चुके सनम सलमान खान के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान की जोड़ी ऐश्वर्या राय के साथ काफी पसंद की गयी। अजय देवगन जैसे संजीदा अभिनेता की उपस्थिति में भी सलमान के अभिनय को दर्शकों ने जमकर सराहा।

 

वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म तेरे नाम सलमान के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में सलमान खान ने रोमांटिक के साथ ही भावपूर्ण अभिनय कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसी वर्ष उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ बागबान में काम करने का अवसर मिला।

छोटी सी भूमिका में भी सलमान दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने में सफल रहे। वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म मैंने प्यार क्यूं किया में सलमान की जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ काफी पसंद की गयी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2005 में ही प्रदर्शित फिल्म नो इंट्री और वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म पार्टनर के जरिये अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग का नजारा दर्शकों के सामने पेश किया।

 

वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म वांटेड उनके करियर के लिये अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आयी। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने माचो हीरो की भूमिका निभायी। उनके इस अंदाज को दर्शकों ने सर आंखो पर लिया। वांटेड टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 2010 में सलमान ने अपने भाई अरबाज खान की फिल्म दबंग में काम किया। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने एक बार फिर से अपनी माचोमैन की छवि दर्शकों के बीच पेश की। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

वर्ष 2011 एक बार फिर से सलमान खान के करियर के लिये उपलब्धियों भरा साल साबित हुआ। इस वर्ष सलमान खान की रेडी और बाडीगार्ड जैसी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर नया इतिहास रच दिया।वर्ष 2012 में सलमान खान की एक था टाइगर और दबंग 2 जैसी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।

सलमान की वर्ष 2014 में जय हो और किक जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी है। किक ने टिकट खिड़की पर 233 करोड़ रुपये की कमाई की। उनकी वर्ष 2015 में बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। बजरंगी भाईजान ने 320 करोड़ की कमाई की।

प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान ने दोहरी भूमिका निभायी है। फिल्म ने 207 करोड़ से अधिक की कमाई की है।वर्ष 2016 में सलमान की फिल्म सुल्तान प्रदर्शित हुई। फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की। सलमान खान की वर्ष 2017 में ट्यूबलाइट और फिल्म टाइगर जिंदा है प्रदर्शित हुई है। टाइगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर 339 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

सलमान खान की वर्ष 2018 में फिल्म रेस 3 प्रदर्शित हुयी। फिल्म ने 170 करोड़ की कमाई की है। वर्ष 2019 में सलमान की भारत और दबंग 3 प्रदर्शित हुयी। भारत ने 209 करोड़ जबकि दबंग 3 ने 150 करोड़ की शानदार कमाई की। वर्ष 2021 में सलमान की राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई और अंतिम प्रदर्शित हुयी। सलमान खान ने अपने सिने करियर में अब तक लगभग 100 फिल्मों में काम किया है।

सलमान खान के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में..पत्थर के फूल, दिल तेरा आशिक, करण अर्जुन, खामोशी, जीत, जब प्यार किसी से होता है, बंधन, बीबी नंबर वन, हम साथ साथ है, गर्व, मुझसे शादी करोगी, युवराज, वीर शामिल हैं। सलमान खान की वर्ष 2023 में किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी है। सलमान की आने वाली फिल्मों में सिकंदर प्रमुख है।

 

 

और भी

सीआईडी के नए एपिसोड काफी रोमांचक होंगे

 जानेमाने चरित्र अभिनेता शिवाजी साटम का कहना है कि सीआईडी के नए एपिसोड काफी रोमांचक होंगे, जिनमें नई और विविधतापूर्ण कहानियां दर्शकों को देखने को मिलेगी।

‘सीआईडी’ 21 दिसंबर 2024 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर शानदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है, और यह हर शनिवार-रविवार रात 10 बजे प्रसारित होगा। शिवाजी साटम (एसीपी प्रद्युमन), दयानंद शेट्टी (दया), और आदित्य श्रीवास्तव (अभिजीत) प्रशंसकों के पसंदीदा इस ड्रामा में अपनी भूमिकाएं दोहराएंगे।

 

अभिनेता शिवाजी साटम (एसीपी प्रद्युमन) ने शो में लौटने और दर्शकों के साथ फिर से जुड़ने के उत्साह के बारे में बात की, और बताया कि नए सीज़न में पुरानी यादों का मिक्स और नए, आकर्षक मामलों के साथ ही बहुत कुछ होगा।

उन्होंने कहा,नए एपिसोड काफी रोमांचक होंगे, जिनमें नई और विविधतापूर्ण कहानियां होंगी। उनमें जांच करने की आधुनिक तकनीकों को शामिल किया जाएगा, जिससे दर्शकों के लिए केस और किरदारों के सामने आने वाली चुनौतियों से कनेक्ट कर पाना आसान हो जाएगा।

 

शिवाजी साटम ने कहा,शो की मूल भावना वही रहेगी, लेकिन इसे ज़्यादा दिलचस्प और अपडेट तरीके से पेश किया जाएगा। इतने सालों के बाद, उसी पुराने चश्मे के साथ शो को पेश करना समझदारी भरा फैसला नहीं होता, खासकर तब जब दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हों।

आप जैसे लोग जिन्होंने बचपन में सीआईडी देखा था, और कॉलेज और उसके बाद भी इसे उतना ही पसंद किया, शो के प्रति उनका प्यार हमेशा बना रहेगा। अब, उम्मीदें और भी ज़्यादा बढ़ गई हैं, और हमारा लक्ष्य उन उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरना है।

 

हम सीआईडी को खास बनाने वाली चीज़ों को अपनाते हुए कुछ रोमांचक, आकर्षक और नया पेश करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इस बार, इसे बेहतर होना होगा, और हमें पूरा भरोसा है कि यह बेहतर होगा।

शिवाजी साटम ने कहा,इतने सालों तक सीआईडी और मेरा समर्थन करने वाले सभी फैंस को, मैं तहे दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया कहना चाहता हूं। आपका प्यार और निष्ठा हमारे लिए बहुत मायने रखती है, और यह आपके कारण ही है कि सीआईडी भारतीय टेलीविज़न का इतना लोकप्रिय हिस्सा बना हुआ है।

जबकि शो अपनी वापसी कर रहा है, हम रोमांचक कहानियां, दिलचस्प मामले, और निश्चित रूप से, आपके दिलों को छू जाने वाले पलों को पेश करना जारी रखने का वादा करते हैं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी इस नए सीज़न को देखते रहेंगे और हमारा समर्थन करते रहेंगे। याद रखें, न्याय कभी रुकता नहीं है और न ही एसीपी प्रद्युमन! देखते रहिए, और हम एक बार फिर आपका मनोरंजन करने के लिए उत्सुक हैं।

और भी