खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

टीम इंडिया का स्कोर 60 रन, कोहली-यशस्वी कर रहे बल्लेबाजी

 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा मुकाबला ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने पर मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए थे, जिसमें स्टीव स्मिथ 68 और पैट कमिंस 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

 

वहीं अब कंगारू टीम की नजरें जहां दूसरे दिन के खेल में स्कोर को 400 रनों के पार पहुंचाने पर होंगी तो वहीं भारतीय टीम उनकी पहली पारी को जल्द समेटना चाहेगी।

 

 

और भी

अनमोलप्रीत बने सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय

 विजय हजारे ट्राफी के एक मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह ने मात्र 35 गेंदों में शतक पूरा किया।

इस कारनामे के साथ वह लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गये हैं। इस मामले में जैक फ़्रेज़र-मक्गर्क (29 गेंदें) और एबी डिविलियर्स (31 गेंदें) उनसे आगे हैं।

और भी

भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने बंगलादेश को 41 रनों से हराया

 जी तृषा (52) की अर्धशतकीय पारी के बाद आयुशी शुक्ला (तीन विकेट), पारुनिका सिसोदिया और सोनम यादव (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर रविवार को भारतीय महिला टीम ने अंडर -19 एशिया कप ने बंगलादेश को 41 रनों से हरा दिया है।

भारत के 117 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 24 रन पर अपने दो विकेट गवां दिये। मोसम्मत एवा (शून्य) और सुमैया अख्तर (आठ) रन बनाकर आउट हुई।

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे बंगलादेश के बल्लेबाज पस्त दिखे। फहमिदा छोया (18) और जुयैरिया फिरदौस (22) के अलावा बंगलादेश का कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। भारतीय गेंदबाजों ने बंगलादेश की पूरी टीम को 18.3 ओवर में 76 रन पर ढ़ेरकर मुकाबला 41 रनों से जीत लिया।

 

और भी

ड्रॉ पर समाप्त हुआ गाबा टेस्ट, सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर

 भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच ब्रिसब्रेन क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। जीत के लिए मिले 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपनी दूसरी पारी में जब 8/0 का स्कोर बनाया, तब दोनों कप्तानों की सहमति के बाद मैच को ड्रॉ पर समाप्त किया गया। 3 मैचों के बाद फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ट्रेविस हेड (152) और स्टीव स्मिथ (101) के शतकों की बदौलत 445 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम ने केएल राहुल (84) और रविंद्र जडेजा (77) की पारियों की मदद से 260 रन बनाए। इसके बाद मजबूत बढ़त हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी 89/7 पर घोषित की। आखिर में बारिश के खलल के बीच पांचवें दिन के दौरान मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

पहली पारी के दौरान हेड ने अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक और भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट शतक लगाया। वह 18 चौकों की मदद से 152 रन बनाकर आउट हुए थे। हेड अपनी दूसरी पारी में 17 रन बनाकर आउट हुए। वह मौजूदा सीरीज में 400 से अधिक रन बना चुके हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में अब तक 44.22 की औसत से 3,582 रन बनाए। वह 9 शतक के अलावा 17 अर्धशतक लगा चुके हैं।

 

हेड ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 13 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 51.09 की औसत के साथ 1,124 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। उन्होंने इस सीरीज से पहले भारत के खिलाफ पिछला टेस्ट शतक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में बनाया था। मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में उनके स्कोर क्रमशः 11, 89, 140, 152 और 17 रन हैं।

और भी

गावस्कर को रास नहीं आया अश्विन के संन्यास लेने का फैसला

 भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर को ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने का फैसला रास नहीं आया है। गावस्कर ने अश्विन के संन्यास के समय पर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि इस स्पिनर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद यह फैसला लेना चाहिए था। अश्विन ने गाबा में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 

अश्विन के संन्यास लेने की चर्चा उस वक्त शुरू हो गई थी जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट के पांचवें दिन जब बारिश के कारण मैच रुका और अश्विन विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम में काफी देर चर्चा करते दिखे थे। कोहली बहुत देर तक अश्विन से बात करते रहे और इस दौरान उनके कंधे पर हाथ रखे हुए थे। बात खत्म होने के कारण कोहली अश्विन से गले मिले। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यह संकेत मिलने लगे कि अश्विन कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसके कुछ देर बाद ही अश्विन कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में गए और उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी। 

 

 

और भी

महिला जूनियर एशिया कप : भारत बना चैंपियन, पेनल्टी शूटआउट में चीन को हराया

 भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को यहां महिला जूनियर एशिया कप के फाइनल में चीन को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। तय समय में 1-1 से बराबरी के बाद खिताबी मुकाबला शूटआउट तक गया, जिसमें गत चैंपियन टीम विजयी रही। इस अवसर पर हॉकी इंडिया (एचआई) ने टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

एचआई ने एक्‍स पर ल‍िखा, टीम इंडिया ने जूनियर महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में चीन पर रोमांचक पेनल्टी शूटआउट जीतकर शानदार जीत हासिल की। ​​उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को 2 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 

चीन के लिए पहला गोल जिनझुआंग टैन ने किया, लेकिन कनिका सिवाच ने तीसरे क्वार्टर में भारत के लिए बराबरी का गोल किया और मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया। भारत की गोलकीपर निधि ने पेनल्टी शूटआउट के दौरान तीन महत्वपूर्ण बचाव किए और अपनी टीम को खिताब जीतने में मदद की।

पहले क्वार्टर में दोनों टीमें बराबरी की स्थिति में थीं, क्योंकि उन्होंने शुरुआती गोल करने की कोशिश की। दोनों टीमों ने गेंद को बराबरी पर रखा और दोनों टीमों ने अच्छे मौके बनाए, लेकिन वे गोल नहीं कर पाईं। भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन चीनी टीम ने उनका अच्छी तरह से बचाव किया और स्कोर बराबर कर दिया।

 

भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत शानदार तरीके से की, लेकिन शूटिंग सर्कल में कोई अच्छा गोल करने का मौका नहीं बना सका। दूसरे क्वार्टर के अंत में चीन ने बढ़त हासिल की और भारतीय बैकलाइन पर दबाव बनाया। घड़ी में सिर्फ़ 14 सेकंड बचे थे, चीन को पेनल्टी स्ट्रोक के रूप में एक सुनहरा अवसर मिला। जिनझुआंग टैन ने मौके पर कदम रखा और भारतीय गोलकीपर को चकमा देते हुए गोल किया, जिससे चीन को दूसरे हाफ में मामूली बढ़त मिल गई।

 

तीसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक तरीके से हमला किया और खेल पर अपना दबदबा बनाया। दीपिका ने शानदार ड्रिबल किया, चीनी डिफेंस को भेदा और अपनी टीम के लिए पेनल्टी कॉर्नर जीता।

दीपिका ने गोल की ओर ड्रैग फ्लिक करने का प्रयास किया, जिसे चीनी गोलकीपर ने कई बार बचाया। कुछ ही क्षणों बाद 41वें मिनट में, सुनीता टोप्पो और दीपिका ने कुछ बेहतरीन पास के साथ गेंद को आगे बढ़ाया और शूटिंग सर्कल के अंदर कनिका सिवाच को पाया, जिन्होंने एक खूबसूरत फील्ड गोल करके टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। चौथे क्वार्टर में प्रवेश करते समय दोनों टीमों का स्कोर 1-1 था।

खेल के अंतिम पंद्रह मिनट में दोनों टीमें जीत के लिए गोल करने के लिए ज़ोर लगा रही थीं। भारत को दस मिनट बचे होने पर पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन मौका हाथ से निकल गया और दीपिका का शॉट मामूली अंतर से चूक गया। कुछ ही देर बाद चीन ने भी इसी तरह पेनल्टी कॉर्नर गंवा दिया। दोनों टीमों ने मैदान पर पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन खेले गए चार क्वार्टर में उन्हें अलग नहीं किया जा सका और फाइनल पेनल्टी शूटआउट में चला गया।

 

पेनल्टी शूटआउट में साक्षी राणा, इशिका और सुनीता टोप्पो ने भारत के लिए गोल किए। गोलकीपर निधि ने लिहांग वांग, जिंगी ली और डंडन ज़ूओ के खिलाफ तीन शानदार बचाव किए और सुनिश्चित किया कि भारत अपना खिताब बचाए।

 
और भी

संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में शामिल होने खिलाड़ी हुए रवाना

  संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के लिए आज जिले के खिलाड़ियों का दल बस के माध्यम से रवाना हुए। कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर जगदलपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान राज्य आर्चरी संघ के उपाध्यक्ष दीपेश अरोरा और जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई उपस्थित थे।

वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन 13 से 15 दिसंबर तक जगदलपुर में किया जाएगा। उक्त आयोजन में शामिल होने के लिए आज कोण्डागांव जिले से 314 खिलाड़ियों को 39 दल प्रभारियों के साथ बसों के माध्यम से भेजा गया है। रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, जूते और आवश्यक दवाईयां भी प्रदाय किया गया।

और भी

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतिम दो टेस्ट मैच खेलेंगे शमी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद होंगे रवाना

 भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम दो मैच में खेलना तय है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिलना महज एक औपचारिकता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में होने वाला तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से होना है जिसके लिए अब ज्यादा समय शेष नहीं है, इसलिए शमी मेलबर्न में 26 दिसंबर से होने वाले चौथे टेस्ट से उपलब्ध हो सकते हैं। 

शमी ने विराट कोहली के नेतृत्व में 2018-19 में भारत की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। शमी ने ऑस्ट्रेलिया में आठ मैचों में 31 विकेट लिए हैं, लेकिन आगामी सीरीज के लिए भारत द्वारा घोषित टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनकी शानदार वापसी के बाद शमी का ऑस्ट्रेलिया जाना तय माना जा रहा था।

शमी की किट ऑस्ट्रेलिया पहुंची?

शमी से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि एनसीए से फिटनेस सर्टिफिकेट जल्द ही मिल जाएगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई से सूत्र ने कहा, 'शमी की किट पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेजी जा चुकी है। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट का अभियान पूरा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।' मालूम हो कि 34 वर्षीय शमी ने पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। उनकी टखने की सर्जरी हुई थी जिस कारण शमी लंबे ब्रेक पर थे। 

भारतीय टीम में वापसी को बेताब शमी 

माना जा रहा था कि शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई घरेलू टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे, लेकिन इसके पहले ही उनके घुटने में सूजन आ गई थी जिससे शमी की वापसी में देरी हुई थी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नॉकआउट चरण बंगलुरू में होगा और माना जा रहा है कि एनसीए की मेडिकल टीम के प्रमुख डॉ. नितिन पटेल और स्ट्रेंग्थ तथा कंडीशनिंग ट्रेनर निशांत बोरडोलोई बंगाल का इस टूर्नामेंट में अभियान समाप्त होने से पहले शमी को देखेंगे। 

बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रत्न शुक्ला ने कहा, शमी हमारे लिए चंडीगण के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खेलेंगे और कल बंगलुरू में टीम से जुड़ेंगे। हालांकि, मुझे पूरी तरह यकीन नहीं है कि अगर हम क्वार्टर फाइनल या नॉकआउट चरण के आगे तक पहुंचने में सफल रहे तो हमें शमी की सेवाएं मिल सकेंगी। उम्मीद है कि वह फिट होंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। 

 

 

शुक्ला ने भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री की बात का समर्थन किया जिन्हें लगता है कि शमी को जितनी जल्द हो सके ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहिए। शुक्ल ने कहा कि शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने का फैसला लेकर सही किया। उन्होंने कहा, शमी ने पहले ही छह किलोग्राम वजन घटा लिया है। उन्होंने 13 दिन के अंदर सात टी20 मुकाबले खेले। अगर शमी प्री क्वार्टर फाइनल में खेलते हैं तो वह 16 दिनों के अंदर आठ मैच खेल लेंगे। शमी खुद अधिक घरेलू क्रिकेट खेलना चाहते थे और उन्होंने एनसीए को बताया था कि उनका शरीर किस तरह रिएक्ट कर रहा है। 

 

 

और भी

पॉवर कंपनीज़ अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायपुर बना विजेता

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायपुर रीजन विजेता रहा। टीम इवेंट में कोरबा वेस्ट की क्षेत्र उपविजेता रही। पुरस्कार वितरण समारोह कल 9 दिसंबर को कंचना  स्थित निजी कोर्ट में होगा, जिसमें प्रबंध निदेशक गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 


पॉवर कंपनीज की क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वाधान से आयोजित अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 10 टीम हिस्सा ले रही हैं।  क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव श्री विनय चंद्राकर ने बताया कि आज टीम इवेंट के प्रतियोगिता में रायपुर रीजन एवं कोरबा वेस्ट  के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। रायपुर की टीम ने 12 वर्षों की चैंपियन कोरबा वेस्ट की टीम 03-02 से पराजित किया। 
विजेता टीम के खिलाड़ी योहन नायक, राजेश ठाकुर, दिलेश्वर ठाकुर, के गिरीश व नवीन इक्का ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। कोरबा वेस्ट के खिलाड़ी अविनेष  पाठक, सीमांत मिंज, एम जोशी, नरेंद्र उइके एवं गौरव गुप्ता ने कांटे की टक्कर दी। 

कल सोमवार को महिला एकल में झरना लता साहू व संध्या रानी के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
महिला युगल का फाइनल कोरबा पूर्व और रायपुर सेंट्रल के बीच होगा। पुरूष युगल का मुकाबला रायपुर सेंट्रल व बिलासपुर क्षेत्र की टीम के बीच कल खेला जाएगा।
और भी

किसी भी प्रतियोगिता में एक पक्ष जीतता है, तो दूसरा पक्ष हारता नहीं है, बल्कि दूसरे पायदान पर आ जाता है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव जिले के गायत्री विद्यापीठ स्कूल में एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब संभाग स्तरीय खेलकूद के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में एक पक्ष जीतता है, तो दूसरा पक्ष हारता नहीं है, बल्कि दूसरे पायदान पर आ जाता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बच्चों को ग्रामीण क्षेत्रों में एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के माध्यम से बहुत लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गायत्री विद्यापीठ स्कूल के खेल मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने तथा सुशासन स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, तेंदूपत्ता बोनस एवं विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए विशेष तौर पर कार्य किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे स्कूली बच्चों, विजेता प्रतिभागियों एवं एकल अभियान परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि बिलासपुर में एक रिक्शा चालक की बिटिया पर्वतारोहण के लिए अफ्रीका के किलीमंजारो जाना चाहती है, उसे तत्काल पौने चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता देकर समस्या का समाधान किया गया। वही एक श्रमिक की बिटिया बैडमिंटन की प्रतिभावान खिलाड़ी है, उसे भी सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संसाधन की कमी नहीं होगी और प्रदेश के खिलाडिय़ों को शासन द्वारा हरसंभव मदद दी जाएगी। ओलंपिक में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर 3 करोड़ रूपए, रजत पदक में 2 करोड़ रूपए और कांस्य पदक में एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बहुत परिश्रमी रहे हैं तथा उन्होंने जशपुर में पैदल चलकर तथा कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई की है। आप में से भी कोई कठिन परिश्रम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा तक जाइए, आपका सफल होना सुनिश्चित है। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, एकल विद्यालय एवं यूथ क्लब के सदस्य, खिलाड़ी बच्चे उपस्थित थे।
और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को 27 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का निमंत्रण

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव को राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। श्री साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों ने भेंटकर उन्हें शुभारंभ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को सफल आयोजन  के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर अधिकारियों ने  उन्हें स्पोर्ट्स किट भी भेंट किया। 

          इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव,  एडिशनल पीसीसीएफ श्री सुनील मिश्रा, एडिशनल पीसीसीएफ श्री अरूण पाण्डेय, एडिशनल पीसीसीएफ श्रीमती संजीता गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक श्रीमती शालिनी रैना, सीसीएफ श्री राजू अगासिमनी भी उपस्थित थे।

     प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी श्रीमती शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद व प्रतिष्ठित आयोजन है जो वनों की सुरक्षा व वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी के 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत है।

      गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन राजधानी के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान और युवाओं में स्काई के नाम मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। साथ ही आयोजन के समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
और भी

राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ समापन

मंत्री वर्मा ने खिलाडियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बिना किसी कठिन परिश्रम के ऊंचाईयों तक नहीं पहुंचा जा सकता, यदि हम इतिहास के महान लोगों के जीवन को देखे, तो उनके जीवन में संघर्ष, त्याग और समर्पण जुड़ा हुआ है। खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज राजधानी के जे.आर.दानी स्कूल में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे। विगत चार दिनों से आयोजित इस प्रतियोगिता मंें राज्य के सभी संभागों के स्कूल के 1790 खिलाड़ी और 300 कोच शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग को ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब दिया गया। 
 
मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रतियोगिता एक बेहतरीन मंच है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में खेल प्रतिभा को बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अलंकरण दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के ऐसे खिलाड़ी जो ओलंपिक में गोल्ड मैडल विजेता होंगे, उन्हें 3 करोड़ रूपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की। 
 
मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि आज यहां उपस्थित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल में शामिल होने आए हैं, सरकार की मंशा है कि खिलाड़ी न केवल राज्य स्तर अपितु राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करें। प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ टीम भावना का विकास होता है। खेल में हार-जीत लगा रहता है, हार कर बैठना बुरी बात है। 
 
ज्ञात हो कि राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 05 संभाग से लगभग 1790 प्रतिभागी खिलाड़ी एवं 300 कोच सम्मिलित हुए। विगत 04 दिनों से चलने वाली इस प्रतियोगिता में 10 खेलों बास्केटबाल, हॉकी, फुटबॉल, रोलर स्केटिंग, स्क्वैश, सॉफ्ट टेनिस, बॉक्सिंग, ताईक्वाण्डो, साइकिलिंग एवं तीरंदाजी के खिलाड़ी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। 
 
इस अवसर पर विधायकगण  मोती लाल साहू और पुरंदर मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, जिला क्रीडा अधिकारी आई.पी. वर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी और कोच सहित स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
और भी

अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक

छत्तीसगढ़ राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 का गौरवपूर्ण मेज़बान बनने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं और वन विभाग के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रदर्शित करेगा।
 
इस खेल महोत्सव में देशभर से वन विभाग के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 20 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक विजेता और विश्वप्रसिद्ध निशानेबाज मनु भाकर की उपस्थिति होगी, जो खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगी।
 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में राज्य की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं  है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव एवं नोडल अधिकारी श्रीमती शालिनी रैना के निर्देशन में राज्य के खिलाड़ी पेशेवर कोचों की देखरेख में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वन परिसर पंडरी, रायपुर में खिलाड़ियों के लिए उच्चस्तरीय आवास और पौष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि वे अपनी फिटनेस बनाए रख सकें और सर्वाेत्तम प्रदर्शन कर सकें।
 
छत्तीसगढ़ की टीम को इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और संस्थानों के खिलाडियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए टीम पूरी तरह से प्रेरित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी संगीता राजगोपालन का नाम विशेष उल्लेखनीय है, जिन्होंने राज्य के लिए 100 से अधिक स्वर्ण पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है। श्री अरुण प्रसाद, आईएफएस एवं श्री जगदीशन, आईएफएस, के नेतृत्व में खेल चुकी छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल टीम पिछले नौ टूर्नामेंटों में अविजित रही है। इसी प्रकार, राज्य की क्रिकेट टीम ने भी लगातार सात प्रतियोगिताएं जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुकी है। इस वर्ष भी इन टीमों के खिलाडियों से शानदार प्रदर्शन की अपेक्षा की जा रही है।
 
राज्य के खिलाड़ी इस वर्ष भी उच्च मनोबल और आत्मविश्वास के साथ इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ को अपने खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन और एक और सफल अध्याय जोड़ने की पूरी उम्मीद है।
और भी

कानपुर टेस्ट में विराट-रोहित की वापसी पर रहेंगी नजरें

 भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कानपुर में 27 सितंबर से खेला जाएगा। इससे पहले चेपॉक में हर पैमाने पर भारतीय टीम ने खुद को साबित किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। आर.अश्विन टॉप परफॉर्मर रहे जबकि ऋषभ पंत, शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा ने भी अपनी छाप छोड़ी। वहीं, सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा।

कानपुर में पिच काली मिट्टी की होगी। इस पिच का मिजाज कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। चेपॉक में लाल मिट्टी वाली पिच पर स्पिनरों का दबदबा रहा। लेकिन अब काफिला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंच चुका है। यहां हुए पिछले मुकाबलों को देखा जाए, तो अभी तक यहां अधिकतर हुए टेस्ट मुकाबलों में गेंद की उछाल कम आंकी गई है। लेकिन पिच का कायाकल्प होने के बाद तेज गेंदबाज भी हावी दिखे, जिसमें खतरनाक बाउंसर भी बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है।

यहां शुरुआत में स्पिन का बोलबाला रहेगा और यहां बल्लेबाजों को संभालने की जरूरत होगी क्योंकि दोनों टीमों में कई धुरंधर स्पिनर शामिल हैं। हालांकि, चेपॉक में भारतीय मिडिल ऑर्डर ने बल्लेबाजी का जिम्मा उठाया था लेकिन इस बार टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों जिसमें खास तौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली को अपने अनुभव और नाम के मुताबिक प्रदर्शन करना होगा। कानपुर में मौजूदा टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ियों ने 1-1 टेस्ट मैच खेला है। विराट और रोहित के नाम यहां टेस्ट शतक भी है। ऐसे में टीम और फैंस की उम्मीदें उनसे बढ़ गई है।

ऐसा अनुमान है कि चेन्नई में सतह से मिली उछाल की तुलना में ग्रीन पार्क की पिच अधिक सपाट होगी और टेस्ट के आगे बढ़ने के साथ ही उछाल भी कम होती चली जाएगी। चेन्नई की लाल मिट्टी वाली पिच पर नियमित उछाल देखने को मिली थी और इसी वजह से दोनों टीमें तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनर के साथ मैदान में उतरी थीं। भले ही पिच पर अधिक टर्न नहीं मिल रही थी लेकिन स्पिनर्स के लिए उछाल पर्याप्त थी। रवींद्र जडेजा और आर अश्विन ने इसकी मिसाल भी पेश की और बांग्लादेश की दूसरी पारी में दोनों ने मिलकर नौ विकेट चटकाए।

कानपुर की पिच के धीमा होने की संभावना को देखते हुए दोनों टीमें अपनी रणनीति और चयन में बदलाव ला सकती हैं। तीसरे तेज गेंदबाज की जगह एक अतिरिक्त स्पिनर ले सकता है। भारतीय टीम में कुलदीप यादव या अक्षर पटेल में से किसी एक की जगह बन सकती है।

एक तरफ भारत की नजर ये मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी, जबकि मेहमान टीम हर हाल में कानपुर टेस्ट जीतकर सीरीज ड्रॉ कराना चाहेगी। सीरीज जीत के साथ रोहित ब्रिगेड के पास कई बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है, जिसमें टीम और व्यक्तिगत रिकॉर्ड शामिल है।

और भी

कानपुर टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव

 टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद दूसरे मुकाबले की तैयारी में जुटी है। बीसीसीआई ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम का एलान भी कर दिया है। रोहित ब्रिगेड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब सवाल है कि क्या सीरीज के आखिरी मैच में भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव होगा।

चेन्नई टेस्ट में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यश दयाल, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल बाहर थे। दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। ये स्पिनर कुलदीप का होमग्राउंड है। ऐसे में वह यहां पर खेलते नजर आ सकते हैं।

ऐसे में आकाश दीप को बाहर बैठना पड़ सकता है। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल में से किसी एक बॉलर को शामिल किया जा सकता है। हालांकि आकाश ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब उन्हें दूसरे मुकाबले में मौका मिलेगा या नहीं, ये देखना होगा।

 

सरफराज और ध्रुव को बाहर बैठना पड़ेगा

पहले टेस्ट में सरफराज खान बाहर बैठे थे। केएल राहुल को मौका दिया गया था। रोहित शर्मा ने जिस तरह राहुल पर भरोसा दिखाया है, नहीं लगता कि वे बाहर बैठेंगे। ऐसे में सरफराज खान को जगह मिलना मुश्किल है। ऋषभ पंत के शतक के बाद ध्रुव जुरेल के लिए भी प्लेइंग 11 के दरवाजे बंद हो गए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग 11

 

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

और भी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम अक्टूबर में जर्मनी की मेजबानी करेगी

 भारतीय पुरुष हॉकी टीम अक्टूबर में दिल्ली में दो मैचों की द्विपक्षीय हॉकी श्रृंखला के लिए जर्मनी की मेजबानी करेगी। भारतीय हॉकी टीम आत्मविश्वास से लबरेज है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बरकरार रखा है।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पिछले सप्ताह मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस पर फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से हराकर पांचवीं बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हासिल की।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, जर्मनी के खिलाफ यह द्विपक्षीय श्रृंखला विश्व स्तरीय हॉकी का एक शानदार और यादगार प्रदर्शन होगा। भारत और जर्मनी दोनों का इस खेल में एक समृद्ध इतिहास है, और यह श्रृंखला प्रशंसकों को दुनिया की दो सबसे मजबूत टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठाने का मौका देगी। हम इस आयोजन की मेजबानी करके गौरवान्वित हैं, जो न केवल हॉकी की भावना को बढ़ावा देगा बल्कि दोनों देशों के बीच संबंधों को भी मजबूत करेगा।

पिछली बार भारत का सामना जर्मनी से पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में हुआ था, जहां यूरोपीय दिग्गज टीम 3-2 से विजयी हुई थी। जर्मन हॉकी महासंघ के अध्यक्ष हेनिंग फास्ट्रिच ने कहा, भारत का हमेशा से हॉकी के लिए एक विशेष स्थान रहा है, और हमारी टीम भारतीय हॉकी प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए बहुत उत्साहित है। 

यह श्रृंखला जर्मनी और भारत के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने का एक शानदार अवसर होगा, साथ ही दोनों टीमों को आगामी वैश्विक आयोजनों की तैयारी के लिए एक प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करेगा। हम ऐतिहासिक मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में खेलने की चुनौती और अनुभव के लिए तत्पर हैं।

 

 

और भी

कानपुर में बारिश बिगाड़ेगी भारत-बांग्लादेश का खेल

 भारतीय टीम अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. पहला मैच 19 सितंबर से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने 280 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच सीरीज का सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा. 

मगर इस टेस्ट से पहले भारतीय फैन्स के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आ रही है. यह मौसम को लेकर है. दरअसल, टेस्ट मैच के दौरान इंद्रदेव जमकर बरस सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो मैच का नतीजा निकलना मुश्किल होगा. फैन्स के मन में यह सवाल जरूर होगा कि क्या टेस्ट मैच के दौरान पांचों दिन बारिश की आशंका है?

 

 

और भी

Rohit Sharma ने मशहूर बेल-स्विच ट्रिक का इस्तेमाल किया

 टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन बेल-स्विच ट्रिक का इस्तेमाल किया।

 

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, 37 वर्षीय खिलाड़ी को विकेट लेने के लिए सावधानी से बेल स्विच करते हुए देखा गया, क्योंकि बांग्लादेश ने एक ठोस छोटी साझेदारी बनाई थी।

 

इस ट्रिक का इस्तेमाल सबसे पहले इंग्लैंड के रिटायर्ड सीमर स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया था और सबसे मशहूर पिछले साल एशेज सीरीज में किया था। यह ट्रिक द ओवल में पांचवें टेस्ट के दौरान खास तौर पर कारगर साबित हुई, जब मार्क वुड की गेंद पर मार्नस लाबुशेन ने स्लिप में जो रूट को कैच थमा दिया।

 

इस बीच, रविचंद्रन अश्विन ने बल्ले और गेंद दोनों से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पहले दिन एक समय भारत 144/6 पर लड़खड़ा रहा था, तब अश्विन ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर टीम को मुश्किल से उबारा।

पहले दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर 339-6 था और अंततः टीम 376 रन पर आउट हो गई। अश्विन ने 113 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि जडेजा और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़े।

38 वर्षीय अश्विन पहली पारी में आश्चर्यजनक रूप से विकेट से चूक गए, क्योंकि जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए, जबकि आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।

फिर भी, उन्होंने चौथी पारी में छह विकेट लिए, जिससे बांग्लादेश की टीम 514 रन के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए 234 रन पर ढेर हो गई। भारत ने कानपुर में 27 सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उसी टीम को बरकरार रखा है, क्योंकि वे 2-0 से सीरीज जीतना चाहते हैं और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) स्टैंडिंग में अपना शीर्ष स्थान मजबूत करना चाहते हैं।

और भी