छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल का हेलीपैड पर जोरदार स्वागत

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल दोपहर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अकलतरी पहुंचे। स्कूल मैदान में हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आज लगातार दूसरा दिन है। बघेल आज अकलतरी में रीपा गतिविधियों का अवलोकन, लखराम में मंदिर दर्शन के बाद  बेलतरा में आम जनता एवम् सामाजिक संगठन के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री जी का राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव  रश्मि सिंह,विधायक रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, पर्यटन मंडल अध्यक्ष  अटल श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक अध्यक्ष  बैजनाथ चंद्राकर,अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभयनारायण राय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष  प्रमोद नायक, जिला अध्यक्ष  विजय केशरवानी व विजय पांडेय, संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग, आईजी  बीएन मीणा, कलेक्टर  सौरभ कुमार, एसपी  संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

और भी

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

कोण्डागांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार किए जा रहे हैं 130 मॉडल आंगनबाड़ियों की कार्यकर्ताओं एवं सहायकों को प्रशिक्षण देने हेतु श्हरिक लोलो बालोश् तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं यूनिसेफ के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ उनके बेहतर देखरेख हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जानकारियां प्रदान की गई। जिसमें यूनिसेफ की सहायक संस्थाओं विक्रमशिला फाउंडेशन एवं एजुवेव फाउंडेशन के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में सहायता दी गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर दीपक सोनी एवं यूनिसेफ की राज्य सलाहकार गार्गी परदेशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि कोई भी आंगनबाड़ी मॉडल आंगनबाड़ी के रूप में केवल बेहतर आधारभूत संरचना से नहीं अपितु केंद्रों में अच्छे वातावरण, व्यवहार एवं अच्छी शिक्षाओं से बनता है। मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को स्वास्थ्य के साथ उच्च स्तर की प्रारंभिक शिक्षाएं खेलों के माध्यम से दी जानी है। इसके साथ हमें प्रत्येक बच्चे को आंगनबाड़ी के माध्यम से लाभान्वित करने का प्रयास करना चाहिए ताकि हम समाज के लिए बेहतर भविष्य तैयार कर सकें।

इस दौरान यूनिसेफ की राज्य सलाहकार गार्गी परदेशी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर यह प्रयास करना चाहिए कि सभी बच्चों के बेहतर विकास के लिए यह आवश्यक है वातावरण उपलब्ध कराएं एवं उनके बेहतर विकास के लिए स्वास्थ्य के साथ-साथ बेहतर प्रारंभिक शिक्षा भी उपलब्ध कराएं ताकि बच्चों को संपूर्ण लाभ प्राप्त हो और वह अच्छा पोषण प्राप्त करने के साथ संपूर्ण विकास भी कर सकें।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बच्चों के समग्र विकास, शिक्षण प्रणाली, सीखने के सिद्धांत, शिक्षण अधिगम सामग्री का उपयोग एवं समुदाय की सहायता प्राप्त करना, आकलन की प्रक्रिया, दैनिक शिक्षण योजना तैयार करना, संज्ञानात्मक विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति, ई-लर्निंग, आंगनबाड़ियों में सकारात्मक वातावरण निर्माण, परवरिश में चौंपियन किट का प्रभावी उपयोग, पूर्व मूल्यांकन, पालकों के साथ प्रभावी संवाद आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिससे वे मॉडल आंगनबाड़ियों का सफल संचालन कर सकें। इस अवसर जिला कार्यक्रम अधिकारी अमृत कुमार बिस्वाल, परियोजना अधिकारी दीपेश बघेल, रजनी दुबे, ठकेश्वर लांझे, संजय पोटाई सहित यूनिसेफ के मास्टर ट्रैंनर एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी

स्वामी आत्मानंद स्कूल में लॉटरी के माध्यम से छात्रों का चयन

निर्धारित तिथि तक जमा करना होगा आवश्यक दस्तावेज

सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर, (छ0ग0) में सत्र 2023-24 में कक्षा 1 के लिए रिक्त सीट से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण छात्रों का प्रवेश चयन लॉटरी माध्यम से 12 मई को प्रातः 9.30 बजे से विद्यालय परिसर में अभिभावकों की उपस्थिति में किया गया। चयनित छात्रों की सूची विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। लॉटरी चयन के दौरान जनप्रतिनिधि गैबीनाथ साहू, राम सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) रवि सिंह, बीईओ विनोद दुबे, एबीईओ सुनील पोर्ते सहित विद्यालय शिक्षक छात्र एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

छात्र के अभिभावक लॉटरी के माध्यम से चयनित छात्रों का आवश्यक दस्तावेज विद्यालय में 18 मई तक जमा करते हुए अपना प्रवेश सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित तिथि तक विद्यालय में प्रवेश नहीं लिये जाने पर उसका चयन स्वतः निरस्त माना जायेगा एवं प्रतिक्षा सूची से छात्रों का चयन किया जायेगा। लॉटरी से चयन उपरान्त निम्नानुसार दस्तावेज विद्यालय में जमा किया जाना होगा - प्रवेश हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन (विद्यालय से प्राप्त करें), छात्र का जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति छात्र एवं अभिभावक, छात्र के बैंक पासबुक की छायाप्रति, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति निवास एवं आय प्रमाण-पत्र, बीपीएल वर्ग से चयनित छात्र बीपीएल प्रमाण पत्र या अन्त्योदय कार्ड जमा कर सकते है।

और भी

बहता हुआ मिला बच्चे का शव, परिजनों की पतासाजी में जुटा प्रशासन

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुरूवार की सुबह टीमरलगा क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लात नाला में एक बच्चे का शव तैरते मिला। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे की उम्र लगभग एक वर्ष है।

शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मासूम को उसके परिजनों ने किन परिस्थितियों में पानी मे फेंका है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पायेगा।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए बच्चे के परिजनों की पतासाजी शुरू कर दी है।

 

 

और भी

रायपुर की प्रज्ञा नायक बनी सीजीपीएससी टॉपर

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) में रायपुर की प्रज्ञा नायक ने पहली रैंक प्राप्त की है।

प्रज्ञा ने बताया कि उन्‍होंने वर्ष-2020 से लक्ष्य तय कर सिविल सर्विसेस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। खुद को साबित करने के लिए बिना कोचिंग के घर पर ही रहकर पढ़ाई की। 10 से 11 घंटे तक सेल्फ स्टडी की। जो चीजें समझ नहीं आती उसे बार-बार पढ़तीं। 12वीं में गणित विषय लेकर पढ़ाई की। पर‍िवार के लिए यह दोहरी खुशी का पल है क्‍योंकि प्रज्ञा के भाई प्रखर नायक ने भी सीजीपीएससी में 20वां रैंक हासिल की है।

प्रज्ञा ने बताया कि पहली बार सीजीपीएससी की परीक्षा में कुछ अंक से ही रह गई। इसके बाद और लगन से तैयारी शुरू कर दी। दूसरी बार में परीक्षा में सफल हो गई हूं, पहली रैंक आना मेरे लिए गौरव की बात है।

उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। रात में जब परिणाम आया तो सबसे पहले जोर से चीखी और आंसू निकल पड़े। भागते हुए जाकर जब मम्मी-पापा को बताया तो सब खुशी से झूम उठे। पिता महेश नायक स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक संचालक और मां ज्योति नायक गृहणी हैं, जिन्होंने हमेशा उनका मार्गदर्शन किया।


राज्य सेवा आयोग की परीक्षा में सब रजिस्ट्रार से डिप्टी कलेक्टर बने रायपुर निवासी शशांक गोयल ने बताया कि वे पिछले छह-सात वर्षों से इसकी तैयारी कर रहे थे। पिछले वर्ष भी उनका चयन हो गया था,लेकिन रैंक ज्यादा आने के कारण उन्हें अच्छी पोस्ट नहीं मिली। इस वर्ष उनकी तैयारी रंग लाई और वे तीसरे स्थान पर रहे।

शशांक गोयल ने बताया कि उन्होंने एनआइटी से इंजीनियरिंग की है और आइआइएम रांची से एमबीए किया है। वर्तमान में वे बिलासपुर में सब रजिस्ट्रार हैं। उनके पिता प्राइवेट नौकरी में हैं और माता हाउस वाइफ है।

रायपुर के प्रखर नायक ने सीजीपीएससी में 20 वीं रैंक हासिल की है। प्रखर ने बताया कि एनआइटी रायपुर से 2028 में पासआउट होने के बाद सिविल सेवा की तैयारी के लिए वे दिल्ली चले गए। दो साल तक दिल्ली में रहकर तैयारी की। इसके बाद घर पर आकर खुद से पढ़ना शुरू कर दिया। कोचिंग के दौरान तैयार किए गए नोट्स काम आए।

सीजीपीएससी की तैयारी के दौरान पुराने प्रश्न पत्र भी हल करने का अभ्यास करता रहा। दो बार सीजीपीएससी की परीक्षा दी। इसमें सफल नहीं हुआ, लेकिन जो भी खामियां थी। उसे सुधारता गया आखिकार तीसरे प्रयास में सफलता मिल गई।

सीजीपीएससी में पहला रैंक पाने वाली प्रज्ञा नायक और प्रखर नायक भाई-बहन हैं। प्रखर व प्रज्ञा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान जो विषय जिसे कठिन लगता दूसरा उसे पढ़ाता। इस तरह से एकदूसरे की खामियों को निखारते गए। साथ मिलकर की गई पढ़ाई काम आई। प्रखर व प्रज्ञा के एक साथ चयन से घर वाले काफी खुश हैं।

भिलाई तालपुरी निवासी दो भाई बहनों ने भी पीएससी की परीक्षा में इतिहास रच दिया। बहन नेहा खलखो ने 13 वीं रैंक हासिल की है, वहीं निखिल 17 वीं रैंक पर रहे। उनके पिता अमृत कुमार खलखो छत्तीसगढ़ शासन में राज्यपाल के सचिव हैं। परिणाम की जानकारी मिलते ही खलखो परिवार में उल्लास का माहौल है।

नेहा व निखिल दोनों ने ही कहा कि बचपन से ही वे अपने पिता अमृत खलखो एवं मां शार्मिला खलखो से प्रभावित थे और जन सेवा का लक्ष्य तय कर पीएसपी की परीक्षा दी थी।

तालपुरी ए ब्लाक निवासी नेहा खलखो ने बताया कि उन्होंने 2013 में यूपीएससी की परीक्षा दी थी। इसके बाद से वे बेहतर रैंक लाने लगातार प्रयासरत रहीं। कोरोना काल में उन्होंने ड्राप लेते हुए पीएसपी की तैयारी शुरू की।

नेहा ने बताया कि पीएसपी में दूसरे प्रयास में वह सफल हुईं। वे स्वयं अध्ययन करने के साथ ही एक कोचिंग संस्थान में भी पढ़ाती थी। उन्होंने बताया कि पिता अमृत खलखो का मार्गदर्शन हम दोनों भाईबहनों को मिला। घर में बेहतर पढ़ाई का माहौल मां शार्मिला खलखो से मिला।

उन्होंने बताया कि जीवन में अनुशासन एवं लगन के साथ मेहनत करें तो सफलता मिलनी तय है। परीक्षा में असफल होने पर कभी हार नहीं मानना चाहिए वरन आने वाली परीक्षा के लिए और भी बेहतर तैयारी करनी चाहिए।


नेहा ने बताया कि उनके भाई निखिल और वे दोनों ही पीएससी के माध्यम से जन सेवा करने का लक्ष्य बनाकर ही पढ़ाई कर रहे थे और सफलता भी हासिल हुई। उन्होंने युवाओं को अपने संदेश में कहा कि परिश्रम से पीछे नहीं हटना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आयोग ने गुरुवार रात राज्य सेवा की परीक्षा में साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी। आयोग ने 171 पदों के विरुद्ध 170 पदों पर चयन सूची-अनुपूरक सूची जारी की है।इसमें प्रज्ञा नायक प्रथम आई है,वहीं रायपुर से शशांक गोयल तीसरे स्थान पर आए है।

आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन पिछले वर्ष 13 फरवरी को किया था। इसमें 2565 अभ्यर्थियों का प्रावधिक आधार पर चिन्हांकन किया गया।

लिखित परीक्षा के बाद 26,27,28 एवं 29 मई 2022 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। लिखित परीक्षा के आधार पर 509 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। इसके बाद पिछले वर्ष 20 से 20 सितंबर तक 509 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर गुरुवार को परिणाम जारी किए गए।

और भी

जनता में ही ईश्वर का वास, उनकी सेवा हमारा धर्म : भूपेश बघेल

सीपत में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)मुख्यमंत्री बघेल गुरुवार को अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मस्तूरी विधानसभा के सीपत पहुंचे। भेंट मुलाकात के अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच उन्होंने सीपत में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के प्रसंगों का श्रवण किया। भागवत महापुराण  कार्यक्रम का अयोजन 4 मई से 12 मई तक किया गया है। इस दौरान  राजस्व, आपदा प्रबंधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह  भी मौजूद हैं।


उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह हम मंदिरों में देवी की पूजा करते हैं। वैसा ही सम्मान मातृशक्ति का घर में भी करते रहें। जो समाज महिलाओं का सम्मान करता है वो आगे बढ़ता है। जो समाज महिलाओं को उचित जगह नहीं देता, वो समाज पिछड़ जाता है।

 महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका दर्ज करा रहीं हैं। नारी शक्ति को पूरा सम्मान देना है। हमारी सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। जनता में ही ईश्वर का वास है। जनता की सेवा ही हमारा धर्म है।

और भी

स्वामी आत्मानंद स्कूल की नरगिस ने मुख्यमंत्री के भरोसे को रखा कायम..

 12 साल की नरगिस ने 90.5 फीसदी अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास कर रचा इतिहास

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री बघेल ने 12 साल की नरगिस पर जो भरोसा किया उसे उसने कायम रखा है । बालोद के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली नरगिस खान के आग्रह पर उसे 10वीं की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गयी थी। संभवतः नरगिस प्रदेश की पहली बेटी है जिसने 12 वर्ष की कम उम्र में दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर इतिहास रच दिया है। इतना ही नहीं नरगिस ने कक्षा सातवीं में  भी 91 फीसदी अंक हासिल किये हैं और इसी साल सातवीं और दसवीं की परीक्षायें दी हैं। बालोद जिले की रहने वाली नरगिस के इस संकल्प को पूरा करने में अभिभावक के रूप में साथ खड़े मुख्यमंत्री का सर उसने गर्व से ऊंचा कर दिया। बुधवार को जारी हुये दसवीं के नतीजों में नरगिस ने 90.5% अंक प्राप्त किये हैं । रिजल्ट आने के बाद बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा के साथ नरगिस और अन्य मेधावी बच्चों ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भूपेश बघेल से मुलाकात की । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की ।


दरअसल बालोद जिले के आमापारा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली 12 वर्षीय नरगिस खान की कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल होने की इच्छा थी। नरगिस ने अपने इस सपने को पूरा करने की चाह में प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया था।

ऐसे मिली अनुमति- नरगिस के आत्मविश्वास और क्षमता से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा मंडल को उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया । इसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नरगिस का मेडिकल बोर्ड के माध्यम से आईक्यू लेवल टेस्ट कराया, जिसके आधार पर कार्यपालिका एवं वित्त समिति की संयुक्त बैठक में नरगिस को स्वाध्याय परीक्षार्थी के रूप में 2023 की हाईस्कूल परीक्षा में शामिल होने की विशेष अनुमति दी गयी । नरगिस के संघर्ष का सुखद परिणाम यह हुआ कि मुख्यमंत्री के इस भरोसे पर वह खरी उतरी और उनका सर गर्व से ऊंचा कर दिया। उसे दसवीं की परीक्षा 90.50 % अंक मिले और उसकी उपलब्धि ने प्रदेश को गौरवान्वित किया।   

मुख्यमंत्री से मिले मेधावी- नरगिस के साथ बालोद जिले के अन्य मेधावी बच्चों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की । बालोद जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी, झलमला में पढ़ने वाली दिव्या साहू ने कक्षा 12वीं में पूरे प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है और उसे 96.4% अंक मिले हैं। इस उपलब्धि पर दिव्या ने कहा कि वह की अपने और अपनी मां के सपने पूरे करना चाहती हैं। दिव्या की मां एक मितानिन है और दिव्या की इस उपलब्धि पर उसे गर्व है। दिव्या की मां बताती है कि वह अपने बेटी को पढ़ाना चाहती और मुख्यमंत्री द्वारा मितानिनों के हित में जो निर्णय लिये गए है, इससे उनका मनोबल बढ़ा है। अब दिव्या की पढ़ाई भी आसानी से हो सकेगी।

बालोद जिले के ही कक्षा 12वीं के छात्र निशांत देशमुख ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। निशांत के पिता धनाराम देशमुख उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में राज्यपाल के हाथों सम्मानित हो चुके है। एक शिक्षक के रूप में अपने बेटे की उपलब्धि पर धनाराम बहुत गर्वित है और बताते है कि परिवार के साथ-साथ यह प्रदेश के लिए भी सम्मान है।

 

 

और भी

वन विभाग में सुरक्षा गार्ड की नौकरी के नाम पर लाखों रूपए की ठगी, जुर्म दर्ज

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) प्रदेश में सरकारी नौकरियों की आई बाढ़ के बीच राजधानी में एनएमडीसी और वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से लाखों रूपए की धोखाधड़ी हो गई।  ये मामला डीडी नगर थाने का है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय वर्मा ने 09-06-2020 से 05-03-2021 के बीच पिड़ित नकुलराम सिन्हा को एनएमडीसी में कंप्यूटर ऑपरेटर और वन विभाग मे सुरक्षा गार्ड के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 2,50,000 रूपए लेकर धोखाधडी किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा  420 के तहत जुर्म दर्ज करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

और भी

सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर सहित परिवार के 4 लोगों की मौत

कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कटघोरा अंबिकापुर हाईवे पर बुधवार सुबह मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास बड़ा हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई।

इस सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर समेत चारों लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह चार बजे हुई है। मोरगा चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच गई है।
पुलिस ने बताया कि तिर्की अंबिकापुर निवासी थे। वही मृत महिला उनकी पत्नी और दोनों उनके बच्चे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना तिर्की सहित उनके परिवार के चार लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।

 

 

और भी

गर्म तेल में झुलसा, मासूम की मौत

पिथौरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खेलते समय गर्म तेल में गिरने से झुलसा बच्चा आज जिंदगी की जंग हार गया। 11 दिन तक चले इलाज के बाद मंगलवार रात करीब 9.30 बजे मासूम की मौत हो गई । इस खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।  ग्राम अमलीडीह में बच्चे का अंतिम संस्कार किया जाएगा. बताया जा रहा है कि बच्चे की किडनी में इन्फेक्शन हो गया था. इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। 

बता दें कि अमलीडीह के ग्रामीण दुर्गेश देवदास रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करता है. उनका दो साल का बेटा नितिन देवदास खेलते समय गर्म तेल में बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद परिवारजनों ने उन्हें कालड़ा बर्न हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया, जहां खर्चा बहुत आ रहा था। पिता अपनी घर बेचने की तैयारी कर ली थी।  इसकी जानकारी मिलते ही समाजसेवी की पहल पर लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढाया और बच्चे के इलाज के लिए करीब 6 लाख रुपये जुटाए।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री से सनाढ़्य कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के नेतृत्व में प्रदेश सनाढ़्य कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने 13 मई को बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चकरभांठा कैम्प-नगर पंचायत बोदरी में आयेाजित होने वाले समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में संतोष कौशिक, परमेश्वर कौशिक तथा गीतांजलि कौशिक उपस्थित रहे।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी

रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में अब भीषण गर्मी शुरू हो गई है और दोपहर की तपिश और उमस भी बढ़ गई है। हालांकि मंगलवार देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदला और रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की वर्षा भी हुई।

तेज हवाओं के साथ हुई हल्की वर्षा के कारण शाम का मौसम भी खुशनुमा हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज अंधड़ व हल्की वर्षा के चलते कुछ क्षेत्रों में होर्डिंग्स भी फट गए, वहीं कुछ क्षेत्र घंटों अंधेरे में डूबे रहे।

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में अब बढ़ोतरी की संभावना है, इससे गर्मी और बढ़ेगी। अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है।

इन दिनों प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म हवाएं आ रही है, इसके चलते उमस में और बढ़ोतरी हुई है।

दोपहर की तेज धूप अब झुलसाने लगी है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

और भी

पैरा से बनाया सीएम बघेल का पोर्ट्रेट, गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल मंगलवार को संत गाडगे महाराज की 147 वीं प्रदेश स्तरीय जयंती एवं सामाजिक महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होने बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम हसदा पहुंचे। इस दौरान उन्हें मितान क्लब के सदस्यों ने धान से बना पोर्ट्रेट भेंट किया। यह कोई ऐसा वैसा पोर्ट्रेट नहीं है, यह अब तक का सबसे बड़ा धान से बनाया गया पोर्ट्रेट है।


आशीष परगनिहा और मितान क्लब के अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पैरा से पोर्ट्रेट तैयार किया है। यह पैरा से बना सबसे अधिक लंबाई चौड़ाई का पोट्रेट है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 20 फीट बाई 15 फीट है। इस पोर्ट्रेट को गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है।



इसके साथ ही मुख्यमंत्री को किसान हितैषी निर्णय लेने एवं प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय  वजह से तिरंगे के रंग के लड्डुओं से तौला गया। उनका स्वागत हसदा सहकारी समिति अध्यक्ष श्री विनोद परगनिहा, गोड़गिरी सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री आशीष परगनिहा एवं अन्य सदस्यों ने किया।

कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव गुरू दयाल सिंह बंजारे और विधायक आशीष छाबड़ा उपस्थित रहे।

 

 

और भी

महासमुंद में सभी संस्कृतियों का संगम है: विश्वभूषण हरिचंदन

जिले के कमार जनजातियों के बीच पहुंचे राज्यपाल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंगलवार को महासमुंद जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम बासंकुड़ा पहुंचे और वहां के ग्रामीणों से मिलकर उन्हें प्रशासन से मिल रही मूलभूत सुविधाओं की, उनकी आर्थिक स्थिति आदि की  जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य शासन द्वारा समाज के गरीब, वंचित वर्ग और अंतिम छोर के व्यक्तियों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं, जिसका लाभ ग्रामीणों को अवश्य लेना चाहिए।



राज्यपाल हरिचंदन ने ग्राम बासंकुडा में आयोजित कार्यक्रम में कमार जनजाति परिवारों, स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात की और बिहान महिला स्व सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया। महिलाओ ने उनके द्वारा उत्पादित बांस, छिंद की बनी टोकरियां, सजावट की सामग्री, माटी कला, टेराकोटा आर्ट से निर्मित सामग्रियों एवं खाद्य सामग्री आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के कलेक्टर और अन्य अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि योजना का लाभ आप लोगों तक पहुंचे। कोई भी समस्या हो तो कलेक्टर को बताएं और ज्यादा बड़ी समस्या हो तो मुझे भी बता सकते हैं। उन्होंने कुछ महिलाओं से हिन्दी और ओडिया भाषा में आत्मीयता के साथ बातचीत की। महिलाओं ने राज्यपाल को बांस से बनी टोकरियां भेंट की।  

राज्यपाल ने कहा कि महासमुंद जिला छत्तीसगढ़ और ओडिशा का सीमावर्ती जिला है। दोनो राज्य के निवासी भाई-भाई हैं। भारत की संस्कृति अनोखी है। सभी संस्कृतियों  का यहां संगम होता है। इसलिए भारत विश्व गुरू कहलाता है।



इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो ने भी अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल पहली बार आदिवासी क्षेत्र के निवासियों से प्रत्यक्ष मुलाकात करने और योजनाओं का क्रियान्वयन देखने पहुंचे हैं।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने कमार जनजाति के किसानों को उड़द बीज का मिनी किट, बैट्री स्पे्रयर, गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सामग्री, दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरण किया। राज्यपाल ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के उप सचिव दीपक अग्रवाल, महासमुंद कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और भी

सीएम बघेल ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री बघेल सोमवार को प्रदेश स्तरीय भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के तहत मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुड़िया पहुँचे। मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट मुलाकात से पहले सिंचाई परियोजना खुड़िया बाँध के समीप जैवविविधता पार्क का अवलोकन किया। उन्होंने पार्क में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने पार्क पर राज्य शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों  से भेंट मुलाकात कर सीधा संवाद किया। हितग्राहियों का हाल- चाल जाना।



उल्लेखनीय है कि वन एवम जलवायु परिवर्तन विभाग मुंगेली द्वारा "जैव विविधता पार्क खुड़िया" की स्थापना मई 2020 में पूर्ण की गई। यह छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत, लोगों में जैव विविधता के प्रति जागरूकता लाने एवम उनके  सरंक्षण, संवर्धन एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से निर्मित किया गया । उक्त पार्क को विभिन्न भागों में विभाजित किया गया है जिसमें नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका, नेचर ट्रेल, बटरफ्लाई उद्यान एवं मियावकी प्लांटेशन प्रमुख है। इस पार्क में लोगो के आय बढ़ाने और जीविकोपार्जन के प्रशिक्षण के लिए तीन डोम निर्मित है। भारत रत्न एवं  पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की प्रतिमा के माल्यार्पण कार्यक्रम अवसर पर संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष ठाकुर सहित् अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

और भी

एम्स में पांच रोगियों की सर्जरी कर प्रदेश के 100 से अधिक चिकित्सकों को दी ट्रेनिंग

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सर्वाइकल कैंसर की एडवांस स्टेज के पांच रोगियों का ऑपरेशन लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से कर उन्हें पूर्णतः स्वस्थ किया गया है।

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सर्वाइकल कैंसर की एडवांस स्टेज के पांच रोगियों का ऑपरेशन लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से कर उन्हें पूर्णतः स्वस्थ किया गया है।

इस संबंध में विशेषज्ञों चिकित्सकों ने प्रदेश के 100 से अधिक चिकित्सकों को लाइव ऑपरेशन के माध्यम से ट्रेनिंग प्रदान की और इस प्रकार के रोगियों को लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से त्वरित लाभ प्रदान करने की सलाह दी गई।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के वरिष्ठ लैप्रोस्कोपिक आंकोसर्जन डॉ. शैलेष पुणताम्बेकर ने एम्स में ही पांच गर्भाशय कैंसर की थर्ड स्टेज, एंडोमेट्रीयोसिस और जटिल वेजाइनल फिस्टुला की थर्ड स्टेज की रोगियों की सर्जरी की।

इस लाइव सेशन में दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर के सौ से अधिक चिकित्सकों ने लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन के बारे में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह सभी ऑपरेशन एम्स की ओटी में किए गए और सभी रोगी अब पूर्णतः स्वस्थ हैं।

डॉ. पुणताम्बेकर ने एम्स में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के लिए उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां गर्भाशय कैंसर की जटिलतम सर्जरी संभव है। विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता अग्रवाल ने बताया कि विभाग प्रदेश के चिकित्सकों को गंभीर सर्जरी संबंधी निरंतर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ही एम्स की एनोटॉमी लैब में लाइव कैडावेरिक डेमोस्ट्रेशन दिया गया।

कार्यक्रम में अधिष्ठाता (शैक्षिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल, डॉ. एन.के. अग्रवाल, डॉ. विनिता सिंह, डॉ. चंद्रशेखर श्रीवास्तव, डॉ. पुष्पावती, डॉ. सरिता राजभर, डॉ. नीलज बागड़े सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और छात्र उपस्थित थे।

 

 

और भी

पटरी से उतरी मालगाड़ी, घंटों बाधित रही किरंदुल-विशाखापट्टनम लाइन...

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में आयरन ओर से भरी एक मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया। यह नक्सली घटना है या फिर तकनीकी खराबी के चलते हादसा हुआ है इसकी जांच की जा रही है। घंटों मशक्कत के बाद मार्ग बहाल कर दिया गया है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह किरंदुल से मालगाड़ी आयरन ओर लेकर विशाखापट्टनम के लिए निकली थी। लेकिन बचेली के नजदीक खंबा नंबर 434 के पास मालगाड़ी का एक वैगन डिरेल हो गया। जिससे किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। मालगाड़ी की रफ्तार कम थी, इसलिए ज्यादा वैगन पटरी से नीचे नहीं उतर पाए। इस हादसे की खबर लोको पायलट ने रेलवे के कर्मचारियों को दी। कुछ देर के बाद रेलवे के कर्मचारी और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।

मालगाड़ी का जो वैगन डिरेल हुआ था उसे अन्य वैगन से अलग किया गया। साथ ही आयरन ओर को खाली किया गया। फिर किसी तरह से वैगन को वापस पटरियों पर लाया गया। मार्ग बहाली में करीब 2 घंटे का समय लगा गया। बताया जा रहा है कि, जब तक मार्ग बाधित था तब तक अन्य मालगाड़ी बचेली स्टेशन और भांजी स्टेशन पर ही रोककर रखी गई थी। रेलवे के अफसरों ने बताया कि, मार्ग बहाल हो गया है। मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो चुकी है।

और भी

बच्चों ने लिया मोबाइल नहीं चलाने का नियम...

जीवन पर्यन्त समय-समय पर नियम लेकर उसका पालन करेंगे

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। संस्कार शिक्षण शिविर मे बच्चों ने मोबाइल नहीं चलाने का नियम लिया। अपने जीवन में ये बच्चे समय-समय पर नियम लेकर उसका पालन भी करेंगे। शनिवार को नियम के विषय पर समझाते हुए पं. अंश जैन शास्त्री ने कहा की धर्म की वृद्धि के लिए नियम बहुत आवश्यक है। नियम लेने से ही धर्म में वृद्धि होती है हमे बच्चो में बचपन से ही छोटे छोटे नियम की अदात डालनी चाहिए। एक बहुत ही सुंदर कहावत है-'घुटने पर चलते चलते एक दिन पैरो पर खड़े हो जाते हैं, छोटे छोटे नियम एक दिन बहुत बड़े हो जाते है।' चाहे छोटे हो या बड़े पर नियम लेना ज़रूरी है। क्योंकि नियम के द्वारा ही हम अपने आपको धर्म के प्रति अग्रसर कर पाएँगे।

पं.अंश जैन ने कहा, यदि आप कोई चीज़ नियम पूर्वक करे तो उसका अलग फल मिलेगा। परंतु आप ये कहे कि “हमारा नियम नहीं है पर हम ये नहीं करते है “ तो उसमें पुण्य तो है परंतु नियमपूर्वक करने में अधिक पुण्य का बंध होता है। इसीलिय प्रत्येक श्रावकों को कम से कम जितने नियम गृहस्थों के होते है उनका स्वयं भी पालन करे और अपने बच्चो को भी दिलवाएं। शिविर मे आये बच्चों ने भी मोबाइल नहीं चलाने का नियम लिया। सभी बच्चे जीवन पर्यन्त समय-समय पर नियम लेकर उसका पालन भी करेंगे।



आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय जैन नायक एवं उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया की बड़े मंदिर मे शिविर का आयोजन करने सें बच्चे बड़े सभी मे विशेष धर्म संस्कार प्राप्त हो रहा है। सभी दिगम्बर जैन धर्म के सिद्धांतो का पालन कर अन्य लोगो को भी संस्कार देकर शिक्षित करेंगे। इसी उद्देश्य सें शिविर लगाया गया था। 5 मई को बच्चों के लिए आरती की थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया था। 6 मई को भक्ति गीत एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। रविवार को शिविर मे भाग लिए बड़े एवं बच्चों की परीक्षा दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। शिविर का समापन में सांगानेर सें आये विद्वान् अंश जैन एवं आदिश जैन शास्त्री का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होगा। सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम पुरस्कार वितरण शाम 7.30 आरती तत्पश्चात शास्त्र अध्यन का कार्यक्रम होगा।

 

 

 

और भी