छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

सप्ताह में दो दिवस को मनाया जाएगा ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण दिवस : मंत्री सिंहदेव

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मंगलवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुंदरपुर में गर्भवती व शिशुवती माताओं व ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ्य उपचार व स्वच्छता के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण दिवसन कार्यक्रम को अब सप्ताह में दो दिवस मंगलवार व शुक्रवार को निर्धारित रूट चार्ट के आधार पर प्रत्येक आंगनबाडिय़ों में  मनाने की बात कही ।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि पूर्व में यह कार्यक्रम साप्ताहिक टीकाकरण के नाम से संचालित किया जाता था। उन्होंने कार्यक्रम का नाम व उद्देश्य में परिवर्तन करते हुए इसे सप्ताह में दो दिन मनाने कहा। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता, पोषण, गर्भवती व शिशुवती माताओं का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने महिला व बाल विकास के अधिकारी को निर्देशित किया है कि गर्भवती, शिशुवती माताओं व कुपोषित बच्चों के लिए चलाए जाने वाली योजनाओं व पोषण आहारों का गुणवत्ता व नियमित रूप से लाभ दिलाएं ताकि शासन के मंशानुरूप हितग्राहियों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार हो सके।

 

इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुंदरपुर का निरीक्षण किया व सेंटर में चिकित्सकों व स्टॉफ नर्सों द्वारा मरीजों के उपचार, दवाई वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी लेते हुए भर्ती मरीज के लिए उपलब्ध बिस्तर की भी जानकारी ली व भर्ती वार्ड में बिस्तर की कमी को दृष्टिगत रखते हुए बिस्तर की सुविधा बढ़ाने के लिए 6 बिस्तरीय वार्ड निर्माण कराने व मरीजों का गुणवत्तापूर्ण नियमित स्वास्थ्य उपचार हतु निर्देश दिए। 

दस मितानिन हुए सम्मानित : मंत्री सिंहदेव की ओर से मितानिन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सुंदनपुर के मितानिन सुनीता यादव, रूकमणी राजवाड़े, सुंदरी गढवारी, समया एक्का, आश्रिता, फुलबसिया केरकेट्टा सहित 10 मितानिनों को साड़ी व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस. सिसोदिया, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएन राजवाड़े, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

और भी

आक्रामक होकर चुनाव में जायें : ओम माथुर ने कहा -निश्चिंत रहे, छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा की ही सरकार बनेगी

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप जो भाजपा के हरावल दस्ता हैं, उनके दम से मैं फिर कहता हूं कि छत्तीसगढ़ हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से हम आज हर गांव, हर कस्बा, हर मोहल्ला, हर शहर हर वर्ग की चिंता करने वाली पार्टी बन गए हैं। हम सभी समुदाय के लिए कार्य कर रहे हैं और जनता हमसे अपेक्षा भी कर रही है। यह दर्शाता है कि भाजपा पर जनता का विश्वास बढ़ा है।  

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता बिना अहम के हमेशा पार्टी और देश  के लिए कार्य करने को तैयार खड़ा है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही हमारी शक्ति है।   क्योकि लाखों लाख कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से भाजपा को खड़ा किया है। उन्होंने कहा आक्रामक होकर चुनाव में जायें। निश्चिंत रहे, छत्तीसगढ़ में भी फिर से भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा भाजपा डिफेंसिव नहीं एग्रेसिव मोड पर चुनाव लड़ेगी।


भाजपा राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने  अपने संबोधन में संगठनात्मक निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा मोर्चों की साल भर की एक कार्ययोजना होनी चाहिए और सारे मोर्चों को राजनीति के साथ सेवा, सामाजिक व रचनात्मक कार्यों में अपनी भूमिका बढ़ानी चाहिए। केंद्र की योजनाएं जिससे सामाजिक परिवेश में सकारात्मक परिवर्तन आये हैं, उस  विषय को लेकर जनता तक पहुंच कर  उनसे चर्चा करना है। उन्होंने जीत का मंत्र  देते हुए कहा कि  हमें  सत्ता पक्ष के विधायक हराना हैं। सरकार तो स्वयमेव ही हार जाएगी।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कहा कि मंडल तक हमारा गठन बहुत अच्छा है। मंडल से बूथ तक नीचे के गठन को गतिशील बनाने के लिए उन्होंने सतत प्रवास की योजना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश का भाजपा कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ में सरकार परिवर्तन का विचार बना चुका है और उस हेतु अपने स्तर पर संघर्ष कर रहा है। उनकी ऊर्जा को सम्मिलित करके एक दिशा में ले जाने के लिए प्रदेश से मंडल स्तर के पदाधिकारियों को अपने प्रवास बढ़ाने का निर्देश दिया।

 
 
 
 
 
 

प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के सभागार में आयोजित बैठक के आरंभ में प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का सदन से परिचय कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के माध्यम से बूथ स्तर के पदाधिकारी को जनता के साथ निरंतर बैठक करना चाहिए। छत्तीसगढ़ की माटी की बेटी, बहू के अधिकार के लिए आयोजित महतारी हुंकार रैली की सफलता के लिए महिला मोर्चा को बधाई दी व प्रदेश की जनता, जिनका प्रधानमंत्री आवास अधिकार है, उसे दिलाने के लिए एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की। भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश की जनता को उसका प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए  आंदोलन प्रदेश स्तर से लेकर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।   बैठक का संचालन महामंत्री केदार कश्यप का आभार प्रदर्शन महामंत्री ओपी चौधरी ने किया।

 
 
 
 
 
 


आज दिनभर भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर चलता रहा। सर्वप्रथम सभी प्रदेश पदाधिकारी ,मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्षों की बैठक हुई। फिर संभागीय प्रभारी ,महामंत्री, सांसद, विधायक व अंत में कोर कमेटी की बैठक । बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल महामंत्री संगठन पवन साय, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय, विक्रम उसेंडी, गौरीशंकर अग्रवाल ,बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सरोज पांडे, पुन्नूलाल मोहले, सांसद सुनील सोनी, संतोष पांडे, मोहन मंडावी, विजय बघेल, गुहाराम अजगले, गोमती साय,चुन्नीलाल साहू, भूपेंद्र सवन्नी, नंदन जैन, सौरभ सिंह ,संजय श्रीवास्तव, किरण देव, सरला कोसरिया, लक्ष्मी वर्मा,केदार गुप्ता व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

और भी

मनाही के बावजूद एक्सप्रेस-वे की किनारे बनने लगी सड़कें, जाने किसका है ये कारनामा...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रेलवे के जमीन पर पुरानी छोटी रेल लाइन के स्थान पर बने एक्सप्रेस-वे की तरफ सड़क में आवाजाही के लिए किसी को भी अनुमित नहीं है। लेकिन आलम यह है कि इस एक्सप्रेस-वे के किनारे प्लॉटिंग शुरू हो गई है, और बाकायदा सड़कें बननी भी शुरू हो गई है। इतना ही नहीं एक कंपनी ने अपना प्रोजेक्ट भी शुरू कर दिया है, और एक्सप्रेस-वे के बगल से भव्य इंट्री गेट की पूरी तैयारी भी हो गई है।

दरअसल पूर्व की भाजपा सरकार ने रेलवे की जमीन में एक्सप्रेस- वे बनवाया था। इसके लिए बकायदा केबिनेट में एक प्रस्ताव पास हुआ कि एक्सप्रेस-वे की तरफ सड़क में आवाजाही के लिए किसी को भी अनुमित नहीं होगी। तब वहां लोहे की बाउंड्री बनाई गई। लेकिन वर्तमान स्थिति ये है कि यहां कच्ची सड़के बननी शुरू हो गई है।



एक्सप्रेस वे के ठीक बगल में राम ग्रीन्स नाम से एक बड़ा प्रोजक्ट शुरू हुआ है। मजे की बात यह है कि इस सड़क पर आवाजाही की अनुमति लेने सैकड़ों लोगों ने आवदेन दिया था, जिन्हे अनुमति नहीं मिली, लेकिन इन्हें किसीकी कृपा से अनुमति मिली, कह नहीं सकते। इस मामले में जब हमने नगर तथा ग्राम निवेश के अपर संचालक संदीप बागड़े से बात की तो उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए वीआईपी रोड की तरफ से सड़क की अनुमति दी गई है। एक्सप्रेस-वे की पर`ओर से अनुमति नहीं दी गई है।

हैरान करने वाली बात यह है कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी इस भूमि पर प्लॉटिंग की जा रही है। दरअसल राजकुमार दुबे की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एक्सप्रेस-वे के किनारे की भूमि के अधिग्रहण पर स्थगन लगा दिया था। स्थगन आदेश के बाद भी यहां बेख़ौफ़ हो कर प्लॉटिंग की जा रही है, और शासकीय नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। नाले को पाटकर सड़क बनाई जा रही है।

अब बिना अनुमति इस प्रोजेक्ट के लिए एक्सप्रेस-वे से सड़क निकलवाने में किसकी कृपा है, ये तो रामा ग्रीन्स वाले ही बता सकते हैं, या फिर जिम्मेदार अधिकारी। फिलहाल अब यह देखना है कि इस अवैध कार्य पर कोई कार्रवाई होती है, या फिर बेपरवाह जिम्मेदार यहां भी अपनी आँखें मूंदे रहते हैं...

और भी

प्रजनन पथ संक्रमण रोकने कार्यशाला का आयोजन 22 नवंबर से

 
दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ सत्र में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, महापौर, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष होंगे शामिल
 
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  जिला पंचायत रायपुर द्वारा सेरीखेड़ी में संचालित कल्पतरू मल्टी यूटिलिटी सेंटर में किशोरियों एवं महिलाओं को प्रजनन पथ संक्रमण के खतरों के संबंध में जागरूक करने और मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के संबंध में प्रशिक्षित करने 22 नवंबर सुबह 10ः30 बजे से कार्यशाला का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, महापौर श्री एजाज़ ढेबर, विधायक श्रीमती अनिता शर्मा,जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, बाला ट्रिपल ई केयर की को-फाउंडर आराधना राय गुप्ता एवं सौम्या डाबरीवाल विशेष रूप से सम्मिलित होंगे। इस दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और बाला ट्रिपल ई केयर नई दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। 
 
इस कार्यशाला के अंतर्गत 22 एवं 23 नवंबर को नई दिल्ली से पहुंचे विषय विशेषज्ञों द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की चयनित 150 महिलाओं को बतौर मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बाला ग्रुप के ट्रेनर स्मृति जुगरान, शुभोजीत बख्शी, ऐश्वर्या राय भी रायपुर पहुंचे हैं। इन प्रशिक्षकों द्वारा प्रजनन पथ संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता विषयक जरूरी उपायों के संबंध में इन महिलाओं से चर्चा की जाएगी। हर मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण के दूसरे चरण में दो सौ महिलाओं को जागरूक करेंगी।
 
बाला ग्रुप द्वारा  वर्ष 2017 से शुरू किए गए इस अभियान के तहत अब तक पाँच हज़ार वर्कशॉप आयोजित  कर  लगभग साढ़े चार लाख महिलाओं  को प्रशिक्षित किया है।वर्ष 2025 तक 1 करोड़ महिलाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य इस टीम ने निर्धारित किया है । टीम ने अब तक 12.75 लाख पुनः उपयोग में लाए जाने वाले इस सेनिटरी पेड का वितरण किया है ।भारत सहित नेपाल , घाना और तंजानिया में भी इस मिशन पर यह संस्था काम कर रही है । 
 
कार्यशाला के दौरान एनजीओ द्वारा लगभग 61 लाख रूपये की लागत से तैयार कराए गए 91 हजार 800 सेनेटरी नेपकिन पैड भी इस कार्यक्रम के तहत निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं इस कार्यशाला के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर के तौर पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। इस कार्यक्रम के तहत 30 हजार किशोरियों एवं महिलाओं को स्वच्छता बरतने प्रशिक्षित किया जाएगा।

 

और भी

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के बिजलीकर्मियों को मिलेगी कैशलेस सुविधा

बिजली कर्मियों के लिये बना नया मोबाइल एप_ "मोर बिजली कंपनी "

13 हजार नियमित विद्युत कर्मी एवं 15 हजार पेंशनर्स के परिवारों को मिलेगी ₹4 लाख रुपए तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की सुविधा 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के कर्मियों को बहुप्रतीक्षित कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ जल्द ही मिलने लगेगा। कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के लिये टेंडर जारी हो गया है। इसके लिये पॉवर कंपनी ने मोर बिजली कंपनी नाम से नया मोबाइल एप तैयार किया है। इसका विमोचन ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग में अतिरिक्त मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत इंजीनियर श्री विनोद अग्रवाल एवं उनकी टीम ने किया। 

श्री अग्रवाल ने बताया कि इस मोबाइल एप को मोर बिजली कंपनी टाइप कर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें बिजली कर्मियों को उस मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें उन्हें वेतन या पेंशन से संबंधित एसएमएस प्राप्त होते हैं। यदि मोबाइल नंबर और कंपनी के रिकॉर्ड से लिंक नहीं है तो एम्पलाई नंबर या बैंक खाते नंबर से भी लॉगिन किया जा सकता है। पूरी प्रक्रिया के दौरान केवल रजिस्ट्रेशन के समय ही एक बार ओटीपी मांगा जाएगा। उसके तुरंत बाद कर्मी की कुछ जानकारी दिखने लगेगी, अगर जानकारी सही है,  तो कंफर्म करना होगा, जिसके बाद कर्मी को उसके परिवार की सभी जानकारियां दिखने लगेंगी। 

इस एप के जरिये कर्मी तथा उसके  पात्र आश्रित की बीमारी के इलाज की सुविधा मिलेगी। इसमें खर्चे का कुल रिस्क कवर 4 लाख रुपए तक होगा। नियमित कर्मचारी तथा पेंशनर दोनों के परिवारों के लिए यह योजना लागू की गई है। यदि इलाज में अधिक व्यय होता है, तो नियमित कर्मी उस अधिक राशि का भुगतान स्वयं करेंगे और जिसकी प्रतिपूर्ति (रीइंबर्समेंट) सीजीएचएस दरों पर पावर कंपनी द्वारा की जा सकेगी। टेंडर खुलने के पश्चात पावर कंपनी के निर्णय के अनुसार वार्षिक प्रीमियम का कुछ भाग (यथा 0%/ 25%/ 40% या 50%), हितग्राही के वेतन /पेंशन से कटौती योग्य होगा। कर्मियों को बीमा हेतु हितग्राहियों को अपनी निजी जानकारी अपडेट करवाना आवश्यक है ताकि कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने में आसानी हो। 

इस एप में भविष्य में वेतन, पेंशन, छुट्टियां, जीपीएफ, एनपीएस , इनकम टैक्स, टीडीएस, जीवन प्रमाण पत्र, नेटवर्क अस्पतालों की जानकारियां तथा अन्य बहुत सी सुविधाएं मिलेंगी। 

और भी

पत्रकार ममता लांजेवार को धमकाने की निंदा : कांग्रेस

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कुछ असामाजिक तत्वो और बजरंग दल के नेताओं द्वारा वरिष्ठ पत्रकार ममता लांजेवार के घर जा कर धमकाने की घटना का कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कड़ी निंदा किया है तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है कि सांप्रदायिक तत्व अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार करने का जुर्रत करने लगे है कांग्रेस पार्टी धर्म के तथाकथित स्वंयभू ठेकेदारों के इस आतताई आचरण की कड़ी निंदा करती है। प्रजातंत्र में असहमति को दबाने के लिये यदि भय और आतंक का प्रयोग कभी भी स्वीकार्य नही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का राज है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज में भय और आतंक फैलाकर अराजक व्यवहार करने वालों को उनकी असली जगह कानून के सीखचों के पीछे है। अपराधियों के खिलाफ एफआईआर हो गयी है शीघ्र गिरफ्तारी होगी। पत्रकार ममता लांजेवार को अवश्य न्याय मिलेगा।

और भी

भानुप्रतापपुर उपचुनावः14 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन वापस

  कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन में अभ्यर्थिता से नाम वापसी के अंतिम दिवस को आज 14 अभ्यर्थियों द्वारा अपना नामांकन वापस लिया।

 उल्लेखनीय है कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा में 21 अभ्यर्थियों के नाम निर्देषन पत्र विधिमान्य पाये गये हैं, जिनमें से 14 अभ्यर्थियों ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। रिटर्निंग ऑफिसर से मिली जानकारी के अनुसार नागश कुमार माहला, ग्राम चॉवड़ी, पोस्ट चॉवड़ी, तहसील चारामा, रेवतीरमन गोटा ग्राम बरकछार, पोस्ट लिलेझर, तहसील चारामा, प्रमेश कुमार टेकाम ग्राम रानीडोंगरी, पोस्ट कोटेला, तहसील चारामा, देवप्रसाद जुर्री ग्राम करिहा, पोस्ट हाराडुला, तहसील चारामा, बलराम तेता ग्राम सराधुनवागांव, पोस्ट जैसाकर्रा, तहसील चारामा, दुर्योधन दर्रो ग्राम पण्डरीपानी, पोस्ट जुनवानी, तहसील चारामा, जीवन राम ठाकुर ग्राम मयाना पोस्ट पुरी, तहसील चारामा, लक्ष्मीकांत गावड़े ग्राम चारामा, तहसील चारामा, रोहित कुमार नेताम ग्राम भैंसाकट्टा, पोस्ट कोटेला, तहसील चारामा, गौतम कुंजाम ग्राम बरकछार, पोस्ट लिलेझर, तहसील चारामा, सेवालाल चिराम ग्राम कर्रामाड़, पोस्ट एवं तहसील दुर्गूकोंदल, आयनुराम धु्रव, ग्राम कोदापाखा, पोस्ट कोदापाखा, तहसील दुर्गूकोंदल, अर्जुन सिंह ग्राम भैंसाकट्टा, पोस्ट जेपरा, तहसील चारामा और महत्तम कुमार दुग्गा ग्राम एवं पोस्ट दुर्गूकोंदल, तहसील दुर्गूकोंदल जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा अपना नामांकन वापस लिया  है।

अब 7 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

अभ्यर्थिता से नाम वापसी के अंतिम दिवस को आज 14 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन वापसी के पश्चात् 7 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन वापसी के पश्चात् रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी ब्रम्हानंद नेताम को कमल, इंडियन नेषनल कांग्रेस के अभ्यर्थी सावित्री मनोज मण्डावी को हाथ, गोंडवाना गणतंत्र पाटी के अभ्यर्थी घनश्याम जुर्री को आरी, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी डायमंड नेताम को नारियल फार्म, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के अभ्यर्थी शिवलाल पुड़ो को कोट, निर्दलीय अभ्यर्थी अकबर राम कोर्राम को एयरकंडीस्नर और दिनेष कुमार कल्लो को अलमारी का प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।

और भी

बृजमोहन ने किया प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का स्वागत

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय जनता पार्टी,छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी बनाये जाने के बाद ओम माथुर सोमवार को पहली बार राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों व नारेबाजी के साथ स्वागत किया। विमानतल पर स्वागत करने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी पहुंचे। ओम माथुर जब एयरपोर्ट से बाहर निकले तो पूरा विमानतल परिसर पार्टी के नारों से गूंज उठा। माथुर के स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, और अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के नेता व कार्यकर्ता भी एयरपोर्ट पहुंचे थे। सभी ने एक-एक कर माथुर का स्वागत किया।


ओम माथुर के स्वागत के दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रमुख नेताओं से उनका परिचय कराया। तत्पश्चात आगे बढ़ते हुए तमाम स्वागत स्थलों पर भी बृजमोहन अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से उन्हें परिचित कराया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का माल्यार्पण किया।

 
 
 



इसके बाद ओम माथुर सीधा भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक लगाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रभारी ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लगी पार्टी की प्रेरणास्रोत महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

 



कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में उपस्थित नेताओं से मुलाकात करते हुए ओम माथुर ने अजय जम्वाल व पवन कुमार साय के साथ एक बैठक की, इस बैठक में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।

 

 

 
और भी

मार्री बंगला देवरी में नवीन तहसील प्रारंभ, राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आई तेजी

 बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में नवगठित तहसील मार्री बंगला देवरी में आमजनों से जुड़े राजस्व प्रकरणों का निरंतर निराकरण राजस्व अधिकारियों की ओर से किया जा रहा है। नायब तहसीलदार नीतिन ठाकुर ने बताया कि नवगठित तहसील मार्री बंगला देवरी बनने के उपरांत इस न्यायालय में निरंतर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सितम्बर 2022 में कुल 1720 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें से 1439 प्रकरणों का निराकरण किया गया, इसी प्रकार अक्टूबर 2022 में दर्ज 361 प्रकरणों में से कुल 173 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि शेष बचे प्रकरणों का निराकरण भी निरंतर जारी है।

और भी

बेलटिकरी में सोलर ड्यूल पंप से मिल रहा है लोगों को स्वच्छ जल

 बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के ग्राम बेलटिकरी में क्रेडा विभाग की ओर से लगाए गए सोलर ड्यूल पंप का सुचारू रूप से संचालन हो रहा है।  क्रेडा विभाग के सहायक संचालक ने बताया की गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम बेलटिकर में जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप के बंद होने की जानकारी मिली थी, उक्त सोलर ड्यूल पंप का निरीक्षण किया गया। पंप का केबल कट जाने के कारण पंप बंद हो गया था। उन्होंने बताया कि क्रेडा विभाग के तकनीशियन द्वारा केबल को जोड़कर संयंत्र को कार्यशील किया गया। वर्तमान में संयंत्र पूर्ण रूप से कार्यशील है।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री बघेल 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व भूमिपूजन

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। जिनमें 46 करोड़ 88 लाख 39 हजार रुपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन व 16 करोड़ 72 लाख 82 हजार रुपए के 5 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। जिसमें कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 7 करोड़ 96 लाख 79 हजार रुपए के 3 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के अंतर्गत 2 करोड़ 65 लाख रुपए के 1 कार्य एवं कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण लोक निर्माण विभाग दुर्ग के अंतर्गत 6 करोड़ 11 लाख 3 हजार रुपए के 1 कार्य का लोकार्पण करेंगे।

इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव के अंतर्गत 6 करोड़ 26 लाख 55 हजार रुपए के 7 कार्य, कार्यपालन अभियंताा जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 2 करोड़ 67 लाख 25 हजार रुपए के 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 15 लाख रुपए के 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 14 करोड़ 4 लाख 59 हजार रुपए के 7 कार्य तथा मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी जिला राजनांदगांव के अंतर्गत 23 करोड़ 75 लाख रुपए के 1 कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

 
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव विधानसभा के भेंट मुलाकात के दौरान ग्राम सुरगी में 89 हितग्राहियों को 5 लाख 62 हजार 182 रुपए के सामग्री का वितरण करेंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम सुकुलदैहान में 50 हितग्राहियों को 4 लाख 94 हजार रुपए का सामग्री वितरण करेंगे।

 
और भी

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक व युवा महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक

 जिला स्तरीय युवा उत्सव व छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के सफल संचालन हेतु समितियों का गठन

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आज जिला पंचायत जांजगीर में छत्तीसगढ़ शासन, खेल व युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार व कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त जिला पंचायत अधिकारी अभिमन्यु साहू की अध्यक्षता में जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल व युवा महोत्सव के आयोजन की तैयारियां संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बैठक के दौरान सभी खेल विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से खेल व्यवस्थाओं की विस्तार से चर्चा की गई। वहीं विगत वर्ष हुए खेल युवा महोत्सव को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष और भी अच्छे व्यवस्था करने कहा। उन्होंने जिला खेल विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से खेल आयोजन में आ रही समस्याओं को जानकर उचित निर्देश दिए और इसके अलावा खेल मैदान में खेल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला पंचायत अधिकारी अभिमन्यु साहू, जिला खेल अधिकारी प्रमोद बेस व संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।

जिले में छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन 24 नवंबर से 26 नवंबर 2022 तक जिला मुख्यालय जांजगीर में आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। वहीं खेल व युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2022 23 का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर में 26 नवंबर 2022 से 27 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। युवा उत्सव समिति के अध्यक्ष कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, उपाध्यक्ष जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल और जिला पंचायत जांजगीर चांपा मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आयोजन के सफल संचालन के लिए अधिकारियों की समितियों का गठन किया गया है।

और भी

भू-अर्जन में विलंब, सहायक ग्रेड-02 को नोटिस जारी

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर मीणा की अध्यक्षता में जिले में एनएच और अन्य प्रमुख निर्माण कार्यों के लिए भू-अर्जन तथा आपसी सहमति क्रय नीति के विषय में समीक्षा बैठक ली गई। इस बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से सभी निर्माण कार्यों में भू अर्जन की स्थितियों की समीक्षा की व लंबित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने अधिकारियों को भू-अर्जन व आपसी सहमति क्रय निति पर निरंतर मानिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि समय-सीमा में भू-अर्जन कर हितग्राहियों को मुआवजा वितरण किया जा सके, आमजनों को भू-अर्जन और मुआवजा वितरण के लिए भटकना न पड़े। भू-अर्जन के मामलों में बार-बार विलंब करने के कारण एसडीएम कार्यालय के सहायक ग्रेड-02 एन.डी. पाहित को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में योगिता देवांगन संयुक्त कलेक्टर दुर्ग, मुकेश रावटे एसडीएम दुर्ग, पीडब्लूडी के अधिकारीगण, ए.डी.बी., जल संसाधन विभाग, एन.एच.ए.आई. और रेल्वे के अधिकारीगण शामिल थे।

और भी

छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर के आगमन पर भाजपा रायपुर-शहर-जिला ने किया स्वागत

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के प्रथम प्रदेश आगमन पर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला भाजपा सभी मोर्चा प्रकोष्ठों द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल से लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर आत्मीय स्वागत किया गया विमानतल पर उनके आगमन पर कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्प वर्षा की गई एवं फुल मालाओ के और ढोल नगाड़े साथ भव्य स्वागत किया।

माथुर के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद यह उनका प्रथम प्रदेश दौरा है जिसको लेकर कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह है माथुर वर्तमान में भाजपा की प्रथम पंक्ति के नेता है जिनका पार्टी एवं संगठन दोनों ही में बेजोड़ समन्वय है ऐसे में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा देखने को मिली कार्यकर्ताओ का मानना है निश्चित ही प्रदेश भाजपा को उनके आने से नई ऊर्जा प्राप्त होगी एवं उनके अनुभव से आगामी चुनावी वर्ष में भाजपा को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे ओम माथुर के आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश भाजपा की टीम उनका स्वागत करने विमानतल पहुँचीं थी उनका काफिला विमानतल से निकलकर प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हुआ भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व बाइक रैली ने उनके काफिले की अगवानी की सैकड़ो की संख्या में उपस्थित युवाओं ने बाइक में भाजपा के झंडे लगा रखे थे एवं उनके स्वागत के नारे लगा रहे थे सर्वप्रथम माना मंडल के कार्यकर्ताओं ने माना कैंप सुभाष चंद्र की प्रतिमा के पास श्रृंखला बनाकर, पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी कर प्रभारी ओम माथुर का स्वागत किया ओमप्रकाश माथुर ने नेताजी  सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके पश्चात एक्सप्रेस हाइवे के पास मोदी आर्मी द्वारा मंच लगा कर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया प्रदेश कार्यालय में रायपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वार स्वागत किया गया प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा संतोष साहू के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों ने सनातन सस्कृति की परंपरा अनुसार  अतिथि स्वागत किया जिसमें तिलक लगाकर एवं आरती उतार कर उनका अभिवादन किया गया प्रभारी   प्रदेश कार्यालय में सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधाओं पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं राजमाता सिंधिया   कुशाभाऊ ठाकरे   की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।


इस अवसर जयंती भाई पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व कर्ता अनुभवी नेता ओमप्रकाश माथुर   के आगमन पर रायपुर शहर जिला के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों ने प्रदेश प्रभारी के स्वागत में कोई कसर नही छोड़ी अथिति देवो भवः की परंपरा का निर्वाह करना हम सभी का नैतिक दायित्व है साथ ही इतने अनुभवी नेतृत्व का सान्निध्य हम सभी प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं को प्राप्त होने से हम सभी मे निखार आएगा एवं नव ऊर्जा का संचार होगा।

आज के इस स्वागत कार्यक्रम में सौरभ सिंह , नारायण चंदेल , ओ.पी. चौधरी , खूबचंद पारख , पवन साय , सुनील सोनी , बृजमोहन अग्रवाल , किशोर महानंद , नन्दन जैन , नरेश गुप्ता , राजेश मूणत , संजय श्रीवास्तव , केदारनाथ गुप्ता , दीपक महस्के , अमित साहू , नलिनीश ठोकने, श्रीचन्द सुंदरानी, सच्चिदानंद उपासने , छागन लाल मूंदड़ा , राजीव कुमार अग्रवाल , रजनीश शुक्ल, मोती लाल साहू, लोकेश कावड़िया, चन्नी वर्मा, रश्मि शर्मा, मीनल चौबे, अवधेश जैन, जय प्रकाश शर्मा, सुभाष तिवारी, सलीम राज, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सूर्यकांत राठौर, गोवर्धन खंडेलवाल, मिर्जा एजाज बेग, प्रकाश बजाज, विकास मरकाम,  केदारनाथ गुप्ता, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, मोहन एंटी डॉ. जयप्रकाश शर्मा, सुभाष तिवारी, किशोर महानंद, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल , जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, ओंकार बैस,  प्रभा दुबे, मोहन उपारकर, अशोक पांडे, मोती लाल साहू, अंजय शुक्ला, अवधेश जैन, नंदे साहू, सत्यम दुवा, बजरंग खंडेलवाल, श्यामा चक्रवर्ती, श्यामा चक्रवर्ती, आशू चंद्रवंशी, ललित जयसिंह, अमरजीत छाबड़ा, श्रीमती मनीषा चंद्राकर, खेम कुमार सेन, गोपी साहू, हरीश ठाकुर, अकबर अली श्रीमती सावित्री जगत,, मुरली शर्मा, संजय तिवारी, योगी अग्रवाल, रमेश मिरघानी, राजेश पाण्डेय, जीतेन्द्र गोलछा, दिनेश (दीना) डोंगरे, राजीव मिश्रा, ज्ञानचंद चौधरी, राजकुमार राठी, चंद्रेश शाह, राजीव चक्रवर्ती, उत्कर्ष त्रिवेदी, श्रीमती वंदना राठोड़ मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक, श्रीमती अर्चना शुक्ला, अनूप खेलकर, हंसराज विश्वकर्मा, सालिक सिंह ठाकुर, महेश शर्मा, प्रवीण कुमार देवड़ा, अनिल सोनकर, भूपेंद्र ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, बी.श्रीनिवास राव, होरीलाल देवांगन, जीतेन्द्र धुरंदर, ओमप्रकाश साहू, रविन्द्र सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा संतोष साहू , कामिनी देवांगन , पदमा चन्द्राकर , मिनी पांडेय , सुभद्रा तम्बोली, बंदना मुखर्जी, स्वपनील मिश्रा , संगीता जैन   मंडल महामंत्री गोपाल ठाकरे, अखिलेश पवार, दलविंदर सिंह बेदी, राजू चंदनानी, मधुसुदन शर्मा,श्री प्रीतम महानंद, संदीप जंघेल,  सोहन क्षत्री,श्री अभिषेक तिवारी,  आशीष धनगर, मोहन वर्मा, राकेश सिंह, भूपेंद्र रतन डागा, राजू बिरनानी, बाबी खनुजा, मनोज राजपूत, संजय सिंह, राजीव श्रीवास, नवीन सिंह, दिनेश शर्मा, पुरषोत्तम मोवले, गजानंद साहू, संतोष साहू, विकास सेठिया, टिकाराम साहू, योगेश साहू, सत्यनारायण देवांगन, भोलाराम साहू, उमाशंकर साहू, तरुण तिवारी, शिव यादव, मेघुराम साहू सहित भाजपा प्रदेश व जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
 

 

और भी

भेंट मुलाकात : 22 को मुख्यमंत्री करेंगे ग्राम सुरगी व सुकुलदैहान में जनसंवाद

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 नवम्बर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बघेल 22 नवम्बर को प्रात: 11.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के आरला भाठा खेल मैदान ग्राम आरला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.05 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्राम सुरगी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे आरला भाठा खेल मैदान ग्राम आरला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे ग्राम सुकुलदैहान बम्हनी ग्राहक सुविधा केन्द्र के सामने मैदान पहुंचेंगे। ग्राम सुकुलदैहान में दोपहर 2.25 से दोहपर 2.55 तक का समय भोजन एवं आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री बघेल ग्राम सुकुलदैहान में दोपहर 3 बजे से संध्या 4.30 बजे तक भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री संध्या 4.35 बजे ग्राम सुकुलदैहान से कार द्वारा प्रस्थान कर संध्या 5 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री संध्या 5.30 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर संध्या 5.40 बजे साहू सदन बसंतपुर पहुंचेंगे। वे संध्या 5.40 बजे से संध्या 6.30 बजे तक जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री संध्या 6.30 बजे साहू सदन बसंतपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर संध्या 6.40 बजे तक सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल संध्या 7.15 बजे से रात्रि 9 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से भेंट कर रात्रि विश्राम करेंगे।

 

 

और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 धमतरी  : छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक : जिला स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज


छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक-2022 का जिला स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आज सुबह स्थानीय एकलव्य खेल परिसर में शुभारंभ हुआ, जिसमें चारों विकासखंड के 1214 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लेकर अपने पारम्परिक खेल प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कोरिया : जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का शुभारंभ, दिखा जीत हासिल करने का गजब रोमांच

स्वामी आत्मानंद स्कूल खरवत के मैदान में सोमवार को जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का शुभारंभ किया गया। जहां खिलाडिय़ों के बीच जीत हासिल करने का गजब रोमांच दिखा। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, खिलाड़ी व आमजन उपस्थित थे।

गौरेला पेंड्रा मरवाही : समर्थन मूल्य पर अब तक 70 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी

खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक 70 हजार 30 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इनमें से 44790 क्विंटल धान का उठाव मिलरों की ओर से कर लिया गया है। जिले में धान उपार्जन के लिए 18 केंद्र बनाए गए है। 

नारायणपुर : श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से लोगों को मिल रही सस्ते दरों पर दवाईयां

नारायणपुर जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल में संचालित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में सस्ती जेनेरिक दवाईयां लेने लोग आ रहे  है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत वर्श पूरे राज्य में धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का वर्चुअल शुभारंभ किया। राज्य शासन की ओर से जरूरतमंद और गरीबों को बहुत ही कम दर पर जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध कराने श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना शुरू होने के दिन से आम नागरिकों को राहत पहुंच रही है।

नारायणपुर : कलेक्टर ने किसानों से पैरादान करने की अपील

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने जिले के किसानों से पैरादान करने की अपील की है। उन्होंने जिले के अधिकारियों को भी अपने क्षेत्र के गांवों में जागरूकता फैलाते हुए अभियान चलाकर किसानों को पैरादान के लिए प्रेरित करने कहा। कलेक्टर ने अपने अपील में कहा कि वर्तमान में खरीफ  फसलों की कटाई का कार्य किसानों की ओर से किया जा रहा है। 

कोण्डागांव : मतदाता जागरूकता अभियान : युवोदय कोण्डानार चौम्पस ने निकाली सायकल रैली

भारत निवार्चन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में स्वीप कार्ययोजना के क्रियान्वयन के लिए मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को युवोदय कोण्डानार चौम्पस ने नगर में सायकल रैली निकाल कर मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया। 


बलरामपुर : सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने किया ट्रांजिस्ट हॉस्टल का भूमिपूजन


सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने जिला चिकित्सालय परिसर में 1 करोड 8 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ट्रांजिस्ट हॉस्टल का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर रामानुजगंज विधायक ने कहा कि जिला अस्पताल के पास ही ट्रांजिस्ट हॉस्टल के निर्माण हो जाने से जिला चिकित्सालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को आवास की समस्या से निजात मिल सकेगी।


बिलासपुर : आरटीई अंतर्गत शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति के लिए पोर्टल में दावा राशि दर्ज कराने मिला एक और मौका


आरटीई के अंतर्गत शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति के लिए पोर्टल को एक बार फिर खोला गया है। दावा राशि का सत्यापन नहीं करा पाये निजी शैक्षणिक संस्थान अब 16 दिसम्बर तक सत्यापन करा सकते हैं। गौरतलब है, कि बार-बार मौका दिये जाने के बाद भी कई निजी शैक्षणिक संस्थान भौतिक सत्यापन के लिए रूचि नहीं दिखा रहे हैं।

जांजगीर-चाम्पा : अटक रही थी सांस, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से ठीक हो गया शिवांश

खेती किसानी से अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले किसान शिवनंदन कश्यप के घर जब शिवांश ने जन्म लिया तो परिवार में सभी की खुशियां कई गुनी बढ़ गई। शिवांश के बढ़ते उम्र के साथ उनके माता-पिता के आंखों में अनेक ख्वाब भी सजने लगे। अभी शिवांश को महज दो साल ही हुए थे।


कांकेर : विधानसभा उप निर्वाचन-2022 : 14 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन वापस


विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन में अभ्यर्थिता से नाम वापसी के अंतिम दिवस को आज 14 अभ्यर्थियों द्वारा अपना नामांकन वापस लिया गया है। उल्लेखनीय है कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा में 21 अभ्यर्थियों के नाम निर्देषन पत्र विधिमान्य पाये गये हैं, जिनमें से 14 अभ्यर्थियों ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। 

कोरबा : राजस्व मंत्री अग्रवाल जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक आयोजन कार्यक्रम में हुए शामिल

राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही आज के खेल में विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया। 

रायगढ़ : शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए अहम कड़ी है मितानिन : विधायक विधायक प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य में आज मिनी स्टेडियम रायगढ़ में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद मितानिन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकर पटेल, महापौर जानकी काटजू व कलेक्टर रानू साहू उपस्थित रही। 


सक्ती : कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण


जिले में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती जिले के धान उपार्जन केंद्र नंदेली का निरीक्षण किया। इस अवसर पर धान विक्रय करने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर उनसे धान की रकबा, उपार्जन केंद्र में लाये गये धान की मात्रा, धान की उत्पादन और समिति में मिल रही सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बिलासपुर : बिलासपुर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल को स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय अवार्ड

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के विकासखंड तखतपुर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सकरी को राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिला है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से 19 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छता विद्यालय पुरस्कार केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार के हाथों स्कूल के प्राचार्य सूरज प्रकाश वर्मा ने प्राप्त किया। 

धमतरी : ग्राम बगौद के मछलीपालक को मिला बेस्ट प्रोप्राइटरी फर्म का अवॉर्ड

राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड की ओर से जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम बगौद निवासी उन्नत मत्स्य कृषक मुश्ताक खान की कम्पनी भारतबाला एक्वा कल्चर को उनके द्वारा उत्कृष्ट व उल्लेखनीय मछलीपालन, उत्पादन एवं उससे रोजगार सृजन के लिए पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें आज केन्द्र शासित प्रदेश दमन में केन्द्रीय मछलीपालन मंत्री परषोत्तम रूपाला के हाथों प्रदान किया गया।

जशपुरनगर : दलेसर के 11 किसान उत्साह के साथ पहली बार कोनपारा धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज अपने कलेक्टोरेट कक्ष में फरसाबहार विकासखंड के कोल्हेनझरिया के आश्रित ग्राम दलेसर के किसानों से विडियो कॉल के माध्यम से चर्चा की और धान खरीदी की जानकारी ली। राज्य शासन की ओर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवम्बर से की जा रही है। जिससे अंचल के किसान खुश हैं।

सूरजपुर : कलेक्टर ने मौखिक गणित में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त गौतम यादव को किया सम्मानित

राज्य स्तरीय व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता 2022 में चयनित गौतम यादव शासकीय प्राथमिक शाला छुहीपारा (जरही) विकासखंड प्रतापपुर को कलेक्टर इफ्फत आरा ने सम्मानित किया। उन्होंने बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं  दी।
 
और भी

चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा हादस, बाल-बाल बचे मंत्री लखमा...

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के दौरान बड़ा हादस हो गया। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान आबकारी मंत्री कवासी लखमा के काफिले की फॉलो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। मंत्री लखमा चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ है। फिलहाल ये सूचना मिली है कि कार में सवार किसी को भी चोट नहीं आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना चारामा क्षेत्र के मचांदुर नाका क्षेत्र का है, जहां मंत्री कवासी लखमा की फॉलो गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। मंत्री कवासी लखमा भानुप्रतापुर उपचुनाव के उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, इसी दौरान उनके काफिले की गाड़ी मंत्री लखमा की गाड़ी को बचाने के चक्कर में आपस में ही भिड़ गई। थोड़ी देर तक मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही, लेकिन जल्द ही पुलिस ने यातायात बहाल कर लिया। इसके बाद मंत्री कवासी लखमा के काफिले को आगे रवाना कर दिया गया। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने बताया कि ड्राइवर नया है, इसलिए वो स्थिति को संभाल नहीं पाया, हालांकि सभी सुरक्षित हैं।

और भी

बस को ट्रक ने मारी टक्कर... मची चीख-पुकार... 1 की मौत, दर्जन भर घायल...

 अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में बड़ा हादस हो गया है। यहां एक यात्री बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दर्जन भर यात्री घायल हैं। यह हादसा शनिवार रात को NH-343 पर चाची फॉरेस्ट बैरियर के पास हुआ। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर से हिंदुस्तान यात्री बस (वाहन क्रमांक CG15AB7200) कुसमी के मदगुरी जा रही थी, तभी चाची फॉरेस्ट बैरियर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। ट्रक से टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई बस सड़क पर पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत राजपुर थाना पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह और बरियों चौकी प्रभारी रजनीश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

 
 
 
 
 
 
 

सड़क दुर्घटना में ग्राम दामोदरपुर निवासी धनेश खैरवार (56 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 12 से ज्यादा घायल लोगों को पुलिस ने एंबुलेंस से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इनमें से गंभीर रूप से घायल स्वाति तिवारी और बेनेरिता को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

 

 

 

 

और भी