छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

नवसर्वेसित गांव की बदल रही तस्वीर : कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने एकडा के देवगुड़ी में लगायी चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्या

 नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज अपने सघन दौरा कार्यक्रम के तहत् नारायणपुर जिले के नवसर्वेक्षित गांव हीतुलनाड़, कातुलबेड़ा एवं एड़का पहुचे। कलेक्टर रघुवंशी को देख नवसर्वेक्षित गाँव के ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए, सर्वेषित होने के उपरांत विकास पहुचने लगा। कलेक्टर ने खेत मे उतरकर फसल देखी। किसान ने बताया की मिट्टी ठीक नही होने के कारण फसल ठीक नही हुआ, कलेक्टर ने तत्काल मिट्टी परीक्षण करने और फसल बीमा दिलाने की बात कही। कलेक्टर नव सर्वेक्षण उपरांत खेत में भूमि समतलीकरण, किसान क्रेडिट कार्ड, सोलर ड्यूल पंप, मुर्गी शेड, बकरी शेड देने ले निर्देश दिए। कलेक्टर रघुवंशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घर-घर जाकर नव सर्वेक्षित गांवों के ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़े तथा स्वीकृत किये गये कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। 

कलेक्टर ने एड़का के देवगुड़ी में लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्या

 

कलेक्टर रघुवंशी ने एड़का के देवगुड़ी में आज चौपाल लगायी। इस दौरान उन्होंने गांव के सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, गायता, पुजारी एवं ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव के विकास हेतु चर्चा की। ग्रामीणों ने गांव में सड़क, बिजली और पानी पहुँचने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने देवगुड़ी की भी तारीफ की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित की नवसर्वेसित गांव में किसी प्रकार की समस्या न हो, सभी समस्या का निराकरण करें। उन्होंने पानी की समस्या से निजाद दिलाने हेतु हितुलनाड गांव में शीघ्र ही बोर खनन एवं फिल्टर लगाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मंगली कावड़े, जनपद पंचायत सदस्य श्री बुधराम वड्डे, जनप्रतिनिधी मंगलूराम कावड़े, सरपंच एड़का श्रीमती सुनीता मंडावी के अलावा सहायक आयुक्त आदिवासी  संजय चंदेल, उप संचालक कृषि बी एस बघेल, ई ई जलसंसाधन चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर घनश्याम जांगड़े उपस्थित थे।  

 

कलेक्टर ने हितुलनाड़ के ग्राम देवी-देवताओं का किया दर्शन

कलेक्टर  ऋतुराज रघुवंशी ने आज अपने एड़का ग्राम पंचायत के प्रवास के दौरान ग्राम हितुलनाड़ की आराध्य देवी-देवाताओं का दर्शन किया। उन्होंने कहा कि देवस्थलों का पारम्परिक स्वरूप को संरक्षित करते हुए उन्नयन का कार्य किया जाये। इस दौरान उन्होंने गांव में देवगुड़ी और गोटुल निर्माण के संबंध में ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि देवगुड़ी और गोटुल को आपके अनुसार ही बनाया जायेगा। आप सभी ग्रामवासी इस पर विचार बतायें। 

 

 

और भी

दिव्यांग शमशेर को मिला ट्राइसिकल, जनचौपाल में मिले 99 आवेदनों का निराकरण के निर्देश

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अम्बिकापुर के बाबूपारा निवासी दिव्यांग शमशेर खान को मंगलवार को आयोजित जनचौपाल में मोटराइज्ड ट्राइसिकल दिया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप व नगर निगम आयुक्त  प्रतिष्ठा ममगई ने हितग्राही को ट्राइसिकल का चाबी सौंपा। जनचौपाल में 99 आवेदन प्राप्त हुए जिनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण समय पर करने के निर्देश दिए गए।

जनदर्शन में बाबूपारा अम्बिकापुर निवासी शमशेर खान के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल मोटराइज्ड ट्राइसिकल प्रदान किया गया। जनदर्शन में दूर-दूर से आवेदक अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। लोगों ने बारी-बारी से अपनी मांग तथा समस्या बताई। इसमें प्रमुख रूप से आर्थिक क्षतिपूर्ति राशि, मुआवजा, रोजगार की मांग, राशन वितरण में अव्यवस्था, अधिक बिजली का बिल की शिकायत, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, ईलाज के लिए सहायता राशि, आंगनबाड़ी की मांग, सीसी रोड की मांग, अपूर्ण मजदूरी भुगतान, वनाधिकार पत्र की मांग, नामांतरण, बंटवारा, नकल निकालने की समस्या, पेंशन प्रकरण, भूअर्जन के प्रकरण में मुआवजा, बेजा कब्जा, डायवर्सन तथा अन्य प्रकार के कुल 99 आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित विभागों को भेजकर त्वरित निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया।

और भी

टीचर लिस्ट में खेला होबे : बंगाल में ममता-शाह ने दी शिक्षक भर्ती परीक्षा?....मेरिट लिस्ट में दीदी को 92 तो शाह को 93 नंबर मिले

 नईदिल्ली/कोलकाता (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बंगाल के टीचर लिस्ट में खेला होबे .... जी हाँ यह चौकाने वाली जानकारी पश्चिम बंगाल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के नतीजे की लिस्ट में सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में CM ममता बनर्जी, अमित शाह और पश्चिम बंगाल के नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी का भी नाम है। जबकि तीनों ने न तो परीक्षा दी, न ही परीक्षा देने के लिए वे एलिजिबल हैं। यह सब तब सामने आया है, जब पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच चल रही है। राज्य के शिक्षा मंत्री रहे पार्थ चटर्जी इस घोटाले में जेल में बंद हैं।


इस लिस्ट में ममता बनर्जी को 92 मार्क्स मिले हैं, जबकि बंगाल भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं। दिलीप घोष और सुजान चक्रबर्ती को भी 92 अंक मिले हैं। इस लिस्ट में गृहमंत्री अमित शाह का भी नाम है। उन्हें 93 अंक मिले हैं। यह लिस्ट वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन  ने जारी की है।

TET परीक्षा के नतीजे की पूरी लिस्ट जारी की गई, जिसमें  1,832 पन्नों की लिस्ट में 1 लाख 25 हजार उम्मीदवारों के नाम, उनकी कैटेगरी और स्कोर भी दिया गया है। TET मेरिट लिस्ट को लेकर आरोप लगते रहे हैं कि कई अयोग्य लोगों को नौकरी दे दी गई थी। इस लिस्ट के जारी होने के बाद बंगाल सरकार पर आरोप तेज हो गए हैं।

वकीलों के एक समूह ने कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के सामने यह मुद्दा उठाया है। इन वकीलों ने कोर्ट से अपील की है कि यह पता लगाया जाए कि जिन बड़े नेताओं के नाम इस लिस्ट में हैं, वे परीक्षा देने वाले कैंडिडेट हैं या नहीं।

इस लिस्ट में अमित शाह का रोल नंबर 075020639 है और उनकी कैटेगरी OBC लिखी गई है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी जनरल कैटेगरी के हैं और उनका रोल नंबर 060038134 है। दिलीप घोष का रोल नंबर 165010207 है, वे OBC-B कैटेगरी के हैं।

इस सूची में बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष गौतम पाल का नाम भी है। पार्थ चटर्जी का नाम शिक्षक भर्ती घोटाले में आया था। उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के घरों पर छापे में करीब 50 करोड़ कैश और गोल्ड ज्वेलरी बरामद हुई थी।
 
और भी

सफलता की कहानी : महात्मा गांधी नरेगा के सहयोग से रज्जू ने लगाए 500 अमरुद के पौधे

 बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत बहुत से ऐसे कार्य हैं, जिनकी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाभ स्पष्ट परिलक्षित होता है योजना के महत्वपूर्ण उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जिला बेमेतरा में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्य कराए जा रहे हैं। 

इसी क्रम में जनपद पंचायत साजा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमू के आश्रित ग्राम तोरण में हितग्राही रज्जू पिता रामजी की ओर से अपने व्यक्तिगत भूमि पर वित्तीय वर्ष 2020-21 में फलदार पौधे का रोपण किया गया था। जिसका स्पष्ट परिणाम वर्तमान में परिलक्षित हो रहा है। हितग्राही के लगभग एक एकड़ भूमि में 500 अमरूद के पौधे रोपित किए गए थे, जो कि लगभग 2 साल में फलों से लदा हुआ है। हितग्राही रज्जू की ओर से बताया गया कि इस वर्ष फलों से लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए का सीधे तौर पर लाभ उनको होगा। योजना का उद्देश्य ना केवल लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है, वरन उससे लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है, जिससे ना केवल वह खुद की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सके और अन्य लोगों को भी रोजगार दे सके। किसान रज्जू द्वारा उक्त भूमि पर पूर्व में सब्जी आदि की खेती की जा रही थी, परंतु महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जनपद पंचायत साजा से पौधरोपण कराये जाने की जानकारी प्राप्त होने पर उनके द्वारा परंपरागत खेती से हटकर कुछ नया प्रयोग करने के लिए मन बनाया, जिसका लाभ उनको अब होने लगा है। 

इस कार्य से ना केवल हितग्राही को सीधे तौर पर लाभ हो रहा है बल्कि गांव के कुछ अन्य श्रमिकों को भी इससे रोजगार उपलब्ध हो रहे हैं। जनपद पंचायत साजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व कार्यक्रम अधिकारी की ओर स बताया गया कि लोग ऐसे कार्यों का अनुसरण जरूर करें व परंपरागत खेती के अलावा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से अन्य प्रकार की खेती को भी बढ़ावा दे सकते हैं। जिसमें प्रमुख रूप से मूनगा, नींबू, आम, जामुन, अमरूद आदि का वृक्षारोपण व मत्स्य पालन के साथ-साथ पशुपालन प्रमुख रूप से शामिल है। परियोजना अधिकारी की ओर से अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को इन कार्यों से जुडऩे के लिए अपील की गई, साथ ही जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता से कराए जाने के लिए व्यक्तिगत जमीन पर निजी डबरी का निर्माण कर संरक्षित जल से सिंचाई के साथ-साथ मत्स्य पालन कर दोहरे लाभ लेने की समझाइश दी गई। योजनांतर्गत उक्त सभी कार्य नि:शुल्क रूप से पात्र ग्रामीण हितग्राहियों को प्रदाय किया जा रहा है। योजना की विस्तृत जानकारी के लिए हितग्राही संबंधित ग्राम पंचायत अथवा जनपद पंचायत साजा में संपर्क कर सकते हैं। वर्तमान में जहां किसान परंपरागत खेती से हटकर दूसरी प्रकार की खेती करने से घबराते हैं, वहीं रज्जू की ओर से अपने जमीन पर पौधरोपण का कार्य कराया जाना एक सकारात्मक उदाहरण है।

और भी

छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत होगी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विश्व मधुमेह (डायबिटीज) दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है और यह दुनिया में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम है। इस दिन का उद्देश्य मधुमेह पर जागरूकता और रोकथाम के महत्व पर जोर देना है। इस बारे में जानकारी फैलाना और अधिक से अधिक लोगों को निवारक युक्तियों और किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर मधुमेह के प्रभाव के बारे में शिक्षित करना है।

इसी कड़ी में विगत दिवस जांजगीर-चांपा जिले एवं नव गठित सक्ति जिले में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में विशेष स्वास्थ्य शिविर विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपना शुगर जांच कराते हुए मधुमेह बीमारी से संबंधित जानकारी प्राप्त की। सरकार के द्वारा संचालित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 170 प्रकार की दवाई समेत 41 प्रकार के पैथोलॉजी लैब जांच समेत ह्रदय जांच हेतु ईसीजी की सुविधा बिल्कुल नि:शुल्क उपलब्ध है।

14 नवम्बर को ही क्यो मनाया जाता है विश्व मधुमेह दिवस -
14  नवम्बर चार्ल्स, बेन्टिंग का जन्म दिन है जिन्होंने कानाडा के टोरन्टो शहर में बेन्ट के साथ मिलकर सन 1921 में इन्सुलिन की खोज की थी। इतिहास की इस महान खोज को अक्षुण रखने के लिए इन्टरनेशनल डायबिटीज फेडेरेशन (आईडीएफ) द्वारा 14 नवम्बर को पिछले दो दशको से विश्व डायबिटीज दिवस हर साल मनाया जाता है।

मधुमेह के मुख्य लक्षण -
मधुमेह के मुख्य लक्षणों में थकान, कमजोरी, पैरों में दर्द, पैर का घाव ठीक न होना या गैंग्रीन का रूप ले लेना, अधिक पेशाब और भूख लगना, वजन कम होना, बार- बार चश्मे का नंबर बदलना, जननांगों में खुजली और संक्रमण होना, दिल या मानसिक समस्याएं आदि प्रमुख लक्षण है।

इस बीमारी से बचने के उपाय -
इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए हमें अपने खानपान के साथ-साथ, रहन-सहन आदि पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इसके साथ ही इससे बचने के लिए योग करें, अपने वजन को काबू में रखें, अपने रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रण में रखें, धुम्रपान और शराब से दूर ही रहें, दिन भर में कम से कम 15 से 20 मिनट तक पैदल चलें, हमेशा ताज़ा खाना ही लें, डिब्बाबंद और फ्रोजन खाने से दूर रहें, हमेशा सक्रिय बने रहें, ज्यादा आराम न करें, नियमित शुगर स्तर जांच कराएं एवं समय-समय पर चिकित्सक से परामर्श लेने से मधुमेह से बचा जा सकता है।

इलाज के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी -
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जिले में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में कुल 593 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया वहीं 589 लोगों को निशुल्क दवा वितरण एवं 239 लोगो का पैथोलॉजी लैब टेस्ट हुआ जिसमे 184 लोगो ने अपना शुगर परीक्षण कराया। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में इलाज पूर्णतः निशुल्क है, जहां मरीजों को इलाज के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी जाती है।

 

 

और भी

पीडीएस के चना, गुड़ का अवैध क्रय व भंडारण करने के कारण आड़काछेपड़ा के कैलाश देवांगन का गोदाम सील

छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत होगी कार्रवाई

 कोण्डागांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खाद्य विभाग की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत प्रदाय किये जाने वाला चना व गुड़ का अवैध क्रय कर भंडारण की सूचना के आधार पर नगर के आड़काछेपड़ा निवासी कैलाश देवागंन के निवास स्थित गोदाम परिसर की जांच की गई। इस जांच के दौरान कैलाश देवागंन के परिसर में 148 बोरी चना प्रति बोरा 50 किलोग्राम के मान से कुल वजन 74 क्विंटल एवं 25 बोरियों में मधुर गुड़ कुल 50 किलोग्राम के मान से कुल वजन साढ़े 12 क्विंटल पाया गया साथ ही परिसर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत प्रदाय किये जाने वाले रियायती मूल्य के पौष्टिक चना व मधुर गुड़ के पैकेजिंग में प्रयुक्त होने वाला छत्तीसगढ़ शासन का मोनो अंकित खाली पैकेट 3 प्लास्टिक बोरियों में रखे हुए पाया गया। जिसके संबंध में कैलाश देवागंन से पूछताछ की गई उनके द्वारा अपने बयान में बताया गया कि हाट-बाजार में कोचियों से उक्त चना व गुड़ को खरीदा गया है। 

खाद्य अधिकारी दिनेश्वर प्रसाद ने इस बारे में बताया कि उक्त पीडीएस के चना व गुड़ के अवैध क्रय व भंडारण करने के कारण संबंधित के गोदाम परिसर से प्राप्त समस्त 148 बोरी चना व 25 बोरी गुड़ को जप्त किया गया है व प्रकरण तैयार कर कार्यवाही के लिए कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। उक्त प्रकरण में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के प्रावधानों के अंतर्गत संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 
और भी

4 साल में हुआ बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार, बीसी सखी कर रही पंचायत स्तर पर खाता के माध्यम से भुगतान

 जिला सीईओ ने अंदरूनी पंचायतों में भुगतान प्रक्रिया का लिया जायजा

बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला बीजापुर में बैंकिंग क्षेत्र में विस्तार की आवश्यकता लगातार महसूस की जाती रही है। बैंकिंग सुविधाओं के अभाव में शासकीय योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करना जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी समस्या रही है। जिले में सभी बैंको के मात्र 38 शाखाएं ही संचालित है, जिसके कारण सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवा से हितग्राहियों को जोडऩा कठिन था। प्राय: यह देखने में आ रहा था, कि वंचित समुदाय व जरूरतमंदों के पास बैंक खाते नहीं होने के कारण वे शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे थे। किंतु विगत 4 साल में जिला प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। 

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने हाल ही में 66 ग्राम पंचायतों में एयरटेल पेमेंट बैंक और बीसी सखी के माध्यम से बैंकिग सेवा पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार कर उसमें अमल भी होने लगे है। इन 66 ग्राम पंचायतों में एयरटेल पेमेंट बैंक और बीसी सखी के माध्यम से हितग्राहियों तक बैंकिंग सेवा पहुंचाई जा रही है। हितग्राहियों को भुगतान का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि कुमार साहू ने ग्राम पंचायत हीरापुर के बीसी सखी कविता कड़ती से खाते से 500 रुपए का ट्राजेंक्सन कर डिजिटल प्रणाली का अवलोकन किया। बीसी सखी ने जिला पंचायत सीईओ को अवगत कराया कि वो प्रतिदिन 25 हजार से अधिक राशि का ट्राजेंक्सन कर लेती है। डिजिटल बैंकिंग प्रणाली और बीसी सखी के माध्यम से जिले में केन्द्रीय योजनाओं जैसे एनआरएलएम के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के आपसी लेन-देन की राशि का हस्तांतरण, महात्मा गांधी नरेगा के श्रमिकों को मजदूरी भुगतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि के अलावा अन्य शासकीय योजनाओं की राशि हितग्राहियों तक पहुंचाई जा रही है।

और भी

एक दिवसीय कलेक्टर, जिला सीईओ व एसडीएम बनकर जिले के विकास कार्यों का लिया जायजा

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला प्रशासन के तत्वाधान में यूनिसेफ  की ओर से 14 नवंबर से 20 नवंबर तक विश्व बाल दिवस सप्ताह के अंर्तगत बीजापुर में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कु. अंशिका विश्वकर्मा बतौर जिला कलेक्टर, राबिन बुरका सीईओ जिला पंचायत व दिनेश पोयाम एसडीएम के रूप में जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। 

कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने कु. अंशिका विश्वकर्मा को कलेक्टर के दायित्व वं जिले के विकास कार्यों की समीक्षा में उनकी मदद की। वहीं सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू व एसडीएम बीजापुर पवन कुमार प्रेमी ने बच्चों को सीईओ जिला पंचायत व एसडीएम के दायित्व को समझाया। कलेक्टर कु. अंशिका विश्वकर्मा की ओर से विभागवार जिले के संचालित विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए कार्य की प्रगति इत्यादि की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों की ओर से पूछा गया। जिस पर विभागीय अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक बताया। एक दिवसीय कलेक्टर बनी कु. अंशिका विश्वकर्मा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अध्ययनरत है वहीं रॉबिन बुरका स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल बीजापुर व दिनेश पोयाम सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम बीजापुर में अध्ययनरत हैं।

समीक्षा बैठक के बाद जिला कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय का भ्रमण करते हुए समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों से सौजन्य मुलाकात करते हुए उनके कार्य प्रणाली से परिचित हुए व विभिन्न योजनाओं से विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से अवगत कराया गया। यह पूरा कार्यक्रम जिला प्रशासन के सहयोग से कराया गया। यूनिसेफ  के टीम में सीख कार्यक्रम प्रबंधक निकिता देव बीजादूतीर, डीएमसी भरत साहू, जिला स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. प्रीतम राय व महेन्द्र कश्यप उपस्थित थे।

और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 दंतेवाड़ा : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से जन-जन तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं


राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में हाट बाजार का संचालन किया जा रहा है। जिससे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों व सुदूर वनांचलों के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही हैं।

धमतरी: धान उपार्जन केन्द्रों की नोडल अधिकारी करें सतत् मॉनिटरिंग, दें रिपोर्ट : कलेक्टर 

कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने सभी उपार्जन केंद्रों के लिए बने नोडल अधिकारियों को आज की समय सीमा की बैठक में फिर से हिदायत दी कि वे हर शनिवार को संबंधित उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट अनिवार्य रूप से खाद्य विभाग को सौंपे। इससे चालू खरीफ  विपणन वर्ष में सुव्यवस्थित ढंग से किसानों से धान खरीदी में सहूलियत होगी।

धमतरी : नगर पंचायतों में गोबर खरीदी की धीमी गति पर नाराज हुए कलेक्टर

गोधन न्याय योजना के तहत जिले में गोबर खरीदी, कम्पोस्ट निर्माण और उसके विक्रय को लेकर कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज सुबह अधिकारियों की बैठक लेकर साप्ताहिक समीक्षा की। जिले की कतिपय नगर पंचायतों में गोबर खरीदी की धीमी गति को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी सीएमओ निर्देशित किया कि हरहाल में गोबर खरीदी और कम्पोस्ट निर्माण और विक्रय में तेजी लाएं।

बलौदाबाजार : धान खरीदी में ना हो किसी भी किसान को समस्या,पैरादान को दें बढ़ावा : कलेक्टर

कलेक्टर रजत बंसल ने सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्यो की काम काज की समीक्षा किए। जिसमें विगत दिनों बारनवापारा क्षेत्र में हाथी की दुर्घटना (करेंट) से हुई मृत्यु को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश है।

दंतेवाड़ा : मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण सड़कों का करें निर्माण : कलेक्टर

कलेक्टर विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में आज जिला संयुक्त कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने रोड कनेक्टिविटी के लिए कराए जा रहे नवीन सड़क निर्माण, मरम्मत कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नागरिकों को आवाजाही में हो रही समस्याओं से लोगों को निजात मिलेगी। 

जांजगीर-चांपा : भेंट मुलाकात में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करें : कलेक्टर

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात अभियान में आमजनता से प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से किये गये घोषणाओं पर भी शीघ्र अमल करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। 

जशपुरनगर : कलेक्टर ने जनदर्शन में आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से लोगों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण, शिकायत जांच, बिजली बिल सुधार, स्वास्थ्य उपचार के लिए सहयोग सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। 

कवर्धा : गोबर बेचकर इस जिले के गौ-पालकों ने अब तक कमाए 6 करोड़ 15 लाख रुपए

गोधन न्याय योजना ने गांव विकास की राह खोल दी है। गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ सरकार फ्लैगशिप योजनाओं में अब तक की सफल योजना में सुमार हो गया है। इस योजना की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। एक दौर था जब किसान और वनो में रहने वाले लोग सिर्फ धान और वनोपज संग्रह कर उनके बाजार में बेंचकर पैसे कमाते थे। 

कवर्धा : खनिज विभाग की कार्यवाही, खनिजों के अवैध परिवहन में संलग्न 3 वाहनों को जप्त कर थाने को सुपुर्द किया

कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार कबीरधाम जिला अंतर्गत खनिज अमला की ओर से जिले में खनिजों का अवैध उत्खनन व परिवहन करने वाले अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध सतत जांच व कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग ने खनिजों के अवैध परिवहन में संलग्न 3 वाहनों को जप्त कर थाना के सुपुर्द किया है। 

कोरिया : धान खरीदी की समीक्षा, अब तक 7288 क्विंटल खरीदी, उपार्जन केंद्रों से धान के उठाव पर कलेक्टर सख्त निर्देश

धान खरीदी कार्य के सुचारू संचालन से किसानों को सुविधा पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है। उपार्जन केंद्रों में धान का उठाव शीघ्र शुरू कराएं, जिससे खरीदी कार्य निर्बाध संपन्न हो सके। 

कोरिया : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी, हिंदी माध्यम विद्यालय के प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा पद पर होगी भर्ती

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बैकुण्ठपुर, महलपारा, सोनहत तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय खरवत में शिक्षकीय संवर्ग के बैकलॉग के रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा नियुक्ति किया जाना है।

रायगढ़ : सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाएं चौकसी, संवेदनशील केंद्रों में रखें विशेष निगरानी : कलेक्टर 

जिले में धान खरीदी का कार्य जारी है। अगले कुछ दिनों में उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक बढ़ेगी। इसके लिए वहां तमाम जरूरी सुविधाओं के साथ ही जिले के सीमावर्ती इलाकों में पर्याप्त निगरानी रखी जानी है। जिससे अवैध धान बिक्री के लिए न आए। उक्त निर्देश कलेक्टर रानू साहू ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए।

बेमेतरा : महात्मा गांधी नरेगा के सहयोग से रज्जू ने लगाये 500 अमरुद के पौधे

महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत बहुत से ऐसे कार्य हैं, जिनकी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाभ स्पष्ट परिलक्षित होता है, योजना के महत्वपूर्ण उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जिला बेमेतरा में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत साजा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमू के आश्रित ग्राम तोरण में हितग्राही रज्जू पिता रामजी की ओरसे अपने व्यक्तिगत भूमि पर वित्तीय वर्ष 2020-21 में फलदार पौधे का रोपण किया गया था। 
और भी

बाल दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने जाना चिरायु योजना के लाभार्थी बच्चों का हाल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बाल दिवस पर गंभीर बीमारी से पीड़ित चिरायु योजना के लाभार्थी बच्चों के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। उन्होंने फोन पर बातकर बच्चों और उनके परिजनों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और ऑपरेशन के बाद उनके स्वास्थ्य की ताजा स्थिति की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने परिजनों को ऑपरेशन के बाद फॉलो-अप के लिए नियमित रूप से डॉक्टरों के पास जाने कहा। उन्होंने बच्चों की सेहत से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपने मोबाइल नम्बर पर संपर्क करने कहा।


स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना से उपचारित छह बच्चों के परिजनों से बात की। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे इन बच्चों का राज्य शासन ने नामी अस्पतालों में निःशुल्क ऑपरेशन करवाया है। ऑपरेशन के बाद इन सभी बच्चों का स्वास्थ्य काफी बेहतर है और ये बच्चे अब अपनी शारीरिक तकलीफों से काफी हद तक निजात पा चुके हैं। चिरायु योजना के अंतर्गत इन बच्चों की सर्जरी देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों चेन्नई के अपोलो चिल्ड्रन हॉस्पिटल, नवा रायपुर के सत्य साई अस्पताल, हैदराबाद के एल.वी. प्रसाद आई इंस्टीट्यूट और एम्स रायपुर में कराया गया है।  

मंत्री सिंहदेव ने कॉकलियर इम्प्लांट वाले दुर्ग जिले की ख्यांशि यादव, हृदय की सर्जरी वाले बिलासपुर जिले के खोशांग दिव्य, कांकेर की दामन तिवारी और सरगुजा की मेंडरा कला की अमृता दास के परिजनों से फोन पर बातकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। उन्होंने क्लेफ्ट लिप (Cleft Lip) की सर्जरी वाले दुर्ग की अनाया कुमारी और रेटिनोपैथी ऑफ प्रिमेच्युरिटी के इलाज के लिए नेत्र सर्जरी वाले काव्या मंडावी के परिजनों से भी चर्चाकर उनकी सेहत व फॉलो-अप इलाज के बारे में जानकारी ली। सभी बच्चों के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

और भी

सफलता की कहानी : प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से जिले के बेरोजगार युवाओं को मिल रहा रोजगार

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला प्रशासन की ओर से दूरस्थ अंचल के युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए जिला रोजगार व स्वरोजागर मार्गदर्शन केन्द्र के माध्यम से प्लेसमेंट कैम्प  लगाकर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2022 से अब तक 12 प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन कि गया है और 70 बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार दिया गया है। जिसमें 12 निजी क्षेत्र के नियोजकों ने 1012 विभिन्न पदों के लिए रिक्तयॉ दी थी। इनमें एसबीआई लाईफ मित्र के 39, सुरक्षा गार्ड के 24, ब्लाक एजेंट के 04, शिक्षक 02 और ग्राहक संबंध कार्यकारी के 01 पदों पर कैम्प के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसी प्रकार जनवरी 2022 से अब तक 08 कैरियर मार्गदर्शन के माध्यम से 783 छात्र-छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन देने का कार्य किया गया है। जिले के विभिन्न उ.मा. विद्यालायों के छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए कैरियर मार्गदर्शन देने का कार्य जारी है। प्लैसमेंट कैम्प से लाभांवित हितग्राही गौरीशंकर भगत, पुरूषोतम राम और फारूक अली ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

और भी

आरएसएस प्रमुख के बयान पर सीएम बघेल ने कसा तंज : कहा - सबसे अधिक धर्म परिवर्तन और चर्च बने भाजपा के 15 सालों में ...

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर तीखा तंज कसा है । उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन पर मोहन भागवत न बोलें। सबसे अधिक चर्च डॉ. रमन सिंह के 15 सालों में बने। चर्च, गुरुद्वारा या अन्य धार्मिक स्थल तभी अधिक बनते हैं, जब उनको मानने वाले लोग अधिक हों। मुख्यमंत्री ने कहा यदि भाजपा के पास इसका आंकड़ा नहीं है तो मुझसे ले लें। मैं उन्हें इसका रिकार्ड दे दूंगा कि जितने चर्च पिछले 15 साल में बने उतने कभी नहीं बने हैं। सीएम बघेल भिलाई में एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा कांग्रेस के तलवे चाटने वाले लोगों की पैरवी करती है। गांधी और नेहरू ने देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया, जो त्याग किया इसको याद करने की जगह उनके बारे में गलत बयानबाजी कर रही है। आज के युवा को नेहरू के बारे में पढ़ना चाहिए। गांधी के बारे में पढ़ना चाहिए। उन्हें जानना चाहिए। आज 14 नंवबर को बाल दिवस के मौके पर चाचा नेहरू को पूरा देश याद करता है। नेहरू का भिलाई से सबसे गहरा नाता रहा। उन्हीं की पहल से भिलाई में भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना की गई। भिलाई को मिनी इंडिया बनाने में उनका सबसे बड़ा सहयोग रहा है।

 

 

और भी

बाल सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम 14 से 20 नवम्बर तक

 सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 14 नवम्बर को बाल दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग और महिला व बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से संयुक्त रूप से बाल सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन कोंटा रोड स्थित पुराना कलेक्टर कार्यालय (स्वामी विवेकानंद प्रशिक्षण हॉल) में किया गया। 14 से 20 नवम्बर तक चलने वाले इस बाल सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कलेक्टर हरिस. एस की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर राजकीय गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की ओर से स्कूली बच्चों को आशीष वचन देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में गत शिक्षा सत्र में कक्षा 10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों और विभिन्न गतिविधियों जैसे क्रिकेट, गोला फेक, गायन, वादक आदि में राज्य स्तर पर सुकमा जिले का प्रतिनिधत्व करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले में बोर्ड परीक्षाओं में प्रावीण्य सूची में आए 12 विद्यार्थियों और राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर खेल स्पर्धाओं में सफलता प्राप्त करने वाले एवं साहसिक कार्य करने वाले 20 विद्यार्थियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

 

बाल सुरक्षा सप्ताह 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें संयुक्त रूप से दोनों विभागों पुलिस विभाग और महिला व बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर हरिस. एस, विशिष्ट अथिति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रीति दुर्गम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी परमेश्वर तिलकवार, डिप्टी कलेक्टर अजय मोडियम, जिला महिला व बाल विकास अधिकारी बिस्मिता पाटले उपस्थित रहे।

 
और भी

अपेक्स बैंक के नवनियुक्त संचालकों ने ग्रहण किया पदभार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपेक्स बैंक के नवनियुक्त चार संचालक द्वारिका साहू (रीवा-आरंग), शंकर सोढ़ी (कोण्डागांव), अजय बसंल (अंबिकापुर) एवं राकेश सिंह ठाकुर (धौराभाठा- पाटन) ने सोमवार को नवा रायपुर स्थित अपेक्स बैंक मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने सभी नवनियुक्त संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के क्रियाकलापों का सुचारू रूप से संचालन एवं संचालक मंडल (बोर्ड) की शक्तियों का प्रयोग करने हेतु चार संचालक सदस्यों का नियुक्ति किया गया है।

बैजनाथ चंद्राकर ने पदभार ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भरोसा सहकारिता के ऊपर अधिक है। छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियां किसानों के हितों पर केन्द्रित है। प्रदेश के सहकारी बैंकों द्वारा किसानों की खेतीगत आवश्यकताओं जैसे ब्याज मुक्त कृषि ऋण, खाद, बीज की पूर्ति पूर्णतः सक्षमता से कर रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गो-धन न्याय योजना, समर्थन मूल्य पर वनोपजों की खरीदी अंतर्गत किसानों तथा हितग्राहियों के खातें में सीधे राशि का अंतरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य सहकारी बैंकों तथा सहकारी समितियों के जरिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार द्वारा लगातार किसानों, खेतीहर व भूमिहीन मजदूरों, महिलाओं एवं आदिवासियों के हित में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ का किसान आज खुशहाल है, इसका पूरा श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री को जाता है।

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष, नवनियुक्त संचालकों तथा जिला सहकारी केन्दीय बैंकोें के अध्यक्षगणों द्वारा एकमत से छत्तीसगढ़ के किसान हितैषी तथा यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। पदभार ग्रहण समारोह में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के अध्यक्षों में रामदेव राम अंबिकापुर, जगदलपुर शंकर ध्रुवा, रायपुर पंकज शर्मा, बिलासपुर प्रमोद नायक, दुर्ग अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक के.एन. कान्डे, डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी, ओएसडी अविनाश श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक के अधिकारी और बड़ी संख्या में सहकारिता क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

और भी

मनरेगा अधिनियम के लिए जन जागरूकता अभियान

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पूर्ण होने के अवसर पर मनरेगा अधिनियम जनजागरूकता सप्ताह का आयोजन जिले के ग्राम पंचायत स्तर पर 6 से 12 नवंबर तक किया गया। जिसमें मनरेगा जॉब कार्डधारी परिवार, ग्रामीणों को मनरेगा अधिनियम के दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई।

जिला पंचायत सीईओ रवि कुमार साहू ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जनजागरूकता अभियान के माध्यम से ग्राम पंचायतों में मनरेगा अधिनियम के बारे में जॉब कार्डधारी परिवारों को अवगत कराया गया। इसके लिए योजनांतर्गत जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश जारी किये गये हैं।

 
 

जन जागरूकता अभियान के दौरान जॉबकार्डधारी परिवारों को अधिनियम अंतर्गत मिलने वाले अधिकार से अवगत कराया गया। महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत प्रत्येक जॉबकार्ड धारी परिवार को 5 किलोमीटर के भीतर गांव में रोजगार पाने का अधिकार है, साथ ही आवेदन करने के 15 दिवस के भीतर रोजगार उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता पाने का अधिकार है। वर्तमान मजदूरी दर प्रतिदिवस 204 रुपए व वर्षभर में प्रत्येक जॉबकार्डधारी परिवार को 100 दिवस का रोजगार पाने का अधिकार है, उक्त अधिकार व हकदारियों की जानकारी दी गई।

 
और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

नारायणपुर : टोकन तुंहर हाथ एप से किसानों का अधिक से अधिक कटवायें टोकन : कलेक्टर 

खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश सहित जिले में आज से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में धान की कटाई प्रारंभ हो चुकी है, और मिंजाई पश्चात किसान धान विक्रय के लिए धान उपार्जन केन्द्रों तक आ रहे है।

नारायणपुर : नारायणपुर, ओरछा में करियर प्लस कार्यक्रम का शुभारंभ

नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड में नीति आयोग और बीवायजेयू के सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओरछा में कैरियर प्लस कार्यक्रम का शुभारंभ टैब वितरण के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम के लिए प्रखंड के अधिकांश आंतरिक भागों से आने वाले ओरछा प्रखंड के 26 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

सूरजपुर : आंगनवाड़ी केंद्र गेरुवाड़ाड़ व खर्रा के कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में हुआ सुधार

ग्राम पंचायत लांजित के मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र छोटे गेरूवाडांड और सेक्टर खर्रा की दो ऐसी बच्चीयाँ जिनका वजन योजना प्रारंभ से पूर्व काफी कम था। दोनों बच्चे कुपोषित श्रेणी मे थे। इनका नाम रिता तथा दूसरे का कलावती है। रिता का वजन 7.000 किलोग्राम था और कलावती का वजन 7.1 किलोग्राम था।

कोरिया : पीसी-पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का पालन सभी नर्सिंग होम व सोनोग्राफी सेंटर सुनिश्चित करें : कलेक्टर

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सह कार्यशाला हुई। बैठक में कलेक्टर लंगेह ने हॉस्पिटल व सोनोग्राफी सेन्टरों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।

कोण्डागांव : उच्च प्राथमिक शाला में बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत बच्चों की हुई नेत्र जांच

सोमवार को जिला मुख्यालय के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला में बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय अंधत्व व अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत पूरे जिले में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ. हरेंद्र बघेल के मार्गदर्शन में नेत्र विशेषज्ञ सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल कोडागांव डॉ. सीआर ठाकुर की उपस्थिति में किया गया।

बालोद : नवम्बर अंत तक पूरा हो जाएगा बुंदेली-कसहीकला से घीना मार्ग में डामरीकरण का कार्य

जिले के बालोद विकासखंड में ग्राम बुंदेली-कसहीकला से घीना तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 6 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से 14.50 किलोमीटर निर्माणाधीन सड़क का डामरीकरण का कार्य नवम्बर माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। 

बालोद : भुरकाभाट से शिकारीटोला मार्ग नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर

ग्राम भुरकाभाट से शिकारीटोला तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनांतर्गत निर्मित 1.85 किलोमीटर सड़क का नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है। कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ने बताया कि सड़क नवीनीकरण कार्य की स्वीकृति के पश्चात इस सड़क में डामरीकरण का कार्य 12 नवम्बर से प्रारंभ कर दिया गया है। 

दंतेवाड़ा : कन्या आवासीय परिसर विद्यालय पोटा केबिन चितालुर में मनाया गया बाल दिवस

बाल दिवस के अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई महिला व बाल विकास के समन्वय से जिला चाइल्ड टीम दंतेवाड़ा व सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज सी-3 के द्वारा कन्या आवासीय परिसर विद्यालय पोटा केबिन चितालुर में बाल दिवस का आयोजन किया गया।

बलरामपुर : हिट एण्ड रन प्रकरणों में जिला स्तर पर कलेक्टर ने किया कमेटी का गठन

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से देश में पूर्व में लागू की गई तोषण स्कीम 1989 के स्थान पर नवीन टक्कर मारकर भागना मोटरयान दुर्घटना पीडि़त प्रतिकर स्कीम 2022 लागू की गई है। उक्त संबंध में छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग की ओर से हिट एण्ड रन प्रकरणों में जिला स्तर पर कमेटी का गठन करने के निर्देश दिये गये हैं।

बलरामपुर : सड़कों के नवीनीकरण व मरम्मत कार्य में प्राथमिकता तय कर गुणवत्तापूर्ण करें निर्माण कार्य : कलेक्टर 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कलेक्टर विजय दयाराम के. ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग व प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों की बैठक ली, बैठक में उन्होंने सड़कों के नवीनीकरण व मरम्मत कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

कांकेर : मेटाबोदेली और कड़में जंगल में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ की दंडाधिकारी जांच

थाना सिकसोड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेटाबोदेली और कड़में के बीच जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ घटना में दो नक्सलियों के मृत्यु की निष्पक्ष जांच, गंभीरता एवं आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला की ओर से एसडीएम अंतागढ़ के.एस. पैकरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

जांजगीर-चांपा : कलेक्टर ने जिले में रामायण मंडली मानस गायन प्रतियोगिता के व्यवस्थित आयोजन के लिए ली बैठक

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रामायण मंडली मानस गायन के व्यवस्थित आयोजन के लिए जिले के विभिन्न गांवों के मानस गायन मंडली के सदस्य और संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में अभियान चलाकर मानस गायन मंडलियों का चिन्हारी पोर्टल में ज्यादा से ज्यादा पंजीयन कराने के निर्देश दिए है।

कोरबा : किसान सुरेश ने टोकन तुंहर हाथ ऐप से घर बैठे प्राप्त किया टोकन और कराई धान खरीदी की बोहनी

जिले में धान खरीदी के कार्य में तेजी आने लगी है। कलेक्टर संजीव झा ने निर्देश दिए हैं, कि धान बेचने के लिए खरीदी केंद्रों तक पहुंचने वाले किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। शासन के निर्देशों के अनुसार जिले में भी 1 नवंबर से धान की खरीदी चल रही है। धीरे-धीरे सभी केंद्रों में धान खरीदी की बोहनी होने लगी है।


कोरबा : राज्य खेल अकादमी के लिए जिले से 6 तीरंदाजी खिलाडिय़ों का हुआ चयन


राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर में आवासीय तीरंदाजी अकादमी के लिए जिले से 3 बालक व 3 बालिका कुल 6 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई, बिलासपुर में आवासीय तीरंदाजी अकादमी के लिये जारी चयन सूची में कोरबा जिले से 3 बालक गीतेश यादव मुड़ापार कोरबा, योगेन्द्र यादव रामनगर कोरबा व अभिषेक सोनवानी का चयन किया गया है।


गरियाबंद : कृषि के उन्नत तकनीक से धान व चना के पैदावारी में हुई बढ़ोत्तरी


गरियाबंद जिले के ग्राम रोहिना के महिला कृषक कुंतीबाई वर्मा ने कृषि विभाग के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत खरीफ में उन्नत किस्म का धान किस्म राजेश्वरी तथा रबी वर्ष 2021-22 में चना किस्म आर.वी.जी 202 फसल की खेती कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपने आर्थिक स्थिति को सुधार करने में सफलता हासिल की है।


जशपुरनगर : जिले के 35 धान उपार्जन केन्द्रों में लगभग 38 हजार पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी


जिले के किसान उत्साह के धान खरीदी केन्द्रों में धान विक्रय करने जा रहे हैं। किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खरीदी केंद्र में छाया, पानी, शौचालय सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है। टोकन के लिए भी ऑनलाईन सुविधा दी गई है। ताकि दूरस्थ अंचल के किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए।

 

 

और भी

भेंट-मुलाकात : डोंगरगढ़ विस क्षेत्र में सीएम बघेल देंगे 46 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

ग्राम घुमका, बेलगांव में 71 हितग्राहियों को 8 लाख की सामग्री का करेंगे वितरण

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अपने प्रवास के दौरान राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को 46 करोड़ 56 लाख 44 हजार रूपए के 52 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बघेल इन कार्याें में 35 करोड़ 69 लाख 42 हजार रूपए के 44 विकास कार्य का भूमिपूजन एवं 10 करोड़ 87 लाख रूपए के 8 विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव अंतर्गत 23 करोड़ 47 लाख 37 हजार रूपए के 27 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 7 करोड़ 3 लाख 19 हजार रूपए के 2 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 31 लाख 23 हजार रूप्ए के 2 कार्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव अंतर्गत 70 लाख रूपए के 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 1 राजनांदगांव अंतर्गत 4 करोड़ 40 हजार रूपए के 11 कार्य एवं जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 17 लाख 23 हजार रूपए के 1 कार्य  का भूमिपूजन करेंगे।

इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव अंतर्गत 99 लाख 28 हजार रूपए के 2 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 6 लाख 61 हजार रूपए अंतर्गत 1 कार्य, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत 11 लाख रूपए के 1 कार्य, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत 15 लाख 35 हजार रूपए के 1 कार्य, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 5 लाख 20 हजार रूपए अंतर्गत 1 कार्य एवं कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण लोक निर्माण विभाग दुर्ग अंतर्गत 9 करोड़ 49 लाख 58 हजार रूपए के 2 कार्य का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डोंगरगढ़ विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम घुमका एवं बेलगांव में विभिन्न विभागीय योजनांतर्गत 71 हितग्राहियों को 8 लाख 69 हजार 328 रूपए की सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजना के अंतर्गत ग्राम घुमका में 4 लाख 7 हजार 200 रूपए का सामग्री एवं ग्राम बेलगांव में 4 लाख 62 हजार 128 रूपए का सामग्री वितरण करेंगे। ग्राम घुमका में महिला बाल विकास विभाग के 12 हितग्राहियों को 60 हजार रूपए की सामग्री, मछली पालन विभाग के 5 हितग्राहियों को 42 हजार रूपए की सामग्री, कृषि विभाग के 15 हितग्राहियों को 53 हजार 200 रूपए की सामग्री, समाज कल्याण विभाग के 2 हितग्राही को 52 हजार रूपए की ट्रायसायकल एवं श्रम विभाग के 6 हितग्राहियों को 2 लाख रूपए का चेक वितरण करेंगे।

इसी तरह मुख्यमंत्री बघेल ग्राम बेलगांव में महिला बाल विकास विभाग के 18 हितग्राहियों को 75 हजार रूपए की सामग्री, मछली पालन विभाग के 2 हितग्राहियों को 20 हजार रूपए की सामग्री, कृषि विभाग के 5 हितग्राहियों को मसूर बीज मिनीकिट का वितरण, समाज कल्याण विभाग के 2 हितग्राहियों को 52 हजार रूपए की ट्रायसायकल, श्रम विभाग के 4 हितग्राहियों को 80 हजार रूपए का चेक, शिक्षा विभाग के 57 हितग्राहियों को 2 लाख 35 हजार 182 रूपए के निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण करेंगे।

और भी

अब हर्ष को मिलेगी इलाज सम्बन्धी हर संभव मदद, मुख्यमंत्री बघेल ने लिया संज्ञान

कलेक्टर ने सीएमएचओ और निगम आयुक्त को मौक़े पर भेजा, ली पूरी जानकारी

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर ब्रेन ट्यूमर के ओपरेशन के बाद कीमोथेरेपी के लिए हर्ष को ज़िला प्रशासन द्वारा हर सम्भव मदद दी जाएगी।स्थानीय मीडिया में हर्ष की बीमारी और उसके माता-पिता द्वारा एम्स अस्पताल के बाहर ही चाय का ठेला लगाकर उसे रखने की खबर पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे को परिवार की हर सम्भव मदद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी और नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी को वहाँ भेजा। दोनो अधिकारियों ने हर्ष के पिता बालकराम डेहरे से पूरे मामले की जानकारी ली और कलेक्टर डॉ भुरे को अवगत कराया। जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल हर्ष और उसके माता-पिता को हर सम्भव मदद देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

 

और भी