छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

भिलाई-दुर्ग में बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप…

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति में राशनिंग किए जाने से भिलाई-दुर्ग के पेट्रोल पंपों में तालाबंदी की नौबत आ सकती है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित वहां के कुछ शहरों में इस तरह के हालात बन गए हैं। छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में स्थित पेट्रोल पंप को स्टाक सीमित रहने से रात के वक्त बंद रखने का निर्णय लिए जाने की खबर मिल रही है। जिस तरीके से लखौली स्थित भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन तथा मंदिर हसौद के हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के डिपो में डीलर्स को काफी कम पेट्रोल व डीजल आपूर्ति की जा रही हैए उससे आने वाले दिनों में भिलाई-दुर्ग के पंप को दिन भर में कुछ घंटे के लिए खोलने की नौबत आ जाए तो अचरज वाली बात नहीं होगी।

पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में राशनिंग किए जाने से डीलर व ट्रांसपोर्टर को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके चलते इस व्यवसाय में संलग्न कर्मचारियों तथा टेंकर चालक व परिचालक पर रोजी रोटी का संकट मंडराने लगा है। पर्याप्त स्टाक के अभाव में पंप संचालकों का भी व्यवसाय प्रभावित होने से जीविकोपार्जन के लिए वहां काम करने वालो में भविष्य को लेकर चिंता उभरने लगी है।

भिलाई-दुर्ग सहित आसपास के इलाके में लोगों को पेट्रोल और डीजल की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा पेट्रोल व डीजल की राशनिंग किए जाने से इस संभावना को बल मिल रहा है।

कंपनियों ने एकाएक आपूर्ति बंद कर दिया है। ऐसे पंप जहां पेट्रोल अथवा डीजल की प्रतिदिन खपत एक टेंकर की है वहां कंपनियों के द्वारा सप्ताह में एक टेंकर भेजा जा रहा है। ऐसा करने से डीलर और ट्रांसपोर्टर को नुकसान उठाना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में इसका असर पेट्रोल पंपों में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी पडऩे की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर यह दिक्कत तीन महीने पहले हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड में मंदिर हसौद डिपो में शुरू हुई। अब लखौली स्थित भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डिपो में भी डीलर्स को पहले की तरह पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति करने में आनाकानी की जा रही है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का मंदिर हसौद में पूरे छत्तीसगढ़ का इकलौता डिपो है। यहां से लगभग 750 पेट्रोल पंप को पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति होती है।

डीलर्स का कहना है कि लगभग तीन महीने पहले कंपनियों की ओर से एडवांस पेमेंट की शर्त लगा दी गई। यानी पहले पैसा लेने के बाद ही पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति किया गया। जबकि पूर्व में आपूर्ति हो जाने के बाद डीलर्स को भुगतान करने की छूट थी।

एडवांस पेमेंट के बावजूद डीलर्स को उसकी मांग के अनुरूप डिपो में पेट्रोल व डीजल की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे डीलर्स को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टरों को भी पर्याप्त परिवहन के अभाव में टेंकर का किश्त और चालक-परिचालक के वेतन व भत्ते का भुगतान करना परेशानी का सबब बन गया है।
और भी

खाद्य मंत्री की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती…

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुरुवार शाम से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, रात को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद रात दो बजे उपचारार्थ उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, अभी उनकी स्थिति स्थिर है।

गौरतलब है कि मंत्री अमरजीत भगत इस वक्त सरगुजा के दौरे पर हैं, यहाँ उन्होंने कल शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बच्चों का स्वागत कर उन्हें गणवेश वितरित किया था। इस कार्यक्रम से लौटने के बाद उन्होंने कमज़ोरी और थकान की शिकायत की थी।
और भी

छग प्रभारी पुनिया का आज जशपुर दौरा

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया आज जशपुर दौरे के लिए रवाना हुए हैं। दौरे के दौरान कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया देशभर में चल रहें कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। दौरे में जाने से पहले पीएल पुनिया ने पूर्व सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, मोदी सरकार जो खेल कर रही है जनता सब समझ गई है। यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। साथ ही यह भी कहा भाजपा ईडी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा, भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पहले केंद्रीय एजेंसियों को बहुत ही निष्पक्ष जांच करने वाली संस्था माना जाता था। यह माना जाता था कि यह जांच करेंगे तो बहुत ही निष्पक्षता के साथ जांच होगी। यह जांच एजेंसी अब निष्पक्ष नहीं रही, बल्कि भाजपा की फ्रंटल एजेंसी के रूप में काम कर रही है। जितने भी नेता उनके खिलाफ बात करते हैं उन पर जांच बैठा देते हैं।

और भी

प्रदेश में अब सक्रिय हो रहा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में मानसून की बारिश होने लगी है तो कई जगहों पर बादल छाए हुए है। एक से दो दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल बस्तर और दुर्ग संभाग तक मानसून पहुंचा था। इसके बाज आज रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों में बादल बने हुए हैं, मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि एक से दो दिनों में बारिश हो सकती है।

और भी

राज्य बाल संरक्षण आयोग स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम बघेल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 जून को रायपुर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भूपेश बघेल सुबह 11.25 बजे न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक का वितरण, कैंपा मद से स्वीकृत नरवा विकास कार्यों का भूमिपूजन और वन वृत्त पर स्थापित प्रयोगशाला का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 1 बजे मेकाहारा ऑडिटोरियम में आयोजित ‘निवेशक न्याय कार्यक्रम’ में शामिल होंगे। शाम 7.40 बजे तेलघानी नाका में रेलवे अंडरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद रात्रि 8.15 बजे कमल विहार फ्लाई ओव्हर का लोकार्पण और विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

इन कार्यों का सीएम करेंगे शिलान्यास
सीएम बघेल आरंग से खपरी पहुंच मार्ग में अकोली खुर्द के पास नाला में पुलिया निर्माण कार्य, टेकारी-पलौद मार्ग पर पलौद नाला में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, बिरोदा से सिंगारभाठा मार्ग पर कोलर नाला एवं टंकी नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग तथा लखना-चम्पारण मार्ग में शक्ति नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे।

कार्यक्रम में ये होंगे शामिल
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, संसदीय सचिव लोक निर्माण विभाग चिंतामणि महाराज, धनेन्द्र साहू, बृजमोहन अग्रवाल एवं रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर मौजूद रहेंगे।
और भी

चिटफंड निवेशकों को मिलेगा उनका पैसा, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे राशि का अंतरण

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों की ठगी का शिकार हुए निवेशकों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश जारी किए थे। इसके बाद से राज्य स्तर से लेकर जिला प्रशासन द्वारा ऐसी अनियमित वित्तीय कंपनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और निवेशकों को उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई लौटायी जा रही है। इसी कड़ी में 17 जून को निवेशक न्याय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मेडिकल कॉलेज रायपुर स्थित ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अनियमित वित्तीय कंपनी देव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड के निवेशकों को राशि अंतरण करेंगे।

इस दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक धनेन्द्र साहू, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, विधायक प्रमोद शर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा कार्यक्रम में बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
और भी

विधानसभा अध्यक्ष व कोरबा सांसद दो दिन के प्रवास पर

कोरबा/रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत 16 व 17 जून को जांजगीर-चांपा व कोरबा जिले के प्रवास पर रहेेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 जून को प्रात: 9 बजे कार द्वारा स्पीकर हाऊस रायपुर से रवाना होकर नगर पालिका चाम्पा पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे नगर पालिका चांपा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से शाम 4 बजे पोड़ीशंकर के लिए प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे ग्राम पोड़ीशंकर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे पोड़ीशंकर से नगर पंचायत बाराद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। 5.30 बजे बाराद्वार पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। 6 बजे बाराद्वार से कोरबा जिला के लिए रवाना होंगे एवं 7.30 बजे कोरबा पहुंचेंगे। 17 जून को दोपहर 12 बजे कोरबा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं शाम 4.30 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

और भी

राज्यपाल ने छिन्दवाड़ा सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले के कुड़ामऊ गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में 7 यात्रियों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

और भी

घर के अंदर गिरी बिजली, दो बच्चों की मौत…

 मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आकाशीय बिजली के कहर ने दो बच्चों की जान ले ली। देर रात घर के अंदर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। भरतपुर विकासखंड के ग्राम चैती के ददरा टोला में एक घर में आकाशीय बिजली गिरी। इसमें 12 वर्षीय लड़के और 5 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।

और भी

फिर बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, स्थिति चिंताजनक नहीं है लेकिन सावधानी जरुरी : टीएस सिंहदेव

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बीते एक सप्ताह से धीरे धीरे कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कल प्रदेश में 58 मरीज सामने आए थे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा कि आज समस्त प्रदेशवासियों से यह साझा करना चाहता हूं कि बीते सप्ताह प्रदेश में पुनः कोरोना संक्रमण बढ़ता दिख रहा है। हालांकि अभी स्थिति चिंताजनक नहीं है। लेकिन हम सभी को सावधानी और सजगता के साथ कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना है। कोरोना की 3 लहरों पर काबू पाने में शासन व स्वास्थ्य विभाग को प्रदेशवासियों का भरपूर सहयोग मिला है। अब चौथी लहर की संभावनाओं की चर्चा को ध्यान में रखते हुए सभी को अत्याधिक सावधानी की आवश्यकता है। वहीं जिन्होंने अब तक वैक्सीन की डोज नहीं ली है, वह सभी टीकाकरण पूरा करवा लें।

और भी

निजी स्कूलों की बढ़ी छुट्टियां, इस तारीख से शुरू होगी पढाई…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने का लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी है। जिसके चलते अब स्कूल 16 जून से नहीं खुलेंगे। हालांकि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल 16 जून से खुल जाएंगे।

निजी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का नया आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया है। वहीं अब निजी स्कूल 20 जून से खोलने की तैयारी में है। इसे लेकर पालकों को मैसेज भेजा जा रहा है। इधर सरकारी स्कूलों में 16 जून से प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा।
 
छत्तीसगढ़ में 16 जून से सभी सरकारी स्कूल बच्चों के लिए खुल जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इसकी जानकारी दी है। मंत्री ने बताया कि 16 जून से पूरे प्रदेश में स्कूल का संचालन शुरू हो जाएगा। मंत्री ने प्रदेश में बेहतर संचालन के लिए अधिकारियों को निर्देश भी जारी किया है।
 
बता दें कि कोरोना के कारण बीते 2 साल से स्कूल का संचालन प्रभावित हुआ है। वहीं अब नए शिक्षण सत्र में राज्य सरकार ने पूरी तैयारी की है। बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षा विभाग स्कूलों के संचालन का लेकर तैयारियों में जुट गई थी। वहीं अब कल से तय स्कूल खुलने के साथ ही नए शिक्षण सत्र की शुरूआत हो जाएगी।
और भी

स्कूल खुलने पर शेष छात्रों को शासकीय योजनाओं का मिलेगा लाभ

पुस्तक, ड्रेस और साइकिल का किया जाएगा वितरण
रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शासन के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को पुस्तक और ड्रेस का विभागीय योजना के तहत किया जा रहा है।

विभागीय योजनाओं के तहत छात्रों को पुस्तक और ड्रेस का वितरण प्रारंभ किया जा चुका है।जिले के सभी विकासखंडों में छात्रों के लिए पुस्तक उपलब्ध कराया जा चुका है।इसी तरह छात्रों के लिए ड्रेस धरसींवा विकासखंड में भेजा जा चुका है तथा शेष विकासखंडो में हथकरघा से मिलने पर स्कूलों को उपलब्ध कराया जाएगा।इसी तरह छात्रों को स्कूल आने जाने के लिए साइकिल का वितरण शासन से प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर निर्देशानुसार यथाशीघ्र किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ए.एन.बंजारा ने बताया कि छात्रों को पुस्तक और ड्रेस का वितरण अवकाश अवधि में भी किया गया है।जिन छात्रों को पुस्तक नही मिला है,उन्हें स्कूल खुलने के दिन वितरित कर दिया जाएगा।इस संदर्भ में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।जिन स्कूलों में ड्रेस और पुस्तक वितरण पिछड़ा है, उन स्कूलों के प्राचार्यों को वितरण प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए है।वितरण की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी मांगी गई है।
और भी

7.5 अंकों के साथ बिहार के किशन कुमार की एकल बढ़त

महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वन विद्यालय महासमुंद में 11 जून से चल रही महासमुंद ऑल इंडिया ट्रॉफी फीडे रेटेड चेस टूर्नामेंट का आठवां चक्र पूर्ण हुआ। गुरुवार, 16 जून को कल इस स्पर्धा का 9वां व अंतिम चक्र खेल जाएगा।

आठवें चक्र में केवल पहले टेबल पर जीत के लिए खिलाड़ी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे। मैराथन चली इस बाजी को अंततः बिहार के किशन कुमार ने पश्चिम बंगाल की स्नेहा हलधर को आठवें राउंड के इस कठिन मुकाबले में हराने में सफल रहे। बाकि के अन्य चार टेबलों में किसी भी खिलाड़ी ने जोखिम उठाना नही चाहा और सभी ने अपनी-अपनी बाजियां ड्रा कर ली।

 

और भी

राहुल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे संभागायुक्त एवं आईजी, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

बिलासपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कमिश्नर डॉ. संजय अलंग एवं आईजी रतनलाल डांगी ने अपोलो अस्पताल का दौरा कर राहुल के स्वास्थ्य का जायजा लिया। लगभग 105 घंटे तक बोरवेल में फंसे जांजगीर जिले के ग्राम पिहरीद निवासी राहुल साहू का अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त अपोलो अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। यहां अस्पताल में राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग एवं आई जी रतन लाल डांगी पहुंचे।

उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य एवं इलाज की जानकारी ली और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के अनुरूप बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में राहुल के माता-पिता एवं परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। संभागायुक्त डॉ. अलंग ने राहुल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राहुल ने बहुत हिम्मत दिखाई।
 
गौरतलब है कि राहुल साहू को 60 फीट गहरे बोरवेल से सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया । ग्रीन कॉरीडोर बनाकर उसे देर रात अपोलो अस्पताल लाया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि राहुल की स्थिति अभी स्थिर है और वह खाना खा रहा है।
और भी

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल को पुलिस ने रोका

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को आज दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जाते पुलिस ने रोक लिया है। बताया जा रहा है, सीएम को सरिता विहार में अपोलो हॉस्पिटल के बाहर रोका गया है। बदरपुर थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने जा रहे थे। बदरपुर थाने में कांग्रेस नेताओं को डिटेन किया गया है।

 
और भी

कैबिनेट मंत्री अकबर ने समस्याएं सुनी और प्राथमिकता में समाधान करने का आश्वासन दिया

कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मंत्री जी हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है.. कृपा करके हैण्ड पंप करा दिजिए! बरसात में हमारा गांव टापू बन जाता है, वहां पुल-पुलिया की जरूरत है। हमारे गांव के स्कूल में शिक्षक नहीं है, कृपा करकें शिक्षक की व्यवस्था करा दिजिए। मंत्री जी पहले मै आश्रम में काम करता था, अचानक मुझे काम से छुड़ा दिया, मुझे काम की बहुत जरूत है। एक महिला ने अपने बेटे की आगे की पढ़ाई के लिए जाति प्रमाण पत्र बनवाने की गुहार लगाई। ऐसी छोटी-छोटी समस्या, मांग और शिकायत को लेकर प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के सामने उनके क्षेत्र की जनता द्वारा ग्राम मगरवाड़ा के भेंट-मुलाकाम कार्यक्रम में रखी गईं। क्षेत्र के जनता पूरे विश्वास और भरोसे के साथ बड़ी बेबाकी से अपनी मांग और समस्या, शिकायत रख रहे है। उन्हे पता है कि मंत्री श्री अकबर के सामने अगर क्षेत्र विकास और जनहित की मांग रखेंगे तो वह मांग आज नही तो कल जरूरत पूरा होगा।

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता की बातों को पूरे ध्यान सूना और उनका बारी-बारी से जवाब भी देते गए। श्री अकबर ने मौके पर उपस्थित बोडला एसडीएम को जाति प्रमाण पत्र व अन्य राजस्व प्रकरणों में सभी समस्याओं का त्वरित निदान करने के निर्देश भी दिए। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर अपने निर्वाचन क्षेत्र में लगातार जनता के बीच जाकर भेंट-मुलाकात कर रहे है, लोगों की समस्याएं मांग और शिकायतों से रूबरू हो रहे है। श्री अकबर ने अपने क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुभारंभ सहसपुर लोहारा क्षेत्र के मोतिमपुर से किया हैं। यह उनका दूसरा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम है। श्री अकबर ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि सभी मांग, शिकायत और समस्याओं को नोट करा दिया गया है। सभी मांग, शिकायत और समस्याओं का परीक्षण कराया जाएगा। उन्हे प्राथमिकता मे रखकर पूरा करने का प्रयास भी किया जाएगा। श्री अकबर ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बाद क्षेत्र के ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधियों के साथ जमीन में बैठकर भोजन भी किया।
और भी

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण विशेष शिविर 15 जून को

सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस दो के लक्ष्य को प्राप्त करने ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र हितग्राहियों से व्यक्तिगत शौचालय मांग के लिए विशेष शिविर का आयोजन 15 जून को ग्राम पंचायत खड़गवांकला में किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत मानपुर, मांटीदंड, पंपापुर, केरता, खड़गवांकला, चंद्रपुर, सुखदेवपुर, बोझा, मायापुर दो, झींगादोह के पात्र हितग्राही व्यक्तिगत शौचालय की मांग विशेष शिविर में पहुंचकर कर सकते हैं। जिसके प्रभारी अधिकारी राकेश मोहन मिश्रा बीपीओ प्रतापपुर, मोहम्मद अब्दुल लतीफ प्लास्टर समन्वयक प्रतापपुर एवं संबंधित पंचायत सचिव को बनाया गया है। साथ ही पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पंचगण अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

और भी

दूकान में एक्सपायरी सामान बेचने पर खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की

सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खाद्य एवं औषधि प्रशासनके अधिकारियों को बिश्रामपुर के स्टेशन चैक में राजेश किराना स्टोर दुकानदार एक्सपायरी खाद्य पदार्थ विक्रय की सूचना मिल रही थी, जिसकी सूचना के आधार पर विभाग ने पुष्टि करने के लिये विभागीय कर्मचारी को दुकान में पैसे देकर सामान क्रय करने के लिये भेजा। दुकानदार ने कर्मचारी को एक्सपायरी सामान दिया तो टीम ने छापा मारकर दुकानदार को पकड़ा।, जांच में पता चला कि दुकान में 2020 के निर्मित खाद्य पदार्थ भी थे, जो कि 2021 अप्रैल माह में एक्सपायर हो गया था, विभाग के द्वारा कलश बेसन पकड़ा गया है, जो कि अप्रैल 2021 में एक्सपायर हो गया था, साथ ही साथ अनमोल मेरी प्लस, मैरी गोल्ड, अनमोल इलाचयी टोस्ट जैसे खाद्य पदार्थ बहुतायत में इस दुकान में भंडारित एवं विक्रय होते पाये गए। छापामारी टीम के द्वारा उक्त एक्सपायरी खाद्य पदार्थ का नमूना लिया एवं दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुये सामान को नष्ट करने के निर्देश के साथ ही दुकान के लाइसेंस को रद्द करते हुये दुकान को बंद करने के निर्देश दिये गये, इसके बावजूद भी दुकानदार के द्वारा उक्त निर्देश का पालन नहीं किया जाता है तो धारा 63 के तहत् 5 लाख के रूपये जुर्माना एवं 6 माह सश्रम कारावास से संबंधित प्रकरण मौके पर उपस्थित संचालक अभिषेक गुप्ता एवं लाइसेंसी प्रोपराईटर राजेश गुप्ता के खिलाफ बनाया जायेगा, दीगर जिलों में लगातार हो रही फूड प्वाइजनिंग की घटना को देखते हुये जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी सघन जांच कर रहे हैं। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितेश कुमार मिश्रा, राम प्रकाश जायसवाल एवं सुमित त्रिपाठी शामिल थे।

 
और भी