हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

भारतीय रेल ने पांच सौ मेल एक्‍सप्रेस रेलगाड़ियों को सुपरफास्‍ट श्रेणी में बदला

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय रेल ने 500 मेल एक्सप्रेस रेलगाडि़यों को सुपरफास्ट गाडि़यों में बदल दिया है। इसके अलावा, 65 जोडी रेलगाडियों को सुपरफास्‍ट श्रेणी में जोड दिया गया है। रेल मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रेलगाडियां एक नज़र में के नाम से जारी अपनी नयी समय सारणी में इसकी जानकारी दी है। यह समय सारणी पिछले शनिवार से लागू हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2022-23 में 84 प्रतिशत मेल एक्सप्रेस रेलगाडियां समय पर चल रही हैं जो कि 2019-20 की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक है।

 

 

और भी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्याओं के पांव पखारे, आरती उतारकर की पूजा

 गोरखपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाथ पीठ की परंपरा का आस्थाभाव से निर्वहन किया। मंगलवार की सुबह उन्होंने पीठ में मां भगवती के सभी नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव का विधि-विधान से पूजन किया और अपने हाथ से भोज कराया। दक्षिणा देकर सभी की भावपूर्ण विदाई की। कन्या पूजन के इस आनुष्ठानिक कार्यक्रम में 100 से अधिक बच्चों ने पूजन का प्रसाद ग्रहण किया। सभी की वैसे ही भोजन कराकर विदाई की गई, जैसे नौ कन्याओं व एक बटुक भैरव की।

कन्या पूजन की शुरुआत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह आठ बजे हुई। पीठ के प्रथम तल पर मुख्यमंत्री योगी थाल सजाकर बैठे। बारी-बारी से उन्होंने कन्याओं का पांव पखारा, तिलक लगाया और फिर आरती उताकर चुनरी ओढ़ाई। इस दौरान कन्याओं के साथ योगी का भावपूर्ण स्नेहिल संवाद सभी को भाव-विभोर कर रहा था। पूजा-अर्चना के बाद योगी ने उसी श्रद्धाभाव के साथ कन्याओं को भोजन परोस कर खिलाया। अंत में दक्षिणा और उपहार देकर उनकी विदाई की। कन्या पूजन और भोजन का सिलसिला करीब एक घंटे तक चला। 

इसके साथ ही मंदिर के शक्तिपीठ में कलश स्थापना से शुरू हुआ नवमी पूजन का अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवरात्र पूजा के महात्म्य पर प्रकाश भी डाला। कहा, यह पर्व हमें नारी के सम्मान की प्रेरणा देता है। नारी के प्रति श्रद्धाभाव रखने के लिए प्रेरित करता है। मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूप नारी का महत्व बताते हैं और उनके प्रति सम्मान भाव रखने की सीख देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेशवासियों को नवरात्र के साथ-साथ विजयदशमी की भी बधाई और शुभकामनाएं दी।

और भी

एवलांच की चपेट में आया प्रशिक्षण दल, 2 प्रशिक्षकों सहित 9 की मौत, 20 फंसे...

 उत्‍तरकाशी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उत्‍तरकाशी के निम का प्रशिक्षण दल द्रौपदी का डांडा में एवलांच की चपेट में आने से नौ प्रशिक्षणार्थियों की मौत हो गई है, जबकि 20 प्रशिक्षणार्थी क्रेवास (ग्‍लेशियर के बीच में बड़ी दरार) अभी फंसे हुए हैं। इन्‍हें निकालने के लिए निम की तरफ रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। लेकिन क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने के कारण रेस्‍क्‍यू आपरेशन को रोक दिया है।



क्रेवास फंसे आठ प्रशिक्षणार्थियों को रेस्क्यू कर निकाला गया है, जबकि 20 लोग अभी भी क्रेवास में फंसे हैं। वहीं मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को घटना की जानकारी दी। जिस पर राजनाथ सिंह ने वायुसेना को बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

नेहरु पर्वतारोहण संस्थान निम का डोकरानी बामक ग्लेश्यिर में बीते 22 सितंबर से बेसिक/एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था। बेसिक प्रशिक्षण 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक व निम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे। जबकि एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी व 9 प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शमिल थे।

प्रशिक्षण के दौरान द्रौपदी का डांडा के पास एवलांच की चपेट में आने से 29 प्रशिक्षणार्थी क्रेवास में फंस गए। द्रोपदी के डांडा में क्रेवास में फंसे आठ लोगों को निम ने रेस्क्यू कर निकाल दिया है, जबकि 21 लोग अभी क्रेवास में फंसे हैं। ‌जिन्हें निकालने के लिए निम की तरफ से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि क्रेवास में फंसे लोगों को निकालने के लिए निम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर निम के पास दो सैटेलाइट फोन मौजूद हैं। रेस्क्यू अभियान के लिए निम के अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की बात
वहीं मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी घटना का संज्ञान लिया है। इस संबंध में उन्‍होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है। जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है।

प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए निम की टीम के साथ जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और आइटीबीपीके जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

रक्षा मंत्री ने फंसे हुए प्रशिक्षितों की सलामती के लिए प्रार्थना की
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी फंसे हुए प्रशिक्षितों की सलामती के लिए प्रार्थना की है। उन्‍होंने ट्वीट किया कि उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा किए गए पर्वतारोहण अभियान में भूस्खलन के कारण बहुमूल्य जानमाल के नुकसान से गहरा दुख हुआ।

उन्‍होंने आगे लिखा अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से बात की और स्थिति का जायजा लिया। फंसे हुए पर्वतारोहियों की मदद के लिए बचाव कार्य जारी है। मैंने वायुसेना को बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सभी की सुरक्षा और सलामती के लिए प्रार्थना।

दो प्रशिक्षकों की मौत
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने कहा कि द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में प्रशिक्षण के दौरान एवलांच आया है। जिसमें दो प्रशिक्षकों की मौत हो गई है। अन्य घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट से भी संपर्क किया गया है।

एयरफोर्स से भी शासन ने संपर्क किया है। तीन हेलीकॉप्टर रेकी करेंगे और फिर बचाव कार्य किया जाएगा। डीआईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल ने जानकारी दी कि एसडीआरएफ की टीम कैंप के लिए टेक ऑफ कर चुकी है।

 

 

और भी

भरभराकर गिरा ईमारत का हिस्सा, कई श्रमिक दबे, राहत-बचाव जारी

 गुरुग्राम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में इमारत का एक हिस्सा गिरने से कई श्रमिक दब गए। इनमें से एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि मलबे में दबे अन्य सभी श्रमिकों को निकालने का कार्य तेज गति से जारी है। सुरक्षित निकाले गए श्रमिक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह गुरुग्राम के उद्योग विहार में इमारत का एक हिस्सा गिरने से तीन श्रमिक दब गए। यह हादसा सोमवार को उस दौरान हुआ जब इस पुरानी और जर्जर इमारत को श्रमिक गिरा रहे थे। इसी दौरान इमारत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया।



बताया जा रहा है कि यह इमारत काफी पुरानी होने के साथ ही जर्जर भी हो चुकी थी, इसलिए इसे जल्द से जल्द गिराने का फैसला लिया गया था। इसी कड़ी में सोमवार को सुबह यह हादसा हो गया। ललित कुमार (अग्निशमन अधिकारी, गुरुग्राम) का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस इमारत को गिराया जा रहा था, उसके गिरने से 2-3 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और एक श्रमिक को निकाल लिया गया है।

गुरुग्राम के उद्योग विहार में जर्जर इमारत को ध्वस्त करने के दौरान दीवार तथा छत गिरने से तीन श्रमिक दब गए। भोंडसी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र स्थित राज्य आपदा बचाव प्रबंधन की टीम मौके पर है और राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन का दावा है कि जल्द ही सभी श्रमिकों निकाल लिया जाएगा।

इसके अलावा, गुरुग्राम सेक्टर-29 से बचाव और राहत कार्य के लिए दमकल कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं। गुरुग्राम फायर ब्रिगेड के अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि तीन लोगों के दबे होने की जानकारी अभी मिली है। कुल कितने लोग काम कर रहे थे? इसकी भी जानकारी ली जा रही है।

और भी

वायुसेना में आज शामिल होंगे स्वदेशी LCH, रक्षामंत्री और वायुसेना प्रमुख भी रहेंगे मौजूद

 जोधपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय वायुसेना में युद्ध कौशल को बढ़ावा देने के लिए देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (Light Combat Helicopter, LCH) के पहले जत्थे को आज शामिल किया जाएगा। राजस्थान के जोधपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में स्वदेशी हेलिकॉप्टरों को भारतीय वायुसेना में शामिल किया जाएगा।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि इन हेलीकॉप्टरों को शामिल करने से भारतीय वायुसेना की युद्ध क्षमता को काफी बढ़ावा मिलेगा।

राजनाथ सिंह और वायसेना प्रमुख रहेंगे मौजूद
फोर्स में शामिल होने वाला यह नया हेलिकॉप्टर हवाई युद्ध में सक्षम है और संघर्ष के दौरान धीमी गति से चलने वाले विमानों, ड्रोन और बख्तरबंद टैंकरों से निपटने में एयर फोर्स की मदद करेगा। आज के इस समारोह का नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस दौरान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।



10 भारतीय वायुसेना और 5 थल सेना के लिए
इस साल मार्च में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति (CCS) की बैठक में स्वदेश विकसित 15 एलसीएच को 3,887 करोड़ रुपये में खरीदने की मंजूरी दी गई थी। इन 15 हेलीकॉप्टरों में से 10 भारतीय वायुसेना के लिए और पांच थल सेना के लिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह हथियारों और ईंधन के साथ 5,000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भर सकते हैं।

इन हेलीकॉप्टरों को सार्वजनिक उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (HAL) ने विकसित किया है और इसे ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात करने के लिए प्राथमिक रूप से डिजाइन किया गया है। सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लद्दाख और रेगिस्तानी क्षेत्र में हेलिकॉप्टरों को बड़े पैमाने पर तैनात किया जाएगा। भारतीय वायुसेना ने पिछले तीन-चार सालों में चिनूक, अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर और अब एलसीएच को शामिल करने के साथ कई हेलीकॉप्टरों को अपने बेड़े में शामिल किया है।

गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना अब चिनूक हेलिकॉप्टरों में महिला पायलटों को भी तैनात कर रहा है, जो उत्तरी और पूर्वी सीमाओं पर नियमित आपूर्ति मिशन ले जा रहे हैं। वहीं, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर लिमिटेड सीरीज प्रोडक्शन (LSP) एक स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित अत्याधुनिक आधुनिक लड़ाकू हेलीकॉप्टर है।

 

 

और भी

गृहमंत्री शाह का 3 दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरा, जनसभाओं को करेंगे संबोधित...

 जम्मू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सियासत को धार देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार से जम्मू कश्मीर दौरे पर आ रहे हैं। वह भारत-पाक नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे राजौरी और बारामुला जिलों में दो जनसभाएं करेंगे। इससे पूर्व वह माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करने जाएंगे।

कई विकास कार्यों की नींव रखने और उद्घाटन करने के अलावा शाह अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों से भी मिलेंगे। प्रदेशभर में सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए हैं। वहीं अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने के साथ विशेष नाके लगाए हैं। रविवार जम्मू में पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया।

 
 



आज सोमवार शाम साढ़े पांच बजे विशेष विमान से जम्मू पहुंच रहे शाह मंगलवार सुबह महानवमी के दिन कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। वहीं से हेलीकाप्टर में राजौरी के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद जम्मू में कन्वेंशन सेंटर में कई विकास कार्यों की नींव रखने और उद्घाटन करेंगे। पांच अक्टूबर को दशहरे पर कश्मीर के बारामुला में जनसभा को संबोधित करेंगे। जम्मू पहुंचने के बाद रात को राजभवन में गृहमंत्री प्रतिनिधिमंडलों से भेंट भी करेंगे।

 
 



गृहमंत्री के सुरक्षित दौरे को लेकर किए हैं प्रबंध :
उपराज्यपाल प्रशासन ने गृहमंत्री के सुरक्षित दौरे को लेकर प्रबंध किए हैं। जम्मू, कटड़ा, राजौरी व बारामुला जिलों में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश प्रशासन ने आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी में जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी हैं। श्रीनगर में शाह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

 
 



नागरिक प्रशासन, पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और जम्मू-कश्मीर और केंद्र की खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। गृहमंत्री अपने दौरे के दौरान भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और पार्टी मामलों पर चर्चा करेंगे।

राजनीतिक रूप से अहम है दौरा :
गृहमंत्री शाह पांच अक्टूबर को शाम को नई दिल्ली लौट जाएंगे। राजौरी और बारामुला में जनसभाएं भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर में 2022 में विधानसभा चुनाव की कोई संभावना नहीं है, लेकिन अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में संभावित विधानसभा की तैयारियों में भाजपा अभी से जुट गई है। अमित शाह राजौरी दौरे के दौरान पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की घोषणा कर सकते हैं। इससे भाजपा पहाड़ी भाषी समुदाय के वोट बैंक में सेंध लगा सकती है। जम्मू और कश्मीर में दोनों पहाडिय़ों की काफी आबादी है। दूसरी ओर भाजपा ने गुज्जर समुदाय के नेता गुलाम अली खटाना को राज्यसभा के लिए नामित कर संसद में गुज्जर और बक्करवाल समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया। यह भाजपा के मिशन 50 प्लस के लिए अहम माना जा रहा है।

और भी

उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्यों को रात्रिभोज पर बुलाया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को उच्च सदन के सभी नेताओं को रात्रिभोज पर बुलाया है। वीपी सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, इस रात्रिभोज का आयोजन उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर होगा। राज्यसभा के सभी नेताओं को इस रात्रिभोज में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा गया था। बता दें कि धनखड़ उपराष्ट्रपति के पदभार संभालने के बाद पहली बार इस तरह का आयोजन कर रहे हैं, जहां एक साथ राज्यसभा के सभी नेताओं से मुलाकात होगी।

और भी

दुर्गा पंडाल में लगी आग, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, 67 झुलसे

 लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उत्तर प्रदेश के भदोही में रविवार रात बड़ा हादसा हुआ। एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग जाने के कारण 3 बच्चों सहित 5 की मौत हो गई। आगजनी में 67 लोग झुलस गए। औराई कोतवाली से कुछ दूर नरथुआं स्थित एकता दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार रात करीब 8 बजे आरती के समय भीषण आग लग गई। हादसे में 67 लोग झुलस गए। अब तक तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है। भदोही डीएम गौरांग राठी ने इसकी पुष्टि की है। झुलसने वालों में महिलाएं और बच्चे ज्यादा हैं। वाराणसी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करीब 20 लोगों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।  मृतकों में अंकुश सोनी (10), जया देवी (45), आरती चौबे (48), हर्ष वर्धन (8) और नवीन (10) शामिल है। एसआईटी टीम की जांच में प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण हाइलोजन लाइट के गर्म होकर आग पकड़ने से पाया गया है।



रविवार शाम हादसे की सूचना मिलते ही डीएम-एसपी व अन्य अधिकारी और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। डीएम गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार मौके पर बचाव कार्य की निगरानी करते और जरूरी निर्देश देते रहे। बाद में एडीजी जोन रामकुमार और विंध्याचल कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र भी पहुंचे। डीएम के मुताबिक, आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। दमकल टीम ने एक घंटे में आग को बुझाया।

पंडाल में चल रहा था डिजिटल शो
औराई-भदोही मार्ग पर नरथुआं स्थित एकता क्लब का पंडाल काफी आकर्षक होने से यहां नवरात्र में भीड़ जुटती है। रविवार रात करीब 8 बजे 150 से अधिक लोग पंडाल में मौजूद थे। लोग आरती में शामिल होकर जयकारा लगा रहे थे। पंडाल में डिजिटल शो भी चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। जिसे देख वहां भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा। मौके पर चीखपुकार मच गई। जिसे जिधर से रास्ता मिला भागने लगा।



मुख्यमंत्री ने ली हादसे की जानकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी से हादसे के बारे में जानकारी ली और झुलसे लोगों के बेहतर इलाज का प्रबंध करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए। एडीजी जोन रामकुमार ने कहा कि हादसे की जांच के लिए पुलिस-प्रशासन और फोरेंसिक एक्सपर्ट की संयुक्त टीम गठित की जा रही है। घटना के कारण और लापरवाही के आरोपों की जांच की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।  घटना की जांच के लिए एडीजी राम कुमार ने चार सदस्य एसआईटी गठित कर दी है। इसमें अपर जिलाधिकारी(वि/रा), अपर पुलिस अधीक्षक, एक्सईएन हाईडिल और फायर सेफ्टी ऑफिसर शामिल हैं।

और भी

अब बिना हेलमेट न पेट्रोल मिलेगा, और न ही ऑफिस में एंट्री, पीएचक्यू से फरमान जारी...

 भोपाल (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्यप्रदेश में अब दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। बिना हेलमेट के वाहन चालकों को न पेट्रोल मिलेगा और न ही सरकारी कर्मचारियों को ऑफिस में एंट्री। भोपाल पुलिस कमिश्नर और सभी जिलों के एसपी को बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रदेशभर में वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट को रोजाना पीएचक्यू भेजना होगा। हेलमेट नहीं लगाने पर वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 128 और 129 के तहत कार्रवाई होगी। 6 अक्टूबर से कारवाई के लिए अभियान शुरू होगा।


पीएचक्यू ने वाहन चालकों के लिए हेलमेल का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए पुलिस भी जरूरी कदम उठाने की तैयारी में है। पुलिस पेट्रोल पंपों पर भी तैनात होगी और हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों की निगरानी करेगी। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

पुलिस की जिम्मेदारी होगी कि पंप मालिक हेलमेट के बिना पेट्रोल न दें। पुलिस बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने वालों को हिदायत भी देगी। इसके अलावा सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को भी ऑफिस में हेलमेट लेकर आना अनिवार्य किया गया है, जो भी बिना हेलमेट ऑफिस आएगा, उसे ऑफिस में प्रवेश  नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में ऐसी सख्ती कर्मचारियों पर पहली बार की जा रही है। पार्किंग में भी केवल वह ही लोग वाहन पार्क कर सकेंगे जो हेलमेट लगा के आएंगे। इस संबंध में पुलिस सभी पार्किंग ठेकेदारों को निर्देश जारी करेगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में भी जागरुकता अभियान बड़े स्तर पर चलाने के लिए कहा गया है। इसके पालन कराने की जिम्मेदारी कलेक्टर की भी तय की गई है।

 

 

और भी

चीन जाने वाली फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, पीछे लगे वायुसेना के विमान...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ईरान से चीन जा रहे एक विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। इस विमान का भारतीय वायुसेना के विमान पीछा कर रहे हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को इस ईरानी विमान में बम होने का ट्रिगल अलर्ट तब मिला, जब वह भारतीय हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था।

यह विमान दिल्ली में नहीं रुकता है। यह अब चीन की ओर बढ़ रहा है। सुरक्षा एजेंसियां विमान की निगरानी कर रही हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने यह खबर दी है।

दिल्ली एटीसी के सूत्रों ने बताया कि यह विमान ईरान से चीन में ग्वांगझू जा रहा था। बम की सूचना को लेकर महान एयर ने दिल्ली हवाई अड्डे एटीसी से संपर्क किया। उस वक्त एयरलाइन को दिल्ली में तत्काल लैंडिंग की धमकी मिली थी। दिल्ली एटीसी ने विमान को जयपुर जाने का सुझाव दिया लेकिन विमान के पायलट ने इससे इनकार कर दिया और भारतीय हवाई क्षेत्र छोड़ दिया।

और भी

देशभर में 5जी प्रौद्योगिकी के लिए सौ प्रयोगशालाएं स्‍थापित करेगी सरकार

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दूरसंचार मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव ने कहा है कि सरकार ने देशभर में 5जी प्रौद्योगिकी के लिए सौ प्रयोगशालाएं स्‍थापित करने की योजना बनाई है। इनमें से कम से कम 12 प्रयोगशालाओं में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रयोग किए जाएंगे। उन्‍होंने इंडिया मोबाइल कॉंग्रेस में भाग ले रही कंपनियों से नये दूरसंचार विधेयक के बारे में सुझाव देने को कहा।

इस विधेयक का उद्देश्‍य लाइसेंस व्‍यवस्‍था को सरल बनाना है। श्री वैष्‍णव ने कहा कि सरकार सभी दूरसंचार कंपनियों के लिए लाइसेंस व्‍यवस्‍था को सरल बनाने की दिशा में काम कर रही है। दूरसंचार मंत्री ने कहा कि स्‍टार्टअप और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की ऊर्जा को देखकर वह प्रसन्‍न है, क्‍योंकि ये दोनों लोगों के फायदे के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जा रहे हैं।

स्‍वदेशी दूरसंचार गियर निर्माता हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशंस लिमिटेड -एचएफसीएल ने 5जी सॉल्‍यूशन्‍स और सेवाओं की शुरुआत में तेजी लाने के लिए सेवा के तौर पर 5जी प्रयोगशाला शुरू करने की घोषणा की है। यह निजी क्षेत्र के लिए स्‍वचालित जांच वातावरण प्रदान करेगी, जबकि अकादमिक क्षेत्र और सरकार अवधारणा से वास्‍तविकता तक उत्‍पाद नवप्रवर्तन के लिए मिलकर काम करेंगे।

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 5जी का शुभारंभ न केवल भारत अपितु विश्‍व के लिए महत्‍वपूर्ण क्षण बनने वाला है। उन्‍होंने कहा कि हम अब सामान का स्‍वदेशी डिजाइन, विकास और विनिर्माण कर रहे हैं और विश्‍व को अपना स्‍तर और गति प्रदर्शित कर रहे हैं, जिससे हम 5जी को भारत के कोने-कोने तक ले जा सकेंगे।

 

 

और भी

जलवायु परिवर्तन, बदलते कृषि पैटर्न, नई बीमारियां सभी के लिए चिंता का विषय

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास तथा हैप्पी बर्थडे उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने  हैदराबाद विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। तेलंगाना राज्य की राज्यपाल और हैदराबाद विश्वविद्यालय की चीफ रेक्टर डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन इस अवसर पर उपस्थित थीं। धर्मेंद्र प्रधान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हैदराबाद को मोतियों की नगरी के रूप में जाना जाता है। यह एक ऐसा शहर भी है जो बौद्धिक मोती पैदा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हैदराबाद अपने आईटी कौशल के लिए जाना जाता है। यह देश के एक प्रमुख चिकित्सा प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में भी उभर रहा है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद विश्वविद्यालय एक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय 21वीं सदी में ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का पथ प्रदर्शक होगा।

श्री प्रधान ने कहा कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बड़ी संख्या में छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। हमारी नारीशक्ति हमारे देश के आर्थिक हितसाधन में एक प्रमुख भूमिका निभाएगी। श्री प्रधान ने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन, बदलते कृषि पैटर्न, नई बीमारियां सभी के लिए चिंता का विषय है। समाज इन कठिन चुनौतियों का समाधान प्रदान करने के लिए जानकार लोगों की ओर देख रहा है और हैदराबाद विश्वविद्यालय इन चुनौतियों का समाधान प्रदान करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि भारत एक प्रमुख आर्थिक महाशक्ति और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखता है। नवाचार और उद्यमिता हमें आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज को विकसित करने के लिए और अधिक वेल्थ-क्रिएटर और जॉब-क्रिएटर तैयार करना चाहिए।

श्री प्रधान ने यह भी कहा कि भारत एक बहुत पुरानी सभ्यता है, जिसका विज्ञान और प्रौद्योगिकी से गहरा संबंध है। कोविड-19 महामारी ने दिखाया है कि भारतीय ज्ञान प्रणाली और भारतीय जीवन-शैली के पास दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है। हमें आधुनिक संदर्भ में भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) को बढ़ावा देना है।

श्री प्रधान ने जोर देकर कहा कि दुनिया बड़ी उम्मीद से भारत की ओर देख रही है। अगले 25 साल हम सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं। जैसे ही हम अमृत काल में प्रवेश करते हैं, एनईपी 2020 मानवता के कल्याण के लिए एक मार्गदर्शक दर्शन बनी हुई है। पूरी पृथ्वी की देखभाल करना भारत की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन, खाद्य की कमी से लड़ने, शांति और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त करने और स्वास्थ्य देखभाल और आर्थिक मॉडल प्रदान करने में दुनिया के लिए बेंचमार्क बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एनईपी 2020 के दर्शन के आधार पर मानवता के अग्रणी प्रकाश स्तंभ के रूप में उभरेगा।

और भी

मौत के गड्ढे ने न‍िगल ली 26 लोगों की सांसें...

 कानपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उत्तरप्रदेश में कानपुर के साढ़ थानाक्षेत्र के साढ़-गंभीरपुर मार्ग पर शन‍िवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पानी भरी खंती (गड्ढा) में पलटने से एक ही गांव के 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रातभर शवों का पोस्‍टमार्टम चला। पुल‍िस और एंबुलेंस के सायरन की आवाज कोराथा गांव के सन्‍नाटों को पूरी रात चीरती रही। जब भी कोई गाड़ी गांव में दाख‍िल होती तो चीख पुकार मच जाती।

गांव में सुबह से ही शवों का आना शुरु हो गया है। रविवार को सभी का एक साथ अंत‍िम संस्‍कार क‍िया जाएगा। आंसुओं के सैलाब के बीच सुबह से अर्थ‍ियों को तैयार करने का स‍िलस‍िला जारी है। ढाई साल की एक बच्ची हादसे के बाद से लापता है, जिसे आज रेस्क्यू टीम ढूंढेंगी। देर रात लापरवाही बरतने पर साढ़ थाना प्रभारी आनंद कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है।

बेटे का मुंडन समारोह बना 26 लोगों की मौत की वजह
कानपुर के कोरथा गांव निवासी राजू निषाद के बेटे का मुंडन का कार्यक्रम होना था। बेटे के मुंडन समारोह को धूमधाम से मनाने के ल‍िए राजू ने गांव के प्रहलाद निषाद की ट्रैक्टर ट्राली ले ली। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर स्वजन और गांव की अन्य महिलाओं व बच्चों के साथ उन्नाव-फतेहपुर सीमा पर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। रात में लौटते वक्त ट्रैक्टर ट्राली में महिलाएं-बच्चे समेत 50 लोग सवार थे। राजू खुद ही ट्रैक्टर चला रहा था। साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच रास्ते में हरदेव बाबा मंदिर के पास पीछे से आ रहे ट्रक को साइड देने में राजू नियंत्रण खो बैठे और ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गई।

ट्रैक्टर ट्राली पलटते ही चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गंभीरपुर गांव के लोग पहुंचे और गड्ढे से लोगों को निकालना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर घाटमपुर सर्किल फोर्स, मंडलायुक्त डा. राजशेखर व जिलाधिकारी विशाख जी. के साथ एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिसकर्मियों ने घायलों को निकलवाना शुरू किया और सीएचसी घाटमपुर भेजा। अन्य घायलों को सीएचसी से एंबुलेंस की मदद से एलएलआर अस्पताल (हैलट) भेजा गया। अब तक हादसे में 26 की मौत हो चुकी है। बाकी घायलों का हैलट में इलाज चल रहा है।

और भी

संतरों की आड़ में ड्रग्स की तस्करी : डीआरआइ ने बरामद किया करोड़ों का माल...

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने नवी मुंबई के नजदीक से भारी मात्रा में ड्रग पकड़ा है। इसमें 198 किलोग्राम क्रिस्टल मेथमफेटामाइन और नौ किलोग्राम कोकेन शामिल है। पुलिस का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग की कीमत करीब 1,476 करोड़ रुपये है। इस ड्रग को विदेशी संतरों की आड़ में ट्रक में तस्करी कर ले जाया जा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रक को वाशी से पकड़ा गया। जब ट्रक को जांच के लिए रोका गया तो बताया गया कि ट्रक में दक्षिण अफ्रीका से आए वैलेंशिया संतरे भरे हैं। लेकिन जब टीम ने ट्रक के कंटेनरों को खोला गया तो उनमें ड्रग भरा था। उन्होंने कहा कि ट्रक वाशी में प्रभु हीरा आइस एंड कोल्ड स्टोरेज से निकला था। तस्करों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ हो रही है।

और भी

गांधी जयंती : राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति सहित प्रधानमंत्री मोदी और सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम मोदी ने बापू की समाधि स्थल पर पुष्प भी अर्पित किए।



सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी श्रद्धांजलि
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर मैं सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करती हूं।



पीएम मोदी ने की देशवासियों से अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी का जयंती के अवसर पर उनसे जुड़ा एक वीडियो संदेश ट्वीटर पर साझा किया। पीएम मोदी ने लिखा कि गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि। यह गांधी जयंती और भी खास है, क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमेशा बापू के आदर्शों पर खरे उतरें। मैं आप सभी से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के रूप में खादी और हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने का भी आग्रह करता हूं।



बता दें कि आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मना रहा है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था। आजादी की लड़ाई में बापू ने अहम भूमिका निभाई थी।

और भी

राज्‍यपाल उइके का कुलपति ने किया भव्‍य स्‍वागत

 वर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गांधी जयंती पर छत्तीसगढ़ की राज्‍यपाल अनुसुईया उइके का महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय परिसर स्थित नागार्जुन अतिथि गृह में आगमन पर कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने भव्‍य स्‍वागत किया। इस दौरान प्रतिकुलपति द्वय प्रो.हनुमानप्रसाद शुक्ल, प्रो.चंद्रकांत रागीट, कुलसचिव कादर नवाज़ खान, कुलानुशासक डॉ.के. बालराजु, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शिरीष पाल सिंह, प्रो.कृपाशंकर चौबे, सहित शिक्षकगण, अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुखता से उपस्थित थे।

 


और भी

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में छत्तीसगढ़ टॉप पर, 4 श्रेणियों में मिले राष्ट्रीय पुरस्कार...

 रायपुर/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर छत्तीसगढ़ का डंका देशभर में बजा है। स्वच्छ सर्वेक्षण  ग्रामीण में भी चार पुरस्कार छत्तीसगढ़ को दिये गए है। टॉप परफार्मिंग राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ ने ईस्ट जोन में बाजी मारी है। इसके साथ 3 अन्य कैटेगरी में भी छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। गांधी जयंती पर आयोजित स्वच्छ भारत दिवस 2022 कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया है। 

पेयजल और स्वच्छता विभाग, जलशक्ति मंत्रालय के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने ईस्ट जोन में बाजी मारी है। वहीं, ईस्ट जोन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में दुर्ग और बालोद ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही ओडीएफ प्लस पर दीवार लेखन प्रतियोगिता में सेंट्रल ज़ोन में छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 

विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह, जल शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, जल शक्ति व आदिवासी कार्य राज्यमंत्री बिशेस्वर टुडू उपस्थित रहे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से सचिव, प्रसन्ना आर, स्वच्छ भारत मिशन के संचालक संजय अग्रवाल, सत्य नारायण राठौर, जल जीवन मिशन के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि व अन्य अवार्डी शामिल रहे।

और भी

नए इंटरनेट युग का होगा आगाज : पीएम मोदी लॉन्च करेंगे 5G सर्विस...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश में संचार क्रांति के नए युग की आज शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को 5G दूरसंचार सेवाओं की शुरुआत करेंगे। इससे सीम लेस कवरेज, हाई डाटा रेट, लो लेटेंसी और अत्यधिक विश्वसनीय संचार प्रणाली की सुविधा मिलेगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार पीएम मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को सुबह 10 बजे 5जी सेवाओं की शुरुआत करने वाले हैं। इस अवसर पर देश के तीन प्रमुख दूरसंचार ऑपरेटर भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सुविधा के शुभारंभ के दौरान दिल्ली के द्वारका सेक्टर 25 में मेट्रो के आगामी स्टेशन की भूमिगत सुरंग से 5जी सेवाओं के कामकाज का प्रदर्शन भी देखेंगे।

गुजरात और यूपी के सीएम भी लेंगे हिस्सा
इस बीच, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और गृह प्रदेश गुजरात के अहमदाबाद में 5जी मोबाइल सेवा लॉन्च करने जा रही है। दोनों राज्यों में प्रदेश के मुख्यमंत्री इन स्थानों पर मौजूद होंगे।

5G सर्विस से स्कूल के शिक्षक और छात्रों को जोड़ा जाएगा
आज 5G लॉन्चिंग के दौरान रिलायंस जियो मुंबई के एक स्कूल के एक शिक्षक को महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा में तीन अलग-अलग स्थानों के छात्रों से जोड़ेगी। यह प्रदर्शित करेगा कि कैसे 5G शिक्षकों को छात्रों के करीब लाकर उनके बीच की फिजिकल दूरी को मिटाकर शिक्षा की सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही यह स्क्रीन पर ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) की शक्ति को भी प्रदर्शित करेगा।

प्रगति मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम मोदी एक प्रदर्शनी का दौरा करने वाले हैं। जहां वह कई क्षेत्रों में 5G तकनीक के उपयोगों को देखेंगे। प्रदर्शनी में पीएम के सामने प्रदर्शित किए जाने वाले विभिन्न उपयोग के मामलों में सटीक ड्रोन-आधारित खेती शामिल है। इसके साथ ही इस प्रदर्शनी में हाई-सिक्योरिटी राउटर और एआई आधारित साइबर थ्रेट डिटेक्शन प्लेटफॉर्म को शामिल किया गया है।

बता दें कि दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले बयान जारी किया था कि देश में 5G को धीरे-धीरे अलग-अलग फेज में लॉन्च किया जाएगा। पहले फेज के लिए 13 शहरों का चयन किया गया है। जहां सबसे पहले 5जी सर्विस को लॉन्च किया जाएगा।

और भी