मुख्यमंत्री एक बार फिर करेंगे शादी, ये होंगी उनकी दुल्हनियां
चंडीगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि भगवंत मान का छह साल पहले तलाक हो गया था।
चंडीगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि भगवंत मान का छह साल पहले तलाक हो गया था।
अहमदाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात के अहमदाबाद स्थित गांधीनगर महात्मा मंदिर में 4 से 9 जुलाई तक आयोजित डिजिटल इंडिया सप्ताह में छत्तीसगढ़ की ओर से आज तीसरे दिन के आयोजन में भाग लिया। कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव एवं छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई ने राज्य की महत्वाकांक्षी मितान योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की श्री विश्नोई ने बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई मितान योजना का मुख्य उद्देश्य शासकीय सेवा वितरण प्रणाली में सुधार लाते हुए नागरिकों को घर पहुंच सेवा का लाभ प्रदान करना है।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में आश्वासन दिया कि ईंधन पर मूल्य वर्धित कर -वैट जल्द ही कम किया जाएगा। उन्होंने विधानसभा में बधाई प्रस्ताव का जवाब देते हुए इसके साथ ही रायगढ़ जिले के हिरकनी गांव के विकास के लिए 21 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देशभर के कई इन्वेस्टर्स के पैसे सहारा इंडिया में फंसे हैं। अगर आपके भी पैसे सहारा इंडिया में हैं, तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है। अच्छी बात यह है कि अब आपके पैसे ब्याज सहित वापस मिलेंगे। कंपनी ने चिट्ठी के माध्यम से बड़ी जानकारी दी है।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चीनी स्मार्टफोन मोबाइल निर्माता वीवो व उससे संबंधित कंपनियों के खिलाफ मंगलवार को ईडी की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। ईडी की टीम ने देशभर में वीवो व उससे संबंधित कंपनियों के 44 ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में ईडी की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार गोरने और एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के बाद सियासी दांवपेंच बढ़ती जा रही है।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से चल रहा सियासी ड्रामा धीरे-धीरे शांत हो रहा है। नई सरकार का गठन हो चुका है। एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने हैं। इस बीच विधानसभा के विशेष सत्र का आज, सोमवार को दूसरा दिन है। इस दौरान विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई। पहले ध्वनिमत से बहुमत पर फैसला होना था। हालांकि, विपक्ष ने इस पर एतराज जताया। इसके बाद मतदान के जरिए कार्यवाई शुरू की गई। शिंदे के पक्ष में 164 वोट पड़े, उन्होंने विश्वास मत हासिल कर लिया है।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।मणिपुर के नोनी जिले में जमीन धंसने की आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। कल दो साल के बच्चे सहित आठ और शव मलबे से निकाले गए। इस बीच, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार और अन्य ने दुर्घटनास्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। डॉक्टर सुभाष सरकार ने कहा कि केन्द्र सरकार इस दुर्घटना पर गंभीरता से नज़र रख रही है और बचाव कार्यो में हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उच्चतम न्यायालय सशस्त्र बलों में भर्ती संबंधी केंद्र की ‘अग्निपथ’ योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करने के लिए सोमवार को सहमत हो गया।
भीमावरम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास कुछ वर्षों या कुछ लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के हर कोने से दिए गए बलिदान का इतिहास है। मोदी ने यहां अल्लूरी सीताराम राजू की 30 फुट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी की 125वीं जयंती और रम्पा विद्रोह की शताब्दी वर्ष भर मनाई जाएगी। उन्होंने कहा, देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के साथ ही अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती और रम्पा विद्रोह के 100 साल मना रहा है। मन्यम वीरुडु (वन नायक) के नाम से लोकप्रिय अल्लूरी ने 1922 में शुरू हुए रम्पा विद्रोह का नेतृत्व किया था।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आज हमारे देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू किए जाने के 5 साल पूरे हो गए हैं। इस पर पहली बार चर्चा वर्ष 2003 में अप्रत्यक्ष करों पर केलकर कार्यदल की रिपोर्ट में की गई थी और इस तरह से जीएसटी को मूर्त रूप देने में 13 साल का लंबा समय लग गया। वर्ष 2017 से ही जीएसटी को स्वाभाविक रूप से शुरुआती समस्याओं का सामना करना पड़ा है। लेकिन शुरुआती समस्याओं से भी कहीं अधिक महत्वसपूर्ण बात यह है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी द्वारा ढाए गए व्यासपक कहर और इसके बेहद प्रतिकूल प्रभावों का सामना करने के बाद यह काफी मजबूती के साथ उभर कर सामने आया है। इसका श्रेय जीएसटी परिषद को जाता है क्यों कि उसके जरिए ही केंद्र और राज्यों ने न केवल संकट का सामना करने के लिए, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था को फिर से तेज विकास के रास्तेा पर ले जाने के लिए एक-दूसरे का हाथ बड़ी मजबूती के साथ थाम लिया। यह एक साथ मिलकर काम करने का ही सुखद नतीजा है कि भारत इस वर्ष के साथ-साथ अगले साल के लिए भी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभर कर सामने आया है, जैसा कि कई दिग्गसज संस्थाअनों द्वारा अनुमान लगाया गया है।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण व रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित आईपीसी सम्मेलन- 2022 की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में उन्होंने इंडियन फार्माकोपिया (आईपी) के 9वें संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार भी उपस्थित थीं। इस वर्ष के सम्मेलन की विषयवस्तु भविष्य के लिए चिकित्सा गुणवत्ता पर व्याख्यान थी।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्र सरकार ने एड-टेक कंपनियों को अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ चेतावनी दी है। उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव, रोहित कुमार सिंह ने आज नई दिल्ली में इंटरनेट और मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) के तत्वावधान में चलने वाले स्व-नियामक निकाय इंडिया एडटेक कंसोर्टियम (आईईसी) के साथ बैठक की। श्री सिंह ने कहा कि यदि स्व-नियमन अनुचित व्यापार प्रथाओं पर अंकुश नहीं लगाता है, तो पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश तैयार करने की आवश्यकता होगी।
पटना (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रविवार को घायल हो गए। राजधानी पटना में राबड़ी आवास पर सीढ़ी से उतरने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। इससे वह गिर गए। आननफानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लालू के कंधे और कमर में भी गहरी चोट आई है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। डाक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद कोई ज्यादा चिंता की बात नहीं बताई है। कहा गया कि दायें कंधे में माइनर फ्रैक्चर है। घर में ही आराम करने की सलाह दी गई है।
लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी की निगाह अब 2023 में तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। भाजपा ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की है, जिसमें पार्टी की कोर टीम में शामिल हो चुके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाग लेंगे।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शिरोमणि अकाली दल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को समर्थन की घोषणा की है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद यह घोषणा की। श्री बादल ने कहा कि कुछ मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के साथ मतभेदों के बावजूद उन्होंने सुश्री मुर्मू को समर्थन देने का निर्णय लिया है, क्योंकि शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा समाज के निर्धन और कमजोर वर्गों के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को अपना समर्थन नहीं दे सकते।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
