हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

पं प्रदीप मिश्रा ने नाक रगड़कर राधा रानी से मांगी माफ़ी...

 राधा रानी को लेकर भरे मंच से विवादित टिप्पणी करने वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बरसाना पहुंचकर श्रीजी मंदिर में राधा रानी के सामने नाक रगड़कर माफ़ी मांग ली है। ब्रज में विरोध झेलने की वजह से आज शनिवार दोपहर वे बरसाना पहुंचे और मंदिर में दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद वे मंदिर से बाहर निकले। जिसके बाद ब्रज वासियों से माफ़ी मांगी।


इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मेरी वाणी और मेरे शब्दों से कोई दुःख पहुंचा है तो वे माफ़ी मांगते हैं। साथ ही उन्होंने ब्रजवासियों से भी क्षमा मांगी है। दरअसल, पंडित प्रदीप मिश्रा ने बीते दिनों खंडवा के ओंकारेश्वर में आयोजित कथा में कहा था कि “राधा जी के पति का नाम अनय घोष, उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था। राधा जी का विवाह छाता में हुआ था। राधा जी बरसाना की नहीं, रावल की रहने वाली थीं। जिससे प्रेमानंद जी महाराज समेत पूरे मथुरावासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया था।

इसके बाद 24 जून को श्री राधा रानी की नगरी बरसाना में विवादित टिप्पणी को लेकर बड़ी महापंचायत होने जा रही थी। जिसमें ब्रज के साधु-संत और बृजवासी मौजूद होने वाले थे। ये महापंचायत पदम रमेश बाबा के सान्निध्य में होने वाली थी। ब्रजवासियों ने मांग की थी कि प्रदीप मिश्रा ब्रज आएं और राधा रानी के समक्ष माफी मांगे। उन्हें 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था।

 

 

और भी

सीबीआई की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने केजरीवाल को भेजा जेल

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पेशी के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया। सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट पहुंची। सुनवाई के बाद राउज एवेन्यू की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजा। दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया था। केजरीवाल की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही थी। इससे पहले केजरीवाल को 21 मार्च को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।


26 जून को सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल को पांच दिनों तक के लिए रिमांड पर देने की मांग की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सीएम केजरीवाल को तीन दिनों के लिए सीबीआई की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया था। वहीं, इससे पहले शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में केजरीवाल को 20 जून को ट्रायल कोर्ट ने जमानत दी थी। जिसके बाद ईडी ने निचली अदालत के इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

लोग कोरोना से मर रहे थे, ये घोटाले की साजिश रच रहे थे : सीबीआई

सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि दिल्ली में जब कोरोना महामारी अपनी चरम पर थी और लोग मर रहे थे, तब साउध लॉबी के सदस्य शराब नीति तैयार करने के लिए दिल्ली आए थे। उन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर ही बुलाया गया था।

राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज अमिताभ रावत की अदालत में केजरीवाल की रिमांड की मांग पर सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील ने कहा कि दिल्ली में मौतें हो रही थीं। उन्होंने एक रिपोर्ट तैयार की और अभिषेक बोइनपल्ली को दी। विजय नायर के माध्यम से रिपोर्ट मनीष सिसोदिया के पास भेजी गई। इस पर चर्चा के लिए कोई बैठक नहीं बुलाई गई।

 

 

और भी

पहली बारिश में जलमग्न हुई राजधानी, सरकार ने बुलाई आपात बैठक

 राजधानी दिल्ली में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली वालों के लिए राहत लेकर आया है। तो वहीं मानसून की दस्तक के साथ ही नई परेशानी खड़ी हो गई है। शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। गली मोहल्लों में ही नहीं दिल्ली में मंत्रियों और वीआईपी लोगों के घरों के बाहर पानी भर गया। दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास से लेकर सांसदों के घरों के बाहर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला।


दिल्ली को बारिश में डूबने से बचाने के लिए सिविक एजेसियां हर कदम पर नाकाम दिखीं। अभी तक किसी तरह का इमरजेंसी रेसपॉन्स सिस्टम तैयार नहीं हो सका है। नालों से गाद निकालने का काम भी अधूरा है। वहीं, बचाव के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग ने कोई आदेश जारी नहीं किया। इस बेपरवाही का नतीजा शुक्रवार की बारिश में दिल्लीवालों को झेलना पड़ा। यह तथ्य डूबने का बाद दफ्तर में मौजूदा स्थिति का आकलन करने के लिए बैठी सरकारों के सामने आया है। एलजी ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। वहीं, छुट्टी पर गए अधिकारी तत्काल प्रभाव से लौटने को कहा है। अगले दो माह तक किसी भी अधिकारी को कोई छुट्टी नहीं मिलेगी।

वहीं दिल्ली सरकार ने इस पर आपातकालीन बैठक की। बैठक में मंत्री और अधिकारी शामिल हुए। इसके बाद दिल्ली जलभराव से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। शिकायत के लिए 1800110093 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा जलभराव की शिकायत के लिए 8130188222 नंबर पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।

बैठक में कहा गया कि जल्द ही एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। सारे अधिकारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहेंगे। हर विभाग में क्यूआरटी टीम बनाई जाएगी। ट्रैफिक पुलिस, विधायक-पार्षदों से पानी भरने वालों जगह की लिस्ट मांगी गई है। साथ ही पानी निकालने के लिए लगाए जाने वाले पंपिंग सेट की स्थिति भी बताने को कहा गया है।

इससे पहले मूसलाधार बारिश में दिल्ली के डूबने के बाद आनन-फानन में उपराज्यपाल अपने दफ्तर में आपात बैठक की और बिगड़े हालात संभालने के लिए कार्ययोजना तैयार की। इस दौरान गाद निकालने व जल जमाव को रोकने में नाकामी पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उपराज्यपाल ने आगे इस तरह की स्थिति पैदा न होने की अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। सभी की छुट्टी रद्द करने के साथ दो माह तक कोई भी छुट्टी लेने की बंदिश भी लगा दी है।


एलजी ने आदेश दिया कि 24 घंटे काम करने वाला एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। लोगों की समस्या को दूर करने के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी किया जाएगा। पानी निकालने के लिए सभी पंपों का परीक्षण किया जाए। इन्हें जरूरत के आधार पर 24 घंटे सातों दिन इस्तेमाल करने के लिए फील्ड स्टाफ की तैनाती की जाएगी। जरूरत पड़ने पर मोबाइल पंपों का भी उपयोग होगा। निचले इलाकों, विशेष रूप से अनाधिकृत कॉलोनियों और जहां पर जलभराव सबसे अधिक होता है, अंडरपास और सुरंगों में तैनात किया जाना चाहिए। नालों के गाद को निकालने के शेष कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने को कहा गया है। साथ ही नालियों के किनारे से मलबा हटाने, खुली नालियों साफ करने को कहा गया है।

ट्रैफिक पुलिस करेगी अपडेट
बैठक में कहा गया कि ट्रैफिक पुलिस जल जमाव के मामले में नियमित रूप से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करेगी। साथ ही ऐसे जगहों के बारे में संबंधित विभाग, एजेंसियों और सेंट्रल कंट्रोल रूम को जानकारी देगी। हथनीकुंड बैराज से पानी के बहाव के आकलन और बारिश की जानकारी के लिए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग नियमित रूप से हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में अपने समकक्षों के साथ संपर्क में रहेगा।

सक्रिय होगा डिजास्टर रेसपॉन्स सेल
दिल्ली में ज्यादा बारिश होने पर डिजास्टर रेसपॉन्स सेल को सक्रिय किया जाएगा। साथ ही जरूरत के आधार पर एनडीआरएफ की मदद ली जाएगी। करंट लगने की आशंका को खत्म करने के लिए बिजली विभाग काम करेगा। कहीं भी नंगे तार की समस्या को दूर करेगा।

वहीं मौसम विभाग ने बताया 1936 के बाद पहली बार जून में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 जून 1933 के दिन 139.7 एमएम, 24 जून 1936 को 235.5 एमएम, 24 जून 1981 को 191.6 एमएम और जून 2024 के दिन 228.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

 

 

और भी

सदन में कांग्रेस का मकसद चर्चा नहीं हंगामा करना है : बृजमोहन अग्रवाल

लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों की ‘नीट’ परीक्षा में कथित अनियमितता पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार 1 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। जिसपर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि आज के दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी। लेकिन विपक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा नहीं करना चाहता था। विपक्ष चाहता तो अभिभाषण पर चर्चा में जो भी कहना चाहते वो कह सकते थे। लेकिन कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने नियमों के विरुद्ध जाकर और हंगामा करके लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करवा दिया। कांग्रेस का मकसद चर्चा करना नहीं है बल्कि हंगामा करना है।

उन्होंने कहा कि 18वीं लोकसभा का यह पहला सत्र है जब देश भर से चुनकर आए नए सांसद भी कार्यवाही को जानना और समझना चाहते हैं। ऐसे समय हंगामा करके लोकसभा की कार्यवाही को बाधित करना सही नहीं है। नीट मामले का राष्ट्रपति जी ने पहले ही अपने भाषण में उल्लेख किया है। लेकिन विपक्ष ने मामले में हंगामा करके देश की जनता की जन आकांक्षा को तोड़कर चर्चा से भाग गए यह निंदनीय है।

और भी

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 88 साल का रिकॉर्ड, पूरा एनसीआर पानी-पानी

  दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार देर रात से हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है जिसके कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 8.30 बजे से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली में 228 मिमी बारिश हुई है। यह 1936 के बाद जून महीने में 24 घंटे में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। उस साल 28 जून को 235.5 मिमी बारिश हुई थी।

दिल्ली में जून के पूरे महीने में औसतन 80.6 मिमी बारिश होती है। पिछले 24 घंटे में ही उससे लगभग तीन गुना बारिश होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। सुबह ऑफिस और काम पर जाने वालों को जाम और जलजमाव से जूझना पड़ा थी।

हालांकि लोगों को दो महीने से जारी भीषण गर्मी से जरूर राहत मिली है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 15 साल में कभी पूरे जून महीने में भी कुल 200 मिमी बारिश नहीं हुई है।

मानसून की पहली बारिश ने ही दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा था कि इस बार दिल्ली वाले मानसून को पूरी तरीके से एंजॉय करेंगे। ड्रेनेज की सफाई का काम पूरा हो चुका है, लेकिन मानसून की पहली बारिश में ही जगह-जगह हुए जलभराव से उनके दावों की पोल खुल गई है।

आईटीओ पर करीब दो-तीन फीट पानी भर गया है जिससे वहां जाम लग गया। मंडी हाउस जाने वाले हनुमान मंदिर चौराहे पर तीन फीट पानी भरा हुआ है जिसके बाद सड़क बंद कर दी गई है। इससे अशोक रोड, फिरोजशाह रोड और कनॉट प्लेस जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। कुछ ऐसा ही हाल दिल्ली के मूलचंद और अन्य इलाकों का भी है।

बीते 18 जून को शैली ओबेरॉय ने कहा था कि मानसून आने से पहले अपनी तैयारी को पूरा करने में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और उसके अधिकारी जुटे हुए हैं। एमसीडी मेयर का दावा था कि इस बार न तो दिल्ली की सड़कों पर पानी जमा होगा और न ही उसकी निकासी की कोई समस्या आयेगी।

उत्तर प्रदेश के शो विंडो नोएडा में भी हाल बेहाल है। गुरुवार को एक दिन पहले ही नोएडा प्राधिकरण के सीईओ अपने अधिकारियों के साथ जायजा लेने बाहर निकले थे और गुरुवार देर रात से हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है।

लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि जो दावे और वादे किए गए थे वह सब हवा-हवाई थे और उसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा। नोएडा के महामाया फ्लाईओवर सेक्टर-62, सेक्टर-15 समेत कई इलाकों में लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 
और भी

अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से पहला जत्था रवाना

 जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर यहां से रवाना किया। इस साल यह पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा 52 दिन तक चलेगी। भजन-कीर्तन के बीच 4,603 तीर्थयात्रियों का जत्था दो सुरक्षा काफिलों में यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ।

पुलिस महानिदेशक आर.आर. स्वैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे। कुल 1,933 तीर्थयात्री उत्तरी कश्मीर बालटाल मार्ग से जा रहे हैं जबकि 2,670 तीर्थयात्री दक्षिण कश्मीर नुनवान (पहलगाम) आधार शिविर होकर जा रहे हैं। तीर्थयात्रियों में 3,631 पुरुष, 711 महिलाएं, नौ बच्चे, 237 साधु और 15 साध्वियां हैं।

पहला सुरक्षा काफिला सुबह 5.45 बजे बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ, जबकि दूसरा काफिला सुबह 6.20 बजे नुनवान (पहलगाम) आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से या फिर 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से पवित्र गुफा तक पहुंचते हैं।

पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग उसी दिन पूजा करने के बाद वापस लौट आते हैं। इस वर्ष 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 19 अगस्त को सावन की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन पर समाप्त होगी। यात्रा को सुचारू और निर्बाध बनाने के लिए तीर्थयात्रा मार्गों, दोनों आधार शिविरों और मंदिर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

 

 

और भी

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अनुराग ठाकुर रखेंगे धन्यवाद प्रस्ताव, बांसुरी स्वराज करेंगी अनुमोदन

 राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में चर्चा शुरू होगी। लोकसभा में भाजपा की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद का प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे। भाजपा की पहली बार की निर्वाचित सांसद बांसुरी स्वराज प्रस्ताव का समर्थन करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब लोकसभा में 2 जुलाई को और राज्यसभा में 3 जुलाई को दे सकते हैं।

लोकसभा में अपने-अपने सांसदों की संख्या बढ़ने से उत्साहित कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित तमाम विपक्षी दल नीट परीक्षा, पेपर लीक और महंगाई सहित कई अन्य मुद्दों पर एकजुट होकर सरकार को संसद में घेरने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, विरोधी दलों की रणनीति के जवाब में पलटवार करने के लिए भाजपा ने भी अपनी रणनीति को पुख्ता कर लिया है। ऐसे में संसद में जोरदार हंगामे की आशंका भी जताई जा रही है।

 

और भी

जनता को मेरी सरकार पर भरोसा है : राष्ट्रपति मुर्मू

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में मुर्मू का यह पहला संबोधन है। नई लोकसभा का पहला सत्र गत सोमवार को शुरू हुआ था। इसके अलावा राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरू होगा।


अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने आपातकाल पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में भारत एक गणतंत्र के रूप में 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है। भारतीय संविधान ने बीते दशकों में हर चुनौती और कसौटी पर खरा उतरा है। देश में संविधान लागू होने के बाद भी संविधान पर कई हमले हुए हैं। 25 जून 1975 को लागू किया गया आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था। जब इसे लगाया गया तो पूरे देश में हाहाकार मच गया था, लेकिन देश ने ऐसी असंवैधानिक ताकतों पर विजय प्राप्त की है। मेरी सरकार भी भारतीय संविधान को सिर्फ शासन का माध्यम नहीं बना सकती। हम अपने संविधान को जनचेतना का हिस्सा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के साथ मेरी सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है। हमारे जम्मू-कश्मीर में संविधान पूरी तरह लागू किया गया है, जहां अनुच्छेद 370 के कारण स्थिति अलग थी।

उन्होंने कहा कि मैं 18वीं लोक सभा के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। आप सभी यहां देश के मतदाताओं का विश्वास जीतकर आए हैं। देशसेवा और जनसेवा का ये सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपना दायित्व निभाएंगे।140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम बनेंगे।

उन्होंने कहा कि ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपना कर्तव्य निभाया है। इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया है। इस चुनाव की बहुत सुखद तस्वीर जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई है। कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं।

लोकसभा चुनाव की चर्चा आज पूरी दुनिया में
उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की चर्चा आज पूरी दुनिया में है। दुनिया देख रही हैं कि भारत के लोगों ने लगातार तीसरी बार स्थिर और स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई है। छह दशक बाद ऐसा हुआ है। ऐसे समय में जब भारत के लोगों की आकांक्षाएं सर्वोच्च स्तर पर हैं, लोगों ने मेरी सरकार पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया है।

'राज्य के विकास से देश का विकास'
उन्होंने कहा कि मेरी सरकार का मत है कि दुनियाभर से निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्यों में स्वस्थ स्पर्धा हो। यही कंपटीटिव को-ऑपरेटिव फेडरलिज्म की सच्ची स्पिरिट है। राज्य के विकास से देश का विकास, इसी भावना के साथ हम आगे बढ़ते रहेंगे।

'दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था'
उन्होंने कहा कि सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है। 10 साल में भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से ऊपर उठकर पांचवें नंबर पर पहुंचा है। साल 2021 से लेकर साल 2024 के बीच भारत ने औसतन 8 प्रतिशत की रफ्तार से विकास किया है।

'विनिर्माण, सेवाएं और कृषि को बराबर महत्व'

उन्होंने कहा कि मेरी सरकार अर्थव्यवस्था के तीनों स्तंभों विनिर्माण, सेवाएं और कृषि को बराबर महत्व दे रही है। पीएलआई योजना और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। पारंपरिक सेक्टर्स के साथ-साथ सनराइज सेक्टर्स को भी मिशन मोड पर बढ़ावा दिया जा रहा है।

'किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर'
राष्ट्रपति ने कहा कि किसान अपने छोटे खर्चे पूरे कर सकें, इसके लिए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत उन्हें 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा राशि दी जा चुकी है। मेरी सरकार के नए कार्यकाल के शुरूआती दिनों में ही किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। सरकार ने खरीफ फसलों के लिए MSP में भी रिकॉर्ड वृद्धि की है।

उन्होंने कहा कि आजकल ऑर्गेनिक उत्पादों को लेकर दुनिया में डिमांड तेजी से बढ़ रही है। भारत के किसानों के पास इस डिमांड को पूरा करने की भरपूर क्षमता है। इसलिए सरकार प्राकृतिक खेती और इससे जुड़े उत्पादों की सप्लाई चेन को सशक्त कर रही है। ऐसे प्रयासों से किसानों का खेती पर होने वाला खर्च भी कम होगा और उनकी आय भी और बढ़ेगी।

'भारत दुनिया को समाधान देने के लिए जाना जाता है'
राष्ट्रपति ने कहा कि आज का भारत, दुनिया की चुनौतियां बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि दुनिया को समाधान देने के लिए जाना जाता है। विश्व-बंधु के तौर पर भारत ने अनेक वैश्विक समस्याओं के समाधान को लेकर पहल की है। जलवायु परिवर्तन से लेकर खाद्य सुरक्षा तक, पोषण से लेकर सस्टेनबल एग्रीकल्चर तक हम अनेक समाधान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय हरित युग का है। मेरी सरकार इसके लिए भी हर जरूरी कदम उठा रही है। हम हरित उद्योगों पर निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे हरित जॉब भी बढ़े हैं। हरित ऊर्जा हो या फिर ग्रीन मोबिलिटी, हर मोर्चे पर हम बड़े लक्ष्यों के साथ काम कर रहे हैं।

'भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डोमेस्टिक एविएशन मार्केट'
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डोमेस्टिक एविएशन मार्केट है। अप्रैल 2014 में भारत में सिर्फ 209 एयरलाइन रूट्स थे। अप्रैल 2024 में इनकी संख्या बढ़कर 605 हो गई है। हवाई यात्रा में हो रहे इस विस्तार का सीधा लाभ टीयर-2, टीयर-3 शहरों को हो रहा है।

'नेशनल हाईवे बनाने की गति में भी दोगुने से अधिक'
उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने 10 वर्षों में पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांवों में 3 लाख 80 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनाई हैं। आज भारत में नेशनल हाईवेज और एक्सप्रेसवेज का जाल बिछ रहा है। नेशनल हाईवे बनाने की गति में भी दोगुने से अधिक की वृद्धि हुई है।

नॉर्थ ईस्ट में हर तरह की कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा
राष्ट्रपति ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में हर तरह की कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार, हर क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। असम में 27 हजार करोड़ रुपये की लागत से सेमीकंडक्टर प्लांट बनाया जा रहा है। यानि नॉर्थ ईस्ट, मेड इन इंडिया चिप्स का भी सेंटर होने वाला है।

महिलाओं के लिए किए गए काम गिनाएं
उन्होंने कहा कि महिला नीत विकास के लिए समर्पित मेरी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरूआत की है। देश की नारीशक्ति लंबे समय तक लोकसभा और विधानसभा में अधिक भागीदारी की मांग कर रही थी। आज उनके पास नारी शक्ति वंदन अधिनियम की ताकत है।

उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का एक व्यापक अभियान चलाया है। इसके लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को आर्थिक मदद भी बढ़ाई जा रही है। सरकार का प्रयास है कि महिलाओं का कौशल बढ़े, कमाई के साधन बढ़े और उनका सम्मान बढ़े।

उन्होंने कहा कि नमो ड्रोन दीदी योजना इस लक्ष्य की पूर्ति में सहायक बन रही है। इस योजना के तहत हजारों सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की महिलाओं को ड्रोन दिए जा रहे हैं, ड्रोन पायलट बनने की ट्रेनिंग दी जा रही है। मेरी सरकार ने हाल में ही कृषि सखी कार्यक्रम भी शुरू किया है। इसके तहत अभी तक सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की 30 हजार महिलाओं को कृषि सखी के रूप में प्रमाण पत्र दिए गए हैं।

बिजली का बिल जीरो करने पर भी काम हुआ
राष्ट्रपति ने कहा कि अब मेरी सरकार बिजली का बिल जीरो करने और बिजली बेचकर कमाई करने की योजना भी लाई है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। इसके लिए मेरी सरकार प्रति परिवार 78 हजार रुपये तक की मदद कर रही है।

अति पिछड़े जनजातीय समूहों के लिए भी काम हो रहा
राष्ट्रपति ने कहा कि 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-जनमन जैसी योजना आज अति पिछड़े जनजातीय समूहों के उत्थान का माध्यम बन रही है। सरकार, पीएम सूरज पोर्टल के माध्यम से वंचित वर्गों तक आजीविका के अवसरों को पहुंचाने के लिए सुलभ ऋण भी उपलब्ध करा रही है। मेरी सरकार, दिव्यांग भाइयों और बहनों के लिए, किफायती और स्वदेशी सहायक उप
करण विकसित कर रही है।

'पीएम स्वनिधि का विस्तार किया जाएगा'
उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया तथा डाकघरों के नेटवर्क का उपयोग करके दुर्घटना और जीवन बीमा के कवरेज को बढ़ाने का काम हो रहा है। पीएम स्वनिधि का विस्तार किया जाएगा और ग्रामीण और सेमी अर्बन क्षेत्रों के रेहड़ी-पटरी वाले भाई-बहनों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आज मजबूत और लाभदायक
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आज मजबूत और लाभदायक हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का लाभ 2023-24 में 1.4 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। हमारे बैंकों की मजबूती उन्हें ऋण आधार का विस्तार करने और राष्ट्र के आर्थिक विकास में योगदान करने के लिए सक्षम बनाती है।

डिफेंस सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने डिफेंस सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ऑर्डनेंस फैक्ट्रीज के Reforms से डिफेंस सेक्टर को बहुत लाभ हुआ है। 40 से अधिक ऑर्डनेंस फैक्ट्रीज को 7 निगमों में संगठित करने से इनकी क्षमता और दक्षता दोनों बढ़ी हैं। ऐसे ही Reforms के कारण भारत आज 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग कर रहा है।

डिजिटल विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में भी काम चल रहा
राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार एक डिजिटल विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। अटल टिंकरिंग लैब्स, स्टार्ट-अप इंडिया और स्टैंड-अप इंडिया जैसे अभियान हमारे युवाओं का सामर्थ्य बढ़ा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों से आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बन चुका है।

युवाओं में नेतृत्व कौशल और सेवा भावना का बीजारोपण
राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार ने युवाओं वाओं की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी और बढ़ाने के लिए 'मेरा युवा भारत, मेरा भारत' अभियान की शुरूआत भी की है। इसमें अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक युवाओं का पंजीकरण हो चुका है। इस पहल से युवाओं में नेतृत्व कौशल और सेवा भावना का बीजारोपण होगा।

CAA कानून के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देना शुरू
उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने CAA कानून के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देना शुरू कर दिया है। इससे बंटवारे से पीड़ित अनेक परिवारों के लिए सम्मान का जीवन जीना तय हुआ है।  जिन परिवारों को CAA के तहत नागरिकता मिली है मैं उनके बेहतर भविष्य की कामना करती हूं।

भारतीय संस्कृति के वैभव और विरासत को फिर से स्थापित कर रही सरकार
राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार भविष्य निर्माण के प्रयासों के साथ ही भारतीय संस्कृति के वैभव और विरासत को फिर से स्थापित कर रही है। हाल में नालंदा यूनिवर्सिटी के भव्य कैंपस के रूप में इसमें एक नया अध्याय जुड़ा है। नालंदा सिर्फ एक यूनिवर्सिटी मात्र नहीं थी, बल्कि वो वैश्विक ज्ञान केंद्र के रूप में भारत के गौरवशाली अतीत का प्रमाण थी।

विकास के साथ ही विरासत पर भी गर्व
उन्होंने कहा कि मेरी सरकार, विकास के साथ ही विरासत पर भी उतना ही गर्व करते हुए काम कर रही है। विरासत पर गर्व का ये संकल्प आज अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, वंचित वर्ग और सर्वसमाज के गौरव का प्रतीक बन रहा है।

लोकतंत्र की जननी के रूप में सम्मान
राष्ट्रपति ने कहा कि आज पूरा विश्व हमें लोकतंत्र की जननी के रूप में सम्मान देता है। भारत के लोगों ने हमेशा लोकतंत्र के प्रति अपना पूर्ण विश्वास प्रकट किया है, चुनाव से जुड़ी संस्थाओं पर पूरा भरोसा जताया है। स्वस्थ लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए हमें इस विश्वास को सहेज कर रखना है, इसकी रक्षा करनी है।

मानवता के विरुद्ध टेक्नॉलॉजी का गलत उपयोग बहुत घातक
राष्ट्रपति ने कहा कि आज के समय में टेक्नॉलॉजी हर दिन और उन्नत हो रही है। ऐसे में मानवता के विरुद्ध इनका गलत उपयोग बहुत घातक है। भारत ने विश्व मंच पर भी इन चिंताओं को प्रकट किया है और एक ग्लोबल फ्रेमवर्क की वकालत की है। हम सभी का दायित्व है कि इस प्रवृत्ति को रोकें, इस चुनौती से निपटने के लिए नए रास्ते खोजें।

भारत मानवता को बचाने में आगे रहा
उन्होंने कहा कि मेरी सरकार के प्रयासों से आज भारत, विश्व बंधु के रूप में दुनिया को नया भरोसा दे रहा है। मानव-केंद्रित अप्रोच रखने की वजह से भारत आज किसी भी संकट के समय प्रथम प्रत्युत्तरकर्ता और वैश्विक दक्षिण की बुलंद आवाज बना है। कोरोना का महासंकट हो, भूकंप जैसी कोई त्रासदी हो या फिर युद्ध की स्थितियां, भारत मानवता को बचाने में आगे रहा है।

जम्मू-कश्मीर में भी संविधान पूरी तरह लागू
राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार भी भारत के संविधान को सिर्फ राजकाज का माध्यम भर नहीं मानती, बल्कि हमारा संविधान जन-चेतना का हिस्सा हो, इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं। इसी ध्येय के साथ मेरी सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है। अब भारत के उस भूभाग, हमारे जम्मू-कश्मीर में भी संविधान पूरी तरह लागू हो गया है, जहां आर्टिकल 370 की वजह से स्थितियां कुछ और थीं।

विकसित भारत का निर्माण देश के हर नागरिक की आकांक्षा
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जो Reforms हुए हैं, जो नया आत्मविश्वास देश में आया है, उससे हम विकसित भारत बनाने के लिए नई गति प्राप्त कर चुके हैं। हम सभी को ये हमेशा ध्यान रखना है कि विकसित भारत का निर्माण देश के हर नागरिक की आकांक्षा है, संकल्प है। इस संकल्प की सिद्धि में अवरोध पैदा न हो, ये हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ये सदी भारत की सदी है, और इसका प्रभाव आने वाले एक हजार वर्षों तक रहेगा। आइए, हम सब मिलकर पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ, राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि में जुट जाएं, विकसित भारत बनाएं।

 

 

और भी

रेलवे स्टेशन में DRI ने पकड़ा ढाई किलो सोना, तीन तस्कर गिरफ्तार...

 जयपुर रेलवे स्टेशन में गुरुवार सुबह डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की एक कार्रवाई में दो किलो 400 ग्राम तस्करी का सोना बरामद किया गया। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से दो को जयपुर रेलवे स्टेशन से और एक को कोलकाता स्टेशन से पकड़ा गया। बरामद किए गए सोने की कीमत बाजार में लगभग 1.80 करोड़ रुपये आंकी गई है।


डीआरआई के अधिकारियों के अनुसार ये सोना बांग्लादेश के रास्ते भारत में तस्करी कर लाया गया था। तस्करी के इस संगठित गिरोह के सदस्य राजस्थान के नागौर जिले के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि गिरोह लंबे समय से सोने की तस्करी में लिप्त था और बांग्लादेश से सोने को भारत लाने के लिए जटिल नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहन सिंह, अनिल शर्मा, और रवि सिंह के रूप में हुई है। डीआरआई ने इन्हें गिरफ्तार करने के बाद तुरंत न्यायालय में पेश किया, जहां कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

स्थानीय बाजार में बेचा जा रहा था सोना
डीआरआई के सूत्रों के अनुसार इस तस्करी के नेटवर्क का विस्तार और अधिक व्यापक हो सकता है। इससे जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। बांग्लादेश से भारत में सोने की तस्करी के इस मार्ग का उपयोग करके बड़ी मात्रा में सोना लाया जा रहा था, जिसे स्थानीय बाजार में बेचा जा रहा था। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं और तस्करी के नेटवर्क की और परतें खुल सकती हैं।

नागौर जिले के थे तस्कर
राजस्थान के नागौर जिले के इन तस्करों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से सोने की तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयासों को बल मिला है। डीआरआई के अधिकारी अब इस तस्करी के पीछे के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटे हुए हैं और उनके संपर्कों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस कार्रवाई से सोने की तस्करी पर एक बड़ी चोट पहुंची है और इसके परिणामस्वरूप सोने की काला बाजारी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में
डीआरआई की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने सोने की तस्करी के एक महत्वपूर्ण गिरोह को बेनकाब किया है। न्यायालय में आरोपियों को पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने से कानून के कठोर कदमों की पुष्टि होती है और तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति दर्शाती है।

 

 

और भी

आडवाणी को एम्स से मिली छुट्टी, फॉलोअप जांच कराने की सलाह

 भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को एम्स नई दिल्ली से छुट्टी मिल गई है। दिल्ली एम्स के प्राइवेट वार्ड से लालकृष्ण आडवाणी अपने सरकारी आवास के लिए रवाना हो गए हैं। डॉक्टर ने उन्हें फॉलोअप में आने के लिए सलाह दी है। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। 96 वर्षीय आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था।


जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उन्हें भर्ती कराया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उम्र संबंधी परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वह 2014 के बाद से ही सक्रिय राजनीति से दूर हैं। हाल ही में उनकी तस्वीर सामने आई थी, जब एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने उनके घर गए थे और उनका आशीर्वाद लिया था।

पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में जन्मे आडवाणी को भारत सरकार ने इसी साल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा है। 2015 नें उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।1998 से 2004 के बीच भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में गृहमंत्री रह चुके हैं। लालकृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। 10वीं और 14वीं लोकसभा के दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता की भूमिका बखूबी निभाई है।

 

 

और भी

मोदी जुलाई में कर सकते है इन देशों का दौरा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी मॉस्को दौरे की भारत और रूस योजना बना रहे हैं। सूत्रों से यह जानकारी आई है। पीएम मोदी जुलाई में रूस का दौरा करने वाले हैं। क्रेमलिन ने इससे पहले मार्च में घोषणा की थी कि मोदी को रूस आने का निमंत्रण मिला है। सूत्र ने इस बात की भी पुष्टि की  कि पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक बैठक होने वाली है। पुतिन ने राष्ट्रपति तो मोदी ने पीएम के रूप में ली शपथ

पुतिन ने इस साल मई में लगातार पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। जबकि मोदी ने नौ जून को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति ने एक बयान में आम चुनाव में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी थी। 

और भी

इनकम टैक्स का व्यय स्वयं वहन करेंगे मंत्रीगण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा निरंतर विद्युत आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था के लिये कंपनी कार्यक्षेत्र के 16 जिलों के बिजली कार्मिकों को 24X7 दिवस अपने फोन चालू रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि बारिश, आँधी, तूफान आदि के कारण विद्युत लाइनों में खराबी आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने की संभावना होती है। इस दौरान आई खराबी एवं विद्युत लाइनों को दुरूस्त करने में काफी समय लग जाता है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को निरंतर विद्युत आपूर्ति किए जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

इस दौरान उपभोक्ता शिकायतों की संख्या बढ़ने एवं उपभोक्ता असंतोष की स्थिति से निपटने के लिए मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के 16 जिलों के मैदानी अमले के साथ विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था से जुड़े नियमित/संविदा/सेवाप्रदाता कार्मिकों को 24X7 दिवस एवं अवकाश के दौरान भी अपना मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश जारी किए गये हैं।

कंपनी ने बताया है कि किसी भी अधिकारी कर्मचारी का मोबाइल यदि विशेष कारणों से बंद भी होता है तो वे अन्य संपर्क सूत्र से अपने नियन्त्रणकर्ता अधिकारी को अवगत करायेंगे। नियन्त्रणकर्ता अधिकारी की अनुमति के बिना कोई भी कार्मिक मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। कंपनी ने कहा है कि यदि कोई भी कर्मचारी निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

 

और भी

डोडा में मुठभेड़ : दो आतंकी ढेर, घने जंगल में ऑपरेशन जारी

 जम्मू संभाग के जिला डोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जिले के गंडोह के लुडू इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हो रही है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। यहां कुछ और आतंकी घिरे हुए हैं। गोलीबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह इलाका घने जंगल और पहाड़ से घिरा हुआ है। ऑपरेशन चल रहा है।

डोडा में पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी बीच कई बार अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध देखे जाने की भी सूचना मिल रही थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पा रही थी। आज मुठभेड़ स्थल क्षेत्र में फिर संदिग्ध देखे जाने के बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने गोलीबारी की, जिसके जवाब में मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों की मानें तो दहशतगर्दों को मार गिराया गया है। अभी ऑपरेशन चल रहा है।

और भी

सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया

 एक्साइज पॉलिसी मामले में सीबीआई ने बुधवार को दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है।


दिल्ली शराब घोटाले से संबंधित मामले में जांच एजेंसी को मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को बुधवार को संबंधित ट्रायल कोर्ट में पेश करने की अनुमति मिल गई। आज सीएम केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सीबीआई ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया।

 

 

और भी

भाजपा सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए

 ओम बिरला को ध्वनिमत से लोकसभा का स्पीकर चुन लिया गया है। ओम बिरला को स्पीकर चुने जाने के बाद नेता सदन नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी स्पीकर के आसन तक लेकर गए।ओम बिरला के आसन तक पहुंचने पर प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने कहा कि आपकी चेयर है।

 स्पीकर के लिए ओम बिरला के नाम का गृह मंत्री अमित शाह, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी, जाधव प्रतापराव गणपत राव, चिराग पासवान, एचडी कुमारस्वामी, के राममोहन नायडू, आईके सुब्बा, अनुप्रिया पटेल ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव किया. शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, सुनील तटकरे, जयंत वासुमातारी, लघुकृष्णा देवराई, फणीभूषण चौधरी, श्री किशन पाल ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार स्पीकर चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि हम सबको विश्वास है कि आने वाले पांच साल आप हम सबका मार्गदर्शन करेंगे। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि विनम्र और व्यवहार कुशल व्यक्ति सफल सदृश होता है।

आपको तो मुस्कान भी मिली है। आपकी ये मीठी-मीठी मुस्कान हम सबको प्रसन्न करती आई है।

 दूसरी बार स्पीकर का कार्यभार मिलना, नए-नए रिकॉर्ड बनते देख रहे हैं. बलराम जाखड़ जी को पांच साल का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद स्पीकर का दायित्व फिर से मिला था।

इनके बाद आप हैं जिसे ये अवसर मिला है. आप जीतकर के आए हैं. नया इतिहास आपने गढ़ा है। हममें से ज्यादातर सांसद आपसे परिचित हैं. एक सांसद के रूप में आप जिस प्रकार से एक सांसद के नाते काम करते हैं, ये भी जानने और सीखने योग्य है। 

और भी

सीएम साय से गोवा विधानसभा के अध्यक्ष तावड़कर ने मुलाक़ात की

  नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में मंगलवार शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश बी तावड़कर ने सौजन्य मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री साय ने तावड़कर का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। तावड़कर ने भी गोवा के विकास और विधानसभा की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

और भी

दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत पर लगाई रोक,जेल में ही रहेंगे

  मनी लॉन्ड्रिंग आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय की उस याचिका को स्वीकार कर लिया है जिसमें कथित मनी लॉन्ड्रिंग आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत के जमानत आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन की पीठ ने 20 जून को निचली अदालत द्वारा दिए गए अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर रोक लगा दी। पीठ ने 21 जून को एजेंसी द्वारा निचली अदालत के फैसले को चुनौती दिए जाने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था, जिसे फैसले तक रोक दिया गया है। इस बीच न्यायालय ने मुख्य मामले की सुनवाई जुलाई के लिए तय कर दी है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय ने मामले में अरविंद केजरीवाल को नियमित जमानत देने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी थी।

सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक दी गई अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने के बाद 2 जून को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था। दिल्ली की नई आबकारी नीति 2021/22 को बनाने और उसके क्रियान्वयन में घोटाले के आरोपों के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 20 जुलाई, 2022 को मामले में CBI जांच की सिफारिश की थी। जिसके बाद 17 अगस्त 2022 को CBI ने शिकायत दर्ज की थी। जिसमें तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी नंबर 1 बनाया था।

आरोप है कि आबकारी नीति के निर्माण के चरण के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया और अन्य अज्ञात और अनाम निजी व्यक्तियों/संस्थाओं सहित AAP नेताओं द्वारा एक आपराधिक साजिश रची गई थी और साउथ लॉबी के शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाया गया। बदलें में करोड़ों की रिश्वत लेकर चुनाव में खर्च किया गया। आबकारी मामले में आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया पहले से जेल में हैं। CBI ने 26 फरवरी 2023 को मनीष सिसोदिया और 4 अक्टूबर 2023 को ED ने संजय सिंह को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

 

 

और भी

लखनऊ में लगातार 5 दिन आंधी-बारिश की संभावना

 24 जून तक मॉनसून कई राज्यों में पूरी तरह पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून को मॉनसून लगभग पूरे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। दिल्ली, लखनऊ, राजस्थान सहित कई जगहों पर अभी भी लोगों को मॉनसून की बारिश का इंतजार है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 2-3 दिनों में इन जगहों पर मॉनसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून को उत्तर प्रदेश पहुंचने में अभी 2-3 दिन लगेंगे। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना व्यक्त की है।

 

 

और भी