हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

बाढ़ आपदा से बचाव हेतु एसडीआरएफ़ ने किया शिवनाथ नदी में मॉकड्रिल

 कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में बाढ़ आपदा से बचाव की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिए शिवनाथ नदी में आज मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ़) द्वारा जिला स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव सामग्रियों का मॉकड्रिल किया गया। मॉकड्रिल में अतिवृष्टि के दौरान शिवनाथ नदी में ग्रामीण जन लकड़ी या छोटे-छोटे बोट के माध्यम से नदी पार करते समय बोट पल्टी हो जाने एवं गांव में पानी भर जाने की स्थिति में किस प्रकार से जिले में उपलब्ध मोटर बोट, स्क्यूबा डायविंग, अंडरवाटर कैमरा, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय आस्का लाइट, पेलिकन लाइट, सर्च लाइट विभिन्न प्रकार के वस्तुओं का प्रयोग कर बाढ़ बचाव कार्य का लाइव डेमो (मॉकड्रिल) का आयोजन किया गया।

मॉकड्रिल के दौरान, एसडीआरएफ़ की टीम ने कई महत्वपूर्ण बचाव अभियानों का अभ्यास किया। इनमें नदी में डूबने वाले व्यक्तियों का बचाव, तेज बहाव में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना और बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों को निकालना शामिल था। इस अभ्यास में आधुनिक बचाव उपकरणों और तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे टीम को वास्तविक आपदा के समय इन उपकरणों का सही और प्रभावी उपयोग करने का अनुभव प्राप्त हो सके। मॉकड्रिल के दौरान स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को भी शामिल किया गया, ताकि उन्हें आपदा के समय सही कदम उठाने और एसडीआरएफ़ की सहायता करने की जानकारी मिल सके।  जिले में शिवनाथ नदी के आस-पास के बहुत से गांव प्रभावित होते है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को घरों में उपलब्ध होने वाले सामग्रियों जैसे टीपा, भगोना, ड्रम, मटका, ट्यूव इत्यादि सामग्रियों का राप्ट बनाना एवं पीने वाले 1 लीटर वाटर बॉटल को ऐयर टाईट कर लाईफ जैकेट बनाकर डूबते हुये व्यक्ति को बचाया जा सकता है का डेमो एसडीआरएफ के जवान और जिले के बाढ़ बचाव दल के जवान द्वारा दिखाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, एडीएम अरविंद एक्का, प्रशिक्षु कलेक्टर एम भार्गव, संयुक्त कलेक्टर उर्वशा, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, पुलिस, स्वास्थ्य, राज्य आपदा मोचन बल और नगर सेना के दल एवं ग्रामीणजन उपस्थिति थे।

 
और भी

दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, 8 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

  दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। भीषण गर्मी के कहर से लोग बीमार हो रहे हैं। कई राज्यों में तो गर्मी से लोगों के मरने तक की खबरें आ रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में अधिकतम तापमान 43-45°C के बीच है। हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा भी दर्ज किया जा रहा है।

राजस्थान में चलेगी तेज हवाएं
राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर संभाग में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट के आसार हैं और इसके साथ ही बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभागों में रात के दौरान तापमान 42-44 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। राज्य के कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार
एक ओर जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं वहीं, देश के कुछ राज्यों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान  64.5- 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर बुधवार को बारिश हुई जिससे लंबे समय से प्रचंड गर्मी का कहर झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण मैदानी क्षेत्रों में दो से चार डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा है। इसके अनुसार, देहरादून में बृहस्पतिवार को भी तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जबकि देहरादून, टिहरी और पिथौरागढ़ सहित गढ़वाल और कुमांउ दोनों क्षेत्रों में बारिश के जारी रहने के आसार हैं।

 
और भी

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में हार की पड़ताल शुरू की

  लोकसभा चुनाव में देश के कई राज्यों में कांग्रेस को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश आदि राज्य तो ऐसे हैं, जहां कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका। यही कारण है कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक व तेलंगाना जैसे राज्यों में मिली हार का कारण ढूंढना शुरू कर दिया है। इन राज्यों में मिली हार के कारण ढूंढने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अलग-अलग फैक्ट फाइंडिंग कमेटियों का गठन किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कुल 6 फैक्ट फाइंडिंग कमेटियों के गठन को मंजूरी दी है। ये सभी कमेटियां इन राज्यों में हार के कारणों का पता लगाएंगी। इस प्रक्रिया में स्थानीय कांग्रेस नेताओं से भी उनकी राय ली जाएगी। सभी से बात करने के उपरांत हार के कारणों की रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी यहां लोकसभा की सभी 29 सीटों पर चुनाव हार गई। यहां हार के कारण जानने के लिए तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चौहान, सप्तगिरि उलका और जगदीश मेवानी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में मिली हार के कारणों का पता लगाने के लिए वीरप्पा मोइली और हरीश चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओडिशा में भी कांग्रेस चुनाव बुरी तरह हार गई। यहां हार के कारणों का पता लगाने की जिम्मेदारी अजय माकन और तारिक अनवर को सौंपी गई है। तीन और राज्य ऐसे हैं, जहां कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया। इनमें दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। इन तीनों राज्यों के लिए भी एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया और रजनी पाटिल शामिल हैं।

कांग्रेस के नेता इन राज्यों में हार के कारणों का पता लगाकर आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे। कर्नाटक में भी कांग्रेस पार्टी को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिल पाए, यही कारण है कि यहां हुई हार के लिए भी तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में मधुसूदन मिस्त्री, गौरव गोगोई और हीबी ईडन शामिल हैं।

वहीं, तेलंगाना में पीजे कुरियन, रकिबुल हुसैन और प्रगट सिंह की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी उम्मीद के मुताबिक नतीजे न मिलने के कारणों का पता लगाएगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल 99 सीटें ही मिल सकी थी। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के इंडिया गठबंधन को कुल 234 सीटें मिली हैं। चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन को 295 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप बनाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। कांग्रेस अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी जुट जाना चाहती है। यही कारण है कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्येक विधानसभावार प्रभारी नियुक्त करने का सुझाव दिया है।

 

 

और भी

राज्यपाल से एसईसीआर जोन की महाप्रबंधक ने सौजन्य मुलाकात की

 राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से बुधवार को राजभवन में एसईसीआर जोन बिलासपुर की नवनियुक्त महाप्रबंधक श्रीमती नीनू इत्तेराह ने सौजन्य मुलाकात की। उनके साथ संभागीय रेल्वे प्रबंधक एसईसीआर संजीव कुमार भी उपस्थित थे।

और भी

बृजमोहन ने छोड़ा कैबिनेट मंत्री का पद, सीएम साय को सौंपा इस्तीफा...

 विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने अब मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

इसके पहले बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद बनने के बाद सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान विधायक अजय चंद्राकर, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व सांसद सुनील सोनी सहित कई नेता मौजूद थे।

बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद विष्णुदेव मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों की जगह खाली हो जाएगी। एक मंत्री का पद पहले से खाली है और दूसरा बृजमोहन की विदाई के बाद रिक्त हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की कोई योजना नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद अभी केंद्रीय नेतृत्व भी नई सरकार में व्यस्त है। इसलिए, दो मंत्रियों की नियुक्ति में अभी वक्त लग सकता है। लिहाजा, वर्तमान मंत्रियों में से किसी को बृजमोहन अग्रवाल के विभागों को अतिरिक्त तौर पर दिया जा सकता है।

और भी

दुनिया के सभी घरों के डायनिंग टेबल पर हो कोई न कोई भारतीय खाद्यान्न: नरेन्द्र मोदी

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 23.59 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 483.85 करोड़ रूपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत के किसानों को विभिन्न कृषि उत्पादों का उत्पादन करना चाहिए। दुनिया के सभी घरों के डायनिंग टेबल पर भारतीय खाद्यान्न का कोई न कोई खाद्यान्न उत्पाद होना चाहिए, तभी इस देश के किसान को उन्नत किसान कहा जा सकेगा।

वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कृषि निर्यात में और वृद्धि हो ऐसे कदम भविष्य में उठाये जाएंगे। किसानों को प्राकृतिक खेती हेतु आगे कदम बढ़ाना चाहिए। किसानों के सम्मान बढ़ाने और आय को दोगुनी करने के लिए सरकार निरंतर सकारात्मक प्रयास कर रही है। किसान, मजदूर, नारी-शक्ति और गरीब भारत के मजबूत आधार स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि खेती को नई दिशा देने में महिलाओं की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। कृषि सखी के रूप में खेती को एक नई ताकत देने के लिए पूरे देश के महिला समूहों को इससे जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के 3 करोड़ से अधिक परिवारों को नए आवास स्वीकृत किए गए है। आने वाले दिनों में इन परिवारों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसी तरह ‘नमो ड्रोन दीदी योजना‘ के तहत देश के 3 करोड़ महिलाओं को करोड़पति दीदी बनाने की पहल शुरू हो गई है।

और भी

रद ट्रेनें 19 जून से 10 जुलाई तक नहीं चलेंगी

 रायपुर से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के रद होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सेवाओं और सुविधाओं में विस्तार का हवाला देकर रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को एक बार फिर से रद कर यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। रद ट्रेनें 19 जून से 10 जुलाई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेंगी। इसकी वजह से कोलकाता, बिहार, दिल्ली, पंजाब,राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में जाने वाले यात्रियों की एक बार फिर से मुसीबत बढ़ गई है। रेलवे के ब्लाक पर ब्लाक के चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। दरअसल बिलासपुर और  भोपाल मंडल में नई पटरियों के दोहरीकरण और नई रेलवे लाइन को जोड़ना प्रस्तावित है। इसकी वजह से 50 से ज्यादा ट्रेनें अचानक से रेलवे ने रद कर दिया, जबकि कई ट्रेनों को देर से और कई ट्रेनों को बीच में समाप्त कर करने की घोषणा की है।

चिलचिलाती गर्मी में रेलवे के ब्लाक से यात्री परेशान

चिलचिलाती गर्मी में रेलवे के ब्लाक से हजारों यात्रियों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रेनें रद होने के बीच जो ट्रेने चल रही है, वह भी घंटों लेटलतीफी की शिकार है, इसके कारण यात्री जैसे-तैसे सफर करने को विवश हैं। आलम यह है कि  रायपुर रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म से लेकर वेटिंग हाल की फर्श भी यात्रियों के बैठने के लिए कम पड़ने लगी है। वातानुकूलित प्रतीक्षालय की भी यही हालत है। समय पर ट्रेनों के आने और जाने का ठिकाना न होने से पिछले कई महीने से यात्री परेशान है। ज्यादातर एक्सप्रेस ट्रेनें छह से सात घंटे देरी से स्टेशन पहुंच रही है।

दो से तीन महीने पहले टिकट बुक फिर भी राहत नहीं

अधिकारियों के मुताबिक कटनी रेलवे लाइन के ब्लाक की वजह से गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का मार्ग बदला है। इस ट्रेन को रेलवे बालाघाट, जबलपुर, कटनी के रास्ते चला रहा है, जबकि ब्लाक लगने से पहले यह ट्रेन दुर्ग,  रायपुर, बिलासपुर होकर चलती रही है। ऐसे में जिन यात्रियों ने दो से तीन महीने पहले से रिजर्वेशन करा रखे हैं, उन्हें इस ट्रेन को पकड़ने के लिए गोंदिया स्टेशन तक अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।

और भी

ट्रैक पर आराम फरमा रहे थे 10 शेर, लोको पायलट ने तुरंत रोकी मालगाड़ी...

 गुजरात के अमरेली जिले में पीपावाव बंदरगाह के पास एक मालगाड़ी के चालक ने सोमवार तड़के पटरियों पर दस शेरों को देखकर आपातकालीन ब्रेक लगा उनकी जान बचाई। एक रेलवे अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) के भावनगर खंड की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह घटना तब हुई जब मुकेश कुमार मीणा पीपावाव बंदरगाह स्टेशन से साइडिंग (मुख्य गलियारे के बगल में एक छोटा ट्रैक) तक मालगाड़ी का संचालन कर रहे थे।

मीणा ने जैसे ही दस शेरों को पटरी पर आराम करते देखा उन्होंने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। उन्होंने तब तक इंतजार किया जब तक शेर उठकर पटरी से दूर नहीं चले गए। इसके बाद उन्होंने ट्रेन को उसके गंतव्य तक पहुंचाया। अधिकारियों ने चालक के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।''

डब्ल्यूआर की विज्ञप्ति में कहा गया है, "शेरों सहित वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए भावनगर मंडल द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निर्देश के अनुसार, इस मार्ग पर ट्रेन चालक सतर्क रहते हैं और निर्धारित गति सीमा के अनुरूप ट्रेन चलाते हैं।"

गौरतलब है कि पीपावाव बंदरगाह को उत्तरी गुजरात से जोड़ने वाली इस रेल पटरी पर पिछले कुछ वर्षों में कई शेरों की मौत हो चुकी है। राज्य वन विभाग शेरों को रेलगाड़ियों की चपेट में आने से बचाने के लिए नियमित अंतराल पर पटरी के किनारे बाड़बंदी करता है।

और भी

मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जारी है ऑपरेशन...

  उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को आधी रात से आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। दो से तीन आतंकियों के घिरे होने का अंदेशा है। सूत्रों के अनुसार, इनमें से एक आंतकी मुठभेड़ के दौरान ढेर हो गया है। अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।


पुलिस के अनुसार जिले के अरगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तीन पैरा, 13 राष्ट्रीय राइफल्स तथा बांदीपोरा पुलिस के जवानों ने गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी गई है, ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल न हो सकें।

 

 

और भी

ओडिशा के BJP सरकार ने जगन्नाथ मंदिर के खोले चारों द्वार

ओडिशा में जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी में जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोले गए। इस दौरान माझी ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा की। पुरी के सांसद संबित पात्रा, बालासोर के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। दरअसल, बीजेपी ने जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार को खोलने का चुनावी वादा किया था। बुधवार को शपथ ग्रहण करने के बाद ओडिशा कैबिनेट की बैठक में जगन्नाथ मंदिर के 4 द्वारों को खोलने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। आज सुबह प्रशासन की मौजूदगी में 4 द्वारों को खोल दिया गया। श्रद्धालु चारों द्वारों से मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही माझी सरकार ने अपना पहला चुनावी वादा पूरा कर दिया है।

और भी

सुप्रीम कोर्ट का फैसला 1563 उम्मीदवारों के ग्रेस मार्क वापस लिए 23 को फिर से होगी परीक्षा

 नीट परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र ने शीर्ष कोर्ट को बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट-यूजी 2024 के 1,563 उम्मीदवारों को ग्रेस अंक देने का निर्णय वापस ले लिया गया है। ऐसे उम्मीदवारों को 23 जून को फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। इसके नतीजे 30 जून को आएंगे। ऐसे में अब छात्रों के पास विकल्प होगा कि वे फिर से परीक्षा देना चाहते हैं या बिना ग्रेस मार्क के काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं।

काउंसलिंग पर रोक नहीं
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया कि वह NEET-UG 2024 की काउंसलिंग पर रोक नहीं लगाएगा। कोर्ट ने कहा कि काउंसलिंग जारी रहेगी। हम इसे रोकेंगे नहीं। अगर परीक्षा होती है तो सब कुछ सही तरीके से होगा, इसलिए डरने की कोई बात नहीं है।

केंद्र ने कोर्ट से क्या कहा?
सरकार-एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 1,563 से अधिक उम्मीदवारों के परिणामों की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की गई, जिन्हें NEET-UG में शामिल होने के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए दिए गए 'ग्रेस मार्क्स' की समीक्षा का जिम्मा दिया गया। समिति ने 1,563 NEET-UG 2024 उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड रद्द करने का फैसला लिया है, जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। इन छात्रों को फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। परीक्षाएं 23 जून को आयोजित की जाएंगी और परिणाम 30 जून से पहले घोषित कर दिए जाएंगे।

कोर्ट ने NTA की दलील को रिकॉर्ड में लिया
सर्वोच्च न्यायालय ने एनटीए के इस दलील को रिकॉर्ड में लिया कि 1563 छात्रों की फिर से परीक्षा आज ही अधिसूचित की जाएगी और इसे संभवतः 23 जून को आयोजित किया जाएगा। परिणाम 30 जून से पहले घोषित कर दिए जाएंगे, ताकि जुलाई में शुरू होने वाली काउंसलिंग प्रभावित न हो।

और भी

अरुणाचल प्रदेश के नये सीएम पद का पेमा खांडू ने ली शपथ

भाजपा नेता पेमा खांडू ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, चाउना मीन ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। खांडू के साथ-साथ 11 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल केटी परनाइक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में शपथ दिलाई। एक दिन पहले ही खांडू को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था।  

केंद्रीय प्रर्यवेक्षक भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद और तरुण चुघ बुधवार को ईटानगर पहुंचे थे। इस दौरान, उन्होंने भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई और विधायक दल का नेता चुना। शाम को खांडू चुघ और कई विधायकों के साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) केटी परनायक से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने खांडू और उनके मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया। चुघ ने राजभवन में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बियुराम वाघ ने मुख्यमंत्री के रूप में खांडू के नाम का प्रस्ताव रखा था। पार्टी के सभी 46 विधायकों ने इसका समर्थन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की सराहना करते हुए, खांडू ने भाजपा में विश्वास जताने और उसे लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया।

मोनपा जनजाति से ताल्लुक रखते हैं पेमा खांडू
पेमा खांडू का जन्म 21 अगस्त, 1979 को तवांग में हुआ था। चीन की सीमा से सटे तवांग जिले के ग्यांगखर गांव से ताल्लुक रखने वाले पेमा खांडू मोनपा जनजाति से आते हैं। उन्होंने तवांग के बोम्बा में सरकारी माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 2000 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कला स्नातक की उपाधि हासिल की। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा।  

ऐसे हुई राजनीतिक सफर की शुरुआत
यूं तो पेमा खांडू को राजनीति विरासत में ही मिली है। उनके पिता दोरजी खांडू अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2005 में पेमा खांडू राजनीति में कदम रख दिया था, जब उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। लेकिन, उनके असल राजनीतिक सफर की शुरुआत तब हुई, जब उनके पिता दोरजी खांडू का हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया। दोरजी खांडू 2007 से 2011 तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। इसके बाद पेमा खांडू ने वर्ष 2011 में अपने ही पिता के विधानसभा क्षेत्र मुक्तो से चुनाव लड़ा और विजयी हुए। इसके बाद पेमा खांडू को अरुणाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। वर्ष 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी के नेतृत्व वाली सरकार में पेमा खांडू को शहरी विकास मंत्री नियुक्त किया गया। इसके बाद उनके राजनीतिक जीवन में बड़ा मोड़ आया।

भारत के सबसे युवा मुख्यमंत्री रहे हैं पेमा खांडू
पेमा खांडू भारत के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने 37 साल की आयु में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। खांडू के पहले अखिलेश यादव ही भारत के सबसे कम आयु वाले मुख्यमंत्री थे। अखिलेश ने 38 वर्ष की उम्र में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की गद्दी संभाली थी।  

फुटबॉल, क्रिकेट जैसे खेलों के शौकीन
पेमा खांडू खेलों के शौकीन हैं। फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन और वॉलीबॉल जैसे खेलों में उनकी बड़ी  दिलचस्पी है। उन्होंने राजनीति में आने के बाद उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खूब प्रयास किए।

और भी

रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक श्री रामोजी राव गारू का निधन।

ETV और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक श्री रामोजी राव गारू का आज निधन हो गया है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताते हुए अपने X पर लिखा की श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए।

 
रामोजी राव गारू भारत के विकास के प्रति बेहद भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनके ज्ञान से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।
और भी

नयी सरकार पहले से तेज गति से देश के विकास के लिए काम करेगी: मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल का नेता चुने जाने पर गठबंधन के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वह नए दायित्व को पूरा करेंगे और नयी सरकार पहले से तेज गति से देश के विकास के लिए काम करेगी।

 

लोकसभा के लिए नवनिर्वाचित राजग के सदस्यों और घटक दलों के प्रमुख नेताओं की संविधान सदन में आयोजित बैठक में श्री मोदी को सर्वसम्मति से राजग नेता के लिए लगातार तीसरे बार चुना गया।

इस दौरान श्री मोदी ने 18वीं लोकसभा के चुनाव में राजग की सफलता को महासफलता करार दिया और राजग गठबंधन को अब तक का सबसे सफल गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने चुनाव के दौरान देश में लोगों को बांटने का प्रयास किया और मतदान खत्म होने और नतीजे आने के बाद निराधार बातें फैलाकर देश में आग लगाने का वातावरण बनाने का प्रयास दिया। उन्होंने जीत के बाद पिछले चार दिन के दौरान राजग के सदस्यों के आचरण की सराहना की और कहा, हम जीत का पचाना जानते हैं। हमारे संस्कार में है कि हम हारे हुए का उपहास नहीं करते हैं।

श्री मोदी ने इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत को देते हुए कहा, पार्टी के लिए लाखों ने भीषण गर्मी के दौरान जिस तरह से दिन-रात काम किया और इसके लिए मैं उनको कोटि-कोटि नमन करता हूं।

उन्होंने कहा कि राजग कोई सरकार बनाने या सरकार चलाने के लिए कुछ दलों का जमावड़ा नहीं है। इस दौरान उन्होंने एनडीए (राजग) की नयी परिभाषा दी और कहा, एनडीए का मतलब न्यू इंडिया (नया भारत) डेवल्प इंडिया (विकसित भारत) और एस्पिरेशनल इंडिया (आकांक्षी भारत) है।

और भी

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना को महिला सिपाही ने मारा थप्पड़

 चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की कुलविंदर कौर पर कंगना को थप्पड़ मारने का आरोप है। यह मामला गुरुवार दोपहर लगभग 3:40 बजे  की है जब वह चंडीगढ़ से दिल्ली वापस जा रही थीं। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही इस बात पर नाराज थी की कंगना ने किसानों जो बयान दिए थे उससे वह सहमत नहीं थी ।

 
सूत्रों के अनुसार कंगना रनौत चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जब चैकिंग कर रही थीं तो वहां उपस्थित सीआईएसएफ में तैनात महिला सुरक्षा कर्मी ने जब उनसे पूछा कि मैडम आप बीजेपी से जीती हैं। आपकी पार्टी किसानों के लिए कुछ क्यों नहीं कर रही। इसको लेकर बहस हो गई। इसके बाद आरोप लग रहे है कि सीआईएसएफ की महिला कर्मी ने उन्हें थप्पड़ लगा दिया। हालांकि एयरपोर्ट से सीईओ की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है।
 
लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के सिर जीत का ताज सजा है। कंगना ने मंडी की बाजी मार ली, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। संसदीय क्षेत्र मंडी के चुनावी रण में 10 प्रत्याशी उतरे थे। मंडी सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई थीं। मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच ही रहा। कंगना ने कुल 5,37,022 वोट हासिल किए।
और भी

मणिशंकर अय्यर का बयान शहीद सैनिकों का अपमान : गौरव भाटिया

 नई दिल्ली: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान को भारत के शहीद सैनिकों का अपमान बताते हुए भाजपा ने गांधी परिवार और कांग्रेस की जमकर आलोचना की है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रख रहे हैं और 400 पार के आंकड़ों के साथ एनडीए गठबंधन फिर से सरकार बनाने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसके ठीक विपरीत कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर जनता की भावना को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहे हैं।

भाटिया ने कहा कि मणिशंकर अय्यर कह रहे हैं कि चीन ने 1962 में कथित तौर पर भारत पर आक्रमण किया और उनका यह बयान भारत की शान और तिरंगे की खातिर अपनी जान कुर्बान करने वाले बहादुर वीर सैनिकों का अपमान है। यह भारत की एकता और अखंडता पर चोट है।

उन्होंने कहा कि 1962 में चीन के हमले में हमारे बहादुर सैनिकों ने शहादत दी और जख्मी हुए लेकिन मणिशंकर अय्यर कह रहे हैं कि कथित तौर पर हमला हुआ। गौरव भाटिया ने अय्यर के बयान के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस तरह के बयान भले ही मणिशंकर अय्यर दे रहे हों, लेकिन इसके पीछे की सोच राहुल गांधी की है। अय्यर ने कुछ दिन पहले कहा था कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है और अब उनका चीन को लेकर यह बयान सामने आ गया है।

भाजपा प्रवक्ता ने पूछा कि आखिर कांग्रेस की तरफ से इन दोनों देशों को सिग्नल क्यों दिए जा रहे हैं। देश की जनता भारत विरोधी टावर को ही उखाड़ने जा रही है। बताया जा रहा है कि चुनावी माहौल में विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने 1962 में चीन द्वारा भारत पर किए गए हमले के लिए कथित शब्द का इस्तेमाल करने पर माफी तो मांग ली है लेकिन भाजपा कांग्रेस की पिछली सरकारों के रवैये का हवाला देते हुए इस मुद्दे को छोड़ने को तैयार नहीं है।

हालांकि कांग्रेस पार्टी ने खुद को मणिशंकर अय्यर के विवादित बयान से अलग कर लिया है। इस बयान के तूल पकड़ने के बाद मणिशंकर अय्यर ने भी 'कथित आक्रमण' वाले अपने बयान को लेकर माफी मांगी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस मसले पर कहा कि मणिशंकर अय्यर ने बाद में गलती से 'कथित आक्रमण' शब्द का उपयोग करने के लिए बिना शर्त माफी मांगी है।

आपको याद दिला दें कि मणिशंकर अय्यर अतीत में भी अपने कई बयानों के जरिए कांग्रेस के लिए राजनीतिक परेशानी खड़ी करते रहे हैं।

और भी

जल्द मिलेगी गर्मी से राहत : 24 घंटे में केरल पहुंच सकता है मानसून

नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान समेत कई राज्यों में तापामान 49 डिग्री तक पहुंच चुका है। देशवासी मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान जताया है।


आईएमडी ने जानकारी दी कि 30 मई को दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित राजस्थान सहित बारिश हो सकती है। वहीं, आईएमडी के अनुसार, वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। हमारा अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे में मानसून केरल में आ सकता है।

इन राज्यों में हीटेवेव को लेकर अलर्ट
हालांकि, मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने जानकारी दी कि अगले दो दिनों के लिए बिहार, झारखंड और ओडिशा के लिए हीटवेव से गंभीर हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। 3 दिनों के बाद बंगाल की खाड़ी से जब वहां नमी आएगी तो हालातों में सुधार होगा।

वहीं, 2024 पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में 31 मई तक हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।  

असम और मेघालय में आज से लेकर 2 जून तक भारी से बहुत भारी और अत्यंत भारी वर्षा की उम्मीद जताई गई है।

 

 

और भी

गर्मी से बेहोश हुए 41 बच्चे, 45 डिग्री तापमान में चल रही थी क्लास...

पटना: बिहार के बेगूसराय, मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, गोपालगंज और बांका सरकारी स्कूलों में भीषण गर्मी के कारण छात्र, छात्राएं, शिक्षक, प्रधानाध्यापिका और रसोइया समेत 95 लोग बेहोश हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सबसे अधिक बेगूसराय में 41 और जमुई में बच्चे और शिक्षक बीमार पड़ें हैं। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। अभिभावकों का कहना है कि भीषण गर्मी में भी बच्चों को छुट्टी नहीं दी गई है। शिकायत करने पर कहा जाता है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने स्कूल को बंद करने का आदेश नहीं दिया है। अभिभावकों का कहना है कि 42 से 45 डिग्री तापमान के कारण बच्चे स्कूल में ही बीमार पड़ रहे हैं।

बेगूसराय में बढ़ते गर्मी के बीच अलग-अलग स्कूलों में पढ़ रहे 41 से अधिक बच्चे बेहोश हो गए। बेहोशी के हालात में छात्र और छात्राओं को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सभी  का इलाज चल रहा है। शेखपुरा के एक स्कूल में लू के कारण कई छात्र बेहोश हो गए। सभी छात्रों के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मनकौल गांव के हाई स्कूल में एक के बाद एक 13 से अधिक बच्चे बेहोश होने लगे। आननफानन में उन्हें शिक्षकों ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मुंगेर के धरहरा प्रखंड के तीन स्कूलों पांच छात्र बेहोश हो गए। इतना ही नहीं उच्च विद्यालय हेमराजपुर में परीक्षा के दौरान एक शिक्षक भी बेहोश हो गए।


बांका समेत इन जिलों के स्कूल में भी बच्चे बेहोश
बांका जिले के शंभूगंज के मिर्जापुर पंचायत स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय में खाना बनाने के दौरान रसोइया बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। गोपालगंज उचकागांव प्रखंड क्षेत्र के तीन अलग-अलग विद्यालयों के 11 छात्र बुधवार के दिन अचानक विद्यालय में अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। जिन्हें शिक्षकों एवं छात्रों की मदद से किसी तरह से होश में लाने के बाद छात्रों के सहयोग से उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय कमरपुर में 4 छात्र व एक रसोईया बेहोश हुईं। मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर पट्टी स्कूल में तीन छात्रा गर्मी से बेहोश हो गईं। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है।

जमुई में विद्यालय प्रधान समेत तीन शिक्षक बेहोश
वहीं जमुई के उत्क्रमित विद्यालय में तीन बच्चे, नर्बदा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक बच्चे, बरहट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौहानगढ़ में दो, कन्या मध्य विद्यालय मलयपुर में आठ बच्ची व दो शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरसोता में एक बच्ची तथा लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत मकतब स्कूल मटिया के दो बच्चे बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। जहां आननफानन में स्कूल के शिक्षकों ने बच्चे को क्लास रूम में बेंच पर सुलाकर होश में लाया गया और इसकी सूचना बच्चे के अभिभावक को दी गई। जिसके बाद अभिभावक बच्चे को अपने साथ ले गए। वहीं लक्ष्मीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छप्परघुट्टो की प्रधनाध्यापिका मेरीगोरेटी सोरेन की भी तबीयत बिगड़ गई जिससे बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। हालांकि लक्ष्मीपुर के अलावा जमुई सदर में एक शिक्षक, झाझा में दो शिक्षक के बेहोश होने की सूचना है।

भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे
इस भीषण गर्मी के कारण मटिहानी मध्य विद्यालय में एक दर्जन से अधिक छात्राएं बेहोश होकर स्कूल में ही गिर गई। इसके बाद आननफानन में स्कूल के शिक्षकों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए मटिहानी पीएससी में भर्ती कराया। इनका इलाज जारी है। शिक्षकों ने बताया है कि भीषण गर्मी में सुबह 6:00 बजे से ही विद्यालय संचालित होता है। और इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। दूसरी तरफ विद्यालय में पढ़ रहे हैं। छात्र एवं छात्रा बेहोश होकर नीचे गिर रहे हैं।

और भी