हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

राशन वितरण मामले में गिरफ्तार बंगाल के मंत्री अस्पताल में भर्ती

कोलकाता: करोड़ों रुपये के राशन वितरण मामले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मल्लिक मंगलवार शाम से बेचैनी महसूस कर रहे थे और आखिरकार सुधार गृह के अधिकारी उन्हें देर रात कोलकाता में राज्य संचालित एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के आपातकालीन प्रभाग में ले गए।

गहन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने का फैसला किया। उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग के एक केबिन में रखा गया है। हालांकि, घटनाक्रम से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि वह कार्डियोलॉजिस्ट के बजाय न्यूरोमेडिसिन विशेषज्ञ की निगरानी में हैं। पश्चिम बंगाल में नौकरी के बदले करोड़ों रुपये के मामले के मुख्य आरोपियों में से एक सुजय कृष्ण भद्र को वर्तमान में उसी अस्पताल में एक अन्य केबिन में रखा गया है। मल्लिक ने पहले भी बेचैनी की शिकायत की थी और अस्पताल में भर्ती होना चाहते थे।

 
और भी

मीराबाई जन्मोत्सव में भाग लेने मथुरा आयेंगे पीएम मोदी

मथुरा:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 नवंबर को मथुरा में संत मीराबाई की 525वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ में हिस्सा लेंगे।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री मोदी शाम साढ़े चार बजे मथुरा आयेंगे।

संत मीराबाई जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ ही वह संत मीरा बाई के सम्मान में एक स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। इसके अलावा वे इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम संत मीराबाई की स्मृति में पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत का प्रतीक भी होगा।

 

और भी

सांसद संजय सिंह की याचिका पर ED को नोटिस

दिल्ली: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ED को नोटिस जारी किया है। संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें हाई कोर्ट ने AAP सांसद को शराब घोटाले में गिरफ्तार किए जाने और उन्हें रिमांड पर लिए जाने से संबंधित एक याचिका को खारिज कर दी थी।

दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना औऱ एसवीएन भाटी की बेंच ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी संजय सिंह की याचिका पर केंद्र औऱ ईडी को नोटिस जार किया औऱ इसपर 11 दिसंबर तक जवाब मांगा है. पीठ ने आदेश दिया कि अगर सिंह नियमित जमानत के लिए याचिका दायर करते हैं तो इस पर 20 अक्टूबर को दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले में की गई टिप्पणी से स्वतंत्र रूप से विचार किया जाना चाहिए।

गिरफ्तारी से पहले ईडी की टीम ने संजय सिंह से कई घंटों तक लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद दिल्ली की एक अदालत ने संजय सिंह को जेल भेज दिया था।. जेल में जाने के बाद संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में चुनौती दी। संजय सिंह की तरफ से अदालत में दलील देते हुए कहा गया था कि उनकी गिरफ्तारी गैर-कानूनी है और सत्ता का इस्तेमाल कर उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है. संजय सिंह ने ईडी पर कानून का पालन नहीं करने का आरोप भी लगाया था।

 

 

और भी

अहमदाबाद के नारायण घाट पर भव्य छठ पूजा का हुआ आयोजन

अहमदाबाद (एजेंसी) । लोक आस्था का महापर्व का आज भगवान भास्कर को अर्ध के साथ संपन्न हुआ । बिहार कल्चरल एसोसिएशन के तत्वाधान में अहमदाबाद के ऐतिहासिक नारायण घाट पर पहली बार भव्य छठ पूजा का अयोजन किया गया । यह घाट कई धार्मिक अनुष्ठानों के लिए प्रसिद्ध है । चार दिनों तक चलने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के इस महापर्व की तैयारी अहमदाबाद में बसने वाले उत्तर भारतीयों ने भी किया।


अहमदाबाद में उत्तर भारत और मूल रूप से बिहार के भाई-बहनों द्वारा शहर के सुभाष ब्रिज के नारायण घाट पर पूजा-अर्चना व रात्रि जागरण किया गया। जिले में रह रहे बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोग गुरुवार को अहमदाबाद के विभिन्न इलाकों में साबरमती नदी के तट पर एकत्र हुए और प्रार्थना की ।

इस अवसर पर श्री पी के झा CGM, MSME  मंत्रालय एवं श्रीमती नेहा कुमारी आई.ए.एस-  Deputy Municipal Commissioner अहमदाबाद   ने भी पूजा अर्चना की । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पी के झा ने सभी को छठ की शुभकामना दी और बिहार कल्चरल एसोसिएशन के व्यस्थापक को कुशल पूर्वक छठ पूजा के आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया ।  IAS नेहा कुमारी जो ख़ुद यह ब्रत करती है और सूर्य भगवान को अर्ग दिया कहा की इस घाट पर पूजा अर्चना करने में बहुत अच्छा लगा और सभी को शुभ संदेश दिया!

बिहार कल्चरल एसोसिएशन के श्री कुलेश झा और नागेंद्र झा ने कहा कि “हर साल, शहर के विभिन्न हिस्सों में नदी के किनारे पूजा का आयोजन किया जाता है। हमें उम्मीद है कि छठ पूजा करने वालों के लाभ के लिए नारायण घाट पर छठ का आयोजन बिहार बासियों के लिए एक नया आयाम है और गुजरात सरकार एवं प्रसासन का सहयोग प्रसंशनीय है ।

उन्होंने आगे कहा कि छठ पूजा आयोजन पर लोगों की भीड़ एकत्रित होना के  लिहाज से खतरनाक हो सकता है इसलिए इस वर्ष प्रभात कुमार झा साहब के अथक प्रयासों से प्रसाशन से अनुरोध कर सुभाष ब्रिज के नारायण घाट पर छठ पूजा मनाने की अनुमति प्रदान की गई, क्योंकि इस महापर्व के दौरान नदी किनारों पर हर साल करीब एक लाख लोग एकत्रित होते हैं।
और भी

ड्रेसिंग रूम पहुंचकर पीएम मोदी ने शमी को गले लगाया

अहमदाबाद: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। कंगारुओं ने भारत को छह विकेट से हराया। इस हार के बाद भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में गए थे और उनके भावुक होने की तस्वीर भी सामने आई थी। रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज और विराट कोहली समेत तमाम खिलाड़ी भावुक नजर आए थे। ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रेसिंग रूम में भारतीय क्रिकेटरों से मुलाकात भी की। इसकी तस्वीर सामने आई है। पीएम ने भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।



जडेजा ने शेयर की तस्वीर
भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पीएम के ड्रेसिंग रूम में आने की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा- हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था, लेकिन फाइनल में हम हार गए। हम सभी दुखी हैं, लेकिन हमारे देश के लोगों का समर्थन हमें आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। उनका दौरा विशेष और बहुत प्रेरणादायक था।

प्रधानमंत्री ने शमी को लगाया गले
शमी ने भी पीएम से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा- दुर्भाग्य से कल हमारा दिन नहीं था। मैं पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मेरा समर्थन करने के लिए सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहता हूं। विशेष रूप से ड्रेसिंग रूम में आने और हमारा उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं। हम वापसी करेंगे!

गृह मंत्री अमित शाह भी मैच देखने पहुंचे थे
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के देखने के लिए कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दूसरी पारी के दौरान स्टेडियम में नजर आए। पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह नजर आए। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए पीएम मोदी के अलावा बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंचीं। शाहरूख खान, गौरी खान, आशा भोसले, अनुष्का शर्मा, आथिया शेट्टी समेत अन्य कई दिग्गज स्टेडियम में मौजूद रहे।

और भी

नए मंदिर में पांच बार होगी रामलला की आरती

पुजारियों के लिए अब तक 115 वैदिकों का साक्षात्कार

अयोध्या: राममंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नियमावली यानी आचार संहिता तैयार करा रहा है। इसके लिए गठित की गई धार्मिक समिति की दो दिवसीय बैठक हो चुकी है। बैठक में सदस्यों ने नियमावली पर घंटों मंथन किया। तय हुआ है कि नए राममंदिर में भी रामलला की आरती पांच बार की जाएगी।

बैठक में पूजन-अर्चन के विधान को लेकर चर्चा की गई। नए मंदिर में रामलला का पूजन विधान रामानंदीय परंपरा के अनुकूल होगा। समिति ने बैठक में पूजन विधान से लेकर रामलला के श्रृंगार व भोग, त्योहार, पर्व व अन्य विशेष अवसरों पर श्रृंगार व भोग आदि पर चर्चा की। हर माह की एकादशी को रामलला को किस प्रकार का भोग अर्पित किया जाए, इस पर भी विचार हुआ।

 

मकर संक्रांति, होली, रामनवमी, झूलनोत्सव, कार्तिक परिक्रमा, रामविवाह आदि उत्सव रामलला के दरबार में किस तरह और किस स्वरूप में मनाए जाएं इन सबकी आचार संहिता बनाई जा रही है। बैठक में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, जगद्गुरु विश्वेशप्रपन्न तीर्थ, महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत डॉ़ रामानंद दास मौजूद रहे।

पुजारियों के लिए 115 वैदिकों का हुआ साक्षात्कार
राममंदिर में पूजा-अर्चना के लिए प्रशिक्षित पुजारी रखे जाने हैं। इसके लिए ट्रस्ट ने आवेदन मांगा था। 84 कोसी सीमा क्षेत्र के ही आवेदन स्वीकार किए गए हैं। 31 अक्तूबर तक दो हजार वैदिक आचार्य व बटुकों ने आवेदन किया है। इनका साक्षात्कार भी रविवार से शुरू कर दिया गया है। अब तक 115 वैदिक आचार्यों का साक्षात्कार हो चुका है। दिल्ली से आए वैदिक आचार्य चंद्रभानु शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में करीब 50 वैदिक बटुकों का चयन होगा। फिर इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा, इसके बाद एक परीक्षा होगी परीक्षा में जो उत्तीर्ण होगा उसे पुजारी के लिए चयनित किया जाएगा। दिसंबर से प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हो जाएगा।

 

और भी

एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर राशिद कालिया को STF ने किया ढ़ेर

झांसी : उत्तर प्रदेश एसटीएफ और झांसी के मऊरानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सितौरा गांव में शनिवार सुबह कानपुर के चर्चित पिंटू सेंगर हत्या मामले में वांछित इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया।

मुख्यालय लखनऊ से आयी एसटीएफ और मऊरानीपुर थाना पुलिस की सवा लाख के इनामी बदमाश के साथ मऊरानीपुर थानाक्षेत्र में झांसी -खजुराहो हाईवे पर सितौरा गांव में सुबह सात बजे मुठभेड हुई ।

पुलिस और बदमाश का आमना सामना होने पर दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक गोली शातिर बदमाश राशिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ बीरू के सीने में लगी। गोली लगने के बाद बदमाश को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है इस बीच फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है।

और भी

तेजी से आगे बढ़ रहा ‘मिधिली’ चक्रवात

इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

 

दिल्ली: चक्रवाती तूफान 'मिधिली' बांग्लादेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है और इस चक्रवाती तूफान के कारण उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने मिजोरम में भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मिजोरम सरकार ने भी अलर्ट जारी कर दिया है और राहत व बचाव टीम को अलर्ट मोड में रखा है।

बांग्लादेश के तट से टकराएगा ‘मिधिली’
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और चक्रवाती तूफान मिधिली आज बांग्लादेश तट को पार करेगा। इस बीच मिजोरम में शुक्रवार से तेज बारिश जारी है और इस कारण जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित हो गया है।

बांग्लादेश से करीब 40 किमी दूर है चक्रवात
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मिधिली कमजोर होकर त्रिपुरा और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर मैजडीकोर्ट से लगभग 50 किमी उत्तर-पूर्व, अगरतला से 60 किमी दक्षिण-पूर्व में गहरे दबाव में बदल गया है। यह तूफन फिलहाल तटीय क्षेत्र से 40 किमी दूर है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान मोंगला और खेपुपारा के बीच बांग्लादेश तट को पार कर सकता है।

इधर तमिलनाडु में भी भारी बारिश
तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण जनजीवन बेहाल है। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के नालुमुक्कु और ओथु में 10 सेमी, कन्नाडियन एनीकट में 9 सेमी, कक्काची में 8 सेमी और मंजोलाई में 7 सेमी बारिश हुई है। IMD के मुताबिक, शनिवार तक नागालैंड, मणिपुर, असम और मेघालय में भी भारी बारिश जारी रह सकती है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में इस दिनों छठ पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और इस दौरान मौसम का मिजाज भी बदल चुका है। पटना और आसपास के जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहता है। पटना का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार में मौसम साफ रहेगा और छठ पर्व में मौसम किसी भी तरह की बाधा पैदा नहीं करेगा।

 

 

 

और भी

मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर वोटिंग जारी, अबतक 10.39 प्रतिशत मतदान

भोपाल: मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा के चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है।


प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 10.39 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 5,60,58,521 करोड़ मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीट के लिए 64,523 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है।

 


इनमें 47,760 ग्रामीण और 16,763 शहरी क्षेत्रों में हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल, राज्य सशस्त्र बल, जिला पुलिस, होमगार्ड सहित विशेष पुलिस है। 35 हजार मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने जैत में किया मतदान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा निर्वाचन के लिए सीहोर जिले के आदर्श मतदान केंद्र  ग्राम जैत  के शासकीय माध्यमिक शाला भवन में मताधिकार का उपयोग किया। माध्यमिक शाला जैत स्थित मतदान केंद्र में मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह सहित उनके दोनों पुत्रों कार्तिकेय चौहान एवं कुणाल चौहान ने भी मतदान किया।

रतलाम में उत्साह के साथ शुरू हुआ मतदान, कई केंद्रों पर लगी कतारे

 


लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव को मनाने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। हल्की सर्दी के बीच सुबह से लोग मतदान के लिए अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं और मतदान कर रहे हैं। सुबह 7 बजे पहले से ही रतलाम जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मतदान शुरू होने के साथ ही मतदाताओं ने मतदान करने शुरू कर दिया। मतदान के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और कई मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए मतदाताओं की कथाएं लगी हुई है। ग्राम शिवपुर में ईवीएम मशीन में खराबी आने से सुबह 7 बजे शुरू नही हो मतदान। इंजीनियर द्वारा ठीक करने के बाद सुबह करीब 8 बजे मतदान शुरू हुआ। वहीं सिमलावदा स्थित केंद्र पर 25 मिनिट वोटिंग बंद रही वीवीपैड मशीन खराब हो गई थी सेक्टर प्रभारी ने मशीन बदली उसके बाद पुनः मतदान शुरू हुआ।

 



छिंदवाड़ा में शिकारपुर मतदान केंद्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने किया मतदान
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मतदान किया। इस दौरान सांसद नकुल नाथ के साथ प्रिया नाथ भी मौजूद रहीं। शिकारपुर स्थित मतदान केंद्र में कमल ने मतदान किया शिकारपुर सौसर विधान सभा क्षेत्र में आता है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ छिंदवाड़ा से विधान सभा चुनाव के लिए प्रत्याशी भी हैं।

 

 

और भी

कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में चलीं तलवारें, कई घायल...

महू: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच कई जगहों से छिटपुट हिंसा की खबरें आ रही हैं।  इंदौर में दो गुटों में झड़प की बात सामने आई है। घटना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाठियां भांजी। मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में अज्ञात लोगों की गोलीबारी में भाजपा उम्मीदवार और आप समर्थक घायल हो गए हैं। वहीं महू में तलवारबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।


दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे थे। बडगोंदा टीआई कैलाश सोलंकी ने बताया दोनों पक्ष के लोग घायल है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

 

मुरैना में मतदान के दौरान दिमनी विधानसभा क्षेत्र में पथराव और झड़प की सूचना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुरैना के एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी किसी चीज की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यहां कुछ घरों के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद है।

 

 

 
और भी

नड्डा ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र, जानें इसके अहम् बिंदु...

जयपुर: राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में पार्टी का संकल्प पत्र को जारी किया। इससे पहले भाजपा ने अपना चुनावी संकल्प पत्र तैयार करने के लिए संकल्प यात्रा तक निकाली थी, जिसमें संकल्प रथ हर जिले और विधानसभा में पहुंचे थे। पार्टी के अनुसार, संकल्प पत्र बनाने से पहले आम जनता की इच्छा और समस्या जानने का प्रयास किया गया था। वहीं करोड़ के आसपास सुझाव और पर्चियां एकत्र की गई।


इस बार के घोषणा-पत्र में क्या है?
गुरुवार को भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। अपने घोषणा-पत्र में भाजपा ने 'जन जन की पुकार, आ रही है भाजपा सरकार' का नारा भी दिया है। 75 पन्ने के संकल्प पत्र में तमाम वर्गों और क्षेत्रों के लिए संकल्पों पर जोर दिया गया है।

किसानों के लिए क्या?
अपने संकल्प पत्र में किसानों से भी भाजपा ने कई वादे किए हैं। इनमें 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं की खरीदी की बात है। गेहूं और धान की MSP पर बोनस की व्यवस्था करने की बात भी कही गई है। प्रदेश में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की मौजूदा राशि को बढ़ाकर किसानों को सालाना 12,000 रुपये की आर्थिक मदद करने का भी वादा किया गया है।

घोषणा पत्र जारी करते वक्त भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के 19,400 ऐसे किसान हैं, जिनकी जमीन कुर्क कर ली गई है। हम कांग्रेस सरकार के राज में नीलाम हुई किसानों की जमीनों का उचित मुआवजा देने के लिए मुआवजा नीति लाएंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि आगे किसानों की जमीन नीलाम ना हो और इसके लिए एक नोटिफिकेशन लाएंगे।

 



मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सभी लघु सीमांत, बटाईदार किसानों और खेतिहर श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने का वादा किया गया है। गेहूं की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के ऊपर बोनस प्रदान करके ₹2,700 प्रति क्विंटल पर खरीदने की व्यवस्था की जाएगी। एमएसपी पर ज्वार एवं बाजरा की खरीद की व्यवस्था की जाएगी और श्री अन्न प्रमोशन एजेंसी की स्थापना होगी। ऊंट संरक्षण और विकास मिशन शुरू किए जाएंगे, जिसके अंतर्गत राज्य पशु ऊंट के पालन और संरक्षण के लिए किसानों को सहायता प्रदान की जाएगी।

महिलाओं के लिए क्या संकल्प दिए हैं?
घोषणा-पत्र में भाजपा ने कहा कि प्रत्येक जिले में कम से कम एक महिला थाना स्थापित करेंगे। सभी पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क स्थापित करेंगे और सभी प्रमुख शहरों में एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन करेंगे। सभी प्रमुख शहरों में पिंक बस का नेटवर्क शुरू किया जाएगा। पुलिस बल में महिलाओं की न्यूनतम 33% भर्ती सुनिश्चित की जाएगी।

भाजपा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों में महिला सुरक्षा के लिए  सीसीटीवी लगाएंगे एवं 500 कालिका पेट्रोलिंग टीम तैनात करेंगे। वहीं महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों के मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के लिए नए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करेंगे। लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों की बालिकाओं के जन्म पर सेविंग बांड प्रदान करके कक्षा 6 में ₹6,000, कक्षा 9 में ₹8,000, कक्षा 10 में ₹10,000, कक्षा 11 में ₹12,000, कक्षा 12 में 14,000, व्यावसायिक पाठ्यक्रम के पहले एवं अंतिम वर्ष में ₹50,000, 21 वर्ष की उम्र में 1 लाख की मुश्त राशि प्रदान की जाएगी।

 



घोषणा-पत्र के वादों के मुताबिक, मुख्यमंत्री फ्री स्कूटी योजना शुरू होगी, जिसके अंतर्गत कक्षा 12वीं पास करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही लखपति दीदी योजना शुरू होगी, जिसके अंतर्गत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं की कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनकी वार्षिक आय कम से कम ₹1 लाख हो, यह सुनिशित किया जाएगा। प्रदेश की सभी गरीब परिवार की छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। वहीं, राजस्थान सशस्त्र बल (आरएसी) के अंतर्गत 3 महिला पुलिस बटालियन- पदमिनी, काली बाई एवं अमृता देवी शुरू की जाएगी। सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को ₹450 में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा।

 



भाजपा ने कहा कि वह पीएम मातृ वंदना योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को ₹5,000 से बढ़ाकर ₹8,000 करेगी और इसका 100% कवरेज सुनिश्चित किया जाएगा।

शिक्षा और युवा के लिए क्या है खास?
प्रदेश के प्रत्येक संभाग में आई.आई.टी की तर्ज पर राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी स्थापित किए जाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से स्कूल बैग, किताबें एवं यूनिफॉर्म खरीदने के लिए ₹1,200 की वार्षिक सहायता प्रदान की जाएगी।

संकल्प पत्र में कहा गया कि राजस्थान खेल आधुनिकीकरण मिशन शुरू होगी, जिसके अंतर्गत सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों समेत पूरे प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण एवं नवीनीकरण किया जाएगा। भाजपा ने अगले पांच वर्षों में प्रदेश के युवाओं को 2.5 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या है?

संकल्प पत्र जारी करते हुए भाजप ने कहा कि स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार एवं नवीनीकरण किया जाएगा। 350 नए जन औषधि केंद्र स्थापित होंगे, ताकि नागरिकों को कम कीमत में जरूरी दवाइयां मिल सकें। ₹40,000 करोड़ के निवेश के साथ भामाशाह हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू किया जाएगा।

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा कि प्रदेश के प्रत्येक संभाग में एम्स की तर्ज पर राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, हम वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। इसके अलावा 15,000 डॉक्टर एवं 20,000 पैरा मेडिकल स्टाफ की नई नियुक्तियां किए जाने की बात की गई है। एमबीबीएस और अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों में 6,000 नई सीटें को जोड़ने का जिक्र भी किया गया है।
कानून व्यवस्था के लिए क्या गारंटी है?

पेपर लीक मामलों की त्वरित जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन किया जाएगा। भाजपा ने यह भी कहा कि फर्टिलाइजर, मिड-डे मील, खनन, पीएम आवास, जल जीवन आदि घोटालों की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम स्थापित करेंगे एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

घोषणा-पत्र में भाजपा ने वादा किया कि श्वेत पत्र लाकर पिछली सरकार के राज में हुए सभी भ्रष्टाचार के मामलों जैसे सरकारी विभागों में छुपाई गई करोड़ों की संपत्ति एवं सोना, बिजली विभाग घोटाला, पुलिस भ्रष्टाचार, इत्यादि का खुलासा करेंगे एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

 



संकल्प पत्र में कहा गया कि भारत विरोधी ताकतों के स्लीपर सेल की जांच करने और उन पर अंकुश लगाने हेतु विशेष पुलिस सेल स्थापित करेंगे और गैंगवार को रोकने के लिए एक विशेष एंटी- गैंगस्टर टास्क फोर्स की स्थापना करेंगे।

आधारभूत संरचना के लिए क्या वादे किए गए हैं?
संकल्प तर के अनुसार, केंद्र सरकार के साथ मिलकर जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। भाजपा ने कहा कि वह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में होने वाली बिजली चोरी और बिजली कटौती को समाप्त कर घरेलू क्षेत्रों में 24x7 बिजली सुनिश्चित करेगी।

केंद्र सरकार के साथ मिलकर 28 रेलवे परियोजनाओं को समय से पूरा किया जाएगा। पार्टी ने कहा कि जयपुर मेट्रो के नेटवर्क का विस्तार करेंगे एवं प्रमुख शहरों में मेट्रो लाइनों के विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करेंगे। इसमें 2025 तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी घरों में पानी उपलब्ध कराए जाने का भी उल्लेख किया गया है।

अन्य खास बिंदु क्या हैं?
भाजपा ने वादा किया कि राजस्थान में अगले 5 वर्षों के लिए प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के क्रियान्वयन को जारी रखेंगे, जिसके अंतर्गत सभी गरीब परिवार को मुफ्त राशन प्रदान करेंगे। हम प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करके, यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदेश का कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा। वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की पेंशन को बढ़ाकर ₹1500 प्रतिमाह की जाएगी। केंद्र सरकार के साथ मिलकर एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत जिलों को चयनित उत्पादों के उत्पादन एवं निर्यात हब के रूप में विकसित किए जाएंगे।

भाजपा ने कहा कि वह अगले 5 वर्षों में राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स की स्थापना करके राजस्थान की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करेंगे। हम प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 50 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए अटल प्रगति पथ, बठिंडा अजमेर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की जाएगी। राजस्थान को भारत की एक्सप्रेसवे राजधानी बनाने के लक्ष्य से एक टास्क फोर्स बनाया जाएगा जो छह महीने के अंदर नए एक्सप्रेसवे के मार्गों की पहचान कर निर्माण की योजना तैयार करेगी।

 

 

 
और भी

भारत रूस से खरीदेगा विमान रोधी इग्ला मिसाइल

नई दिल्ली: भारतीय सेना को संवेदनशील अग्रिम मोर्चों पर और सशक्त बनाने के लिए भारत रूस से उसकी विमान रोधी इगला एस श्रेणी की मिसाइलें हासिल करेगा। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि भारत मेक-इन-इंडिया अभियान के तहत इन मिसाइलों का उत्पादन देश में ही करना चाहता है और इसके लिए प्रयासरत है। इगला एक मैन पोर्टेबल यानी मानव संचालित एयर डिफेंस रक्षा प्रणाली (एमएएनपीएडीएस) है।

 

इसकी मदद से दुश्मन के विमानों और हेलीकाप्टरों को मार गिराया जा सकता है। कम दूरी की इस मिसाइल की मारक क्षमता पांच से छह किलोमीटर तक है। कितनी मिसाइलों की खरीद की जा रही, यह अभी स्पष्ट नहीं: सूत्रों का कहना है कि भारत ने पांच महीने पहले ही भारतीय सेना के लिए इगला एस श्रेणी की हाथ से संचालित मिसाइलों के एक बैच का सौदा पक्का कर लिया है। नए हथियार 1990 में सेना में शामिल हुई इगला मिसाइलों का स्थान लेंगी। फिलहाल यह नहीं पता है कि अभी कितनी मिसाइलों की खरीद की जा रही है।

 

रूस की सरकारी हथियार निर्यात एजेंसी रोसोबोर्नएक्सपोर्ट के सीईओ एलेक्जेंडर मिखीव ने बताया कि दुबई में इगला एस एयर डिफेंस प्रणाली के लाइसेंस उत्पादन के लिए भारत ने दस्तखत कर दिए हैं। इसके बाद हम एक भारतीय निजी कंपनी के सहयोग से भारत में इसका उत्पादन शुरू कर देंगे। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए भारत का जोर सीमा की चाक-चौबंद सुरक्षा पर है।

 

 

 
और भी

पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग ने प्रियंका गांधी को भेजा नोटिस

नई दिल्ली:  निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में एक चुनावी जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा को नोटिस जारी किया है। प्रियंका गांधी को गुरुवार रात 8 बजे तक जवाब देने को कहा गया है।मंगलवार रात प्रियंका गांधी को भेजे गए नोटिस में चुनाव आयोग ने कहा, आयोग को 10 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी से एक शिकायत मिली है, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक रैली में आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में झूठे बयान दिए हैं, जिससे जनता गुमराह हो सकती है और प्रधानमंत्री की छवि खराब हो सकती है।

आयोग ने कहा कि आम तौर पर जनता मानती है कि किसी वरिष्ठ नेता का बयान सच होता है।पोल पैनल ने कहा, आपको बताए गए तथ्यों को सत्यापित करना चाहिए ताकि मतदाताओं को गुमराह करने की कोई गुंजाइश न रहे। आयोग ने कहा, आप अपने बयान पर 16 नवंबर, 2023 को रात 8 बजे तक स्पष्टीकरण देें। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आपके खिलाफ उचित कार्रवाई क्यों न की जाए। निर्धारित समय के भीतर आपकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर यह माना जाएगा कि आपको इस मामले में कुछ भी नहीं कहना है और चुनाव आयोग आपसे कोई और संदर्भ लिए बिना मामले में उचित कार्रवाई या निर्णय लेगा।

 

 

और भी

24 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या नगरी, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार दिवाली को ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। 11 तारीख को होने वाले अयोध्या दीपोत्सव में 21 लाख दीपकों को सफलतापूर्वक प्रज्ज्वलन करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा।


धनतेरस के बाद आज देशभर में नरक चतुर्दशी पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसकी सबसे ज्यादा रौनक भगवान राम की नगरी अयोध्या में देखने को मिलेगी। आज राजा राम की अयोध्या करीब 24 लाख दीयों से जगमगाएगी। यहां सरयू नदी के 51 घाट पर दीपोत्सव मना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐतिहासिक फैसला
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार दीपावली के त्योहार को ऐतिहासिक बनाने के लिए 11 तारीख को अयोध्या में दीपोत्सव मनाने का फैसला लिया है। जिसमें 21 लाख दीपों को सफलतापूर्वक प्रज्ज्वलित किया जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक राम की नगरी में आज करीब 24 लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

छात्र-छात्रा भी सहयोग में जुटे
ललित कला विभाग के समन्वयक प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव व संयोजक डॉ. सरिता द्विवेदी ने जानकारी दी है कि अयोध्या में करीब 150 छात्र-छात्राओं उनकी टीम मंदिर मॉडल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कई स्वयंसेवक नंगे पैर सरयू नदी के घाट पर दीपकों को सजाने में लगे हुए हैं। घाट पर आने वाले हर आगंतुक के जूते चप्पल बाहर ही उतार दिए जाते हैं। यहां स्वयंसेवक वीरेंद्र, सुमन, गौरव, साक्षी, नितेश ने जानकारी दी है कि बुधवार से ही घाट पर दीयों को सुसज्जित करने का कार्य कर दिया गया है। सरयू नदी के घाट पर अभी तक 1 लाख से ज्यादा रखे जा चुके हैं।

 

 

और भी

श्रीलंका को हराने के बाद सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की जगह पक्की

नई  दिल्ली: आईसीसी विश्‍व कप 2023 मैच में गुरुवार को न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर 160 गेंद बाकी रहते पांच विकेट से जीत से उसका नेट रन रेट (एनआरआर) +0.743 तक बढ़ गया है और सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो गई है। न्यूजीलैंड ने भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ विश्‍व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। श्रीलंका पर न्यूजीलैंड की जोरदार जीत का मतलब है कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल चरण की रूपरेखा तभी बदल सकती है जब कुछ नाटकीय घटित हो। अंक तालिका में भारत के पहले स्थान पर रहने का अनुमान है, जबकि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहेंगे। सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। श्रीलंका पर ब्लैक कैप्स की जीत का मतलब है कि वे चौथे स्थान पर रहने के लिए बॉक्स सीट पर बैठे हैं और भारत के लिए सबसे संभावित प्रतिद्वंद्वी हैं, हालांकि पाकिस्तान के पास अभी भी इंग्लैंड पर बड़ी जीत के साथ नॉकआउट चरण में अंतिम स्थान का दावा करने का एक बाहरी मौका है।

न्यूजीलैंड की बड़ी जीत के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान का समीकरण लगभग असंभव है। यदि वे पहले बल्लेबाजी करते हैं, तो उन्हें कम से कम 287 रनों के अंतर से जीतना होगा और यदि वे पीछा कर रहे हैं, तो उन्हें इंग्लैंड को 50 रनों पर आउट करना होगा और दो ओवर में लक्ष्य का पीछा करना होगा या तीन ओवर में 100 रन बनाने होंगे।

और भी

भारत ने क़तर में आठ भारतीयों को मौत की सज़ा के ख़िलाफ़ अपील दायर की

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कतर में आठ भारतीयों को मौत की सजा सुनाये जाने के मामले में कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं और भारत ने इसके खिलाफ अपील दायर की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कल शाम नई दिल्‍ली में संवाददाताओं को बताया कि कतर की अदालत का यह फैसला गोपनीय है और इसे सिर्फ कानूनी टीम के साथ साझा किया गया है। उन्‍होंने इस संवेदनशील मामले में किसी अनुमान या अटकलबाजी से बचने का आग्रह किया।

श्री बागची ने कहा कि विदेश मंत्रालय इस मामले में कतर के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित लोगों को सभी कानूनी और राजनयिक सहयोग उपलब्‍ध कराया जायेगा।

श्री बागची ने कहा कि मंत्रालय सजा सुनाए गए भारतीयों के परिवार के साथ संपर्क में हैं और विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने उनसे बातचीत भी की है।

 

 

और भी

योगी आदित्यनाथ को मिला राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का न्योता

लखनऊ: श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए आमंत्रित किया। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, हम 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण देने आए थे।

अयोध्या मुक्ति और मोक्क्ष की नगरी है जो लंबे समय बाद अपने मूल रूप में आ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जीवन धन्य हो गया है। मन आह्लादित है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारी स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज, चम्पत राय एवं राजेंद्र पंकज ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु मुझे आमंत्रित किया है।

 

 

और भी

पीएम मोदी ने आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक बताते हुए, जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

आडवाणी के जन्मदिन के मौके पर देश के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि उनके ( लालकृष्ण आडवाणी) दूरदर्शी नेतृत्व ने राष्ट्रीय प्रगति और एकता को आगे बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा, लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह ईमानदारी और समर्पण के प्रतीक हैं जिन्होंने महान योगदान दिया है जिससे हमारा देश मजबूत हुआ है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने राष्ट्रीय प्रगति और एकता को आगे बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए आगे कहा, मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनके प्रयास 140 करोड़ भारतीयों को प्रेरित करते रहते हैं।

 

 

और भी