हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

शिवराज सिंह चौहान अभी मुख्यमंत्री हैं, विस चुनाव के बाद पार्टी तय करेगी : शाह

भोपाल ; मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में बीजेपी सरकार में बीते चार बार से शिवराज सिंह चौहान ही मुख्यमंत्री हैं, लेकिन इस बार बीजेपी ने कहा है कि चुनाव बाद पार्टी तय करेगी कि राज्य का सीएम कौन होगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम पद के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, "शिवराज सिंह चौहान अभी मुख्यमंत्री हैं, चुनाव के बाद कौन होगा, इस बारे में पार्टी को तय करना है।" मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 'गरीब कल्याण महाअभियान' के नाम से अमितशाह ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड (2002-2023) पेश किया और संवाददाताओं से बात की।

इस दौरान सवाल पूछा गया कि बीजेपी को बहुमत मिलने पर अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर अमित शाह ने कहा, “शिवराज सिंह चौहान अभी मुख्यमंत्री हैं, विधानसभा चुनाव के बाद क्या करना है, किसे जिम्मेदारी देनी है, इसके बारे में पार्टी को तय करना है। पार्टी का काम पार्टी को करने दीजिए, आप मत कीजिए।

अमित शाह ने विरोधियों के 24 घोटालों का जिक्र किया और कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए. इस पर एक पत्रकार ने पूछा किया कि राज्य में और केंद्र में बीजेपी की सरकार है फिर कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती?

इस सवाल पर शाह ने कहा, "हमने कभी भी पॉलिटिकल वेंडेटा से कार्रवाई नहीं की है, उन्होंने जो सारे घोटाले किए, उनके खिलाफ जांच चल रही है, अब कांग्रेस के किसी भी नेता का भाषण सुनिए तो उसमें जांच एजेंसियों को लेकर हाय-तौबा मिलेगी, मगर जांच की एक गति होती है, जांच कोर्ट के नियमों के अनुसार होती है, इसमें समय लगता है।”

और भी

राज्यसभा में नौ नये सदस्यों ने ली शपथ

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित नौ सदस्यों ने साेमवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी। इन सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी के एस. जयशंकर, नगेंद्र राय, केसरी देव सिंह दिग्विजय सिंह झाला, बाबू भाई जयसंगभाई देसाई तथा तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, सुखेंदू शेखर राय, डोला सेन, प्रकाश चिक बारीक और सामीरुल इस्लाम शामिल है।

श्री जयशंकर, श्री ब्रायन, श्री राय और सुश्री सेन फिर से निर्वाचित होकर सदन में आयें हैं। इन सदस्यों का कार्यकाल पिछले दिनों समाप्त हो गया था। श्री जयशंकर ने शपथ ग्रहण करने के बाद एक ट्वीट में कहा कि वह गुजरात से निर्वाचन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के लोगों का आभार व्यक्त करते हैं।

 
और भी

प्रधानमंत्री मोदी 22 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की चार दिन की यात्रा पर जायेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त से दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग की 22 से 24 अगस्‍त तक की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान श्री मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति माटामेला सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। 2019 के बाद यह पहला व्यक्तिगत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि शिखर सम्मेलन, समूह द्वारा शुरू की गई पहल की प्रगति की समीक्षा करने और भविष्य की गतिविधि के क्षेत्रों की पहचान करने का अवसर प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग में भी भाग लेंगे। इसमें दक्षिण अफ्रीका द्वारा आमंत्रित अन्य देश भी शामिल होंगे। यात्रा के दौरान श्री मोदी जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका की अपनी यात्रा के बाद प्रधानमंत्री 25 अगस्‍त को ग्रीस की यात्रा पर जाएंगे। 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ग्रीस यात्रा होगी। श्री मोदी आपसी संबंधो को और प्रगाढ़ करने के तरीकों पर ग्रीस के प्रधानमंत्री मित्‍सोताकिस के साथ बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री दोनों देशों के व्‍यापार प्रमुखों और ग्रीस में रह रहे भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत और ग्रीस के बीच पुराने संबंध हैं जो हाल के वर्षों में समुद्री परिवहन, रक्षा, व्यापार, निवेश और लोगों के आपसी संबंधों जैसे क्षेत्रों में सहयोग के माध्यम से मजबूत हुए हैं। 

और भी

टाटा कॉलेज मैदान, चाईबासा में आयोजित प्रमंडलीय रोजगार मेला में विभिन्न संस्थानों / कंपनियों के लिए चयनित युवक- युवतियों को ऑफर लेटर सौंपते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।

 ◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  प्रमंडलीय रोजगार मेले में विभिन्न संस्थानों/ कंपनियों के लिए चयनित 10,020 ( दस हज़ार बीस ) अभ्यर्थियों को सौंपा ऑफर लेटर     

=================
 ◆ मुख्यमंत्री  ने राज्य के सहायक पुलिस कर्मियों को 2 वर्ष का अवधि विस्तार देने की घोषणा की
=================
◆ मुख्यमंत्री  ने  कहा- पढ़े लिखे एवं कम पढ़े लिखे तथा निरक्षर लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए चल रही हैं कई योजनाएं
================
◆ मुख्यमंत्री  बोले- युवाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कर रही पूरी मदद
================
◆ मुख्यमंत्री  ने कहा- 10,000 से ज्यादा युवाओं को एक साथ ऑफर लेटर मिलना राज्य के लिए मील का पत्थर है
================
● राज्य की सवा तीन करोड़ आबादी की सेवा करने के लिए सरकार संकल्पित 
 
● लड़कर राज्य लिए हैं, लड़कर हक- अधिकार भी लेंगे 
 
● कम समय में तमाम चुनौतियों के बीच राज्य को दे रहे हैं नई दिशा 
 
● आप और आपका परिवार जब खुशहाल होगा तब राज्य भी सशक्त और मजबूत होगा 
 
● आदिवासी तभी आगे बढ़ेंगे जब वे एकजुट होंगे और अपनी ताकत दिखाएंगे 
 
  श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड 
 
  राज्य के सहायक पुलिस कर्मियों को दो वर्ष का अवधि विस्तार मिलेगा मंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज चाईबासा में आयोजित प्रमंडलीय रोजगार मेले में ऑफर लेटर वितरण समारोह को संबोधित करने के क्रम में यह घोषणा की । मुख्यमंत्री ने कहा कि सहायक पुलिस कर्मियों के भविष्य को लेकर सरकार चिंतित है और इस दिशा में जल्द  ठोस निर्णय लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ की आबादी की सेवा करने का सरकार ने संकल्प ले रखा है। इस दिशा में काफी कम समय में हमने कई ऐसे निर्णय लिए हैं , जो राज्य को आगे बढ़ा रहे हैं । जन कल्याण से जुड़ी योजनाएं अब धरातल पर उतर रही  है और उसका असर भी दिख रहा है।
 
 चारों ओर से रोजगार के दरवाजे खुल चुके हैं 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य में चारों ओर से रोजगार के दरवाजे खुल चुके हैं । इस कड़ी में पढ़े लिखे एवं  कम पढ़े- लिखे तथा निरक्षर लोगों  के लिए रोजगार की कई योजनाएं चल रही हैं। वहीं,  जो स्वरोजगार के इच्छुक हैं, उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद कर रहे हैं। 
 
 सिर्फ रोजगार नहीं दे रहे, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों और कोचिंग करने के लिए भी दे रहे हैं सरकारी मदद 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सिर्फ युवाओं को रोजगार नहीं दे रहे हैं बल्कि उन्हें प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ  जैसे कोर्सेज करने के लिए सरकारी मदद भी कर रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को अपने प्रखंड में ही कौशल विकास का नि:शुल्क प्रशिक्षण देने के लिए बिरसा केंद्र खोला गया है। विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए सरकार शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है। अत्यंत संवेदनशील आदिवासी समुदाय के युवक-युवतियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क  आवासीय कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है । ऐसी कई और भी योजनाएं हैं जो आपके भविष्य को बनाने के लिए सरकार ने शुरू की है।
 
 सरकारी हो या निजी क्षेत्र,  आपके लिए कई मौके 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक और सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो निजी क्षेत्र में भी यहां के आदिवासियों -मूल वासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने नियम बनाए हैं। उन्होंने कहा कि अब राज्य में कार्यरत निजी संस्थानों और कंपनियों में 40 हज़ार रुपए प्रति माह तक की नौकरियों में यहां के आदिवासियों -मूल वासियों को 75 प्रतिशत रोजगार देना अनिवार्य होगा।  यह कानून बनने के बाद आज पहली बार कोल्हान की धरती से एक साथ 10,020 (दस हज़ार बीस) युवाओं को ऑफर लेटर  मिलना राज्य के लिए मील का पत्थर है। मुझे यह जानकर भी बहुत खुशी हुई कि इसमें लगभग 9500 आदिवासी- मूलवासी हैं और  इनमें 80 प्रतिशत आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के युवा हैं। यह सिलसिला आगे भी चलेगा और बड़े पैमाने पर यहां के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगे ।
 
 
राज्य की जनता के बेहतर जीवन के लिए बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप मजबूत होंगे तो आपके घर- परिवार में सुख समृद्धि आएगी । जब आपका परिवार खुशहाल होगा तो राज्य भी सशक्त और मजबूत बनेगा। इसी सोच के साथ सरकार आपको अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए आपके साथ खड़ी है। इस दिशा में संसाधनों का बेहतर प्रयोग करने के लिए  कार्य नीति बनाई गई है । हमारा संकल्प है राज्य की जनता को बेहतर जीवन के लिए बेहतर व्यवस्था दे सकें।
 
 लड़कर राज्य लिए हैं, लड़कर हक- अधिकार लेंगे 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लंबा संघर्ष कर झारखंड अलग राज्य लिया है । अब लड़कर अपना हक-अधिकार भी लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भी आपके बीच से ही आया हूं, इसलिए आपकी समस्याओं से भलीभांति वाकिफ हूं । ऐसे में आपकी उम्मीदों के अनुरूप योजनाओं को बनाकर उसे धरातल पर उतार रहे हैं । जब से हमारी सरकार बनी है, तब से कई चुनौतियों हमारे सामने आई, लेकिन इन तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए आज हम राज्य को एक नई दिशा दे रहे हैं।
 
 आदिवासी बहुल राज्य होने के बाद भी आदिवासी होते रहे दरकिनार 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक आदिवासी बहुल राज्य है । लेकिन, अलग राज्य बनने के 20 वर्षों तक  आदिवासियों के हितों को दरकिनार किया जाता रहा । जब हमारी सरकार बनी तो आदिवासियों को विकास से जोड़ने के लिए कई योजनाएं शुरू की।  आदिवासी कला- संस्कृति और परंपरा को अलग पहचान मिले, इसलिए आदिवासी महोत्सव का भव्यआयोजन शुरू किया गया। उन्होंने आदिवासियों से कहा कि वे एकजुट हो और अपनी ताकत दिखाएं, तभी वे मजबूत बनेंगे और आगे बढ़ेंगे।  
      
      
 इस अवसर पर  मंत्री श्री आलमगीर आलम, श्री चम्पाई सोरेन, श्री सत्यानंद भोक्ता,  श्रीमती जोबा मांझी और श्री बन्ना गुप्ता, सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, विधायक श्री सुखराम उरांव, श्री निरल पूर्ति, श्रीमती सविता महतो, श्री दीपक बिरुवा, श्री सोनाराम सिंकू, श्री मंगल कालिंदी, श्री समीर मोहंती, श्री संजीव सरदार,  मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे , श्रम सचिव श्री राजेश शर्मा, प्रमंडलीय आयुक्त श्री मनोज कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे। 
========================
और भी

इंदौर में कुत्ता घुमाने की विवाद में गार्ड ने चलाई गोली, दो की मौत व छह घायल

इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद में बैंक के सुरक्षा कर्मी ने गोलियां चला दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खजराना थाना क्षेत्र के कृष्ण बाग कॉलोनी में बैंक का गार्ड कुत्ते को घुमा रहा था, इसी दौरान उसका पडोसी से विवाद हो गया। यह घटना गुरुवार की रात को लगभग 11 बजे की है।

विवाद के बाद बैंक गार्ड राजपाल राजावत अपने घर गया और उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से छत पर पहुंचकर गोलियां चला दी। गोली राहुल वर्मा और विमल आमचा को लगी और उनकी मौत हो गई, वहीं छह लोग घायल हो गए।

इंदौर जोन दो के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि राजपाल सिंह राजावत सुखलिया के एक बैंक में गार्ड है। उसका कुत्ते को घुमाने को लेकर विवाद हुआ। इस पर राजपाल ने छत पर जाकर गोलियां चला दी, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है।

और भी

एडटेक प्लेटफॉर्म अनएकेडमी ने शिक्षक करण सांगवान को बर्खास्त किया

नई दिल्ली: शिक्षित उम्मीदवारों को वोट देने के लिए कहकर चर्चा में आए शिक्षक को एडटेक प्लेटफॉर्म अनएकेडमी ने बर्खास्त कर दिया। अनएकेडमी के कानूनी संकाय के शिक्षक करण सांगवान ने संसद में पेश आईपीसी, सीआरपीसी से संबंधित बिलों पर सवाल उठाए।

एक वीडियो में शिक्षक ने अपने छात्रों से अगली बार शिक्षित उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। इस अपील के बाद अनएकेडमी ने शिक्षक को यह कहते हुए बर्खास्त कर दिया कि कक्षा व्यक्तिगत राय और विचार साझा करने के लिए सही जगह नहीं है।

 

 

और भी

चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3 का लैंडर, इस दिन होगी सॉफ्ट लैंडिंग

नई दिल्ली: भारत के चंद्रयान-3 मिशन के लिए गुरुवार को बड़ी खुशखबरी आई। चंद्रयान-3 के लैंडर और प्रॉपल्शन मॉड्यूल योजना के मुताबिक, दो टुकड़ों में टूटकर अलग-अलग चांद की यात्रा कर रहे हैं। इसी के साथ चंद्रयान-3 का लैंडर अब चांद के और करीब पहुंच गया है। यह 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।


मिशन के अगले पड़ाव में अब लैंडर मॉड्यूल शुक्रवार को चांद की निचली कक्षा में पहुंचाया जाएगा। इसरो ने लैंडर मॉड्यूल की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट में चंद्रयान-3 की यात्रा को लेकर ट्वीट भी किया। इसमें लैंडर की तरफ से प्रॉपल्शन के लिए कहा गया- "साथ में यात्रा के लिए शुक्रिया मित्र।" इसमें आगे कहा गया, "लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक प्रॉपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया। अब शुक्रवार शाम चार बजे इसे चांद की कक्षा में और नीचे उतारा जाएगा।"

ऐसे पहुंचा चांद के पास
14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से रवाना होने के बाद चंद्रयान-3 ने तीन हफ्तों में कई चरणों को पार किया। पांच अगस्त को पहली बार चांद की कक्षा में दाखिल हुआ था। इसके बाद 6, 9 और 14 अगस्त को चंद्रयान-3 ने अलग-अलग चरण में प्रवेश किया। इसरो ने इन तीन हफ्तों में चंद्रयान-3 को पृथ्वी से बहुत दूर स्थित कक्षाओं में स्थापित किया।

 

 

और भी

नेहरू की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं : राहुल

नई दिल्ली:  विश्व प्रसिद्ध नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) का नाम बदलकर पीएमएम - प्राइम मिनिस्टर्स मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी - किए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं है।

और भी

खड़गे ने 2024 के चुनावों पर चर्चा के लिए पार्टी के झारखंड नेतृत्व के साथ की बैठक

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के झारखंड नेतृत्व के साथ बैठक की। बैठक के दौरान खनिज संपदा से भरपूर राज्य की सभी 14 सीटों पर बीजेपी को हराने की रणनीति पर चर्चा की गई। कांग्रेस मुख्यालय में बैठक की अध्यक्षता खड़गे ने की और इसमें पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, राज्य इकाई प्रमुख राजेश ठाकुर, राज्य प्रभारी अविनाश पांडे और अन्य शामिल हुए।

पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पांडे ने कहा, झारखंड के सभी वरिष्ठ नेताओं की खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक हुई। इसमें झारखंड की राजनीतिक मामलों की समिति समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में भाजपा को हराने की रणनीति के बारे में बात करते हुए उन्‍होंने कहा, जिस तरह से लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है और संविधान का उपहास किया जा रहा है, वह देश और देश के लोगों के अधिकारों के लिए खतरा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य के सभी वरिष्ठ नेता इसका करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करेगी और 2024 के चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा, सभी 14 सीटों पर, हम हर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करेंगे। हम राज्य में राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी उजागर करेंगे। एक 'जन संपर्क' कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा, आज की बैठक में जो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, उन्हें राज्य में लागू किया जाएगा और सरकार के साथ समन्वय करने के लिए एक समन्वय समिति है, जो सभी लोगों को एक साथ लाने का प्रयास करेगी ताकि हम राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर सकें।

पांडे ने कहा, पिछली बार हमने नौ सीटों पर चुनाव लड़ा था और इस बार हम सभी 14 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं क्योंकि हमारा लक्ष्य सभी पर जीत हासिल करना और भाजपा को हराना है।

और भी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एमआरए पर हस्ताक्षर को मंजूरी

नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) तथा आस्ट्रेलियाई सीमा बल के बीच पारस्परिक मान्यता व्यवस्था (एमआरए) पर हस्ताक्षर और समर्थन को मंजूरी दे दी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में  हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इस व्यवस्था का उद्देश्य आयातक देश के सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा माल की निकासी में दोनों हस्ताक्षरकर्ताओं के मान्यता प्राप्त और विश्वसनीय निर्यातकों को पारस्परिक लाभ प्रदान करना है।

वैश्विक स्तर पर व्यापार को उच्च सुविधा प्रदान करते हुए आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वैश्विक व्यापार को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए अधिकृत आर्थिक ऑपरेटरों की पारस्परिक मान्यता विश्व सीमा शुल्क संगठन के मानकों के सुरक्षित ढांचे का एक प्रमुख कारक है। इस व्यवस्था से ऑस्ट्रेलिया में भारतीय निर्यातकों को लाभ होगा और इससे दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।

ऑस्ट्रेलियाई विश्वसनीय व्यापारी कार्यक्रम और भारत में अधिकृत आर्थिक संचालक कार्यक्रम की पारस्परिक मान्यता दोनों देशों के अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर करने की तारीख से लागू होगी। प्रस्तावित पारस्परिक मान्यता व्यवस्था को दोनों देशों के सीमा शुल्क प्रशासन की सहमति से अंतिम रूप दिया गया है।

और भी

केजरीवाल ने दिल्ली की कम महंगाई दर की तारीफ की

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में महंगाई दर पूरे देश की तुलना में बहुत कम है। उन्होंने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, केंद्र सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में देश में मुद्रास्फीति सबसे कम है। स्वतंत्रता दिवस पर छत्रसाल स्टेडियम में अपने संबोधन के दौरान, केजरीवाल ने उल्लेख किया था कि दिल्ली में मुद्रास्फीति की दर केवल दो प्रतिशत है, जबकि अन्य राज्यों में लगभग छह प्रतिशत है।

केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में मुद्रास्फीति दर सबसे कम है। क्यों? क्योंकि हम मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा और मुफ्त पानी प्रदान करते हैं। हम महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा भी प्रदान करते हैं, और इलाज मुफ्त है। यही कारण है कि दिल्ली में मुद्रास्फीति सबसे कम है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे कम महंगाई दर के लिए सभी को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली, मुफ्त बस यात्रा और मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है।

और भी

रॉयल बंगाल टाइगर के लिए सुंदरबन में बनेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के वन विभाग ने राज्य चिड़ियाघर प्राधिकरण के साथ मिलकर रॉयल बंगाल टाइगर के इलाज के लिए एक विशेष वार्ड के साथ सुंदरबन में एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने का फैसला लिया है। इस अस्पताल को दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग उपमंडल के अंतर्गत सुंदरबन के झारखाली टाइगर रिजर्व में बनाया जाएगा।

वन विभाग के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित अस्पताल में विभिन्न पशु और पक्षी के इलाज की सुविधा होगी। इसकी विशेषता रॉयल बंगाल टाइगर्स का इलाज होगी, जिसके लिए एक स्पेशल वार्ड भी बनेगा। 'टाइगर रेफरल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल' नाम से प्रस्तावित अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर भी होंगे।

अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासोनोग्राफी मशीनों सहित अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण होंगे। इसमें जानवरों के इलाज की सुविधा के लिए विशेष हाइड्रोलिक टेबल भी होंगे। वन विभाग ने 2023 के अंत तक अस्पताल का उद्घाटन करने का लक्ष्य रखा है। सूत्रों ने कहा कि बाघों के अलावा, सुंदरबन की नदियों में अक्सर आने वाले मगरमच्छों के इलाज के लिए एक अलग वार्ड बनाने की योजना है।

प्रस्तावित अस्पताल चार पशु चिकित्सा विशेषज्ञों और एक पशु चिकित्सक के साथ संचालित होगा। दूसरे चरण में फार्मासिस्ट और पैथोलॉजिस्ट की भर्ती होगी। समय आने पर जरूरत के मुताबिक विशेषज्ञों और सर्जनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। वर्तमान में झारखाली टाइगर रिजर्व में अन्य जानवरों की प्रजातियों के साथ तीन बाघ और 11 मगरमच्छ हैं।

 

 

और भी

पीएम मोदी ने लाल किले में फहराया तिरंगा, भाषण में कही ये बातें...

 दिल्ली: मंगलवार को पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले पर तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने 10वें संबोधन में महान विभूतियों का जिक्र कर समृद्ध विरासत की याद दिलाई।


उन्होंने इस दौरान देश के विकास से लेकर मणिपुर हिंसा तक हर मुद्दे पर लोगों को सरकार की रीती और नीति से अवगत कराया। पीएम मोदी अपने संबोधन में देशवासियों शब्द का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इस बार पीएम मोदी ने लगातार परिवारजन शब्द इस्तेमाल किया।

प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण को लेकर किसी का नाम लिए बगैर विरोधी दलों पर जमकर निशाना भी साधा। पीएम मोदी के संबोधन में सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए भविष्य के लिए रोडमैप का भी जिक्र किया।

अगले साल मैं फिर आऊंगा
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में मैंने परिवर्तन लाने का वादा किया था। आप देशवासियों ने मुझपर भरोसा किया। मैंने आपसे किए वादे को विश्वास में बदल दिया। 2047 के सपने को साकार करने का सबसे बड़ा स्वर्णिम क्षण आने वाले पांच साल हैं। अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से देश की उपलब्धियों और विकास को आपके सामने रखूंगा। अगली 15 अगस्त को फिर आउंगा।

परिवारवाद और तुष्टीकरण ने किया देश को बर्बाद
लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज परिवारवाद और तुष्टीकरण ने हमारे देश को बर्बाद कर दिया है। किसी राजनीतिक दल का प्रभारी केवल एक ही परिवार कैसे हो सकता है। उनके लिए उनका जीवन मंत्र है- परिवार की पार्टी, परिवार द्वारा और परिवार के लिए। पीएम मोदी ने कहा कि मैं यह बात अपने देश की क्षमता और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर कहता हूं...लेकिन समय की मांग तीन बुराइयों से लड़ने की है- भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण।

हमारी बेटियों की सुरक्षा समाजिक-परिवारिक दायित्व
देश की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे शरीर का कोई अंग अविकसित रहे, तो हमारा शरीर विकसित नहीं माना जाएगा। वैसे ही भारत का भूभाग विकास से दूर रहे तो हम ये नहीं मान सकते कि हमारी भारत माता का विकास हुआ है। मेरे परिवारजनों भारत लोकतंत्र की जननी है। देश की एकता की बात करता हूं मणिपुर में हिंसा होती है, महाराष्ट्र में दुख होता है। असम में बाढ़ आती है, दुख केरल में होता है। हमारी बेटियों पर अत्याचार न हो ये हमारा समाजिक और परिवारिक दायित्व है।

भारत का निर्यात भी तेजी से बढ़ोत्तरी
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश ग्लोबल-20 समिट की मेहमाननवाजी कर रहा है। ये सामर्थ्य और विश्वास देश को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा। दुनिया भारत को जानने और समझने की कोशिश कर रही है। भारत का निर्यात भी तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। कोरोना काल के बाद से ही दुनिया नए सिरे से सोच रही है, मुझे विश्वास है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया ने जो लिया था, वहीं कोविड-19 जैसी महामारी के बाद ग्लोबल ऑर्डर, नया पॉलिटिकल इक्वेशन आगे बढ़ रहा है।

देशवासियों को दिया 10 सालों का हिसाब
लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि मैं 10 सालों का हिसाब देशवासियों को दे रहा हूं। पहले गरीबों का घर बनाने के लिए 90 हजार करोड़ खर्च होता था। आज चार लाख करोड़ खर्च हो रही है। पिछले साढ़ें 5 साल के कार्यकाल में 13.50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। हम 2014 में वश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे. आज हम 5वें नंबर पर पहुंच चुके हैं।

गांव में दो करोड़ दीदी को लखपति बनाने का सपना
पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सपना है गांव में दो करोड़ दीदी को लखपति बनाने का है। इसलिए हम नई योजना के बारे में विचार किया जा रहा है। एग्रीकल्चर फील्ड में टेक्नोलॉजी जाएंगे। ड्रोन की सर्विस उपलब्ध कराने के लिए हम इन्हें ट्रेनिंग देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। देश आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है।

25000 जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे
पीएम मोदी ने कहा आने वाले दिनों में 25000 जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। देश में 75000 अमृत सरोवर बनाने का काम चल रहा है। पूरी दुनिया महंगाई के दौर से गुजर रही है। ये हमारी मजबूरी है कि हमें कई चीजें आयात करना पड़ती है। इसके साथ-साथ महंगाई भी इंपोर्ट हो जाती है। हालांकि अब लोकल को वोकल किया जा रहा है।

विश्वकर्मा योजना का किया ऐलान
लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि मेरे परिवारजनों जब 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलते हैं। उनको पीएम स्वानिधी योजना, आवास योजना से लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्वकर्मा जयंति पर हम 13-15 हजार करोड़ रुपये से नई ताकत देने के लिए हम आने वाले महीने में विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा योजना शुरू करने जा रहे है।

नई ऊंचाइयों को पार करने वाली है भारत की क्षमता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह निश्चित है कि भारत की क्षमता और संभावनाएं भरोसे की नई ऊंचाइयों को पार करने वाली हैं। विश्वास की ये नई ऊंचाईयां, नई क्षमताओं के साथ आगे बढ़ेंगी। आज भारत को G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का अवसर मिला है। बीते वर्ष में जिस प्रकार भारत के कोने-कोने में G20 के अनेक आयोजन हुए। उससे दुनिया को भारत के सामान्य जन के सामर्थ्य, भारत की विविधता का परिचय हुआ है।

 

 

और भी

भूस्खलन की चपेट में आया शिव मंदिर, 50 श्रद्धालु दबे, 9 की मौत

 हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से आम जन जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल की राजधानी शिमला में सोमवार सुबह समरहिल स्थित शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया।

बताया जा रहा है कि इस भूस्खलन की चपेट में आने से करीब 50 श्रद्धालु दब गए। अब तक 9 लोगों के शव निकाले जा चुके है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है। मौसम विभाग ने हिमालय प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर मंडी के पराशर में बागी पुल बह गया है, जिससे 250 से ज्यादा लोग फंस गए हैं।

9 लोगों की मौत
सावन के सोमवार के दिन भक्त भगवान शिव की पूजा कर रहे थे। तभी अचानक भूस्खलन हुआ और मंदिर बह गया। जानकारी के मुताबिक, इस भूस्खलन में करीब 50 भक्त दब गए। इन्हें रेस्क्यू करने का काम जारी है। अब तक 9 शव बरामद किए गए है। पुलिस और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

मंडी में बागी पुल बह, 250 लोग फंसे
मंडी में बारिश का ताडंव जारी है। मंडी के पराशर में बागी पुल बह गया है। इसके बाद 250 से ज्यादा लोग फंस गए हैं। वहीं, मालदेवता में देहरादून डिफेंस कॉलेज की इमारत ढह गई। मंडी के नागचला में बादल फटने से एक बरसाती नाला अपने साथ काफी मलबा बहाकर नीचे हाईवे पर ले आया। मंडी को कुल्लू से जोड़ने वाला हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है। छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

और भी

आदिवासी देश के असली हकदार: राहुल गांधी

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड दौरे का रविवार को  दूसरा दिन था। उन्होंने डॉ. अंबेडकर डिस्ट्रिक्ट मेमोरियल कैंसर सेंटर में पावर फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इसके लिए उन्होंने सांसद निधि से 50 लाख रुपए भी दिए। इस माैके पर उन्होंने कहा कि उम्मीद है यह नई लाइन बिजली कटौती की परेशानी को खत्म कर देगी।

 

लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में इस वक्त दो विचारधाराओं के बीच में जंग छिड़ी हुई है। हम आपको आदिवासी मानते हैं, यानी इस देश के असली हकदार। वहीं, दूसरी विचारधारा कहती है कि आप आदिवासी नहीं, वनवासी हैं। वे लोग आपको देश का असली स्वामी नहीं मानते।

 

आदिवासी को लेकर दो विचारधाराओं का जिक्र किया

राहुल गांधी ने कहा कि इस वक्त देश में दो विचारधाराएं हैं, जो एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं। एक शब्द होता है, आदिवासी। जिसका मतलब है जमीन का असली स्वामी। हम आपको आदिवासी कहते हैं। हमारा मानना है कि आपको ये सोचने और तय करने की आजादी मिलनी चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं। आपको जमीन और जंगल पर हक मिले। आपके बच्चे पढ़ें, नौकरियां-बिजनेस करें।

 

दूसरी विचारधारा वाले आपको आदिवासी नहीं, वनवासी कहकर आपको बुलाते हैं। वनवासी शब्द का अर्थ है कि आप इस देश के असली हकदार हैं। वनवासी शब्द आपको जंगलों तक सीमित करता है। इसके पीछे की भावना ये है कि आप जंगलों के रहने वाले हैं, आपको जंगलों में ही रहना चाहिए। ये शब्द आपके इतिहास, आपके रीति-रिवाजों को खंडित करता है। ये आपके और इस देश के बीच रिश्ते पर एक हमला है। इसलिए हम इसका विरोध करते हैं।

 

राहुल बोले- हम आदिवासियों से सीख सकते हैं

आज पर्यावरण शब्द फैशन में आ गया है। कुछ सौ सालों से मॉडर्न सोसाइटी पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है। जंगल जलाए जा रहे हैं, प्रदूषण फैल रहा है। अब अचानक से पर्यावरण संरक्षण की बातें होने लगी हैं। लेकिन हम आपके इतिहास, रीति-रिवाज, जिंदगी जीने के तरीके से भी सीख सकते हैं। आपके बच्चों को बेहतर पढ़ाई, बेहतर चिकित्सा, अच्छी नौकरियां मिलनी चाहिए। इसके लिए हम हमेशा आपके लिए मौजूद हैं।

 

सांसदी जाने के बाद भी वायनाड ने मेरा सपोर्ट किया

वायनाड आकर मुझे बहुत खुशी होती है। यहां के लोग चाहे किसी भी पार्टी को सपोर्ट करते हों, मेरा उनके साथ एक रिश्ता है। लेफ्ट के साथ हमारा वैचारिक मतभेद तो है, लेकिन इसके बावजूद जब मैं संसद से डिस्क्वॉलिफाई हुआ तो पूरे वायनाड के लोगों ने मेरा साथ दिया। मैं वायनाड के सभी लोगों को अपने परिवार का हिस्सा मानता हूं।

 

राहुल गांधी ने रविवार शाम कोझिकोड जिल के कोडानचेरी में कम्यूनिटी डिसेबिलिटी मैनेजमेंट सेंटर की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विकलांगता का कॉन्सेप्ट पसंद नहीं है। मेरा मानना है कि हर व्यक्ति में एक खूबी होती है। यह अलग बात है कि समाज उन्हें खुद में वह खूबी खोजने नहीं देता।

 

इस तरह का सेंटर बच्चों की मदद करेगा और उनका यूनीक टैलेंट खोजने में भी मदद करेगा। इसमें बच्चों को साइकोथेरेपी, बिहेव थेरेपी, स्पीच थेरेपी और स्पेशल एजूकेशन दिया जाएगा। इन बच्चों की मदद के लिए सेंटर में सांसद फंड से 55 लाख की मदद देकर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस प्रोजेक्ट में शामिल हर शख्स को मैं धन्यवाद कहना चाहता हूं। हम सब की जिम्मेदारी है कि जो लोग मुश्किल में हैं, उनकी मदद करें।

 

12 अगस्त को दो दिन के वायनाड दौरे पर पहुंचे थे राहुल

आज राहुल अपने संसदीय क्षेत्र में आम लोगों से मुलाकात करेंगे। शाम को कोझिकोड जिले के कोडानचेरी में सामुदायिक विकलांगता प्रबंधन केंद्र की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राहुल शनिवार यानी 12 अगस्त को दो दिन के दौरे पर वायनाड पहुंचे थे। सांसदी बहाल होने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में यह उनका पहला दौरा है।

 

जनसभा में राहुल बोले- मोदी राष्ट्रवादी नहीं

कांग्रेस नेता ने शनिवार को वायनाड के कलपेट्टा में एक जनसभा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी राष्ट्रवादी नहीं है। संसद में मणिपुर के मुद्दे पर बात करते हुए हंस रहे थे। मैंने संसद में कहा- बीजेपी ने मणिपुर में आइडिया ऑफ इंडिया की हत्या की है। मणिपुर में भारत माता की हत्या की है।

 

पीएम ने संसद में 2 घंटे 37 मिनट की स्पीच दी, लेकिन आपने भारत माता की हत्या पर दो मिनट भी बात नहीं कही। आपकी हिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की। आप ये क्यों कर रहे हैं। आप चार महीने से वहां क्यों नहीं गए क्योंकि आप राष्ट्रवादी नहीं है। इंडिया के आइडिया की हत्या करने वाला राष्ट्रवादी नहीं हो सकता।

 

राहुल ने कहा कि सोचिए अगर कोई परिवार को अलग करने का प्रयास करे। दो भाइयों को अलग करे। बेटी को पिता को अलग करे। अगर कोई परिवार को अलग करने का प्रयास करेगा तो परिवार और मजबूत होगा, लेकिन बीजेपी और RSS को नहीं पता कि परिवार क्या होता है।

 

उन्हें लगता है कि अगर वे राहुल गांधी को संसद से बाहर कर देंगे तो वे वायनाड से दूर हो जाएंगे। नहीं, अगर आप राहुल गांधी की सांसदी छीन लेंगे तो वायनाड के लोगों से उनका रिश्ता और मजबूत होगा। हम मणिपुर में शांति वापस लाएंगे।

 

सांसदी जाने के 16 दिन बाद वायनाड गए थे राहुल

पिछली बार राहुल गांधी सांसदी जाने के 16 दिन बाद 10 अप्रैल 2023 को वायनाड गए थे। तब उन्होंने यहां जनसभा में कहा था- मेरी संसद की सदस्यता छीन ली गई। मेरा घर छीन लिया, मेरे पीछे पुलिस लगा दी, लेकिन इन सबसे मुझे फर्क नहीं पड़ता है। वो मुझे जेल में भी डाल दें, फिर भी मैं सवाल पूछता रहूंगा।

और भी

प्रियंका गांधी, कमलनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

भोपाल और इंदौर समेत 41 जिलों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव और जयराम रमेश के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि इन नेताओं ने वायरल एक पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके आधार पर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर 50% कमीशन वाली सरकार होने का आरोप लगाया है।

ज्ञानेन्द्र अवस्थी नाम के अज्ञात शख्स पर भी केस दर्ज किया गया है। दरअसल जो लेटर सोशल मीडिया में चल रहा है। वह 'लघु एवं मध्यम क्षेत्रीय संविदाकार संघ' नाम की कथित संस्था के लेटर हेड पर है। उसमें नीचे की ओर ज्ञानेन्द्र अवस्थी नाम लिखा है। ये लेटर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के मुख्य न्यायाधीश के नाम पर लिखा गया है।

भोपाल क्राइम ब्रांच और इंदौर के संयोगितागंज थाने में FIR दर्ज
बीजेपी नेताओं की शिकायत पर भोपाल की क्राइम ब्रांच और इंदौर के संयोगितागंज थाने में केस दर्ज किया गया है। इंदौर में बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के नेता निमेश पाठक ने शिकायत की थी। इसमें प्रियंका पर ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक पत्र के जरिए भ्रामक ट्वीट करने का आरोप लगाया गया है। ये कहा गया कि कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी की छवि धूमिल करने का काम किया है। जिसके बाद रात 9:30 बजे संयोगितागंज थाने में (धारा 420, 469) FIR दर्ज की गई है।

भोपाल में भी शनिवार रात क्राइम ब्रांच में (धारा 469, 500, 501 के तहत) केस रजिस्टर्ड किया गया। डीसीपी क्राइम श्रुत्कीर्ति सोमवंशी ने इसकी पुष्टि की। इससे पहले शनिवार दोपहर में बीजेपी नेताओं ने क्राइम ब्रांच में कांग्रेस नेताओं की शिकायत की। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, 'मप्र में चुनाव आते ही कांग्रेस रोज झूठ का सहारा ले रही है।'

बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया है कि षड्यंत्रपूर्वक किसी ठेकेदार एसोसिएशन के नाम से फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर प्रचारित कर भाजपा की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। आवेदन में प्रियंका गांधी, कमलनाथ, जयराम रमेश, अरुण यादव समेत अन्य कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की मांग की गई थी।

ये है वो लेटर जो सोशल मीडिया पर चल रहा है। जिसे कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया है
कथित 'लघु एवं मध्यम क्षेत्रीय संविदाकार संघ' संस्था के नाम से ये लेटर सोशल मीडिया पर चल रहा है। इसमें नीचे ज्ञानेन्द्र अवस्थी नाम लिखा है। ये लेटर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के मुख्य न्यायाधीश को लिखा बताया जा रहा है। पत्र में लिखा है कि 50 प्रतिशत कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है।

पत्र में कहा गया है कि सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है। विभाग में दलाल इस कदर सक्रिय हैं कि 50 प्रतिशत कमीशन लेकर भुगतान करा रहे हैं। मूल ठेकेदार हमें निविदा में स्वीकृत राशि का मात्र 40 प्रतिशत हिस्सा देकर कार्य कराते हैं। कुल स्वीकृत राशि में से 50 प्रतिशत राशि कमीशन के तौर पर बंट जाती है। 10 प्र​तिशत मूल ठेकेदार रखते हैं। ऐसे में पेटी कॉन्ट्रैक्टर का जीवन नारकीय हो गया है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में ये लिखा था
प्रियंका गांधी ने शुक्रवार शाम ट्वीट किया। इसमें लिखा, 'मध्यप्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्यप्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्यप्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।'

वीडी शर्मा बोले- कांग्रेस ने फर्जी पत्र जारी कर झूठ बोला
BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'कल कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में एक व्यूह रचना के तहत बड़ा झूठ बोला। एक फर्जी पत्र जारी कर, एक तथाकथित किसी ठेकेदार और कोई एसोसिएशन के नाम से झूठा पत्र जारी किया।'

उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से कहते आया हूं कि मध्यप्रदेश के अंदर मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह और मिस्टर करप्टनाथ कमलनाथ झूठ बोलने की मशीन हैं। कल तो इन्होंने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। केंद्रीय नेतृत्व में चाहे प्रियंका गांधी हों, राहुल गांधी हों, इनसे झूठे पत्र के आधार पर ट्वीट कराया। यह कांग्रेस का वास्तविक चरित्र है।'

BJP प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, 'इस साइबर क्राइम के खिलाफ भाजपा कड़ा एक्शन लेगी। प्रियंका गांधी को जवाब देना पड़ेगा कि यह पत्र कहां से आया। झूठे पत्र के आधार पर आपने देश को गुमराह किया है। पहले आपके भाई से झूठ बुलवाकर दिग्विजय-कमलनाथ ने झूठा साबित कर दिया। अब आपको भी आज उन्होंने झूठा साबित कर दिया। कांग्रेस के नेतृत्व को जवाब देना पडे़गा। हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।'

अरुण यादव बोले, FIR से डरने वाले नहीं
केस दर्ज होने के बाद प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता अंग्रेजों की फांसियों से नहीं डरे, तो इस तरह की FIR से क्या डरेंगे?

ग्वालियर क्राइम ब्रांच में कथित संस्था पर केस दर्ज
ग्वालियर क्राइम ब्रांच में इस मामले में अज्ञात संस्था संचालक ज्ञानेंद्र अवस्थी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बीजेपी नेता और वकील पंकज पालीवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रहे लेटर में जिस 'लघु एवं मध्यम क्षेत्रीय संविदाकार संघ' पता- बसंत विहार, लश्कर ग्वालियर लिखा है। इस पते पर वे शनिवार को पुलिस के साथ गए थे। वहां ना तो इस नाम की कोई संस्था मिली और ना ही इस पते पर कोई मिला। इसके बाद पालीवाल ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की।

कमलनाथ का जवाब- प्रदेश में बीजेपी का खुलासा हो रहा है
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- आज बीजेपी को सब कुछ याद आने लगा, पर वो सोचते हैं कि जनता का ध्यान मोड़ लेंगे, जनता को गुमराह कर पाएंगे, तो जनता ने ये तय कर लिया है कि इस बार शिवराज सिंह जी को बड़े प्यार से विदा करेंगे।

और भी

शेयर बाजार लाल निशान पर बंद

 ग्लोबल मार्केट से मिल कमजोर रुझानों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में BSE का सेंसेक्स 360 से अधिक अंक टूटा। NSE के निफ्टी (Nifty) में भी लगभग 115 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। नेगेटिव ग्लोबल सेंटीमेंट के अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की  मौद्रिक समीक्षा में बैंकों से अतिरिक्त नकदी लेने की अप्रत्याशित घोषणा का असर आज दूसरे दिन भी बैंकिंग शेयरों पर दिखा।


BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 365.53 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 65,322.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,727.80 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,274.61 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 114.80 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,428.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,557.75 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,412.75 तक आया।

HCL टेक बना सेंसेक्स का टॉप गेनर
आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 7 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। HCL टेक, टाइटन, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा HCL टेक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.86 फीसदी तक चढ़े। इसके अलावा रिलायंस और SBI लाभ में रहे।
2.18 फीसदी तक टूटा इंडसइंड बैंक

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 23 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, NTPC, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनैंस और सन फार्मा सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.18 फीसदी तक गिर गए।

 

 

और भी

हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, पीएम मोदी ने बदली सोशल मीडिया अकाउंट की DP

 पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को बड़ी मात्रा में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने लिखा है कि- तिरंगा स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। प्रत्येक भारतीय का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है. मैं आप सभी से 13 से 15 अगस्त के बीच  #HarGharTiranga आंदोलन में भाग लेने का आग्रह करता हूं।  

और भी