हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

हिमस्खलन में 6 पर्यटकों की मौत, 11 घायल, कई फंसे

 गंगटोक (छत्तीसगढ़ दर्पण) सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल में लाया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव और निकासी अभियान जारी है। नाथुला पास चीन की सीमा पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

जानकारी के अनुसार यह हिमस्लखलन गंगटोक और नाथु ला दर्रा को जोड़ने वाली सड़क पर मंगलवार दोपहर को करीब 12 बजकर 20 मिनट पर आया। बताया जा रहा है कि अभी भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर फंसे हुए हैं। इन फंसे हुए पर्यटकों की संख्या 80 बताई गई है। इन लोगों को वहां से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सिक्किम पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल (चेक पोस्ट) सोनम तेनजिंग भूटिया ने बताया कि मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। अभी तक इनमें से किसी की पहचान नहीं की जा सकी है।

बीआरओ ने कहा कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें मील पर हिमस्खलन के बाद 22 पर्यटकों को बचाया गया, बचाव अभियान जारी है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया।

और भी

मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव

जयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दोनों ने ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है।  

सीएम गहलोत ने मंगलवार को ट्वीटर पर लिखा, पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा, कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें।

बता दें कि अशोक गहलोत सोमवार को सूरत गए थे। वे राहुल गांधी की जमानत के समय उनके साथ थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी साथ थे।   

 

 

और भी

भगवान महावीर ने मानवता को अहिंसा के साथ जीने का मार्ग दिखाया: ओम बिरला

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी है। एक संदेश में उन्होंने कहा कि 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने मानवता को अहिंसा के साथ जीने का मार्ग दिखाया। भगवान महावीर ने जियो और जीने दो के संदेश के साथ ही क्षमा, करुणा, प्रेम और विनम्रता जैसी सभी शिक्षाएं दीं। ओम बिरला ने कहा कि भगवान महावीर ने उपदेश दिया कि गरीबों की सेवा और दलितों का कल्याण सभी के जीवन का लक्ष्य और उद्देश्य होना चाहिए।

लोकसभा अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि देशवासी अपने दैनिक जीवन में भगवान महावीर के विचारों को आत्मसात करेंगे और भगवान महावीर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि समाज को सहिष्णुता, करुणा तथा प्रेम मिले।

और भी

भारतीय भाषाओं में शिक्षा प्रदान करने से विश्व स्तरीय ज्ञान और विज्ञान प्राप्त होगा : मुर्मू

 

नई दिल्ली  (छत्तीसगढ़ दर्पण) राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय भाषाओं में शिक्षा देने का आह्वान किया है। दिल्‍ली के इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय मुक्‍त विश्‍वविद्यालय -इग्‍नू के 36वें दीक्षांत समारोह में उन्‍होंने कहा कि विज्ञान की विश्‍वस्‍तरीय शिक्षा भी भारतीय भाषाओं में दी जा सकती है। 

राष्‍ट्रपति ने शिक्षा सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में महिलाओं की प्रगति की सराहना की है। उन्‍होंने कहा कि डिग्री, प्रमाणपत्र और डिप्‍लोमा प्राप्‍त करने वाले विद्यार्थियों में 55 प्रतिशत महिलाएं हैं। लगभग दो लाख उन्‍नासी हजार नौ सौ अट्ठारह विद्यार्थियों को डिग्री, प्रमाणपत्र और डिप्‍लोमा दिये गए हैं।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार देश में 2035 तक 50 प्रतिशत दाखिले के अनुपात को प्राप्‍त करने का लक्ष्‍य है। इग्‍नू इस लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने में बडा योगदान दे रहा है। उन्‍होंने कहा कि नई नीति का उद्देश्‍य भारत को वैश्विक ज्ञान का सुपर पावर बनाना है।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि इग्‍नू ने उच्‍च शिक्षा को बढावा देने में एक सराहनीय भूमिका निभाई है। उन्‍होंने कहा कि दूर दराज, ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्‍च‍ शिक्षा के अवसर प्रदान करने में विश्‍वविद्यालय ने एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्‍होंने कहा कि कई नौकरीपेशा और स्‍वरोजगार वाले व्‍यक्ति अपने कौशल को बढाने के लिए इग्‍नू से शिक्षा प्राप्‍त कर रहे हैं। राष्‍ट्रपति ने कहा कि इस प्रकार के लोग दूरस्‍थ शिक्षा के जरिए शिक्षा लेकर रोजगार प्राप्‍त कर सकते हैं।

और भी

विदेश मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के चीन के कदम का खंडन किया

 नई दिल्ली  (छत्तीसगढ़ दर्पण) विदेश मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के चीन के कदम का खंडन किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक बयान में कहा है कि यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह का प्रयास किया है। उन्होंने कहा है कि भारत इसे सिरे से खारिज करता है। 

श्री बागची ने जोर देकर कहा कि अरुणाचल प्रदेश देश का अभिन्न और अविभाज्‍य हिस्सा है तथा नए-नए नाम गढ़ने के प्रयास इस वास्तविकता को नहीं बदल सकते। यह प्रतिक्रिया मीडिया की उन खबरों के मद्देनजर आई है जिनमें कहा गया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 11 स्थानों का नाम बदल दिया है।

 

 
और भी

कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई  दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन किया । इस मौके पर मोदी ने शिलांग, पुणे और नागपुर में CBI के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि नए कार्यालयों का शुभारंभ CBI को कार्य करने में और सहायता प्रदान करेगा। CBI की जांच की मांग के लिए तो आंदोलन तक किए जाते हैं, लोग कहते हैं कि मामले को CBI को दे दें। न्याय, इंसाफ के ब्रैंड के तौर CBI का नाम सबकी जुबान पर है। जिन्होंने भी CBI में योगदान दिया वे बधाई के पात्र हैं ।

नरेंद्र मोदी ने कहा आपको(CBI) कहीं पर भी रुकने की ज़रूरत नहीं है। मैं जानता हूं आप जिनके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं वे बेहद ताकतवर लोग हैं, बरसों तक वे सरकार और सिस्टम का हिस्सा रहे हैं। आज भी वे कई जगह किसी राज्य में सत्ता का हिस्सा हैं लेकिन आपको अपने काम पर फोकस रखना है कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए।

10 साल पहले ज्यादा से ज्यादा भ्रष्टाचार करने की होड़ लगी थी। उस दौरान बड़े-बड़े घोटाले हुए लेकिन आरोपी डरे नहीं क्योंकि सिस्टम उनके साथ खड़ा था... 2014 के बाद हमने भ्रष्टाचार, कालेधन के खिलाफ मिशन मोड में काम किया ।

मोदी ने कहा कि आपको(CBI) कहीं पर भी रुकने की ज़रूरत नहीं है। मैं जानता हूं आप जिनके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं वे बेहद ताकतवर लोग हैं, बरसों तक वे सरकार और सिस्टम का हिस्सा रहे हैं। आज भी वे कई जगह किसी

और भी

सूरत कोर्ट में अपील दायर करने से पहले राहुल से मिलने पहुंची सोनिया, प्रियंका

 नई दिल्ली  (छत्तीसगढ़ दर्पण) सूरत की अदालत में सोमवार को अपील दायर करने से पहले सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा राहुल गांधी के आवास पर पहुंचीं। पार्टी अपनी ताकत दिखाने की योजना बना रही है। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दाखिल करने के दौरान उनके साथ सूरत जा रहे हैं।

राहुल गांधी सोमवार को गुजरात के सूरत की एक अदालत में मौजूद रहेंगे। वहां वो आपराधिक मानहानि मामले में दोषसिद्धि और सजा के खिलाफ अपील दायर करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी वहां पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि कानूनी टीम ने अपील के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

राहुल गांधी को 23 मार्च को मानहानि के मामले में दोषी ठहराया गया था और दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

और भी

केरल में ट्रेन में यात्रियों को आग लगाने की एनआईए ने शुरू की जांच

 तिरुवनंतपुरम  (छत्तीसगढ़ दर्पण) कन्नूर जाने वाली एक चलती ट्रेन में रविवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सह-यात्रियों को आग लगाने के घंटों बाद एनआईए ने घटना की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस से कूदने वाले तीन यात्री ट्रैक पर मृत पाए गए थे। मरने वालों में दो साल का मासूम और उसकी मौसी भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, जब अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस रात करीब 9.30 बजे कोझिकोड और कन्नूर के बीच कोरापुझा पुल को पार करने वाली थी, तब अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति ने यात्रियों पर पेट्रोल फेंक दिया और आग लगा दी।

हादसे में झुलसे नौ अन्य यात्रियों का कोझिकोड के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना को देखने वाले यात्रियों ने कहा कि अपराधी लाल रंग की शर्ट में दाढ़ी वाला व्यक्ति था। वह डी2 कंपार्टमेंट से डी1 कंपार्टमेंट में आया और अपराध किया। अन्य यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच कर रुकवा दी। इसके बाद आरोपी ट्रेन से कूद गया और अंधेरे की आड़ में गायब हो गया। सोमवार सुबह सीसीटीवी फुटेज में उस व्यक्ति को बाइक पर सवार होकर करीब 50 मीटर दूर दिखाया गया, जहां से उसने ट्रेन से छलांग लगाई थी।

मौके से एक बैग और एक स्विच ऑफ मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बैग में पास के तिरुवनंतपुरम और कन्याकुमारी के स्थानों के बारे में अंग्रेजी और हिंदी में एक नोट के साथ कागज का एक टुकड़ा था। उसमें एक जोड़ी कपड़ा, चश्मा और पेट्रोल की बोतल भी थी। राज्य के पुलिस प्रमुख अनिल कांत, जिन्हें कन्नूर में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के साथ एक समारोह में भाग लेना है, दिन में बाद में दुर्घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।

और भी

रेल किराए में बुजुर्गों को छूट के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम को लिखी चिट्ठी

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रेलवे में बुजुर्गों को छूट देने के लिए एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है और उस पत्र के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना भी साधा है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम को लिखे पत्र में लिखा कि बुजुर्गो की छूट खत्म करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि बिना बुजुर्गों के आशीर्वाद के देश तरक्की नहीं कर सकता।

रेलवे किराए में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट को खत्म किए काफी समय हो चुका है, ऐसे में फिर से वरिष्ठ नागरिकों को छूट देने की मांग जोर पकड़ रही है। अब खुद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले को लेकर पीएम को पत्र लिखा है। दिल्ली सीएम अपने पत्र में पीएम से अपील है कि इसे फिर से बहाल करें। हम फ्री में बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराते हैं। 1600 करोड़ की बचत के लिए बुजुर्गों की छूट खत्म करना गलत है। केजरीवाल ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि दिल्ली सरकार अपने बजट में से 50 करोड़ खर्च करके बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाती है जिससे सरकार को कोई नुकसान नहीं होता, तो केंद्र सरकार भी ऐसा ही करें और सभी बुजुर्गों को किराए में पूरी तरीके से छूट दी जाए।

दरअसल कोविड महामारी के दौरान खराब वित्तीय हालत को देखते हुए रेलवे ने तीन श्रेणियों को छोड़कर सभी के किराए में छूट बंद कर दी थी, इनमें वरिष्ठ नागरिक भी हैं। कोरोना महामारी से पहले 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को 50 फीसदी की छूट मिलती थी। महामारी का खतरा कम होने और देश में अन्य सभी तरह की गतिविधियों के पूरी तरह सामान्य होने के बाद भी वरिष्ठ नागरिकों को ये राहत नहीं बहाल की गई।

 

 

और भी

इंडिगो क्रू मेंबर से छेड़छाड़ के आरोप में नशे में धुत स्वीडिश यात्री गिरफ्तार

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नशे में धुत एक स्वीडिश नागरिक को मुंबई पुलिस ने इंडिगो की बैंकॉक से मुंबई आ रही फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग ने कथित तौर पर एक सह-यात्री के साथ मारपीट की और 6ए-1052 इंडिगो फ्लाइट में बीच हवा में हंगामा किया।

सूत्रों ने दावा किया कि, आरोपी यात्री ने उस समय अनियंत्रित व्यवहार करना शुरू कर दिया जब चालक दल के एक सदस्य ने उसे बताया कि विमान में खाना नहीं है। आरोपी चिकन डिश लेने के लिए तैयार हो गया और जब एयर होस्टेस भुगतान करने के लिए पीओएस मशीन लेकर उसके पास पहुंची, तो कार्ड स्वाइप करने के बहाने उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और गलत तरीके से एयर होस्टेस का हाथ पकड़ लिया।

 

बाद में मामले की सूचना संबंधित पुलिस को दी गई और मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद, उन्हें कथित तौर पर अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया, जिसने उसे जमानत दे दी। पिछले कुछ हफ्तों में एयरलाइनों द्वारा हवाई यात्रियों के अनियंत्रित होने की ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं।

 

 

हाल ही में, दुबई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में यात्रा कर रहे दो यात्रियों ने चालक दल की कई चेतावनियों के बावजूद शराब का सेवन जारी रखा। उन्होंने चालक दल और सह-यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया। सीएआर में परिभाषित प्रक्रिया के अनुसार, एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को 'नो फ्लाई लिस्ट' में रखे जाने से पहले यात्रियों को जवाबदेह ठहराने के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है।

 

 

एयरलाइंस द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा 'नो फ्लाई लिस्ट' का रखरखाव किया जाता है।

 

और भी

आईआईटी मद्रास के शिक्षक काशी के बच्चों को करेंगे शिक्षित

 वाराणसी  (छत्तीसगढ़ दर्पण)  प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बच्चों को आईआईटी मद्रास की फैकल्टी ने पढ़ाने का बीड़ा उठाया है। इसे लेकर आईआईटी मद्रास व बेसिक शिक्षा कार्यालय के बीच प्रोजेक्ट विद्या शक्ति को लेकर एक करार हुआ है, इसमें वाराणसी के सरकारी स्मार्ट स्कूल में आईआईटी मद्रास के शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वाराणसी के 100 स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू होगी। इस प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय पढ़ाया जाएगा, जिससे सौ लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविन्द पाठक ने बताया कि आईआईटी मद्रास से एक कॉन्ट्रैक्ट हुआ है, इसमें वाराणसी के सरकारी स्कूलों के क्लास 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को आईआईटी के शिक्षक पढ़ाएंगे। सभी क्लासेज स्कूल के समय के बाद ऑनलाइन चलेंगी।

 

बीएसए ने बताया कि वाराणसी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 100 स्कूलों में ऑनलाइन क्लास जल्द शुरू होगी। वाराणसी के चयनित स्कूलों में 70 स्मार्ट क्लास हो चुके हैं। 30 स्कूलों को जल्द आईआईटी मद्रास के माध्यम से स्मार्ट बनाया जाएगा। आईआईटी मद्रास प्रोजेक्ट विद्या शक्ति के लिए हर स्कूल में टेक्निकल सपोर्ट के लिए एक कोऑर्डिनेटर रखेगा, जो स्थानीय ही होगा। इससे 100 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसका खर्च आईआईटी मद्रास वहन करेगा।

 

 

और भी

एक हफ्ते में अवैध निर्माण तोड़े, वरना कोर्ट जाएंगे: कमल नाथ

इंदौर  (छत्तीसगढ़ दर्पण) मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शनिवार को इंदौर में रामनवमी पर स्नेह नगर के बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे के घायलों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत भी की।

हालांकि उन्हें सभी घरों में जाना था, लेकिन वह दो-तीन घरों में जाकर लौट गए इससे लोगों में नाराजगी है।

 

परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा- स्थानीय रहवासियों ने अवैध निर्माण की शिकायत की है। सात दिनों में अवैध निर्माण तोड़ा जाए वरना अवैध निर्माण और दोषियों के खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। यह हादसा अवैध निर्माण का ही परिणाम है।

 

 

कमलनाथ ने रेस्क्यू ऑपरेशन की गति पर भी उठाए सवाल। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी, तो हर जिले में रेपिड रेस्क्यू फोर्स का गठन किया जाएगा, जो 15 मिनट में मौके पर पहुंचेगी। सेना की टीम घटनास्थल पर 12 घंटे बाद पहुंची। तब तक कोई प्रबंध नहीं और इसे हम स्मार्ट सिटी कहते है। यह शर्म को बात है। लोगों ने बताया कि शिवराजजी ने हमसे बात नहीं की, हमारी सुनी भी नहीं। शिवराज जी केवल इवेंट और मीडिया के सामने दो बातें करते हैं। मुआवजे से सब कुछ साफ करते हैं।

 

 

इससे पहले उन्होंने एप्पल अस्पताल पहुंचकर बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की एवं सभी का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उनके साथ शहर कांग्रेस के पदाधिकारी भी थे।

 

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पटेल नगर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवारों के घर जाकर सांत्वना दी। वह कच्छ पाटीदार समाज की धर्मशाला भी पहुंचे।

कमल नाथ के सामने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ फिर निकला पीड़ित परिवारों और समाज जन का गुस्सा। पर्याप्त नहीं थे बचाव के इंतजाम। कमलनाथ से नहीं मिलने और अपनी बात नहीं रख सकने को लेकर लोग नाराज। धर्मशाला में लोगों से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन दो-तीन घर में मिलकर ही निकल गए कमल नाथ। लोगों में नाराजगी, बाकलीवाल ओर अन्य नेताओं के जमघट से भी लोग नाराज।

 

केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे में दिवंगतों के परिवारजनों से मिलने सिंधी कॉलोनी, खत्री परिवार एवं पटेल नगर में केसु भाई पटेल के निवास पर मिलने कुछ ही देर में पहुंचेंगे।

बता दें कि रामनवमी पर स्नेह नगर के पटेल नगर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में बनी बावड़ी की छत धंसने के कारण 30 से ज्यादा लोग बावड़ी में गिर गए थे। पहले दिन रेस्क्यू कर 18 लोगों की जान बचाई गई थी। लेकिन 36 लोगों की हादसे में मौत हो गई थी। सेना, एनडीआरएफ और नगर निगम ने करीब 26 घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चलाया था। हालांकि पहली सूचना के करीब डेढ़ घंटे के बाद हादसों के हताहतों को मदद मिली थी। सेना को करीब 12 घंटे के बाद रेस्क्यू के लिए बुलाया गया था।

 

 

 

और भी

मच्छर अगरबत्ती से मासूम बच्चे समेत आधा दर्जन लोगों की मौत

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)  राजधानी में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती (क्वाइल) ने 6 लोगों की जान ले ली है।

पुलिस के मुताबिक, शास्त्री पार्क एरिया के एक घर में कुछ लोग किराए से रहते थे। एक कमरे में 9 लोग सोए थे। मच्छरों से बचने के लिए इन्होंने अगरबत्ती लगाई थी। माना जा रहा है कि इसी के धुएं से दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई।

 

मरने वालों में एक महिला और डेढ़ साल का मासूम भी शामिल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

अब तक की पड़ताल के मुताबिक, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती बिस्तर के पास लगाई गई थी। कमरे के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दिए गए थे।

 

अगरबत्ती के कारण गद्दे ने भी आग पकड़ ली। इस कारण कमरे में कार्बन डाइऑक्साइड इकट्ठा हो गई और लोगों का दम घुटने लगा।

 

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 15 साल की लड़की के साथ ही एक अन्य शख्स का इलाज चल रहा है।

 

जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कर दी है। उनके मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में कुछ लोग अचेत मिले हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से 6 को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

और भी

बावड़ी हादसा : मरने वालों की संख्या पहुंची 35

शिवराज ने कहा-प्रदेश के खुले कुंए व बोरवेल की जांच होगी

 

भोपाल  (छत्तीसगढ़ दर्पण) इंदौर में रामनवमी पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 35 तक पहुंच गई है। एक शख्स अब भी लापता बताया गया है। अंतिम लापता व्यक्ति के लिए तलाश जारी है।

एक बार फिर बावडी से पानी निकालने की तैयारी की जा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल और घटनास्थल का दौरा किया और स्थितियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

बता दें, स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्रीबेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में बनी बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से कई लोग बावड़ी में गिर गए थे। पहले यह संख्या 25 बताई जा रही थी, लेकिन गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे की घटना के बाद से शुक्रवार सुबह तक रेस्क्यू अभियान जारी है और इममें से 35 शव निकाले जा चुके हैं। गुरुवार को 18 लोगों को रेस्क्यू अभियान के तहत बचाया गया था। अस्पताल से कुछ लोगों को घर भी भेजा जा चुका है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लगातार रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। पूरा प्रशासन और मैं रातभर बैठकर इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी थी।

हमारी इस समय प्राथमिकता यह है कि अंतिम खोए व्यक्ति की तलाश पूरी की जाए और रेस्क्यू आपरेशन पूरा किया जाए। हमने घटना के मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। मामले में पुलिस केस भी दर्ज किया गया है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में घायलों का इलाज सरकार कराएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे में पीड़ित परिवारों को राहत राशि देने की घोषणा की है। राज्य सरकार भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

सरकार ने पूरे प्रदेश में इस तरह की बावड़ियों, कुंओं और खुले बोरवेल के जांच करने के आदेश दिए हैं। यदि खुले बोरवेल निजी हैं, तो उन पर कार्रवाई भी करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल हमारी प्राथमिकता लापता व्यक्ति को ढूंढने की है।

सीएम ने मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं घायलों 50-50 हजार आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

और भी

कोरोना के 2151 नए केस, 5 महीनों में सबसे ज्यादा

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। हर दिन सामने आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 2151 नए मामले दर्ज हुए हैं। यह आंकड़ा पांच महीनों में सबसे ज्यादा है।

 

इससे पहले सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 1805 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं सक्रिय मामलों का आंकड़ा 10 हजार के पार कर गया था।

 

इस बीच, केंद्र ने राज्यों के साथ कोरोना महामारी और टीकाकरण प्रगति के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की है।

 

केंद्र ने पाजिटिव नमूनों के पूरे जीनोम सीक्वेंसिग पर ध्यान देने के साथ निगरानी को मजबूत करने, आरटी-पीसीआर जांच बढ़ाने और अस्पतालों को तत्परता दिखाने को कहा है।

 

वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने COVID-19 टीकों के लिए अपनी सिफारिशों को बदल दिया। ताजा सुझाव में कहा गया है कि हाई रिस्क वाली आबादी को पिछले बूस्टर के 12 महीने बाद अतिरिक्त खुराक मिलनी चाहिए।

और भी

पुणे के भाजपा सांसद गिरीश बापट का निधन

पुणे (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा के बीमार सांसद गिरीश बापट का पुणे के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्टी नेताओं ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। वह 72 वर्ष के थे और दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा एक मेडिकल बुलेटिन जारी किए जाने के कुछ ही समय बाद उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसमें उन्हें 'गंभीर रूप से बीमार' बताया गया था और जीवन-समर्थन प्रणाली पर रखा गया था।

शीर्ष भाजपा राज्य और केंद्रीय नेताओं के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के अन्य लोगों ने बापट के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पुणे के कस्बा पेठ विधानसभा क्षेत्र से पांच बार के विधायक, आपातकाल के दौरान लगभग 19 महीने तक जेल में रहे और पहली बार 2019 में लोकसभा के लिए चुने गए।

 

कुछ समय से स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण, वरिष्ठ नेता का घर पर इलाज किया जा रहा था, लेकिन उन्हें दिन में पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ घंटों के बाद उनका निधन हो गया।

 

फरवरी में, बापट लोगों की नजरों में तब आए जब उन्होंने कस्बा पेठ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हेमंत रासने के लिए एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया, लेकिन पार्टी ने अपना गढ़ कांग्रेस-महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर से खो दिया।

 

 

और भी

अमृतपाल आज कर सकता है सरेंडर, पंजाब में हाई अलर्ट...

चंडीगढ़  (छत्तीसगढ़ दर्पण)पुलिस से बचकर भाग रहा खालिस्तान समर्थन अमृतपाल सिंह बुधवार को आत्मसमर्पण कर सकता है। इसी कारण से बठिंडा पुलिस द्वारा तलवंडी साबो में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अमृतपाल के सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास में सरेंडर करने की चर्चा है। अमृतपाल के आत्मसमर्पण की खबर के साथ ही पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया है। अमृतसर शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

 

अमृतसर के सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पंजाब पुलिस लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए है।

 

स्वर्ण मंदिर के पास के इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है। डीसीपी परमिंदर सिंह ने कहा कि स्वर्ण मंदिर की ओर जाने वाले किसी भी रास्ते में रुकावट नहीं आए और वहां पर कानून की स्थिति कायम रहे। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंच गए हैं। उनके साथ एआईजी जगजीत सिंह वालिया भी मौके पर मौजूद हैं।

 

पंजाब पुलिस के साथ-साथ भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है। अमृतपाल सिंह मामले को लेकर ही थाना मेहतियाना का गेट बंद कर दिया गया है। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों और एसएसपी सरताज सिंह चाहल थाने के अंदर मौजूद हैं।

 होशियारपुर में हुई थी तलाशी
अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मंगलवार रात से ही अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने होशियारपुर में नाकाबंदी कर रखी थी। अब होशियारपुर-फगवाड़ा रोड को खोल दिया गया है। दोपहिया वाहन और कार को आने-जाने की अनुमति दे दी गई है। बस, ट्रक और अन्य बड़े वाहन नहीं चल रहे हैं, उनकी चेकिंग की जा रही है।

अमृतपाल और उसके साथी पपलप्रीत सिंह की तलाश में पुलिस ने शहर से लगभग दस किलोमीटर दूर गांव मरनाइया में मंगलवार रात पौने दो बजे तक सर्च आपरेशन चलाया। इसके बाद गांव हरखोवाल में सर्च आपरेशन शुरू किया गया जो रात ढाई बजे तक जारी रहा।

सूत्रों के अनुसार दो युवकों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। गांव मरनाइया से लुधियाना नंबर की एक इनोवा (PB10CK-0527) कार बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि इसी कार में दोनों युवक सवार थे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर वे कार छोड़कर फरार हो गए थे।

 

लुधियाना में हाई अलर्ट
होशियारपुर में संदिग्ध इनोवा गाड़ी मिलने के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी किया गया है। संदिग्ध मिली इनोवा गाड़ी लुधियाना नंबर की होने के कारण यहां पर पुलिस ने गहन चेकिंग अभियान चलाया है। यह गाड़ी ढंडारी एरिया के किसी व्यक्ति के नाम पर बताई जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने वहां भी चेकिंग की है।

लुधियाना में गहन चेकिंग अभियान और नाकाबंदी की गई है। लुधियाना के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर पुलिस की तरफ से वाहनों की चेकिंग की जा रही है शहर में भी लिंक सड़कों पर हर आने-जाने वाले पर विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस के सेफ सिटी प्रोजेक्ट के अधीन लगे कैमरों की सहायता से भी वाहनों पर नजर रखी जा रही है पुलिस की एक विशेष टीम पिछले 24 घंटे से सेफ सिटी कैमरा के कमांड रूम में बैठकर नजर बनाए हुए हैं।

आनंदपुर साहिब(रूपनगर)। तख्त श्री केसगढ़ साहिब आनंदपुर साहिब के परिसर में पुलिस को तैनात कर दी गई है। पंजाब दे वारिस संस्था के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सरेंडर करने की चर्चाओं के बाद पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस इलाके में नजर बनाए हुई है।

 

 

 

 

 

और भी

भारत का कुल निर्यात सात सौ 50 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक हुआ

नई दिल्ली  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत का कुल निर्यात सात सौ 50 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे अधिक निर्यात है तथा यह उपलब्धि आजादी के 75वें साल में हासिल हुई है जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

उन्होंने एसोचैम के वार्षिक सत्र को कल नई दिल्ली में संबोधित करते हुए बताया कि व्यापार और सेवा दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। श्री गोयल ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता ने भारत को वैश्विक तौर पर एक अनूठा अवसर दिया है जिसका फायदा भारत के कारोबार को दर्शाने के लिए उद्योग और व्यापार जगत को उठाना चाहिए। 

 

 

और भी