हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आगे आएं सिविल सेवा अधिकारी : जगदीप धनखड़

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सिविल सेवा अधिकारियों का आह्वान किया है कि अगले 25 वर्ष में अमृतकाल के दौरान भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आगे आएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन के सिद्धान्त की भावना के साथ काम करने का सुझाव दिया। श्री धनखड़ नई दिल्ली में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की सामान्य परिषद की 68वीं वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के नारे में भारतीय सभ्यता के मूल्य और भारत के संविधान निर्माताओं की दृष्टि समाहित है।

उन्होंने सिविल सेवा अधिकारियों से इस नारे को साकार करने और सरकार की विकास योजनाएं सबसे निचले पायदान के व्यक्तियों तक ले जाने का आग्रह किया। इस अवसर पर कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय लोक प्रशासन संस्थान न केवल चुनिंदा सिविल सेवा अधिकारियों को बल्कि जन प्रतिनिधियों को भी प्रशिक्षित करता है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि संस्थान ने शहरी निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए अनेक कार्यक्रम शुरू किए हैं। जम्मू-कश्मीर के शहरी निकायों के प्रतिनिधियों के लिए चार कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

 

और भी

प्रधानमंत्री ने गुजरात में लगभग 860 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं की आधारशिला रखीं

 अहमदाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पंचमहल जिले में जम्‍बूगोडा में करीब 860 करोड रूपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया। इन परियोजनाओं में श्री गोबिन्‍द गुरू विश्‍वविद्यालय के नये हरित प्रशासनिक खण्‍ड का उद्घाटन, विश्‍वविद्यालय के कई शैक्षिक खण्‍डों और नये भवन की आधारशिला रखा जाना शामिल है।

श्री मोदी ने आदिवासी स्‍वतंत्रता सेनानी राजा रूपसिंह नायक और संत जोलिया परमेश्‍वर की स्‍मृति में प्राथमिक स्‍कूल और स्‍मारकों का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने गोधरा मेडिकल कॉलेज और गोधरा में कौशल विश्‍वविद्यालय कौशल्‍य तथा नये केन्‍द्रीय विद्यालय की आधारशिला रखी। 

 

 

और भी

भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य आदिवासी समुदाय के बिना अधूरा : मोदी

 जयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य आदिवासी समुदाय के बिना अधूरा है और देश उनके बलिदान का ऋणी है और उनकी सेवा करके यह ऋण चुका सकता है। श्री मोदी मंगलवार को राजस्‍थान के बांसवाड़ा जिले में 'मानगढ़ धाम की गौरव गाथा' कार्यक्रम को सम्‍बोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के पन्ने आदिवासी लोगों की वीरता से भरे पड़े हैं। लेकिन आजादी के बाद के इतिहास में आदिवासी समुदाय के संघर्ष और बलिदान को उचित स्थान नहीं मिला।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुलामी की शुरुआत से लेकर 20वीं सदी तक ऐसा कोई दौर नहीं था जब आदिवासी समाज ने आजादी की लड़ाई की कमान नहीं संभाली थी। राजस्थान में आदिवासी महाराणा प्रताप के साथ पूरी ताकत से खड़े रहे। श्री मोदी ने कहा कि आदिवासी समाज के इतिहास और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित विशेष संग्रहालय बनाए जा रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में आदिवासी समाज का विस्तार और भूमिका इतनी बड़ी है कि इसके लिए समर्पित भावना से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश आदिवासी समुदाय के लिए एक स्पष्ट नीति के साथ काम कर रहा है। श्री मोदी ने कहा कि मानगढ़ धाम आदिवासी वीरों के बलिदान, तपस्या और देशभक्ति का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों का नेतृत्व करने वाले स्वतंत्रता सेनानी गोविंद गुरु को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गोविंद गुरु ने अपना परिवार खो दिया, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने कहा कि गोविंद गुरु न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि एक संत और समाज सुधारक भी थे।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की सरकारों को मिलकर मानगढ़ धाम को इस तरह विकसित करना चाहिए कि यह स्थान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्थान बन सके। कार्यक्रम को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय संस्कृति और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी मौजूद थे। इससे पहले, श्री मोदी ने गुरु गोबिंद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और 1913 में शहीद हुए आदिवासियों को भी श्रद्धांजलि दी।

 

 

और भी

भारतीय रिजर्व बैंक ने थोक बिक्री क्षेत्र में डिजिटल रुपये की पायलट परियोजना शुरू की

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को थोक बिक्री क्षेत्र में डिजिटल रुपए की पाय़लट परियोजना शुरू की। रिजर्व बैंक ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा है कि डिजिटल रुपया सरकारी प्रतिभूतियों में द्वितीयक बाजार लेन-देन निपटाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। आरबीआई को आशा है कि ई-रुपया अंतर बैंक बाजार को और कार्यकुशल बनाएगा और इससे लेन-देन लागत में कमी आएगी। रिजर्व बैंक ने बताया कि इस पायलट परियोजना के नतीजों के आधार पर अन्य थोक लेन-देन और सीमा पार भुगतान की प्रणाली तैयार की जाएगी।

रिजर्व बैंक ने नौ बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बडौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा, यस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एचएसबीसी बैंक को इस पायलट परियोजना में भागीदारी के लिए चिन्हित किया है। खुदरा क्षेत्र में डिजिटल रुपए के इस्तेमाल की परियोजना चयनित स्थलों पर एक महीने के भीतर शुरू की जाएगी।

और भी

मोरबी पहुंचे पीएम मोदी : घटना स्थल का किया दौरा, अस्पताल में घायलों से मिले...

 मोरबी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मोरबी केबल पुल हादसे में अब तक 135 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई घायल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को घटना स्थल का दौरा किया इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। हादसे के बाद से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है, 100 से ज्यादा घायल लोगों का इलाज अभी भी जारी है। प्रधानमंत्री ने मोरबी सिविल अस्पताल में भर्ती घायलों से मिल उनका हाल चाल जाना। साथ ही पीएम ने हादसे को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।


पीएम मोदी ने मंगलावर को गुजरात के मोरबी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हादसे में घायल लोगों का इलाज जानने  के साथ, राहत एवं बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने सभी के साहस की प्रशंसा की।



प्रधानमंत्री मोदी, मोरबी में हुए केबल ब्रिज हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। हादसे में अब तक 135 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 100 से ज्यादा घायल लोगों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंच घायलों से उनका हाल चाल भी जाना है।

प्रधानमंत्री ने मोरबी में केबल ब्रिज हादसे को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस दुखद घड़ी में उन्हें हर संभव मदद मिले।

 

 

और भी

आईटीबीपी कॉन्स्टेबल एवं हेड कांस्टेबल के 293 पदों पर भर्ती

 नई  दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। यदि आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं। इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस, आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल एवं हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके तहत उम्मीदवारों से 1 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर शुरू है। ध्यान दें कि उम्मीदवारों को अप्लाई करने के लिए 30 नवंबर तक का मौक़ा दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 293 पद भरे जा रहे हैं। जिनमें हेड कांस्टेबल के 126 एवं कांस्टेबल के 167 पद शामिल हैं।

 

 

और भी

उड़ान योजना के अंतर्गत पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के पांच शहरों के लिए विमान सेवाएं शुरू

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश के पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम के पांच शहरों से तीन नई उड़ानें शुरू की गई हैं। केन्‍द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने इन उड़ानों का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्‍कीम (आरसीएस) उडान के अंतर्गत इंफाल और आईजोल के बीच विमान सेवा सप्‍ताह में पांच बार संचाल‍ित की जाएगी, जबकि शिलॉंग और लीलाबाड़ी के बीच सप्‍ताह में चार दिन उड़ान संचालित होगी। लीलाबाड़ी और जीरो के बीच भी सप्‍ताह में दो दिन उड़ान भरी जाएगी। 

श्री सिंध‍िया ने यह घोषणा भी कि अंतरराष्‍ट्रीय उड़ान के अंतर्गत दो नए मार्गों पर भी विमान सेवाए उपलब्ध होंगी। ये हैं- अगरतला से चट्टगांव और इम्‍फाल से मंडाले। नई विमान सेवाओं से देश के पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय हवाई संपर्क मजबूत होगा। श्री सिंधिया ने कहा कि सरकार ने पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में हवाई संपर्क बढ़ाने पर विशेष ध्‍यान दिया है। उन्‍होंने कहा पिछले आठ वर्षों में इस क्षेत्र में सात हवाई अड्डे बनाए गए हैं। 

 

और भी

सरदार वल्लभभाई पटेल थे एक भारत-श्रेष्ठ भारत के शिल्पी : योगी आदित्यनाथ

 लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आज हम इस बात पर गौरव की अनुभूती कर सकते हैं कि सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है।

PM के नेतृत्व में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की जिस परिकल्पना को आज साकार किया जा रहा है, वास्तव में इसके शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल थे। 

और भी

राहुल ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर और सरदार पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तेलंगाना में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर और सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। भारत देश अपने दोनों दिवंगत नेताओं को याद कर रहा है। दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 38वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य नेताओं ने उन्हें शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि दी। 

 

 

और भी

ब्लू टिक के लिए ट्वीटर हर माह वसूल करेगा 1660 रुपए

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ट्विटर पर ब्लू टिक वालों के लिए ये बेहद बुरी खबर है। अरबपति एलोन मस्क की अगुवाई में ट्विटर योजना बना रहा है की ब्लू टिक धारकों से 20 डॉलर यानी 1660 रूपया प्रति माह चार्ज लगाया जाएगा। पॉलिसी घोषणा होने के 90 दिनों के भीतर इसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा अन्यथा ब्लू टिक हट जायेगा।

 

 

और भी

मेरा मन मोरबी के पीड़ितों के साथ : पीएम मोदी

 केवड़िया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने मोरबी ब्रिज हादसे पर दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि मेरा मन करुणा से भरा हुआ है। गुजरात के केवड़िया में पीएम मोदी ने कहा कि मैं एकता नगर में हूं लेकिन मेरा मन मोरबी के पीड़ितों के साथ है। मैंने अपने जीवन में शायद ही कभी इस तरह के दर्द का अनुभव किया होगा।

एक तरफ दर्द से भरा दिल है तो दूसरी तरफ है कर्तव्य का रास्ता है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज सुबह मोरबी में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तलाशी अभियान, राहत-बचाव अभियान, घायलों के इलाज सहित सभी मामलों की जानकारी ली और मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना में व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। राहत-बचाव कार्य में NDRF, सेना  और वायुसेना लगी हुई है। लोगों की दिक्कतें कम से कम हो इसे प्राथमिकता दी जा रही है। 

 

 

और भी

आरएसपी के वरिष्ठ नेता और दिग्गज राजनीतिज्ञ टी.जे. चंद्रचूड़न का निधन

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के वरिष्ठ नेता और दिग्गज राजनीतिज्ञ टी.जे. चंद्रचूड़न का 82 बर्ष की आयु में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने गहरी संवेदना जताई है। 

 

 

और भी

मोरबी हादसा : पीएम मोदी मंगलवार को करेंगे दौरा, अजंता कंपनी के 9 कर्मचारी हिरासत में

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात के मोरबी में केबल पुल हादसे से जुड़ी ताजा खबर यह है कि मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने अजंता ओरेवा कंपनी के 9 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। यही कंपनी पुल का रख-रखाव कर रही थी। हादसा सामने आने के बाद पुलिस ने आपराधिक केस दर्ज कर लिया था और अब आरोपियों की धरपकड़ भी शुरू हो गई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मोरबी जाएंगे और घटनास्थाल का दौरा करेंगे।

इस बीच, मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं हादसे के फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं। पीड़ित भी सामने आने लगे हैं। हादसे में कई परिवार पूरी तरह तबाह हो गए हैं। किसी शख्स ने अपनी पत्नी और बच्चों को खो दिया है तो कहीं परिवार में सिर्फ महिला रह गई है। मोरबी जिले के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

 

 

और भी

गुजरात के मोरबी में हुई 142 लोगों की मौत, जिम्मेदार कौन ?

 अहमदाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात के मोरबी में हुए केबल ब्रिज हादसे में अभी तक 142 लोगों की जान चली गई। फिलहाल, एनडीआरएफ की कार्रवाई जारी है।

अब तक के जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि ब्रिज 7 महीने से बंद था। इसे मरम्मत के बाद 5 दिन पहले ही आम जनता के लिए खोला गया था।

इस हादसे के बाद प्रशासन और मोरबी ब्रिज का मैनेजमेंट देख रही ओरेवा कंपनी सवालों के घेरे में है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर ये हादसा किसकी लापरवाही के चलते हुआ।  



 

और भी

हिमाचल में बोले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल - आप जयराम को जय राम करें

 मंडी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को हिमाचल के मंडी  में चुनावी जनसभा  को सम्बोधित किया। इस जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शिरकत की। जनसभा में भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आपसे कई वादे किए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। यह समय है कि आप जयराम को 'जय राम' करें और राज्य में कांग्रेस की सरकार लाएं।

 

 

और भी

विदेशों वस्तुओं के स्वदेशी विकल्प विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता : गडकरी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों से जैव-सीएनजी, जैव-एलएनजी और जैव-ईंधन से हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए जैव-प्रौद्योगिकी के उपयोग पर अपने शोध पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हम बड़े पैमाने पर हरित हाइड्रोजन के उपयोग की ओर बढ़ रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बम्बई में शैलेश जे मेहता प्रबंधन विद्यालय द्वारा आयोजित वैश्विक नेतृत्व शिखर सम्मेलन अलंकार-2022 को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बम्बई के विद्यार्थियों से कहा कि हमें आवश्यकता-आधारित शोध को प्राथमिकता देने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान ऐसा होना चाहिए जो आयात का विकल्प बने, लागत प्रभावी हो, प्रदूषण मुक्त और स्वदेशी समाधान प्रदान करने वाला हो। श्री गडकरी ने कहा, हमें देश में आयात की जा रही वस्तुओं की पहचान करने और फिर उनके लिए स्वदेशी विकल्प विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इससे आयात में कमी आएगी, निर्यात में वृद्धि होगी और हमारी अर्थव्यवस्था सुदृण होगी। उन्होंने कहा कि सभी शोध परियोजनाओं के लिए सिद्ध प्रौद्योगिकी, आर्थिक उपयोगिता, कच्चे माल की उपलब्धता और विपणन योग्यता पर विचार किया जाना चाहिए।

 

मंत्री ने यह भी कहा कि हमारी 65 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, जबकि कृषि का सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी में केवल 12 प्रतिशत हिस्सा ही है। उन्होंने आगे कहा कि देश में 124 जनपद हैं, जिनमें जनसंख्या का ऐसा अनुपात काफी मात्रा में शामिल है, जो सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों से उन जनपदों में वन आधारित उद्योगों, कृषि और ग्रामीण प्रौद्योगिकी और आदिवासी क्षेत्रों के लिए अनुसंधान को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

 

श्री गडकरी ने कहा, हमें ग्रामीण, कृषि कच्चे माल की पहचान करने की जरूरत है जिसमें क्रांति लाने की क्षमता है। इससे बहुत अधिक विकास होगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

 

 

और भी

राज्य के आंगनबाड़ियों में 50,000 से अधिक पदों पर भर्ती

 लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सरकारी नौकरी की तलाश कर उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। यूपी में जल्द ही आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता के 50,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि इस संबंध में अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस भर्ती के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार इन पदों पर भर्ती 2 चरणों में होगी. जिसके तहत पहले चरण में आगामी छह माह के भीतर 20,000 पद भरे जाएंगे. वहीं शेष 30,000 पद अगले एक साल के अंदर भरे जाएंगे।

पचास हजार से अधिक पद खाली

गौरतलब है कि राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तकरीबन 1.89 लाख पद सृजित हैं और इनमें से अभी तकरीबन पचास हजार से अधिक पद खाली हैं। इन पदों के खाली होने की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन भी बाधित हो रहा है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जा सकती है। एक बार भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे लेकर आवेदन, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया संबंधी पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।

और भी

हिंदी विवि में सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़, विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन

  वर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दौड़, विशिष्ट व्याख्यान, शपथग्रहण और सरदार पटेल के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी आदि कार्यक्रमों का आयोजन सोमवार 31 अक्टूबर को किया जा रहा है

सोमवार को दोपहर 12.30 बजे भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् से प्रायोजित विशिष्ट व्याख्यान में 'राष्ट्रीय एकता का दर्शन और सरदार पटेल' विषय पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र न्यास, नई दिल्ली के अध्यक्ष पद्मश्री रायबहादुर राय बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल करेंगे। दर्शन एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित यह व्याख्यान तुलसी भवन स्थित महादेवी सभागार में सम्पन्न होगा।

 
 
 
 

इसी उपलक्ष्य में सायं 5 बजे अटल बिहारी वाजपेयी भवन में सरदार पटेल के जीवन से संबंधित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन वर्धा के सांसद  रामदास तड़स के करकमलों से किया जाएगा. यह प्रदर्शनी 3 नवंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक देखी जा सकेगी। शाम 5.30 बजे राष्ट्रीय एकता की शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन होगा।

शाम 5.40 बजे अटल बिहारी वाजपेयी भवन से विश्वविद्यालय के विनोबा टेकड़ी परिसर स्थित हल्दीघाटी स्थल तक आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ का शुभारंभ वर्धा के सांसद  रामदास तड़स झंडी दिखाकर करेंगे। सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित इन विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहने का आहवान विश्वविद्यालय की ओर से किया गया है।

 
और भी