हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

सेवा व राष्ट्र निर्माण में खरतरगच्छ समाज का बड़ा योगदानः ओम बिरला

 कोटा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जैन समाज के खरतरगच्छ संघ की स्थापना के 1000 वर्ष (विक्रम संवत् 1080-2080) पूर्ण होने पर राजस्थान के कोटा नगर में शनिवार को खरतरगच्छाचार्य जिनपीयूषसागर सूरिश्वर महाराज आदि ठाणा 13 के मार्गदर्शन व निश्रा में ‘खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव समिति के बैनर तले अखिल भारतीय स्तर पर खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी गौरव वर्ष का शुभारंभ खरतर सहस्त्राब्दी महोत्सव के ‘सिंहनाद’ के रूप में आगाज हुआ। नगर विकास न्यास कोटा के श्रीनाथपुरम स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने विशेष पोस्टल कवर, फिल्म पोस्टर, लोगो व विवरणिका आदि का विमोचन किया। इस दौरान फिल्म का टीजर व समाज की वेबसाइट भी लॉन्च की गई।



इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओमकृष्ण बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता खरतरगच्छ महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पदमचन्द नाहटा कोलकाता की। खनन एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, पोस्ट मास्टर जनरल दक्षिण क्षेत्र अजमेर कर्नल सुशील कुमारजी, खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी समारोह समिति के राष्ट्रीय संयोजक ललित नाहटा, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शुरुआत आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का बहुमान किया।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओमकृष्ण बिरला ने संबोधित करते हुए कहा कि जैन दर्शन की विस्तार से विवेचना की और कहा कि समाज देश की सेवा कर रहा है, गौ वध, पशु वध, की परम्परा को खत्म करने का कार्य जैन समाज ने 19वीं, 20वीं शताब्दी से ही किया, तभी पशु बलि को बंद किया जा सका। उन्होंने कहा कि जैन साधुओं की तप, तपस्या, साधना का विचार जो आया, उनका वात्सल्य देखने से ही व्यक्ति को नई राह मिली। आध्यात्मिक ज्ञान से जीवन बदलने का काम हुआ है। इसके कारण ही 21वीं शताब्दी में भौतिक नहीं आध्यात्म से ही हम दुनिया का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने जैन समाज के इतिहास पर भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि दुनिया में कहीं भी जाओ जैन समाज के अहिंसा, सात्विक भोजन का विचार विधमान है। खरतरगच्छ समाज का सेवा व राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि खरतरगच्छ संघ के आचार्यों, संतों व मनीषियों ने जैन धर्म के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार से राष्ट्र के सामाजिक सांस्कृतिक परिवेश को समृद्ध किया है। समाज हित व सकारात्मक परिवर्तन में खरतरगच्छ अनुयायियों की अग्रणी भूमिका सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। आचार्य जिनेश्वर सूरी ने अपने ज्ञान और तप समाज में नई चेतना का सृजन किया है। यही वजह है कि आज आचार्य के सन्मार्ग का अनुसरण करने वाले उनके सच्चे अनुयायियों के रूप में खरतरगच्छ संघ की एक विशिष्ट पहचान है।

 
 
 

समारोह को संबोधित करते हुए आचार्य जिनपीयूषसागर सूरिश्वर महाराज ने कहा कि एक हजार साल पहले जब भगवान महावीर की श्रमण परम्परा में शिथिलाचार ने अपनी जड़े मजबूत कर ली और श्रमण मूल आचार मार्ग का त्याग कर भौतिक सुविधा में रचपच गए और चौत्यवासी, मठाधीश बन गए उस समय गुजरात के पाटण में दुर्लभसेन राजा के दरबार में जिनेश्वर सुरी ने चौत्यवासियों को शास्त्रार्थ कर पराचित किया तब दुर्लभराज द्वारा जिनेश्वरसूरि को खरतर विरुद की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उन्होंने शास्त्रार्थ के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की थी। खरतर विरुद की उपाधि प्राप्त होने के साथ ही खरतरगच्छ संघ का प्रादुर्भाव हो गया। यह सबसे जीवंत समुदाय है। आज एक हजार साल पूरे होने की उपलब्धि पर समस्त संघ को गर्व की अनुभूति हो रही है। इस दौरान मुनि सम्यकरत्न सागर एवं शौर्यरत्न सागर महाराज ने भी उद्गार व्यक्त किए। मुनि शौर्यरत्न सागर ने कहा कि भारत जब भी विश्व गुरु बनेगा तो आध्यात्मिक धारा के द्वारा ही बनेगा।

 



स्वागत उद्बोधन जैन श्वेताम्बर पेढ़ी के अध्यक्ष लोकेन्द्र डांगी ने दिया। समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि प्रमोद जैन ‘भाया’ ने अपने उद्बोधन में सहस्राब्दी महोत्सव की सफलता की कामना करते हुए कहा की जीव दया, मानव सेवा एवं जिन सेवा के लिए वह स्वयं हमेशा समर्पित रहे हैं और रहेंगे। कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि जैन समाज व साधुओं ने अपने संयम, तप से सम्पूर्ण समाज को दिशा देने का काम किया है। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता ने संतों के सान्निध्य को कोटा का सौभाग्य बताया। समिति के राष्ट्रीय संयोजक ललित नाहटा ने कहा कि खरतरगच्छ द्वारा देश को अनुपम साहित्य, कला, गोशाला, शिक्षा, चिकित्सा व प्राकृतिक आपदा में ज़बरदस्त सेवा आदि से भरपूर योगदान दिया है। समारोह अध्यक्ष व खरतरगच्छ महासंघ के पूर्व अध्यक्ष पदमचन्द नाहटा ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कोटा के व बाहर से पधारे सभी खरतरगच्छ अनुयायियों को अपने अपने स्थानों पर बड़े भव्य रूप में मनाने का आह्वान किया।

 



ऋषभ-जिनेश्वर पेढ़ी के नरेन्द्र पारख ने सहस्राब्दी के निमित्त पालीताणा में 55000 वर्ग फुट में बन रहे भव्य जिनालय, उपाश्रय, धर्मशाला आदि की जानकारी दी। इसी कड़ी में 8 नवम्बर कार्तिक पूर्णिमा के दिन इसी विशाल भूखण्ड पर शक्रस्तव महाभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संगीत कैवनशाह, मुम्बई व संचालन राहुलभाई, मुम्बई द्वारा किया जायेगा।

महोत्सव समिति के महामंत्री सुपारसचंद गोलछा ने वर्ष 2023 में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। सहस्त्राब्दी महोत्सव के तहत वर्ष पर्यंत कार्यक्रम आयोजित होंगे। सहस्त्राब्दी महोत्सव का त्रिदिवसीय मुख्य समारोह 25 से 27 दिसम्बर 2023 को तीर्थाधिराज शत्रुंजय महातीर्थ में होगा। वर्ष 2023 में शत्रुंजय तीर्थ पर परम पूज्य खरतरगच्छाचार्य जिनपीयूषसागर सूरीश्वर म.सा. आदि शताधिक साधु-साध्वीवृंद का चातुर्मास होगा। इसी के अन्तर्गत 1000 आराधकों का भव्य उपधान तप एवं 1000 आराधकों की नव्वाणु यात्रा व 1500 आराधकों की पर्युषण पर्व की आराधना करने की व्यवस्था की जा रही है। सहस्त्राब्दी महोत्सव का मुख्य महामहोत्सव समारोह 25 से 27 दिसम्बर 2023 में तीर्थाधिराज शत्रुंजय महातीर्थ पर आयोजित होगा। 25 दिसम्बर, 2023 को वीर माता-पिता को खरतर रत्न, स्वद्रव्य से जिनालय, दादावाड़ी निर्माण करवाने वाले, नव्वाणु यात्रा, उपधान तप करवाने वाले, छःरी पालित संघ इत्यादि निकलवाने महानुभावों को खरतर महामना एवं अपने प्रतिभा व कौशल से विभिन्न राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्रों विशेष सेवाऐं देकर व विशेष कार्य करने वालों का खरतर भूषण से सम्मानित किए जाने का सम्मान समारोह, 26 दिसम्बर को हजारों श्रद्धालुओं के साथ शत्रुंजय गिरीराज की पहाड़ यात्रा व खरतरवसही टूंक के प्रांगण में शक्रस्तव महाभिषेक अनुष्ठान, 27 दिसम्बर को मुख्य समारोह रहेगा। 20 दिसम्बर, 2023 से विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा जिसमें खरतरगच्छ का इतिहास, अमूल्य धरोहर, कलाकृतियाँ आदि को  प्रदर्शित की जायेगा। वर्षभर में अनेकों प्रतियोगिताओं, जीवदया अभियान, जप-तप अनुष्ठान, खरतर गौरवयात्रा आदि अनेकविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

 



इस अवसर पर जीएमए प्लाजा अध्यक्ष राकेश जैन, एडिशनल एसपी भगवत सिंह  हिंगड़, ओसवाल समाज कोटा के अध्यक्ष नरेन्द्र लोढ़ा, सरोज कोचर बीकानेर सहित महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत अनेक स्थानों से आए श्रावक व आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डा. जॉली भण्डारी ने किया। इस कार्यक्रम में देश पर के 200 से अधिक स्थानों से संघों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

 

और भी

मॉस्को-दिल्ली फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, IGI एयरपोर्ट में हाई अलर्ट...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मॉस्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम रखे जाने की सूचना से शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। दिल्ली में विमान की लैंडिंग के बाद जांच जारी है। सभी क्रू सदस्यों और विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। कुल 386 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्यों को उड़ान से सुरक्षित उतारा गया। दिल्ली पुलिस ने इसकी आधिकारिक जानकारी भी दी है।

अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात तो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मास्को से दिल्ली आने वाली उड़ान में बम की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था और हवाईअड्डे की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अब भी उड़ान की जांच की जा रही है।

उधर, दिल्ली पुलिस का कहना है कि विमान को मास्को से सुबह 3:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचना था। जब कि रात 3:20 बजे मास्को से टर्मिनल 3 (टी3) के लिए आने वाली उड़ान में बम के बारे में 11:15 बजे सूचना दी गई थी विमान में बम है।

दिल्ली पुलिस को शुक्रवार सुबह रूस के मास्को शहर से दिल्ली आ रहे विमान में बम रखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल बाद दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट पर सुबह तकरीबन 3 बजकर 20 मिनट पर विमान लैंड हुआ। इसके बाद विमान की जांच जारी है। तसल्ली की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस अब तक यह नहीं बताया है कि विमान में बम की सूचना होने की जानकारी किसने दी? बताया जा रहा है कि विमान में बम होने की जानकारी देने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विमान के लैंड होते ही सभी क्रू के सदस्यों और सवार यात्रियों सुरक्षित उतारा गया। दिल्ली ने आधिकारिक बयान में कहा है कि विमान की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि विमान में बम की जानकारों को लेकर कुछ देर में दिल्ली पुलिस कोई बयान जारी कर सकती है।

और भी

प्लेन में बम की खबर निकली अफवाह, परेशान रहे क्रू और यात्री...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की खबर मिलने से शुक्रवार सुबह कई घंटे तक हड़कंप की स्थिति रही। दिल्ली में विमान की लैंडिंग के बाद सभी क्रू सदस्यों और विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। इस कड़ी में कुल 386 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्यों को उड़ान से सुरक्षित उतारा गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बारीकी से की गई जांच के बाद बम की सूचना को अफवाह करार दिया गया। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली।

अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात तो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मास्को से दिल्ली आने वाली उड़ान में बम की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था और हवाईअड्डे की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।  जांच में दिल्ली पुलिस को कुछ नहीं मिला।

उधर, दिल्ली पुलिस का कहना है कि विमान को मास्को से सुबह 3:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचना था। जब कि रात 3:20 बजे मास्को से टर्मिनल 3 (टी3) के लिए आने वाली उड़ान में बम के बारे में 11:15 बजे सूचना दी गई थी विमान में बम है। इसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर को उतारकर विमान की गहनता से जांच की गई। इसके बाद इसे अफवाह करार दिया गया।

और भी

अब आम लोग भी कर सकेंगे सैनिकों की मदद, रक्षा मंत्री करेंगे 'मां भारती के सपूत' वेबसाइट लॉन्च

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अब देश के आम लोग भी युद्ध में हताहत होने वाले वीर सपूतों की मदद कर सकेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को 'मां भारती के सपूत' वेबसाइट लॉन्च करेंगे। दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान इसका शुभारंभ किया जाएगा। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इसके गुडविल एंबेसडर होंगे।

'मां भारती के सपूत' की वेबसाइट के जरिए आम नागरिक सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (AFBCWF) में योगदान कर सकेंगे। राशि का उपयोग युद्ध के हताहतों के परिजनों और आश्रितों को वित्तीय सहायता देने के लिए किया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'भारत सरकार ने युद्ध में विकलांग या शहीद हुए जवानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। देशभक्त नागरिकों, उद्योगों के कॉर्पोरेट प्रमुखों की तरफ से एक मजबूत जनभावना और अनुरोध था कि सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए योगदान किया जाना चाहिए।'

इस समारोह में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेना प्रमुख, परम वीर चक्र पुरस्कार विजेता और रक्षा मंत्रालय के अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा कई बैंकों के अध्यक्ष और कई मशहूर हस्तियां भी शामिल होंगी।

 

 

और भी

भारत ने डिजिटीकरण में वैश्विक मानदण्ड स्थापित किया : सीतारमन

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा है कि भारत डिजिटल क्षेत्र में वैश्विक मानदंड स्‍थापित कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि देश को विश्‍वास है कि वह भू-राजनैतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं का सामना करने में सक्षम है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की संभावनाओं पर श्रीमती सीतारामन ने कहा कि दुनिया के सभी देश भारत की उपलब्धियों को मान रहे हैं जो इस बात का निर्विवाद प्रमाण है कि भारत की अर्थव्‍यवस्‍था आने वाले समय हर लिहाज से मजबूत रहेगी।

वांशिगटन में जॉन्‍स हॉपकिन्‍स विश्‍वविद्यालय में तकनीक, वित्‍त और शासन: व्‍यापक प्रभाव विषय पर आयोजन में वित्‍त मंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों के घटनाक्रम के बाद आए विश्‍वास के कारण भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था बेहतर प्रदर्शन कर रही है और संभावित वैश्विक मंदी में भी भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में बढ़त जारी रहेगी। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि 2014 में सरकार द्वारा अर्थव्‍यवस्‍था का डिजिटीकरण शुरू करने के बाद शुरूआत में लोगों में जो आशंकाएं थी उसे डिजिटल तकनीक की मदद से दूर कर दिया गया। मोदी सरकार के दृष्टिकोण को स्‍पष्‍ट करते हुए वित्‍त मंत्री ने कहा कि भारत में तकनीक के उपयोग से सुशासन का लक्ष्‍य हासिल किया जा रहा है।

और भी

वैश्विक अर्थव्यवस्था खतरनाक रूप से मंदी के निकट : डेविड माल्पस

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विश्व बैंक ने आगाह किया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था खतरनाक रूप से मंदी के निकट है। विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड माल्पस ने कहा कि विश्व बैंक ने वर्ष 2023 के लिए वैश्विक वृद्धि दर का पूर्वानुमान तीन प्रतिशत से घटाकर एक दशमलव नौ प्रतिशत कर दिया है।उन्होंने गरीबों के लिए लक्षित समर्थन देने का आह्वान किया।

श्री माल्पस वाशिंगटन में विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की बैठक से अलग पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुद्रा स्फीति, ब्याज दरों में बढ़ोतरी, पूंजी प्रवाह में कटौती जैसी सभी समस्याओं से विकासशील देशों में गरीबों पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। श्री माल्पस ने कहा कि ये समस्याएं विश्व बैंक के लिए बड़ी चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि हम विकासशील देशों में गरीब लोगों की मदद पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं।

 
 
 

विश्व बैंक प्रमुक ने कहा कि कुछ देशों ने पहले ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है या ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां वे इन दरों को और नहीं बढ़ा सकते। उन्होंने कहा कि विकासशील देशों के कर्ज बढ़ने का मुख्य कारण अधिक ब्याज दरें हैं। मुद्रा के अवमूल्यन ने ऋण के इस बोझ को और बढ़ा दिया है।

 

 

और भी

भारत ने बुनियादी ढांचे में निवेश और अंतरराष्ट्रीय कराधान नियमों को सरल बनाने का आह्वान किया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बुनियादी ढांचे में निवेश और अंतरराष्ट्रीय कराधान नियमों को सरल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए उप राष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय संसाधनों को गतिशील करने पर बल दिया।अमरीका के वाशिंगटन में जी-20 देशों के वित्तमंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक में सुश्री सीतारामन ने कहा कि विकासशील देशों में अंतरराष्ट्रीय कर नियमों को सरल, सुगमता से लागू किए जाने और सार्थक राजस्व अर्जित करने योग्य बनाया जाना चाहिए। वित्त मंत्री ने कर चोरी से बचाव के लिए प्रभावी कर रिपोर्टिंग और सूचनाओं के आदान-प्रदान की भी अपील की।

वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है और संबंधित जोखिमों की रोकथाम सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत, जी-20 की अध्यक्षता को एक अवसर के साथ-साथ दायित्व भी मानता है।

सुश्री सीतारामन ने कहा कि भारत बहुपक्षवाद में भरोसा बढ़ाने का पक्षधर है। उसका प्रयास एक दूसरे पर निर्भरता के महत्व को समझने तथा सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध विश्व के लिए सामूहिक प्रयास को प्रोत्साहित करने का है। उन्होंने कहा कि जी-20 के वित्तमंत्रियों ने हमेशा कठिन वैश्विक स्थितियों में एकजुटता दिखाई है और अपने मतभेदों को दरकिनार कर लोगों की स्मृद्धि के साझा लक्ष्य के लिए काम किया है। उन्होंने वित्तमंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों से इसी एकजुटता के साथ आगे भी काम करने का आग्रह किया।

और भी

एनएचआईडीसीएल ने आईआईटी- पटना के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान सीएसआईआर-सीआरआरआई, आईआईटी रुड़की, आईआईटी कानपुर और एनएसडीसी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। इससे पहले एनएचआईडीसीएल के मुख्य इंजीनियरिंग कर्मियों के कौशल व क्षमता को उन्नत करने के लिए राजमार्ग इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अभिनव विचारों और तकनीकों के ज्ञान को साझा करने के लिए आईआईटी- बॉम्बे और आईआईटी- गुवाहाटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। एनएचआईडीसीएल के ये कर्मी उत्तर-पूर्व क्षेत्र, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश, जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बहुत ही कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में राजमार्गों, सुरंगों और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

एनएचआईडीसीएल ने अन्य आईआईटी और एनआईटी के साथ भी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने के लिए चर्चा शुरू कर दी है। इससे एनएचआईडीसीएल को अभिनव तकनीकों को सामने लाने और चुनौतीपूर्ण पहाड़ी व सीमावर्ती क्षेत्रों में राजमार्ग निर्माण के मुद्दों का व्यावहारिक समाधान खोजने में सहायता मिलेगी। हाल ही में 11 अक्टूबर, 2022 को आईआईटी- पटना के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन पर आईआईटी- पटना के निदेशक डॉ. (प्रोफेसर) टीएन सिंह और एनएचआईडीसीएल के प्रबंध निदेशक चंचल कुमार ने हस्ताक्षर किए।

और भी

राष्ट्रपति मुर्मू ने असम में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 14 अक्टूबर को श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र, गुवाहाटी से असम सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और रेल मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं का आभासी रूप से उद्घाटन/शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में मोइनरबॉन्ड, सिलचर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रेलहेड डिपो और दो राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन; - असम के चाय बागान क्षेत्रों में 100 मॉडल सेकेंडरी स्‍कूलों; 3000 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों; दो राजमार्ग परियोजनाओं; और अघहतोरी, गुवाहाटी में आधुनिक कार्गो-कम-कोचिंग टर्मिनल का शिलान्‍यास किया जाना शामिल है। राष्ट्रपति ने गुवाहाटी से लुमडिंग दर्रे के लिए शोखुवी (नागालैंड) और मंडीपाथर (मेघालय) तक ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने आज प्रारंभ की गई स्वास्थ्य, शिक्षा, रेलवे, सड़क निर्माण, पेट्रोलियम और महिला सशक्तिकरण से संबंधित विविध परियोजनाओं की सफलता की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन योजनाओं के सफल कार्यान्वयन से व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, परिवहन सुविधाओं में वृद्धि होगी और असम सहित पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।



राष्ट्रपति ने कहा कि बेहतर अवसंरचना किसी भी राज्य के विकास का आधार होती है। पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का केंद्र बिंदु है। उन्हें इस बात पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि केंद्र सरकार इस क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं और कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि असम का विकास समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास का इंजन सिद्ध हो सकता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से समृद्ध है। उन्होंने इस बात पर गौर किया कि असम भारत में कच्चे तेल के कुल उत्पादन में 13 प्रतिशत का योगदान देता है। साथ ही भारत के कुल प्राकृतिक गैस उत्पादन का 15 प्रतिशत पूर्वोत्तर क्षेत्र से आता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मोइनरबॉन्ड में आज जिस अत्याधुनिक डिपो का उद्घाटन किया गया, वह पूरी बराक घाटी के साथ-साथ त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम की पेट्रोलियम उत्पादों की आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित होगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र सरकार असम समेत सभी पूर्वोत्तर राज्यों में सड़क और रेल संपर्क पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सड़क और रेलवे से संबंधित जिन विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास / उद्घाटन किया गया है, उनसे क्षेत्र में व्यापार और परिवहन को बढ़ावा मिलने के अलावा पर्यटन के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और सर्वांगीण विकास सभ्य समाज का संकेत है। असम में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न सेवाओं को और मजबूती प्रदान करने के लिए आज शुरू किए गए 3000 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र एक सराहनीय कदम है। उन्होंने चाय बागान श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 100 मॉडल सेकेंडरी स्‍कूलों के शिलान्‍यास पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

और भी

वैश्विक ऊर्जा चुनौती को भारत सरकार ने अच्छे से संभाला : हरदीप सिंह पुरी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत सरकार ने विकासशील अर्थव्यवस्था को कच्चे तेल और गैस की बढ़ती कीमतों से बचाते हुए वैश्विक ऊर्जा चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना किया है। वर्तमान में, हमारे देश में हर दिन 50 लाख बैरल पेट्रोलियम की खपत हो रही है और यह भी तीन प्रतिशत की वृद्धि हो रही है, जो वैश्विक औसत लगभग एक प्रतिशत से अधिक है। केंद्रीय पेट्रोलियम और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को जेईसीसी, सीतापुरा में शुरू हुए तीन दिवसीय साउथ एशियन जियोसाइंस कॉन्फ्रेंस जियोइंडिया 2022 में मीडिया यह बात कही। इस दौरान उद्घाटन सत्र में उन्होंने वरिष्ठ भूविज्ञानी श्याम व्यास राव, पूर्व निदेशक (अन्वेषण), ओएनजीसी को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया।


 
9 साल में पेट्रोल में एथेनॉल-ब्लेंडिंग प्रतिशत बढ़कर 10 प्रतिशत हुआ
उद्घाटन सत्र में मंत्री ने कहा कि पेट्रोल में इथेनॉल-मिश्रण प्रतिशत 2013 में 0.67 प्रतिशत से बढ़कर मई 2022 में 10 प्रतिशत हो गया है, यानी निर्धारित समय से 5 महीने पहले। यह 2.7 मिलियन टन सीओ2 उत्सर्जन को कम कर रहा है जो पर्यावरण के लिए अच्छा है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के अनुमानों के अनुसार, भारत आने वाले दो दशकों में वैश्विक ऊर्जा खपत में वृद्धि का एक चौथाई (25%) योगदान देगा। बीपी का अनुमान है कि भारत की ऊर्जा मांग दोगुनी हो जाएगी, जबकि प्राकृतिक गैस की मांग 2050 तक पांच गुना बढ़ने की उम्मीद है।

 



पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने कहा कि भूविज्ञान विशेषज्ञों को इस अवसर का उपयोग ऊर्जा स्रोतों की बढ़ती मांग और कमी के संदर्भ में अपने योगदान को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। उन्होंने भू-वैज्ञानिक बिरादरी से गहरे पानी, अल्ट्रा-डीप वाटर और ऑनशोर के लिए अनुकूल ज्ञान विकसित करने के लिए कहा जिससे बेहतर पर्यावरण संतुलन के साथ तेल और गैस उत्पादन को बढ़ाया जा सके।



इससे पहले, आगंतुकों का स्वागत करते हुए, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीएमडी, तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) और एपीजी के मुख्य संरक्षक ने कहा, जियोइंडिया पिछले 14 वर्षों में एसोसिएशन ऑफ पेट्रोलियम के तत्वावधान में एक प्रमुख आयोजन रहा है। तेल और गैस क्षेत्र में स्वचालन प्रौद्योगिकी का वैश्विक बाजार मूल्य 2030 तक लगभग दोगुना और लगभग 42 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह अच्छा समय है कि तेल और गैस क्षेत्र डिजिटल परिवर्तन का लाभ उठाएं।



सम्मेलन के पहले दिन, पंकज जैन, सचिव, एमओपीएनजी, एससीएल दास, डीजी-डीजीएच, एक्सॉनमोबिल के एमडी जस्टिन मर्फी, इक्विनोर के एमडी देसिकन सुंदरराजन, एमडी एल-टौखी, इन्वेस्ट इंडियाज, ऊर्जा मामलों के विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा सहित अन्य विशेषज्ञों द्वारा सत्रों में भाग लिया गया। पहले दिन केंद्रीय मंत्री ने जियोइंडिया 2022 की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया, जहां कई भारतीय और वैश्विक पेट्रोलियम कंपनियां और सेवा प्रदाता तेल और गैस की खोज और उत्पादन के लिए अपनी अत्याधुनिक सेवाओं और उपकरणों का प्रदर्शन कर

 

और भी

रेलवे ने अप्रैल-सितंबर में 851 रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण किया

विद्युतीकरण के परिणामस्‍वरूप बेहतर ईंधन ऊर्जा का उपयोग

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय रेलवे ने अपने संपूर्ण ब्रॉड गेज नेटवर्क के विद्युतीकरण की महत्वाकांक्षी योजना प्रारंभ की है, जिसकी परिणति केवल बेहतर ईंधन ऊर्जा के उपयोग, थ्रूपुट में वृद्धि, ईंधन पर होने वाले व्यय में कमी के रूप में ही नहीं होगी, बल्कि इसकी बदौलत बहुमूल्‍य विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी।

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान, सितंबर 2022 तक, भारतीय रेल ने वित्त वर्ष 2021-22 की इसी अवधि के दौरान हासिल 562 रूट किलोमीटर (आरकेएम) की तुलना में 851 रूट किलोमीटर (आरकेएम) हासिल कर लिया है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के आंकड़ों से 51.4% अधिक है। इस वित्तीय वर्ष के दौरान विद्युतीकरण का लक्ष्य 6500 आरकेएम है।\

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 के दौरान भारतीय रेल के इतिहास में 6,366 आरकेएम का रिकॉर्ड विद्युतीकरण हासिल किया गया था। इससे पहले, 2020-21 के दौरान उच्चतम विद्युतीकरण 6,015 आरकेएम था।

30.09.2022 तक, भारतीय रेल के बीजी नेटवर्क के 65,141 आरकेएम (केआरसीएल सहित) में से 53,098 बीजी आरकेएम का विद्युतीकरण किया जा चुका है, जो कुल बीजी नेटवर्क का 81.51% है।

 

और भी

कृषि को उन्नत खेती में बदलने और निरंतरता बनाए रखने की जरूरत : तोमर

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि कृषि क्षेत्र हमारे देश की रीढ़ है और हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं कृषि की अर्थव्यवस्था में इतनी ताकत है कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी देश आसानी से पार पा सकता है। कोविड महामारी के दौरान भारतीय कृषि क्षेत्र ने यह करके दिखाया है। देश के 80 करोड़ लोगों को भारत सरकार ने खाद्यान्न सुरक्षा प्रदान की, साथ ही मित्र देशों की मदद भी की। आज अधिकांश कृषि उत्पादों के मामले में हम दुनिया के पहले या दूसरे स्थान पर हैं। इसके बावजूद कृषि क्षेत्र के समक्ष कुछ चुनौतियां हैं। कृषि उन्नत खेती में बदले, कृषि में टेक्नालॉजी का प्रयोग हो व इसकी निरंतरता बनी रहे, इस दिशा में काम करने की जरूरत है।

श्री तोमर ने यह बात एसोसिएटेड चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री आफ इंडिया (एसौचेम) द्वारा कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए उन्नत बीज और कृषि सामग्री एकीकरण’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में वर्चुअली कही। श्री तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र जितना मजबूत व फायदेमंद होगा, देश उतना मजबूत होगा। आज कृषि के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर विचार करने की जरूरत है। सभी तरह की अनुकूलताओं के बाद भी कृषि का क्षेत्र और उसकी लाभ-हानि प्रकृति पर काफी निर्भर करती है। खेती के प्रति लोगों की उत्सुकता व लगाव बढ़ना चाहिए, खेती अगली पीढ़ी के लिए आकर्षक हो और खेती करने वालों को खेती के लिए रोका जा सके, इस दिशा में और अधिक काम करने की जरूरत है। 

श्री तोमर ने कहा कि किसानों और बाजार के बीच की दूरी कम करने, ग्रामीण इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने, बिचौलियों का दखल खत्म करने के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में छोटे किसानों की संख्या अधिक है, जिनके पास छोटा रकवा है व निवेश के लिए राशि नहीं है, ऐसे किसानों के लिए केंद्र सरकार 10 हजार नए एफपीओ बना रही हैं, जिनके लिए 6,865 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है और छोटे-छोटे किसानों को जोड़ा जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि किसान समूह में खेती करें, जिससे आदान की लागत कम आए, उत्पादन गुणवत्ता को सुधारा जा सके, छोटे किसान महंगी फसलों की ओर जा सकें व अपनी शर्तों पर उपज मूल्य प्राप्त कर सकें। एफपीओ उत्पादों की प्रोसेसिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए बिना गारंटी के दो करोड़ रु. तक के लोन की व्यवस्था सरकार ने की है।

और भी

तटस्थता उत्पीड़क की मदद करती है, पीड़ित की कभी नहीं : धनखड़

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र के फलने-फूलने के लिए मानवाधिकार सर्वोत्कृष्ट हैं तथा उन्होंने प्रत्येक नागरिक से दूसरों के मानवाधिकारों के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए काम करने का आग्रह किया क्योंकि यह उनके अपने मानवाधिकारों के संरक्षण की सबसे सुरक्षित गारंटी है।

आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के 30वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के मानवाधिकारों की सुरक्षा के काम के लिए एनएचआरसी की सराहना की। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वे आयोग की सलाह को सार्वजनिक रूप से प्रमुखता से उजागर करे क्योंकि इससे देश में मानवाधिकारों को बढ़ावा देने में बहुत मदद मिलेगी। 

मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए समावेशी विकास को महत्वपूर्ण बताते हुए, श्री धनखड़ ने विभिन्न शासन व्यवस्थागत सुधारों और सकारात्मक पहलों की, विशेष रूप से हाल के वर्षों में स्वास्थ्य और आर्थिक क्षेत्रों में, सराहना की जिन्होंने मानव अधिकारों को और मजबूती दी है।

यह देखते हुए कि तटस्थता उत्पीड़क की मदद करती है, पीड़ित की कभी नहीं, उपराष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि मानवाधिकारों के हनन के मामले में, हमें पक्ष लेना चाहिए। मौन हमेशा अत्याचारी को प्रोत्साहित करता है, उत्पीड़ित को नहीं। ऐसे में सक्रिय होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और हमें हस्तक्षेप करना चाहिए।

यह देखते हुए कि भ्रष्टाचार की स्थिति में मानवाधिकारों से समझौता किया जाता है, श्री धनखड़ ने रेखांकित किया कि गरीब और कमजोर लोग इस खतरे के आसान शिकार हैं। उन्होंने हाल के वर्षों में भ्रष्टाचार पर लगातार हो रहे हमलों पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा में एक अच्छा संकेत बताया।

और भी

हिजाब मामले में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कर्नाटक हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाले उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने के राज्य सरकार के आदेश को बरकरार रखा था। कर्नाटक हिजाब प्रतिबंध मामले में विभाजित फैसला होने के कारण न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता का कहना है कि मामला उचित दिशा के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश के पास भेजा गया है।

वकील वरूण सिन्हा ने कहा कि अभी हाई कोर्ट का फैसला लागू रहेगा क्योंकि एक जज ने याचिका को खारिज किया है और दूसरे ने उसे खारिज नहीं किया है। अब हाई कोर्ट का फैसला तब तक जारी रहेगा जब तक किसी बड़े बेंच का फैसला नहीं आ जाता है। याचिकाकर्ता पक्ष के वकील आफताब अली खान ने कहा कि आज का फैसला एक खंडित फैसला है। जिसे देखते हुए बेंच ने इसे बड़ी बेंच को रेफर कर दिया है। 

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि हम सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं। हमने बेहतर फैसले की उम्मीद की थी क्योंकि दुनिया भर की महिलाएं हिजाब और बुर्का नहीं पहनने की मांग कर रही हैं। कर्नाटक उच्च न्यायालय का आदेश अंतरिम समय में लागू रहेगा।  

और भी

बड़ी खबर : इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति को मिली केबिनेट की मंजूरी...

 लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नई इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण और गतिशीलता नीति- 2022 को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर प्रदेश सरकार द्वारा भारी सब्सिडी दी जाएगी। सरकार ने इसके तहत प्रदेश में 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है जिससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर करीब 10 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

नीति का उद्देश्य न केवल राज्य में एक पर्यावरण के अनुकूल परिवहन प्रणाली विकसित करना है बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी एवं संबंधित उपकरणों के विनिर्माण के लिए उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक केंद्र भी बनाना है।



नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति - 2022 में त्रिआयामी प्रोत्साहन व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। जिसके तहत उपभोक्ताओं द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी के लिए, इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण के लिए, चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग सेवाओं के लिए प्रावधान रखे गए हैं।



नई नीति की प्रभावी अवधि के पहले तीन वर्षों के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की सभी श्रेणियों की खरीद पर 100 प्रतिशत रोड टैक्स एवं पंजीकरण शुल्क में छूट रहेगी। यदि इलेक्ट्रिक वाहन का निर्माण राज्य में किया गया है तो समान छूट चौथे व पांचवे वर्ष में भी जारी रहेगी।



इलेक्ट्रिक वाहनों के फैक्टरी मूल्य पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी
प्रदेश में खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहनों के फैक्टरी मूल्य पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। इसमें पहले दो लाख दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर पांच हजार रुपये प्रति वाहन, पहले 50,000 तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर अधिकतम 12,000 रुपये तक, पहले 25,000 चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रति वाहन पर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, प्रदेश में खरीदी गई पहली 400 बसों पर प्रति ई-बस 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही अधिकतम 1000 ई गुड्स कैरियर्स को प्रति वाहन 1,00,000 तक ई-गुड्स कैरियर्स की खरीद के लिए फैक्टरी मूल्य पर 10 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी।

यूपी कैबिनेट ने इन फैसलों को भी दी मंजूरी
- अमेठी में नई जेल का निर्माण किया जाएगा। अभी तक अमेठी के बंदियों को सुल्तानपुर जेल में बंद किया जाता था। जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने यह जानकारी दी।

- मथुरा के कोकिला वन में शनिधाम में परिक्रमा मार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग की 2.011 हेक्टेयर भूमि ली जाएगी। उतनी ही भूमि वन विभाग को अन्यत्र दी जाएगी।



- मथुरा में नेशनल हाईवे 19 पर अकबरपुर जैत गांव में सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पर्यटन सुविधा केन्द्र बनाया जाएगा। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस की 2.03 हेक्टेयर भूमि निशुल्क पर्यटन विभाग को दी जाएगी।

- किसानों को चना, मसूर और दलहन के बीज व किट निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। डेढ़ लाख किसानों को चना और 1 लाख चना व एक लाख किसानों को चना बीज किट वितरण किया जाएगा



- यूपी में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्राकृतिक खेती विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा। कृषि मंत्री बोर्ड के उपाध्यक्ष होंगे।

- एक अक्तूबर से धान खरीद केंद्र शुरू किए जाएंगे। सामान्य धान की एमएससी 2040 रुपये प्रति क्विंटल और ए ग्रेड धान का 2060 प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किया गया है।

- एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर और 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक धान की खरीद दो चरणों में होगी। 73 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। सीमांत और लघु किसानों को प्राथमिकता मिलेगी।

- एफपीओ को भी निर्धारित शर्त पर धान खरीद की अनुमति दी जाएगी। मक्का और बाजरा की भी खरीद एमएसपी पर की जाएगी। मक्का की एमएसपी 1962 रुपये प्रति क्विंटल और  बाजरा की एमएसपी 2350 रुपये प्रति की क्विंटल रखी गई है। मक्का 1 लाख टन और बाजरा 50 हजार टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

- बरेली की नवाबगंज और आंवला नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार किया जाएगा।

- दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन नीति 2022 को मंजूरी मिली

- मथुरा की बरसाना, बहराइच की मिहींपुरवा के सीमा विस्तार को मंजूरी मिली।

- बाराबंकी की सुहेबा, अयोध्या की बीकापुर और भरतकुंड भदरसा नगर पंचायत के सीमा विस्तार को मंजूरी मिली।

- मऊ की मऊनाथ भंजन नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार हुआ है।

और भी

प्रधानमंत्री ने अंब अंदौरा ऊना से नई दिल्ली के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अंब अंदौरा ऊना से नई दिल्ली के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और ऑनबोर्ड सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस और ऊना रेलवे स्टेशन के लोकोमोटिव इंजन के कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण किया। ट्रेन की शुरुआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी। ऊना से नई दिल्ली की यात्रा का समय दो घंटे कम हो जाएगा। अंब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए चलने वाली यह देश में शुरू की गई चौथी वंदे भारत ट्रेन है और पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्का है और कम समय में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है।



430 टन के पिछले संस्करण की तुलना में बेहतर वंदे भारत एक्सप्रेस का वजन 392 टन होगा। इसमें वाई-फाई कंटेंट ऑन डिमांड की सुविधा भी होगी। प्रत्येक कोच में पिछले संस्करण में 24 इंच की तुलना में यात्री सूचना प्रदान करने वाली 32 इंच स्क्रीन हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस पर्यावरण के अनुकूल भी होगी क्योंकि एसी 15 प्रतिशत अधिक ऊर्जा कुशल होंगे। पहले केवल एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को दी जाने वाली साइड रेक्लाइनर सीट की सुविधा अब सभी वर्गों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की अतिरिक्त सुविधा है।

और भी

धामके से उड़ी मकान की छत और दिवारें, 7 लोग घायल...

 रोहतक (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हरियाणा के रोहतक में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर में गैस सिलिंडर फटने से घर की दिवार और छत उड़ गई। धमाके की आवाज से मोहल्ले वाले सकते में आ गए। इस घटना में 7 लोग घायल हुए हैं। धमाका गैस गीजर के साथ लगाए सिलेंडर में हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के लोगों ने जब गर्म पानी के लिए गीजर आन किया था सिलेंडर फट गया। हादसा इतना भयावह था की मकान की छत और दीवारें उड़ गई। हादसे में परिवार के सात लोग घायल हो गए। पड़ोसी धमाके की आवाज सुनकर बाहर की तरफ भागे तो चीख पुकार मची हुई थी। किसी तरह से पड़ोसियों ने घायलों को मलबे से निकाला और तुरंत पीजीआई उपचार के लिए पहुंचाया। घायलों में तीन की हालत सामान्य तथा बाकी चार की गंभीर बनी हुई है।



पड़ोसी गौतम के अनुसार जब हादसा हुआ तो मलबा उनका घर में भी आकर गिरा, जिसकी वजह से उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। जब धमाका हुआ तो उनके मकान की दीवारें भी हिल गई। अभी पता नहीं चल पाया है, पड़ोस के मकानों में भी नुकसान हुआ है।

जिस मकान में हादसा हुआ है, उसके पड़ोस वाले मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। सीसीटीवी में कैद घटना के अनुसार करीब छह बजकर एक मिनट पर मकान में तेज धमाका होता है। उसके साथ ही मकान से बाहर तक आग की लपटें बाहर आती हैं और मात्र पांच सेकंड में मकान खंडहर में तब्दील मिलता है।

सिलेंडर फटने के कारण मकान में हुए हादसे की वजह से घायल हुए लोगों में विशाल (33), उसकी पत्नी शिल्पा (30), बेटी रेवन (1), बेटा रेहान (8) के अलावा मकान के फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाली उपासना (20), पार्थिव (18), प्रीति(16) शामिल हैं। सभी का उपचार पीजीआई के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

 

 

और भी

वायुसेना का MIG-29 हुआ क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गोवा में एक मिग 29K लड़ाकू विमान क्रैश हुआ गया है । गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान यह हादसा हुआ। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पायलट बाहर निकलने में कामयाब हो गया, जिससे उसकी जान बच गई। भारतीय नौसेना ने इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब तकनीकी खराबी आने के बाद विमान वापस बेस लौट रहा था।

 

 

और भी