क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला युवक गिरफ्तार

 कोंड़ागांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत एक युवती ने प्रेमी के द्वारा संबंध नहीं रखने की बात को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका के बड़ी बहन को पता चलने पर गले में लगे चुन्नी काटकर मृतिका को नीचे उतारा और इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल में भर्ती कराया गया, जहा इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। पीड़िता की रिपोर्ट पर केशकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मर्ग जांच में पाया कि आरोपित नितेश विश्वास के द्वारा मृतिका को संबंध तोड़ने, शादी नहीं करने की बात से मृतिका द्वारा फांसी लगाये जाना पाये जाने से थाना केशकाल में आरोपित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। घटना दिनांक से आरोपित नितेश विश्वास फरार चल रहा था।

मुखबिर के सूचना के आधार पर आरोपित नितेश विश्वास को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा उसे हिरासत में लेकर पुछताछ बाद आरोपित नितेश विश्वास पिता निखिल विश्वास, उम्र 21 वर्ष, जाति नमोशुद्रो, निवासी डिपोचैक, बोरगांव को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय केशकाल में पेश कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बड़ी बहन ने अपने घर वालों को फोन कर जानकारी दी कि कुछ दिनो से उसकी छोटी बहन मोबाइल फोन से बहुत बात कर रही है। पीड़ित के द्वारा केशकाल आकर छोटी बहन से पूछताछ करने पर मोहल्ले के नितेश विश्वास से बात करना एवं प्रेम संबंध होना स्वीकार की थी। मकान मालिक ने भी पीडित को उसकी छोटी बहन एवं नितेश विश्वास के प्रेम संबंध में होने की जानकारी दी। तब पीड़ित केशकाल के घर में नितेश एवं उसके पिता निखिल विश्वास को घर में बुलाया था और अपनी बहन एवं नितेश को समझाया था, तभी नितेश अत्यधिक गुस्से में आकर अपने मोबाइल को पटककर मृतिका से संबंध तोड़ने एवं शादी नहीं करने की बात कहा, जिससे मृतिका निराश एवं हताश होकर बाथरूम में जाकर चुन्नी से फांसी लगा ली।

और भी

बड़ी खबर : रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ डिप्टी कलेक्टर...

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एंटी करप्शन ब्यूरो ने गरियाबंद जनपद सीईओ (डिप्टी कलेक्टर) को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी कलेक्टर करून डहरिया ने बोरवेल के काम के एवज में 20 हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने करून डहरिया को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आगे जांच जारी है।

 

 

और भी

लाइसेंस नवीनीकरण के लिए वनपाल ने मांगे 50 हजार, हुआ गिरफ्तार...

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एन्टी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वनपाल को गिरफ्तार किया है। वनपाल ने लाइसेंस नवीनीकरण के एवज में 50 हजार रूपए मांगे थे। पीड़ित की शिकायत के बाद ब्यूरो ने कार्रवाई की है।

दरअसल प्रार्थी सत्यवत प्रधान पिता बाबू प्रधान 23 वर्ष निवासी सत्या फर्नीचर्स उसलापुर ब्रिज के पास बिलासपुर के द्वारा 3 अक्टूबर को एसीबी में फॉरेस्टर गजेन्द्र गौतम पिता- राम प्रताप गौतम उम्र-45 वर्ष सी. सी. एफ/ उड़नदस्ता बिलासपुर के विरुद्ध इस आशय की शिकायत की गयी कि 29 सितंबर को सी सी एक उडनदस्ता में तैनात वनपाल गजेन्द्र गौतम प्रार्थी के फर्नीचर की दुकान में आकर लाइसेस के बारे में पूछताछ करने पर उसने कोरोना काल में लाइसेंस की मियाद खत्म होने से तथा प्रार्थी के एक भाई के जाने से लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवा सको बताया। जिस पर वनपाल गजेन्द्र गोराम द्वारा इसी बात पर से प्रार्थी से बतौर रिश्वत 50,000, रूपये की मांग मौके पर ही की गयी। जिस संबंध में प्रार्थी द्वारा मौके पर उपस्थित गवाह से रकम उधार लेकर गजेन्द्र गौतम को 33,800 रूपये दिये गये। गजेन्द्र गौतम द्वारा रिश्वत की रकम 50,000/- रूपये में से शेष रकम 16.200/- रूपये की प्राप्ति के लिए 3 अक्टूबर को पुन फर्नीचर दुकान आकर तकादा करने पर प्रार्थी द्वारा एसीबी में शिकायत की गयी।

एसीबी / ईओडब्ल्यू के निदेशक आरिफ शेख के द्वारा उक्त शिकायत के संबंध में सत्यापन पश्चात कार्यवाही किये जाने को लेकर निर्देश देने पर निदेशक के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृता सोरी के पर्यवेक्षण में शिकायत के सत्यापन पर से प्रार्थी द्वारा आरोपी गजेन्द्र गौतम फॅरिस्टर के द्वारा बतौर रिश्वत 50,000/- रूपये की मांग करना जिस पर से प्रार्थी से 33,800/- रूपये रिश्वत के रूप में प्राप्त करना तथा शेष रिश्वती रकम 16,200 रुपये के लिए प्रार्थी से तकादा करना सही पाये जाने पर एसीबी बिलासपुर टीम के द्वारा गजेन्द्र गौतम फॉरस्टर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 17 / 2022 धारा 7(क) अनि अधि पंजीबद्ध किया जाकर उक्त आरोपी को शुक्रवार को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

और भी

केंद्रीय जेल में बंदी पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती...

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सेंट्रल जेल में बंदी पर जानलेवा हुए हमले के बाद उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने उसके चेहरे व सिर पर 22 टांके लगाए। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी बंदी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सरकंडा बंधवापारा बंसोड़ मोहल्ला निवासी विष्णु वंशकार पिता शिवप्रसाद (23) मारपीट के आरोप में 2 नवंबर से जेल में बंद है। वह अन्य लोगों के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराने जेल अस्पताल आया था।

उसी समय जेल में छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के मामले में बंद सिरगिट्‌टी गणेश नगर चुचुहियापारा शेख अजहर उर्फ अज्जु (26)आया। उसका विष्णु के साथ पुराना विवाद थी। आते ही वह गाली-गलौज करने लगा और अपने साथ छिपाकर लाए टीने के टुकड़े से उस पर हमला कर दिया। वह चेहरे व सिर पर वार किया। इससे विष्णु लहुलुहान हो गया। वहां मौजूद दूसरे बंदियों ने बीच बचाव किया। इसके बाद जेल अस्पताल में ही प्राथमिक इलाज किया गया लेकिन हालत को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे सिम्स रेफर कर दिया।

और भी

मंदिर में घुसे चोर... माता को किया प्रणाम... लाखों का माल पार...

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के बागबाहरा में स्थित प्रसिद्ध देवी स्थल माता खल्लारी के मंदिर में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। चोर मंदिर में घुसे और फिर माता जी के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए मां को पहनाए गए दो मुकुट दो चांदी की चरण पादुका, दो छत्र, माता की एक करधन और दान पेटी समेत कई सामान को लेकर चलते बने। चोरों की यह चोरी मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरों की तस्वीर सामने आने के बाद अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दो नकाबपोश चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। मामला खल्लारी थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार माता खल्लारी के मेन मंदिर में दो नकाबपोश चोरों ने लाखों की चोरी की है। चोरों ने पहले माता को प्रणाम किया। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने माता का दो मुकुट, दो चरण पादुका, दान पेटी, दो क्षत्र, करधन, पायल और बिछिया पार कर दिए। मंदिर प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर से की गई नगद और चांदी के जेवर की कीमत लगभग चार लाख बताई जा रही है। वहीं घटना को अंजाम देते दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। फिलहाल पुलिस साइबर क्राइम की टीम सहित डॉग स्क्वाड टीम के साथ मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

और भी

छात्र की स्कूल टाई से गला घोटकर की हत्या

 कानपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  रेलवे ट्रैक के पास एक शव मिली जो कक्षा 12 के एक छात्र की स्कूल टाई से गला घोटकर हत्या कर दी गई। शव की पहचान रोनिल सरकार के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोनिल के शरीर पर चोट के 10 निशान भी पाए गए।

पुलिस ने बताया कि विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। मामले में छह संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। रोनिल का शव जहां मिला वहां से पुलिस को बीयर की बोतलें, सिगरेट के टुकड़े और खाने-पीने का सामान भी मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में नशा करने लोग आते रहते थे।

 

रोनिल के पिता संजय सरकार ने कहा कि उनके बेटे की हत्या कहीं और की गई और शव को इस इलाके में फेंक दिया गया। उन्होंने कहा कि जंगल में रात भर लाश पड़ी रही, अगर रोनिल यहां पैदल आत तो उसके जूतों पर कीचड़ लगा होता, लेकिन ऐसा नहीं था।

एसीपी (छावनी) मृगंक शेखर पाठक ने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज में रोनिल को पीएसी क्रॉसिंग तक जाते देखा गया। लेकिन वह इस मार्ग पर आगे लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में नहीं देखा गया। यह स्पष्ट नहीं है कि किसके माध्यम से वह चंदारी पहुंचा।

 

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि हत्या से पहले रोनिल की पिटाई की गई थी। पोस्टमॉर्टम करने वाले चिरंजीव कुमार और आर.एस. यादव ने कहा कि रोनिल के सिर, पैर, छाती, पेट और पीठ पर चोट के 10 निशान थे।

 

 

और भी

तस्करों की गिरफ्तार करने पहुंची टीम पर हमला, टीआई-एएसआई घायल...

 जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)।जिले में आरोपियों पर कार्रवाई करने गई पुलिस की टीम पर लाठी औऱ डंडे से हमला हुआ है। हमले में थाना प्रभारी और एएसआई  को चोटें आई है। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह पुलिस की टीम वारंटी बदमाश और शराब तस्करों को पकड़ने गई थी। पुलिस को आते देख आरोपियों ने पुलिस की टीम पर ही हमला बोल दिया। हमले में थाना प्रभारी ओपी कुर्रे और एएसआई को चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया है। पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।

 

 

और भी

नाबालिग से दुष्कर्म मामले बड़ा खुलासा,अलग-अलग निकला आरोपी और बच्चे का डीएनए

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भधारण में मामलें मेें पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है, नाबालिग के बच्चे और जेल में बंद आरोपी का डीएनए अलग अलग निकला है, यानि की नाबालिग के बच्चे का पिता आरोपी नहीं बल्कि कोई और है।

मामला साफ है कि किसी और ने भी नाबालिग से दुष्कर्म किया था। डीएनए जांच से साफ हो गया है कि किसी अन्य के द्वारा किए गए दुष्कर्म से नाबालिग गर्भवती हुई थी। नाबलिग से दुष्कर्म के मामले में और भी दोषी हैं।

बता दें कि यह पूरा मामला माना एसओएस बालिका आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म हुआ था। दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती हुई थी। नाबलिग द्वारा जन्मे बच्चे की मौत हो चुकी है। इस मामले में जिस आरोपी को ​गिरफ्तार कर जेल में भेजा गया है, डीएनए टेस्ट कराने पर पता चला है कि उसका डीएनए नाबालिग के मृत बच्चे के डीएनए से मैच नहीं कर रहा है।

 

 

 

और भी

ट्रेन के सामने कूद गई थी नाबालिग प्रेमिका, 3 साल बाद प्रेमी गिरफ्तार...

 जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रेमी के कहने पर नाबालिक प्रेमिका ने ट्रेन के सामने छलांग लगा कर खुदकुशी कर ली थी। नाबालिग की मौत के तीन साल बाद अब इस मामले में आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरैय्यापारा निवासी नरेश सूर्यवंशी का अपने पड़ोसी नाबालिक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। कुछ दिनों से नरेश अपनी प्रेमिका को इग्नोर कर रहा था। परेशान होकर 19 जुलाई 2019 को मृतिका अपने प्रेमी नरेश को कई बार फोन की थी। जिस पर नरेश सूर्यवंशी ने उसे तल्ख लहजे में कह दिया था कि जो करना है कर लो, जाओ मर जाओ। यह कह कर फोन काट दिया। इस बात से दुखी मृतिका के द्वारा ट्रेन से कूद कर आत्महत्या कर ली थी।

आत्महत्या के तीन वर्षों के बाद वर्तमान नैला चौकी प्रभारी रीना कुजूर ने मर्ग डायरी का अवलोकन किया और वस्तुस्थिति की जानकारी एसपी विजय अग्रवाल को दी। उच्चाधिकारियों से मिले निर्देशों के बाद चौकी प्रभारी रीना कुजूर ने आरोपी प्रेमी 21 वर्षीय नरेश सूर्यवंशी निवासी अमरैयापारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। ज्ञातव्य है कि घटना दिनांक को उसकी उम्र 18 वर्ष दो माह थी। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार लिया।

 

 

और भी

अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, बीस लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर शुक्ला के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त कांकेर के अमले द्वारा आज अवैध शराब विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही की गई। आरोपी पांचूराम पिता तिजऊराम निवासी ठेलकाबोड़ छोटेपारा के रिहायशी मकान से 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब व दो प्लास्टिक बाल्टी में 30 किलोग्राम महुवा लहन को जब्त कर छतीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया। 

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक  प्रदुमन नेताम, प्रधान आरक्षक उत्तम नाग व आरक्षक दुर्गा प्रसाद पटेल व नारायणदास कुलदीप शामिल रहे।

और भी

खुद को सीआरपीएफ जवान बताकर लोगों से करता था ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को जवान बताकर लोगों से ठगी करता था। कभी पुलिस, कभी सेना तो कभी सीआरपीएफ का जवान बता कर आरोपी ने कई लोगों से ठगी की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद नुआपाड़ा पुलिस ने सौम्यरंजन साहू (24) नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

आरोपी नयागढ़ जिले के कंधपाडा थानांतर्गत रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी सौम्यरंजन ने फेसबुक के जरिए कुछ युवकों से दोस्ती की। वो खुद को सेना का जवान बता कर युवकों को झांसा देता रहा।

आरोपी नुआपाड़ा की एक होटल में ठहरा था, जहां से उसने जालसाजी को अंजाम दिया और कुछ युवकों से करीब 70 हजार रुपए ठग कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी फोन लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर नुआपाड़ा कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस आरोपी का डाटा खंगाल रही है और उसके किये अन्य अपराधों की खोजबीन चल रही है।

और भी

जादू-टोना के शक में की थी हत्या, महीने भर बाद पकड़ाया आरोपी...

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गरियाबंद की छुरा थाना पुलिस ने महीने भर पहले हुए हत्याकांड को सुलझा लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जादू-टोन के शक में आरोपी बृतलाल नेताम को गोविन्द राम नेताम की हत्या के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, 17 अक्टूबर को दुबराज नेताम चुरकीदादर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके पिता गोविन्द राम नेताम दिनांक 3 अक्टूबर को घर से कहीं चले गए हैं। इसी बीच पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम चुरकीदादर कयोकछार जंगल में किसी व्यक्ति को मार कर दफनाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर की टीम और कार्यपालिक दण्डाधिकारी की उपस्थिति 22 अक्टूबर को मौके से शव को निकलवाया। 23 अक्टूबर को गुमशुदा गोविन्द नेताम के परिजनों द्वारा शव की पहचान की। मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की गई। इसके बाद थाना छुरा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कमांक 161/2022 धारा 302, 201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

एडिशनल एसपी चन्द्रेश सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान थाना छुरा में गवाहों से पूछताछ करने बाद मुखबीर की सूचना के अनुसार संदेही बृतलाल नेताम जो घटना को अंजाम देने के बाद ग्राम चुरकीदादर से काम करने के बहाने गांव से फरार था। उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने गोविंदराम की जादू टोना कर दिमागी संतुलन खराब और बिमार करने के कारण 3 अक्टूबर को हत्या करना स्वीकार किया।

 

 

और भी

जलाशय में मिला युवक का शव, 2 दिन पहले हुआ था लापता

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर ग्राम मरोदा निवासी 22 वर्षीय  छबिराम ध्रुव पिता रामप्यारी ध्रुव का शव मरोदा जलाशय में  बुधवार के दोपहर को देखा गया।

घटना के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मरोदा निवासी छबिराम सोमवार को ग्राम मरोदा में ही किसी मृत ब्यक्ति के कार्यक्रम में शामिल हुए ,और कार्यक्रम के समाप्त होने पर अपने घर के लिए निकला लेकिन घर नही पहुचा ,जिससे उसके परिजन उसकी तलाश करते रहे । वही उसका शव बुधवार के सुबह मरोदा जलाशय में  ग्रामीणो के द्वारा देखा गया।

इसकी जानकारी ग्राम मुखिया और कोटवार के माध्यम से सीटी कोतवाली में दी गईं । जानकारी मिलते ही कोतवाली से एएसआई टीकाराम ,योगेश ठाकुर ,मुरारी यादव ,और पुलिस टीम मौके पर पहुचे और ग्रामीणो के सहायता से शव को जलाशय से बाहर निकाले । जहां देखा गया कि शव के बाएं आंख में चोट का निशान है । जो गिरने से लगा या  किसी के द्वारा मारा गया है , ये पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

 

 

और भी

12वीं की छात्रा ने बॉथरूम में लगाई फांसी

 कोंडागांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत डिपो चौक में किराए के मकान में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में कल देर शाम फांसी लगाई। परिजनों के द्वारा केशकाल अस्पताल पहुंचाने के पश्चात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर केशकाल थाना प्रभारी विनोद साहू समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। बुधवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतका धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ागांव की निवासी हैं, जो कि कन्या शाला केशकाल में कक्षा 12वीं की छात्रा थीं। वर्तमान में वह अपनी बड़ी बहन के साथ डिपो चौक में किराए के मकान में रहती थी। मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे उसने अज्ञात कारणों के चलते घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

उसकी बड़ी बहन जब घर वापस आई तो घर में न दिखने पर बाथरूम के दरवाजे को खटखटाया और आवाज दिया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। ततपश्चात उसने अपने भाई और मकान मालिक को फ़ोन कर के घर बुलाया। जैसे ही मृतका के भाई घर पहुंचे। उन्होंने धक्का देकर दरवाजे को तोड़ कर बाथरूम में प्रवेश किया तो उन्होंने देखा कि उक्त बालिका फांसी में लटकी हुई थी। उन्होंने तत्काल रस्सी खोल कर नीचे उतारा और अधमरी हालत में निजी वाहन से केशकाल अस्पताल पहुंचाया, तब तक बच्ची की सांसें चल रही थी। अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा किये गए अथक प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बच पाई।

इस बारे में थाना प्रभारी  ने बताया कि मृतका के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मामले में मर्ग पंचनामा तैयार कर जांच कार्रवाई में लिया गया है। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है, हमारे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की जा रही है।

और भी

वन अमला ने नागाबुड़ा में जब्त की 41 नग इमारती लकड़ी

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में वनमण्डलाधिकारी के मार्गदर्शन पर वन अमला द्वारा गरियाबंद  परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम नागाबुड़ा में छापामारी कर 41 नग इमारती लकड़ी की जप्ती की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम नागाबुड़ा के घुरवा वल्द बुधार एवं तालेश्वर वल्द शंकर लाल ध्रुव के मकान एवं बाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घुरवा ने अपने घर एवं बाड़ी में विभिन्न स्थान में विनिर्दिष्ट ईमारती वनोपज सागौन लट्ठा रखा था। जिसका माप करने पर 16 नग 0.305 घन मीटर सागौन लट्ठा जप्त किया गया, जिसकी राशि लगभग 17 हजार रूपये है।

इसी प्रकार ग्राम नागाबुड़ा के ही तालेश्वर वल्द शंकरलाल ध्रुव के घर एवं बाड़ी की भी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान तालेश्वर ध्रुव ने अपने घर में विभिन्न स्थान में विनिर्दिष्ट ईमारती वनोपज बीजा का चिरान रखा था। जिसका माप करने पर 25 नग = 0.421 घन मीटर बीजा का चिरान जप्त किया गया। जिसकी राशि लगभग 25 हजार रूपये है। उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33, छ0ग0 संरक्षित वन नियम 1960 एवं छ.ग. काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम 1984 के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जा रहा है। छापामारी अभियान में वनक्षेत्रपाल पुष्पेन्द्र साहू, वनपाल सहायक अजीत राम वर्मा, राम कुमार रात्रे एवं गरियाबंद परिक्षेत्र के समस्त वन अमला शामिल थे।

और भी

जंगली सुअर के मांस के साथ एक गिरफ्तार

 बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वन्यप्राणियों के शिकार कर माँस खाने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। जिस पर वन विभाग द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर शिकार करने वाले लोंगों को धर पकड़ कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम एवं  परिवहन के अधिनियम तहत कार्यवाही किया जाता रहा हैं। ठीक ऐसा ही मामला बिलाईगढ़ इलाका  में देखने को मिला है।

बिलाईगढ़ जिला के मलुहा में वन विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था । इसी दौरान एक संदेही को वन विभाग के अमले ने रोक कर पूछताछ की। जांच के दौरान व्यक्ति के पास से पालीथिन में 1 किलो जंगली सूअर का कच्चा माँस रखा पाया गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम आनंद सिंह और प्रतापगढ़ का निवासी होना बताया।

वहीं व्यक्ति ने आगे बताया कि जंगली सुअर माँस को मलुहा के ही किसी ग्रामीण के पास से खाने के लिए खरीदा है। वन विभग की टीम ने पकड़े गये आरोपी के बताए अनुसार उस ग्रामीण के घर पर भी छापा मारा,  परंतु उस ग्रामीण के पास कुछ भी बरामद नहीं हुआ।

बहरहाल वन विभाग द्वारा पकड़े गये व्यक्ति के खिलाफ वन्य प्राणी सरंक्षण अधिनियम 1972 व परिवहन के तहत कार्यवाही करते आरोपी के पास से 1 किलो जंगली सुअर के  कच्चा मांस और मोटरसाइकिल जप्त   करते आगे की कार्यवाही में जुट गया।

और भी

झाड़- फूंक के दौरान बैगा के त्रिशूल वार से युवक की मौत

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अंधविश्वास के चलते न्यायधानी में एक ग्रामीण की मौत हो गयी। मानसिक रोगी ग्रामीण को परिजन इलाज के लिए बैगा गुनिया के पास ले गए थे। बैगा ने झाड़- फूंक कर इलाज करने के बहाने गर्म त्रिशूल से ग्रामीण के शरीर को कई जगह दागा। जिससे ग्रामीण की मौत हो गयी। अब पुलिस ने बैगा पर हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। वही आरोपी बैगा फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में रहने वाले 35 वर्षीय टेकूराम निर्मलकर की मानसिक स्थिति विगत चार माह से ठीक नही थी। जिसके चलते उसकी पत्नी व घर वाले उसका इलाज अस्पताल में करवा रहे थे। पर स्वास्थ्य में कोई सुधार नही होता देख उसे घर ले आये। इस बीच पता चला कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हार जुनवानी स्थित उनका ही रिश्तेदार लीला रजक बैगा- गुनिया है। व झाड़-फूंक का काम करता है। तब टेकूराम के रिश्तेदारों ने उससे बात की तो लीला रजक ने झाड़- फूंक से उसे ठीक करने का आश्वासन दिया और पति पत्नी को इलाज हेतु बुलाया। टेकूराम की पत्नी 23 अक्टूबर को उसे लेकर उसके मल्हार जुनवानी स्थित घर पहुँची।

 

वहां पहुँच कर दोनो पति पत्नी को अपने घर पर रखकर बैगा लीला रजक झाड़- फूंक करता रहा। झाड़ फूंक के बहाने टेकूराम को वह गर्म चिमटे से शरीर पर जगह जगह दागता रहा और बीस से तीस जगह जला दिया।

चार दिन पूरा होने पर लीला रजक ने मानसिक रोगी की पत्नी को कहा कि इसके अंदर बैठे प्रेत आत्मा को उसने जला कर भगा दिया है। और यह जल्द ही ठीक हो जाएगा। यह कह कर वापस भेज दिया। दोनो पति पत्नी घर आ गए। पर शरीर मे जगह जगह जलने से इंफेक्शन फैल गया और 30 अक्टूबर की शाम 4 बजे उसकी मौत हो गयी। जिसकी सूचना उसके घर वालो ने पुलिस को नही दी। और 31 अक्टूबर को उसका अंतिम संस्कार करने लगे। जिसकी सूचना गांव के सरपंच ने रतनपुर पुलिस को दे दी। जिस पर रतनपुर पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुँच गयी और अंतिम संस्कार रुकवा कर शव को पंचनामा कर अपने कब्जे में ले लिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए बैगा के गांव में दबिश दी। पर वह फरार हो गया था। चूंकि घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र में घटित हुई थी। अतः रतनपुर पुलिस ने शून्य में बैगा पर अपराध दर्ज कर मस्तूरी पुलिस को डायरी भेज रही है।

 

 

और भी

CG ब्रेकिंग: नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी के माना बालिका गृह में 14 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं इस रेप में साथ देने वालों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बता दें कि नाबालिग लड़की के जन्म दिए बच्चे की मौत हो गई थी।

दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई थी। इस मामले को महीनों तक दबाकर रखा गया था। संस्था और बाल संरक्षण इकाई ने गर्भधारण का मामला छुपाए रखा। बताया जाता है कि जून 2021 में लड़की से आरोपी ने रेप  किया था। 5 महिने बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बता दें कि इस बालिका गृह में 100 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां रहती हैं।

 

 

और भी