क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

 जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने किराना दुकान के अंदर ले गया था।

एसडीओपी लीला शंकर कश्यप ने बताया कि आरोपी खियल बजाज (59 वर्ष) की जांजगीर बस्ती में किराने की दुकान है। सोमवार रात साढ़े 8 बजे पड़ोस की बच्ची उसके दुकान से सामान लेने के लिए आई थी। आरोपी ने उसे मोबाइल देखने के बहाने अपने पास बुलाया। फिर उसका मुंह बंद कर अपने दुकान के दूसरे कमरे में ले गया। उसने बच्ची का मुंह बंद रखा था, ताकि वो चिल्ला न सके। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

 

इसी बीच मोहल्ले के कुछ लड़के दुकान में आए। उन्हें बच्ची की थोड़ी सी आवाज सुनाई दी। वे तुरंत कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि आरोपी दुकानदार खियल बजाज उसके शरीर को गलत तरीके से छू रहा था। ये देखते ही मोहल्ले के लड़कों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। तब तक परिजन और बाकी लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ IPC की धारा 354, 8 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। रविवार को आरोपी खियल बजाज को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

और भी

गिरफ्त में 'गुनहगार': मोरबी हादसे के बाद एक्शन में पुलिस; ओरेवा कंपनी के मैनेजर सहित 9 गिरफ्तार

 नईदिल्ली/गांधीनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने से हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।  राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है।  हादसे के बाद पुलिस का एक्शन भी शुरू हो गया है।  रिपोर्ट के मुताबिक मामले में पुलिस ने अब तक ओरेवा कंपनी के मैनेजर सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआत में चार गिरफ्तारी की खबर थी और पांच लोगों से पूछताछ की जा रही थी।  हालांकि पूछताछ के बाद उन पांचों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि हमने IPC की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ओरेवा कंपनी के मैनेजर और टिकट क्लर्क शामिल हैं। 

राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि पुलिस ने केबल पुल के रखरखाव और संचालन का काम देखने वाली एजेंसियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की है. IPC की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या की सजा) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

 
 
 

‘बी’ डिवीजन के पुलिस निरीक्षक प्रकाश देकीवाडिया द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मोरबी शहर में मच्छु नदी पर बना पुल लगभग आठ महीने से उपयोग में नहीं था, क्योंकि स्थानीय प्रशासन ने इसके रखरखाव के लिए एक ‘निजी एजेंसी’ को काम सौंपा था। 

और भी

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में एक युवती से दोस्ती के बाद उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वालें आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने पहले युवती के साथ दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया। जब युवक पर शादी का दबाव बनाया तब यह कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया कि उसके परिवार वाले इंटरकास्ट मैरिज करने के लिए तैयार नहीं है।

इससे परेशान होकर युवती ने प्रेमी के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार कोटा क्षेत्र के गनियारी निवासी दुर्गेश साहू (28) सब्जी बेचने का काम करता है। करीब साल भर पहले उसकी पहचान सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती से हुई। लड़की सिलाई-कढ़ाई का काम करती है। पहचान होने के बाद दोनों की बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गई। इस दौरान दुर्गेश साहू ने युवती से प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा। युवती भी उसकी बातों में आ गई और उससे प्यार करने लगी। बीते 14 सितंबर को युवक उसे घुमाने के बहाने सिविल लाइन क्षेत्र के होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा।

जब युवती लगातार उस पर शादी का दबाव बनाने लगा तब उसने यह कह दिया कि उसके घर वाले इंटर कास्ट मैरिज को स्वीकार नहीं करेंगे। इस घटना के बार युवती ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

और भी

नाबालिग ने खाया जहर, मौत

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र का मामला है। जहां  ग्राम बालसी में  14 वर्षीय नाबालिग युवती की जहर सेवन करने से मौत हो गयी। पुलिस ने बताया की बालसी निवासी कुमारी निलम अजय पिता तुलसीदास ने रविवार 30 अक्टूबर के  शाम करीब 7 बजे जहर सेवन कर लिया। जिससे नाबालिग युवती की तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया।  जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

 

उक्त घटना की सम्बन्धी सुचना बालसी निवासी लक्ष्मण प्रधान ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है। 

 

 

और भी

महिला से छेड़छाड़ के मामले में हवलदार गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ करने वाला पुलिस हवलदार गिरफ्तार कर लिया है। माना स्थित सुरक्षा बटालियन में पदस्थ हवलदार उमाकांत पांडे पर अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस की एसी कोच में महिला यात्री से छेड़छाड़ करने का आरोप है। महिला अंबिकापुर की रहने वाली है। जीआरपी रायपुर ने हवलदार उमाकांत पांडे क़ो गिरफ्तार किया है।

 


और भी

पति की ह्त्या कर डेढ़़ साळ लाश को घर में छिपाए रखा

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देवर संग इश्क में पति रोड़ा बन रहा था. पति को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने खौफनाक चाल चली. जहर देकर पति को मार डाला. हैवानियत की हदें पार करते हुए देवर और चाचा ससुर के साथ मिलकर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। यही नहीं, डेढ़ साल तक पति के शव को घर में ही भूसे में छिपाकर रखे रही. फिर पति के कंकाल को जंगल में फेंक दिया. यहीं से महिला की पोल खुल गई. पुलिस कंकाल को बरामद किया है। हत्या के आरोप में महिला सहित 4 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अभी भी दो आरोपियों की तलाश जारी है. रोंगटे खड़े कर देने वाली हत्या की वारदात मध्य प्रदेश के रीवा जिले की है।

 प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या रीवा जिले के मऊगंज थाने के उमरी गांव में साल 2021 में हुई थी. यहां रहने वाले 40 वर्षीय रामसुशील पाल की पहली पत्नी मौत हो गई थी. फिर उसने दूसरी शादी की थी. दूसरी पत्नी का नाम बिटोल उर्फ रंजना पाल था। शादी के दो साल बाद रंजना का अपने देवर गुलाब पाल से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

इस बात की भनक लगने पर रामसुशील और रंजना के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा था. ऐसे में रंजना और गुलाब ने मिलकर रामसुशील को रास्ते से हटाने के प्लान बनाया. दोनों ने सोचा रामसुशील नहीं रहेगा तो उसकी संपत्ति भी उन्हीं की हो जाएगी. फिर इस प्लान में रामसुशील की पत्नी रंजना और भाई गुलाब ने दूसरे भाई अंजनी पाल और चाचा रामपति पाल सहित 2 अन्य लोगों को भी शामिल कर लिया।

 

 

और भी

52 पत्ती से जुआ खेलते 13 गिरफ्तार, लाखों रुपये नगदी बरामत

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के  रतनपुर में शनिवार को रुपयों पैसों का दांव लगाकर ताश के 52 पत्ती से जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर एसीसीयू व थाना रतनपुर की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश पर थाना प्रभारी के हमराह मौके पर रेड कार्रवाई कर 13 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर एक चादर, 52 पत्ती ताश, बिजली तार व बल्व, नगदी रकम एक लाख 40 हजार रुपये, 14 स्क्रीनटच मोबाइल आरोपितगण से समक्ष गवाह के जब्त किया गया है। आरोपितों को जब्त मशरूका के साथ थाना लाकर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपित में वादिर खान पिता राशीद खान उम्र 45 साल, निरंकार तंबोली पिता स्व मानिकलाल तंबोली उम्र 40 वर्ष, धमेंद्र पटेल पिता सीताराम पटेल उम्र 43 वर्ष, जीत्तू पाटले पिता मुन्नालाल पाटले उम्र 32 वर्ष , प्रमोद कुमार कहरा पिता स्व भरतलाल कहरा उम्र 49 वर्ष, विक्की जायसवाल पिता मनीराम जायसवाल उम्र 20 साल, लक्ष्मी प्रसाद सारथी पिता अंजोरा राम सारथी उम्र 42 साल, संकेत तिवारी पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी उम्र 32 साल, गोलू राज पिता गणेश प्रसाद गोड उम्र 28 साल, सत्यपाल सोनी पिता आर.पी.सोनी उम्र 38 साल , संजय यादव पिता विजय यादव उम्र 36 साल, संजय कुमार पिता मानिक लाल सोनी उम्र 45 साल, हकीम मोहम्मद पिता सुअराती मोहम्मद उम्र 42 साल सभी निवासी रतनपुर थाना रतनपुर शामिल हैं। उक्त कार्रवाई में एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह एसीसीयू टीम से उपनिरी.अजय वारे आर. हेमंत सिंह, दीपकएगोविंदएविवेक राय व थाना रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिंन्हा, सउनि, ओंकार बंजारे, आर. दीपक मरावी,सचिन तिवारी का विशेष योगदान रहा।

 

 

और भी

चौकी से महज 200 मीटर दूरी पर पूरी रात चलता है ओपन कैसिनो

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में  बीते चार दिनों से शहर के युवा व होनहार व्यवसायी के अचानक फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने के सदमे में है। जिसको लेकर सर्वसमाज से लेकर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक पार्टी भाजपा-कांग्रेस से जुड़े नेता भी जुआ और क्रिकेट सट्टा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर लगातार पुलिस प्रशासन से अपील कर रहे हैं। लेकिन ऐसे नाजुक हालात में भी जब यह खबर सुनने को मिले कि शहर के मध्य में वह भी पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक मनोनीत निगम एल्डरमैन के घर पर पिछले एक साल से ओपन कैसिनो के तर्ज पर जुआ संचालित हो रहा है, तो ऐसे में भला आम जनता का भरोसा रायगढ़ पुलिस पर कैसे  हो सकता हैं?

हमारे स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो पिछले पूरे एक साल से उक्त निगम एल्डरमैन के घर पर खुलेआम जुआ घर में संचालन हो रहा है। जहां हर रात शहर के कई सफेदपोशों के साथ-साथ बिगड़ैल युवकों की महफिल सजती है। इस बीच सुरा का जमकर लुत्फ उठाया जाता हैं। जिसे सत्ता पक्ष से जुड़े दो-तीन स्थानीय पार्षदों का समर्थन भी हासिल है संभवत यही वजह भी है शहर में हुए इतने बड़े और दुखद हादसे के बावजूद भी यहां आज भी रोजाना जुए की महफिल सज रही है और दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी के कथित सुपर कॉप को भनक तक नहीं है या फिर यह भी कहा जा सकता है कि पुलिस जानबूझकर राजनीतिक दबाव में इसकी अनदेखी कर रही हैं?

 

वही सट्टे से जुड़ी एक और चौका देने वाली खबर यह भी मिल रही है कि पूरे रायगढ़ शहर में सट्टा किंग के नाम से कुख्यात सट्टा खाईवाल जिस पर पूर्व में तड़ीपार की कार्यवाही तक ही चुकी है के मातहत मैनेजमेंट मुंशी का काम करने वाले मोनू नामक युवक की दिनभर में कई दफे इस पुलिस चौकी में आवाजाही होते रहती है। जिसकी तस्दीक चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से भी की जा सकती है। ऐसा ही सवाल यह भी उठता है कि आखिर किन वजहों से रोजाना शहर के कुख्यात सट्टा खाईवाल के मैनेजमेंट मुंशी की पुलिस चौकी में आमद होती है?

 

कुल मिलाकर देखा जाए तो जिस प्रकार की जानकारी और आरोप इस पुलिस चौकी और शहर के सबसे बड़े थाने को लेके आम जनता के द्वारा लगातार लगाया जा रहा है उससे स्थानीय स्तर पर पुलिस की साख की पूरी तरह से भद्द्द पिट चुकी है।

 

 

और भी

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, हालत गंभीर-अस्पताल में भर्ती

 गोरखपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के एक गांव में सोमवार को ग्यारहवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा के दोस्त व आरोपी 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके उसे बुधवार को पकड़ लिया। उधर, किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अधिक रक्तस्राव की वजह से दिक्कत ज्यादा बढ़ी है।

जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है। पास के ही गांव में रहने वाले एक किशोर से उसकी दोस्ती थी। दिवाली के दिन छात्रा दोस्त के साथ घूमने गई थी। उसी दिन देर शाम किशोरी गांव के बाहर गंभीर अवस्था में अचेत पड़ी मिली। गांव के लोगों ने किशोरी के अचेत होने की सूचना परिजनों को दी।

परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। परीक्षण के बाद हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने किशोरी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। किशोरी और उसके परिजनों के मुताबिक, दोस्त ने दुष्कर्म किया और हालत बिगड़ने पर गांव के बाहर फेंककर भाग गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि दोस्त ने ही दुष्कर्म किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा है। पूछताछ की जा रही है।

और भी

रिश्वतखोर संयुक्त सचिव अरेस्ट : 90 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ़्तार, 49.24 लाख कैश निवास से जब्त

 नईदिल्ली/गुवाहाटी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एक वरिष्ठ प्रशानिक अधिकरी को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया है।  इतना ही नहीं, जब पुलिस की सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक (वी एंड एसी) ब्रांच ने जब असम सरकार के संयुक्त सचिव केके शर्मा के निवास की तलाशी ली, तो भष्टाचार के इस आरोपी अफसर के यहां से 49.24 लाख रुपए नकद बरामद हुए। रेड मारने वाली टीम के सदस्य भारी कैश देखकर हैरान रह गए। 

भ्रष्टाचार का आरोपी अधिकारी राज्य के गृह और राजनीतिक विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात है।  शर्मा असम सिविल सेवा (एसीएस) के अधिकारी हैं।  एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक सुरक्षा कंपनी के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए घूस लेते समय राज्य के गृह और राजनीतिक विभाग के संयुक्त सचिव किसन कुमार शर्मा को रात गिरफ्तार किया गया। असम पुलिस की सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक (वी एंड एसी) शाखा ने उन्हें गिरफ्तार किया। 

विशेष पुलिस महानिदेशक (वी एंड एसी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने ट्वीट किया, देर शाम चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षा कंपनी का लाइसेंस नवीनीकरण करने की एवज में शिकायत कर्ता से 90 हजार रुपए लेते हुए असम सरकार के संयुक्त सचिव  केके शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।  सिंह ने कहा कि इसके बाद शर्मा के घर पर तलाशी के दौरान 49.24 लाख रुपए नकद बरामद किए गए. शर्मा असम सिविल सेवा (एसीएस) के अधिकारी हैं। 

 

 

और भी

सूर्यकांत तिवारी गिरफ्तार : कोर्ट परिसर सरेंडर करने पहुंचा था, ED ने किया अरेस्ट; 12 दिन की मिली रिमांड

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी के विशेष अदालत में शनिवार की दोपहर कारोबारी सूर्यकांत तिवारी पहुंच गया। करीब साढ़े 3 बजे वो अदालत में सरेंडर करने की नीयत से वकीलों के साथ पहुंचा। वह स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश हुआ। यहां तिवारी के वकीलों ने कहा कि सरेंडर करना है। अदालत ने पूछा किस मामले में अपराधी हो, वकीलों ने बताया कि तिवारी को ED ढूंढ रही है। इसके बाद ED के वकील को बुलवाया गया। तब तक तिवारी अदालत में ही खड़ा रहा।

 

ED के वकील ने आकर कहा इनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है इसमें सरेंडर का कोई प्रावधान ही नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने केस डायरी मंगवाई और ED के वकील ने गिरफ्तारी पत्रक मंगवाया। कोर्ट के सरेंडर से इनकार के बाद ED ने उसे कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से उसकी 14 दिन की रिमांड मांगी गई, लेकिन जज ने 12 दिन की रिमांड स्वीकृत की। अब 10 नवंबर को इसी मामले में पहले से गिरफ्तार आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल के साथ उसकी अगली सुनवाई होगी।

 

11 अक्टूबर को प्रदेश पड़े ED के छापों में तिवारी के नाम पर करोड़ों के अवैध-लेन-देन के सबूत मिले थे। इसमें कोयले के खनन, ट्रांसपोर्टिंग सहित और भी मामलों में उगाही के कागज मिले थे। इसमें सभी में तिवारी और उससे जुड़े लोगों का दखल पाया गया था। ED सूर्यकांत तिवारी को भी पकड़ना चाह रही थी, मगर वह इनकी पहुंच से बाहर था। उसके बारे में अफवाह भी चल रही थी कि वह देश से बाहर निकल गया है। कोई उसके मुंबई तो कोई गुजरात में होने का दावा कर रहा था। उस तक ईडी या और कोई पुलिस टीम पहुंच पाती इससे पहले ही वह अदालत में पेश हो गया।

और भी

कंपनी को लगाया लाखों चूना,मैनेजर गिरफ्तार

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र का मामला है। जहांअपनी ही कंपनी को लाखों रुपए का चूना लगाने वाले आरोपी मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मैनेजर ने व्यापारियों से 47 लाख रुपए का तेल लिया था और उसे ग़बन कर फरार हो गया था।

बता दें कि व्यापार विहार स्थित इजी एजेंसी के संचालक मोइन वनक ने तारबाहर थाना में शिकायत कर बताया था कि वह तेल सप्लाई का काम करता है। साल 2019-20 में मनोज डोंगरे बतौर मैनेजर उनके यहां कार्यरत रहा जिसने व्यापारियों से तेल का ऑर्डर लेकर तेल कंपनी से 47 लाख रुपए का तेल सप्लाई किया। हिसाब करने पर गड़बड़ी सामने आई उसके बाद से मैनेजर फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी पूर्व मैनेजर मनोज डोंगरे के खिलाफ 406 की धारा के तहत कार्रवाई की थी। लंबे समय के बाद पुलिस ने गबन के आरोपी मैनेजर मनोज डोंगरे को रायपुर के वृंदावन कॉलोनी, टिकरापारा से पकड़ा है।

 

 

और भी

गैंगरेप पीड़िता की थाने में नहीं हुई सुनवाई, लगाया आरोप

 सरगुजा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय विवाहित महिला से गैंगरेप की वारदात सामने आई है  दोनों आरोपी सतलाल यादव और कलेश्वर कोरवा फरार हो गए हैं, जिनकी सरगर्मी से पुलिस तलाश कर रही है। इधर पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

SDOP सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि पीड़िता का आरोपियों के साथ जमीन विवाद चल रहा था। पीड़िता ने बताया कि घटना रविवार 23 अक्टूबर की है। वो किसी काम से सहायक सचिव के पास गई थी। रास्ते में लौटते वक्त गांव के ही रहने वाले सतलाल यादव और कलेश्वर कोरवा ने उसे रोक लिया। दोनों ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसे लेकर झाड़ियों में ले गए। दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट, गालीगलौज और सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने किसी से घटना का जिक्र करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने 2 घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा और इसके बाद छोड़ दिया। बाद में वो जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिवारवालों को पूरी जानकारी दी।

पीड़िता ने कहा कि वो अपने भाई के साथ 23 अक्टूबर को ही शाम साढ़े 7 बजे बतौली थाने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंची, लेकिन वहां थाना प्रभारी ने उसे झूठा बताते हुए FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने कहा कि उससे कहा गया कि तुम झूठ बोल रही हो, हम मारपीट की बात मान सकते हैं, लेकिन बलात्कार की बात झूठी है। पीड़िता ने कहा कि उसका मेडिकल भी नहीं कराया गया। वो मेडिकल कराए जाने के इंतजार में 4 दिनों से नहाई तक नहीं है।

 

 

और भी

मयंक मित्तल आत्महत्या मामले में तीन भेजे गए जेल

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के युवा व्यवसायी मयंक मित्तल के आत्महत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने और जबरन वसूली करने का अपराध दर्ज किया गया है । शुक्रवार को तीनों आरोपियों को करवाई के बाद जेल भेज दिया जायेगा। 

पुलिस के मुताबिक  प्रारंभिक जांच व बयान के बाद कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ भयादोहन पर धारा 384  व आत्महत्या के लिए उकसाने पर धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों करण अग्रवाल ,अफजल व धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने आगे यह भी बताया की बीते 17 अक्टूबर को पुलिस ने शहर के नामी अंश होटल में छापा मारा था। जिसमे इस मामले में गिरफ्तार आरोपी करण अग्रवाल भी जुआ खेलते हुए पकड़ा गया था।

दरअसल टी 20 वर्ल्डकप के दौरान भारत - पाक मैच में शहर के तीन सितारा होटल में सट्टा लगाया जा रहा था। इस सट्टे में लाखों रुपए का गेम खेला गया था। पुलिस ने गुरुवार को ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस गेम से ही मृतक मयंक मित्तल के आत्महत्या को भी जोड़ा जा रहा है। गुरुवार को शहर में मृतक के अंतिम यात्रा में सट्टे खाईवालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लोग तख्ती लेकर निकले थे।

आज सर्व समाज की बैठक होनी है।  इसलिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद अपराध दर्ज किया गया है। इन चार में तीन को गिरफ्तार किया गया है। एक की गिरफ्तारी अभी बाकी है। जिसकी तलाश किए जाने की बात कही जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।

 
और भी

व्यापारी का शव खदान पास मिला, हत्या का संदेह

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के उतई थाना क्षेत्र के धौराभाठा (परसाही) गांव के पास लकड़ी व्यापारी का शव मिला है। शव की पहचान ईश्वर साहू (36 साल) निवासी अंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह परसाही में एक लकड़ी व्यापारी के पास 30 हजार रुपए की वसूली करने आया था। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार सुबह उसका शव खदान के पास पड़ा मिला।

उतई थाना प्रभारी ने बताया कि ईश्वर साहू लकड़ी खरीदी और बिक्री करने का काम करता था। उसने उतई के परसाही में एक व्यापारी को लकड़ी दिया था। उसका 30 हजार रुपए उसे लेना था। वही लेने के लिए वह गुरुवार को वहां पहुंचा था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि लकड़ी व्यापारी ने ईश्वर को 30 हजार रुपए दे दिए थे। इसके बाद वह वहां से चला गया था। उसके बाद उसके साथ क्या हुआ, उसकी हत्या किसने की, इनका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। उसके सिर केपीछे से किसी ठोस चीज से वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या रुपए के लेन देन को लेकर ही की गई है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों के पता लगा लेगी।

और भी

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला, एप डाउनलोड करते ही खाते से पार हुए लाखों रुपए

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पुलिस और आरबीआई की समझाइश के बाद भी लोग अपने खाते की निजी जानकारी या ओटीपी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा कर रहे हैं जिसकी वजह से उनके साथ फ्रॉड हो रहा है। ऐसी ही ताजा घटना रायगढ़ की एक महिला के साथ घट गई जहां महिला से फ्रॉड ने एप डाउनलोड कराया और ऐसा करते ही उसके खाते से लाखों रुपए पार हो गए।

जिले के थाना पूंजीपथरा में ग्राम गेरवानी में रहने वाले राकेश चौधरी की पत्नी सुमन सिंह के साथ ठगों ने महिला से  क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी कर ली। ठगों ने कहा कि वे बैंक से बात कर रहे हैं और अगर उन्हें अपना क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़वाना है तो मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कर उस ऐप में जानकारी भर दें।

महिला ठगों की बातों में आ गई और ऐप डाउनलोड कर उसमें जानकारी डाली जिसके बाद उसके SBI घरघोडा के खाता से 3 किश्त में 49,999 रू., 40,940 रू, व 20,468 रू. कुल 1,11,407 रूपये कट गए। पैसे कटते ही महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने फ़ौरन पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। फ़िलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

और भी

स्कूटर सवार से की 25 हजार रुपए लूट, 1 आरोपी गिरफ्तार

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र का मामला है. भिलाई के बीच नेशनल हाईवे में चार युवकों ने धारदार हथियार लेकर एक स्कूटर सवार से लूटपाट की थी। सुपेला पुलिस ने इस घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

सुपेला टीआई ने बताया कि लक्ष्मी नगर निवासी कलीम खान ने उसके साथ लूट होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके मुताबिक 23 अक्टूबर को वह अपने दोस्त सलमान खान के साथ भिलाई-3 से स्कूटर से सुपेला अपने घर आ रहा था।

रात पौने 9 बजे वह जैसे ही सुपेला थाने के पास पहुंचा था कि हाईवे पर कुछ लड़कों ने उन्हें रोक लिया। इसमें एक आरोपी आशीष यादव और तीन अन्य उसके साथी थे। उनके हाथ में धारदार हथियार तलवार और चाकू था। उन्होंने कलीम और सलमान को रोका। इसके बाद गाली गलौच करते हुए जबरदस्ती उसकी जेब से 25 हजार रुपए लूट लिया। इसके बाद चारों आरोपी वहां से भाग गए।

टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि उन्हें बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी आशीष यादव साक्षरता चौक कैंप- 2 में देखा गया है। तुरंत पुलिस की एक टीम बनाई गई और वहां भेजा गया। सुपेला पुलिस ने मौके पर घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी सन्नी बघेल उर्फ गोलू, राहुल और छत्रपाल साहू के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की रकम जब्त कर लिया है।

 

 

और भी

ईडी की पूछताछ के बाद आईएएस विश्नोई सहित तीनों आरोपी भेजे गये जेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मनी लांड्रिंग के आरोप में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की हिरासत में 14 दिन बिताने के बाद आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। यहां ईडी ने बताया कि उनकी ओर से पूछताछ की जा चुकी है। इसके बाद कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्णय लिया। बता दें कि ईडी ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पहले 8, फिर 6 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

इस दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी ईडी को मिलने की बातें सामने आ रही है। इन जानकारियों के आधार पर भविष्य में और जांच और छापे पड़ सकते हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने से पहले मेकाहारा में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया।

और भी