Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

रोज 1 संतरा खाने से मिलेंगे ये फायदे:

 संतरा एक ऐसा फल है जिसे शायद ही कोई खाना न पसंद करता हो। क्या आप जानते है इसका सेवन करने से हमारी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। अगर आप रोज़ाना सिर्फ एक संतरा खाते हैं तो इससे आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे। लोगों को लगता है इसमें सिर्फ विटामिन सी पाया जाता है। हम आपको बता दें इसमें ऐसे कई विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं।

विटामिन सी के अलावा, संतरे में अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखते हैं। संतरे में मौजूद फाइबर रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता है और हृदय रोग को रोकने के लिए कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। एक संतरे में लगभग 55 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।

रोज 1 संतरा खाने से मिलेंगे ये फायदे:

बॉडी को रखे हाइड्रेटेड: अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप संतरे का सेवन करें। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपके शरीर में पाने की कमी नहीं होने देता है।

पेट के लिए हेल्दी: संतरे में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।दिन में एक संतरा खाने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत: विटामिन सी से भरपूर संतरा एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो आपके कमजोर इम्यून सिस्टम को तेजी से बढ़ाता है।जिससे आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहेंगे।

स्किन को बनाएं ग्लोइंग: संतरे में मौजूद विटामिन सी कोलेजन को बढ़ाता है।आपको बता दें ये एक प्रोटीन जो स्किन हेल्दी बनाता है। इसके बढ़ने से आपको एक हेल्दी और चमकदार त्वचा मिलती है।

आंखों के लिए फायदेमंद: संतरे विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन जैसे अन्य एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत हैं।ये पोषक तत्व आंखों को मोतियाबिंद बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं

वजन को कंट्रोल में रखता है: संतरे में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जो लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करती है, जिससे ज्यादा खाने की संभावना कम हो जाती है।

और भी

मोटापा कम करने में लाभकारी है जौ का दलिया

 दलिया एक हेल्दी और बेहतरीन ब्रेकफास्ट और डिनर ऑप्शन है। खासकर, अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो दलिया का सेवन आपके लिए बेहद लाभकारी है। दलिया सिर्फ हेल्दी ही नहीं होता बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। वैसे तो ज़्यादातर लोग वजन कम करने के लिए गेहूं के दलिया का सेवन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं मोटापा कम करने में जौ का दलिया ज़्यादा फायदेमंद है। पोषक तत्वों से भरपूर जौ के दलिया में आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन बी, मैग्नीशियम, डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। जौ का दलिया सिर्फ आपक वजन ही कम नहीं करता बल्कि सेहत को और भी कई फायदे मिलते हैं।

इम्यूनिटी को बढ़ाए: एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर जौ का दलिया, फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल करे कम: अगर आप ब्लड शुगर, हाई बीपी या बैड कोलेस्ट्रॉल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, तो जौ का दलिया आपके लिए बेहतर विकल्प है। जौ का दलिया इन परेशानियों को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

मोटापा करता है कम: जौ का दलिया प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है जो कमजोर मेटाबॉलिज़्म को तेज करता है और वेट लॉस के मुश्किल प्रोसेस को आसान बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को भी तेज करता है।   जिससे बैली फैट को बर्न करने में आसानी होती है।

जौ का दलिया बनाने के लिए सामग्री:

1 चम्मच देसी घी, 1 शिमला, 1 प्याज, 1 हरी मिर्च, 1 गाजर और 3 से 4 बीन्स, आधा कप जौ

वेट लॉस के लिए दलिया कैसे बनाएं

1 चम्मच देसी घी में आधा कप जौ भूनकर रख लें। अब 1 शिमला, 1 प्याज, 1 हरी मिर्च, 1 गाजर और 3 से 4 बीन्स को काटकर एक साइड में रख लें। अब एक कड़ाही में 1 चम्मच सरसो का तेल डालें और फिर कटी हुईं सब्जियां डाल दें।   जब सब्जियां ब्राउन हो जाए तब इसके भुना हुआ जौ डालकर भूनें। अब इसमें 1 गिलास पानी डालें और पका लें। अब इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और फिर इसका सेवन करें।

 

 

और भी

सर्दी-खांसी से बचने में अजवाइन कैसे फायदेमंद है

 अजवाइन में ऐसी कई गुण पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम मजबूत करता है। चलिए जानते हैं सर्दी-खांसी से बचाव करने में अजवाइन कैसे फायदेमंद है।

इम्यून होता है मजबूत

अजवाइन  का सेवन करने से बॉडी को गर्माहट मिलती है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर अजवाइन मौसमी संक्रमण से बचाव करता है। वहीं , लहसुन एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है। यह शरीर को वायरस से बचाने में मदद करता है। लौंग, फेफड़ों को हेल्दी रखता है। इसके सेवन से सर्दी, खांसी, ब्रोंकाइटिस, साइनसाइटिस और अस्थमा से राहत मिल सकती है।

सामग्री

4  चम्मच अजवाइन, 3 लहसुन की कलियां, 2 लौंग, 2 काली मिर्च, 1 गिलास पानी

ऐसे बनाएं

अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन  कर उसपर एक गहरा बर्तन रखें। 1 गिलास पानी इस बर्तन एम् डालें। 4 चम्मच अजवाइन और 3 लहसुन की कलियां, 2 लौंग, 2 काली मिर्च को कूटकर डालें। पानी जब अच्छी तरह पक जाए तब गैस बंद कर दें। अब काढ़ा छान लें। अगर आपको ऐसे पीने में कड़वा लगता है तो आप इसमें हल्का नमक भी मिला सकते हैं।

कितनी बार करें सेवन ?

अजवाइन का यह काढ़ा दिन में सिर्फ 2 बार पियें। आप इसका सेवन कभी भी कर सकते हैं।इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में सर्दी खांसी से आपको आराम मिलेगा। इस बात का ध्यान रखें इसे सीमित मात्रा में ही पिएं। वरना पेट में गर्मी हो सकती है।

और भी

जानें दूध पीने का सही समय और तरीका

 दूध हमारी सेहत के लिए लाभकारी है ये हम सब जानते हैं यह अपने आप में एक सुपरफूड है। दूध पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट जैसे जरूरी मल्टी न्यूट्रिएंट्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं। दूध पीने से कमजोर हड्डियों में जान आती है,मांशपेशियों को मजबूत मिलती है, शरीर एक्टिव रहता है और दिमाग भी तेज होता है। इसमें मौजूदा विटामिन डी दिमाग के कामकाज को बेहतर करता है।  लेकिन कई लोग के मन में यह सवाल आता है कि क्या सुबह के समय खाली पेट दूध का सेवन कर सकते हैं? तो, चलिए जानते है दूध पीने का सही समय क्या है?

आप सुबह के समय दूध पिएं चाहें रात के समय यह व्यक्तिगत पसंद हो सकती है।  हम आपको बता दें, सुबह के समय खाली पेट दूध पीना व्यक्ति की स्वास्थ्य की स्थिति कैसी है और दूध के प्रकार पर भी निर्भर करता है।

सुबह दूध पीने के फायदे:

सुबह के समय दूध पीने से आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है। सुबह के समय दूध पीने से कमजोर हड्डियों में जान आती है मांशपेशियों को मजबूत मिलती है।  साथ ही जो लोग अपना बढ़ाना चाहते हैं उन लोगों को सुबह के समय ज़रूर दूध पीना चाहिए।

सुबह दूध पीने के नुकसान:

कुछ लोगों को दूध से लैक्टोज से समस्या हो सकती है, जिससे पेट दर्द, दस्त या गैस हो सकती है। खाली पेट दूध पीने से एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है। जो लोग खाली पेट दूध पीना चाहते हैं वो गर्म नहीं ठंडा दूध पिएं ताकि ये पाचन तंत्र और एसिडिटी से जुड़ी समस्याओं का कारण न बने।

जानें दूध पीने का सही समय और तरीका

सुबह के समय आप दूध तो पी सकते हैं लेकिन उसे पीने से पहले कुछ फल या नाश्ता करें। दूध को कभी भी खाली पेट न पिएं, बल्कि कुछ खाने के साथ पिएं। लो-फैट या स्किम्ड दूध पीना बेहतर होता है, खासकर यदि आपको वजन कम करना है या हृदय स्वास्थ्य की चिंता है। रात में सोने से पहले दूध पीना भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह नींद को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही गर्म दूध में हल्दी मिला कर पिएं।

 

 

और भी

डायबिटीज में कितना पानी पिएं?

 डायबिटीज में आपको पानी पीने के सही तरीके के बारे में जानना चाहिए। दरअसल, पानी शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने का काम करता है जो कि शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है। अगर शरीर में पानी की कमी होती है तो ये डिहाइड्रेशन का कारण बनता है जिससे पेशाब के जरिए शुगर शरीर से बाहर नहीं निकल पाता है। इसलिए हर डायबिटीज के मरीज को शुगर पचाने की गतिविधि को तेज करने के लिए अच्छी मात्रा में पानी पीना चाहिए।

डायबिटीज में कितना पानी पिएं?

अगर आपको डायबिटीज है तो आपको बहुत सारे तरल पदार्थ पीने चाहिए। कोशिश करें कि महिलाएं प्रति दिन लगभग 1.6 लीटर और पुरुषों के लिए प्रति दिन 2 लीटर पानी पिएं। ये सिर्फ पानी की बात हो रही है। इसके अलावा आपको दूसरे तरह पदार्थों का भी सेवन करना चाहिए जो कि डायबिटीज में कारगर तरीके से काम करती है।

गर्म या ठंडा, डायबिटीज में कौन सा पानी पिएं?

डायबिटीज में आपको गर्म पानी पीना चाहिए क्योंकि ये ब्लड वेसेल्स को फैलाने का काम करता है जिससे इंसुलिन अवशोषण बढ़ सकता है। इससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है साथ ही इससे पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या से बचाव में मदद मिलती है। इसके अलावा कोशिश करें कि बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म पानी भी न पिएं। साथ ही रात में सोने से 2 घंटे पहले ही पानी पी लें नहीं तो पेशाब से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

 

 

और भी

लौकी को मिठी डिश हलवा

 जिस प्रकार लौकी की सब्जी बनाकर खाई जाती है, उसी प्रकार आप लौकी को मिठी डिश बनाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं।  लौकी सात्विक और एनर्जी से भरपूर होती है। ये हलवा बाकी सभी हलवे से ज्यादा टेस्टी लगता है. तो चलिए जानते हैं रेसिपी...

सामग्री- 300 ग्राम ताजी लौकी, 2 चम्मच देसी घी, 150 ग्राम चीनी, 250 ग्राम दूध, 50 ग्राम खोवा, आधा चम्मच इलायची पाउडर, बादाम, काजू और पिस्ता कटा हुआ

विधि

लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप लौकी को छील लें. फिर इसे अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें। अब गैस पर एक कड़ाही चढ़ाएं और शुद्ध घी डालें। घी गर्म होने के बाद कद्दूकस की हुई लौकी डाल गदें। फिर अच्छे से इसे भून लें। अगर लौकी ताजी है तो थोड़ा पानी छूटेगा। पानी सूखने के बाद उस कड़ाही में दूध डालें और चलाकर पकने के लिए छोड़ दें। जब इसका दूध सूखने लगे यानी हल्का गाढ़ा होने लगे तो इसमें मावा या फिर खोवा मिला दें। अब इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता मिला दें। फ्लेवर और स्वाद के लिए इसमें इलायची कूट कर या फिर दाने डालें। अब सभी को साथ में मिक्स करें।

बस तैयार है आपका लौकी का हलवा। इस लौकी के हलवे को आप आराम से व्रत में फलाहार के रूप में खा सकते हैं।

 

 

और भी

डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को खाने-पीने की किसी भी चीज को शामिल करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए

 डायबिटीज पेशेंट्स के लिए हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को खाने-पीने की किसी भी चीज को शामिल करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल नहीं करना चाहिए। दरअसल, कुछ फल डायबिटीज पेशेंट्स की सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

आम- अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं तो आपको आम का सेवन करने से बचना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फ्रूट है और इसे अपनी डाइट में शामिल करने की वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

पाइनएप्पल- डायबिटीज पेशेंट्स को पाइनएप्पल खाने से भी परहेज करना चाहिए। इस फ्रूट में चीनी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और यही वजह है कि डायबिटीज पेशेंट्स को इस फल से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है।

चेरी- चेरी में नेचुरल शुगर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। चेरी का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए चेरी को अपनी डाइट में शामिल करने से बचें।

केला- केला आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। लेकिन अगर आपको डायबिटीज है तो आपको केला खाने से परहेज करना चाहिए। आपको बता दें कि केले में भी ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और यही वजह है कि डायबिटीज पेशेंट्स को केला न खाने की सलाह दी जाती है।

 

 

और भी

सेहत के लिए कितनी फ़ायदेमंद है काली चाय

 काली चाय आपकी सेहत के लिए दूध वाली चाय की तुलना में कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि आपको अपनी डाइट में ब्लैक टी को क्यों शामिल करना चाहिए।

इम्प्रूव करे गट हेल्थ- गट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए ब्लैक टी काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकती है। काली चाय में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपको पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके अलावा ब्लैक टी वेट को कंट्रोल करने में भी मदद करती है।

 
 
 

अस्थमा पेशेंट्स के लिए फायदेमंद- अस्थमा पेशेंट्स को अक्सर ब्लैक टी पीने की सलाह दी जाती है। ब्लैक टी हवा की नली को खोलने में कारगर साबित हो सकती है।

किडनी स्टोन से करे बचाव- अगर आप किडनी में स्टोन पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो आपको हर रोज ब्लैक टी को पीना शुरू कर देना चाहिए।

 
 
 

कम करे हार्ट अटैक का खतरा- अगर आप रेगुलरली ब्लैक टी का सेवन करते हैं, तो आप हार्ट से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

बढ़ाए इम्यूनिटी- कहीं आप भी इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से बार-बार बीमार तो नहीं पड़ जाते हैं? अगर हां, तो आप ब्लैक टी की मदद से अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं।

 
 
 

कम हो सकता है कैंसर का रिस्क- काली चाय का सेवन करने की वजह से ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

स्किन के लिए भी फायदेमंद- ब्लैक टी न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। ब्लैक टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन हेल्थ को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

और भी

ज्यादा नमक खाने से हो सकता है नुकसान

 अगर आप भी ज्यादा नमक खाते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इससे स्किन को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। हाल ही में आई एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि बहुत ज्यादा मात्रा में नमक खाने से स्किन में सूजन बढ़ सकता है। इतना ही नहीं इससे स्किन को कई दिक्कतें हो सकती हैं। ज्यादा नमक से शरीर में कई बीमारियां भी हो सकती हैं।

इस अध्ययन में बताया गया है कि बहुत ज्यादा नकम खाने से एक्जिमा होने का खतरा भी रहता है। इसमें स्किन में सूजन आ सकती है, ड्राईनेस, खुजली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इस शोध में पाया गया है कि फास्ट फूड खाने से युवाओं में एग्जिमा का रिस्क ज्यादा बढ़ रहा है।

ज्यादा नमक खाने के साइड इफेक्ट्स

इस अध्ययन में बताया गया है कि हर दिन एक ग्राम ज्यादा सोडियम खाने से एक्जिमा का खतरा 22% तक बढ़ सकता है। यूनाइटेड किंगडम की नेशनल हेल्थ सर्विस ने रोजाना 2.3 ग्राम सोडियम खाने की सलाह दी है। हालांकि, WHO ने दो ग्राम से कम नमक खाने की सलाह दी है।

अध्ययन में बताया गया है कि ज्यादा नमक का लेवल स्किन की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बदलने का काम कर सकता है। नमक साइटोकिन्स का प्रोडक्शन बढ़ा देता है. यह प्रोटीन है जो इम्यून सिस्टम को किसी खराब प्रतिक्रिया शुरू करने का संकेत देता है। एक्जिमा से पीड़ितों में बढ़ी हुई प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया स्थिति को खराब कर सकती है।

ज्यादा नमक से त्वचा को नुकसान

बहुत ज्यादा नमक खाने से स्किन डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इससे स्किन में ड्राईनेस, परतदार और झुर्रियां हो सकती हैं। नमक की मात्रा ज्यादा होने से पानी का जमा भी होने का जोखिम रहता है। इससे आंखों के आसपास सूजन की समस्या हो सकती है।

ज्यादा नमक खाने से कैसे बचें

प्रोसेस्ड फूड्स खाना अवॉयड करें।

खाने में ऊपर से नमक लेते समय बचें।

अचार, चटनी कम से कम खाएं।

रेगुलर नमक के दूसरे विकल्प पर ध्यान दें- जैसे काला नमक, सेंधा नमक खाएं।

और भी

अदरक का उपयोग कैसे करें

 अदरक वाली चाय सेहत के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है। लेकिन कुछ लोगों को अदरक वाली चाय बिल्कुल नहीं पीना चाहिए या अगर आप पीते भी हैं तो कम मात्रा में पिएं।

पेट में जलन : अदरक भले ही शरीर को गर्मी प्रदान करता हो, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से पेट में जलन, एसिड बनने, गैस और कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि अगर आप इसका थोड़ी मात्रा में खाने के बाद सेवन करते हैं तो यह पेट फूलने की समस्या को कम कर सकता है।

ब्लड क्लॉटिंग को करता है प्रभावित: अदरक में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिससे खून को पतला किया जा सकता है। हालांकि इसका ज्यादा सेवन ब्लड क्लॉटिंग को प्रभावित कर सकता है। इसका ज्यादा सेवन करने से उन लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं, जो खून को पतला करने वाली दवाइयां ले रहे हैं।

कम हो सकता है ब्लड शुगर लेवल: खाने में जरूरत से ज्यादा अदरक को शामिल करने से इंसुलिन के लेवल में बाधा पैदा हो सकती है। इसकी वजह से ब्लड शुगर का लेवल अचानक कम हो सकता है।

मुंह में छाले: अगर आप बहुत ज्यादा अदरक का सेवन करते हैं तो यह समस्या आपको परेशान कर सकती है। इसलिए जितना हो सके, अदरक का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें।

 

 

और भी

संतरा से मिलता है ये विटामिन और पोषक तत्व

 विटामिन सी के अलावा, संतरे में अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखते हैं। संतरे में मौजूद फाइबर रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता है और हृदय रोग को रोकने के लिए कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। एक संतरे में लगभग 55 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।

बॉडी को रखे हाइड्रेटेड: अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप संतरे का सेवन करें। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपके शरीर में पाने की कमी नहीं होने देता है।

पेट के लिए हेल्दी: संतरे में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।दिन में एक संतरा खाने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत: विटामिन सी से भरपूर संतरा एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो आपके कमजोर इम्यून सिस्टम को तेजी से बढ़ाता है।जिससे आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहेंगे।

स्किन को बनाएं ग्लोइंग: संतरे में मौजूद विटामिन सी कोलेजन को बढ़ाता है।आपको बता दें ये एक प्रोटीन जो स्किन हेल्दी बनाता है। इसके बढ़ने से आपको एक हेल्दी और चमकदार त्वचा मिलती है।

आंखों के लिए फायदेमंद: संतरे विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन जैसे अन्य एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत हैं। ये पोषक तत्व आंखों को मोतियाबिंद बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

वजन को कंट्रोल में रखता है: संतरे में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जो लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करती है, जिससे ज्यादा खाने की संभावना कम हो जाती है।

 

 

और भी

ये है पपीते के पत्ते के फायदे

 पपीता का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, ये तो हम सब जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी पपीते के पत्ते के फायदे के बारे में सुना है? बता दें, पपीते के पत्ते में मौजूद पोषक तत्व कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में लाभदायक है। साथ ही इसकी पत्तियां डेंगू मलेरिया जैसे बुखार में भी बेहद असरदार हैं।  पपीता की पत्तियों के फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

पपीते की पत्तियों में विटामिन, मिनिरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के बेहतरीन स्रोत पाया जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के और एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा होती है। पपीते के पत्ते फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनिरल्स से भरपूर होते हैं।

इन समस्याओं में पपीता की पत्तियां हैं फायदेमंद:

डेंगू-मलेरिया में है फायदेमंद: बारिश के मौसम में लोग डेंगू का बहुत ज़्यादा शिकार होते हैं। ऐसे में आप पपीते के पत्तों का रस प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने और डेंगू बुखार के लक्षणों को कम करने में इस्तेमाल कर सकते हैं। मलेरिया के इलाज के लिए भी पपीते की पत्तियों का इस्तेमाल लोग सदियों से करते आ रहे हैं।  

कैंसर में फायदेमंद: पपीते की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य कपाउंड होते हैं जो कैंसर को कंट्रोल या धीमा करने में मदद कर सकते हैं।

पाचन संबंधी समस्याएं: पपीते के पत्ते अपने एंटी इन्फ्लामेट्री गुणों के कारण कब्ज, सूजन और अपच जैसी पाचन समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।

मासिक धर्म संबंधी समस्याएं: पीरियड के असहनीय दर्द को झेल पाना कई बारे मुश्किल हो जाता है ऐसे में पपीते के पत्तों का इस्तेमाल आप पीरियड में ऐंठन, दर्द और भारी रक्तस्राव होने पर कर सकते हैं।

त्वचा संबंधी समस्याएं: पपीते की पत्तियों में मौजूद एंटी इंफाल्मेट्री प्रॉपर्टीज़ मुँहासे, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी स्किन संबंधी समस्याओं के लिए लाभकारी है।  

ऐसे करें पपीते के पत्ते का इस्तेमाल:

पपीते के पत्तों को सुखाकर गर्म पानी में भिगोकर चाय बना लें। छानकर दिन में दो बार पिएँ। ताजे पपीते के पत्तों से जूस निकालें और दिन में दो बार 1-2 चम्मच पिएँ। ताजे पपीते के पत्तों को गर्म पानी में भिगोएँ, फिर छानकर चाय की तरह पिएँ। पपीते के पत्तों को पानी में उबालें, फिर आँच कम करें और 10-15 मिनट तक उबालें। छानकर पिएँ।

 

 

और भी

42 वर्ष की हुईं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

 बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज 42 वर्ष की हो गयी। 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बरेली से पूरी की। बाद में उन्होंने लखनउ और मुंबई से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। इस बीच उनका रूझान मॉडलिंग इंडस्ट्री की ओर हो गया और वह मॉडल के रूप में काम करने लगीं। वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दूसरे स्थान पर रहीं। बाद में उन्हें मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया । मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरता का परचम पूरी दुनिया में लहराते हुये रीता फारिया के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली वह पांचवीं भारतीय सुंदरी बनीं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में तमिल फिल्म से की। इस फिल्म को व्यावसायिक सफलता तो नहीं मिली लेकिन अपने दमदार अभिनय से उन्होंने समीक्षकों का दिल जीत लिया। वर्ष 2003 में उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा और सन्नी देओल और प्रीति जिंटा के साथ ..द हीरो लव स्टोरी ऑफ द स्पाई ..में काम किया। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सफल साबित हुयी और उनके अभिनय को दर्शको के साथ ही समीक्षकों ने भी काफी पसंद किया ।

वर्ष 2003 में ही राज कंवर फिल्म.अंदाज .प्रियंका चोपड़ा के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी । फिल्म में उनके नायक की भूमिका अक्षय कुमार थे । बेहतरीन गीत-संगीत.अभिनय और दमदार पटकथा से फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी । इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये प्रियंका चोपड़ा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। इसके साथ ही उन्हें नवोदित अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ ।

वर्ष 2004 में प्रियंका चोपड़ा की एक और सुपरहिट फिल्म ..मुझसे शादी करोगी ..प्रदर्शित हुयी । डेविड धवन निर्देशित इस फिल्म में सलमान खा और अक्षय कुमार जैसे मंझे हुये सितारे की मौजूदगी में भी उन्होंने फिल्म में युवा फैशन डिजायनर के रूप में अपने किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत करके फिल्म को सुपरहिट बना दिया ।वर्ष 2004 में ही प्रियंका चोपड़ा को प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सुभाष घई की फिल्म.ऐतराज. में काम करने का अवसर मिला। वह फिल्म भी सुपरहिट फिल्म साबित हुयी ।

इस फिल्म में प्रियका चोपड़ा ने एक ऐसी युवती सोनिया का किरदार निभाया जो व्यावसायिक तौर पर सफल होने के लिये अपने प्रेमी को छोड़ अपनी उम्र से काफी बड़े व्यक्ति से शादी करने से भी नहीं हिचकती है ।.ऐतराज ..में प्रियंका चोपड़ा का किरदार ग्रे शेडस लिये हुये थी। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। यह फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास का दूसरा मौका था जब किसी अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था ।इससे पहले अभिनेत्री काजोल को फिल्म गुप्त के लिये यह अवार्ड दिया गया था।

वर्ष 2006 प्रियंका चोपड़ा के सिने करियर के लिये अहम वर्ष साबित हुआ । इस वर्ष उनकी फिल्म.डॉन ..प्रदर्शित हुयी । सत्तर के दशक में बनी सुपरहिट फिल्म डॉन के इस रीमेक में प्रिंयका चोपड़ा ने जीनत अमान वाली भूमिका निभाई । इसी वर्ष उनकी क्रिश जैसी सुपरहिट फिल्म भी प्रदर्शित हुयी जिसमें उन्होंने ऋतिक रौशन की प्रेयसी की भूमिका निभाई ।वर्ष 2008 में प्रियंका चोपड़ा की एक और अहम फिल्म ..फैशन प्रदर्शित हुयी । फैशन की दुनिया को दर्शकों से रूबरू कराती मधुर भंडारकर निर्देशित इस फिल्म में प्रिंयका चोपड़ा एक उभरती मॉडल की भूमिका में दिखाई दी । फिल्म में अपने सशक्त अभिनय से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ ही फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित की गयी ।

वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म ..व्हाटस योर राशि ..प्रियंका चोपड़ा की महत्वपूर्ण फिल्म में शुमार की जाती है । देखा जाये तो फिल्मों में किसी अभिनेता या अभिनेत्री द्वारा का एक फिल्म में दोहरी या तिहरी भूमिका निभाना बड़ी बात समझी जाती है लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में एक या दो नहीं बल्कि 12 अलग अलग भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया ।

प्रियंका चोपड़ा अपने दो दशक लंबे सिने करियर में करीब 50 फिल्मों में अभिनय कर चुकी है । प्रियंका की वर्ष 2016 में फिल्म जय गंगाजल प्रदर्शित हुयी। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्म बेवाच समेत कई फिल्मों में काम किया है। वर्ष 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरीकी गायक निक जोनास के साथ शादी कर ली।प्रियंका चोपड़ा की एक बेटी भी है जिसका नाम मालती रखा है। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के साथ ही बॉलीवुड में भी सक्रिय है।

और भी

कैंसर से जूझ रहीं हिना खान की बॉयफ्रेंड ने दिखाई लेटेस्ट तस्वीरें

 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का रोल निभाकर घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। 'बिग बॉस' में अपना दमखम दिखाकर शेर खान कहलाने वाली हिना खान ने हाल में ही जानकारी साझा की और बताया कि उन्हें कैंसर हो गया है। एक्ट्रेस के फैंस इस खबरे के सामने आने के बाद से ही हैरान-परेशान हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। इस दौर में वो खुद को संभालने में लगी हुई हैं और हंसकर हर मुश्किल का सामना कर रही हैं। बड़ी हिम्मत के साथ वो हर अपडेट साझा कर रही हैं। इस घड़ी में उनका परिवार उनका साथ दे रहा है। एक्ट्रेस की मां और बॉयफ्रेंड रॉकी जैयसवाल उनका खास ध्यान रख रहे हैं। हाल में ही एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस के लिए स्पेशल पोस्ट किया और इसके साथ ही एक्ट्रेस की हालिया तस्वीरें दिखाते हुए बताया कि कैसे उन्होंने हिना खान का वीकेंड स्पेशल बनाया।

 

 

और भी

नाश्ते में ओट्स खाने के फायदे

 डायबिटीज के मरीजों के लिए ओट्स का सेवन फायदेमंद है। ओट्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है  जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है।  इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर और कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज और बीटा-ग्लूकॉन में बदलने की प्रक्रिया को स्लो कर देते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम: ओट्स खाने से आपके दिल की सेहत दुरुस्त होती है क्योंकि इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन तंत्र से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।  ओट्स में फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।

वजन होता है कम: जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अपनी डाइट में ओट्स शामिल करना चाहिए। ओट्स खाने से आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगेगी। फाइबर से भरपूर यह फ़ूड वजन घटाने में बेहद कारगर है।  

सूजन करता है कम: ओट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

हड्डियां को बनाता है मजबूत: ओट्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस सहित कई मिनिरल्स पाए जाते हैं जो आपकी हाड़ियों को मजबूत बनाते है।  

किन ओट्स का करें सेवन?

आप अपनी डाइट में रोल्ड ओट्स, स्टील-कट ओट्स या होल ओट ग्रांट्स ओट्स का सेवन करें। क्योंकि इंस्टेंट ओट्स में शुगर की मात्रा ज़्या होती है जो उसके पोषक तत्वों को कम कर देती है।

कैसे करें सेवन?

आप नाश्ते में ओट्स का सेवन फल, सब्जियां, नट्स और अन्य चीजों के साथ कर सकते हैं। आप इसका चीला, खिचड़ी, ओट्स, डोसा और इडली भी बना सकते हैं। ओट्स हमेशा थोड़ा-थोड़ा खाएं, एक बार में लगभग 2 बड़े चम्मच खाना अच्छा है।

और भी

दही में नमक मिलाना चाहिए या फिर चीनी?

 हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर डाइट में दही को शामिल करने की सलाह देते हैं। दरअसल, दही आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। हालांकि कुछ लोग दही के साथ नमक मिक्स करके खाते हैं तो वहीं कुछ लोगों को चीनी वाला दही खाना पसंद होता है। आइए जानते हैं कि इन दोनों तरीकों में से कौन सा तरीका आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

दही खाने का सही तरीका

अगर आप सादा दही कंज्यूम करने की जगह दही में शहद, चीनी, मूंग दाल और आंवला जैसी चीजों को मिक्स करके खाएंगे, तो आपकी सेहत को एक से बढ़कर एक जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। अगर आप चाहें तो दही में थोड़ा सा नमक भी मिक्स कर सकते हैं। दही में नमक मिक्स करके खाने से आपके डाइजेशन को इम्प्रूव किया जा सकता है। हालांकि दही में ज्यादा नमक डालने से बचना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

कौन सा तरीका है ज्यादा फायदेमंद?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही एसिडिक होता है इसलिए अगर आप दही में ज्यादा नमक डालते हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है वरना आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंच सकते हैं। दही में ज्यादा नमक मिलाकर खाने की वजह से आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अक्सर दही में नमक की जगह चीनी मिलाकर खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप चाहें तो दही में चीनी की जगह गुड़ या फिर शहद भी मिक्स कर सकते हैं।

भारी पड़ सकती है लापरवाही

ब्लड प्रेशर के मरीजों को दही में नमक मिक्स नहीं करना चाहिए वरना उनकी सेहत पर काफी ज्यादा बुरा असर पड़ सकता है। इस तरह की लापरवाही की वजह से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

 

 

और भी

किल' फैक्टर: कैसे लक्ष्य बने मोस्ट वांटेड एक्शन हीरो

 भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक रोमांचक घटनाक्रम में एक नए एक्शन हीरो लक्ष्य का उदय हुआ है, जिनकी नयी फिल्म 'किल' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। फिल्म की शानदार सफलता ने न केवल लक्ष्य को एक्शन जॉनर में लीडिंग स्थान पर पहुंचा दिया है, बल्कि इस श्रेणी में नई जान फूंक दी है, जिससे किल एक कल्ट क्लासिक बन गई है।

 

मशहूर फिल्ममेकर निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित 'किल' एक गेम-चेंजर साबित हुई है, जिसमें लक्ष्य की बहुमुखी प्रतिभा और उच्च-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों को निभाने की क्षमता को दर्शाया गया है। फिल्म में तीव्र फाइट कोरियोग्राफी, दिल दहला देने वाले स्टंट और एक मनोरंजक कथा के अनोखे मिश्रण ने दर्शकों की कल्पना को मोहित कर लिया है, जिससे यह एक्शन जॉनर के फैंस के लिए अवश्य देखी जाने वाली फिल्म बन गई है।

 

नायक, एक कठोर विजलैन्टी की भूमिका में लक्ष्य की भूमिका की तुलना अतीत के प्रतिष्ठित एक्शन हीरो से की जा रही है। भूमिका के प्रति उनका समर्पण, जो उनके शारीरिक रूप से कठिन अभिनय में स्पष्ट है, ने आलोचकों और दर्शकों दोनों का समान रूप से दिल जीत लिया है। फिल्म की सफलता का श्रेय लक्ष्य की प्रतिभा, करिश्मा और उनकी निर्विवाद स्क्रीन उपस्थिति को दिया जा सकता है, जो उन्हें उनके साथियों से अलग करती है।

 

एक्शन जॉनर पर किल के प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। फिल्म की सफलता ने एक्शन से भरपूर फिल्मों की एक नई लहर का मार्ग प्रशस्त किया है, तथा कई निर्माता और निर्देशक इस फार्मूले को दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। लक्ष्य की प्रसिद्धि ने नई पीढ़ी के अभिनेताओं को भी एक्शन जॉनर में काम करने के लिए प्रेरित किया है, जो उनके नक्शेकदम पर चलने की उम्मीद कर रहे हैं।

 

जैसे-जैसे इंडस्ट्री जगत लक्ष्य की क्षमता पर ध्यान दे रही है, टॉप निर्देशकों और निर्माताओं के साथ आगामी परियोजनाओं की अफवाहें पहले से ही सुर्खियां बटोर रही हैं। हॉलीवुड पर अपनी नजरें टिकाए लक्ष्य ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री के लिए भारत का अगला बड़ा निर्यातक बनने के लिए तैयार हैं।

 

आखिरकार, किल की अभूतपूर्व सफलता से प्रेरित होकर, लक्ष्य की स्टारडम में जबरदस्त वृद्धि ने अगले एक्शन स्टार के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत कर दिया है। चूंकि फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ रही है, इसलिए यह स्पष्ट है कि लक्ष्य अब भी कायम है और एक्शन जॉनर को नई जिंदगी मिल गई है। लक्ष्य युग के लिए तैयार हो जाइए।

 

 

और भी

कोरोना ठीक होते ही अनंत-राधिका के रिसेप्शन में पहुंचे अक्षय

  इन दिनों मुबंई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम है। पिछले चार दिनों से उनकी शादी जश्न चल रहा है। इसकी शुरुआत 12 जुलाई से हुई। वहीं आज कपल की शादी का दूसरा रिसेप्शन था, जिसमें अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे। वैसे तो अक्षय कुमार को 12 जुलाई को ही अनंत-राधिका की शादी में पहुंचना था। मगर कोविड-19 पॉजिटिव होने के कारण वह शामिल नहीं हो सके। हालांकि अब उनका रिपोर्ट निगेटिव आ चुका है, जिसके बाद वह 15 जुलाई को अनंत-राधिका के आखिरी इवेंट में पहुंचे। इस दौरान अक्की का डैशिंग अंदाज देखने को मिला।  

सामने आए वीडियो में अक्षय कुमार आइवरी कलर के कुर्ता-पजामा में काफी डैशिंग दिख रहे हैं। तो वहीं उनकी वाइफ भी उके साथ ट्विनिंग किए नजर आईं। इस दौरान ट्विंकल आइवरी कलर के मिरर वर्क सूट में काफी खूबसूरत नजर आईं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये पहला मौका है, जब इस कपल को अनंत-राधिका के फंक्शन में देखा गया। दरअसल, अक्षय कुमार 'कोविड-19 पॉजिटिव' होने के कारण अब तक अंबानीज के फंक्शन से दूर थे। फिल्म 'सरफिरा' के प्रमोशन के दौरान उन्हें अस्वस्थ महसूस हुआ, जिसके कारण उन्होंने टेस्ट्स करवाए और उन्हें फिर इस संक्रमण की जानकारी हुई। इतना ही नहीं, उनके कुछ क्रू मेंबर्स भी पॉजिटिव पाए गए थे। 

और भी