Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

सुबह ठंडा या गर्म कैसा पानी पीना चाहिए?

 हेल्दी लाइफस्टाइल में एक आदत सुबह उठते ही शुमार कर लें। वो है गुनगुना पानी पीने की। सुबह खाली पेट सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। इस तरह दिन की शुरूआत करना स्वास्थ्य के लिहास से अच्छा माना जाता है। सुबह खाली पेट पानी पीने से पाचन बेहतर बनता है। बॉडी डिटॉक्स होती है और शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। हालांकि सुबह पानी पीने का सही नियम और तरीका आपको पता होना चाहिए। सुबह उठकर कितने गिलास पानी पीना चाहिए। जिससे भरपूर फायदा मिल सकते आइये जानते हैं।

सुबह उठकर कितने गिलास पानी पीना चाहिए?

सुबह सबसे पहले उठने के बाद आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए। अगर उठते ही पानी नहीं पीना तो ब्रश करने के बाद कम से कम 2-3 गिलास पानी पी लें। इसे आदत बनाने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन आप सुबह 1 गिलास पानी पीने से अपनी आदत बना सकते हैं। अगर आप बेड टी लेते हैं तो उससे पहले पानी जरूर पीएं। सुबह आपको गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। इससे ज्यादा फायदा मिलते हैं। गुनगुना पानी पीने से पेट साफ होता है और सुबह ही आपके शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है।

सुबह ठंडा या गर्म कैसा पानी पीना चाहिए?

आपको एक साथ 2-3 गिलास पानी पीने की जरूरत नहीं है। थोड़ा गैप करके भी आप पूरा पानी खत्म कर सकते हैं। पानी हमेशा बैठकर और सिप-सिप करके पीना चाहिए। सुबह के वक्त किसी भी मौसम में गुनगुना पानी ही पानी चाहिए। पानी पीने के आधा घंटे बाद आप दूसरी कोई चीज खा सकते हैं।

सुबह गुनगुना पानी पीने के फायदे

सबसे पहले पानी पीने से पाचन बेहतर होता है। शरीर को पोषक तत्वों को तोड़ने में मदद करता है।

अगर आप सुबह भरपूर पानी पी लेते हैं तो इससे ऊर्जा का लेवल ठीक बना रहता है और दिनभर एनर्जेटिक फील करते हैं।

गर्मियों में सुबह पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और रातभर पानी न पीने का लंबा गैप खत्म होता है।

सुबह उठकर शरीर के नेचुरल सिस्टम के एक्टिव बनाने के लिए पानी पीना फायदेमंद है इससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है।

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर और दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई में सुधार आता है जिससे दिमाग अच्छा काम करता है।

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी सुबह के वक्त पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे लिवर और किडनी पर कम दबाव पड़ता है।

स्किन के लिए भी सुबह खाली पेट पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। इससे त्वचा ग्लोइंग बनती है।

 

 

और भी

करौंदा खाने के फायदे

 मानसून में ऐसी सब्जियां और फल ज्यादा आते हैं जिनमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। अगर आप सीजनल फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करते हैं तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। बारिश के दिनों में करौंदा का सीजन होता है। बेर से छोटे साइज के लाल, हरे और सफेद रंग के दिखने वाले करौंदा खाने में बहुत ही खट्टे होते हैं। करौंदा को सब्जी के साथ साइड डिश के रूप में छौंक कर इस्तेमाल किया जाता है। मिर्च, करौंदा और प्याज को मिलाकर छोंक लें इसे जब जी चाहे खाएं। करौंदा खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है। जानिए रोजाना करौंदा खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

करौंदा खाने के फायदे

इम्यूनिटी मजबूत- मानसून में वायरल और कई तरह के इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में डाइट में करौंदा जरूर शामिल करें। करौंदे में विटामिन सी, विटामिन बी और आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और आप सीजनल बीमारियों से बचे रहते हैं।

पाचन को बनाए बेहतर- बारिश में पाचन तंत्र काफी स्लो हो जाता है। ऐसे में करौंदा डाइट बैलेंसर का काम करता है। इसमें पेक्टिन नाम का एक सोल्यूबल फाइबर होता है जो आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे पाचनतंत्र मजबूत होता है।

ब्लड प्रेशर में फायदेमंद- करौंदा में विटामिन C, विटामिन बी और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे साबित होते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी ये फल मदद करता है। करौंदा खाने से शरीर में सूजन की समस्या को भी कम किया जा सकता है।

स्ट्रेस घटाए- करौंदा बेरी फैमिली का फल है। इसमें भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन और दूसरी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। करौंदा खाने से शरीर को मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा मिलती है जिससे स्ट्रेस को दूर करने में सहायता मिलती है।

कैसे खाएं करौंदा?

करौंदा को आप सिर्फ तेल और जीरा हींग के साथ छौंक लगाकर हल्का गलने पर खा सकते हैं। आप चाहें तो इसे मिर्च और प्याज के साथ छौंक कर खा सकते हैं। इसके लिए पैन में तेल गर्म करें और इसमें कटी प्याज, हरी मिर्च और साबुत करौंदा डाल दें। ऊपर से हल्दी और नमक डाल दें और ढक दें। मुलायम होने पर गैस बंद कर दें। इसे साइड में अचार या चटनी की जगह खा सकते हैं। इसके अलावा करौंदी की लौंजी और अचार बनाकर भी खा सकते हैं।

 

 

और भी

फायदेमंद है अजवाइन, हींग और काला नमक का सेवन

अजवाइन हींग और काला नमक, तीनों ही डाइजेस्टिव गुणों से भरपूर है। अजवाइन जहां एंटीबैक्टीरियल है वहीं, हींग आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। हींग में कुछ डाइजेस्टिव गुण होते हैं जो कि आंतों के काम काज को तेज करते हैं। इसके अलावा काला नमक पेट में हाइड्रेशन को बढ़ाता है और एक लैक्सटेसिव की तरह काम करता है। इससे आंतों में थोक जुड़ता है और जिससे मल त्याग आसान हो जाता है। इतना ही नहीं ये पेट की कई समस्याओं में भी कारगर तरीके से काम करता है।

इन 3 समस्याओं में खाएं अजवाइन हींग और काला नमक

1. कब्ज में

अजवाइन हींग और काला नमक कब्ज की समस्या में कारगर तरीके से काम करते हैं। ये लैक्सटेसिव है जो कि मल त्याग को आसान बनाता है। ये आंतों की गतिविधियों को तेज करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। इसके अलावा ये तीनों पानी को सोख लेते हैं और आंतों की गति को तेज कर देते हैं। इसकी वजह से बॉवेल मूवमेंट तेज होता है और मल त्याग को आसान बनाता है।

2. एसिडिटी और अपच में

एसिडिटी और अपच की समस्या में अजवाइन हींग और काला नमक का सेवन फायदेमंद है। ये पेट में बने अतिरिक्त गैस को बाहर निकालने और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये सीने में जलन और जीआरडी के लक्षणों में कमी लाता है। साथ ही ये पेट के अस्तर को आराम पहुंचाता है जिससे एसिड रिफ्लक्स कम होता है। इतना ही नहीं ये खाना पचाने में मदद करता है जिससे अपच की समस्या नहीं होती है।

3. पेट दर्द में

पेट दर्द में ये तीनों ही चीजें कारगर तरीके से काम आती हैं। दरअसल, ये तीनों एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि पेट दर्द से आराम दिलाते हैं। ये आपके पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देते हैं जिससे पेट हो रही दर्द और सूजन में कमी आती है। तो, अजवाइन हींग और काला नमक का सेवन करें और इन तमाम समस्याओं से छुटकारा पाएं। ये कारगर तरीके से काम करते हैं।

 

 

और भी

सर्दियों में मॉर्निंग वॉक से पहले रखें कुछ खास बात बातों का ख्याल

 मॉर्निंग वॉक इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि इसमें शरीर में जमा खराब और एक्सट्रा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता है। इसमें मांसपेशियों को खूब इस्तेमाल होता है।  लंबे मॉर्निंग वॉक के दौरान शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है इसलिए शरीर में पानी की कमी महसूस न होने दें। ऐसे में सबसे जरूरी चीज यह है कि आप मॉर्निंग वॉक करने से पहले कुछ खास बात बातों का जरूर ख्याल रखें. नहीं तो ज्यादा वॉक से आपको नुकसान भी हो सकता है।

आपका पेट एकदम साफ होना चाहिए

मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले पेट को एकदम साफ  रखें। क्योंकि अगर पेट साफ नहीं रहेगा तो कब्ज की स्थिति बनी रहेगी। शरीर की गर्मी आपके पेट में कब्ज पैदा कर सकती है।

ढेर सारा पानी पिएं

मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले ढेर सारा पानी पीना जरूरी है। ताकि आपका शरीर डिहाइड्रेट न रहें और मांसपेशियों में ताकत बनी रहे।

मॉर्निंग वॉक के दौरान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जरूर करें. जिससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है. और वॉक करने की क्षमता बढ़ती है. मॉर्निंग वॉक करने से पहले इन ऊपर दिए गए बातों का खास ख्याल रखें।

एक बैग अपने साथ रखें

बैग रखना इसलिए जरूरी है ताकि आप उसमें अपने पानी का बोतल, फोन, हेडफोन, और गर्मी लगने पर जैकेट खोलने के बाद उसमें डाल लें।

और भी

जामुन खाने के फायदे

 शुगर कंट्रोल करे- डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन को बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ये एक ऐसा फल है, जिससे ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। शुगर के मरीज जितनी चाहें जामुन खा सकते हैं। जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे- जामुन हाई बीपी के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होती हैं। जामुन में पोटैशियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

वजन घटाने में मदद करे- जामुन फाइबर से भरपूर और लो कैलोरी फूड है, जिससे पेट आसानी से भर जाता है और मोटापा कम होता है। जामुन से पाचन बेहतर होता है इसलिए वेट लॉस डाइट में जामुन जरूर शामिल करें।

हीमोग्लोबिन बढ़ाए- जामुन में विटामिन-सी पाया जाता है। इससे शरीर में आयरन की कमी भी पूरी होती है। जामुन खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलती है। जामुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

मसूड़ों को रखे हेल्दी- जिन लोगों को मुंह से खून आता है उन्हें जामुन जरूर खानी चाहिए। मसूड़ों से खून आने की शिकायत होने पर जामुन फायदेमंद होती है। इसमें कई एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ओरल हेल्थ में सुधार लाते हैं।

स्किन को बनाए ग्लोइंग- जामुन को विटामिन और मिनरल का पावरहाउस है। जामुन में विटामिन-ए, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। ये आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं और आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होते हैं।

और भी

खाली पेट गुड़ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

 एनर्जी लेवल बढ़ता है: गुड़ कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोज का एक प्राकृतिक स्रोत है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने के लिए जाना जाता है।  सुबह के मस इसक अपनी पीने से आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे।

पाचन करता है बेहतर: सुबह के समय गुड़ का सेवन करने से आपका पाचन भी बेहतर होता है।  दरअसल,  गुड़ पाचन एंजाइम को एक्टिव करता है जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। नियमित रूप से इसका पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और आपका भोजन आसानी से पच जाता है।

शरीर को करता है डिटॉक्सीफाई: गुड़ में प्राकृतिक डिटॉक्सीफाइंग गुण होते हैं जो लीवर को साफ करने और रक्त को शुद्ध करने में मदद करते हैं। इसका पानी पीने से आपकी बॉडी से वेस्ट पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं।  

हार्मोन को संतुलित करता है: गुड़ में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो शरीर में इंसुलिन और कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को नियंत्रित करता है।  

इम्यून सिस्टम करे मजबूत: बारिश के इस मौसम में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती हैं।  ऐसे में उसे बढ़ाने के लिए आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं।  गुड़ मैग्नीशियम, विटामिन बी 1, बी 6 और सी का एक बड़ा स्रोत है। यह एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों से भरा हुआ है।

हड्डियों का स्वास्थ्य: गुड़ हड्डियों को मजबूत बनाता है, जोड़ों के दर्द से राहत देता है, गठिया जैसी हड्डियों की बीमारियों को ठीक करता है और शरीर को आराम देता है। साथ ही गुड़ पोटेशियम से भरपूर होता है, यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

 

 

और भी

अगर आप हैं डायबिटीज के मरीज तो इस तरीके से पीएं पानी..

 डायबिटीज में आपको पानी पीने के सही तरीके के बारे में जानना चाहिए। दरअसल, पानी शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने का काम करता है जो कि शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है। अगर शरीर में पानी की कमी होती है तो ये डिहाइड्रेशन का कारण बनता है जिससे पेशाब के जरिए शुगर शरीर से बाहर नहीं निकल पाता है। इसलिए हर डायबिटीज के मरीज को शुगर पचाने की गतिविधि को तेज करने के लिए अच्छी मात्रा में पानी पीना चाहिए।

डायबिटीज में कितना पानी पिएं?

अगर आपको डायबिटीज है तो आपको बहुत सारे तरल पदार्थ पीने चाहिए। कोशिश करें कि महिलाएं प्रति दिन लगभग 1.6 लीटर और पुरुषों के लिए प्रति दिन 2 लीटर पानी पिएं। ये सिर्फ पानी की बात हो रही है। इसके अलावा आपको दूसरे तरह पदार्थों का भी सेवन करना चाहिए जो कि डायबिटीज में कारगर तरीके से काम करती है।

गर्म या ठंडा, डायबिटीज में कौन सा पानी पिएं?

डायबिटीज में आपको गर्म पानी पीना चाहिए क्योंकि ये ब्लड वेसेल्स को फैलाने का काम करता है जिससे इंसुलिन अवशोषण बढ़ सकता है। इससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है साथ ही इससे पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या से बचाव में मदद मिलती है। इसके अलावा कोशिश करें कि बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म पानी भी न पिएं। साथ ही रात में सोने से 2 घंटे पहले ही पानी पी लें नहीं तो पेशाब से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

 

 

और भी

फलों का जूस या फल ! क्या है फायदेमंद ?

 फल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है या फलों का जूस पीना लाभदायक रहता है। इन दोनों में से आपको क्या चुनना चाहिए? फल स्वादिष्ट, ताज़ा और विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। आप उन्हें सीधे खा सकते हैं या जूस निकालकर भी पी सकते हैं। फलों को मिक्स करके भी पिया जा सकता है। चाहे वह नींबू के रस के साथ फलों की चाट हो या थोड़े से सेंधा नमक के साथ एक गिलास मिक्स फलों का रस, लेकिन जब दोनों में से किसी एक को चुनने की बात आती है तो आपको किसे चुनना चाहिए?  

साबुत फल खाने के फायदे

पूरे फल खाने से आपके शरीर को ढेर सारा फाइबर मिलता है, जो पाचन में सुधार और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। ताजे फलों को खाने से भी आपके शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स मिलते हैं। फल खाने से मोटापे और पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। फलों और सब्जियों को खाने से शरीर को भरपूर आहार मिलता है। साथ ही फलों को खाने को वजन कम करने में भी मदद मिलती है। फलों में कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा बहुत अधिक मात्रा में सेवन किए बिना आपको जल्दी से फ्रेश कर देती है। फल जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं उनमें जामुन, सेब, नाशपाती, खट्टे फल और अंगूर शामिल हैं।

फलों के रस के फायदे और नुकसान

फलों का रस एक या एक से अधिक फलों को मिक्स करके बनाया जाता है। यह फलों का सेवन करने का एक आसान तरीका हो सकता है। हालांकि, जूस में पूरे फल में पाए जाने वाले फाइबर की कमी होती है और पूरे फल के सभी पोषक तत्वों और एंटीऑक्सिडेंट को बरकरार नहीं रख पाता है। यह चीनी और कैलोरी में भी उच्च हो सकता है, खासकर यदि आप पैकेज्ड जूस पी रहे हैं।

 
और भी

सुबह खाली पेट केला खाने के नुकसान

 आपने सुबह खाली पेट केला खाने से फायदे और नुकसान दोनों के बारे में सुनते हैं। कुछ लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि खाली पेट सुबह केला खाना चाहिए या नहीं। आइये जानते हैं सुबह सिर्फ केला खाने से क्या होता है?

केला एक सदाबहार फल है जो हर सीजन में आसानी से मिल जाता है। केला बहुत सस्ता लेकिन एनर्जी से भरपूर फल है। जब भूख लगे उल्टा-पुल्टा खाने की बजाय केला खा लें। इससे पेट भी आसानी से भर जाएगा और शरीर को तुरंत एनर्जी भी मिल जाएगी। हालांकि केला खाने को लेकर कई तरह के मिथक प्रचलित हैं। कुछ लोग कहते हैं सुबह खाली पेट केला खाना फायदेमंद होता है। कुछ लोग नाश्ते में केला खाते हैं। कुछ लोग सुबह केला खाने से नुकसान होने की बात करते हैं। आइये जानते हैं सुबह केला खा सकते हैं या नहीं और खा रहे हैं तो कैसे और किस चीज के साथ केला खाना चाहिए?

जी हां ये बात सच है कि केला को अकेला नहीं खाना चाहिए। कुछ लोगों को सुबह खाली पेट केला खाने से पेट में दर्द, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। केला हमेशा नाश्ते या दूसरे आहार के साथ खाना चाहिए। क्योंकि केला में कई कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं, जो पाचन में दिक्कत कर सकते हैं। इससे  गैस और फूलने की शिकायत हो सकती है। ये कार्बोहाइड्रेट्स FODMAPs होते हैं जो आंतों में जाकर फर्मेंट होते हैं और इससे गैस बनने लगती है। कई बार पेट गर्द, उल्टी या दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए केला को हमेशा किसी दूसरे फूड के साथ खाएं। सिर्फ केला खाने से बचना चाहिए।

खाली पेट केला, बढ़ा सकता है वजन

कुछ लोगों को लगता है कि सुबह खाली पेट केला खाने से वजन कम होता है इससे पेट साफ रहता है और पाचन मजबूत होता है। जबकि ऐसा नहीं है केला में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरीज की मात्रा काफी ज्यादा होती है। खाली पेट केला खाने से वजन कम होने की बजाय बढ़ सकता है। एक मीडियम साइज का केला खाते हैं तो इससे करीब 25-30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 90-105 कैलोरीज मिलती हैं।

जानें केला खाने का सही समय क्या है?

 

केला खाने का अच्छा समय दिन का होता है जिससे सभी पोषक तत्व शरीर में अच्छी तरह से अवशोषित हो सकें। इससे आपको दिनभर एनर्जी मिलती रहेगी। आपकी एक्टिविटीज के साथ केले से मिलने वाली कैलोरीज भी बर्न हो जाएंगी। इसलिए आप दोपहर के समय या फिर शाम को केला खा सकते हैं। इस समय केला खाने से शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी मिलती रहती है। आप चाहें तो नाश्ते के बाद भी केला खा सकते हैं।

और भी

कटहल खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

 गर्मी का सीजन कटहल का होता है। डायबिटीज से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक के मरीजों के लिए कटहल फायदेमंद है। खाने में कटहल की सब्जी स्वाद बढ़ा सकती है। कटहल की सूखी सब्जी, रसेदार सब्जी, कोफ्ते और अचार तक बनता है। कटहल की सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। इसमें भरपूर फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, जिंक और कैल्शियम पाया जाता है। ये सारे पोषक तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। हालांकि कटहल खाने के बाद कुछ चीजों से सेवन से बचना चाहिए। जानिए कटहल खाने के बाद कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?

दूध- जब आप कटहल की सब्जी खाएं तो इसके बाद दूध या उससे बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। अगर आप दूध पी रहे हैं तो तुरंत बाद कटहल की सब्जी भी नहीं खानी चाहिए। कटहल और दूध को साथ खाने से स्किन से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इससे दाद, खाज, खुजली, एग्जीमा और सोरायसिस जैसी बीमारी हो सकती हैं। पाचन के लिए भी ये ठीक नहीं है।

शहद- कटहल और शहद का कॉम्बिनेशन भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। अगर आप कटहल खाने के तुरंत बाद शहद से बनी कोई चीज खाते हैं तो शरीर में ब्लड शुगर लेवल हाई हो सकता है। खासतौर से पके कटहल के बाद शहद का सेवन नहीं करना ।

भिंडी- कुछ लोग कटहल और भिंडी की सब्जी साथ में खाते हैं, जो ठीक नहीं है। कटहल और भिंडी साथ में खाने से आपको बचना चाहिए। इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ये कॉम्बिनेशन सफेद दाग की समस्या भी पैदा कर सकता है।

पपीता- जब आप कटहल की सब्जी खाएं तो इसके बाद पपीता खाने से बचना चाहिए।  पका कटहल खाने के बाद या कटहल की सब्जी के साथ पपीता खाने से शरीर में सूजन आ सकती है।

पान- अगर आपको खाने के बाद पान खाने का शौक है तो कटहल खाने के बाद ध्यान रखें। कटहल खाने के बाद पान खाने से पेट और स्किन से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती है।

 

 

और भी

कई समस्याओं में लाभकारी है हरी इलायची

 दुनिया के सबसे महंगे मसालों में केसर और वनिला के बाद तीसरे नंबर पर इलायची का नाम आता है। आयुर्वेद में भी इलायची को कई समस्याओं में लाभकारी बताया गया है। आइए जानते हैं इलायची का पानी पीने के फायदे।

इलायची में राइबोफ्लेविन, नियासिन,  मिनरल, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हाई एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से इलायची का पानी पीने से ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को आराम मिलता है। छोटी इलायची फाइब्रिनोलिसिस को बढ़ाती है और उच्च रक्तचाप वाले व्यक्तियों में ब्लड लिपिड और फाइब्रिनोजेन के स्तर में बदलाव किए बिना एंटीऑक्सीडेंट स्थिति में सुधार करती है।

क्या हरी इलायची पाचन के लिए अच्छी है?  

इलायची का पानी पीने से पाचन अच्छा रहता है और कब्ज तथा एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। इलायची का पानी पीने से भूख बढ़ती है। इलायची का इस्तेमाल बेचैनी, मतली और उल्टी से राहत पाने के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा इलायची का पानी पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। रोजाना इलायची का पानी पीने से शरीर में जमा फैट आसानी से पिघलाया जा सकता है। इतना ही नहीं इलाइची में खास प्रकार का एंजाइम पाया जाता है, जो कि कैंसर से लडऩे में बहुत कारगर है।

और भी

उपमा स्वाद में बेहद टेस्टी और काफी हेल्थी होता है डिश को बनाना काफी आसान

 उपमा स्वाद में बेहद टेस्टी होता है, इसके साथ ही यह काफी हेल्थी होता है। साउथ इंडियन की इस डिश को बनाना काफी आसान है। हल्के होने की वजह से उपमा को लोग डाइट में जरुर शामिल करते हैं। लेकिन कुछ लोगों की शिकायत होती है कि वो परफेक्ट उपमा नहीं बना पाते हैं। आइए जानते हैं आप लोग उपमा बनाते समय कौन-सी गलतियां करते हैं।

उपमा बनाते समय कुछ गलतियां डिश के स्वाद को पूरी तरह खराब कर सकती हैं। वहीं, आप भी खिला-खिला और टेस्टी उपमा बनाना चाहते हैं, तो कुछ गलतियां बिलकुल न करें। आइए जानते हैं।

पानी और रवा का सही माप

याद रखें कि उपमा बनाते समय अगर रवा और पानी का माप सही नहीं होगा, तो ये खिला-खिला नहीं बनेगा।  बता दें कि, 1 कटोरी रवा में तीन कटोरी पानी डालें। उपमा बनाते टाइम जब पानी डालते हैं, उस समय रवा को लगातार कलछी से चलाते रहें। ऐसा करने से रवा में गुठली नहीं बनेंगी।

रवा को भूने

उपमा बनाते समय याद रहे कि उपमा को ज्यादा देर तक भूनने से उपमा सफेद के बजाए भूरे रंग का बनता है। ऐसे में रवा धीमी आंच में 5-7 मिनट तक ही रोस्ट करें।

घी और तेल

जब आप उपमा बनाते हैं तो आप सभी तेल का प्रयोग करते हैं। लेकिन उपमा को आप  घी में बनाएं। इससे स्वाद जबरदस्त आता है।

फोरन न पकाएं

उपमा बनाते समय याद रखें कि, उपमा को स्वादिष्ट फोरन के मसाले ही बनाते हैं। फोरन में राई, करी पत्ता, उड़द दाल, चना दाल, हरी मिर्च और जीरा का प्रयोग जरुर करें।

चटकने का इंतजार न करें

बता दें कि, कड़ाही में घी गर्म हो जाए, फोरन डाल दें। जब तक पूरा फोरन चटक ना जाए, सब्जियों को ना डालें। ऐसा करने से उपमा स्वादिष्ट बनेगा।

 
और भी

सिद्धार्थ की फिल्म 'चिट्ठा' ने जीते 7 अवॉर्ड

 बॉलीवुड में अपने अभिनय के लिए मशहूर सिद्धार्थ ने हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी फिल्म "चिट्ठा" ने 7 अवॉर्ड्स जीते हैं, जिनमें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी शामिल है।


सिद्धार्थ की इस उपलब्धि पर उनकी मंगेतर और एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई है। अदिति ने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ की फोटो शेयर करते हुए उन्हें इस विशेष उपलब्धि के लिए बधाई दी है। तस्वीर में सिद्धार्थ अपने हाथ में अवॉर्ड लिए नजर आ रहे हैं।

अदिति का खास पोस्ट
अदिति ने कैप्शन में लिखा, "2=7, चिट्ठा फिल्मफेयर 2024, टीम को बधाई। जब कलाकारी को पुरस्कृत किया जाता है, जब अच्छे लोग जीतते हैं, जब अच्छा सिनेमा जीतता है, तो हम सभी जीतते हैं। सिद्धार्थ, आपको और शक्ति मिले, आपकी कड़ी मेहनत को, दिल से कहानियां कहने के आपके दृढ़ संकल्प को, शिल्प को आगे बढ़ाने की और शक्ति को, सभी बाधाओं के खिलाफ एक बच्चे की तरह खुशी से काम करने की। रचना करते रहो, सपने देखते रहो, तुम्हारे अंदर का छोटा सा सिनेमा लड़का हमेशा विचारों और उत्साह से भरपूर रहे, अत्यंत जिज्ञासा और ईमानदारी के साथ। आपकी अपनी खुद की ‘सिनेमा पैराडाइसो’ विरासत के लिए। अपने बेस्ट से सीखा और आप यहां हैं। सफलतापूर्वक और सहजता से बेस्ट।”

फैंस की प्रतिक्रिया
अदिति के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। फैंस सिद्धार्थ की इस सफलता पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और दोनों को बधाई दे रहे हैं।

अदिति का वर्कफ्रंट
अदिति राव हैदरी को पिछली बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज "हीरामंडी" में देखा गया था, जिसमें उनके बिब्बोजान के किरदार को खूब पसंद किया गया था। सिद्धार्थ और अदिति की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रेरणादायक जोड़ी मानी जाती है और उनकी सफलता और प्रेम कहानी हमेशा चर्चा में रहती है।

 

 

और भी

डायबिटीज और हार्ट के मरीज के लिए अमृत समान है नाशपाती

 विटामिन सी से भरपूर नाशपाती ऐसा फल है जो डायबिटीज और हार्ट के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सावन में बीमारियों के खतरे से शरीर को बचाने में नाशपाती मदद करता है। इसमें विटामिन सी के अलावा पोटैशियम, फोलेट, कॉपर और मैगनीज पाया जाता है। जानिए नाशपाती खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

डायबिटीज को करे कंट्रोल- नाशपाती को डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नाशपाती में एंथोसायनिन पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है और डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है। नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होने के कारण शुगर के मरीज इसे खा सकते हैं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद- नाशपाती में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं वो हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। नाशपाती में प्रोसायनिडिन होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। इससे हार्ट की समस्याएं कम होती हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। छिलके समेत खाए जाने वाले नाशपाती के छिलके में क्वेरसेटिन होता है जिससे बीपी कंट्रोल रहता है।

सूजन घटाए- नाशपाती में विटामिन सी और विटामिन के होता है जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर किसी चोट के कारण शरीर में सूजन की समस्या है तो इससे फायदा मिलेगा। ऐसे लोगों को खाने में नाशपाती जरूर शामिल करनी चाहिए। नाशपाती में फ्लेवोनोइड्स एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

पाचन को बनाए मजबूत- नाशपाती में भरपूर फाइबर होता है जिससे पेट और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो नाशपाती जरूर खाएं। नाशपाती में घुलनशील फाइबर होता है जो आपकी आंतों के लिए फायदेमंद है। पाचन की समस्या दूर कर गट हेल्थ में सुधार ला सकता है।

वजन घटाने में मदद करे- नाशपाती को आप वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे आपको भूख कम लगती है। कैलोरी में भी नाशपाती काफी कम होता है। इसे भरपेट खाने के बाद भी मोटापा कम किया जा सकता है।

 

 

और भी

भुट्टा खाने के बाद कतई न करें ये गलती

 अगर आपको भी भुट्टा खाना पसंद है, तो भुट्टा खाने के बाद आपको इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए। दरअसल, भुट्टा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मना किया जाता है। क्या आप इसके पीछे की वजह के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको आपकी इस गलती की वजह से होने वाले कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

भुट्टे के बाद पानी पीने की वजह से आपको पेट में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस तरह की लापरवाही के कारण आपको कब्ज जैसी दिक्कत भी झेलनी पड़ सकती है।

हो सकती है गैस और एसिडिटी

भुट्टे के बाद पानी पीने से गैस और एसिडिटी की दिक्कत भी हो सकती है इसलिए आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए। इसके अलावा आपको ब्लोटिंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक भुट्टे खाने के बाद पानी पीने की आदत आपके डाइजेस्टिस सिस्टम को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।

कितनी देर बाद पी सकते हैं पानी?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको भुट्टा खाने के कम से कम एक घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए। अगर आप भुट्टा खाने के 50 मिनट्स पहले पानी पी लेंगे तो आपको इन सभी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गैस और एसिडिटी से बचने के लिए आपको भुट्टे के ऊपर नींबू का रस जरूर लगाना चाहिए।

 

 

और भी

उर्वशी रौतेला ने बताई लीक वीडियो की सच्चाई

 उर्वशी रौतेला जल्दी ही सुशी गणेशन के डायरेक्शन में बनी 'घुसपैठिया' फिल्म में नजर आने वाली हैं। जिसके प्रमोशन में एक्ट्रेस लगी हुई हैं। इसी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एक्ट्रेस एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी  बाथरूम से हुए लीक वीडियो पर बात की। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि- 'ये मेरी कोई पर्सनल क्लिप नहीं है। वह फिल्म घुसपैठिया का एक सीन है।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि रियल लाइफ में उन्हें कभी ऐसी किसी सिचुएशन से नहीं गुजरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसा किसी भी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए। उर्वशी के ऐसे बयान के बाद अब फैंस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। उर्वशी की आने वाली फिल्म घुसपैठिया की करें तो वह 9 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार है।

और भी

आलिया-रणवीर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को हुआ 1 साल

 रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने रविवार (28 जुलाई) को एक साल पूरा कर लिया। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। निर्माताओं ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के एक साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए एक दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "लव है तो सब है! एक प्रेम कहानी जो परिवार, प्यार और खामियों को गले लगाने का जश्न है!  आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने भी फिल्म की सालगिरह और सफलता का जश्न मनाया। दोनों ने फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की तस्वीरें शेयर कीं और अपनी प्यारी यादों को ताजा किया। तस्वीरों में फिल्म निर्माण की प्रक्रिया, रिहर्सल से लेकर ऑन-सेट हिजिंक तक को दर्शाया गया है, जिसमें कहानी को जीवंत करने के लिए किए गए उत्साह और कड़ी मेहनत को दिखाया गया है। तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की एक साल की सालगिरह।  रणवीर ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, "सालगिरह तो सबसे बड़ा दिन होता है! आप सब ने हमारी फिल्म को इतना प्यार दिया.. भगवान की कसम, मैं बहुत खुश हूं, बहुत खुश!!! बड़े-वाले थैंक्स और रॉकी-वाली झप्पी।

लव है तो सब है।" रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी जैसे दिग्गजों के साथ-साथ तोता रॉय चौधरी, चूर्णी गांगुली, आमिर बशीर और क्षिति जोग ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। यह धर्मा प्रोडक्शंस और वायाकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित है। फिल्म में तुम क्या मिले, व्हाट झुमका, वे कामेल्या, ढिंडोरा बाजे रे, रो लेन दे और कुदमयी जैसे कुछ अद्भुत ट्रैक थे। यह वर्तमान में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग कर रहा है।

 

 

और भी

हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है कद्दू

 कद्दू में पोटैशियम, विटामिन, फाइबर, फोलेट और मैग्निशियम जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप रेगुलरली कद्दू की सब्जी का सेवन करते हैं, तो आप कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का शिकार बनने से बच सकते हैं। इतना ही नहीं कद्दू की सब्जी आपकी हेल्थ के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।

कद्दू आपकी हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है यानी आप दिल से जुड़ी जानलेवा बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसके अलावा कद्दू की सब्जी आपके लिवर को भी हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक कद्दू की सब्जी पीलिया को ट्रीट करने में भी कारगर साबित हो सकती है। अगर आपको बुखार है तो भी आप कद्दू को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

कद्दू की सब्जी तनाव से होने वाले सिर दर्द को कम करने में कारगर साबित हो सकती है। कद्दू की सब्जी का सेवन कर आप कब्ज और बवासीर जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को भी अलविदा कह सकते हैं। अगर आप अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कद्दू का सेवन करना शुरू कर दीजिए।

 

 

और भी