दुनिया-जगत

मिस्र की आखिरी रानी क्लियोपेट्रा की कब्र से उठेगा पर्दा? 4800 फीट लंबी 2000 साल पुरानी सुरंग मिली

 

काहिरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 2000 year old tunnel found in Egypt: दुनिया का एक मिस्र ऐसा देश है, जिसकी धरती प्राचीन रहस्यों और इतिहास से भरी पड़ी है। मिस्र अपने अंदर हजारों-सैकड़ों साल पुरानी इतिहास को पाले हुए हैं। ऐसे में अब मिस्र में प्राचीन मंदिर के नीचे 2000 साल पुरानी सुरंग मिली है, जिसकी तस्वीरें जारी की गई है। मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने इससी जुड़ा बयान भी जारी किया है। इसी के साथ इस सुरंग को लेकर दावा किया जा रहा है कि मिस्र के अंतिम फिरौन क्लियोपेट्रा और उसके प्रेमी मार्क एंटनी की कब्र से जुड़े राज से पर्दा उठने वाला है।

मिस्र के प्राचीन शहर में मिली 2000 साल पुरानी सुरंग
मानव सभ्यताओं और पिरामिडों के देश के नाम से दुनिया भर में मशहूर मिस्र (Egypt) पर पुरातात्विक वैज्ञानिकों की खोज हमेशा जारी रहती है। हाल ही में एक प्राचीन सूर्य मंदिर की खोज की गई थी, जो लगभग 4500 साल पुराना बताया जा रहा था। इस मंदिर को लेकर संकेत दिए गए थे कि ये पांचवें राजवंश के खोए हुए चार सूर्य मंदिरों में से एक का हो सकता है। वहीं अब मिस्र के प्राचीन शहर तापोसिरिस मैगना (Taposiris Magna) के एक प्राचीन मंदिर (ओसिरिस के महान मकबरे) के नीचे खुदाई का काम कर रहे पुरातत्वविदों ने 1300 मीटर लंबी सुरंग की खोज की है, जो संभवत: 2000 साल पुरानी बताई जा रही है।
मशहूर रानी क्लियोपेट्रा को लेकर किया ये दावा
यूनिवर्सिटी ऑफ सैन डोमिंगो के पुरातत्वविद कैथलीन मार्टिनेज ने बताया कि सुरंग के सर्वे और खुदाई के दौरान इसका एक हिस्सा भूमध्य सागर के पानी में डूबा हुआ मिला। पुरातत्वविदों की मानें तो प्राचीन शहर के नीचे जो 4800 फुट लंबी सुरंग मिली है, वो मशहूर रानी क्लियोपेट्रा (Egypt last pharaoh Cleopatra) के लंबे समय से खोए हुए मकबरे तक ले जा सकती है।

पत्थरों को काटकर बनाई गई सुरंग
तापोसिरिस मैगना के नीचे 2000 साल से अधिक पुरानी ग्रीको-रोमन सुरंग की खोज की गई थी। मिस्र के उत्तरी तट पर स्थित 4281 फीट तक फैली पत्थरों को काटकर बनाई रंग मिस्र के डोमिनिकन पुरातत्व मिशन द्वारा पाई गई है। बता दें कि तापोसिरिस मैगना, जो कि 280 और 270 ईसा पूर्व के बीच फिरौन टॉलेमी द्वितीय फिलाडेल्फ़स द्वारा स्थापित एक शहर है, मिस्र में आजकल अलेक्जेंड्रिया में स्थित है। 332 ईसा पूर्व में सिकंदर महान (Alexander the Great) द्वारा मिस्र पर विजय प्राप्त करने और अलेक्जेंड्रिया की स्थापना के बाद अतीत में यह एक महान सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्र का प्रतिनिधित्व करता था।

दावा- 21वीं सदी की सबसे बड़ी खोज होगी
पुरातत्वविद् कैथलीन मार्टिनेज का मानना ​​​​है कि 1 प्रतिशत संभावना है कि क्लियोपेट्रा और उसके प्रेमी मार्क एंटनी को वहां दफनाया जा सकता है, जिस तरह से सुरंग आगे बढ़ रही है। इसी के साथ उन्होंने कि यह भी कहा कि अगर मिस्र के आखिरी शासक रानी क्लियोपेट्रा की कब्र के अवशेष मिलते हैं तो यह 21वीं सदी की सबसे बड़ी खोज होगी। मार्टिनेज का मानना ​​​​है कि मार्क एंटनी की आत्महत्या के बाद क्लियोपेट्रा ने दोनों को वहीं दफनाने की योजना बनाई थी।

खुदाई में मिले दो मूर्तियों के सिर
मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने एक बयान में खुलासा किया कि नई खोजी गई सुरंग 6.5 फीट ऊंची थी और 43 फीट भूमिगत है। सुरंग के अलावा पिछले 14 वर्षों से मार्टिनेज के नेतृत्व वाली टीम को मंदिर के पास टॉलेमिक-युग की अलबास्टर की दो मूर्तियों के सिर मिले। खुदाई में मिट्टी और रेत के तलछट के नीचे छिपे चूना पत्थर के एक आयताकार ब्लॉक के साथ-साथ कई सिरेमिक जार और बर्तन भी मिले।

Leave Your Comment

Click to reload image