खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

छोटी सी गलती पड़ी भारत को भारी, रूट-बेयरस्टो ने छीन लिया मैच, ENG जीत से 119 रन दूर

एजबेस्टन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जा रहा रिशेड्यूल पांचवां टेस्ट मैच अब अपने निर्णायक मोड़ पर आ पहुंचा है। भारत ने मेजबान टीम के सामने जीत के लिए 378 रन का टारगेट रखा है और चौथा दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने मुकाबले पर अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है।

इंग्लैंड ने केवल 3 विकेट खोकर 259 रन बना लिए हैं। पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) 76 रन और शानदार फॉर्म में चल रहे जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) 72 के निजी स्कोर पर नाबाद है। दोनों के बीच 197 गेंदों पर 150 रनों की साझेदारी हो चुकी है।रूट और बेयरस्टो की जोड़ी टीम इंडिया की जीत में बाधा बनकर खड़ी है। टीम इंडिया (Team India) को अगर एजबेस्टन टेस्ट जीतना है, तो मुकाबले के आखिरी दिन जल्द से जल्द इस जोड़ी को तोड़ना होगा।

पहले विकेट के लिए भी करना पड़ा लंबा इंतजार
इंग्लैंड का पहला विकेट लेने के लिए भी भारतीय टीम को पूरे 22 ओवर का इंतजार करना पड़ा था। जैक क्राउली और एलेक्स लीस ने इंग्लिश टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 107 रन जोड़े। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने क्राउली (46) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद अपने अगले ही ओवर में बुमराह ने ओली पोप को शून्य पर आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। फिफ्टी बना चुके लीस (56) भी 25वें ओवर में रन आउट हो गए। लेकिन इसके बाद अंग्रेजों ने भारत को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

भारत को चाहिए 7 विकेट
टीम इंडिया जीत से 7 विकेट दूर है, लेकिन इंग्लैंड को आखिरी दिन केवल 119 रन बनाने हैं। रूट और बेयरस्टो के अलावा अभी कप्तान बेन स्टोक्स और विकेटकीपर सैम बिलिंग्स का आना भी बाकी है।


दूसरी पारी में भारत ने किया निराश
दूसरी पारी में टीम इंडिया 245 रन के स्कोर पर ही ढे़र हो गई। चेतेश्वर पुजारा 66 रन और ऋषभ पंत 57 रन के अलावा कोई भी विकेट पर खड़े रहने का साहस नहीं दिखा सका। श्रेयस अय्यर (19), पहली पारी के शतकवीर रवींद्र जडेजा (23) सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे।
और भी

छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

मुख्यमंत्री बघेल ने और खेल मंत्री पटेल ने दी बधाई व शुभकामनाएं

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के अंतर्गत भोपाल में 21 जून से 30 जून तक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ की ओर से छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम ने भी हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस सफलता पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ की सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की ओर से गए 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम में सबसे छोटी खिलाड़ी की उम्र 24 वर्ष और 55 वर्षीय सबसे अधिक उम्र की खिलाड़ी शामिल रहीं।

छत्तीसगढ़ की टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल का करते हुए प्रतिद्वंदी टीम का सामना किया। सेमीफाइनल मैच में पहले ही मिनट में कप्तान अंजुम रहमान से गोल कर अपनी टीम का खाता खोला, जिससे पूरी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा दिया। वहीं मैच में तुलसी साहू ने चार गोल, मोनिका वैरागडे ने तीन गोल, माया यादव ने दो गोल, सविता चंद्राकर ने दो गोल कर टीम का स्कोर 12 गोल तक पहुंचा दिया। टीम की बैक एंड हाफ पोजिशन खेल रही खिलाड़ी भावना गुप्ता, हर्षा साहू, चेतना ध्रुव, संजू साहू, सुमन शारदा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भोपाल टीम को गोलपोस्ट तक आने का मौका ही नहीं दिया। प्रतियोगिता में टीम के साथ गोलकीपर श्वेता शिंदे का डिफेंस भी शानदार रहा।
 
गौरतलब है कि बीते वर्ष भी छत्तीसगढ़ से महिला हॉकी टीम ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसमें 12 टीमों में से छत्तीसगढ़ चौथे स्थान पर रही थी और फेयर प्ले का अवार्ड अपने नाम किया था।
और भी

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में रजत जीता, इस साल 90 मीटर दूर भाला फेंकने का भरोसा

स्टॉकहोम(छत्तीसगढ़ दर्पण)। ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने गुरूवार को प्रतिष्ठित डायमंड लीग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए रजत पदक जीता, वह काफी करीब से 90 मीटर दूर भाला फेंकने से चूक गये लेकिन उन्हें भरोसा है कि वह इस साल इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। नीरज पहली बार डायमंड लीग शीर्ष तीन में जगह बनाने में सफल रहे। 24 साल के एथलीट ने पहले ही प्रयास में 89.94 मीटर दूर भाला फेंका जिससे वह महज छह सेंटीमीटर से 90 मीटर से चूक गये।

इस दौरान उन्होंने अपने 89.30 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया जो उन्होंने 14 जून को फिनलैंड के तुर्कु में पावो नुर्मी खेलों में दूसरे स्थान पर रहकर हासिल किया था। नीरज के अन्य थ्रो 84.37 मीटर, 87.46 मीटर, 84.77 मीटर, 86.67 मीटर और 86.84 मीटर के रहे।
 
चोपड़ा ने रजत पदक जीतने के बाद जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स से कहा, पहला थ्रो काफी अच्छा था, मुझे अच्छा लग रहा है। ऐसा नहीं था कि पहले थ्रो में ही करना है। 90 मीटर के काफी करीब था, और लग रहा था कि कर दूंगा, पर अपना सर्वश्रेष्ठ किया तो अच्छा लग रहा है।
विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.31 मीटर की दूरी से स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने यह दूरी तीसरे प्रयास में हासिल की।

चोपड़ा ने कहा, मैं अब 90 मीटर के करीब हूं और इस साल मैं ऐसा कर सकता हूं। आज नहीं जीता लेकिन मुझे अच्छा लग रहा है क्योंकि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ किया। चोपड़ा अगस्त 2018 में ज्यूरिख में डायमंड लीग मीट में चौथे स्थान पर रहे थे। वह चार साल में पहली बार डायमंड लीग में खेल रहे थे। वह सात बार डायमंड लीग मीट – 2017 में तीन बार और 2018 में चार बार – में हिस्सा ले चुके हैं।
 
उन्होंने कहा, जब एंडरसन पीटर्स ने 90 मीटर की दूरी तय की तो मुझे भी लगा कि मुझे भी ऐसा करना होगा। मेरे दिमाग में था कि सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए, भाला एक ही लाइन में जाना चाहिए और तकनीक परफेक्ट होनी चाहिए। जब सबकुछ परफेक्ट होगा तभी आप इतनी लंबी दूरी तक थ्रो कर सकते हो।

चोपड़ा ने कहा, प्रतिस्पर्धा थी लेकिन मैं खुश हूं कि मेरे सभी थ्रो काफी अच्छे थे। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मैं लंबे समय बाद खेल रहा हूं और अगली प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।
और भी

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे नीरज चोपड़ा

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 15-24 जुलाई से अमेरिका के ओरेगॉन के यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप होने जा रही है। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शीर्ष पुरुष स्टीपलचेजर अविनाश सेबल और लॉन्ग जंपर एम श्रीशंकर 15-24 जुलाई से अमेरिका के ओरेगॉन के यूजीन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।

और भी

जूनियर राष्ट्रीय फेंसिंग स्पर्धा में दिव्यांशु नेताम ने छत्तीसगढ़ को दिलाया कांस्य पदक

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम कटक में चल रही 30वीं जूनियर राष्ट्रीय फेंसिंग स्पर्धा के पहले ही दिन जूनियर फायल खिलाड़ी दिव्यांशु नेताम ने छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक दिलाया। स्पर्धा में प्रदेश की जूनियर बालक व बालिका फेंसिंग टीमें भाग ले रही हैं। इसका आयोजन ओडिशा स्टेट फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा फेंसिंग एसोसिएशन आफ इंडिया के तत्वावधान में किया जा रहा है।

दिव्यांशु ने लीग मैच के पांच में से चार मैच जीतकर नाकआउट टेबल 64 में प्रवेश किया। पहले मैच में बिहार की तनु प्रिया को 15-0 से हराया, दूसरे मैच में अपनी बहन दीपांशी नेताम को 15-10 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

प्री क्वार्टर फाइनल में पंजाब की जास्मीन कौर को 15-11 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ की तूर एकम को 14-11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए पदक पक्का किया। सेमीफइनल में दिव्यांशु को हरियाणा की तमन्नाा से 11-15 से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

 

और भी

विश्व कप 2018 से बाहर रहने की भरपाई करना चाहती हैं सुशीला

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चोट के कारण 2018 एफआईएच हॉकी विश्व कप से बाहर रहीं भारत की अनुभवी मिडफील्डर सुशीला चानू टूर्नामेंट के आगामी सत्र में अच्छा प्रदर्शन करके इसकी भरपाई करना चाहती हैं। सुशीला ने भले ही भारत के लिए 208 मैच खेले हों लेकिन नीदरलैंड में होने वाला टूर्नामेंट उनका पहला विश्व कप होगा। भावुक सुशीला ने कहा, 2018 में चोट के कारण मैं लंदन में विश्व कप में नहीं खेल पाई थी। इसके बाद मुझे फॉर्म को लेकर जूझना पड़ा और मैं उस साल एशियाई खेलों में भी नहीं खेल पाई। यह संभवत: मेरे करियर का सबसे मुश्किल दौर था।

उन्होंने कहा, यह मुश्किल चरण था लेकिन मैं उससे बाहर निकलने के लिए प्रतिबद्ध थी और मैंने टीम में दोबारा जगह बनाई। विश्व कप एक जुलाई से शुरू होगा लेकिन भारत अपने अभियान की शुरुआत तीन जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ करेगा। एशियाई खेल 2018 से बाहर रहने के बाद 30 साल की सुशीला ने मजबूत वापसी की और पिछले चार साल में टीम की प्रगति में अहम भूमिका निभाई।
 
चिली के खिलाफ टीम के अभ्यास मैच के इतर सुशीला ने कहा, टीम की मेरी कई साथी दूसरी बार विश्व कप में खेल रही हैं लेकिन मेरा यह पहला विश्व कप है। यह मेरे लिए भावुका लम्हा है और मुझे निश्चित तौर पर यकीन है कि यह हमारे लिए यादगार होगा। सुशीला एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर और भुवनेश्वर में एफआईएच सीरीज फाइनल्स में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहीं।

एशियाई खेल 2014 की कांस्य पदक विजेता टीम में शामिल सुशीला ने पिछले साल तोक्यो ओलंपिक में भारत को एतिहासिक चौथा स्थान दिलाने में भी भूमिका निभाई।
और भी

भारत ने आयरलैंड को चार रन से हराकर श्रृंखला पर दो शून्‍य से कब्‍जा किया

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत ने डबलिन में दूसरे टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच में आयरलैंड को चार रन से हराकर श्रृंखला पर दो शून्‍य से कब्‍जा कर लिया। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट पर 225 रन बनाए।

दीपक हुड्डा ने 104 और संजू सैमसन ने 77 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में आयरलैंड सात विकेट पर 221 रन ही बना पाया। कप्‍तान एन्‍डूयू बॉलबिर्नी ने सबसे अधिक 60 रन का योगदान किया।
और भी

पी.वी. सिंधु मलेशिया ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पी.वी. सिंधु मलेशिया ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। क्‍वालालम्पुर में आज सिंधु ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-13, 21-17 से हरा दिया। हालांकि साइना नेहवाल पहले दौर में अमरीका की आइरिस वांग से 11-21, 17-21 से हार गईं।

पुरुष सिंगल्‍स में पारुपल्ली कश्यप, दक्षिण कोरिया के हीओ क्वांग ही को 21-12, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
सुमीत रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोडी को नीदरलैंड की रॉबिन तबेलिंग और सेलेना पाइक की जोड़ी ने 15-21, 21-19, 17-21 से हराया।
और भी

बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का समापन 4 जुलाई को

वर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय द्वारा ग्रीष्‍मकालीन बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 20 मई से 3 जुलाई तक किया गया था जिसका समापन समारोह सोमवार 4 जुलाई को सायं 5.30 बजे दूर शिक्षा निदेशालय में कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल की अध्‍यक्षता में आयोजित किया है। समापन समारोह के मुख्‍य अतिथि वर्धा के सांसद रामदास तडस होंगे। शिविर में 5 से 15 वर्ष आयुवर्ग के 52 बच्‍चों ने सहभागिता की। समापन कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आहवान कुलसचिव काद़र नवाज़ ख़ान, क्रीडा समिति के उपाध्‍यक्ष प्रो. नृपेंद्र प्रसाद मोदी तथा क्रीडा सचिव अनिकेत आंबेकर ने किया है।

और भी

दीपक पुनिया ने क्रिर्गिजिस्‍तान में अंडर-23 एशियाई कुश्‍ती प्रतियोगिता में जीता कांस्‍य पदक

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दीपक पुनिया ने क्रिर्गिजिस्‍तान के बिश्केक में अंडर-23 एशियाई कुश्‍ती प्रतियोगिता में कांस्‍य पदक जीता है। उन्‍होंने 86 किलोग्राम फ्री स्‍टाइल श्रेणी में मस्‍कत सेतीबा‍ल्‍डी को हराया। दीपक पुनिया 2019 विश्‍व चैम्पिनशिप में रजत पदक विजेता रहे थे। अंडर-23 प्रतियोगिता के शुरुआती दो राउंड में पुनिया को उज्‍बेकिस्‍तान के अजीज बेक फैजुल्‍लाएव और क्रिर्गिजिस्‍तान के नार्टिलेक कैरिप बाएव से हार का सामना करना पड़ा। अंडर-23 एशियाई कुश्‍ती में भारत ने दस स्‍वर्ण पदक सहित 25 पदक जीते हैं।

और भी

IND vs IRE: तीन बदलावों के साथ भारत ने लिया बैटिंग का फैसला, संजू सैमसन को मिली जगह

डबलिन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ चल रही T20 सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। डबलिन में हो रही इस श्रृंखला का पहला मैच इंडिया जीत चुकी है और वह यह मुकाबला जीतकर 2-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

इस मैच में नजरें संजू सैमसन पर होंगी जो कई मौके मिलने के बावजूद भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। दीपक हुड्डा एक और बढ़िया पारी की ओर देखेंगे जबकि गेंदबाजी में केवल एक ही ओवर पा सके उमरान मलिक इस मैच में छाप छोड़ना चाहेंगे।

दूसरी ओर, अक्षर को मौका मिलना लगातार जारी है। उनके साथ रवि बिश्नोई युजवेंद्र चहल की कमी भरना चाहेंगे जिनको पिछले मुकाबले में मैन ऑफ द मैच मिला था।

दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं- 

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), गैरेथ डेलानी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (डब्ल्यू), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, क्रेग यंग,​​जोशुआ लिटिल, कोनोर ओल्फर्ट
 
और भी

एशियन अंडर16 चैंपियनशिप : देवांशी, पूर्व, जया पहुंचीं क्वार्टर फाइनल में

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एशियन टेनिस फेडरेशन एवम आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में छग प्रदेश टेनिस संघ द्वारा 27 जून से 2 जुलाई तक बीएसपी टेनिस काम्प्लेक्स सेक्टर 6 भिलाई में एशियन अंडर16 चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया जा रहा है।

आज के मुकाबले में गर्ल्स सिंगल्स प्री क्वार्टर फायनल दौर में देवांशी गोहिल ने प्रतिष्ठा सैनी को 7-5,6-2 से,पूर्व सिंह ने अनामया दुबे को 6-1,6-2 से,जया कपूर ने अदिति गुडुलकर को 6-1,6-0से,उम्माम अहमद ने छवि शेषाद्री को 6-2,6-1से,शगुन कुमारी ने अर्जन खोकरिवाला को 6-2,6-3से,सेजल भूतड़ा ने सराह गोम्स को 6-2,6-3 से हराकर सिंगल्स के क्वार्टर फायनल में प्रवेश किया

बॉयज सिंगल्स प्री क्वार्टर फाइनल
आयुष पुजारी ने आदित्य सिंह जड़ोन को 6-1,6-0से,ओम वर्मा ने अज़ान असिज को 6-4,6-2 से,नैमिष शर्मा ने अथर्वराज बलानी को 6-1,6-0 से,हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बॉयज क्वार्टर फाइनल में छग के खिलाड़ी रोहिन प्रेमचंदानी ने एकांश साहू को 6-1,6-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
और भी

क्रीड़ा परिसरों में व्यवस्था सुधारें अधिकारी : शम्मी आबिदी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आदिम जाति विभाग की आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने आदिम जाति विभाग द्वारा संचालित सभी क्रीड़ा परिसरों में व्यवस्था सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने क्रीड़ा परिसरों में रिक्त सीटों को शीघ्र भरने के लिए अपने क्षेत्र में पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। श्रीमती आबिदी सोमवार को इंद्रावती भवन में विभागीय क्रीड़ा परिसरों के उचित कियान्वयन के संबंध में विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थी। समीक्षा बैठक में संबंधित जिलों के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, क्रीड़ा परिसरों के व्यायाम शिक्षक और कोच उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में विभाग के अंतर्गत 16 जिलों में कुल 19 क्रीड़ा परिसर संचालित किए जा रहे हैं। इन कीड़ा परिसरों में 100 सीट मान से कुल 1900 सीट स्वीकृत हैं। प्रत्येक क्रीड़ा परिसर में प्रत्येक विद्यार्थी को वर्ष में एक बार 3 हजार रूपए की संपूर्ण खेल पोषाक दी जाती है। इसमें एक जोड़ी ट्रैक सूट, एक जोड़ी स्पोटर्स या वार्मअप शूज, दो जोड़ी मोजा एवं दो जोड़ी खेल पोषाक शामिल है।

समीक्षा बैठक में विभागीय क्रीड़ा परिसरों में स्वीकृत एवं रिक्त सीटों पर चर्चा की गई। इसके अलावा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में खेल विधावार प्राप्त पदक पर चर्चा की गई। विदित हो लगभग सभी विभागीय क्रीड़ा परिसरों के बच्चों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। यदि इन्हें बढ़िया ट्रेनर के सानिध्य में प्रशिक्षण दिया जाए, तो इनका प्रदर्शन और निखर सकता है।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा क्रीड़ा परिसरों में अच्छी जिम की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया। जिन क्रीड़ा परिसरों की बाउंड्रीवाल नहीं है उनमें सुरक्षा की दृष्टि से शीघ्र चार दीवारी बनवाए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कक्षा 12वीं के बाद लगभग 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित कर प्रदेश के चार जिलों जगदलपुर, अंबिकापुर, रायपुर एवं दुर्ग में क्रीड़ा परिसर के बच्चों को कॉलेज शिक्षा तक रहने की सुविधा दिए जाने का सुझाव दिया गया। जिससे एक ओर जहां उनके अनुभव का लाभ जूनियर बच्चों को मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर कॉलेज स्तर पर खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर संबंधित क्रीड़ा परिसर का भी नाम होगा। साथ ही कक्षा 12वीं के बाद बच्चों को क्या-क्या अवसर मिल सकते हैं, इस संबंध में उनकी कॅरियर काउंसलिंग कराने का भी सुझाव भी दिया गया।

क्रीड़ा परिसरों में आधारभूत सुविधाओं को सुधारने, बच्चों को अच्छी क्वालिटी की खेल सामग्री एवं खेल पोषाक उपलब्ध कराने के निर्देश भी बैठक में दिए गए। कुछ जिलों में स्वीमिंग पुल भी बनाने का अनुरोध प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। श्रीमती आबिदी द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि क्रीड़ा परिसरों में अच्छे खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से अन्य विभागों जैसे खेल विभाग, युवा एवं कल्याण विभाग आदि से भी समन्वय कर लाभ लिया जा सकता है। बैठक में अपर संचालक जितेन्द्र गुप्ता, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. चंद्रनाथ वाजपेयी सहित विभाग के समस्त कोच एवं सहायक कोच तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
और भी

ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। डबलिन में, दो ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण मैच 12 ओवर का कर दिया गया। टॉस हारकर आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 108 रन बनाए। हैरी टेक्‍टर ने नाबाद 64 रन की पारी खेली। भारत की ओर से यजुवेंद्र चहल, भुवनेश्‍वर कुमार, हार्दिक पंड्या और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में भारत ने दसवें ओवर में तीन विकेट पर 111 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्‍लेबाज दीपक हुड्डा ने नाबाद 47 और इशान किशन ने 26 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग ने दो विकेट लिए। इस मैच में हार्दिक पंड्या ने पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी की जबकि तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपना पहला मैच खेला। मेजबान आयरलैंड ने कोनोर ओलफर्ट को पहली बार टीम में जगह दी है। श्रृंखला का दूसरा और अंतिम मैच मंगलवार को डबलिन में ही खेला जाएगा।
 
और भी

हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल जशपुर में नवनिर्मित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रथम जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके आग्रह पर गोल भी दागा।

उन्होने यहां 3- 2 से जीत दर्ज करने वाली विजेता टीम कुनकुरी एवं उपविजेता टीम बगीचा के हॉकी खिलाड़ियों को विजय कप प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने हॉकी स्टेडियम में पेनाल्टी शूट करते हुए अपने शूट को गोल में बदला। मुख्यमंत्री के पेनाल्टी शूट को गोलकीपर विमल टोप्पो रोकने में नाकाम रहे। मुख्यमंत्री ने कुनकुरी टीम के गोलकीपर टोप्पो को पास बुलाकर उनके साथ फोटो खिंचाई और उनसे मज़ाकिया अंदाज़ में पूछा- जानबूझकर कर तो गोल होने दिए, मुख्यमंत्री की बात सुन ठहाके गूंज उठे।
 
और भी

प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगा तीनों फारमेट में खेलने का अवसर

 छत्तीसगढ़ क्रिकेट काउंसिल की प्रथम आमसभा में लिया गया निर्णय

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट काउंसिल की पहली आमसभा बैठक रविवार को वृंदावन हॉल, रायपुर में संपन्न हुई, बैठक में क्रिकेट खेल के विकास के लिए प्रदेश भर से क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल हुए,प्रदेश संयोजक प्रवीण जैन ने क्रिकेट काउंसिल के गठन के प्रमुख कारणों और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला साथ ही संस्था के संविधान की विस्तृत जानकारी उपस्थित जनों को प्रदान की। प्रवीण जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में बहुत बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ियों को बड़े मंच नही मिल पाते जिसकी वजह से इतना लोकप्रिय खेल होने के बाद भी हमारा प्रदेश देश में सबसे पिछले पायदान पर है, बिना क्रिकेट संघ की अनुमति के प्रदेश में कोई खेल आयोजन नही हो सकते और अनुमति प्रदान करना उनके अधिकार क्षेत्र में नही है, जिसकी वजह से बड़े आयोजनों में टेक्निकल समस्याएं आती है। इस लिए मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश के हुनरमंत क्रिकेटर्स को नियमित रूप से टी 20, एक दिवसीय और टेस्ट मैच इत्यादि में बड़े अवसर प्रदान किया जाएगा।
 
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट काउंसिल का गठन प्रत्येक जिले में किया जाएगा और सभी जिलों में क्रिकेट की एकेडमियां प्रारंभ की जायेगी। सभा को संबोधित करते हुए विकास बजाज ने घोषणा की है कि महादेव घाट स्थित एथिना स्कूल में 5 एकड़ भूमि पर क्रिकेट मैदान विकसित कर छत्तीसगढ़ क्रिकेट काउंसिल को प्रदान किया जाएगा, सभा को प्रवीण झा ने संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर संभाग में क्रिकेट काउंसिल के गठन और बड़े आयोजन नियमित रूप से करने की जिम्मेदारी वे लेते है।
 
वहीं चंद्रशेखर शुक्ला ने भी बढ़चढ़ कर सहयोग देने की बात कही। बैठक में सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग से आए क्रिकेट प्रिमियों ने अपने विचार रखे और सदायता अभियान के अंतर्गत स्वयं सदस्यता ली एवं अपने अपने जिलों में भी सदस्यता का जिम्मा लिया। बैठक में मुख्य रूप से मुस्ताक अली प्रधान रायपुर, आकाश राठौर नारायणपुर, आलोक ठाकुर, रिजवान खान दुर्ग, इमरान खान बीरगांव, जावेद अली बिलासपुर, जितेंद्र गुप्ता अंबिकापुर, राकेश राजपूत मुंगेली, बरजेंद मरकाम कोंडागांव, सरजीत बक्सी दंतेवाड़ा, ख्वाजा अहमद, सुमित सिंह, जय प्रकाश, सिमरन सिंह, राजेंद्र नाग, अजहर अली, विवेक सिंह भिलाई, शेख समीर बिलासपुर, हरमेश चावड़ा, कमलेश यदु गरियाबंद, संदीप बक्सी दुर्ग, आमिर हासमी धमतरी, अनिल प्रजापति कोरबा, साबिर अली कवर्धा, साजिया अली बिलासपुर, अमित दीवान, निमेष जैन रायपुर सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
और भी

राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन

धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजेश गंजीर की स्मृति में चतुर्थ राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन धमतरी कराते संघ द्वारा आमा तालाब स्थित बाबू पंडरीराव कृदत्त इनडोर स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर विजय देवांगन व विशेष रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहानाए शिहान विजय तिवारी सिको काई कराते इंटरनेशनल छग, एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,ज्योति वाल्मीकि, ब्रम्हय्या नायडू,कमल पूजन उपस्थित रहे। जहाँ उपस्थित अतिथिगणो द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

महापौर विजय देवांगन ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि कराते हमारे देश की प्रचीन कलाओं में से जीवन जीने का एक बेहतरीन कला है जिससे विषम परिस्थितियों में अपनी रक्षा किया जा सकता है यह एक आध्यात्मिक कला है और इस कला को बचाने के लिए कराते संघ का यह आयोजन बहुत ही प्रशंसनीय जिससे यह कला सभी लोग सिख सकें। सभी प्रतिभागी खिलाड़ी खेल भावना के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे और अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे सभी खिलाडिय़ों और संघ के पदाधिकारियों को मेरी ओर से बहुत.बहुत शुभकामनाएं और बधाई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा इस प्रकार के बड़े आयोजन होने से जिले के खिलाडिय़ों को एक बेहतर मंच मिलेगा जिससे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें आयोजन समिति बधाई के पात्र हैं जिन्होंने कराते जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान धमतरी कराते डू एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक सिन्हा,उपाध्यक्ष सोहन चक्रधारी,कोषाध्यक्ष बिकास दत्ता,सचिव गोविंद राम,बसंत चक्रधारी एवं सदस्य गण सहित अधिक सख्या मे खिलाड़ी उपस्थित थे।
और भी

एशियन अंडर 16 चैंपियनशिप में छग के अथर्वराज को दूसरी वरीयता

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एशियन टेनिस फेडरेशन एवम आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में छग प्रदेश टेनिस संघ द्वारा 27 जून से 2 जुलाई तक बीएसपी टेनिस काम्प्लेक्स सेक्टर 6 भिलाई में एशियन अंडर16 चैंपियनशिप-2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के डायरेक्टर व संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि इस वर्ष एशियन अंडर 16 के इस वर्ष केवल तीन टूर्नामेंट इंडिया को अलॉट हुए है, जिसमे से एक के आयोजन का जिम्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ को प्राप्त हुआ है। पूर्व की तरह इस वर्ष भी भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपना स्टेडियम इस टूर्नामेंट को ऑर्गनाइज करने अपनी सुविधा प्रदान किया है। इस टूर्नामेंट को सुचारू रूप से सम्पन्न करने हेतु एटीएफ सुपरवाइजर प्रबीन कुमार नायक आ चुके है इस टूर्नामेंट के कोऑर्डिनेटर रूपेंद्र सिंह चौहान एवम राजेश पाटिल है।

शुक्रवार को इस टूर्नामेंट के मेन ड्रा के साइन इन सम्पन्न हुए, जिसमे अब तक 19 बॉयज ,एव22गर्ल्स प्रविष्टि प्राप्त हुई मेन ड्रा के मैच सोमवार प्रातः8,30 बजे से प्रारंभ होंगे।
और भी