छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों को मिलेगी हर संभव मदद : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर: शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 40वीं  एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर का प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

 अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के एक बार फिर से अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिलेगी। छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ ने पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने राज्य में खेलों के विकास के लिए हर संभव मदद की बात कही। अग्रवाल ने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा, जिससे वेे खेलों में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर सकें। उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से लगभग 1000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्री कैलाश मुरारका, संघ के सदस्य, खेल प्रशिक्षक, मैनेजर, विभिन्न राज्य से आए हुए खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

और भी

हसदेव में पेड़ों की कटाई और आदिवासियों के दमन के खिलाफ "नागरिक प्रतिरोध मार्च" 7 को

रायपुर: संविधान की पांचवी अनुसूचित क्षेत्रों के आदिवासियों और उनकी ग्रामसभाओं के सतत विरोध को दरकिनार करके एक पूंजीपति की लूट और भ्रष्टाचार के लिए हसदेव अरण्य के समृद्ध जंगल, जमीन, जल स्रोत और पर्यावरण का विनाश किया जा रहा है। राज्य में नव गठित भाजपा सरकार के निर्देश पर भारी पुलिस बल तैनात कर निर्दयता के साथ सैकड़ों वर्ष पुराने हजारों पेड़ों को काट दिया गया। 21 से 23 दिसंबर तीन दिनों तक खनन प्रभावित सभी गांवों को नजरबंद किया गया, नेतृत्वकारी युवा साथियों और सरपंचों को अमानवीय तरीके से गिरफ्तार कर गैरकानूनी हिरासत में रखा गया।

हसदेव अरण्य में अडानी समूह के लिए भाजपा सरकार द्वारा की गई यह कार्यवाही न सिर्फ कार्पोरेट परस्ती का उदाहरण है, बल्कि आदिवासियों के उस विश्वास पर कुठाराघात है, जिसे चुनाव के वक्त भाजपा पर जताया गया था। छत्तीसगढ़ के हम समस्त जनवादी संगठन, जन पक्षीय राजनैतिक दल और पर्यावरण और आदिवासियों के प्रति संवेदनशील नागरिक राज्य सरकार की हसदेव अरण्य में की गई बर्बर कार्यवाही का पुरजोर तरीके से भत्सर्ना करते हैं। हम सब 7 जनवरी को नागरिक प्रतिरोध मार्च निकालकर हसदेव के संघर्षरत साथियों के आन्दोलन में एकजुटता प्रदर्शित करेंगे।

महत्वपूर्ण है कि इस सम्पूर्ण हसदेव अरण्य को बचाने के लिए पांचवी अनुसचित क्षेत्र के आदिवासियों और उनकी ग्रामसभाओं ने पिछले एक दशक में कई बार कोयला उत्खनन परियोजना का विरोध किया है, परन्तु अडानी कम्पनी के द्वारा ग्रामसभाओं के कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार करके विभिन्न स्वीकृतियां हासिल की गई है। पूर्व राज्यपाल ने परसा कोल ब्लॉक प्रभावित गांव की ग्रामसभाओं के फर्जी प्रस्ताव की जाँच के आदेश दिनांक 23 अक्टूबर 2023 को मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को दिया था, परन्तु आज तक जाँच नही की गई। वर्तमान में जिस परसा ईस्ट केते बासेन कोयला खनन परियोजना के दूसरे चरण के लिए पेड़ो की कटाई की गई है, वह वन क्षेत्र ग्राम घाटबर्रा के सामुदायिक निस्तार का जंगल था। इस गाँव को प्राप्त सामुदायिक वन अधिकार पत्र को गैरकानूनी रूप से जिला स्तरीय समिति सरगुजा ने निरस्त किया था, जिसके खिलाफ उच्च न्यायालय बिलासपुर में मामला लंबित है।

ज्ञात हो कि हसदेव अरण्य मध्य भारत का समृद्ध वन क्षेत्र है जो जैव विविधता से परिपूर्ण कई विलुप्तप्राय वनस्पति और जीव-जन्तुओं का रहवास है। यह जंगल हसदेव नदी और उस पर बने मिनीमाता बांगो बांध का कैचमेंट है जिससे जांजगीर, रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर जिले की 4 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित होती है।
भारतीय वन्य जीव संस्थान (WII) ने हाल ही हसदेव अरण्य क्षेत्र पर विस्तृत अध्ययन किया है, जिसकी रिपोर्ट छत्तीसगढ़ शासन को सौंपी गई है। रिपोर्ट में सम्पूर्ण हसदेव अरण्य क्षेत्र को खनन गतिविधियाँ से मुक्त रखने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट में WII ने चेतवानी देते हुए लिखा है कि यदि हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खनन की अनुमति दी गई, तो न सिर्फ हसदेव नदी और पर्यावरण का विनाश होगा बल्कि मानव-हाथी संघर्ष इतना विकराल हो जायेगा कि उसे कभी सम्हाला नही जा सकता ।

छतीसगढ़ विधानसभा ने दिनांक 26 जुलाई 2022 को सदन ने सर्वानुमति से संकल्प पारित किया था - हसदेव अरण्य क्षेत्र में आवंटित सभी कोल ब्लॉक रद्द किए जाएँ"। छत्तीसगढ़ शासन ने दिनांक 1 मई 2023 को माननीय उच्चतम न्यायालय में शपथ पत्र प्रस्तुत किया है, जिसमे लिखा है कि हसदेव अरण्य में कोयला उत्खनन राज्य के हित में नहीं है। हसदेव क्षेत्र में किसी भी नए कोल ब्लॉक का आवंटन या खनन की जरुरत नहीं है।

हम सब संगठन इस बात पर कायम है कि हसदेव अरण्य में केंद्र और राज्य सरकार की सहमति के बिना एक पेड़ की भी कटाई नहीं हो सकती। इस समय जो पेड़ काटे जा रहे हैं, उसमें भाजपा राज्य सरकार की पूर्ण सहमति शामिल है और कांग्रेस पर दोषारोपण करके वह अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। भाजपा सरकार को राज्य की आम जनता की भावना के अनुरूप आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करते हुए हसदेव में खनन के लिए दी गई सभी अनुमतियों को रद्द करना चाहिए और विधानसभा के प्रस्ताव पर अमल करना चाहिए।   
 
        

भवदीय

Arshikla आर्लोक शुक्ला

छत्तीसगढ़ बचाओ आन्दोलन 2977634040

संजय पराते छत्तीसगढ़ किसान सभा

अमित बघेल जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

प्रवीण श्योकंद भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)
 
कलादास डहरिया छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा (मजदुर कार्यकर्ता समिति)

 

और भी

6 किलो गांजा के साथ लंगड़ा गिरफ्तार

रायपुर: एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी संजय धीवर उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6 किलो गांजा बरामद कर जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ गुढ़ियारी थाना में नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।

दरअसल 5 जनवरी को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढियारी क्षेत्रांतर्गत अशोक नगर रोड किनारे एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखे है और बेचने की फिराक में  घूम रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढियारी पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम संजय धीवर उर्फ लंगडा निवासी गोगांव गुढ़ियारी रायपुर बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा बरामद हुआ। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 30,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
संजय धीवर उर्फ लंगडा पिता रामकृष्ण धीवर उम्र 40 वर्ष साकिन गोगांव थाना गुढियारी रायपुर।

और भी

एआईसीसी की बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए भूपेश

रायपुर: राहुल गांधी की अगुआई में निकलने वाली भारत न्याय यात्रा और आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार की दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

दिल्ली दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि एआईसीसी की बैठक है। जो हमारी तीन दिन की बैठक थी उसकी रिपोर्ट आज हाई कमान को हम सौपेंगे, उसे पर चर्चा होगी। जो भी दिशा निर्देशों होगा हम आगे बढ़ेंगे। वहीं राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर कहा कि पदयात्रा का असर होता ही है। पदयात्रा छत्तीसगढ़ में होगी तो हम शामिल होंगे ही। एआईसीसी जैसे निर्देश देगी हम उसका पालन करेंगे और पदयात्रा में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में यात्रा कहां-कहां से गुजरेगी आज उस पर चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठकों को दौर कांग्रेस ऑफिस में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, राज्यों के प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक दल के नेता भाग लेंगे।

और भी

खुर्सीपार के वार्डों में पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव, जनता का जताया आभार

भिलाई: विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बारी-बारी से अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मिल रहे हैं। हर वार्ड में जाकर बारी-बारी से अपने मतदाताओं के बीच पहुंच रहे है। सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में 3 जनवरी को विधायक श्री यादव वार्ड 38, वार्ड 49, वार्ड 47, वार्ड 48, वार्ड 42 गौतम नगर, वार्ड 44 लक्ष्मी नारायण वार्ड, वार्ड 43 बापू नगर गार्डन में पहुंचे। खुर्सीपार क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करने के बाद सेक्टर एरिया के वार्डों में भी गए। सेक्टर 2, वार्ड 52 सेक्टर 4, वार्ड 58 सेक्टर 4, सेक्टर 8, सेक्टर 6 के तीनों वार्ड वार्ड 61,62, 63 और हुडकों व सेक्टर 7 भी गए। जहां वार्ड के नागरिकों के घर-घर जाकर विधायक लोगों से मिले। विधायक को देखकर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। वार्ड में पहुंचते ही वार्ड के नागरिकों ने सबसे पहले विधायक श्री यादव का भव्य स्वागत किया। पुष्प माला पहनाएं और फूलो की वर्षा की। इसके बाद वार्ड की माताओं और बहनों ने अपने विधायक की आरती उतार कर तिलक लगाया। जीत के बाद अपने क्षेत्र के विधायक को देखकर लोगों में काफी उत्साह और उमंग का माहौल था। लोग विधायक के साथ फोटो खिंचाते रहे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी लोगों ने मुझे पर जो विश्वास जताया है। जो प्रेम और आशीर्वाद मुझे दिया है। इसके लिए मैं हमेशा आप सभी का आभारी रहूंगा। आप सभी के विश्वास ने ही मैं आज यहां आप सब के सामने खड़ा हूं। दोबारा आप सभी मुझे जनता की सेवा करने का जो सौभाग्य प्रदान किया है। इस जिम्मेदारी को मैं पूरी इमानदारी और निष्ठा से निभाउंगा। हमेशा से मैं आप सभी के बीच और आप लोगों का सेवक रहा हू और आगे भी सेवक रहूंगा।

और भी

राज्य में अब तक 74.28 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

किसानों को 16,213 करोड़ रूपए का भुगतान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार की संकल्प पत्र के अनुसार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 74.28 लाख मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। धान के एवज में किसानों को 16,213 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को राज्य में लागू किए जाने के लिए राज्य शासन द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी कर दिया गया है। मार्कफेड की प्रबंध संचालक सुश्री इफ्फत आरा और महाप्रधंक श्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान शेष मात्रा का धान उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।

 

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल कॉमन धान की 2040 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से किए जाने के साथ ही उन्हें प्रति एकड़ 9000 रूपए की इनपुट सब्सिडी दी गई, जिसे मिलाकर अधिकतम 39,600 रूपए का भुगतान होता था। इस साल 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रूपए मिलेगा। इस प्रकार देखा जाए तो इस साल धान विक्रय पर किसानों को गत वर्ष की तुलना में 25,500 रूपए का अतिरिक्त लाभ होगा।

 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 15 लाख 32 हजार 389 किसानों से 74 लाख 28 हजार 060 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 16 हजार 213 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 63 लाख 09 हजार 848 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 44 लाख 78 हजार 322 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस साल राज्य में 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है।

और भी

दूरदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का साक्षात्कार आज

 रायपुर: प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केन्द्र, रायपुर के कार्यक्रम ’’चर्चा में’’ के अंतर्गत 4 जनवरी गुरूवार को अपरान्ह 4 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का साक्षात्कार प्रसारित किया जाएगा। साक्षात्कार में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जायेगी।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता ने की मुलाकात

शहीद के प्रतिमा अनावरण का दिया निमंत्रण

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के सामने स्थापित की गई है। साथ ही स्मृति पट भी स्थापित की गई है। त्रिपाठी ने प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री को निमंत्रित किया।

 मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि रायगढ़ जिले के वीर सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। उनकी शहादत हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेगी। उनकी प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उपस्थित होना मेरे लिए गौरव की बात होगी। इस दौरान शहीद कर्नल त्रिपाठी के मामा राजेश पटनायक एवं गोकुल पटनायक भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि कर्नल त्रिपाठी ने वर्ष 2003 में कुमाऊं रेजीमेंट में कमीशन लिया था। वे सियाचिन, कुपवाड़ा, नौशेरा, कांगो, मथुरा, वेलिंगटन आदि विभिन्न पदस्थापना में कार्यरत रहे। 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे बिहांग में अलगाववादी समूहों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक मुकाबला करते हुए अपनी पत्नी अनुजा एवं बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए।

 

और भी

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी और प्रदेश संयोजक राजेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को पत्रकार सम्मेलन में आमंत्रित किया और उन्हें रामचत्रित मानस की प्रति भेंट की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव श्री विश्व दीपक राई, कोषाध्यक्ष अनिल पवार, जिलाध्यक्ष सूरजपुर मुकेश गर्ग, जिलाध्यक्ष मुंगेली राजकुमार यादव मौजूद थे।

और भी

छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को शुष्क दिवस

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा

 

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि 22 जनवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होने वाला है। इसको लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में सभी लोगों में खुशी का माहौल है। इस दिन पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल रहेगा। घरों में दीपावली की तरह दीप भी प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने 22 जनवरी को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रामलला के भोग के लिए उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ से सब्जी उत्पादक किसानों की ओर से सब्जियों की खेप अयोध्या रवाना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके पहले 30 दिसम्बर को राईस मिलर्स के सहयोग से श्री रामलला के भोग के लिए छत्तीसगढ़ से 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल अयोध्या भेजा गया है। 

श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में 25 दिसम्बर से 02 जनवरी तक सुशासन सप्ताह मनाया गया। हमारा सुशासन का संकल्प और आदर्श रामराज्य रहा है।

और भी

राज्यपाल से राजपत्रित अधिकारी संघ ने की भेंट

रायपुर: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मंगलवार को राजभवन में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ और विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर संघ द्वारा प्रकाशित कैलेण्डर प्रदान किया और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों से राज्यपाल को अवगत कराया। राज्यपाल ने भी नववर्ष की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा सहित अविनाश तिवारी, संतोष वर्मा, जय साहू, अभिषेक शर्मा उपस्थित थे।

और भी

ट्रक चालकों की हड़ताल को लेकर सीएम साय ले रहे हाई लेवल मीटिंग

 रायपुर: ट्रक चालकों की हड़ताल को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ले रहे हैं।


इस बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।


 

और भी

सीएम साय का अनुरोध : बुके नहीं केवल एक पुष्प भेंट करें

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि नव-वर्ष के अवसर पर और आगे जब भी उनसे भेंट करने आएं, तो बड़े पुष्प गुच्छ देने के बजाय केवल एक पुष्प देकर मिलें। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा।

और भी

नववर्ष पर रैनबसेरों में पहुंचे मुख्यमंत्री जाना लोगों का हाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष के अवसर पर रामनिवास बाग एवं जेके लोन अस्पताल के पास स्थित रैनबसेरों में रह रहे लोगों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही, उन्होंने सड़कों पर रह रहे निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रैनबसेरों में व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया एवं प्रबंधको व कार्मिकों को रैनबसेरों को स्वच्छ और साफ रखने सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए।

शर्मा ने रैनबसेरों में रह रही महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने महिलाओं के रैनबसेरों में कपड़े की अस्थाई दीवार लगाने की जगह प्लाई की दीवार बनाने तथा लकड़ी का दरवाज़ा लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी रैनबसेरों के पास मोबाईल शौचालय खड़े करने के आदेश दिए ताकि वहां रह रहे लोगों को नित्यक्रियाओं के लिए दूर ना जाना पड़े। उन्होंने रैनबसेरों के आसपास बने गड्ढों को तुरंत भरने के आदेश दिए ताकि किसी को चोट ना लगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की कोई भी निराश्रित व्यक्ति इस ठंड के मौसम में खुले में ना सोए। इसके लिए रैनबसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। एंट्री रजिस्टर अच्छे से मेंटेन किया जाना चाहिए। 

 

उन्होने व्यवस्था देख रहे कार्मिकों से कहा कि रैनबसेरों में रह रहे जरूरतमंद लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इसे सेवाभाव के साथ किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न ज़िलों एवं राज्यों से आकर रैनबसेरों में रह रहे लोगों की समस्याएं सुनी एवं उन्हें राज्य सरकार द्वारा सभी प्रकार का सहयोग देने हेतु आश्वस्त किया।

और भी

बस्तर में 3 हजार से ज्यादा जवानों की होगी पोस्टिंग

बस्तर: माओवादियों के गढ़ों में उनके खिलाफ अभियान तेज करने की रणनीति के तहत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 3,000 से अधिक कर्मियों की तीन बटालियन ओडिशा से छत्तीसगढ़ जाएंगी और इतनी ही संख्या में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की इकाइयां छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के गढ़ अबूझमाड़ के भीतरी इलाकों में जाएंगी।

अबूझमाड़ के लगभग 237 गांवों में करीब 35,000 लोग रहते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में आदिवासी हैं। वर्तमान में, इस क्षेत्र में कोई स्थायी केंद्रीय या राज्य पुलिस बेस नहीं है और बताया जा रहा है कि सशस्त्र माओवादी काडर राज्य के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के पार से यहां आकर अपनी गतिविधियां को चला रहे हैं और प्रशिक्षण ले रहे हैं। बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर से लेकर नारायणपुर और कोंडागांव और कांकेर जिले शामिल हैं।

 

यह क्षेत्र वह आखिरी गढ़ है जहां माओवादियों के पास कुछ ताकत है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बल माओवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने और क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए यहां अपनी ताकत को बढ़ा रहे हैं और बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहे हैं ताकि राज्य सरकार विकास कार्य शुरू कर सके।

उन्होंने कहा कि बाद में बीएसएफ और आईटीबीपी की दो-दो और बटालियन को दक्षिण बस्तर के पास छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर भेजा जाएगा। एक अन्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि नक्सली मलकानगिरी, कोरापुट और कंधमाल जैसे ओडिशा के जिलों में आने-जाने के लिए छत्तीसगढ़ के बस्तर गलियारे का उपयोग कर रहे हैं और इसलिए केंद्रीय बलों को इन दोनों राज्यों की सीमा पर अधिक सीओबी बनाने का काम सौंपा गया है।

 

 

और भी

नामांतरण एवं बटवारा के प्रकरणों के निराकरण के लिए पटवारी पर रखें नियंत्रण : कलेक्टर

राजनांदगांव: कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी एसडीएम एवं तहसीलदार नामांतरण, सीमांकन, बटवारा, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के कार्यों में गति लाएं। उन्होंने कहा कि नामांतरण एवं बटवारा के प्रकरणों के लिए पटवारी के कार्यों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने तहसीलदार से कहा कि नामांतरण एवं बटवारा के राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए पटवारी पर नियंत्रण रखें, अच्छी तरह कार्य नहीं करने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।  इस दिशा में कार्य प्रणाली में सुधार लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार फिल्ड में सक्रियतापूर्वक कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि प्रति सोमवार पटवारी, सचिव एवं राजस्व निरीक्षक मुख्यालय में अनिवार्य रूप से रहेंगे। एसडीएम एवं तहसलीदार उनके कार्यों की समीक्षा करें। कलेक्टर ने कहा कि सोमनी में आबादी भूमि की अवैध खरीदी-बिक्री की शिकायत मिली है। उन्होंने सोमनी में जमीन की अवैध खरीदी-बिक्री के कार्य में संलग्न व्यक्तियों को चिन्हांकित कर तत्काल उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम एवं तहसीलदार दिए। उन्होंने सोमनी के पटवारी के खिलाफ विभागीय जांच करने के निर्देश दिए। आरबीसी 6-4 की राशि का भुगतान 10 दिन के भीतर करने कहा। भू-अर्जन प्रकरणों की राशि को प्राथमिकता देते हुए वितरण कराएं।

कलेक्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत राजस्व प्रकरणों से संबंधित प्रकरणों का निराकरण करते हुए जनसामान्य को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए कोचियां एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए धान की जप्ती की कार्रवाई करें। किसानों को धान बिक्री करने में कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग होते रहना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत स्कूल एवं कालेज से लगे दुकानों में तम्बाकू से बने उत्पादों पर सख्त कार्रवाई करने कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे की गिरफ्त से दूर रखने के लिए ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान देते हुए कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने अतिक्रमण जिनमें दुर्घटना जोन, जहां अतिक्रमण की वजह से दुर्घटना की संभावना हो एवं ट्रैफिक की समस्या आ रही हो ऐसे स्थानों पर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने चखना सेंटर पर कड़ी कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि मेरा परिवार हेलमेट परिवार अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में हेलमेट रखे जाएंगे। ग्राम से कहीं अन्य स्थान जाने पर ग्रामवासी वाहन चलाते समय सुरक्षा के लिए हेलमेट लेंगे तथा वापस आने पर हेलमेट ग्राम पंचायत कार्यालय में वापस लौटा देंगे। जीवन की सुरक्षा के लिए लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करें। इसके लिए फ्लैक्स लगवाएं तथा कार्यालय में भी हेलमेट रखें।

 

कलेक्टर ने कहा कि संपर्क फाउंडेशन द्वारा प्राथमिक शालाओं के बच्चों के अध्यापन के लिए जिले में 30 संपर्क डिवाईस दिए गए हैं। बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए नवाचार अंतर्गत ध्यान देते हुए कार्य करें। ऑनलाईन कोचिंग के तहत 10वीं एवं 12वीं के बच्चों के लिए नवाचार किया गया है। जिसमें दूरस्थ क्षेत्र के बच्चे अध्ययन के लिए जुड़ रहे हैं तथा लगभग 8 हजार बच्चे डिजिटल माध्यम से जुड़कर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को बच्चों को पढ़ाने तथा व्यवस्था की मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर कुपोषण को दूर करने के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टीबी के मरीजों के लिए जनसहभागिता से कार्य करते हुए निक्षय मित्र बनाने के कार्य में प्रगति लाएं। विकासखंड स्तर पर पशुओं की टैगिंग, कांजी हाऊस का चिन्हांकन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए भूमि का चिन्हांकन एवं आबंटन प्राथमिकता से करें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारी करने के निर्देश दिए। ग्राम में खुले में बोर एवं कुएं नहीं होने के संबंध में सचिव से प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए कहा। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र, अविवादित खाता विभाजन न्यायालय में लंबित प्रकरणों के निराकरण, ई-कोर्ट, डिजिटल हस्ताक्षर, भुईयां साफ्टवेयर, शालाओं की मरम्मत, मानिटरिंग सेल की बैठक, मानवाधिकार आयोग, सीजीएमएससी, वन अधिकार पट्टा, अतिवृष्टि एवं अल्पवृष्टि के कारण हुई फसल क्षति, अविवादित नामांतरण के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे, एसडीएम डोंगरगांव अश्वन पुसाम, एसडीएम डोंगरगढ़ हितेश्वरी बाघे एवं अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

और भी

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को सुनील रामदास ने दी शुभकामनाएं

रायगढ़: रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन व राम मंदिर रायपुर के उपाध्यक्ष सुनील रामदास ने रायगढ़ विधायक व प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास, पर्यावरण व योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओम प्रकाश चौधरी को शुभकामना देते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा में रह चुके ओम प्रकाश चौधरी, प्रदेश के विकास के लिए बेहतर योजना बनायेंगे और उसका क्रियान्वयन भी पूरे सटीक ढंग से करेंगे, क्योंकि उनको प्रशासनिक अनुभव है, जो कि योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोगी होगा।

किसी भी सरकार द्वारा बनाए गए योजनाओं का क्रियान्वयन उसका महत्त्वपूर्ण पक्ष होता है। जिसका उदाहरण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से लिया जा सकता है, मोदी जी के सरकार द्वारा बनाया गया योजना और उसका क्रियान्वयन जिस सटीकता से हो पाता है। उसी प्रकार प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा बनाए गए हर योजना को मूर्त रूप देने कार्य एक योग्य मंत्री के हाथों में है। इसलिए आशा ही नहीं, अपितु पूरा विश्वास है कि यह सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास पर आधारित योजनाएं बनायेगी और उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिलेगा।

 

क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व में बनी प्रदेश की विष्णुदेव साय की सरकार के मंत्रिमंडल का हर सदस्य कर्तव्यनिष्ठ है। यही कारण है कि समाज के हर व्यक्ति के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के साथ-साथ राजनैतिक विकास को यह सरकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसीलिए मंत्रिमंण्डल की रूप रेखा भी प्रदेश में नूतन प्रयोगों के साथ देखी जा रही है और उस मंत्रिमण्डल में अहम जिम्मेदारी रायगढ़ के विधायक ओम प्रकाश चौधरी को मिला है, जिससे प्रदेश के लोगों का आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक विकास होना सुनीश्चित हो गया है। अतः प्रदेश के नूतन मंत्रिमण्डल के सदस्य ओपी चौधरी के साथ-साथ सभी मंत्री गण को अशेष शुभकामनाएं।

 
और भी

मोहम्मद अकबर को बीजेपी ने बाहर से आये मुसलमानों के सवालों का दिया जवाब |

कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के द्वारा कहा गया था कि बाहरी मुसलमान को यहां पर लाकर नहीं बसाया गया है इसके जवाब में भाजपा ने मोहम्मद अकबर को पूरे सबूत के साथ में बीजेपी के कैलाश चंद्रवंशी के द्वारा प्रेस क्लब रायपुर में यह बताए गए हैं कि काफी सारे मुसलमान को बाहर से लाया गया है जिसकी जानकारी गांव के सरपंच है उन्होंने लिखित में दिया है साथ ही कई घोटाले उनके  कार्यकाल के दौरान किया गया है ऐसा आरोप उन्होंने लगाए हैं इसके अलावा बहुत सारे आरोप  लगाए हैं जो नीचे दिया गया है।

 1. ग्राम पंचायत बचेडी, वि.ख. स. लोहारा के मतदाता सूची में अज्ञात बाहरी लोगो का नाम मोहम्मद जहीर, रसीद चौहान, हाजीबुल्ला खान, तय्यब खान, अब्दुल सलाम के नामो को ग्राम पंचायत एवं बीएलओ के प्रस्ताव के बगैर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में जोड़ा गया है। उपरोक्त सभी ग्राम पंचायत के निवासी नही है, न ही इन्हें गाँव में देखा गया। ग्राम पंचायत मे प्रस्ताव पास कर उपरोक्त नामो की जाँच की मांग की है। कॉपी संलग्न है।

 
2. नगरपालिका वार्ड क्रमांक 1 कवर्धा मे (1) अनीषा / आकिब, (2) सलमा बानो / मोहम्मद सईद, (3) मोहम्मद सराज, (4) मोहम्मद वाजिद, (5) सवीना / अकरम विगत तीन वर्षों से कवर्धा में बाहर से आकर निवास कर रहे है। जिनका राशन कार्ड भी बन गया है।
 
3. अटल आवास घुघरी मार्ग मे नगरपालिका कवर्धा के तत्कालीन राजस्व निरीक्षक वानखेडे के द्वारा वर्ष 2020 मे निरीक्षण किया गया था, जाँच के दौरान पाया गया कि अटल आवास में बाहर से आए दर्जनो की संख्या मे मुसलमानो के द्वारा अवैध रूप कब्जा किया गया था। अवैध कब्जा छोडने की चेतावनी देने पर निरीक्षण दल के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था, जिसकी शिकायत थाना कोतवाली कवर्धा मे दर्ज कराया गया था।
 
4. घुघरी मार्ग कवर्धा अटल आवास का नगरपालिका कवर्धा के राजस्व निरीक्षक टीम के द्वारा 29/11/2023 को निरीक्षण किया गया था, जाँच के दौरान पाया गया था कि अटल आवास मे बाहर से आये दर्जनो मुसलमानो का अवैध कब्जा था। जिसका सूची संलग्न है।
 
बोड़ला -
 
5. बोडला नेशनल हाईवे सडक के ऊपर अवैध कब्जा कर फैजी बिहार टायर वर्क शॉप के नाम से बाहर से आकर मुसलमानो के द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। जिनका फर्जी राशन कार्ड भी
 
बन गया है।
 
6. बोड़ला मे तहसील ऑफिस के सामने एमडी कलीम नामक बाहरी व्यक्ति विगत चार वर्षों से अवैध कब्जा कर निवास कर रहा है। कलीम खान ने दो साल पहले छोटी बच्ची के साथ छेडछाड किया था, जिसके ऊपर कोई कार्यवाही नही किया गया था।
 
7. बोडला मे गुलाब खान बाहर से आकर विगत चार वर्षों से निवास कर रहा है, जिनका परिचय पत्र व राशन कार्ड भी बन गया है।
 
8. पोडी मे दर्जनो की संख्या मे बाहर से आकर बाहरी मुसलमानो के द्वारा विगत चार वर्षों से अवैध रूप से निवास कर रहे है। जो धीरे-धीरे नाम जोडवाकर राशन कार्ड भी प्राप्त कर लिये है। जिसकी सूची संलग्न है।
 
9. ग्राम पंचायत पोडी में हिन्दूओ के मुक्तीधाम के सार्वजनिक भूमि पर बिलाल गाँधी के द्वारा अवैध कब्जा कर कॉम्पलेक्स बनाया गया।
 
10. बोडला विकासखण्ड के ग्राम रघुपारा में नूर मोहम्मद एवं प्रमाटोला में हाफिज खान शासकीय भूमि पर विगत वर्ष से अवैध रूप से कब्जा किया हैं। इसीप्रकार पोडी में मुश्ताकुद्दीन, रियाज खान, हाफिज खान, रिवाज खान, हजमुद्दीन खान, नजुमुद्दीन, सैफुतला कादरी, बहरूद्दीन, माजीद अली, करीम खान, कनोजा बेगम, मोहीद्द्दीन खान, पयारू खान के द्वारा शासकीय भूमि पर विगत वर्षों से अवैध रूप से कब्जा किया गया है।
 
स.लोहारा
 
11. नगर पंचायत स.लोहारा शांतिनगर वार्ड नं. 01 मे पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास के सामने दर्जनो की संख्या मे विगत कुछ वर्षों से बाहर से आये मुसलमानो के द्वारा डेरा डाला गया है। जो कमशः है -
 
(1) रमजानो / निज़ाम बाबू (2) रूबीना / रफीक और मदीना / इसर मोहम्मद (3) रजिया / जान मोहम्मद (4) निज़ाम खान (5) मस्ताना
 
12. ग्राम जमुनिया के गौठान पर आदिवासी महिला एवं महिला स्व सहायता समूह के द्वारा नंदी विराजमान किया गया, यह बात ग्राम के सरपंच ईदरीश खान को नागवार गुजरा और सरपंच ईदरीश खान के द्वारा आदिवासी महिला से मारपीट एवं दुर्व्यहार किया गया। आदिवासी महिला के द्वारा थाने में शिकायत करने पर भी लोहारा थाने में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया।
 
13. ग्राम भिंभौरी मे हनुमान जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकाला गया था, जिसमे विशेष समुदाय द्वारा पथराव किया गया था। जिसमे दोषियो के ऊपर कोई कार्यवाही नही किया गया था।
 
14. तत्कालीन दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव के द्वारा दुर्ग मे चोरी एवं अवैध कामो में लिप्त बांग्लादेशीय निवासीयो को फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया था, तब दुर्ग जिले के तत्कालीन प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर थे।
 
15. ग्राम पंचायत चिल्फी मे गाँव वालो के विरोध के बाद भी गौठान भूमि पर अवैध कब्जा कर मस्जिद बनाया गया। जहाँ बाहरी एवं संदिग्ध लोगो का आना-जाना लगा रहता है।
 
16. कवर्धा मोजली तालाब एवं स्वामी करपात्री स्कुल के सामने शासकीय जमीन पर अतिकमण किया गया है।
 
17. घुघरी रोड कवर्धा कब्रिस्तान की शासकीय भूमि पर धर्म विशेष के लोगो के द्वारा अवैध रूप से दर्जनो कॉम्लेक्स बनाये गये है।
 
18. मंत्री मोहम्मद अकबर के द्वारा मार्च 2022 मे 286 लोगो को स्वेच्छा अनुदान की राशि दी गई, जिसमे धर्म विशेष के लोगो को प्राथमिकता दिया गया।
 
19.3 अक्टुबर 2021 को कवर्धा में धर्म विशेष लोगो के द्वारा भगवा ध्वज का अपमान किया गया। पैरो से रौंदा गया, विरोध करने वाले नौजवान दुर्गेश देवांगन को 40-50 की संख्या में मुसलमानो के द्वारा जान सहित मारने का प्रयास किया गया। उक्त घटना की शिकायत उपरांत कार्यवाही नहीं किया गया। दोषियो पर कार्यवाही हेतु 5 अक्टुबर को नगर बंद का आव्हान किया गया, जिसमे निर्दोष हजारो हिन्दूओ के ऊपर बर्वतापूर्वक लाठी चार्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर धर्म विशेष के लोग दर्जनो की संख्या में पुलिस की उपस्थिति में तलवार लहरा रहे थे, लेकिन उनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई।
 
20. मंत्री मोहम्मद अकबर के कवर्धा प्रवास के दौरान व्यवस्था में लगे राजेन्द्र चंद्रवंशी, आरक्षक को मक्खी खान नामक युवक के द्वारा बीच चौक में पीटा गया। उक्त आरक्षक की डॉक्टरी परिक्षण कराया गया, लेकिन दोषी के ऊपर एफआईआर दर्ज नहीं किया गया।
 
और भी