छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

भिलाई: छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल के निकास स्तर का दो दिवसीय आयोजन भिलाई विद्यालय सेक्टर 02 के मैदान में किया जा रहा है, जिसमें निगम क्षेत्र के पॉच जोन तथा जामुल निकास से चुनकर आये टीम के खिलाडिय़ों को अपने प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का आयोजन 26 जुलाई से प्रारंभ किया गया, जिसके प्रथम चरण में राजीव युवा मितान क्लब स्तर का आयोजन किया गया, जिसके विजेता खिलाडिय़ों को जोन स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है, जोन स्तर के विजेता खिलाडिय़ों को खेल के तीसरे चरण में निकाय स्तर का आयोजन बुधवार को सेक्टर 02 भिलाई विद्यालय के मैदान में किया जा रहा है। जिसमें भिलाई के पॉच जोन तथा जामुल निकाय से जीत कर आये गिल्ली डण्डा, पिटूटल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, कंचा, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मी दोड़, लम्बीकूद, रस्सीकूद, कुश्ती के खिलाड़ी निकाय स्तर के इस दो दिवसीय आयोजन में अपना भाग्य आजमायेगे। पारम्परिक खेलो में खिलाड़ी पूरे उत्साह से मैदान में दमखम दिखा रहे है, खेल आयोजन को सफल बनाने नोडल अधिकारी डी.के. वर्मा, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सहायक नोडल अधिकारी अजय शुक्ला, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, अनिल मेश्राम, मलखान सिंह सोरी, जे.पी.तिवारी, धीरज साहू सहित युवा मितान क्लब के सदस्य मैदान में डटे रहे।

 

 

और भी

ईडी की कार्रवाई राजनैतिक दुर्भावना से प्रेरित : विनोद वर्मा

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर प्रेस कांफ्रेंस कर अपना पक्ष रखा।  उन्होंने कहा कि मेरे घर में कल डकैती हुई है, लूट हुई है। ईडी ने कल मुझे प्रताड़ित किया है। ईडी ने जो सोना बरामद किया उसे मैंने 2005 में खरीदा है। मैंने सभी बिल दिए हैं। इसके बाद भी ईडी सारा गहना जब्त कर ले गई है।

विनोद वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ईडी ने मुझे कागज दिया, उसमें सारा विवरण में है। ईडी ने आईपीसी को नए सिरे से परिभाषित किया है। ईडी की मंशा क्या है, ये उजागर हुई है। ईडी के छापे के पीछे का आधार जगत विजन पत्रिका में छपी एक कहानी है। जगत विजन पत्रिका के संपादक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। चंद्रभूषण वर्मा मेरा रिलेटिव नहीं है। चंद्रभूषण की जो भूमिका सट्टा एप में तो उसकी पूरी जांच कर लेते। बिना किसी तथ्य के मेरे घर ईडी की टीम पहुंची।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तानाशाही चल रही है। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष को रौंदने की कोशिश हो रही है। छत्तीसगढ़ की राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर कार्रवाई हो रही है। सीएम के आसपास के लोगों को लपेट लिया जाए। छत्तीसगढ़ पुलिस भी महादेव एप पर कार्रवाई कर रही है। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के भरोसे चुनाव लड़ना चाहती है।

विनोद वर्मा ने कहा कि मुझे खुशी होगी, अगर ईडी मेरे खिलाफ सबूत ले आए, मुझे ईडी गलत साबित कर दे। मैं उन चीजों से दूर रहा हूं, जो दलदल है, जो गलत है। मुख्यमंत्री ने मुझे अपना सलाहकार बनाया तो यह मेरा दायित्व है कि उनकी छवि पर दाग न लगने दूं। मैं एआईसीसी का मेंबर हूं, उस नाते भी जिम्मेदारी से कह रहा हूं पार्टी की छवि पर, सरकार की छवि पर दाग नहीं लगने दूंगा।

और भी

जन्मदिन पर सीएम बघेल ने शेयर की फैमिली फोटो, लिखा....

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश का बुधवार को अपना 63वां जन्‍मदिन मना रहे हैं।


इस खास मौके पर मंत्री सहित कांग्रेस नेताओं और समर्थक ने उन्‍हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सीएम बघेल को उनके समर्थक इंटरनेट मीडिया पर जन्‍मदिन की बधाई दे रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने फैमिली फोटो शेयर कर लिखा - जन्मदिन पर दिन की शुरुआत...



 

और भी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता से मांगा जन्मदिन का ये तोहफा...

 बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन पर प्रदेशवासियों से उपहार के तौर पर एक अपील की है। 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता से इस बार स्व -सहायता समूहों की बहनों द्वारा तैयार की गई राखियों का ही उपयोग करें। सीएम ने कहा जब कोई बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी, तो दूर गाँव की एक और बहन के चेहरे पर मुस्कान खिल उठेगी।

और भी

सीएम के कार्यक्रम से लौट रहे पांच छात्र का एक्सीडेंट, एक की मौत

  युवाओं से भेंट मुलाकात के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे पांच महाविद्यालयीन छात्र सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

दुर्घटना में विश्रामपुर निवासी व राजीव गांधी शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में बीएससी की पढ़ाई करने वाले निखिल भगत पिता अभय भगत 18 वर्ष की मौत हो गई। दुर्घटना में चार अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से एक छात्र को रायपुर रिफर कर दिया गया है।

मंगलवार को अंबिकापुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का युवाओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था।इस कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी शामिल हुए थे।

कई जिलों के विद्यार्थियों के लिए वाहन की व्यवस्था थी जबकि सैकड़ों विद्यार्थी ऐसे थे जो स्वयं के साधनों से कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार विश्रामपुर निवासी ज्ञानोदय पिता संतोष (18) तथा निखिल भगत पिता अभय भगत (18) अंबिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई करते हैं। ये दोनों छात्र भी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों स्कूटी से अंबिकापुर से बिश्रामपुर वापस लौट रहे थे।

उधर विश्रामपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल में सवार होकर बलरामपुर कालेज में बीकाम की पढ़ाई करने वाले बलरामपुर निवासी डेविड रोहित तिर्की पिता क्लेमेंट तिर्की ( 20), बलरामपुर निवासी वह बलरामपुर कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई करने वाले अनुज एक्का ( 20) तथा अंबिकापुर के एक निजी कालेज में पढ़ाई करने वाले छात्र विशाल निकुंज अंबिकापुर की ओर आ रहे थे।

अंबिकापुर - विश्रामपुर मुख्य मार्ग पर कालीघाट के समीप स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी और मोटरसाइकिल में सवार छात्र उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इनके सिर और हाथ- पैर में गंभीर चोट आई.सभी को तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया।

यहां उपचार के दौरान बिश्रामपुर के छात्र निखिल भगत की मौत हो गई।उसके साथी ज्ञानोदय को सिर में गंभीर चोट आई है। गंभीर अवस्था में ज्ञानोदय को रायपुर रिफर कर दिया गया है। मोटरसाइकिल में सवार बलरामपुर के छात्र डेविड रोहित तिर्की को भी गंभीर चोट की वजह से गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है।

अनुज एक्का का उपचार मेडिकल कालेज अस्पताल में ही किया जा रहा है जबकि विशाल निकुंज के पैर में गंभीर चोट आने के कारण शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इस दुर्घटना की खबर लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में भी अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।

सूचना मिलते ही कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे। घायलों की जानकारी लेकर सभी के समुचित उपचार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

इस घटना को लेकर घायल छात्रों के स्वजन में आक्रोश है। बिश्रामपुर के घायल छात्र के स्वजन का आरोप है कि इतने बड़े आयोजन के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर विद्यार्थियों को लाने ले जाने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई थी। आज एक परिवार का चिराग बुझ गया।

दूसरे छात्र गंभीर रूप से घायल हैं ,इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? इधर प्रशासनिक स्तर पर घायलों के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

और भी

रायपुर में कांग्रेस के कई दावेदारों ने दिया आवेदन

 छत्तीसगढ़ कांग्रेस में टिकट को लेकर दावेदारों की बाढ़ आ गई है। रायपुर के चार विधानसभा सीट के लिए 91 दावेदारों ने ताल ठोंकी है।  इसमें से रायपुर दक्षिण से 36, रायपुर पश्चिम से 14, रायपुर ग्रामीण से 9 और रायपुर उत्तर में 33 दावेदारों ने आदेवन दिया है। इसकी सूची कांग्रेस ने जारी की है।


रायपुर- विधानसभा चुनाव-2023 कांग्रेस में टिकट के लिए आवेदन करने की तिथि समाप्त राजधानी के 4 सीटों पर बड़ी संख्या में आवेदन जमा रायपुर दक्षिण से 36 दावेदारों ने किया आवेदन रायपुर उत्तर से 33 दावेदारों ने किया आवेदन रायपुर पश्चिम से 14 दावेदारों ने किया आवेदन रायपुर ग्रामीण से 9 दावेदारों ने आवेदन किया है। 

 

और भी

सीएम बघेल का जन्‍मदिन 23 को, सोशल मीडिया पर दे रहे बधाई

  छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश का बुधवार को अपना 63वां जन्‍मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर मंत्री सहित कांग्रेस नेताओं और समर्थक ने उन्‍हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सीएम बघेल को उनके समर्थक इंटरनेट मीडिया पर जन्‍मदिन की बधाई दे रहे हैं।

मंत्री अमरजीत भगत ने मुख्‍यमंत्री को टवीट कर जन्‍मदिन की शुभकामनएं दी हैं। उन्‍होंने कहा, नवा छत्तीसगढ़ के निर्माता, छत्तीसगढ़िया संस्कृति के संरक्षक, जन-जन के प्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिन की बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रगति के मार्ग पर सदैव हमें आपका मार्गदर्शन मिलता रहे। मैं आपके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

सीएम बघेल ने डिप्‍टी सीएम सिंहदेव के छुए पैर
एक दिन पहले युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत अंबिकापुर पहुंचे मुख्‍यमंत्री बघेल का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएम बघेल ने मिलेट रागी से बना हुआ केक काटा। कार्यक्रम में मौजूद उपमुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री अमरजीत भगत, कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपज बैज को केक खिलाया। इतना ही नहीं इस मौके पर सीएम बघेल ने डिप्‍टी सीएम सिंहदेव के पैर भी छुए।

शहर जिला कांग्रेस 61 जगह करेगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन बुधवार को मनाया जाएगा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में रायपुर के सभी ब्लाकों मे जन्मदिन मनाया जाएगा। शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को भौरा-बांटी, गेड़ी बांटा जाएगा।

साथ ही स्कूल के छात्रों को युनिफार्म, कापी, वृद्वा आश्रम में फल वितरण, स्लम बस्तियों में छाता वितरण, राम सागरपारा हनुमान मंदिर मे हनुमान चालीसा का पाठ, बुढेश्वर मंदिर मे जलाभिषेक, जिला अस्पताल में फल वितरण, पुरानी बस्ती बुढ़ापारा, सदर बाजार, खम्हारडीह, गुढ़ियारी, कोटा, सरोना, भांटागांव में विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

और भी

अकबर का कबीरधाम से अटूट नाता

  कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर कवर्धा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कवर्धा सीट के लिए पार्टी में आवेदन करके एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि कबीरधाम जिले से उनका अटूट नाता है।


मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले से विधायक निर्वाचित होते रहे हैं। वे 1998, 2003 में वीरेंद्र नगर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। 2008 में ये सीट परिसीमन में अस्तित्व में नहीं रही तो उन्होंने 2008 में पंडरिया से चुनाव लड़ा विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2013, 2018 उन्होंने कवर्धा से चुनाव लड़ा। 2018 में उन्होंने लगभग साठ हजार वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

मोहम्मद अकबर का कबीरधाम जिले से नाता 1993 से बना जब राजनांदगांव के तत्कालीन लोकसभा सांसद महाराज शिवेंद्र बहादुर उन्हें वीरेंद्र नगर नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया।उन्होंने तत्काल अपनी सहमति दे दी।तब से कबीरधाम जिले से जो रिश्ता बना  वो आज इस मुकाम पर पहुंच गया कि पार्टी और सरकार में मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं।

2018 में कबीरधाम जिले की कवर्धा और पंडरिया दोनों सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।पार्टी इस बार भी दोनों सीट पर जीत हासिल करना चाहती है।कवर्धा से मोहम्मद अकबर के लडने का फायदा पंडरिया में ने कांग्रेस प्रत्याशी को मिलना तय माना जा रहा है।कांग्रेसजनों में एक बार फिर से उत्साह का संचार हो गया है।दोनो सीट के मतदाताओं का अकबर पर भरोसा रहा है।

 

 

और भी

हमारी सरकार की जनहितैषी नीतियों से छत्तीसगढ़ के लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान: सीएम बघेल

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार की जनहितैषी नीतियों से छत्तीसगढ़ के लोगों के चेहरे में मुस्कान आई है। इसके परिणाम स्वरूप राज्य में हर अंचल तथा क्षेत्र के लोगों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हुए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी के एक निजी होटल में निजी न्यूज समूह द्वारा आयोजित ‘मंच छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने इस मौके पर न्यूज़ चैनल के रायपुर डिजिटल एडिशन का लॉन्च किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।

उन्होंने परिचर्चा के दौरान कहा कि हमने जो वादे जनता से किए थे, वो तो पूरा कर ही रहे हैं। साथ ही जो वादे नहीं किए, उसे भी पूरा कर रहे हैं। उदाहरण के लिए स्वामी आत्मानन्द स्कूल वहां 1-1 सीट के लिए आज 10-10 आवेदन आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में बदले की राजनीति नहीं बदलाव की राजनीति करूंगा चाहे वह महिला हो बेरोजगार हो आदिवासी हो महिलाएं सभी के जीवन में बदलाव होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज मैं अंबिकापुर में युवाओं से भेंट मुलाकात करके आ रहा हूं , जहां युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के दिल और जुबान दोनों में समानता है। जो मेहनतकश लोग हैं उनको मेहनत का दाम हमने दिया है, किसान हो, मजदूर हो और विक्रेता मेहनतकश लोगों का दाम हमने दिया। बेरोजगारों को हमने काम दिया। छत्तीसगढ़ की संस्कृति गुम हो गई थी लोग उसे नजरअंदाज कर रहे थे। जो हीनता की भावना से और पीछे कोशिश करने का प्रयास कर रहे थे। लोगों की जो भावना थी, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, जो हमारी भाषा है, खान-पान संस्कार है। उसको हमने सम्मानित करने का काम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्राचीन एवं समृद्ध आदिवासियों की संस्कृति को भी संरक्षण प्रदान करते हुए देश-दुनिया में पहचान दिलाने का काम किया। छत्तीसगढ़ में आदिवासी नृत्य का आयोजन किया, जिसमें देश ही नहीं विदेशी कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुति दी जाती है। इससे छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के क्षेत्र में भी अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनी है।

बघेल ने कहा कि प्रदेश में 67 प्रकार के लघु वनोपजों का संग्रहण होता है। आदिवासियों, वनवासियों तथा संग्राहकों के हित में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। तेंदूपत्ता का मूल्य बढ़ाकर 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा किया गया। यहां देश के तीन चौथाई लघु वनोपज का संग्रहण किया जाता है।

उन्होंने कहा कि धान का सर्वाधिक मूल्य हम किसानों को दे रहे हैं। इसके साथ ही गन्ना की भी सर्वाधिक कीमत दी जा रही है। कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य हमने घोषित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल मे लघु वनोपज खरीदने का काम किया तेंदूपत्ता खरीदी का काम किया, जबकि उस समय देश में दुकान एवं फैक्ट्री भी बन्द थीं। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के साथ खड़ी रही। कोरोना संकट के समय जब देश में कहीं काम नहीं चल रहा था तब 26 लाख मनरेगा मजदूर छत्तीसगढ़ में काम कर रहे थे यह अपने आप में एक कीर्तिमान है।

और भी

सीएम बघेल ने स्वामी आत्मानन्द कॉलेज का लोकार्पण किया

आधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से युक्त है महाविद्यालय

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को सरगुजा संभाग के प्रथम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने पूजा-अर्चना कर फ़ीता काटकर केशवपुर में महाविद्यालय का लोकार्पण किया। उनके साथ उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव उपस्थित थे।

प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम के कुल 10 स्वामी आत्मानंद आदर्श महाविद्यालय खोले जा रहे हैं, जिनमें से अम्बिकापुर के केशवपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण आज किया गया। ज्ञातव्य है कि शासकीय महाविद्यालय की कुल प्रवेश क्षमता 1000 है जिसमें लगभग 610 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शासकीय विज्ञान महाविद्यालय को अपग्रेड करते हुए सुविधाओं के विस्तार के लिए जीर्णोद्धार तथा निर्माण कार्य हुए। आज छात्रों के लिए आधुनिक समय अनुरूप तकनीकों, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक लाईब्रेरी, प्रयोगशाला, अतिरिक्त कक्ष जैसे अन्य सुविधाओं के साथ महाविद्यालय तैयार है।

महाविद्यालय में कुल 2.54 करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार तथा निर्माण कार्य किए गए हैं, जिसमें 1.21 करोड़ रुपए की लागत से बने प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण और कुल 1.33 करोड़ की लागत से गार्डन का सौन्दर्यीकरण एवं सी.सी.रोड निर्माण, प्रथम तल पर प्रयोगशाला पुस्तकालय का नवीनीकरण एवं अहाता, भूतल पर प्राचार्य कक्ष ऑफिस का नवीनीकरण एवं प्रवेश द्वार एवं पार्किंग शेड का निर्माण कार्य शामिल है।

 

 

और भी

नक्सलियों ने भाजपा नेता को घायल कर सड़क पर अधमरा फेंका

 छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने रविवार की रात अपहृत किए गए भाजपा नेता को सोमवार रात को गंभीर रूप से घायल करके सड़क पर फेंक दिया।


नक्सलियों ने सलवा जुडूम आंदोलन में मारे गए चिन्नाराम गोटा के पुत्र और भाजपा नेता महेश गोटा को चिकटराज की पहाड़ी से अगवा किया था। सोमवार रात 11:30 बजे महेश को घायल अवस्था में सड़क पर फेंक गए। उन्हें कुटरू के अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि सादे कपड़ों में आए दो नक्सलियों ने फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच महेश गोटा का अपहरण कर लिया था। आदिवासी परंपरा के अनुसार चिकटराज पहाड़ी पर पूजा अनुष्ठान में सम्मिलित होने कई गांव के लोग पहुंचे थे।

महेश भी उपसरपंच पाण्डु गोटा, शिक्षक राजाराम जव्वा, पूर्व उपसरपंच रमेश पोंदी, कार्तिक शाह व लोकेश कुमार बारसे के साथ पूजा में सम्मिलित होने गए थे। उनके साथ गए लोगों के अनुसार, महेश अकेले ही पहाड़ी के ऊपर गए थे। महेश के पिता चिन्नाराम गोटा सलवा जुड़ूम आंदोलन के अग्रणी नेता थे। नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी थी।

गला घोंटने का किया प्रयास
नक्सलियों ने महेश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। रस्सी से गला घोटने का प्रयास किया। मारपीट से अंदरूनी चोट आई है। सिर और गर्दन के बीच में लगी चोट गंभीर है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि सोमनपल्ली के पास नक्सली जब महेश को मारने का प्रयास कर रहे थे, तब पास के गांव के लोगों के आने से हड़बड़ी में उसको छोड़कर भाग निकले। घटनास्थल पर पर्चा भी फेंका है।

भाजपा नेता की मासूम बेटी ने नक्‍सलियों से की अपील
सोमवार को इसकी खबर स्वजन को मिली, जिसके बाद महेश को छुड़ाने अब पत्नी रीना गांव के कुछ लोगों के साथ सुबह से ही खूंखार नक्सलियों के गढ़ में प्रवेश कर गई है। दिन भर जंगल की खाक छानने के बाद रात तक वह जंगल से वापस नहीं लौटी है। भूखे-प्यासे, नक्सलियों के घर में घुसकर वह पति को छुड़ाने प्रयास कर रही है। इधर घर पर माता-पिता को दिन भर नहीं देखने के बाद महेश और रीना की मासूम बेटी दिव्यानी ने अपने पापा को छोड़ देने की अपील नक्सलियों से की है।

महाराष्ट्र और अबूझमाड़ की सीमा से लगे बीजापुर जिले का फरसेगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों ने बड़ी घटनाओं को अंजाम नहीं दिया है, पर बड़ी वारदात के बाद एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचने के लिए इस रास्ते का प्रयोग करते रहे हैं। यहां नेशनल पार्क एरिया कमेटी काम करती है और यहां राज कुख्यात नक्सली दिलीप का चलता है। संगठन में डीवीसी रैंक रखने वाला दिलीप इस क्षेत्र के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है,बड़ी वारदातों के बाद नक्सलियों को छत्तीसगढ़ की सीमा पार करवाने की जिम्मेदारी उसकी ही रहती है।

सलवा जुडूम की सजा, पिता को दी थी मौत
बस्तर में सलवा जुडूम आंदोलन की नींव रखने का काम महेश के पिता चिन्नाराम गोटा ने किया था। फरसेगढ़ से इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जिसने बाद में बड़ा स्वरूप ले लिया था। इसका बदला नक्सलियों ने चिन्नाराम गोटा की हत्या कर ले लिया था। इस घटना के बाद पैतृक गांव सागमेटा को छोड़कर गोटा परिवार फरसेगढ़ में आकर रहने लगा था। महेश उस वक्त बहुत छोटे थे और इस आंदोलन से उनका कभी कोई रिश्ता नहीं रहा। इसके बाद भी नक्सलियों ने फिर एक बार गोटा परिवार को निशाने पर ले लिया है।

चिन्नागेलुर में ग्रामीण को मार डाला

पुलिस के अनुसार तर्रेम थाना क्षेत्र के चिन्नागेलुर में नक्सलियों ने 18 अगस्त को ग्रामीण रामा पूनेम को गांव से अगवा कर लिया था। चिन्नागुलेर स्थित सुरक्षा बल के कैंप से करीब चार किमी दूर जंगल में रविवार की रात उनकी हत्या कर दी गई। नक्सलियों के डर से स्वजन या किसी भी ग्रामीण ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। बता दें कि चिन्नागुलेर में कुछ दिन पहले ही सुरक्षा बल का कैंप स्थापित किया गया है। यह घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है।

 

 

और भी

सम्मान और अधिकार के लिए लड़ें : राज्यपाल हरिचंदन

 राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को जयदेव भवन, भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय ओडिशा स्वाभिमान सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हरिचंदन ने इस मौके पर ओडिशा की गौरवशाली संस्कृति, साहित्य, इतिहास, परंपरा का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जिस जाति के पूर्वजों ने गंगा से गोदावरी तक साम्राज्य फैलाया, ओडिशा का झंडा फहराया और ओडिशा का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया, उस जाति के लोगों को कायर नहीं होना चाहिए और अपने हक और अधिकार के लिए लड़ना चाहिए।

राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि उड़ीसा का साहित्य जितना समृद्ध है उतना ही सुंदर भी है। ओडिशा के साहित्य में दर्शन, जीने की कला और पूरे विश्व को अपना परिवार कहने का साहस है। हमे ऐसे महान राष्ट्र की संतान होने पर गर्व होना चाहिए। हमारी संस्कृति और परंपराएं रिश्तों को बढ़ावा देती हैं और सद्भाव पैदा करती हैं और साथ मिलकर रहने का दृष्टिकोण प्रदान करती हैं। हमारी सैन्य शक्ति शांति का संदेश देते हुए अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देती है। राज्यपाल ने कहा कि हमारा इतिहास हमें मतभेदकर त्याग कर लोगों को साथ रहने के लिए प्रेरित करता है।



इस मौके पर राज्यपाल ने पीड़ित लोगों के लिए खड़े होने और उन्हें उनका अधिकार दिलाने का आह्वान किया। वर्तमान समय तलवार या तोप का नहीं बल्कि शांति और कानून का है। हर आदमी अपने अधिकारों से मुक्त होकर माँ, माटी और देश की सेवा करने में गौरव महसूस करे। विश्व को एक परिवार मानें और एक-दूसरे की ओर हाथ बढ़ाएं। अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़े और युवाओं का हक दिलाकर उनके चेहरे पर खुशियां भरें।



उक्त कार्यक्रम में पद्मश्री रवि बस्तिया, पत्रकार प्रमोद महापात्र, शिक्षाविद् बद्रीनाथ पटनायक, सामाजिक कार्यकर्ता फिलिप श्रीचंदन, शिक्षाविद् प्रो. प्रफुल्ल कुमार मोहंती, संस्थान के अध्यक्ष मेजर सुशांत कुमार सावत आदि शामिल हुए।

और भी

विधानसभा चुनाव : ढेबर-जुनेजा ने पेश की दावेदारी, सौंपा आवेदन...

 विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने 21 प्रतियाशियों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस से भी कई प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। इसी बीच महापौर एजाज ढेबर और रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।


विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने अपने समर्थको के साथ ब्लॉक अध्यक्ष को अपनी दावेदारी का आवेदन सौंपा। वहीं महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर उत्तर और दक्षिण सीट से चुनाव लड़ने दोनों क्षेत्र के ब्लाक अध्यक्षों आवेदन दिया। ढेबर ने भी समर्थकों के साथ ताकत दिखाई। जुनेजा ने विधिवत अपने फार्म ब्लॉक अध्यक्ष अरुण जंघेल,संजय सोनी एवम दीपा बग्गा के समक्ष अपने आवेदन सौपे। इस अवसर पर निगम पार्षद सुरेश चन्नावर,, रितेश त्रिपाठी, अमितेश भारतद्वाज,  अनवर हुसैन, शीतल कुलदीप बोगा, पार्षद पुरषोत्तम बेहरा,  नीलम जगत( सभी पार्षद),एल्डरमैन सुनील भुवाल दलजीत चावला,सुनील छतवानी, पप्पू बंजारे, जसबीर ढिल्लन, सहित उत्तर के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

और भी

कावड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गुढ़ियारी के मारूति मंगलम भवन से प्रारंभ होने वाली विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। सावन माह में भगवान शिव की अराधना की जाती है और कांवड़ियों द्वारा कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने  शिवलिंग की पूजा  कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेश की जनता के सुख-समृद्धि की कामना की।  बड़ी संख्या में कावड़ियों द्वारा  हर हर महादेव बोल बम बोल बम के नारों से  आसमान गूंज उठा । इस अवसर पर बस्तर लोकसभा  सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय नगर निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे सहित भक्तजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और भी

नपा उपाध्यक्ष ने की विधानसभा के लिए दावेदारी, अध्यक्षों को सौंपा आवेदन

महासमुंद: नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने महासमुंद विधानसभा से दावेदारी की। वे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को  कांग्रेस के शहर ब्लाक अध्यक्ष  खिलावन बघेल, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण ढेलू निषाद व  खिलावन साहू  को अपना आवेदन सौंपते हुए आगामी विधानसभा निर्वाचन में महासमुंद विधानसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने का आग्रह किया।


उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिले की सभी चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को शानदार विजय प्राप्त होगी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बनी अगली सरकार प्रदेश में विकास का नया इतिहास लिखेगी। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का समर्पित सिपाही हूं। वे  संगठन के कई पदों पर रहकर कार्य किया। वर्तमान में नगर पालिका में उपाध्यक्ष के पद पर है। इस दौरान अमर चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, गिरजा चंद्राकर, छन्नू लाल चंद्राकर, सन्नी महानंद व रामा सोनी उपस्थित थे।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री बघेल 20 को जिले में 655 करोड़ रुपए के 223 विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

 ट्रांजिट हॉस्टल, ब्लड बैंक, हमर लैब व नरवा विकास कार्यक्रम का करेंगे लोकार्पण

 

महासमुंद: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अगस्त को जिले के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल महासमुंद मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल जिले को 655 करोड़ के 223 विकास कार्याें का सौगात देंगे। जिसमें 71 करोड़ 8 लाख रुपए के 132 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 583 करोड़ 92 लाख रुपए के 91 विकास कार्याें का शिलान्यास/भूमिपूजन कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री बघेल जिन विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे उनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 13 करोड़ 64 लाख रुपए के 18 विकास कार्य, छ.ग. गृह निर्माण मण्डल के 4 करोड़ 9 लाख रुपए के 3 विकास कार्य व लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के 11 करोड़ 57 लाख रुपए के 4 विकास कार्य शामिल है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 27 करोड़ 65 लाख रुपए के 65 विकास कार्याें, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के 2 करोड़ 5 लाख रुपए के 6 विकास कार्यों, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1 करोड़ 71 लाख रुपए के 17 विकास कार्याें एवं वन विभाग के 3 करोड़ 73 लाख रुपए के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों होगा। इसी तरह विद्युत विभाग के 4 करोड़ 9 लाख रुपए के 2 विकास कार्य व आयुष विभाग के 2 करोड़ 55 लाख रुपए का एक विकास कार्य लोकार्पण में शामिल है। लोकार्पण के प्रमुख कार्यों में सिंगल विलेज स्कीम, गोदाम सह शॉप निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, उच्च स्तरीय पुल निर्माण, सड़क, ट्रांजिट हॉस्टल, ब्लड बैंक, हमर लैब, नरवा विकास कार्यक्रम, कृष्ण कुंज, 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र आदि शामिल है।

इसी प्रकार शिलान्यास/भूमिपूजन में लोक निर्माण विभाग के 43 करोड़ 86 लाख रुपए के 11 विकास कार्य, सेतु निर्माण के 3 करोड़ 97 लाख के एक विकास कार्य, छ.ग. गृह निर्माण मण्डल के 16 करोड़ 64 लाख रुपए के 6 विकास कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 42 लाख रुपए के 2 विकास कार्य, जल संसाधन विभाग के 30 करोड़ 93 लाख के 3 विकास कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम संड़क योजना के 13 करोड़ 52 लाख रुपए के 20 विकास कार्य शामिल है। इसी तरह वन विभाग के 60 लाख रुपए के 3 विकास कार्याें, विद्युत विभाग के 11 करोड़ 87 लाख रुपए के 5 विकास कार्यों, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 325 करोड़ 57 लाख रुपए के 8 विकास कार्याें, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 18 लाख रुपए के एक विकास कार्य, आदिम जाति कल्याण विभाग के 11 करोड़ 99 लाख रुपए के 6 विकास कार्याें व नगरीय निकाय के 118 करोड़ 42 लाख रुपए के 9 विकास कार्याें का शिलान्यास/भूमिपूजन किया जाएगा। भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, सेंट्रल लाइब्रेरी भवन, तहसील कार्यालय भवन, 33/11 केवी पावर ट्रांसफार्मर उपकेन्द्र स्थापना, मेडिकल कॉलेज महासमुंद भवन निर्माण, 20 बेड अतिरिक्त निर्माण, नवीन बस स्टैंड, फुटबाल ग्राउण्ड, सिवरेज ट्रीटमेंट स्थापना और शासकीय शालाओं में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल है।

और भी

विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रायपुर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने संचार क्रांति के स्वप्न दृष्टा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

डॉ. महंत ने कहा कि, भारत की तस्वीर को बेहतर बनाने में उनके योगदान का वर्णन करना मुमकिन नहीं है। स्व. राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उनकी सोच हम सबको आज भी प्रेरणा देती है।  

उन्होंने कहा कि, समूचा भारत राष्ट्र निर्माण में आपके योगदान को सदैव याद करता है और हमेशा याद रखेगा। राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर (इंटरनेट ब्रॉडबैंड) की शुरुआत कर संचार क्रांति के नए युग की आधारशिला रखी, देश के विकास को नई गति दी। युवा भारत की नींव रखी, देश में 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का अधिकार दिया। त्रिस्तरीय पंचायती राज की कल्पना को मूर्त रूप दिया और ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को प्रजातंत्र के रास्ते नयी पहचान दी। मेधावी बच्चों को अच्छी शिक्षा और सुविधा देने के लिए एनपीई की मदद से जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत हुई। राजीव गांधी ने अर्थव्यवस्था के सेक्टर्स को खोला, साल 1988 में की उनकी चीन यात्रा ऐतिहासिक थी।

डॉ. महंत ने कहा कि, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन को सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है, हम सब आज यह संकल्प लेते हैं कि राजीव गांधी के सपनों के भारत के शेष अधूरे कार्यों को पूरा करने हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

और भी

छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग ने नाबार्ड, अपेक्स एवं अग्रणी बैंकों की ली बैठक

 नया रायपुर स्थित राज्य योजना आयोग के कार्यालय में आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने नाबार्ड, अपेक्स एवं अग्रणी बैंकों की बैठक ली। बैठक में राज्य में स्थापित सभी 300 रीपा में बैंक की सुविधा उपलब्ध कराने की चर्चा की गई। जिससे रीपा के ग्रामीण व्यवसायियों, स्व-सहायता समूहों को रीपा ग्राम में ही बैंकिंग सुविधा, त्वरित ऋण प्राप्त हो सकें। वर्तमान में 70 रीपा में बैंक सुविधा ग्रामीणों को उपलब्ध है साथ ही अन्य रीपा में बैंक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बैठक में योजना आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रमण्यम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के संयुक्त सचिव डॉ. गौरव सिंह और योजना आयोग के संयुक्त संचालक डॉ नीतू गोरडिया एवं बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 
आयोग के उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा की रीपा में बैंक लिंकेज करवाना सिर्फ हितग्राहियों के लिए ही नहीं, बल्कि बैंकों के लिए भी लाभदायक होगा। श्री सिंह ने सुझाव दिया की बैंक अपने क्षेत्र के रीपा में जागरूकता शिविर लगवाकर बैंकिंग सुविधाओं की बारे में लोगों को जानकारी दें। साथ ही कहा कि पंचायत विभाग और बैंक प्रतिनिधि समन्वय करके आगे की कार्य योजना तैयार करें।
 
मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री शर्मा कहा की आज के गावों के युवा महत्वाकांक्षी हो गए हैं और अपना उद्योग शुरू करना चाहते हैं। जिसमें रीपा एक बड़ी भूमिका निभा रहा है।
 
बैठक में बैंकों को रीपा में चल रही गतिविधियों और हितग्राहियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गयी। बैंको ने तत्काल रूप से रीपा में से ही हितग्राहियों को चयनित कर उनके साथ सीएससी, माइक्रो एटीएम और बैंक मित्र के द्वारा बैकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि मोबाईल बैकिंग वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं दी जा सकती है।
 
पंचायत एवं ग्रामीण विकास के संयुक्त सचिव डॉ गौरव सिंह ने बैंक प्रतिनिधियों को अपने जिला में कार्यरत अधिकारियों के माध्यम से रीपा हितग्राहियों को बैंकिंग सुविधाओं के प्रति जागरूक करने एवं हितग्राहियों को ऋण आवेदन की प्रक्रिया में सहायता पहंुचाने के निर्देश दिए। 
 
गौरतलब है रीपा-ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए गौठानों को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के रूप में विकसित करने के लिए बुनियादी अधोसंरचना, वर्कशेड आदि के विकास हेतु 300 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। राज्य में 300 महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) का निर्माण कराया गया है। रीपा के अंदर एक प्रशासनिक क्षेत्र का निर्माण किया गया है, जिसमें बैंकिंग सुविधा हेतु क्योस्क, इंटरनेट सुविधा हेतु वाईफाई कनेक्शन. राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी हेतु हेल्पडेस्क का निर्माण किया गया है।
और भी