छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

सीएम बघेल ने वैशाली नगर में किया 45 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान शनिवार को वैशाली नगर विधानसभा में क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिले में 45 करोड़ 39 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 7 करोड़ एक लाख रूपए के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 38 करोड़ 38 लाख रूपए के बारह विकास कार्याे का भूमिपूजन किए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 7 करोड़ एक लाख रूपए का लोकार्पण किया, जिसमें सड़क एवं नाली निर्माण के 5 कार्य- वार्ड न. 14 शांति नगर, वार्ड न.15 अम्बेडकर नगर, वार्ड न. 27 शास्त्री नगर, वार्ड न. 10 लक्ष्मी नगर, वार्ड न. 23 घासीदास नगर, वार्ड नं. 26 रामनगर और वार्ड नं.18 प्रेमनगर में नाली एवं रोड निर्माण के लिए एक करोड़ 25 लाख रूपए, वार्ड नं. 23 नया घासीदास नगर, वार्ड नं. 24 नया हाउसिंग बोर्ड में डामरीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 15 लाख रूपए और वार्ड नं. 27 समता चौक एवं वार्ड नं.24 नया फुटपाथ निर्माण कार्य के लिए 60 लाख रूपए, वार्ड नं. 5 कोसा नगर, बॉम्बे आवास एवं रैश्ने आवास में सीसी रोड के निर्माण कार्य के लिए 60 लाख रूपए तथा वार्ड नं. 7 राधिका नगर में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 40 लाख रूपए का लोकार्पण किया।

इसी प्रकार खेल मैदान के दो कार्य-वार्ड नं. 24 नया हाउसिंग बोर्ड में एस्ट्रोटर्फ सह एलईडी लाईट युक्त बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, वार्ड नं. 25 नया स्पोटर्स काम्पलेक्स के उन्नयन कार्य के लिए 52 लाख रूपए, वेडिंग जोन के एक कार्य-वार्ड क्रमांक 25 जवाहर नगर इंदिरा गांधी कॉलेज के सामने वेंडिंग जोन निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रूपए एवं वार्ड नं. 23 नया सुभाष चौक से अमृत मिशन गार्डन तक ग्रीन बेल्ट में चैनलिंक फेंसिग कार्य हेतु 19 लाख रूपए का लोकार्पण किया गया।

इसी प्रकार वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 38 करोड़ 38 लाख रूपए का भूमिपूजन किया गया, जिसमें सड़क नवीनीकरण के चार कार्य-जोन 01 अंतर्गत वार्ड 4 एवं वार्ड 5 में बाईपास रोड से कोसानगर पुलिया तक डामरीकृत मार्गो का नवीनीकरण कार्य के लिए 98 लाख रूपए, मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जोन क्रमांक 2 क्षेत्रांतर्गत इंदिरा चौक-दुबे पान पैलेस-भगत चौक-हनुमान मंदिर एवं जोन-02 कार्यालय के आसपास मार्गो में डामरीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए एक करोड़ रूपए, वार्ड क्रमांक 34 शिवशक्ति कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 35 किशन चौक से शीतला मंदिर चौक डामरीकृत मार्गो का नवीनीकरण कार्य के लिए 42 लाख रूपए और वार्ड 18 कान्ट्रेक्टर कॉलोनी शिवनाथ काम्पलेक्स ब्लाक 28 से 21 तक सीमेंटीकरण के लिए 24 लाख रूपए का भूमिपूजन किया।
 
तालाब के उन्नयन एवं विकास कार्य -वार्ड 13 में भेलवा तालाब का उन्नयन एवं विकास कार्य के लिए एक करोड़ रूपए, वार्ड क्रमांक 26 लाल बहादुर शास्त्री सरोवर का सौंदर्यीकरण कार्य के लिए एक करोड़ 99 लाख रूपए और नाली निर्माण के दो कार्यो-जोन 01 अंतर्गत नेहरू नगर जी.ई.रोड से मिलन चौक एवं व्ही.आई.पी.चौक तक नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य के लिए 71 लाख रूपए, वार्ड 10 लक्ष्मी नगर में सुपेला चौक-राजेन्द्र प्रसाद चौक तक एवं वार्ड 04 नेहरू नगर चौक-के.पी.एस.चौक तक 94 लाख रूपए का भूमिपूजन किया।

नेहरू नगर उद्यान में तारामंडल निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 1 लाख रूपए, प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम वाहन शाखा के पीछे अर्बन कॉटेज एवं सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क विकास कार्य के लिए 2 करोड़ रूपए, प्रियदर्शिनी परिसर पूर्व में विश्वस्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन के लिए 20 करोड़ रूपए और सिविल हॉस्पिटल सुपेला के आधुनिकीकरण कार्य के लिए 7 करोड़ रूपए का भूमिपूजन किया।

और भी

शंकराचार्य मुग़ल इतिहास मिटाने पर एनसीईआरटी से असहमत, देखिये छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार की ख़ास बातचीत यहां

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद देश के इतिहास की पढ़ाई से हटाए जा रहे हिस्सों को लेकर बहुत सहमत नहीं हैं।

उनका मानना है कि यह धर्म की पढ़ाई में तो मुमकिन है, लेकिन इतिहास की पढ़ाई में ऐसा नहीं किया जा सकता। वे कुछ और मामलों में भी परंपरागत बातचीत से ऊपर उठकर कुछ उदारता की बात करने वाले हैं।

आज एक कार्यक्रम के बीच एक लंबे साक्षात्कार में उन्होंने बहुत सी बातें कहीं।

खबरों से परे की बातें यहां पर हैं जो कि उन्होंने इस अखबार ‘छत्तीसगढ़’ के संपादक सुनील कुमार से कही हैं। देखना ना भूलें।

और भी

छत्तीसगढ़ में बारिश व आंधी की आशंका

 कुछ इलाकों में वज्रपात की संभावना 

रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ में बारिश की बूंदाबांदी जारी है। बस्तर के कई हिस्सों के अलावे बिलासपुर संभाग के कोरबा सहित कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। मौसम विभाग वे रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा, बेमेतरा, बलौदाबाजार के साथ उससे लगे जिलो के लिए अलर्ट जारी किया है। आज इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश के अनुमान है।मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के साथ, कांकेर और कोंडागांव में मध्यम से तीव्र गति में हवा चलने के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गयी है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला लगातार जारी है।साथ ही एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ से लेकर तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इन दो सिस्टम की वजह से कई जिलों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।मौसम विभाग की माने तो कई जगहों पर अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। एचपी चंद्रा के कहा कि इस दौरान राज्य के तापमान में किसी भी तरह से विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।


 

 

और भी

मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष को लिखा पत्र, कही ये बात

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को पत्र लिखा है। यह पत्र प्रधानमंत्री से भाजपा विधायकों की मुलाकात को लेकर है।

इसमें उन्होंने 11 बिंदु लिखकर कहा है कि, इन 11 मांगों की पूर्ति के लिए आप लोग प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध करेंगे।

बघेल ने कहा, राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से निरन्तर अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्रियों से गुहार लगाई जा चुकी है।

विधानसभा चुनाव को देखकर आप लोगों को अब राज्य के नागरिकों के हितों की याद आ गई है।  उन्होंने कहा है कि इन मांगों को आप प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे।

और भी

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से दिशान को मिली नई जिंदगी

छत्तीसगढ़ में संचालित की जा रही देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए देश की बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से अब तक 2643 मरीजों को सहायता दी गई है। इस योजना में मरीजों को इलाज के लिए 20 लाख रुपए तक की सहायता दी जा रही है।  

मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना में गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, थैलेसीमिया मेजर, हीमोफिलिया, फेफड़े, कीडनी और लीवर ट्रांसप्लांट, कॉक्लीयर इम्प्लांट, हृदय, मस्तिष्क और मेरूदंड संबंधित जटिल ऑपरेशन के लिए राज्य के भीतर और राज्य के बाहर इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना 1 जनवरी 2020 से संचालित की जा रही है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल किया जा सकता है अथवा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।

कोंडागांव जिला के केशकाल में रहने वाले इमरान आडवाणी के घर जब नन्हे दिशान ने जन्म लिया तो खुशी का माहौल था। परंतु जब दिशान चार माह का हुआ अचानक उसकी तबियत खराब हो गयी। चिकित्सकीय जांच में पता चला कि उसे थैलेसीमिया मेजर नामक गंभीर आनुवांशिक बीमारी है। खून की कमी के कारण दिशान का शरीर लगातार कमजोर होता जा रहा था और उसे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी। बैंगलोर के चिकित्सकों ने बोनमैरो इम्प्लांट की सलाह दी। इसमें 40 लाख रुपए का खर्च होने की बात जानकर परिजनों ने दिशान को बचा पाने की अपनी उम्मीद भी खो दी थी। ऐसी निराशा की घड़ी में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना दिशान के जीवन में आशा की एक किरण बन कर सामने आई। परिवार के आवेदन करने के 15 दिवस के भीतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 लाख रुपए की राशि दिशान के पिता के खाते में अंतरित कर दी गयी। 

बैंगलोर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज प्रारंभ हुआ। 6 माह के लम्बे चले उपचार के उपरांत दिशान ने अंततः थैलेसीमिया मेजर जैसी गम्भीर आनुवांशिक बीमारी को हरा दिया और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है। दिशान के स्वस्थ होने पर उनके परिजन बहुत ही खुश हैं। मासूम दिशान के चेहरे की मुस्कान अब लौट आयी है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ईलाज के लिए मिली आर्थिक सहायता के लिए दिशान एवं उसके परिजनों ने भावुक होते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना नहीं होती तो आज शायद दिशान का ईलाज संभव नहीं हो पाता। 

 

और भी

विधायक मारपीट मामले में बृहस्पत सिंह भी धरने पर बैठे...

 बैंककर्मियों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

 

सरगुजा (छत्तीसगढ़ दर्पण)विधायक और बैंककर्मियों का विवाद अब तूल पकड़ने लगा है। एक तरफ जहां बैंककर्मी आंदोलनरत हैं, तो वहीं दूसरी तरफ विधायक धरने पर बैठकर बैंककर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इन सब के बीच राजनीति भी गरमा गयी है। भाजपा लगातार इस मामले में कांग्रेस पर हमलावर है।

दरअसल यह पूरा मामला किसानों को उनके खाते से पैसों के आहरण को लेकर शुरू हुआ था।

मामला जब विधायक बृहस्पत सिह तक पहुँचा तो विधायक किसानों के साथ कॉपरेटिव बैंक रामानुजगंज पहुँचे और बैंक कर्मचारियों को थप्पड़ मार दिया।

इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो बवाल मच गया। राजनीतिक तौर पर बृहस्पत सिंह भाजपा के निशाने पर आ गये। हालांकि पार्टी स्तर पर बृहस्पत सिंह को सपोर्ट जरूर मिला, लेकिन विरोध के सुर ज्यादा तेज थे।

इधर बैंककर्मियों ने विरोध में कापरेटिव बैंक को बंद कर दिया। आज दूसरे दिन भी बैंक बंद रहा।

बैंक कर्मचारियों ने अम्बिकापुर पहुँच सरगुजा आईजी से विधायक बृहस्पत सिह पर कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौंपा थाऔर सम्भाग के सभी कॉपरेटिव बैंक को दो दिनों तक बंद रखने का ऐलान किया था।

मामले ट्विस्ट तब आया, जब विधायक बृहस्पत सिह रामानुजगंज में धरने पर बैठ गए।

किसान आक्रोश आंदोलन के बैनर तले धरने पर बैठे विधायक बृहस्पत सिह का आरोप है कि बैंककर्मी भ्रष्टाचार में संलिप्त है और किसानों से दुर्व्यवहार करते हैं। बैंककर्मियों द्वारा किसानों से दुर्व्यवहार वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही विधायक ने एसडीएम रामानुजगंज को ज्ञापन भी सौंपा है।

और भी

मुख्यमंत्री रायपुर में ‘श्री हनुमान जन्मोत्सव‘ में हुए शामिल

 

  रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव में शामिल हुए।

 

 

 मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान श्रीहनुमान को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी।

 मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में गुरूदेव श्रीसिद्धेश्वर ब्रम्हार्षि का छत्तीसगढ़ में अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

 बघेल ने दर्शक दीर्घा में बैठकर श्रद्धालुओं के साथ गुरूदेव के प्रवचन का श्रवण किया।

 कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुन्दर दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरावगी परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

और भी

पटवारी, आरआई का एक और कारनामा आया सामने, पीड़ित किसान ने की कलेक्टर से लिखित शिकायत

 रायगढ़   (छत्तीसगढ़ दर्पण) धर्मजयगढ़ विकासखंड के ग्राम चरखापारा हल्का न 25 के पटवारी और आर आई के एक के साथ एक कारनामे उजागर हो रहे हैं।

कुछ दिनों पहले 24 मार्च को भी एक 86 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने पटवारी और आर आई पर लगाया नक्शे के साथ छेड़छाड़ कर खसरा नं. 764/1(क) को 764/2 करने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर से लिखित शिकायत की थी।
जिसमे अपर कलेक्टर राजीव पांडेय ने 15 दिवस में एसडीएम धरमजयगढ़ को जांच करने के आदेश दिए थे। वहीं अब 15 दिवस के पहले नक्शे के साथ छेड़छाड़ की दूसरी शिकायत लेकर एक और पीड़ित किसान ने ग्राम चरखापारा तह.धर्मजयगढ़ जिला रायगढ़ (छ.ग.) प. ह. न. 25 खसरा नंबर 779/3 क को कूटरचना कर नक्शा बदलने के संबंध मे जिला कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को लिखित शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

जिला कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा गए ज्ञापन में आवेदक ने उल्लेख किया है कि मैं प्रार्थी नंदकुमार साहू जो कि मेरे पिता जी मदन सुंदर साहू के नाम पर ग्राम चरखापारा तह. धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ में प.ह.न. 25 में स्थित खसरा नंबर 779/3 क को रकबा 2.0000 हे0 राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।

प्रार्थी के अलावा अन्य को खसरा नंबर 779/ 3 ग से भूमि आवंटित की गई है विगत कई वर्षों से अभिलेख दुरुस्त है किंतु वर्तमान में अचानक उक्त खसरा नंबर 779/3 क रकबा 2.0000 हेक्टेयर के स्थान पर नक्शे में 779/3 ग दिखाया जा रहा है जो कि षड्यंत्र के तहत राजस्व अभिलेख में कूटरचना की गई है इस तरह से प्रार्थी की भूमि को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है

महोदय यह भी जानकारी नहीं दी जा रही है कि उक्त खसरा नंबर को किसके आदेश पर फेरबदल किया गया है या सुधार किया गया है इससे प्रार्थी को भय है कि से क्षति पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि उक्त संबंध में आवश्यक एवं उचित जांच करने की कृपा करें तथा दोषी व्यक्ति या कर्मचारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने की कृपा करें।

27 जनवरी 2023 को सीजी एलआरसी में ऑनलाइन खसरा नंबर 779/3 ग का नक्शा और दिनांक 05 मार्च 2023 को दिखा रहे नक्शे में बहुत अंतर है। राजस्व विभाग के नुमाइंदों ने कूटरचना कर अन्य व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए किसान के हक अधिकार की सड़क किनारे स्थित भूमि के नक्शा और खसरा नंबर के साथ छेड़छाड़ कर परिवर्तन किया गया है।

 

 

और भी

सीएम बघेल ने धरती की पूजा कर प्रदेवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 मुख्यमंत्री जशपुर में आयोजित सरहुल पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए

 

रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री बघेल जशपुर जिले के राजी पड़हा मुख्यालय दीपू बगीचा में आयोजित सरहुल पूजा (खद्दी परब) कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विधि विधान से धरती की पूजा कर प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। खद्दी पर्व धरती पूजा के अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री बघेल को पारंपरिक गमछा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान  पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर भेंट किया।

और भी

गहरे संकट में रूस-अमेरिका संबंध : पुतिन

मास्को (छत्तीसगढ़ दर्पण)  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिका के साथ रूस का संबंध गहरे संकट में है। रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने यह टिप्पणी एक समारोह के दौरान की, जहां उन्हें विदेशी राज्यों के 17 नव-नियुक्त राजदूतों से परिचय पत्र मिला। यह कहते हुए कि यह संकट आधुनिक विश्व व्यवस्था के गठन के लिए मौलिक रूप से भिन्न ²ष्टिकोण में निहित था, राष्ट्रपति ने कहा, रूस और अमेरिका के बीच संबंध.. गहरे संकट से गुजर रहे हैं।

पुतिन ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा ²ढ़ता से दोनों देशों के बीच संबंधों पर निर्भर करती है और यह कि अंतत: अमेरिका यूक्रेनी संकट और रूस के साथ द्विपक्षीय संबंधों में गिरावट दोनों के लिए जिम्मेदार है। पुतिन ने कहा कि रूस अमेरिका के साथ संबंध बनाने के पक्ष में है, अगर ये समानता, संप्रभुता के सम्मान और एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने के सिद्धांतों पर आधारित हो।

राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ रूस के तनावपूर्ण संबंधों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ अब आर्थिक सहयोग विकसित करने और यूरोपीय महाद्वीप पर एकीकरण को बढ़ावा देने का लक्ष्य नहीं रखता है, लेकिन वर्तमान में रूस के साथ एक भू-राजनीतिक टकराव शुरू करने पर केंद्रित था।

पुतिन ने आशा व्यक्त की कि अंतत: यूरोपीय संघ के साथ संबंध बनाना संभव होगा और पारस्परिक सहयोग का तर्क प्रबल होगा।

और भी

भारत में दैनिक कोविड मामले पांच हजार के पार

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,335 नए मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। नए मामलों के बाद सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,587 तक पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 3.32 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.89 प्रतिशत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके (95.21 करोड़ दूसरी खुराक और 22.87 करोड़ एहतियाती खुराक) दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 1,993 खुराक दी गई। पिछले 24 घंटों में कुल 2,826 लोग ठीक हुए हैं। रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत है।इसी अवधि में किए गए 1,60,742 परीक्षणों से कुल परीक्षणों की संख्या 92.23 करोड़ हो गई। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 509 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि किसी के मरने की सूचना नहीं है।

 

 

और भी

दो सीटों से पूर्ण बहुमत के सफर में पीढ़ियां खप गईं : गोमती साय

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्थापना दिवस पर गोमती साय ने कहा सत्ता के सिंहासन पर कार्यकर्ताओं ने पहुंचाया। भारतीय जनता पार्टी का मूल श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में निर्मित भारतीय जनसंघ है।

1977 में आपातकाल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी के निर्माण हेतु जनसंघ अन्य दलों के साथ विलय हो गया। भाजपा के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई एवं श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी हैं।

1984 के दौरान गुजरात के मेहसाना में एके पटेल एवं आंध्रा प्रदेश के हनाम खोड़ा में चंदू पटिया रेड्डी दो सांसदों ने प्रवेश किया। आज यह पहला मौका है, जब केंद्र में पहली बार कोई गैर कांग्रेसी सरकार पूर्ण बहुमत से दोबारा सत्‍ता में आई है।

यह मोदी मैजिक ही है जिसके जरिए बीजेपी 2 से 303 सीटों तक पहुंच गई। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को मिला प्रचंड बहुमत इस बात कहा सबूत है कि बीजेपी अब लोगों की पहली पसंद है।

करीब 15 से अधिक राज्‍यों में बीजेपी को 50 फीसद से अधिक वोट मिले। बीजेपी को यहां तक पहुंचने में कई उतार चढ़ाव देखने पड़े। 1984 में जब इंदिरा गांधी की हत्‍या की वजह से देश में सहानुभूति की लहर चल रही थी तो उसमें बीजेपी के दो नेता संसद पहुंच पाए थे।

तब कांग्रेस ने उनका और पार्टी का मजाक उड़ाया था। पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्‍ता के शीर्ष पर सबसे ज्‍यादा सीटें लेकर बैठने वाली बीजेपी को पूर्ण बहुमत तक का सफर तय करने में 30 साल लग गए। इस सफर में कार्यकर्ताओ की पीढ़ियां खप गई।

1977 में जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हो गया। दो साल बाद जनता पार्टी के टूटने के बाद 1980 में भाजपा की नींव रखी गई। भाजपा ने 1984 में अपना पहला चुनाव लड़ा और 2 सीटों पर जीत हासिल की। पांच साल बाद 1989 के चुनाव में बीजेपी 2 सीट से 86 पर पहुंच गई। 1991 में दोबारा चुनाव हुए और भाजपा की सीटें बढ़कर 120 यानी 22% हो गईं।

अयोध्‍या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर लाल कृष्ण आडवाणी ने 25 सितंबर 1990 को रथ यात्रा निकली थी। मौजूदा प्रधान मंत्री मोदी ने कश्मीर के लाल चौक में झंडा फहरा कर यह संकेत दिया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है।

पूर्ण बहुमत के आने के पहले भाजपा ने अपने वर्षो पुराने वादों को पूरा किया जिनमे धारा 

और भी

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, बारिश,वज्रपात की संभावना

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते 10 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। यानि आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा भी होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि 10 अप्रैल के बाद से मौसम का मिजाज बदलेगा और गर्मी में भी बढ़ोतरी होगी। बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए,साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी भी हुई।

इसके चलते ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद भी गर्मी का प्रभाव उतना ज्यादा नहीं है।

मौसम विभाग का कहना है कि यह पूरा हफ्ता मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ के मध्य भाग से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में इन दिनों बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से गुरुवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

 
और भी

प्रधानमंत्री 6 को करेंगे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) भाजपा का स्थापना दिवस गुरुवार छह अप्रैल को है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा दलितों और आदिवासियों को जोड़ने के लिए अभियान छेड़ा जाएगा।

विधानसभा-लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा जातिगत समीकरणों को साधने के मोर्चे पर उतर रही है। पार्टी ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों तक पैठ मजबूत करने के लिए कार्ययोजना तैयार की है।

स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता छह से 14 अप्रैल तक सामाजिक समरसता दिवस मनाएंगे। इस दौरान लोगों को केंद्र की योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।

गुरुवार की सुबह 9.45 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बूथों पर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक भी किया जाएगा। इसके बाद आंबेडकर जयंती के दिन 14 अप्रैल से पांच मई तक दलित बस्तियों में भाजपा नेता प्रवास करेंगे।

इसकी जिम्मेदारी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को मिली है। इसी तरह भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान शुरू करेगा। हर बूथ पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा।

इसके अलावा लोकसभा की हारी सीट कोरबा और बस्तर में दीवार लेखन अभियान, जनहितैषी योजनाओं के प्रसार-प्रसार का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय समेत जिला कार्यालय परिसरों को पार्टी के झंडों और तोरणों से सजाया गया है। परिसर की लाइटिंग काफी आकर्षक रूप से की गई है। सुबह नौ बजे प्रदेश कार्यालय में झंडारोहण होगा।

प्रत्येक बूथ पर, अपने बूथ अध्यक्षों के घरों पर पार्टी का ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सामाजिक कार्य, रचनात्मक कार्य भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर अलग-अलग ढंग से पूरे प्रदेश में आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश ध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के धरातल पर खड़ा भाजपा देश का कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। जो अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के विश्वास के बल पर आज वैश्विक राजनीति की दिशा तय करने वाले दल की भूमिका निभा रहा है।

प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि राज्य में भाजपा का स्थापना दिवस ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर बूथ स्तर, मंडल स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

और भी

पोषण पखवाड़ा : जन जागरूकता रैली और पोषण मेला का आयोजन

कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण) एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना चिल्फी में बुधवार को पोषण पखवाड़ा के समापन में जन रैली और पोषण मेला का आयोजन किया गया। जन रैली और पोषण मेला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सेक्टर पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी सभी इस रैली और आयोजन में शामिल हुए।


परियोजना अधिकारी चिल्फी नमन देशमुख ने बताया की पोषण पखवाड़ा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर 20 मार्च से 3 अप्रैल तक किया गया। इसी क्रम में परियोजना चिल्फी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। जिसमें पोषण और सेहत से संबंधित नारे साथ ही स्वास्थ्य उपयोगी बैनर और पोस्टरों का प्रदर्शन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनों में कुपोषण और बच्चों के सर्वांगीण विकास की जानकारी प्रदान करना था। उन्होंने बताया कि पोषण मेला अंतर्गत व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदायित रेडी टू ईट निर्मित खुरमी पूरी गुलगुला जैसे व्यंजन साथ ही मोटे अनाज से निर्मित अन्य व्यंजन जैसे कोदो से निर्मित खीर, रागी से निर्मित एयरसा तथा कुटकी से निर्मित मीठा व्यंजन तैयार किया गया था जो प्रदेश में संचालित मिले मिशन से प्रेरित है। इन व्यंजनों की रेसिपी बच्चों की माताओं के साथ साझा की गई जिससे वह उन्हें प्रदायित तमंकल-जव-मंज से घर पर बच्चों को ऐसे दिलचस्प भोजन खिला सके जिससे पूरा पोषण आहार का उद्देश्य पूरा हो सके। इस अवसर पर ग्रामीण जनों और माताओं को कुपोषण मुक्ति हेतु जरूरी सावधानियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। मेले में उपस्थित सभी सदस्यों को स्वल्पाहार की व्यवस्था भी कार्यालय द्वारा ही की गई थी । इस अवसर पर परियोजना अधिकारी चिल्फी नमन देशमुख, पर्यवेक्षक मीना मौर्या, सोना धुर्वे, सप्तुन्निषा सिद्दीकी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित थे।

 

 

और भी

सर्वेक्षण, न्याय योजना और बेरोजगारी भत्ता का काम समय पर पूरा करें : कलेक्टर

 

महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण) महासमुंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण 2023, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और बेरोजगारी भत्ता के ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल से शुरू हो गए है। यह सभी काम पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ समय पर लगातार करते रहें। ये बातें समय-सीमा की बैठक लेते हुए कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने बुधवार को अधिकारियों से कही। कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य 30 अप्रैल तक चलेगा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस आलोक, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

 कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर परिवार की आर्थिक स्थिति का पता करना है। ताकि योजनाओं से वंचित वर्गों के बारे में जानकारी मिल सके। सर्वे टीम ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे का कार्य कर रही है। इस सर्वेक्षण से विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राही नई सूची में शामिल हो सकेंगे। इसलिए यह कार्य महत्वपूर्ण है। इसके लिए तकनीकी जानकारी रखने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है। 

 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 16,500 परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। उन्होंने बागबाहरा के अधिकारियों से इस कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्हांने कहा कि वे स्वयं भी किए गए सर्वे का निरीक्षण कर रहें हैं। 

 जिले के तीन नगर पंचायत, नगरपालिका, अनुसूचित क्षेत्रों पिथौरा, तुमगांव और बसना में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के आवेदन लेना भी शुरू हो गया है। आवेदन का काम 15 अप्रैल तक चलेगा। जिले के काफी लोग कृषि मजदूरी पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि आपकी जानकारी में कोई ऐसा कृषि मजदूर हो जिसका पंजीयन नहीं हुआ हो उसका पंजीयन करवाएं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता के भी ऑनलाइन आवेदन इसी 1 अप्रैल से शुरू हुए हैं। उनका क्लस्टर में सत्यापन सावधानी के साथ करें। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम को कहा कि वे इसकी लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। उन्होंने हाऊसिंग बोर्ड और आर.ई.एस. के अधिकारियों को डीएमसी के काम को 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर बैठे विशेष पिछड़ी जनजाति कमार के स्वास्थ्य परीक्षण (हेल्थ चेकअप) का ध्यान रखा जाए। एसडीएम ने बताया कि हड़ताल में बैठे लोगों का नियमित हेल्थ चेकअप किया जा रहा है। 

उन्होंने राजस्व अधिकारियों को लोगों के राजस्व प्रकरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, वनाधिकार पत्र, भू-अर्जन आदि का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्र में स्थित 7500 वर्ग फीट भूमि तक अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन का नियमानुसार लाभ दें। ताकि संबंधित को शासकीय भूमि का वास्तविक मालिकाना हक मिले। कलेक्टर ने बारी-बारी से विभागवार समय-सीमा के प्रकरणों और उनके निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जन चौपाल, जन शिकायत, पीएम पोर्टल और कलेक्टर जन चौपाल में प्राप्त प्रकरणों का निराकरण समय पर करने के निर्देश दिए।

 

 

 

और भी

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : नगर पंचायतों में न्याय योजना के लिए भराये जा रहे आवेदन

300 से ज्यादा कर चुके आवेदन, अंतिम तिथि 15 अप्रैल

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप नगर पंचायत क्षेत्रों के भूमिहीन श्रमिकों को भी राजीव गांधी भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना का लाभ दिलाने की कार्यवाही जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर पंचायत क्षेत्रों में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 15 अप्रैल तक आवेदन लिये जाएंगे। आवेदन लेने का काम संबंधित नगर पंचायत कार्यालयों में विगत 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। अब तक 3 सौ से ज्यादा श्रमिक परिवारों ने आवेदन जमा कर चुके हैं। जिले में नगर पंचायत बिल्हा, कोटा, बोदरी एवं मल्हार निवासी भूमिहीन श्रमिकों को इस योजना का फायदा मिलेगा। प्रति वर्ष 7 हजार रुपए की आर्थिक मदद उन्हें तीन किस्तों में मिलेगी।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट भाषण में राजीव गांधी भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना का विस्तार नगर पंचायत क्षेत्र में करने की घोषणा की थी। इसके पूर्व केवल ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन श्रमिकों के लिए यह योजना थी। कलेक्टर सौरभकुमार ने टीएल की बैठक में बुधवार को योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र निवासी हर पात्र परिवार को इस योजना का लाभ दिलाएं। योजना का जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदों के सहयोग से व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें। विशेषकर झुग्गी झोपड़ी एवं मलिन बस्तियों पर ज्यादा प्राथमिकता दें।उन्होंने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 अप्रैल तक नये आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन आवेदनों को पोर्टल में 22 तारीख तक प्रविष्टि तथा तहसीलदारों द्वारा 30 अप्रैल तक निराकरण किया जाएगा। इसके बाद 8 मई तक आवेदन की स्वीकृति/अस्वीकृति का प्रकाशन के बाद दावा/आपत्ति लिया जायेगा एवं नगर पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में निराकरण किया जायेगा। सामान्य सभा की बैठक के बाद 14 मई तक पोर्टल पर अपडेट एवं 15 माई को अंतिम सत्यापित सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

और भी

श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर एकता का परिचय दे हिन्दू समाज : आचार्य राकेश

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ ने प्रेसवार्ता कर सर्व हिन्दू समाज से आग्रह किया है कि जैसे रामनवमी पर शोभायात्रा के द्वारा अपने शौर्य का प्रदर्शन किया था ठीक उसी प्रकार श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर भी अपनी वीरता का परिचय देवें क्योंकि पूरे भारत वर्ष में शोभायात्रा के दौरान भारत के 6 राज्यों में शोभा यात्राओं पर विधर्मियों के द्वारा आगजनी पथराव तथा सामूहिक रूप से मंदिरों पर हमले का घृणित कार्य किया गया है।

जहां अनेकों हिन्दू भाइयों की जान गई है तथा कई घायल भी हुए हैं ऐसे समय पर हिन्दू समाज को केवल प्रदर्शन ही नही अपितु प्रतिक्रिया करने की आवश्यकता है, केवल शस्त्र को अपने हाथों में लेकर प्रदर्शन मात्र से ही हिंसक घटनाएं शांत नही होने वाली, इसके लिए इसका संचालन भी अत्यंत जरूरी है।

मध्यप्रदेश कर्नाटक पश्चिम बंगाल गुजरात झारखंड बिहार के अनेक शहरों में शोभायात्रा के दौरान पथराव हुए थे अब हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भी देश भर में पुनः शोभायात्राएं निकाली जाएगी।

ऐसे समय पर हिन्दू समाज को अपनी एकता का परिचय देते हुए हनुमान जी की वीरता के साथ सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करना होगा तथा जो जहां पर है, उस कार्य से निवृत्त होकर हनुमान चालीसा के पाठ से हिन्दुओ के अंदर वीरता का संचार होगा।

जिससे राष्ट्र विरोधी सनातन विरोधी ताकतें कमजोर होंगी। इसलिए सामूहिक पाठ कर मुहतोड़ जवाब देंने का कार्य हम सबको करना है।

हिंदुओं के ऊपर हमले नहीं सहेगा : विश्व हिन्दू परिषद
विश्व हिन्दू परिषद हिंदुओं की एकता और अखंडता के लिए कार्य करते आ रही है। हावड़ा में विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में भी पथराव किया गया। जिसमें अनेक कार्यकर्ता घायल हुए ऐसे समय पर विश्व हिंदू परिषद उन तमाम विधर्मियों को चुनौती देता है कि वे शांत रहें नहीं तो प्रतिकार स्वरूप उन्हें हानि उठानी पड़ेगी। हिंदुओं की एकता ही शांति का मार्ग है। जब तक सनातनी विभिन्न पूजा पद्धतियों में विभिन्न मत पंथों में बंटकर अपने को अलग रखेंगे तब तक इस देश में शांति की स्थापना नहीं हो सकती। यदि शांति स्थापना करनी है तो एकता का परिचय देना होगा और परिचय के साथ प्रतिकार करने से ही शांति कि स्थापना होगी।
उपरोक्त जानकारी विश्व हिन्दू परिषद ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी जिसमे प्रांत में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य आचार्य राकेश जी एवं जिला अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल उपस्थित थे।

 

 

और भी