छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर खड़ी कार से टकराई ट्रक, लगी आग मचा हड़कंप

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुराना बस स्टैंड के पास एक धान लोडेड ट्रक  अनियंत्रित होकर एक खड़ी कार से जा टकराई  . जिससे ट्रक के इंजन में आग लग गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल आग को बुझा दिया. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. इस हादसे में कार को काफी नुकसान हुआ है।

खबरें और भी :दोस्त की हत्या कर हाईवे के किनारे फेंक दी लाश, आरोपी गिरफ्तार

आपको बता दें कि सूरजपुर जिले में धान खरीदी जारी है। जिसको लेकर प्रशासन भी सख्त नजर आ रहा है. मिलर्स जल्द से जल्द धान लोडिंग अनलोडिंग करने के कारण गाड़ियों को बिना ही चेक किए भेजा जा रहा है।

खबरें और भी : ट्रेन की चपेट में आकर बाप-बेटे ने गंवाई जान

वहीं मिलर्स अनफिट गाड़ियों को भी काम में लगा रहे हैं जो चलने लायक भी नहीं है और ना ही उनका मेंटेनेंस कराया गया है. जिसके का ऐसी दुर्घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

और भी

संघ को सर्मथन देने पहुंचा प्राथमिक प्रधान पाठक मंच, आर्थिक सहायता भी की

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ प्राथमिक प्रधानपाठक मंच दिवंगत पंचायत शिक्षकर्मी की विधवा और परिजनों को सर्मथन देने बुधवार को रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पहुंचा । 

प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू और उनके मंच ने दिवंगत पंचायत शिक्षकों के विधवाओं की व्यथा सुनी और समर्थन दिया। प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू के साथ ही सभी ने अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ को आर्थिक सहयोग भी की । 

ज्ञात हो कि अनुकम्पा नियुक्ति की मांगों को लेकर संघर्षरत विधवा महिलाओं कीे 57 वें दिन के साथ ही अनशन और भूख हड़ताल पर हैं।

 
और भी

ट्रक की चपेट में आई बाइक,1 की मौत 1घायल

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे है सड़क हादसे।  बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मौके पर युवक की मौत हो गई है. घटना जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोलमी गांव के पास की बताई जा रही है।

खबरें और भी : सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, कई घायल

परिवार में मातम पसर गया है. पोलमी निवासी इश्वर श्याम 21 साल अपनी बहन के साथ कुकदूर से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान समाने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।

खबरें और भी : अनियंत्रित होकर खड़ी कार से टकराई ट्रक, लगी आग मचा हड़कंप

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि भाई की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पीछे बैठी बहन बुरी तरहा घायल हो गई. घटना  को जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं मृतक को पोस्टमार्टम के लिए कुकदूर मर्चुरी भेजा है।

खबरें और भी : दोस्त की हत्या कर हाईवे के किनारे फेंक दी लाश, आरोपी गिरफ्तार

घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। 

और भी

खतरे में छत्तीसगढ़ का भविष्य, कहीं शिक्षक नहीं तो कहीं मूलभूत सुविधाओं से वंचित छात्र : बृजमोहन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शिक्षा समाज का वह महत्वपूर्ण अंग है जिसके बिना सभ्य समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। संपूर्ण भारत में अभी एक स्लोगन बहुत प्रसिद्ध हुआ है, “पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया।” छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षा विभाग पर यह स्लोगन लागू ही नहीं होता। जब हम सरकारी स्कूलों पर नज़र डालेंगे तब छात्रों के भविष्य को लेकर हमारे माथे पर चिंता ज़रूर दिखेगी। इससे हम समझ पाएंगे कि किस प्रकार से यहां का शिक्षा विभाग ऑक्सीजन की बाट जोह रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था पर उन्हें घेरते हुए भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, हाल ही के मामलों में डौंडीलोहारा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरजपुरी में शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज विद्यार्थियों ने ताला जड़ दिया और सड़क जाम कर दी। भिलाई कैम्प-2 विवेकानंद नगर की भवनविहिन शासकीय प्राथमिक शाला की कक्षाएं एक कमरे के सामुदायिक भवन में लग रही है। कक्षा पहली से लेकर 5वीं तक के बच्चों को एक-एक पंक्ति में बैठाया गया है। यहां बच्चे और शिक्षक दोनों ही परेशान हैं, तो वहीं सुकमा जिले के ग्राम गुफड़ी के पटेलपारा स्कूल में पिछले 3 माह से स्कूल में कोई शिक्षक नहीं है, जिसके कारण वहां पदस्थ सफाईकर्मी स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा है। पदोन्नति के बाद यहां पदस्थ शिक्षक की पदस्थापना सुकमा बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में हो गई है इस कारण स्कूल शिक्षक विहीन हो गया है। ऐसे न जाने कितने मामले छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को पानी में डुबो रहे है। पर सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर केवल छत्तीसगढ़ के भविष्य संग खिलवाड़ कर रही है।

विधायक अग्रवाल ने यह भी कहा कि, प्रदेश के कई जिलों में शिक्षा का स्तर और सुविधाएं देश के सभी राज्यों के स्कूलों की तुलना में कम हैं। शिक्षा विभाग का 16,522 करोड़ का भारी भरकम बजट, फिर भी सरकारी स्कूलों का हाल-बेहाल होना; सरकार के भ्रष्टाचार को साफ तौर पर जाहिर कर रहा है। इतना ही नही यहाँ के सरकारी स्कूलों में तो परोसा जाने वाले मध्यान्ह भोजन की पौष्टिकता भी इस सरकार ने गटक ली है। हर दिन नई घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकारी स्कूलों में पेयजल आपूर्ति तक कि समस्या का निदान नहीं दे पा रहे हैं और सोशल मीडिया पर शिक्षा की क्रांति का पाठ पढ़ा रहे हैं। अरे मुख्यमंत्री जी अखबारों के पन्ने पलट कर देखो ये क्रांति शिक्षा स्तर किस ओर ले जा रही है। भूपेश की सरकार ने जितने भी दावे और वादे किए हैं, सब खोखले निकले हैं। ये सिर्फ जनता को ठगने और बेवकूफ बनाने का काम करते हैं। इन्हें सत्ता में बैठे रहने का कोई अधिकार नहीं।

और भी

नेशनल कबड्डी के लिए रोशनराज सिंह उइके का हुआ चयन

18 से 22 दिसंबर को आंध्रप्रदेश के गुन्टूर में होगा नेशनल युवा महोत्सव
 
सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय NESTS नई दिल्ली द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2022- 23 हेतु जिला राज्य स्तरों पर प्रतियोगिता  कराई गई। यहां प्रतिभावान उत्कृष्ट छात्रों का चयन कर अब नेशनल स्तर पर खेल के लिए छत्तीसगढ़ से 15 दिसंबर को रवाना किया जाएगा।

बता दें कि छात्रों के हुनर को निखारने व प्रोत्साहित करने भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय खेल युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस खेल में नेशनल कबड्डी के लिए जिला सूरजपुर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर ओड़गी से रोशनराज सिंह उइके का चयन हुआ है। जो 15 दिसंबर को 18 से 22 तक होने वाले राष्ट्रीय खेल महोत्सव आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय, गुन्टूर आंध्रप्रदेश में आयोजित होगा। प्रेमनगर विकास खंड के रहने वाले रोशनराज सिंह उइके शा. उ. मा.विद्यालय तारा के पीटीआई दया सिंह उइके के सुपुत्र हैं। उनके नेशनल स्तर खेल के लिए चयन होने पर विद्यालय प्राचार्य रामबिलास तिर्की व एकलव्य पीटीआई भरत देवदास सहित एकलव्य आदर्श विद्यालय के स्टॉफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।

रोशनराज सिंह उइके एकलव्य विद्यालय में कक्षा 9वीं का छात्र है। वह बचपन से ही मेघावी छात्र रहा है इतने कम उम्र में नेशनल खेल में चयन होना विद्यालय व निवास स्थान प्रेमनगर के लिए गर्व की बात है।

युवा महोत्सव कार्यक्रम जिला स्तर में 14 से 15 नवम्बर को आयोजित की गई थी, संभाग स्तर पर 18 नवम्बर से 19 को आयोजित की गई, राज्य स्तर पर 7 नवम्बर से 8 तक व 12 से 13 नवम्बर तक आयोजित था जिसमें उत्कृष्ट खेल खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन नेशनल के लिए किया गया है। नेशनल खेल 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी 15 को आंध्रप्रदेश के लिए रवाना होंगे।

 

और भी

पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, 2 की मौत 4 घायल

 कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, वाहन में लगी आग 2 की मौत 4 घायल

मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले से लगे बेलबहरा में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।   वहीं 4 लोग घायल  जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई और देखते-देखते कार धू-धू कर जलने लगी। तभी एक राहगीर ने फेसबुक लाइव कर लोगों से मदद की गुहार लगाई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में मनेंद्रगढ़ अंबिकापुर मार्ग पर देर रात सूरजपुर से एक कार में सवार लोग कोतमा की ओर आ रहे थे। तभी बेलबहरा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई. इसके बाद कार में आग लग गई और देखते-देखते कार धू-धू कर जलने लगी।

इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला. कार में 6 लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग घायल हैं, जिसे जिला अस्पताल बैकुंठपुर भर्ती कराया गया है।

 

 

और भी

ट्रेलर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत...

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्कूल में ड्यूटीकर साइकिल में घर लौट रहे चपरासी की ट्रेलर की ठोकर से मौत हो गई। घटना के बाद दुर्घटनाकारित ट्रेलर काे छाेड़कर चालक भाग निकला। हरदीबाजार में निवासरत टीकाराम पटेल (52) घर से 5 किमी दूर बहम्नीकाेना के मिडिल स्कूल में चपरासी था। साेमवार की शाम 4 बजे वह स्कूल बंद करके घर लाैट रहा था। करीब 5 बजे वह हरदीबाजार माइनिंग बैरियर के करीब पहुंचा था।

उस दाैरान दीपका से काेयला लेकर बलाैदा की ओर जा रहे ट्रेलर सीजी-12-एपी-2903 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे टीकाराम साइकिल समेत सड़क पर गिर गया। सिर पर गंभीर चाेट लगने से माैके पर ही माैत हाे गई। दुर्घटनाकारित ट्रेलर का चालक घटनास्थल से कुछ दूर आगे वाहन छाेड़कर भाग निकला।

 

घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार पुलिस माैके पर पहुंची। मृतक के शव काे पाेस्टमार्टम के लिए एनसीएच में सुरक्षित रखवाया गया। मामले में दुर्घटनाकारित ट्रेलर काे जब्त करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

 

 

और भी

दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ मांग को लेकर छठे दिन रहा धरने पर

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिवंगत पंचायत  शिक्षक अनुकंपा  संघ का दूसरा संगठन भी रायपुर के बूढ तालाब धराना स्थल पर 6 दिनों से धरने पर हैं। प्रांताध्यक्ष अश्वनी सोनवानी ने बताया कि हमारे संघ को एक ही मांग को लेकर बार-बार धरने पर बैठकर सरकार को बताना पढ़ रहा है कि पंचायत शिक्षक की अनुकंपा नियुक्ति की मांग पूरी नहीं हुई है हम चाहते हैं क़ि सरकार जल्द जल्द हमारी मांग करे। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन गांधीवादी आंदोलन में विश्वास करता हैं। हमारे छत्तीसगढ. के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनी मांग को बार -बार याद दिलाना पढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1998 से 2018 तक पंचायत और नगरीय निकाय में अत्यंत अल्प वेतनमान में कार्यरत शिक्षकों ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सदृढ बनाने का कार्य किया। कार्य के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से संघर्षकाल में हजारों की संख्या में शिक्षकों का निधन हुआ जिसमें से कुछ शिक्षकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति की प्राप्ति हुई और बहुत से अश्रित परिवार हैं जिन्हें अभी तक अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली हैं।

संघ ने कहा कि आरटीई के प्रावधानों के तहत् शैक्षणिक अहर्ता नही होने की बात कहकर आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी गई हैं। अनुकंपा नियुक्ति की राह देखते हुए दिवंगत पंचायत शिक्षक के लगभग 900 आश्रित परिवार हैं जिसकी आर्थिक स्थिति अत्यंत ख़राब है। एैसी स्थिति में जब परिवार में कोई कमााने वाला या घर चलाने, बच्चों का पालन पोषण करने वाला कोई नही है और जिंदगी में जिन्हे    काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। टी. ई. टी. और डी.एड. जैसी डिग्री हासिल करना एैसी स्थिति में फिलहाल संभव नही हैं और इस परिस्थिति में भी नहीं है कि स्वस्थ मानसिकता के साथ पढ़ाई कर सकें।

 

 

और भी

प्रदेश में 17 दिसंबर को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस

 राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर होंगे कई आयोजन

जनता के नाम संदेश देंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 17 दिसंबर को शासन द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन राज्य के सभी गौठानों, सहकारी सोसायटी परिसरों, धान खरीदी केंद्रों, तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्रों, वनोपज प्रबंधन समितियों के कार्यालय स्थलों, सभी जिलों में संचालित हाट-बाजारों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी जाएंगी। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य की जनता के नाम संदेश भी देंगे।

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के आयोजन की जो रूपरेखा तैयार की गई है, उसके अनुसार राज्य के सभी गौठानों में 17 दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे किसानों,  गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों,  जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों के सदस्यों,  राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को आमंत्रित किया जाएगा एवं शासन द्वारा विगत 04 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

दोपहर 3 बजे प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर, धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को आमंत्रित करके शासन की कृषि संबंधी प्रमुख योजनाओं जैसे कि ब्याज मुक्त ऋण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना इत्यादि की जानकारी उन्हें दी जाएगी। प्रदेश के वन क्षेत्रों में इसी दिन सुबह 11 बजे तेंदुपत्ता संग्रहण केन्द्रों एवं वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालय स्थलों पर भी किसानों एवं मजदूरों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सभी जिलों में संचालित हाट बाजार स्थलों में भी लोगों  को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी जाएंगी।

नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर सुबह 11 बजे से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वार्ड के निवासियों को आमंत्रित करते हुए शासन की 4 वर्षों की उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 17 दिसंबर 2018 को कामकाज शुरू किया था। सरकार बनने के दो घंटे के भीतर ही ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने, किसानों का कर्ज माफ करने, सिंचाई कर माफ करने जैसे वादे शासन ने पूरे कर दिए। सरकार ने उस वर्ष 2500 रुपए क्विंटल की दर से 80.37 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की थी। इसके बाद राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत करते हुए किसानों को फसलों पर इनपुट सब्सिडी देने की व्यवस्था की गई। इस योजना के लागू होने के बाद हर साल किसानों की संख्या, खेती के रकबे और धान खरीदी की मात्रा में बढ़ोतरी होती गई। वर्ष 2019-20 में 84 लाख मीटरिक टन, 2020-21 में 92 लाख मीटरिक टन, 2021-22 में 98 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी हुई। इस साल 110 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत चार सालों में अब तक 16,401 करोड़ 45 लाख रुपए की इनपुट सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का दायरा बढ़ाते हुए अब इसमें खरीफ की सभी फसलों, उद्यानिकी फसलों, वृक्षारोपण और कोदो-कुटकी-रागी को भी शामिल कर लिया गया है। अपने कार्यकाल की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने 17 लाख 82 हजार किसानों पर बकाया 9270 करोड़ रुपए का कृषि ऋण माफ कर दिया था। इसी तरह 17 लाख से अधिक किसानों पर वर्षों से बकाया 244 करोड़ 18 लाख रुपए का सिंचाई कर भी दो घंटे के भीतर माफ कर दिया। इसके बाद वर्ष 2018 से जून 2021 तक का 80 करोड़ रुपए का और बकाया सिंचाई कर भी माफ कर दिया गया। इसी तरह सरकार ने अपना एक और वादा पूरा करते हुए बस्तर के लोहंडीगुड़ा में 1707 किसानों की 4200 एकड़ अधिग्रहित भूमि लौटा दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा देते हुए सुराजी गांव योजना की शुरुआत की, इसके अंतर्गत संचालित नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण का आधार बना। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लक्ष्य को भी हासिल किया। न्याय योजनाओं की श्रृंखला की शुरुआत करते हुए राज्य में गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसी योजनाएं भी लागू की गईं। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 2 रुपए किलो में गोबर और 4 रुपए लीटर में गौमूत्र की खरीदी करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना। राज्य में सुराजी गांव योजना के गरवा घटक के तहत निर्मित 9 हजार 619 से अधिक गौठानों में गोधन न्याय योजना के साथ-साथ आजीविका मूलक गतिविधियों की भी शुरुआत की गई, इससे हजारों की संख्या में महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों को रोजगार मिला। रीपा योजना की शुरुआत करते हुए 300 गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में उन्नत किया जा रहा है। वन क्षेत्रों के निवासियों को उनके अधिकार दिलाने के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण दर 2500 रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 4000 रुपए मानक बोरा कर दी गई। इसी तरह समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या 07 से बढ़ाकर 65 कर दी गई। वनक्षेत्रों में लघु वनोपजों के संग्रहण के साथ-साथ उनके वैल्यू एडीशन और प्रसंस्करण के माध्यम से भी सैकड़ों की संख्या में रोजगार के नये अवसरों का निर्माण किया गया।

 
और भी

सीएम भूपेश ने विस अध्यक्ष डॉ. महंत को दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा-  हमारे वरिष्ठ नेता, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष, अग्रज डॉ चरणदास महंत को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। हम सब आपके सुदीर्घ, सुखमय जीवन एवं दीर्घ सेवाकाल की कामना करते हैं।

और भी

आदिवासी संग्रहालय में लगेंगी छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पेंटिंग

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नवा रायपुर में बनने जा रहे आदिवासी संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और जननायकों की आकर्षक पेंटिंग लगेगी। शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कलाकारों की चयनित पेंटिंग का उपयोग किया जाएगा।


राजधानी रायपुर में 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयुक्त सह संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान शम्मी आबिदी ने कलाकारों को संबोधित करते हुए उक्त आशय के विचार व्यक्त किए। इस चित्रकला प्रतियोगिता में 166 कलाकारों ने हिस्सा लिया।

शम्मी आबिदी ने शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों का बहुमूल्य योगदान है। आदिम जाति एवं अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘आदि विद्रोह’ में आदिवासी जननायकों के इतिहास और उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया गया है।

यह चित्रकला प्रतियोगिता दो विधाओं-केनवास पेंटिंग और ड्राईंग सीट पेंटिंग में आयोजित की गई। केनवास पेंटिंग प्रतियोगिता-16 से 25 आयु वर्ग में रूपेन्द्र साहू ने प्रथम, गौरव कुमार ने द्वितीय और दियांशु देवांगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीपक जुर्री, सूर्यकांत भोई, गौरव कुमार पटेल, मुकेश कुंजाम और सतीश साहू ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

केनवास पेंटिंग प्रतियोगिता-25 आयु वर्ग से अधिक में  प्रकाश चंद्र सिंह ने प्रथम, पंकज यादव ने द्वितीय और हरिश कुमार गोंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कु. सुरभी वर्मा, हेमंत कुमार धु्रव, कु. प्रशंसा वर्मा, अजय देशकर,दीपक कुमार शर्मा ने सांत्वना प्राप्त किया।

केनवास पेंटिंग प्रतियोगिता 16 से 25 आयु वर्ग एवं 25 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार रूपये, द्वितीय को 8 हजार रूपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 6 हजार रूपये की सम्मान राशि, प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। सांत्वना पुरस्कार में 5-5 प्रतिभागियों को एक-एक हजार रूपये की सम्मान राशि और प्रमाण पत्र दिया गया।  

ड्राईंग सीट पेंटिंग प्रतियोगिता-12 से 18 आयु वर्ग में उग्रेश बंजारा ने प्रथम, प्रयाग खलखो ने द्वितीय और अमृतांश एस.नाथ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कु. नैन्सी महिलांगे, कु. सानिया कमार, पंकज कुमार नेताम, कु. एस. तान्या देवी और तर्ण कुर्रे ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। ड्राईंग सीट पेंटिंग प्रतियोगिता 18 से 30 आयु वर्ग में गिरजा शंकर साहू ने प्रथम, कु. पुष्पा नेताम ने द्वितीय और पुनाराम निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। त्रिलोक ठाकुर, कु. सुरभि अग्रवाल, अमित अनंत, ओंकेश्वर और प्रेमलाल पाईक ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

ड्राईंग सीट पेंटिंग प्रतियोगिता-12 से 18 आयु वर्ग एवं 18 से 30 आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार रूपये और तृतीय पुरस्कार 2 हजार रूपये की सम्मान राशि, प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। प्रत्येक वर्ग में 5-5 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक-एक हजार रूपये की सम्मान राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अध्यक्ष कला अकादमी छत्तीसगढ़ योगेन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ चित्रकार  हुकुम लाल वर्मा एवं इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के सहायक प्राध्यापक फाईन आर्ट चित्रकला विभाग  संदीप किण्डो शामिल थे। निर्णायक मंडल के  योगेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि सभी कलाकृतियां अपने आप में बेहद खूबसूरत थी। इनमें से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल था।

उन्होंने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अपर संचालक  ए.के. गढ़ेवाल और उपायुक्त  प्रज्ञान सेठ ने भी संबोधित किया।
 
और भी

लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुर्ग के एकेबी इंजीनियरिंग के प्रोपराईटर से 58.50 लाख रुपए का ठगी करने वाला आरोपी सी.पी.डी.एल सर्विसेज प्रा.लिमिटेड फर्म के निदेशक देव सिन्हा उर्फ वकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमे संलिप्त आरोपी सूरज विश्वकर्मा अभी फरार है, उसकी भी गिरफ्तारी करने के लिए पतासाजी पुलिस कर रही है।

खबरें और भी : मेडिकल कॉलेज में दाखिला के नाम पर 35 लाख की ठगी

अनिल कुमार बंछोर ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज करया कि उसका भिलाई दुर्ग में ए के बी इंजीनीयरिंग नाम से रजिस्टर्ड फर्म है तथा वह पेशे से इंजीनियर है। प्रार्थी का टिकरापारा क्षेत्र के रियो कॉम्प्लेक्स स्थित सी.डी.पी.एल सर्विसेज प्रा. लिमिटेड के निदेशकों सूरज विश्वकर्मा एवं देव सिन्हा से जिला-कोरिया छत्तीसगढ़ में ऑप्टिकल फाईबर केबल बिछाने (1000 किमी. 225 रूपये प्रति मीटर) की दर से 22 करोड़ 50 लाख रूपये का अनुबंध दिनांक 21.10.2020 को हुआ था जिसके अनुसार प्रार्थी द्वारा 18,00,000/- रूपये सिक्युरिटी डिपोजिट किया गया था।

प्रार्थी द्वारा उक्त अनुबंध अनुसार लगभग 40,50,000/- का कार्य करने के पश्चात् किये गये कार्य के भुगतान करने की बात कही गई। जिस पर उक्त फर्म सी.डी.पी.एल सर्विसेज प्रा. लिमिटेड के निदेशकों द्वारा किये गये कार्य का भुगतान न करते हुए प्रार्थी को गोलमोल जवाब देने के साथ-साथ प्रार्थी के द्वारा फोन करने पर फोन रिसीव नही किया जाने लगा। इस प्रकार उक्त फर्म के निदेशक सूरज विश्वकर्मा एवं देव सिन्हा द्वारा प्रार्थी के साथ कुल 58,50,000/- रूपयों का ठगी किया गया।

खबरें और भी : करोड़ो की ठगी करने वाला फर्जी वकील गिरफ्तार

जिस पर आरोपियों कि विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 755/22 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना की जानकाीर मिलते ही इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा अतिरित पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक अमित बेरिया को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी देव सिन्हा उर्फ वकील निवासी रायपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपी देव सिन्हा उर्फ वकील द्वारा सूरज विश्वकर्मा निवासी रायपुर के साथ मिलकर उक्त ठगी की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी देव सिन्हा उर्फ वकील को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही की गई।

 

और भी

सीएम भूपेश बघेल हेलीपेड से बसना के लिए रवाना

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से महासमुंद जिले के ग्राम गोपालपुर के लिए रवाना हो गए है ।

मुख्यमंत्री आज बसना विधानसभा के ग्राम गोपालपुर और ग्राम पिरदा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। बसना में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण एवँ शिलान्यास करेंगे तथा प्रतिनिधि मंडलों से भी करेंगे मुलाकात।

 

 

और भी

गौठानों में सभी आवश्यक पंजियों का संधारण अनिवार्य रूप से करें : कलेक्टर

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गोधन न्याय योजना के तहत जिले के गौठानों में पशुपालकों से गोबर खरीदकर उससे वर्मी खाद तैयार करने तथा उसका विक्रय किया जा रहा है। इसके क्रियान्वयन की समीक्षा करने कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने संबंधित अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी सक्रिय गौठानों में गोबर खरीदी में तेजी लाने के साथ-साथ सभी जरूरी पंजी जैसे वर्मी उत्पादन, गोबर खरीदी, आगंतुक एवं निरीक्षण पंजी आदि का संधारण अनिवार्य रूप से करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही सभी आय-व्यय का ब्यौरा स्पष्ट तौर पर करने के लिए कहा। बैठक में उन्होंने सभी विकासखण्ड में स्थित सक्रिय गौठानों में गोबर खरीदी, कम्पोस्ट निर्माण और विक्रय की सिलसिलेवार जानकारी ली।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में  सुबह 9.30 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने नगरी विकासखण्ड में स्थित गौठानों औसत से कम गोबर खरीदी पर असंतोष प्रकट करते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण गोबर बेचने को तैयार हैं किन्तु उनसे नियमित रूप से गोबर नहीं खरीदा जा रहा। कलेक्टर ने गोबर बेचने में रूचि लेने वाले पशुपालकों का पंजीयन कर उनसे तत्काल गोबर खरीदने के निर्देश जनपद पंचायत नगरी के सी.ई.ओ. को दिए। साथ ही यह भी कहा कि अगर किसी गौठान का समूह सक्रिय नहीं है तो उसे बदलकर गोबर खरीदें।

उन्होंने कहा कि गत सप्ताह नगरी ब्लॉक के 27 गौठानों में औसत से भी कम गोबर की खरीदी हुई है, जो उचित नहीं है। इसके अलावा ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में स्थित सक्रिय गौठानों में गोबर खरीदने के साथ-साथ वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और उसके विक्रय में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका महोबिया ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के तहत चयनित गौठानों में जल्द से जल्द कार्य प्रारम्भ कराने और आयमूलक गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी और मछलीपालन विभाग के अधिकारियों को दिए।

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 367 सक्रिय गौठान हैं जिनमें धमतरी विकासखण्ड में 95, कुरूद में 114, मगरलोड में 72 तथा नगरी विकासखण्ड में 78 गौठान शामिल हैं। इनमें 311 ग्रामीण क्षेत्र में और 48 आवर्ती चराई गौठान हैं। इसी प्रकार नगरीय निकायों में कुल 08 गौठान हैं जिनमें नगर निगम धमतरी में 03 तथा शेष पांचों नगर पंचायतों में एक-एक गौठान स्थापित हैं। यह भी बताया गया कि योजना की शुरूआत से अब तक कुल 4 लाख 67 हजार 886 क्विंटल गोबर खरीदकर 84 हजार 927 क्विंटल वर्मी खाद उत्पादित कर 61 हजार 901 क्विंटल खाद का विक्रय क्रिया जा चुका है।

इसी तरह धमतरी विकासखण्ड के भटगांव और सारंगपुरी गौठान में गोमूत्र क्रय किया जा रहा है। इन गौठानों में अब तक कुल 2185 लीटर गोमूत्र खरीदा जा चुका है जिसका मूल्य 8740 रूपए है। इसके अलावा जिले के 215 गौठानों में बाड़ी विकास, 15 में सब्जी उत्पादन, 50 में बकरीपालन, 63 में मुर्गीपालन, 39 में मछलीपालन, 87 में मशरूम उत्पादन तथा शेष 80 में विभिन्न प्रकार की आयमूलक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बैठक में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक सहित कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मछलीपालन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

 

 

और भी

ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई, दो सटोरिए गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को सिविल लाईन पुलिस और एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने अंजाम दिया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाईल फोन, नगदी रकम और सट्टा का हिसाब जब्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अज्ञात सटोरियों द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से ऑन-लाईन सट्टा खिलाने हेतु वेबसाईट का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है एवं उनके द्वारा लोगों को ऑन-लाईन सट्टा खेलने हेतु आई.डी. भी उपलब्ध कराया जा रहा है। सूचना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, थाना प्रभारी सिविल लाईन एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सोशल मीडिया एप में ऑन-लाईन सट्टा का प्रचार-प्रसार करने एवं सट्टा खिलाने हेतु आई.डी. उपलब्ध कराने वाले अज्ञात सटोरियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त संबंध में कार्य करना प्रारंभ किया गया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की साईबर विंग द्वारा तकनीकी विश्लेषण के दौरान पाया गया कि अज्ञात सटोरियों द्वारा raipurbook.in वेबसाईट के माध्यम से लोगों को आई.डी. उपलब्ध कराकर सट्टा का संचालन किया जा रहा है। जिस पर साईबर विंग द्वारा raipurbook.in वेबसाईट के संबंध में जानकारी एकत्र किया जाकर उक्त वेबसाईट में लिंक मोबाईल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। प्राप्त मोबाईल नंबरों का पुनः विश्लेषण करने पर पाया गया कि मोबाईल नंबर जिला महासमुंद के बागबहरा में 02 अलग -अलग व्यक्ति जो बागबहरा के निवासी है, के द्वारा संधारित किया जाकर लोगों को ऑन-लाईन सट्टा खिलाने हेतु वेबसाईड के माध्यम से आई.डी. उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम महासमुंद के बागबहरा रवाना होकर दोनों व्यक्तियों की पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अभिषेक शर्मा एवं कुशवंत छाबड़ा निवासी बागबाहरा महासमुंद का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके मोबाईल फोन की जांच करने पर दोनों के मोबाईल फोन के नंबर raipurbook.in वेबसाईट में लिंक होना पाये जाने के साथ ही वेबसाईट में दिखने वाले अन्य मोबाईल नंबर भी उनके मोबाईल फोन में पाये गये। पूछताछ में दोनों सटोरियों ने बताया कि उनके द्वारा उक्त वेबसाईट को हैदराबाद की एक निजी कंपनी आकृति वेब साफ्टवेयर से बनवाया गया है तथा उनके द्वारा 03 दिवस पूर्व ही ऑन लाईन सट्टा खिलाना प्रारंभ किया गया था।

रायपुर पुलिस को उक्त संबंध में सूचना प्राप्त होते ही ऑन लाईन सट्टा संचालन करने वाले दोनों संचालकों को पकड़ा गया तथा सटोरियों द्वारा सोशल मीडिया के जिन प्लेटफार्मो में उक्त वेबसाईट के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा खिलाने प्रचार-प्रसार किया जा रहा था, उन संबंधित प्लेटफार्मो के कंपनी को उक्त वेबसाईट के प्रचार-प्रसार को बंद करने ई-मेल किया गया है तथा वेबसाईट बनाने वाली हैदराबाद की कंपनी को भी इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। दोनों सटोरियों द्वारा ऑन - लाईन सट्टा का पूरा नेटवर्क महासमुन्द के बागबाहरा से संचालित किया जा रहा था। दोनों सटोरियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 779/22 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 19,500 रूपये एवं सट्टा का हिसाब जप्त कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
अभिषेक शर्मा पिता प्रदीप शर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी मेन रोड बागबाहरा, मकान नं0 34 जिला महासमुन्द।
कुशवंत छाबड़ा पिता स्व निरंजन सिंग छाबड़ा उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नं0 09 कर्रा पारा बागबाहरा जिला महासमुन्द।

और भी

जब सरकारी अस्पताल के बिस्तर पर आराम फरमाते दिखा लावारिस कुत्ता, देखें वीडियो...

 बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आम इंसानों के लिए सरकारी हॉस्पिटल में बेड मिल पाना मुनासिब नहीं हो पाता । मगर एक ऐसा ही दृश्य शासकीय हॉस्पिटल में देखने को मिला है जहाँ एक लावारिस कुत्ता बेड  में आराम फरमाते नजर आया।

दरअसल यह मामला बिलाईगढ़ के सारंगढ़ में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां एक लावारिस कुत्ता बड़े ही आराम से बेड पर अपनी नींद पूरी कर रहा है। मगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारीयों की नजर इस पर नहीं पड़ी। जिसे यदि हम विडंबना कहे या सरकारी अस्पताल का दुर्भाग्य तो भी गलत नहीं होगा। जहां मरीजों को उनके इलाज के लिए बेड सही समय पर नहीं मिल पाता ऐसे में यह नजारा सरकारी सिस्टम पर कई बड़े सवाल खड़े होने लगते है। इसे यहां के जिम्मेदार अधिकारी या ड्यूटी पर तैनात कर्मचारीयों की घोर लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है।

इधर इस मामलें में हमारी टीम ने जब स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ आर एल सिदार से फोनकर जानकारी हासिल करना चाहा तो उनके द्वारा इस मामलें में कुछ भी नहीं कहने की बात करके अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

और भी

भेंट-मुलाकात : विधानसभा बसना, ग्राम गोपालपुर

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भेंट मुलाकात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई गयी हैं, ताकि हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो।

हम विधानसभा में नीति-कानून बनाते हैं, उसका क्रियान्वयन हो रहा या नहीं पता करने आये हैं। उन्होंने कहा कि हम हितग्राहियों से मिलकर सुख-दुख के गोठ करते हैं और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हैं।

 

 

और भी

भाजपा आरक्षण विधेयक पर साइन रूकवाने जाती है राजभवन : कांग्रेस

भाजपा क़ी आदिवासी आरक्षण पर चिन्ता मात्र भानुप्रतापपुर उपचुनाव तक, चुनाव खत्म- चिंता खत्म

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर होने में राजभवन में हो रही देरी पर बयानबाजी कर रहे भाजपा नेताओं पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की आदिवासी आरक्षण बहाली की चिंता मात्र भानूप्रतापपुर उपचुनाव तक था।  उपचुनाव में करारी हार के बाद भाजपा की आरक्षण बहाली की चिंता की पोल खुल गई है। अब भाजपा नेता राजभवन जाकर आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नही करने की मांग करते है। न्यायालय के फैसले के बाद कम हुई आदिवासी आरक्षण की बहाली की मांग को लेकर 15 अक्टूबर को भाजपा के नेता एकात्म परिसर से राजभवन मार्च किए थे। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश के आदिवासी ओबीसी एससी और ईडब्ल्यूएस वालों को आरक्षण का कानूनी अधिकार दे रही है आदिवासी वर्ग के 32 प्रतिशत आरक्षण की बहाली हो रही है तब भाजपा के नेता एकात्म परिसर के भीतर बैठकर विधेयक में हस्ताक्षर ना हो इसके लिये भाजपा नेता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल भेजकर विधेयक पर हस्ताक्षर रूकवाने का षडयंत्र रच रहे है। भाजपा नेताओं का यह आरक्षण विरोधी चरित्र आरक्षित वर्गो के आगे बेपर्दा हो गया है। अब आरक्षित वर्ग समझ गया कि आखिर पूर्व रमन सरकार ने अपने आरक्षण विरोधी मंसूबे को पूरा करने के लिये 32 प्रतिशत आरक्षण का आधार बताने गठित नंनकीराम कमेटी का जिक्र न्यायलय में दिये गये हलफनामा में नही किया था। न्यायलय के समक्ष नंनकीराम कंवर कमेटी एवं सीएस के अध्यक्षता में गठित 32 प्रतिशत आरक्षण का आधार बताने वाले रिपोर्ट को भी आरक्षण विरोधी षडयंत्र के तहत ही प्रस्तुत भी नही किया। पूर्व रमन सरकार ने एक ओर जहां आदिवासी समाज को गुमराह किया था दूसरी ओर 32 प्रतिशत के आधार बताने के मामले में न्यायलय को भी अंधेरे में रखा था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र में मोदी भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरा देश ने देखा है किस प्रकार से राजभवन के कार्यों में भी केंद्र सरकार अनैतिक रूप से दबाव डालती हैं। महाराष्ट्र गोवा मध्य प्रदेश की राजभवन कि घटना किसी से छुपी नहीं है किस प्रकार से राजभवन राजनीति का अखाड़ा बन गया था वही स्थिति छत्तीसगढ़ में भी उत्पन्न हो रही है ऐसा लगता है कि केंद्र की भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ के आदिवासी आरक्षण विधेयक को रुकवाने में तुली हुई है और भाजपा के नेता यहां राजनीतिक बयानबाजी कर उस षड्यंत्र से जनता का पर्दा हटाने में लगे हुए हैं।

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का चरित्र आदिवासी ओबीसी एससी और ईडब्ल्यूएस वर्गों के बीच उजागर हो चुका है पूर्व रमन सरकार के दौरान आदिवासी वर्ग को 32 प्रतिशत आरक्षण दिया गया तब एससी वर्ग के आरक्षण में 4 प्रतिशत की कटौती किया गया और दो वर्गों के बीच में विवाद उत्पन्न कर आरक्षण को खत्म करने का षड्यंत्र रचा गया। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार सभी वर्गों को उनके जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दे रही है तो कहीं ना कहीं भाजपा को इसे पीड़ा हो रही है क्योंकि आर एस एस और भाजपा के नेता कई बार सार्वजनिक मंचों से आरक्षण को खत्म करने की बात कर चुके हैं।

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल को 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर बिना शंका के हस्ताक्षर करना चाहिए राज्य सरकार ने सभी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार कर 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को विधानसभा में पास करवाया है और उसे सुरक्षा कवच देने के लिए लोकसभा के नौवीं अनुसूची में शामिल करने का भी संकल्प पारित किया है लोकसभा के नौवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए भेज भी दिया गया है ऐसे में राज्यपाल महोदय जी को प्रदेश के आदिवासी ओबीसी एससी और पुलिस वालों के हित में तत्काल इस विधेयक पर साइन करना चाहिए।

 

 

और भी