छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में बनने वाले ‘गांधी सेवा ग्राम‘ स्थल का किया निरीक्षण

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर में महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप बनने वाले ‘गांधी सेवा ग्राम‘ स्थल का निरीक्षण किया। नवा-रायपुर में बनने वाले सेवा ग्राम के लिए 75 एकड़ की जमीन चिन्हांकित की गई है। इसे ग्रामीण परिवेश के रूप में विकसित किया जाएगा। 


गौरतलब है कि लोक सभा सांसद श्री राहुल गांधी ने 3 फरवरी 2022 को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में गांधी सेवा ग्राम की आधारशिला रखी थी। सेवा ग्राम में छत्तीसगढ़ की परंपरागत ग्रामीण भवन शैली की झलक दिखेगी। निर्माण कार्यों में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग होगा। यहां की सड़के भी ग्रामीण परिवेश के अनुरूप होंगी। सेवा ग्राम तक पूरा क्षेत्र हरियाली से भरपूर रहेगा। सेवा-ग्राम के निर्माण में मिट्टी, चूना, पत्थर जैसी प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करते हुए किया जाएगा। सेवाग्राम में गांधीवादी सिद्धांतों, ग्रामीण कला और शिल्प के केंद्र विकसित किए जाएंगे, जहां अतिथि विषय-विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। यहां छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं को प्रोत्साहन साथ ही वहां वृद्धाश्रम तथा वंचितों के लिए स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे। बुजुर्गों को दूसरा घर देकर और वैचारिक आदान-प्रदान की सुविधा होगी। साथ ही विजिटर्स सेंटर और गांधी के सिद्धांतों को स्मरण करने का केंद्र होगा।

सेवा ग्राम में छत्तीसगढ़ की विशिष्ट कला और शिल्प कला भी दिखेगी। यहां के विभिन्न कार्यों बस्तर, रायगढ़ और अन्य जिलों में बेल मेटल, लौह, टेराकोटा, पत्थर, कपड़े और बांस का उपयोग करके विभिन्न कलात्मक वस्तुओं से सजाया जाएगा।‘गांधी सेवा ग्राम‘ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आत्मनिर्भर-ग्राम की कल्पना को साकार करने के लिए सभी प्रकार के कारीगरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री धनेन्द्र साहू, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती किरण कौशल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
और भी

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी

राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों ने सराहा 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने 4 साल की गौरवमयी यात्रा पूरी कर ली है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इसे गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास छत्तीसगढ़ सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का अवलोकन स्कूली बच्चे के साथ-साथ नागरिकों ने भी किया और इसकी सराहना की। 

छत्तीसगढ़ कॉलेज के बी.ए.फाइनल में पढ़ने वाले भरत मनहर ने बताया छत्तीसगढ़ सरकार ने गांव गरीब और किसानों को लाभान्वित करने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की है और इन योजनाओं का लाभ भी किसानों एवं अन्य हितग्राहियों को मिल रहा है। बेमेतरा जिले के पंडित जवाहरलाल नेहरू विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संदीप आहिरे ने बताया कि शासन की योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार होने से लोगों में शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिल रहा है। 

प्रदर्शनी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना आदि योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है।

और भी

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा-2022: अब 210 पदों पर होगी भर्ती

 (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इसमें डीएसपी के पदों को शामिल किया गया है। इस बार नायब तहसीलदार के 70 पोस्ट पर भर्ती होगी। सीजीपीएससी ने पदों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर तक किए जा सकते हैं। सिविल सेवा-2022 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को होगी। अधिक जानकारी के लिए की CGPSC की https://psc.cg.gov.in/ अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अवलोकन कर सकते है।

और भी

रायपुर के बीटीआई मैदान में 15 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक क्षेत्रीय सरस मेला

 ’बिहान’ द्वारा आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला में दस राज्य ले रहे हैं हिस्सा, स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित प्राकृतिक उत्पादों की होगी प्रदर्शनी व बिक्री

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गठित महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय के लिए रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई मैदान में 15 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन किया गया है। 11 दिनों तक चलने वाले इस मेले में छत्तीसगढ़ के साथ ही कई राज्यों के ग्रामीण समुदायों द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री और प्रदर्शन किया जाएगा। मेला में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के फूड स्टॉल में लोग स्थानीय व्यजंनों का लुत्फ उठा सकेंगे।

क्षेत्रीय सरस मेला में असम, गुजरात, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण समुदायों द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट उत्पाद भी प्रदर्शनी-सह-विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। मेलास्थल में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। 'बिहान' के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं तथा प्रदेश के गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में काम कर रहे समूहों द्वारा उत्पादित व निर्मित प्राकृतिक उत्पादों के प्रोत्साहन और विक्रय के लिए आयोजित इस मेला में लोग प्रतिदिन सवेरे दस बजे से रात दस बजे तक प्रदर्शनी, खरीदी, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों तथा सांस्कृतिक संध्या का आनंद ले सकेंगे।

राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गांवों की समृद्धि और रोजगार के लिए संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन - 'बिहान' योजना के अंतर्गत इस क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला में 'बिहान’ के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गठित महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित कई विशिष्ट जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-विक्रय की व्यवस्था रहेगी। कोसा, सिल्क, खादी, हैण्डलूम, बैलमेटल, टेराकोटा, बांस, काष्ठ शिल्प इत्यादि उत्पाद बिक्री और प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से रसायन मुक्त विशेष उत्पादों जैसे सुगंधित चावल, ब्लैक राइस, मसाले, तेल, वनोपज आधारित दुर्लभ उत्पाद, शहद इत्यादि की मेला में बिक्री की जाएगी।

और भी

किसान हितैषी योजनाओं से खुशहाल हैं, छत्तीसगढ़ के अन्नदाता: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

किसानों को कृषि उपजों का मिल रहा सर्वाधिक मूल्य

महासमुंद में होगा एथलेटिक और फुटबाल ग्राउण्ड का निर्माण

महासमुंद में अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की स्थापना की घोषणा 

महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद विधानसभा के  शेर गांव भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार लोगों के विश्वास के साथ आई है, हमने शपथ लेते ही पहले फ़ैसले में किसानों का ऋण माफ़ किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी ने हमें 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी, जिसे हमने 10 घंटे के अंदर ही पूर्ण किया। लोगों का विश्वास हमारे साथ है, जिसका परिणाम है कि विधानसभा में हमारी संख्या 71 है। अभी तक छत्तीसगढ़ में 3 चौथाई बहुमत वाली सरकार नहीं बनी है। 17 दिसम्बर को हमारी सरकार के 4 साल पूरे हो रहे हैं। कोरोना काल में 2 साल बीत गया लेकिन हमारा हौसला कमजोर नहीं हुआ। किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। हमने किसानों को कृषि उपजों का सर्वाधिक मूल्य दिया। प्रदेश में तिलहन, दलहन और कोदो-कुटकी की भी ख़रीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। किसानों को सभी न्याय योजनाओं की किश्त समय पर मिल रही है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च से पहले उनके खाते में अंतरित कर दी जाएगी। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से हमारे अन्नदाता खुशहाल है।

मुख्यमंत्री ने किसानों से पैरादान की अपील करते हुए जिले के लोगों को बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि पैरा जलाने से जमीन की उर्वरता समाप्त हो रही है और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या भी बढ़ रही है, जिससे पूरी दुनिया परेशान है। बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन हो रहा है, इसलिए पैरा नहीं जलाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरा मवेशियों के काम आएगा, जिससे गौ माता और धरती माता की सेवा होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल से बात करते हुए किसान विजय चंद्राकर ने बताया कि उनकी 30 एकड़ जमीन है। कर्ज माफी के दौरान उनका लगभग ढाई लाख रुपए का कर्जा माफ हुआ है और बचे हुए पैसों से खेत को विकसित किया है। अब उद्यानिकी फसलों की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीण श्री चैन सिंह ने बड़े रोचक अंदाज में चर्चा करते हुए बताया कि राज्य शासन की कल्याणकारी योजनों से किसानों के जीवन में सुधार आया। मुख्यमंत्री ने श्री चैन सिंह को हेलीकॉप्टर में सपत्नी घुमाने के लिए आमंत्रित भी किया।

बिरकोनी से आई श्रीमती बिमला साहू ने बताया कि उनके घर में 7 सदस्य हैं, उन्हें 35 किलो चावल और नमक निःशुल्क मिलता है। शक्कर एक किलो 17 रूपए में लेते हैं। लेकिन मिट्टी तेल 105 रूपये प्रति लीटर की दर से मिलता है, जो बहुत महंगा है और गैस सिलेंडर महंगा होने के कारण उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि मिट्टी तेल और गैस सिलेंडर की कीमत केंद्र सरकार तय करती है। श्रीमती पुष्पा पाठक ने बताया कि उनका समूह वर्मी कम्पोस्ट बनाता है। समूह के द्वारा अब तक एक लाख 80 हजार रूपए का केंचुआ खाद बेचा जा चुका है और समूह के सदस्यों द्वारा केचुआ का भी विक्रय किया जा रहा है। उससे हुई बचत से उन्होंने गाड़ी भी खरीदी है। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताते हुए समूह के लिए शेड देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री से बात करते हुए गोधन न्याय योजना की लाभान्वित हितग्राही मंजू यादव ने बताया कि मेरे यहां 60-70 गाये हैं एक क्विंटल दूध होता है, 6 लाख का गोबर बेचा है। योजना का लगातार लाभ मिल रहा है। इससे हुई आय से बाइक और गहने भी खरीदी हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा महासमुंद विधानसभा के ग्राम शेर में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं:-

 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम शेर में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। जिनमें ग्राम शेर में विद्युत उप केन्द्र की स्थापना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, हायर सेकेंडरी स्कूल के लिये भवन का निर्माण, महासमुंद में अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की स्थापना, महासमुंद में स्वामी आत्मानंद स्कूल जाने हेतु रोड़ निर्माण, महासमुंद में एथलेटिक और फुटबाल ग्राउण्ड का निर्माण और जामली से सिरगिडी तक डामरीकरण (3 कि.मी) सड़क निर्माण शामिल हैं।

और भी

फ्लाईओवर हादसे में परिजनों को खो चुकी बच्ची को कंपनी देगी मुआवजा, कंपनी की लापरवाही से गई परिजनों की जान

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने परिजनों को खो चुकी अन्नू देवांगन की पढ़ाई लिखाई एवं अन्य जरूरतों के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी रायल इंफ्रा पंद्रह लाख रुपए की राशि प्रदान करेगी। 

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने इस संबंध में कंपनी के प्रबंधन से चर्चा की और उन्हें बच्ची की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने कहा। अधिकारियों ने प्रबंधन से कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण की अनुबंध शर्तों में सुरक्षा संबंधी सभी बातों का पूरा ध्यान रखना शामिल था। कंपनी ने इस पर लापरवाही की जिससे यह गंभीर हादसा हुआ। 

 

इस हादसे में बच्ची ने अपने माता-पिता को खो दिया और अब उसके सामने परवरिश की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। इसके लिए उसके परवरिश का खर्च कंपनी उठाये। इस पर चर्चा के पश्चात प्रबंधन ने पंद्रह लाख रुपए की राशि प्रदान करने की बात कही।

कंपनी प्रबंधन गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और एसपी डा. अभिषेक पल्लव की उपस्थिति में पंद्रह लाख रुपए की राशि का बिटिया का चेक परिजनों को प्रदान करेगा।

 

 

और भी

राज्यपाल पर बेवजह दबाव बना रही है भाजपा : भूपेश बघेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश में आरक्षण मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा के दबाव में आकर राज्यपाल आरक्षण  विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं कर रही हैं।


मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्यपाल अनुसुईया उईके तुरन्त हस्ताक्षर करने वाली थीं, वो अब किंतु-परंतु कर रही हैं। राज्यपाल भोली महिला हैं, निश्छल हैं, आदिवासी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्यपाल पर दबाव बना रही है। इनके कई मुंह हैं, एक बोलता है, 70 दिन तक क्या करते रहे? दूसरा बोलता है इतनी जल्दी लाने की क्या जरूरत ?

 
 
 

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि विधानसभा से विधेयक पारित हुआ है, तुरन्त लागू होना चाहिए। रोका नहीं जाना चाहिए। हस्ताक्षर होकर जब तक हमारे पास नहीं आएगा, हम आगे काम कैसे करेंगे। प्रदेश की जनता के साथ मजाक बना कर रखे हैं। बता दें कि इसके पहले राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा था कि आरक्षण विधेयक पर परीक्षण के बाद हस्ताक्षर किया जाएगा। विधेयक का परीक्षण करने और सचिवालय से लीगल एडवाइजर के बाद सोमवार तक इस पर हस्ताक्षर करुंगी। लेकिन अब भी आऱक्षण बिल पर मामला अटका हुआ है।

 

 

 

और भी

भाजपा का हर कार्यकर्ता है आरक्षण विरोधी : बघेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर पर जमकर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक पर आरक्षण विरोधी होने का आरोप भी लगाया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खल्लारी विधानसभा में भेंट-मुलाकात के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने भाजपा और अजय चंद्राकर को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, भाजपा आरक्षण विरोधी है। 

 

बघेल ने मीडिया से कहा कि अजय चंद्राकर के विधानसभा का बयान निकाल कर देख लिजिए उन्होंने कहा है कि मैं पार्टी से बंधा हुआ हूं नहीं तो मेरे व्यक्तिगत विचार है कि मैं आरक्षण के विरोधी हूं। यही हाल भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता का है सभी आरक्षण के विरोधी है।

और भी

छत्तीसगढ़ में प्रिकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 75 लाख पार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 75 लाख को पार कर गई है। प्रदेश में अब तक (13 दिसम्बर तक) 75 लाख दो हजार 191 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए प्रिकॉशन डोज ले लिया है।

इनमें 18 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग के 57 लाख से अधिक तथा 18 लाख दो हजार 115 स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के नागरिक शामिल हैं।

प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए अब तक कुल पांच करोड़ तीन लाख 22 हजार 782 टीके लगाए गए हैं।

इनमें से दो करोड़ 24 लाख 66 हजार 766 टीके पहली खुराक के तौर पर, दो  करोड़ तीन लाख 53 हजार 825 टीके दूसरी खुराक के रूप में और 75 लाख दो हजार 191 टीके प्रिकॉशन डोज के तौर पर लगाए गए हैं।

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 94 प्रतिशत लोगों को कोरोनारोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

और भी

सौम्या चौरसिया को 23 दिसम्बर तक भेजा जेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विशेष पीएमएलए कोर्ट ने बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया को 23 दिसम्बर तक न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। 

निदेशालय ने मनी लांड्रिंग और कोयले पर लेवी वसूली के मामले में चौरसिया की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आज को तीसरी बार कोर्ट में पेश किया जहाँ विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने ईडी को दस दिन की रिमांड दे दी है। 

बता दें कि इससे पहले उपसचिव सौम्या चौरसिया, आइएएस समीर बिश्नोई, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी समेत पांचों आरोपितों की 152.31 करोड़ रुपये की 91 संपत्ति कोर्ट ने अटैच कर दी है।

यह कार्रवाई 25 रुपये प्रति टन कोयले पर कमीशन (सरकारी एक्सटार्शन) मामले में की गई है। ईडी ने शनिवार को पांचों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया।

सुनवाई के बाद चारों आरोपितों बिश्नोई, सूर्यकांत, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को 13 जनवरी तक के लिए जेल भेज दिया गया। वहीं सौम्या चौरसिया की चार दिन की ईडी रिमांड स्वीकृत की गई है।

 

 

और भी

1 लाख रूपए के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

 सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 1 लाख रूपए के इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। 

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सली लिंगा दरभा डिवीज़न ने सीएनएम सदस्य और तेलम रेंज समिति सीएनएम अध्यक्ष के रूप में सक्रिय था। लिंगा साल 2010 से 2012 तक संघम सदस्य, 2013 से 2017 तक सीएनएम सदस्य और 2018 से अबतक सीएनएम अध्यक्ष के रूप में कार्यरत था।

 

और भी

कानून के रखवालों पर भी हाथ डालने से नहीं डर रहे भाजपाई : कांग्रेस

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कवर्धा में भाजपा के द्वारा शांति व्यवस्था को भंग करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरी तथा भाजपा सहित पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह का पुतला जलाया। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री पर अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए गुंडागर्दी करवाकर कवर्धा का शांत माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।


सैकड़ों कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पुतला दहन कार्यक्रम सिग्नल चौक में कबीरधाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलकंठ (नीलू) चंद्रवंशी के नेतृत्व में किया। 6 दिसंबर को भाजपा के प्रदर्शन के दौरान अनुसूचित जाति के पुलिस आरक्षक के साथ धक्का मुक्की कर अश्लील गाली देने वाले भाजपा के सौरभ सिंह के बचाव में पूरी भाजपा के सामने आने के विरोध में कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सौरभ सिंह के खिलाफ पुलिस आरक्षक के साथ हुई घटना के मामले में कवर्धा के कोतवाली थाने में अपराध दर्ज किया गया है। सौरभ सिंह को फरार बताया गया है जिसकी पैरवी भाजपा के नेतागण कर रहे हैं।



पुतला दहन कार्यक्रम में नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए दिन रात कार्य कर रही है। कवर्धा सहित पूरे कबीरधाम जिले में कवर्धा के विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  मोहम्मद अकबर राज्य सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहना रहे हैं।कवर्धा वी कबीरधाम का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजना से सभी वर्गों के लोगों को लाभ हुआ है।छत्तीसगढ़ सरकार अपनी योजनाओं से अलग अलग वर्गों के लोगों के जेब में पैसे डाल रही है।छत्तीसगढ़ के मजदूर,किसान, नौजवान, गरीब वर्ग, महिला,व्यापारी,, छोटे दुकानदार सभी लोग खुश हैं।भूपेश बघेल सरकार,कांग्रेस पार्टी और मोहम्मद अकबर की लोकप्रियता से भारतीय जनता पार्टी के लोग बौखला गए हैं, विचलित हो गए हैं। मुद्दा विहीन भारतीय जनता पार्टी कवर्धा में उलूल जुलूल हरकतें कर कवर्धा की शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रही है। इससे आम जनता परेशान हो रही है।

प्रदर्शन में सभी प्रमुख  कांग्रेसजन हुए शामिल
कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप सेजिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ईश्वर शरण वैष्णव,कवर्धा कृषि मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री योगी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्चंद्रभान कोसले,विधानसभा अध्यक्ष  वाल्मीकि वर्मा, तेजस्वी चंद्रवंशी सेवादल के जिला अध्यक्ष मुकेश झारिया,राजीव गांधी युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक  मनीष शर्मा, शहर कांग्रेसअध्यक्ष मोहित महेश्वरी, विधानसभा समन्वयक विकास केसरी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्रवंशी,पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष  महेंद्र कुंभकार,पंडरिया नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान,बोडला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, कवर्धा शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रानू दुबे, तारिणी ठाकुर, रोशनी मेरावी, श्रीमती चंद्राकर जी, कवर्धा कृषि मंडी उपाध्यक्ष चोवा साहू ,बोडला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पीतांबर वर्मा, सहसपुर लोहारा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामचरण पटेल,श्शेष नारायण बैस, सुमन सिंह धुर्वे,सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष अमर वर्मा , अमित अवस्थी, रामफल कौशिक, जोहान खांडे,राजू तिवारी, जमीन खान, भीषण तिवारी, उत्तरा चंद्राकर, अशोक सिंह, राजेंद्र मारकंडे, भोला चंद्रवंशी, घनश्याम साहू, गोपाल चंद्रवंशी ,प्रशांत परिहार ,कन्नू नामदेव,टीकम शर्मा, गोरे चंद्रवंशी,मनीष चंद्रवंशी, आनंद ऑग्रे,शरद बांगली,अंकित चौबे,नीरज चंद्रवंशी सत्येंद्र वर्मा मणिकांत त्रिपाठी जितेन ठाकुर, विजय पांडे ,लक्की कादरी ,विजय वैष्णव, भीकम कोसले, नरेंद्र देवांगन, सुनील साहू,विक्की वर्मा, पंचू कोसरिया,अजीत साहू ,रोहित चंद्रवंशी कपिल श्रीवास ,गोवर्धन यादव, झम्मन चंद्रवंशी, उमेश चंद्रवंशी, तुलसी पटेल, संतोषी साहू, दयाराम खुसरो, मनोज दुबे, हुकुम सिंह हीमलेश निर्मलकर, क्लेश चंद्रवंशी, कौशल कौशिक, राहुल सिन्हा ,कन्नू सोनी , जलेश यादव भूपेंद्र राजपूत, कृष्णा साहू ,लेखा राजपूत, संजय चंद्रवंशी विशाल तिवारी ,अजय गुप्ता, रामचरण साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, निर्वाचित व मनोनीत जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

और भी

देश की सीमाओं के साथ किसी तरह की छेड़खानी बर्दाश्त नहीं : भूपेश बघेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को रायपुर के हेलीपैड से महासमुंद जिले के गोपालपुर के लिए हुए रवाना। इस दौरान अरुणाचल में भारत चाइना बॉर्डर की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा "देश की सीमाओं के साथ किसी तरह की छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेकिन सवाल इस बात का है कि भारत सरकार चुप क्यों है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा " चीन लगातार हमारे देश के सीमाओं को अधिग्रहण कर रहे हैं लगातार कांग्रेस पार्टी हमारे नेता राहुल गांधी इस बात को उठाते रहे हैं। कल मैं एक वायरल वीडियो देख रहा था जिसकी में पुष्टि नही करता हु लेकिन उस वीडियो में अरुणाचल प्रदेश के एक सांसद है भाजपा के , उन्होंने कहा दूसरा डोकलाम अरुणाचल प्रदेश में होगा। भाजपा के सांसद इस प्रकार से अगर बात कर रहे हैं इसका मतलब यह है की स्थिति ठीक नहीं है। इस मामले में अगर मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्षी नेताओं की बैठक कर रहे हैं तो बहुत गंभीर मामला है। देश की सीमाओं के साथ किसी तरह की छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केवल पाकिस्तान की बात नहीं है। दूसरे देश भी अगर इस तरह करता है तो लाल आंख दिखाने वाली जो बात है वह करनी चाहिए। सरकार आपत्ति भी दर्ज नहीं कर पा रही है और वह सोशल मीडिया में सक्रिय हो गए हैं। भारत की जो सेना है वह दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ सेना में से एक है और उनकी शोर्यशीलता पर कोई प्रश्नवाचक चिन्ह नहीं लगा सकता। लेकिन जो कूटनीतिक राजनीतिक बात करना है वह भारत सरकार को ही करना होगा। सवाल इस बात का है कि भारत सरकार चुप क्यों है।

4 सालों में सरकार की उपलब्धियों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा " छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है लेकिन हमारे अन्नदाता कर्ज में डूबे हुए थे। मजदूर लगातार पलायन कर रहे थे। छत्तीसगढ़ बनने के बाद भी ना किसान को ना मजदूरों को ना महिलाओं को ऐसा कोई काम नहीं मिला जिससे उनका जीवन में कोई परिवर्तन आए। आपको याद होगा नंदकुमार पटेल ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी वह परिवर्तन यात्रा सरकार के परिवर्तन की नहीं बल्कि लोगों के जीवन में परिवर्तन आए वह उसका उद्देश्य था। हमारे पूर्वज कहते थे छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा की भरमार है यहां पर शिक्षा , स्वास्थ्य , जंगल सबका लाभ लोगों को मिलना चाहिए। लेकिन 18 साल तक लोगों को लगा ही नहीं कि छत्तीसगढ़ में उनकी कोई हिस्सेदारी है। केवल चावल वाला बाबा मिला जिसने नान खदान धान सभी घोटाला किया है। हमारी सरकार 2018 में बनी जिसके बाद से हमने लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम किया है। प्रदेश में हमने किसानों से लेकर महिलाओं रोजगार सभी वर्गों के लिए काम किया और पूरी दुनिया को हमने छत्तीसगढ़ की संस्कृति सभ्यता स्वाभिमान से परिचित कराया है। गोधन न्याय योजना , गोबर खरीदी , धान खरीदी सभी का लाभ हमारे किसान भाइयों को मिला है।

वहीं आरक्षण के बिल पर राज्यपाल के हस्ताक्षर को लेकर सीएम बघेल ने कहा- "बीजेपी आरक्षण के विरोधी हैं। अजय चंद्राकर का बयान विधानसभा का निकाल कर के देख लीजिए उन्होंने कहा मैं पार्टी में बंधा हुआ हूं। लेकिन व्यक्तिगत विचार में मैं आरक्षण का विरोधी हूं। यही हाल भारतीय जनता पार्टी के हर नेताओं का है वह आरक्षण के विरोध है  चाहे वह 32% आदिवासियों को देने की बात हो 27% पिछड़ा वर्ग की हो 13% अनुसूचित जाति के हो और 4% ईडब्ल्यूएस के हो। जो राज्यपाल यह कहे मैं तुरंत हस्ताक्षर करूंगी अब अब किंतु परंतु कर रही हूं इसका मतलब यह है कि वह चाहती थी साइन करना। राज्यपाल आदिवासी भोली महिला है और निश्चल है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के जो लोग हैं वह दबाव बनाकर रखे हैं उस कारण से उनको फिर किंतु परंतु करना पड़ रहा है। आरक्षण का बिल सिर्फ एक वर्ग के लिए नहीं होता है जो प्रावधान है वह सभी वर्गों के लिए है। आरक्षण तो एक ही साथ आएगा। विधानसभा में भाषण निकाल कर देख लीजिए धरमलाल कौशिक का रमन सिंह का, उसमें आपको भाजपा के कई मुंह दिखेंगे। भाजपा के एक नेता कहते हैं कि 70 दिन क्या किए , दूसरे कहते हैं इतना जल्दी आरक्षण लाने की क्या जरूरत थी। भाजपा दोनों बात कहेंगे दो मुंह हैं उनके। जब विधानसभा से एक्ट पारित हुआ है तो राजभवन में रोका नहीं जाना चाहिए तत्काल इस पर साइन किया जाना चाहिए।"
 
और भी

मुख्यमंत्री ने 11 हितग्राहियो को वितरित किया उपयोगी सामान व चेक

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम एम.के.बाहरा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया।

उन्होंने समाज कल्याण विभाग के 4 हितग्राहियों को सहायक उपकरण और डेमो चेक वितरित किए। इसके तहत उन्होंने 2 हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना अंतर्गत  20-20 हजार रुपए का डेमो चेक तथा एक–एक हितग्राही को मोटराइज्ड ट्रायसायकल और ट्रायसाइकिल वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के पांच हितग्राहियों को मसूर मिनीकिट और मत्स्य विभाग के 2 हितग्राहियों को जाल आइसबॉक्स का वितरण भी किया।

और भी

अनियंत्रित होकर खड़ी कार से टकराई ट्रक, लगी आग मचा हड़कंप

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुराना बस स्टैंड के पास एक धान लोडेड ट्रक  अनियंत्रित होकर एक खड़ी कार से जा टकराई  . जिससे ट्रक के इंजन में आग लग गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल आग को बुझा दिया. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. इस हादसे में कार को काफी नुकसान हुआ है।

खबरें और भी :दोस्त की हत्या कर हाईवे के किनारे फेंक दी लाश, आरोपी गिरफ्तार

आपको बता दें कि सूरजपुर जिले में धान खरीदी जारी है। जिसको लेकर प्रशासन भी सख्त नजर आ रहा है. मिलर्स जल्द से जल्द धान लोडिंग अनलोडिंग करने के कारण गाड़ियों को बिना ही चेक किए भेजा जा रहा है।

खबरें और भी : ट्रेन की चपेट में आकर बाप-बेटे ने गंवाई जान

वहीं मिलर्स अनफिट गाड़ियों को भी काम में लगा रहे हैं जो चलने लायक भी नहीं है और ना ही उनका मेंटेनेंस कराया गया है. जिसके का ऐसी दुर्घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

और भी

संघ को सर्मथन देने पहुंचा प्राथमिक प्रधान पाठक मंच, आर्थिक सहायता भी की

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ प्राथमिक प्रधानपाठक मंच दिवंगत पंचायत शिक्षकर्मी की विधवा और परिजनों को सर्मथन देने बुधवार को रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पहुंचा । 

प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू और उनके मंच ने दिवंगत पंचायत शिक्षकों के विधवाओं की व्यथा सुनी और समर्थन दिया। प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू के साथ ही सभी ने अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ को आर्थिक सहयोग भी की । 

ज्ञात हो कि अनुकम्पा नियुक्ति की मांगों को लेकर संघर्षरत विधवा महिलाओं कीे 57 वें दिन के साथ ही अनशन और भूख हड़ताल पर हैं।

 
और भी

ट्रक की चपेट में आई बाइक,1 की मौत 1घायल

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे है सड़क हादसे।  बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मौके पर युवक की मौत हो गई है. घटना जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोलमी गांव के पास की बताई जा रही है।

खबरें और भी : सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, कई घायल

परिवार में मातम पसर गया है. पोलमी निवासी इश्वर श्याम 21 साल अपनी बहन के साथ कुकदूर से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान समाने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।

खबरें और भी : अनियंत्रित होकर खड़ी कार से टकराई ट्रक, लगी आग मचा हड़कंप

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि भाई की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पीछे बैठी बहन बुरी तरहा घायल हो गई. घटना  को जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं मृतक को पोस्टमार्टम के लिए कुकदूर मर्चुरी भेजा है।

खबरें और भी : दोस्त की हत्या कर हाईवे के किनारे फेंक दी लाश, आरोपी गिरफ्तार

घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। 

और भी

खतरे में छत्तीसगढ़ का भविष्य, कहीं शिक्षक नहीं तो कहीं मूलभूत सुविधाओं से वंचित छात्र : बृजमोहन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शिक्षा समाज का वह महत्वपूर्ण अंग है जिसके बिना सभ्य समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। संपूर्ण भारत में अभी एक स्लोगन बहुत प्रसिद्ध हुआ है, “पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया।” छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षा विभाग पर यह स्लोगन लागू ही नहीं होता। जब हम सरकारी स्कूलों पर नज़र डालेंगे तब छात्रों के भविष्य को लेकर हमारे माथे पर चिंता ज़रूर दिखेगी। इससे हम समझ पाएंगे कि किस प्रकार से यहां का शिक्षा विभाग ऑक्सीजन की बाट जोह रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था पर उन्हें घेरते हुए भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, हाल ही के मामलों में डौंडीलोहारा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरजपुरी में शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज विद्यार्थियों ने ताला जड़ दिया और सड़क जाम कर दी। भिलाई कैम्प-2 विवेकानंद नगर की भवनविहिन शासकीय प्राथमिक शाला की कक्षाएं एक कमरे के सामुदायिक भवन में लग रही है। कक्षा पहली से लेकर 5वीं तक के बच्चों को एक-एक पंक्ति में बैठाया गया है। यहां बच्चे और शिक्षक दोनों ही परेशान हैं, तो वहीं सुकमा जिले के ग्राम गुफड़ी के पटेलपारा स्कूल में पिछले 3 माह से स्कूल में कोई शिक्षक नहीं है, जिसके कारण वहां पदस्थ सफाईकर्मी स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा है। पदोन्नति के बाद यहां पदस्थ शिक्षक की पदस्थापना सुकमा बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में हो गई है इस कारण स्कूल शिक्षक विहीन हो गया है। ऐसे न जाने कितने मामले छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को पानी में डुबो रहे है। पर सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर केवल छत्तीसगढ़ के भविष्य संग खिलवाड़ कर रही है।

विधायक अग्रवाल ने यह भी कहा कि, प्रदेश के कई जिलों में शिक्षा का स्तर और सुविधाएं देश के सभी राज्यों के स्कूलों की तुलना में कम हैं। शिक्षा विभाग का 16,522 करोड़ का भारी भरकम बजट, फिर भी सरकारी स्कूलों का हाल-बेहाल होना; सरकार के भ्रष्टाचार को साफ तौर पर जाहिर कर रहा है। इतना ही नही यहाँ के सरकारी स्कूलों में तो परोसा जाने वाले मध्यान्ह भोजन की पौष्टिकता भी इस सरकार ने गटक ली है। हर दिन नई घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकारी स्कूलों में पेयजल आपूर्ति तक कि समस्या का निदान नहीं दे पा रहे हैं और सोशल मीडिया पर शिक्षा की क्रांति का पाठ पढ़ा रहे हैं। अरे मुख्यमंत्री जी अखबारों के पन्ने पलट कर देखो ये क्रांति शिक्षा स्तर किस ओर ले जा रही है। भूपेश की सरकार ने जितने भी दावे और वादे किए हैं, सब खोखले निकले हैं। ये सिर्फ जनता को ठगने और बेवकूफ बनाने का काम करते हैं। इन्हें सत्ता में बैठे रहने का कोई अधिकार नहीं।

और भी