छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल 2 अक्टूबर को करेंगे रीपा का शिलान्यास

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री बघेल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा का शिलान्यास करेंगे। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। समारोह दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। समारोह की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला सहकारिता एवं उद्योग समिति की अध्यक्ष श्रीमती राधा रवि एवं जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे।


ज्ञातव्य है कि महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क अर्थात रीपा के अंतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड में 2-2 गोठान चिन्हांकित कर पार्क स्थापित किये जायेंगे। योजना अंतर्गत गोठान को केंद्र बिंदु में रखकर स्थानीय, शासकीय एवं अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने तथा बाजार की संभावनाओं के आधार पर ग्रामीण उत्पादन एवं सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। ग्रामीण औद्योगिक पार्क में उद्यम स्थापित करने हेतु ग्रामीण युवाओं को अवसर मिलेगा।

जिले में रीपा हेतु 14 गोठान का चिन्हांकन किया गया है जिसमें अम्बिकापुर विकासखण्ड के दरिमा व मेण्ड्राकला, बतौली के तरागी व मंगारी, सीतापुर के सूर व सोनतराई, लखनपुर के कुंवरपुर व पुहपुटरा, उदयपुर के कंवलगिरी व जजगा, लुण्ड्रा के बटवाही व असकला तथा मैनपाट के राजापुर व डांगबुडा गोठान शामिल हैं।

 

 

और भी

वरिष्ठ नागरिकों को दी गई उनके कानूनी अधिकार व सुविधाओं की जानकारी

विधायक भगत की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा शनिवार को जशपुर नगरीय क्षेत्र स्थित वशिष्ठ कम्यूनिटी हॉल में वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह का  आयोजन किया गया।  इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर,  सूरज चौरसिया, वरिष्ठ जनों के प्रतिनिधि, एसडीएम, जनपद सीईओ , अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा वृद्धजनों  को शॉल, श्रीफल भेंटकर  सम्मानित किया गया।


विधायक विनय भगत ने उपस्थित सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें आपका सम्मान करने का मौका मिला है। आप सभी के आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं हम सभी के लिए आवश्यक हैं। आप सभी के मार्गदर्शन एवं अनुभव से ही सभ्य समाज का निर्माण होता है। भगत ने सभी वृद्धजनों के सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना की।  उन्होंने सभी अधिकारियों  को  वृद्धजनों की शिकायतों एवं  समस्याओं को गंभीरता से लेने एवं  त्वरित निराकरण करने के लिए कहा।



जनपद अध्यक्ष श्रीमती लकड़ा ने कहा कि आप लोगों के बीच आकर बेहद खुशी हो रही है। बड़े-बुजुर्गों के आर्शीवाद से ही क्षेत्र  में विकास कार्याे को नई गति मिल रही है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का बेहतर कार्य किया गया है। अपर कलेक्टर ठाकुर ने भी सभी वृद्धजनों को  शुभकामनाएं दी। उन्होंने  उपस्थित सभी लोगों को छत्तीसगढ़ शासन की उनके हित मे चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए  योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि  बड़े-बुजुर्गों का सम्मान देने से उनका आर्शीवाद हमेशा बना रहता है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने जिला प्रशासन द्वारा वृद्धजनों के लिए आयोजित सम्मान समारोह की सरहाना की साथ ही अपने विचार साझा किए। इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र के ओर से स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत जिले में आयोजित होने वाले स्वच्छता कार्यक्रम हेतु  पोस्टर का भी उपस्थित सभी अतिथियों एवं वरिष्ठजनों द्वारा विमोचन किया गया।  समारोह में सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकार एवं दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनके लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं सहायक उपकरण का वितरण  भी किया गया।

और भी

मुख्यमंत्री करेंगे महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क वर्चुअल शिलान्यास

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण) मुख्यमंत्री बघेल 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क सराधु नवागांव , विकास खंड चारामा का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे द्वारा की जायेगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी एवं विनोद सेवन लाल चंद्राकर, सांसद मोहन मंडावी, विधायक अंतागढ़ अनुप नाग, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सदस्य नरेश ठाकुर, गौसेवा आयोग के सदस्य नरेंद्र यादव, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम,जनपद अध्यक्ष चारामा अरूण मरकाम और जनपद उपाध्यक्ष चारामा सत्तार खान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

और भी

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों का हुआ सम्मान

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण) जिले में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह खालसा पब्लिक स्कूल मालवीय नगर चौक दुर्ग में ‘अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें विभिन्न वरिष्ठ नागरिक संगठन के लगभग 537 वरिष्ठ नागरिकों ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण वोरा विधायक दुर्ग शहर एवं अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पाेरेशन, छग शासन विशिष्ट अतिथि विजय बघेल, सासंद, दुर्ग लोक सभा क्षेत्र, राजेश यादव सभापति नगर निगम दुर्ग, देवेन्द्र देशमुख, अध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्ग रत्ना नारमदेव, एल्डरमेन, नगर निगम दुर्ग, श्रीमती झमित गायकवाड. उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्ग की उपस्थिति थे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग जिला चिकित्सालय दुर्ग जिला कोषलाय दुर्ग, जिला आयुर्वेद अधिकारी दुर्ग, भारती कॉलेज एवं हास्पिटल दुर्ग की उपस्थिति रहे।



कार्यक्रम में सर्वप्रथम खेलकूद का आयोजन किया जिसमें अरूण वोरा ने आरंभ किया जिसमें निम्नलिखित खेल कुर्सी दौड़, श्रो बॉल, तेज चाल में प्रथम, द्वितीय प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया, जिला चिकित्सालय दुर्ग एवं जिला आर्युवेद एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग भारती कालेज एवं हास्पिटल दुर्ग द्वारा आये हुये वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभ दिया गया तथा डॉक्टरों के द्वारा खान-पान के संबंध में डाइट चार्ट के बारे में परिचर्चा किया गया। आये हुये वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के स्वागत कमलेश कुमार पटेल, उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग दुर्ग, अभार प्रदर्शन जन्तराम ठाकुर, प्रमुख कलाकार श्रीमती अंजलि भगत, समाज कल्याण विभाग दुर्ग ने प्रतीक चिन्ह दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समाज कल्याण विभाग में पदस्थ विनय तिवारी, अरुण कुमार वर्मा, प्रेमलाल यादव, श्रीमती राधिका साहू ने सम्मान स्वरूप लंच टिफिन प्रदाय किया गया।

और भी

एक पेशेंट एक परिजन का नियम लागू करें : तारन प्रकाश सिन्हा

 जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण) कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय परिसर के सोनोग्राफी कक्ष, आपात चिकित्सा कक्ष, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, सर्जरी वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, रसोई कक्ष, स्टोर रूम, पैथोलौजी, दवा वितरण कक्ष, मरीजों के बेड व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा जिला चिकित्सालय परिसर में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था रखे जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने, उचित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने तथा मेडिकल वार्ड में ज्यादा भीड़ वाली स्थिति से बचने के लिए एक मरीज, एक परिजन का नियम लागू करने कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में बनाये जा रहे हमर लैब के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और हमर लैब में काउंटर, मशीनों के रख-रखाव, दरवाजा आदि का निर्माण सुव्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, सिविल सर्जन अनिल जगत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्डाे के खिड़कियों में जाली लगाए जाने के दिए निर्देश-
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने मेडिकल वार्डों में मच्छरों से बचाव के लिए खिड़िकियों में जाली लगाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मेडिकल वार्ड के खिड़कियों का निरीक्षण करते हुए मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराये जाने के निर्देश दिए।  

मेडिकल वार्ड में ज्यादा भीड़ की स्थिति ना हो निर्मित : कलेक्टर
कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के पुरूष और महिला मेडिकल वार्ड में मरीजों के साथ किसी भी एक परिजन को उपस्थित रहने की अनुमति देने कहा। जिससे मेडिकल वार्ड में ज्यादा भीड-़भाड़ की स्थिति से बचा जा सके। इस कार्य के लिए उन्होंने बोर्ड लगाने और परिजन को विजीटिंग कार्ड देकर प्रवेश दिए जाने कहा।

जिला चिकित्सालय परिसर में रैन बसेरा का निर्माण करने के दिए निर्देश -
कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय परिसर में मरीजों के सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रैन बसेरा का निर्माण करने कहा तथा संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने राजगीर के लड्डू को चखकर खानपान के गुणवत्ता का किया जांच-

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले खानपान की जानकारी ली तथा गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को दिए जाने वाले राजगीर (मूंगलानी) के लड्डू को चखकर उसकी गुणवत्ता को परखा। राजगीर (मूंगलानी) का लड्डू गर्भवती महलाओं, कुपोषित बच्चों तथा अन्य जरूरतमंद मरीजों को विटामिन और एनर्जी की पूर्ती के लिए दिया जाता है। उन्होंने जिला चिकित्सालय में खानपान उपलब्ध कराने वाले प्रभारी से मरीजों को किस समय क्या-क्या भोजन, नास्ता उपलब्ध कराया जाता है के मेन्यू की जानकारी ली तथा खानपान की मेन्यू का बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।

और भी

स्वच्छ शहर में नगर पालिका कवर्धा ने लगातार तीसरी बार लहराया परचम

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण) तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 पुरस्कार महोत्सव अंतर्गत अतिथिगणों ने नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उनकी टीम को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।



नगर पालिका शर्मा ने पुरस्कार प्रदान कर इस पुरस्कार के लिए पूरे एमजीआर पालिका के सभी स्वच्छता वीर व कवर्धावासियो को बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार मे नगर पालिका कवर्धा ने लगातार तीसरी बार अपना परचम लहराया है। ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 पुरस्कार  कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व व उनके मार्गदर्शन में हमने नगर पालिका कवर्धा क्षेत्र में स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये है जिसका फलस्वरूप आज यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर मिला है। हमारे कवर्धावासियों ने स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पालिका परिषद कवर्धा का गौरव बढ़ाते हुए पूरे भारत में नाम रौशन किया है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, मुख्य नगर पालिका नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, सभापति भीखम कोसले, चुनवा खान,पार्षद सुनील साहू, एल्डरमैन कौशल कौशिक, पार्षद प्रतिनिधि बलदाऊ चंद्रवंशी, पीआरओ बृजमोहन कुम्भकार, सफाई दरोगा हुलास सिंह ठाकुर, विरेन्द्र जांगडे टीम शामिल हुए।

और भी

CM बघेल बोले - कांग्रेस में लोकतंत्र है ....भाजपा में तो पता नहीं चलता और अध्यक्ष बन जाता है, रबरस्टैंप हैं नड्डा

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर सभी के मन में सवाल है कि कौन बनेगा। एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि अब नामांकन की प्रक्रिया हुई है। फिर स्क्रूटनी होगी, फिर जो मैदान में बचेंगे उनके बीच चुनाव कराया जाएगा। उधर भाजपा में तो किसी को पता नहीं चलता और अध्यक्ष बन जाता है। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर अपनी बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा- इसे लेकर पार्टी में उत्सुकता है। मगर भाजपा के जेपी नड्‌डा तो कब दोबारा अध्यक्ष बना दिए गए किसी को पता तक नहीं चला। ये पूछे जाने पर कि नड्‌डा कांग्रेस को भाई-बहन(राहुल गांधी-प्रियंका ) की पार्टी बताते हैं, मुख्यमंत्री ने जवाब में चुटकी लेते हुए कहा वो खुद क्या हैं, रबर स्टैंप से अधिक वो कुछ नहीं हैं।

2 अक्टूबर को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की शुरुआत किए जाने पर सीएम ने कहा कि गौठान शुरू किए थे तो लोग मजाक उड़ाते थे। ये गाय की राजनीति करने वाले लोग थे। गोबर को राजकीय चिन्ह बनाने की बात करते थे। आज 10,000 हजार से अधिक पंचायतों में उसके लिए स्वीकृति मिल गई है कुछ जो जमीन है उस पर रूलर इंडस्ट्रियल पार्क खोला जाएगा। गांव में ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके इस दिशा में सरकार काम कर रही है। 

और भी

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में अनुमानित 4,84,287 मीट्रिक टन धान खरीदी की जाएगी

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप जिले में इस साल पंजीकृत किसानों से 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी जोरों पर है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की ओर से आज दोपहर तीन बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए जिलों में इसकी तैयारी की समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने बताया कि खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 में अनुमानित चार लाख 84 हजार 287 मिट्रिक टन धान खरीदी की जाएगी। यहां कुल 74 समितियों के 96 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए 10 अक्टूबर तक नोडल अधिकारी नियुक्त कर लिए जाएंगे। वहीं 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक इलेक्ट्रॉनिक तौल/तराजू-बाट/ धर्मकांटा का सत्यापन पूरा कर लिया जाएगा।

जिले में धान खरीदी के लिए 24 हजार 214 गठान बारदाने की जरूरत होगी। अब तक मार्कफेड से नया जूट बरदाना के 12 हजार 624 गठान में से छ: हजार 814 गठान मिल गए हैं। इसी तरह मिलर्स से 15 हजार 562 के विरुद्ध 10 हजार 165 और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से 3 हजार 653 के एवज में एक हजार 758 गठान बारदाने मिले हैं। गौरतलब है कि गत खरीफ  विपणन वर्ष में 1 लाख 12 हजार 227 पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर 4 लाख 31 हजार 397 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी के लिए इस साल भी खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। इसमें फड़ की साफ-सफाई, तारपोलिन की व्यवस्था, डेनेज, प्रकाश आदि की तैयारी जोरों पर है। कलेक्टर ने आगे बताया कि इस साल अब तक पंजीयन के लिए मिले आवेदनों में दो हजार 134 नए, एक हजार 485 संशोधन वाले आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जि़ले में इस साल भी उपार्जित पूरे धान का उठाव जि़ले के कस्टम मिलर्स की ओर से सीधे समितियों से किया जाएगा। साथ ही यहां खरीदी केंद्रों में अवैध धान की आवक पर रोक लगाने पांच चेकिंग दल गठित कर लिए गए हैं। इसके साथ ही जिले के 13 खरीदी केंद्रों को संभावित अतिसंवेदनशील केंद्र के रूप में चिन्हांकित किया गया है।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में अंतर्जिला कस्टम मिलिंग व धान संग्रहण के समन्वय के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां के भोयना, भाठागांव, चिटौद, जवरगांव में कुल एक लाख 55 हजार मीट्रिक टन धान भंडारण क्षमता है। अंतर्जिला कस्टम मिलिंग की तैयारी भी कर ली गई है। ज्ञात हो गत वर्ष नौ जिलों बालोद, गरियाबंद, कांकेर, महासमुंद, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, बस्तर, कोंडागांव से धमतरी जिले के कस्टम मिलर्स की ओर से 4 लाख 5 हजार 316 मीट्रिक टन धान उठाए गए। यहां कुल 206 राईस मिल हैं, जिनमें 112 अरवा और 94 उसना मिल शामिल हैं। कलेक्टर ने यह भी बताया कि जिले में गिरदावरी लगभग पूरी हो गई है और आगामी 20 अक्टूबर तक गिरदावरी का रैंडम सत्यापन भी कर लिया जाएगा। ज्ञात हो कि आज की वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव जैन ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं, कि गिरदावरी का सत्यापन भी जल्द पूरा करें, ताकि समय रहते उसे ठीक किया जा सके। एनआईसी कक्ष में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में अपर कलेक्टर  चन्द्रकांत कौशिक, खाद्य, कृषि व संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

और भी

स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर जेंजरा की सरपंच हीरामणी साहू दिल्ली में साझा करेंगी अपने अनुभव

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी रायपुर से 100 किमी की दूरी पर स्थित जिला गरियाबंद के जेंजरा ग्राम पंचायत की सरपंच हीरामणी साहू के द्वारा अपने गांव को स्वच्छ बनाने के लिए दिये गये योगदान के कारण उन्हें नई दिल्ली में 2 अक्टूबर गांधी की जयंती के दिन आयोजित स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला है। 

उक्त कार्यक्रम में सरपंच हीरामणी की ओर से अपने गांव में किये जा रहे स्वच्छता के अभूतपूर्व कार्यो को साझा करने का मौका मिलेगा। यह कार्यक्रम पेयजल व स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से 11 लोगों का चयन हुआ है, जिसमें 6 महिलाएं व 5 पुरुष शामिल है। रायपुर से दिल्ली आने जाने के लिए हवाई यात्रा, भोजन व ठहरने की व्यवस्था राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की ओर से किया गया है।

और भी

पत्थलगांव-कांसाबेल-कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माण कार्य स्वीकृत व निर्माणाधीन

जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 कटनी-गुमला मार्ग के किलोमीटर 469.300 से किलोमीटर 531.775 तक लम्बाई 62.475 किलोमीटर पत्थलगांव-कांसाबेल-कुनकुरी तक सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य एनएचडीपी .प्ट योजना में स्वीकृत व निर्माणधीन है। निर्माण कार्य के लिए मेसर्स जी.बी.आर. इन्फा लिमिटेड चेन्नई को एजेंसी अनुबंधित किया गया है। निर्माण कार्य प्रारंभ होने के पश्चात् जनवरी 2018 में अनुबंधित एजेन्सी का प्रकरण एनसीएलटी की ओर से दिवालिया होने के कारण निर्माण कार्य बंद रखा गया। पुन: निर्माण कार्य करने के लिए अनुमोदित त्रिपय अनुबंध के तहत प्रथम सब कान्ट्रेक्टर को 9 जुलाई 2019 से अनुबंधित कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया, किन्तु निर्माण कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी होने के कारण उक्त अनुबंध 19 जून 2020 से समाप्त किया गया।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पुन: निर्माण कार्य के लिए द्वितीय सब कान्ट्रेक्टर का 23 अक्टूबर 2022 को त्रिपय अनुबंध कर कुल मार्ग के लम्बाई का 70 प्रतिशत भाग पर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया, फलस्वरूप 43.85 किलोमीटर में से 17.266 किलोमीटर का सीमेन्ट कंाक्रीट सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। किंतु निर्माण कार्य पर सार्थक प्रगति नहीं होने से तथा सब कान्ट्रेक्टर की अनुबंध में समयावृद्धि, दर का स्थगन व क्षतिपूर्ति राशि के विरूद्ध आपत्ति होने के कारण निर्माण कार्य बंद रखा गया। इस परिपेक्ष्य में 19 जुलाई 2022 को भारत सरकार के सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में मूल अनुबंध को समाप्त करने के निर्देश दिए गए है। जिस परिपेक्ष्य में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कार्य समीक्षा के दौरान अनुबंध को समाप्त करने के निर्देश के परिपेक्ष्य में कार्यवाही प्रक्रिया के दौरान उपठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य रोक दिया गया। खुले हुए भागों का तथा व्यपवर्तित मार्ग का संधारण विभाग की ओर से प्रारंभ किया गया है व वर्तमान में आवागमन सुलभ बनाए रखने हेतु विभाग द्वारा की जा रही मरम्मत कार्य प्रगति पर है।

उपरोक्तानुसार मूल अनुबंध, प्रथम व द्वितीय सब कान्ट्रेक्टर द्वारा उल्लेखित कारणों से निर्माण कार्य में अत्यधिक विलम्ब हुआ, तथा सड़क की स्थिति अत्यन्त खराब अवस्था में परिवर्तित हुई, इस कारण सड़क को आवागमन योग्य बनाये रखे जाने के लिए निविदा संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण कर सड़क मरम्मत, संधारण का कार्य किया जाएगा, इस मध्य संबंधित सब कान्ट्रेक्टर की ओर से सड़क को यातायात के लिए सुलभ बनाए रखने के लिए मरम्मत कार्य प्रगति पर है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव के शहरी भाग सहित लुड़ेग से बनगांव के मध्य मरम्मत कार्य प्रगतिरत है। इसी प्रकार कांसाबेल से बंदरचुंआ के मध्य भी मरम्मत कार्य किया जा रहा है। साथ ही नवीन निविदा की कार्यवाही तक खुले हुए भागों का व व्यपवर्तित मार्गो का यातायात सुलभ बनाए रखने के लिए डामरीकरण कर मरम्मत कार्य के लिए सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से स्वीकृति दिया गया है। निविदा खुलने के पश्चात तत्काल त्वरित मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

 
और भी

हमर बेटी हमर मान अभियान : जिले में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हमर बेटी हमर मान अभियान के तहत आज जिले के सभी विकासखंडों व नगरीय निकायों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों व कार्यलयों में महिलाओं व स्कूल कॉलेज की छात्राओं को महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के नियंत्रण व रोकथाम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही अभिव्यक्ति एप की उपयोगिता के बारे में बताया गया। इस अवसर पर संबंधित विकासखंड के एसडीएम, जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित थे।

कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि एप के माध्यम से वे ऑनलाईन अपनी शिकायत, परेशानी, अपने साथ होने वाले किसी भी दुव्र्यवहार या अपराध की सूचना दर्ज करा पाएंगी, जिस पर प्राथमिकता से कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्रम में सभी महिलाओं व बालिकाओं से अभिव्यक्ति एप डाऊनलोड व पंजीयन करा उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 
और भी

अति गंभीर कुपोषित बच्चों का समुदाय आधारित प्रबंधन पर प्रशिक्षण

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महिला व बाल विकास विभाग यूनिसेफ  वल्र्ड विजन से सरिता देशमुख जिला समन्वयक और भरत साहू यूनिसेफ  जिला सलाहकार की ओर से सेक्टर स्तरीय सीसैम प्रशिक्षण अंतर्गत अति गंभीर कुपोषित बच्चों का समुदाय आधारित प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 26 आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मोबाइल में विडिओ को दिखाया गया और सभी कार्यकर्ताओ से इस विषय पर चर्चा की गयी। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण की पहचान करना, चिन्हित करना और उन्हें समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन के अंतर्गत देखभाल और पोषण से होने वाली कमियों को पालकों को बताकर उन्हें समझाइश देना है। 

जैसे असंतुलित अपर्याप्त, पौष्टिक भोजन न मिलने से बच्चों में बीमारियां, संक्रमण होने लगता है। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य में अंतर आने लगता है। इसमें भी जो बच्चे सीसैम के अंतर्गत अति गंभीर की श्रेणी में चयनित होंगे। उन्हें एनआरसी में 14 दिन भर्ती करना होगा। जहां पर पोषण प्रदर्शन के निर्देश अनुसार उन्हें पौष्टिक तत्वों से पूर्ण भोजन व दवाइयों का सेवन कराया जाएगा। जहां 6 माह से 5 वर्ष आयु के सभी शारीरिक माप वजन लंबाई ऊंचाई कर अति गंभीर कुपोषण की श्रेणी वाले बच्चों को चिन्हित किया जाएगा। प्रशिक्षण में गीता कनौजे पर्यवेक्षक, बीजापुर पूर्व सेक्टर की 26 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

और भी

ग्राम गोल्लागुड़ा में हर घर नल वं हर घर शुद्ध पेयजल

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ग्राम पंचायत गोल्लागुड़ा के ग्राम गोल्लागुड़ा जो कि जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूरी पर विकासखंड भोपालपटनम से 4 किलोमीटर पर स्थित है। ग्राम गोल्लागुड़ा में पूर्व की स्थिति में पेयजल व निस्तारी के लिए हैंडपंप स्थापित किया गया था। किन्तु कई घरों से हैंडपंप की दूरी होने से पानी के लिए काफी मशक्कत करना पड़ता था। बारिश एवं गर्मी के मौसम में तकलीफ  दुगुना बढ़ जाता था, स्वभाविक है कि पानी लाने का कार्य गृहणियां ही करती है। तो उनको और भी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता था। छोटे-छोटे बच्चे यहां तक दुधमुहे बच्चों को लेकर हेण्डपंप में लंबी कतार या फिर बच्चों को घर मे छोड़कर पानी की समस्या से जूझना तकलीफदायक स्थिति थी।

गोल्लागुड़ा गांव के ग्रामीण परिवारों वं कई गरीब परिवारों ने कभी सोचा नहीं था। कि उनके घरों में नल कनेक्शन लगेगा इन समस्याओं से निजात मिलेगी। किन्तु जल-जीवन मिशन ने सैकड़ों ग्रामीणों, गृहणियों को इस समस्या से निजात दिलाया ग्राम गोल्लागुड़ा में कुल 209 परिवार निवासरत हैं, वर्तमान में सभी परिवारों को सोलर सिस्टम के माध्यम से घर पर जल उपलब्ध कराया गया है। कुल 209 घरेलू कनेक्शन प्रदाय किया गया है। आपरेटर राहुल गुरला ने बताया ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हुआ राहुल स्वयं समय-समय पर मोटर चालू कर पानी भरने का कार्य करता है। ताकि सभी को पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो, ग्रामीणों में खुशी का वातावरण निर्मित है। विगत 22 सितम्बर 2022 को हर घर जल का सर्टिफिकेशन कार्य सरपंच व ग्रामवासियों की ओर से प्रदान किया गया। 

सरपंच रमेश पामभोई तथा सचिव पोड़े सुधाकर ने बताया घर-घर शुद्ध जल मिलने से ग्रामीण बहुत खुश हैं। शासन की इस योजना का पूरे गांव में प्रशंसा की जा रही है। लोगों द्वारा शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।

 
और भी

जिला योजना व निगरानी समिति की बैठक

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर ने विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला योजना व निगरानी समिति की बैठक ली। इस अवसर पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारी सहित क्रियान्वयन एजेंसी उपस्थित थे।

बैठक में आदिवासी उपयोजना विशेष केंद्रीय सहायता राजस्व, पूंजी संविधान के अनुच्छेद 275 (1) मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 तक स्वीकृत पूर्ण अपूर्ण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। अपर कलेक्टर ने आदिवासी उपयोजना विशेष केंद्रीय सहायता मद के अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए अप्रारंभ कार्यो को शीघ्रता से प्रारंभ कराने व निर्माणाधीन भवनों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने व सामांतर कार्य संचालित करने की बात कही। साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।

 
और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 सूरजपुर : कलेक्टर की दिशा निर्देश पर असुरक्षित कुआं एवं बोर को सुरक्षित तरीके से कराया जा रहा  बंद

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से लगातार असुरक्षित जल स्त्रोत, कुआ, बोर, हैंडपंप इत्यादि का जो अनुपयोगी है और खुला हुआ है का चिन्हांकन कर उन्हें तत्काल बंद करने का कार्य किया जा रहा। जिला कलेक्टर इफ्फत आरा के दिशा निर्देश में और मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कोसम के मार्गदर्शन में लगातार विभिन्न विभागों की ओर से उपलब्ध जानकारी सूची के अनुसार पंचायतों के माध्यम से असुरक्षित कुंआ, बोर आदि स्त्रोत बंद कराए जा रहे है। 

जगदलपुर : महिलाओं के लिए मिसाल बन रही बस्तर की पहली महिला मोटर मैकेनिक : हेमवती नाग

कहते हैं कि जहां चाह है, वहां राह है... आगे बढऩे की यही चाह नजर आई जिला बस्तर के एक छोटे से गांव रेटावंड की रहने वाली हेमवती नाग के अंदर। तीन बच्चों की मां हेमवती अपने पति के साथ रहती हैं। साधारण माताओं की तरह ही हेमवती भी सुबह उठकर बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजती हैं, घर का काम निपटाती हैं और जरूरत पडऩे पर खेत का काम भी करती हैं। 

बलौदाबाजार : कार्य स्थलों का जायजा लेनें बाईक से पहुंचे जिला पंचायत सीईओ

कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा गावों में भू-जल स्तर व कृषि सुविधा में विस्तार के लिए लगातार गावों का निरीक्षण कर रहें है। जिसके अंतर्गत ग्राम संकरी, करेली, बुडगहन, भटभेरा, कुथरौद, हिरमी, पड़कीडीह, चंडी पहुंचकर कार्यो का जायजा लिया।

जांजगीर-चाम्पा : कलेक्टर ने की पहल तो कुछ दिनों में 5 हजार से अधिक विद्यार्थियों के बन गए जाति प्रमाणपत्र

जिले में स्कूलों में अध्ययन करने वाले उन विद्यार्थियों और पालकों को बड़ी राहत मिल गई है, जो जाति प्रमाण पत्र के लिए पटवारी, तहसील और चॉइस सेंटर का चक्कर काटने की डर से समय पर जाति प्रमाणपत्र नहीं बनवा पा रहे थे। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की ओर से जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के हित में लिए गए फैसले का ही परिणाम है, कि कुछ ही दिनों के भीतर 5 हजार से अधिक जाति प्रमाणपत्र बन गए। 

कोण्डागांव : कलेक्टर ने कोकोड़ी में इथेनॉल प्लांट निर्माण कार्य का जायजा लेकर ग्रामीणों से की चर्चा

कलेक्टर दीपक सोनी ने मां दन्तेश्वरी मक्का प्रसंस्करण सहकारी समिति की ओर से कोकोड़ी में संचालित इथेनॉल संयत्र निर्माण कार्य का जायजा लिया और मौके पर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों से कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट जिले में स्थापित हो रहा है। जिसमें पूरे बस्तर संभाग के मक्के का उपयोग होगा। 

कांकेर : स्वीकृत निर्माण कार्यों को दो माह में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें : कलेक्टर

जिले में स्वीकृत सामुदायिक भवन, रंगमंच, देवगुड़ी, घोटुल, आंगनबाड़ी भवन, आश्रम-छात्रावास, स्कूल भवन, अतिरिक्त कक्ष, सड़क, पुल-पुलिया, निर्माण इत्यादि कार्यों की कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर अधूरे निर्माण कार्यों को दो माह के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिये। 

कांकेर : जिला पंचायत कांकेर के सहायक परियोजना अधिकारी तारम को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

जिला पंचायत कांकेर में कार्यरत सहायक परियोजना अधिकारी राजेन्द्र सिंह तारम का अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने के फलस्वरूप सेवानिवृत होने पर आज जिला पंचायत सभाकक्ष में उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमल सिदार तथा जिला पंचायत कांकेर व समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

गरियाबंद : प्रशासन को जवाबदेही बनाना सूचना का अधिकार का मूल उद्देश्य : राउत

राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एम.के. राउत ने आज जिला पंचायत के सभागार में सूचना का अधिकार विषय पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेही बनाना सूचना का अधिकार का मूल उद्देश्य है। आम नागरिक सूचना का अधिकार के लिए शुल्क अदा किया है, तो उसे समय सीमा में जानकारी उपलब्ध कराना है।

और भी

दशहरा उत्सव सौहाद्र्र व शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करें : अपर कलेक्टर

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर आई.एल. ठाकुर व लविना पांडये की उपस्थित में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जशपुर दशहरा महोत्सव के आयोजन की तैयारी व प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर जिला सेनानी व जिला अग्निशमन अधिकारी, नगर सेना योग्यता साहू, एसडीओपी राजेन्द्र परिहार, दशहरा उत्सव समिति व बालाजी जनकल्याण समिति के सदस्य, शासकीय आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल के प्राचार्य, जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में जिले में दशहरा उत्सव सौहाद्र्र व शांति पूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई, साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग की ओर से समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड, पेयजल, एम्बुलेंस, चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्था संबंधित विभागों को करने के लिए कहा गया हैं। राजस्व व पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही गई। बैठक में आयोजक समितियों को शांतिपूर्ण ढंग से उत्सव मनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने की बात कही गई है।  

 
और भी

भारत जोड़ो यात्रा जनता को जनता से जुड़े मुद्दो के बारे मे जागरुक करने की यात्रा है - विशाल कुकरेजा


रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज अपने 22 दिन के दौर पर है, यह यात्रा 150 दिन बाद अपने 3570किमी खत्म कर कश्मीर में समाप्त होगी। इसी यात्रा को अपना समर्थन देते हुए NSUI द्वारा आज रायपुर मे पदयात्रा निकाली गई।"नफरत छोड़ो भारत जोड़ो" के नारो के साथ पदयात्रा निकाली गई।

NSUI कार्यकर्ता विशाल कुकरेजा के नेतृत्व में यह पदयात्रा निकाली गयी।विशाल कुकरेजा ने प्रेस विज्ञपती जारी कर बताया कि भारत जोड़ो यात्रा से अब देश जुड़ रहा है,राहुल गांधी के साथ चल रहा है।यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक कर आम जनता को बताया की किस तरह बड़ती हुई महंगाई से देश का हर वर्ग त्रस्त है। युवाओ को रोजगार देने की बात करने वाली मोदी सरकार युवाओ को रोजगार देने मे विफल हो चुकी है।इसी तरह से अब यह यात्रा रायपुर जिले के 7 विधानसभा की हर एक गली महोल्ले में जाकर राहुल गांधी का समर्थन करेगी और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई जैसे विभिन्न मुद्दों को जनता तक पहुंचाएगी।

विशाल कुकरेजा ने बताया कि इस यात्रा के 150वे दिन जब राहुल गांधी जी कश्मीर में समापन करेंगे उसी दिन रायपुर जिले में भी एक भव्य कार्यक्रम के साथ समापन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल,धर्मेन्द्र सोनी,कुनाल दुबे,गावेश साहू,अनुज शुक्ला,राजेश मुखर्जी,सूरज धित्लहरे,विनय तिर्थनी,कुबेर महानंद,यश नागवानी,जय चंदनानी,हार्दिक देवानी,जय राजपाल,प्रवीण झा,आदि शामिल थे।
और भी

संकल्प मिश्रा बने एनएसयूआई मीडिया विभाग के चेयरमेन

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एनएसयूआई छत्तीसगढ़ मीडिया विभाग का चेयरमैन संकल्प मिश्रा को बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की अनुशंसा पर राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन हर्षद शर्मा द्वारा संकल्प मिश्रा को नियुक्त किया गया है।
 
संकल्प मिश्रा ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं की निष्ठापूर्वक संगठन की ज़िम्मेदारी का पालन करूँगा। मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाओं को छात्रों एवं युवाओं तक पहुँचाने का प्रयास करूँगा।
 
संकल्प मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, प्रभारी विशाल चौधरी ,राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन हर्षद शर्मा , का आभार जताया है साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा , एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय , उपाध्यक्ष अमित शर्मा  एवं संगठन प्रभारी हेमंत पाल का विश्वास जताते हेतु आभार व्यक्त किया है।
और भी