छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

डीजीपी और मुख्यसचिव ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिवस की बधाई

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिवस पर मुख्यसचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने उनसे मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। मुख्य सचिव अमिताभ ने और डीजीपी जुनेजा ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ज्ञातव्य है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को सेवा-समर्पण के साथ मना रही है। इस मौके पर तीन दिवसीय निश्शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। इस शिविर में रायपुर के साथ हैदराबाद और मुंबई के स्पेशलिस्ट डाक्टर अपनी सेवाएं दें रहें। विशेषज्ञ डाक्टरों से इलाज कराने के लिए बड़ी संख्‍या में रजिस्ट्रेशन करवा चुके आम नागरिक इसका लाभ ले रहे हैं।

और भी

विधायक ध्रुव ने माटी कला बोर्ड के हितग्राहियों को वितरित किए विद्युत चाक

 गौरेला पेंड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़ दर्पण)।विधायक डॉ के के ध्रुव ने मंगलवार को डीआरडीए जिला पंचायत के सभाकक्ष में छत्तीसगढ माटी कला बोर्ड के 25 हितग्राहियों को निशुल्क विद्युत चाक वितरण किए। उन्होंने ग्रामोद्योग विभाग से संबंधित छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड की योजना के तहत 25 हितग्राहियों को निशुल्क चाक विद्युत वितरण किए। इस अवसर पर विधायक डॉ ध्रुव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत विभिन्न समाजों के आर्थिक उन्नति के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। इसी क्रम में प्रजापति समाज की परंपरागत और संस्कृति के विकास के लिए माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है। इसके तहत परंपरागत व्यवसाय, रोजगार तथा सामाजिक एवम आर्थिक विकास के लिए चाक वितरित किए गए। विधायक डॉ ध्रुव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कुम्हार समाज की परंपरागत व्वयसाय के लिए जिन क्षेत्रों में इस समाज की बहुल्यता हैं वहां मिट्टी की उपलब्धता के लिए भूमि सुरक्षित करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए आर के खुटे ने भी हितग्राहियों को संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के विकास अधिकारी राजपिंदर कौर सहित जिला पंचायत के (डीआरडीए) और छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी तथा हितग्राही उपस्थित थे।

और भी

गृहमंत्री शाह का एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा 27 को

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहाँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे।

और भी

रायपुर सराफा की कार्यकारिणी गठित, सांसद को बनाया संरक्षक

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर सराफा के चुनाव में सुरेश भंसाली के व्यापारी एकता पैनल को एक तरफा जीत मिली थी। सभी विजेता अध्यक्ष सुरेश भंसाली, उपाध्यक्ष हरीश डागा, सुनील सोनी, सचिव दीपचंद कोटडिया, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गोलछा, सहसचिव प्रवीण मालू, दिलीप टाटिया की उपस्थिति में सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

सभी क्षेत्रों एवं सभी वर्गों से लोगों को जोड़कर एक मजबूत टीम बनाई गई है।सभी को साथ लेकर चलने का वादा था,उसी के अनुसार काम की शुरूआत हुई।

कार्यकारिणी में  पंकज कांकरिया, रितेश पगारिया, सुशील  टाटिया, पंकज भंसाली, संदीप मुकीम, अमित पारख, अनिल दम्मानी ,अशोक झांबड, विकास कानुगा, विजय अग्रवाल ,कृष्णा कछवाह,  विनय गोलछा,सौरभ कोठारी, सुनील शर्मा (अनन्त), राजू कट्टा ,नागेश्वर राव ,हेमंत सोनी (अंबे),संजय बरमठ, राहुल जिंदाणी, तरुण कोचर(मानस), कल्याण सरकार, वैभव गोलछा, संजय देशमुख, अजय सोनी(गुढियारी), निकेश बरडिया (ए टी),सुरेश सोनी, महावीर लालवानी, नीरज कंसल (जोन प्रभारी टाटीबंध)हेमंत शर्मा (जोन प्रभारी कोटा) रमेश भाई बलेचा, पराग दस्सानी, दिनेश तातेड़, इंदर सोनी ,प्रकाश सोनी (धनश्री). , सतीश टाटिया (जोन प्रभारी) अशोक शर्मा (सड्डू),निहाल गोलछा, प्रवीण सोनी, विक्कल सोनी, निलेश जैन (भनपुरी) केहरु साहू (बिरगांव) ,ललित सोनी (सड्डू,) विनय भंसाली( अश्विनी नगर )सचिन दुग्गड (अस्विनी नगर) दीपक कवाड़ (भाटागांव) ,श्याम शर्मा (संतोषी नगर), संपत कर्मकार (टिकरापारा) ,संरक्षक : सुनील सोनी (सांसद रायपुर), मांगेलाल मालू, शांतिलाल बरडिया (एटी ), राजेंद्र शर्मा (सन एंड सन), मूलचंद गोलछा, चेतन सोनी

मुख्य सलाहकार समिति : नरेंद्र दूगड़, उत्तम गोलछा ,अशोक गोलछा ,प्रकाश झाबक, लक्ष्मीनारायण लाहोटी, निलेशसेठ।

वरिष्ठ संरक्षक : कस्तूरचंद बुरड़, राम कुमार अग्रवाल, शिवराज भंसाली।

 
 

 

और भी

भाजपा का इतिहास है वायदा खिलाफी : मरकाम

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 साल तक वायदा खिलाफी, भ्रष्टाचार और युवाओं के साथ धोखा करने वाली भाजपा रोजगार के नाम पर आंदोलन कर घड़ियाली आंसू बहा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि किसानों, आदिवासियों, युवाओं से किया गया वायदा भाजपा ने 15 साल में पूरा नही किया था। 2003 के विधानसभा चुनाव में हर शिक्षित बेरोजगार को 500 रू. बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा भाजपा ने किया था। पन्द्रह साल सरकार चलाने के बाद भी एक भी बेरोजगार को भाजपा ने बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया था। 2003 के चुनाव में ही हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी देने का वायदा भाजपा ने किया था लेकिन नहीं दिया। 2003 में ही भाजपा ने वायदा किया था स्वरोजगार देने हर आदिवासी परिवार को 10 लीटर दूध वाली गाय देंगे लेकिन प्रदेश के किसी भी आदिवासी को भाजपा ने 15 सालों तक गाय नहीं दिया था। भाजपा की वायदा खिलाफी का इतिहास 2003 ही नहीं 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव में भी हुआ था। 2008 में भी भाजपा ने किसानों से वायदा खिलाफी  किया था।

मोहन मरकाम ने कहा कि चुनावों में वायदा कर उसे भूल जाना भाजपा की पुरानी फितरत है। झूठे और लोक लुभावन वायदों के दम पर ही तो भाजपा छत्तीसगढ़ में तीन बार सरकार बनाई थी। 2003 से लेकर हर विधानसभा चुनावों में किसानों से आदिवासियों से वायदे ही तो करते थे, संकल्प लेते थे, चुनाव के बाद भूल जाते थे। नगरीय निकाय चुनाव 2019 के संकल्प पत्र में भी भाजपा 2013 के विधानसभा चुनाव की भांति ‘‘पहल’’ शब्द के नाम से जनता को फिर ठगना चाहती है। इस संकल्प पत्र में कुल 11 वायदों का पहल करने की बात कही गयी है। पहल क्या होता है? पहल की जगह करेंगे क्यों नहीं लिखा? 2013 में कहा था 2100 रू. धान का समर्थन मूल्य देने की पहल करेंगे, बाद में कहा हमने वायदा थोड़ी किया था पहल करेंगे कहा था, प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर पहल कर दिया।  जनता भाजपा के धोखेबाजी वायदा खिलाफी वाले चरित्र को समझ चुकी है। लोग अब भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाले। जनता जानती है उनके शहरों को बेहतर विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। राज्य में भी कांग्रेस की सरकार है स्थानीय निकायों में कांग्रेस के प्रतयाशी जीतकर आयेंगे तो विकास बेहतर सामंजस्य से होगा।

 
 



पीसीसी चीफ ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कहती है वो करती है। जनता से वादा कर वादा खिलाफी करना भाजपा का चरित्र है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के बिंदु क्रमांक 4 में हर घर रोजगार देने का वादा किया था कहा था छत्तीसगढ़ के युवाओं को राजीव मित्र योजना के तहत रोजगार दिया जायेगा जिसके अंतर्गत 10 लाख बेरोजगार युवाओं सामुदायिक विकास आरै समाज सेवी गतिविधयों में भाग लेने पर न्यूनतम प्रति माह 2500 रूपये प्रदान किया जायेगा। राजीव गांधी मितान योजना के माध्यम से 13800 कलब के माध्यम युवा के वादा को पूरा कर रही है। भाजपा आदतन फ्राड फैलाने वाली दल है कांग्रेस के घोषणा पत्र में कही भी बेरोजगारी भत्ता का उल्लेख नही है बेरोजगारी भत्ता के नाम से भाजपा युवाओं में भ्रम फैला रही है।

और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 धमतरी : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम] पशुओं का टीकाकरण और बाह्य परजीवी नाशक दवाई का प्राथमिकता से किया जा रहा छिड़काव

कलेक्टर पी.एस. एल्मा के निर्देशानुसार पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जिले में लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए अंतर्राज्यीय सीमा से लगे गांव, पशु बाजार वाले गांव और पहले पाई गई बीमारी वाले गांवों में प्राथमिकता से पशुओं का टीकाकरण और बाह्य परजीवी नाशक दवाई का छिड़काव किया जा रहा है।

 
 
 

सुरजपुर : नगर पंचायत भटगांव में एक एकड़ भूमि में कृष्ण कुंज का किया गया उदघाटन

 
 
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में कृष्ण कुंज विकसित किया जाना है। जहा कृष्ण जन्माष्टमी के दिन से इसकी शुरुआत की गई,वही नगर पंचायत भटगांव में 20 अगस्त को कृष्ण कुंज का शुभारंभ संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में पूजा अर्चना कर किया गया।

सुरजपुर : प्रेमनगर विधायक व भटगांव विधायक ने पूजा अर्चना कर कृष्ण कुंज योजना का किया शुभारंभ 

 
 
 

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कृष्ण कुंज योजना के तहत नगर में एसईसीएल के कालोनी क्षेत्र में विकसित किए जा रहे कृष्ण कुंज वाटिका का शनिवार को प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह व भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े की ओर से विधिवत पूजा अर्चना कर संयुक्त रुप से शुभारंभ किया गया।

रायगढ़ : जिले के विद्यार्थियों ने सिनेमा घर में देखी गांधी फिल्म

छत्तीसगढ़ शासन राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में 20 से 30 अगस्त तक सभी मॉल व मल्टीप्लेक्स तथा टॉकीज में सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक रिचर्ड एटनबेरो कृत ऐतिहासिक गांधी फिल्म का नि:शुल्क प्रदर्शन किया जाना है। जिसके तहत रायगढ़ जिले के गोपी टॉकीज व ग्रांड माल में रिचर्ड एटनबरो कृत ऐतिहासिक फिल्म गांधी का नि:शुल्क प्रदर्शन किया गया।

 
 
 

कोण्डागांव : राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने शबरी एम्पोरियम व सी-मार्ट का किया अवलोकन

 
 
 

छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने सपरिवार आज कोण्डागांव के शबरी एम्पोरियम व सी-मार्ट का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बेलमेटल, लौह शिल्प, टेराकोटा, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प आदि कलाकृतियों को तन्मयता के साथ देखा और इन जीवंत कलाकृतियों को सराहा। यहां पर उन्होने टेराकोटा व बांस शिल्प की विभिन्न कलाकृतियां क्रय की।

दुर्ग : शासकीय व निजी विद्यालयों के 1379 विद्यार्थियों ने देखी फिल्म गांधी

जिले में हमर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 21 अगस्त को 5 छविगृहों में प्रसिद्ध फिल्म गांधी का प्रदर्शन किया गया। जिसमें विभिन्न शासकीय व निजी विद्यालयों के 1379 विद्यार्थियों ने फिल्म देखी इस प्रदर्शन को लेकर विद्यार्थियों में अत्यंत उत्साह देखा गया। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पीवीआर सूर्या मॉल में आज भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित हुए। 

जशपुरनगर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों का जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा पालन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जशपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के अंतर्गत आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में किए गए घोषणाओं व निर्देशों का पालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से त्वरित कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री बघेल के समक्ष फरसाबहार के पमशाला व मनोरा के आस्ता में हुए जन चौपाल में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं की ओर से विद्यालय आवागमन के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निवेदन किया था।

जशपुरनगर : 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हुआ रंगारंग शुभारंभ

22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज जशपुर के एस्ट्रोटर्फ  हॉकी स्टेडियम में किया गया। शुभारंभ अवसर के मुख्य अतिथि विधायक पत्थलगांव व उपाध्यक्ष जनजातीय सलाहकार परिषद राम पुकार सिंह उपस्थित थे। 

कवर्धा : मुख्यमंत्री जनचौपाल, पीजीएन जन शिकायत, पीएमओ पोर्टल, जन शिकायत, जन चौपाल के हजारों आवेदनों का हो रहा त्वरित निराकरण

कलेक्टर जनमेजय महोबे की ओर से जनसामान्य की शिकायतों, समस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जा रहा है। जहां आम नागरिक अपनी समस्या, शिकायत कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर रहे है। कलेक्टर की ओर से इन समस्याओं और शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

कवर्धा : कलेक्टर ने विद्युत व्यवस्था के लिए विभाग के अधिकारियों की ली बैठक

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले में बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्क निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में जिले के विद्युत व्यवस्था से लोगों को होने वाले वाली परेशानी को दूर करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से होनी चाहिए। लोगों को परेशानियों का सामना करना न पड़े। जिन क्षेत्रों में विद्युत की समस्या आ रही है, वहां सुधार करने की कार्यवाही की जा रही है।

कोण्डागांव : राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजयसिंह ने गोबराहीन स्थित प्राचीनतम शिवलिंग की पूजा-अर्जना कर मांगा आर्शीवाद

छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजयसिंह ने सपरिवार आज केशकाल के समीप गोबराहीन में अवस्थित प्राचीनतम शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान एसडीएम केशकाल शंकरलाल सिन्हा और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

धमतरी : कुरूद के स्वामी आत्मानंद स्कूल में अव्यवस्था देख भड़के कलेक्टर

प्रदेश के बच्चों में उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने सरकार की ओर से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। योजना के तहत जिले में स्थापित किए गए स्कूलों में शासन की मंशानुरूप गुणवत्ता लाने कलेक्टर पी एस एल्मा की ओर से सतत् दौरा कर शिक्षा विभाग के अमले को आवश्यक दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं।

और भी

जयपुर पैर वितरण में अग्रणी संस्था विनय मित्र मण्डल की सेवा को मुख्यमंत्री ने सराहा...

 रायुपर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर इनडोर स्टेडियम में आयोजित 3 दिवसीय विशाल निःशुल्क सेवा शिविर में विनय मित्र मण्डल द्वारा जयपुर पैर की ओ पी डी संचालित की गई है। संस्था के अध्यक्ष महावीर मालू व पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने स्टॉल का अवलोकन किया व 20 हजार से ज़्यादा जयपुर पैर का वितरण करने के लिए विनय मित्र मण्डल की सराहना की। महेन्द्र कोचर ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि संस्था द्वारा 1986 से लगातार विकलांगों को जयपुर पैर दिए जाते हैं। 36 वर्षों में 20 हजार से ज़्यादा जयपुर पैर का वितरण किया गया है । जयपुर पैर का निर्माण कारीगर अब्दुल वहीद कुरैशी द्वारा किया जाता है । महापौर एजाज ढेबर ने मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। नगर पालिका निगम रायपुर द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री बघेल ने विनय मित्र मण्डल का अभिनंदन किया।

और भी

बेरोजगारी उच्चतम स्तर पर है, सार्वजनिक उपक्रम बेचे जा रहे हैं : सुनील सिंह

 राजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बलरामपुर जिले के ब्लॉक कांग्रेस राजपुर द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश भर में महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन व चर्चा-परिचर्चा कर कांग्रेस लोगों को बढ़ती महंगाई बेरोजगारी व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विक्रय करने जैसे नीतियों के विरोध में आवाज उठा रही है और लोगों को बताने में लगी है कि किस तरह से मोदी सरकार आम लोगों के साथ छलावा करने में अव्वल रही है।


बढ़ती महंगाई को लेकर चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है और महंगाई आसमान छूने लगी है जो एलपीजी 2014 में ₹410 घरेलू सिलेंडर मिला करता था वह  ₹1053 में मिल रहा है और उसकी वृद्धि 156% की दर्ज की गई है इसी तरह से पेट्रोल 2014 में ₹71 थी और वर्तमान में ₹100 है इसमें भी 40% की वृद्धि हुई है डीजल ₹57 प्रति लीटर थी और अब 2022 में ₹95 प्रति लीटर है इसमें भी 75% की वृद्धि हुई है सरसों का तेल ₹90 प्रति किलो मिलता था जो अब ₹200 प्रति किलो मिल रहा है इसमें 122% की वृद्धि हुई है आटा ₹22 किलो था जो बढ़कर 35 से ₹40 प्रति किलो तक मिल रहा है इसमें भी 81% की वृद्धि दर्ज की गई है दूध ₹35 लीटर अधिकतम मिला करता था जो अब ₹60 प्रति लीटर मिल रहा और इसमें 71% की वृद्धि दर्ज हुई है। दैनिक जीवन की सबसे आवश्यक वस्तु नमक 41% महंगा हो गया है सब्जियों में 35% तक की वृद्धि हुई है डाले 60 से 65% तक महंगी हो गई है कोई भी चीज ऐसी नहीं है जो अब सरकार के नियंत्रण में है आम जनता को परेशान करके और ऊपर से जनता के ऊपर जीएसटी जैसे टैक्स का बोझ लगाकर सरकार अपना खजाना भर रही है।

 
 

केंद्र सरकार ने संसद के चालू सत्र में बताया है कि 8 सालों में उसने 7.22 लाख लोगों को नौकरियां दी हैं,हर साल औसतन एक लाख से भी कम लोगों को नौकरी मिला मिला है यह अत्यंत चिंताजनक आंकड़ा है 8 सालों में 22.5 करोड़ लोगों ने सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन किए हैं सोचा जाए कि 22 करोड लोगों में से सिर्फ 7.2 दो लाख लोगों को नौकरी मिली या नहीं 0.33 प्रतिशत आवेदन देने वाले हजार लोगों में से 3 लोगों को नौकरी मिली है ऐसी दशा में मोदी सरकार ने जो वादे किए थे वह सभी वादे अधूरे रह गए हैं अच्छे दिन और बदलाव का नारा मोदी सरकार का पूरी तरह से सिमट गया है।

 

अच्छे दिन का वादा करके आम चुनाव में मोदी जी ने खुद यह वादा किया था कि हर साल कम से कम दो करोड़ नौकरियां हमारी सरकार देंगी लेकिन सरकार बनने के बाद एक लाख लोगों को भी सालाना नौकरी नहीं मिल पाई निजी सेक्टर में इससे भी बदतर स्थिति है नोटबंदी से लेकर जीएसटी कानून को लागू करने में जिस तरह की जल्दबाजी दिखाई गई जिस तरह से कोरोनावायरस के दौरान पूरी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा उसे नौकरी का पूरा परिदृश्य बदल गया है देश में ऐतिहासिक बेरोजगारी की स्थिति है और वर्तमान में गंभीर संकट उत्पन्न हो गई है। सरकार में पीएसयूज लगातार बेचे जा रहे हैं स्टार्टअप्स और अन्य छोटे उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बेचे जाने से देश में हताशा और निराशा की स्थिति बन गई है ऐसी स्थिति निर्मित हो गई है कि पीएचडी होल्डर्स भी अब चपरासी की नौकरी के लिए आवेदन दे रहे हैं अग्निपथ योजना ने तो युवाओं के घाव पर नमक छिड़कने का काम किया है सेना में शामिल होकर गर्व से देश के सेवा का जो लोग सपना देखते थे उन्हें 4 वर्ष के लिए ठेके पर नौकरी करने को कहा जा रहा है, इसमें ना पेंशन की गारंटी है ना सुरक्षित भविष्य की ऐसे में युवा तनाव मुक्त होकर देश सेवा कैसे करेंगे।

 

इस दौरान विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अधिवक्ता संजय पांडेय, लघु वनोपज प्रबंधक संघ के उपरांत अध्यक्ष सुरेश सोनी,किसान प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष रामबिहारी यादव, सुनील भगत,देवशरण जयसवाल,बिगन यादव, साजाराम के अलावा काफी संख्या में बढ़ती महंगाई से परेशान ग्रामीण जन भी मौजूद रहे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर तथा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बिक्री के विरुद्ध में पर्चे भी वितरित किए गए।

 

 

 
और भी

पुलिस मितान : साइबर अपराध से बचाव के लिए कवर्धा पुलिस ने बनाया व्हाटसएप्प ब्रॉडकास्ट ग्रुप

आईजी मीणा ने किया इस अभियान का शुभारंभ

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कबीरधाम पुलिस अपराधों की रोकथाम में सतत् प्रयत्नशील है। अपराध के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा वर्तमान परिवेश में सायबर अपराध के बढ़ते मामले, महिलाओ से संबंधित अपराध, बाल अपराध, यातायात नियमों का उल्लघंन जैसे अपराध को रोकने के लिए जन-जागरूकता ही कारगर होने से प्रति व्यक्ति के पास जागरूकता संदेश पहूंचाने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस सायबर सेल के माध्यम से कबीरधाम जिला के निवासियों के व्हाटसएप्प मोबाईल नंबर एकत्र कर उनकी ब्रॉडकास्ट ग्रुप बनाया गया है। उक्त ग्रुप के माध्यम से प्रतिदिन प्रत्येक व्यक्तियों को जागरूकता संदेश तथा कबीरधाम पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफार्म में बने फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, ट्वीटर से भी जागरूकता संदेश प्रसारित किया जायेगा। जिससे वर्तमान परिवेश में हो रही घटनाओं के संबंध में प्रत्येक नागरिक को जागरूक रहकर सतर्क रहने में सहायता प्राप्त होगी और वे अपराध का शिकार होने से बच पायेगें।

इसी उद्देश्य को जारी करने के लिए 22 अगस्त को कलेक्टर सभागृह में वर्चुअल बैठक के माध्यम से बद्रीनारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग के मुख्य अतिथि एवं रामगोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव क्षेत्र के विशिष्ट अतिथि एवं जन्मेजय मोहबे कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम के अध्यक्षता में डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के संचालन में ‘‘पुलिस मितान’’ कार्यक्रम का शुंभारभ् जिला कबीरधाम के समस्त विभागों के प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के उपस्थिति में किया गया।

 
 

कबीरधाम पुलिस के इस पहल के शुभांरभ में बद्रीनारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग, रेंज दुर्ग द्वारा कबीरधाम पुलिस की इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए आमजनों को कबीरधाम पुलिस की इस पहल से अधिक से अधिक जुड़कर लाभ प्राप्त करने एवं अपनी समस्याओं को व्हाटसएप्प के माध्यम से अवगत कराये जाने संबोधित किया गया तथा इसी कड़ी में रामगोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव क्षेत्र द्वारा भी कबीरधाम पुलिस की सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्येक आमजनों को जागरूक करने के इस प्रयास की सराहना कर कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित पुलिस मितान अभियान में कबीरधाम वासियों का स्वागत करते हुए उद्बोधित किया कि कबीरधाम पुलिस आपको अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए प्रत्येक व्यक्तियों को अपराध से बचाव के लिए जागरूक होना नितांत आवश्यक है, इसलिए कबीरधाम पुलिस की इस पहल से जुड़कर प्रसारित जागरूक संदेश को अपने दैनिक जीवन में उपयोग करने एवं उक्त संदेश को अपने परिवारजनों एवं मित्रों तक अधिक से अधिक प्रसारित किये जाने आग्रह किया गया है।

 
 

जन्मेजय महोबे कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम ने कबीरधाम पुलिस की इस पहल की विशेष सराहना करते हुए कबीरधाम जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस अभियान का व्यापक प्रचार कर अधिक से अधिक लोगों इस अभियान तक पहूंचाये जाकर कबीरधाम जिले के प्रत्येक नागरिको को जागरूक करने के लिए आग्रह किया तथा कबीरधाम पुलिस की पुलिस मितान अभियान में हरसंभव सहायता प्रदान करने आश्वासन दिया गया।

 
 

‘‘पुलिस मितान’’ अभियान के शुभांरभ करने की मंशा को जाहिर करते हुए डॉ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा शुभांरभ कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक अधिकारियों को अभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के संबंध में बताया कि दिन-प्रतिदिन किसी ना किसी घटना के संबंध में आवेदकगण अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस के पास आते है एवं  आवेदकों द्वारा बताया जाता है, कि किसी अज्ञात मोबाईल धारक व्यक्ति द्वारा अपने आपको या तो बैंक का कर्मचारी, आर्मी का कर्मचारी, विडियो कॉल या किसी ना किसी माध्यम से ठगी का शिकार होकर अपनी जमा पूंजी खो बैठते हैं। जिस संबंध में कबीरधाम क्षेत्र वासियों में वर्तमान परिवेश में हो रही अपराधो के संबंध में जागरूकता की कमी हाने से एक ऐसी पहल की शुरूआत करने की आवश्यकता थी। जिससे प्रत्येक नागरिको के पास वर्तमान दिनों में हो रही घटना के संबंध में जानकारी पहूंच पाये जिससे वे जागरूक होकर सतर्क रहे।

 
 

इसी उद्देश्य के आधार पर श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं जिले के सायबर विशेषज्ञ सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी एवं उनकी टीम को कबीरधाम जिले के क्षेत्रवासियों के अधिक से अधिक मोबाईल नंबर एकत्र कर उनकी व्हाटसएप्प ब्राडकास्ट गु्रप बनाया जाकर सभी तक संदेश प्रसारित किये जाने निर्देशित किया गया। वर्तमान में प्रतिदिन कुल 50,000 लोगों को कबीरधाम पुलिस, सायबर सेल के माध्यम से अपराधों से बचने के लिए जागरूकता संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से भेजे जा रहे हैं तथा कबीरधाम पुलिस की सोशल मीडिया प्लेटफार्म में बने फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, ट्वीटर के माध्यम से भी जागरूकता संदेश पोस्ट प्रसारित किया जा रहा है।

 
 

इस बात को हम सभी को समझना होगा सर्तकता हटी दुर्घटना घटी। हमारी सतर्कता ही हमें उन अपराधों से बचाएंगी जो अनदेखे सायबर दुनिया में जाल की तरह फैली हुई है। कबीरधाम पुलिस मितान से जुड़े इस कड़ी को न तोड़े स्वंय सतर्क रहें और अपनों को भी सतर्क करें।

और भी

चेकिंग के दौरान आरटीओ ने वसूले 15 हजार...

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आरटीओ विभाग ने शनिवार को बसों की आकस्मिक चेकिंग की। आरटीओ अधिकारी एम ए मुजाहिद्दीन ने बताया कि 25 बसों का रूटिंग चेंकिग की गई जिसमें 10 बसों का स्पीड गवर्नर, रिफ्लेक्टर,परमिट से अधिक सवारी, किराया सूची नही आदि पाए जाने पर 15 हजार का फाइन बस चालको से वसूला गया।

 

 

और भी

मंत्री अकबर के निर्देश पर नियम व शर्तों का पालन नहीं करने वाले 6 ड्राइविंग स्कूल निलंबित

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश के परिपालन में विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाए जाकर विगत 15 दिवस में 6 विभिन्न ड्राइविंग स्कूलों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई और उन्हें कुशल प्रशिक्षण के संचालन संबंधी प्रक्रिया और परिवहन विभाग के नियम व शर्तों का पालन नहीं करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यात्रीयान वाहनों में स्पीड गवर्नर नहीं लगाए जाने आदि के कारण 39,500 रूपए समन शुल्क तथा 14,900 रूपए समझौता शुल्क की राशि की वसूली भी की गई है।

परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, मुंगेली, सरगुजा तथा कोरबा जिले से ड्राइविंग स्कूल निलंबित किए गए हैं। परिवहन विभाग द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और प्रशिक्षण के कुशल संचालन संबंधी प्रक्रिया का पालन नहीं करने वाले ड्राइविंग स्कूलों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र अंतर्गत ऐसे किसी भी ड्राइविंग स्कूल अथवा सेंटर के बारे में परिवहन मुख्यालय तथा संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अथवा जिला परिवहन कार्यालय को सूचित कर सकते हैं।

 

परिवहन विभाग द्वारा उक्त अभियान के तहत गत 20 जुलाई से 4 अगस्त तक विभिन्न जिलों के 6 ड्राइविंग स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें रायपुर जिले के अंतर्गत 20 जुलाई को नेशनल ड्राइविंग स्कूल रायपुर को स्पष्टीकरण जारी किया गया। नेशनल ड्राइविंग स्कूल रायपुर द्वारा निर्धारित पता से अन्यंत्र पते पर स्कूल का संचालन किया जा रहा था। इसी तरह रायपुर जिले अंतर्गत ही इंडियन मोटर ड्राइविंग स्कूल रायपुर को अवैध ढंग से संचालन के कारण 4 अगस्त को स्पष्टीकरण जारी किया गया। इसके अलावा परिवहन विभाग द्वारा तेज सिंह मोटर ड्राइविंग स्कूल बिलासपुर, नया सबेरा ड्राइविंग स्कूल राजनांदगांव, डी.के.एफ. मोटर ड्राइविंग स्कूल अंबिकापुर तथा बाबा मोटर्स कोरबा ड्राइविंग स्कूलों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।  

 

परिवहन विभाग द्वारा राज्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 20 अगस्त को यात्रीयान वाहनों में निरीक्षण के दौरान स्पीड गवर्नर नहीं लगाए जाने के कारण 11 वाहनों से 21 हजार रूपए समन शुल्क तथा 4 वाहनों से 14 हजार 900 रूपए के समझौता शुल्क की वसूली की गई। इसी तरह 21 अगस्त को यात्रीयान वाहनों का निरीक्षण कर 19 वाहनों से 18 हजार 500 रूपए के समन शुल्क की वसूली कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के बकाया टैक्स वसूली सहित यात्रीयान वाहनों के संचालन के संबंध में सघन अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश के बाद परिवहन विभाग द्वारा समस्त जिला परिवहन अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत परिवहन विभाग द्वारा यात्रीयान वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री होने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यात्रीयान वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाए जाने तथा फिटनेस आदि परिवहन विभाग के नियम तथा निर्देशों का नियमानुसार पालन हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 

और भी

अधिकारी-कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 से...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अपनी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने 22 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आव्हान किया है। पिछली हड़ताल के बाद कई संगठनों ने इस हड़ताल से दूरी बनाने का निर्णय लिया है। कई संगठनों ने अपना समर्थन वापस ले लिया है। इस दौरान कुछ कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होंगे, तो वहीं कुछ कर्मचारी हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान संभावना जताई जा रही है कि जो संगठन और कर्मचारी हड़ताल में है वह ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों को रोकने की कोशिश करेंगे। ऐसे में विवाद की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल ने रायपुर कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखकर कार्यालय आने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का अनुरोध किया है। साथ ही मुख्य द्वार में आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी कराने के लिए भी निवेदन किया है । इसका सीधा मतलब है कि जहां एक तरफ सरकार हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ कार्यालय आने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी उनकी चिंताएं बनी हुई है।

दरअसल छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन अपने दो सूत्रीय मांग – केन्द्र के समान देय दिनांक से 34% महंगाई भत्ता एरियर्स सहित देने एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने की प्रमुख मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। प्रदेश के लगभग पांच लाख कर्मचारी एवं अधिकारी के साथ राज्य के न्यायायिक सेवा के कर्मचारी 23 जिलों में हड़ताल में रहेंगे।

राज्य के शासकीय कार्यालय, कलेक्ट्रेट, पीडब्लूडी, खनिज, पीएचई, स्कूल शिक्षा, कोषालय, स्वास्थ्य, सिंचाई, वेटनरी, नवा रायपुर अंतर्गत समस्त संचालनालय इंद्रावती भवन, लोक सेवा आयोग, आरटीओ, जनपद, कृषि, वन विभाग, समाज कल्याण विभाग, आयोग, निगम मण्डल सहित 52 विभिन्न विभागों के कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। इस आंदोलन में राज्य के 91 कर्मचारी-अधिकारी संगठन फेडरेशन के साथ हड़ताल में शामिल रहेंगे।

और भी

मुख्यमंत्री से निजी नर्सिंग महाविद्यालय संघ ने की मुलाकात

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रविवार शाम उनके निवास कार्यालय में रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निजी नर्सिंग महाविद्यालय संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निजी नर्सिंग महाविद्यालय संघ व प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन से रमेश गांधी, महेंद्र चौबे, ललित सिंह, मुकेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, हरजीत सिंह होरा, कमल यादव, खोमलाल व विवेक अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

और भी

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक 22 को

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में 22 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शाम 4 बजे प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक होगी। बैठक में महंगाई पर हल्ला बोल-चलो दिल्ली रैली के संदर्भ में आवश्यक चर्चा होगी।

और भी

विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मच्छर वह कीट है जो मनुष्य के शरीर में रोग फैलाने की क्षमता रखता है, मच्छर पूरे विश्व में फैले हुए है और इनके द्वारा फैलाई जाने वाले बीमारी से हर साल विश्व में लाखों लोगों प्रभावित होते है। बस्तर जिले में भी प्रतिवर्ष हजारों लोग इससे प्रभावित होते है। इन मच्छरों से बचने के लिए हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जगदलपुर शहर में जन समुदाय को जागरूक करने सिरहसार चौक से रैली निकाली गई।

विश्व मच्छर दिवस पर कलेक्टर चन्दन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने बताया: "मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिये प्रशासन पुरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिले में लगातार विशेष अभियान चलाकर मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा रहा है। मच्छरों से होने वाले रोगों से बचाव के लिए पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े का अधिक उपयोग करें। सोने के दौरान निश्चित रूप से मच्छरदानी लगाएं। इस बात का सोने के दौरान ख्याल रखें। इसके अलावा घर के आसपास जलजमाव वाली जगहों को मिट्टी से भर दें एवं किसी भी स्थिति में जलजमाव नहीं होने दें।"

इस सम्बंध में सीएमएचओ डॉ.आर.के.चतुर्वेदी ने बताया : "मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा रैली निकालकर मच्छरों से होने वाले रोगों, लक्षण तथा इससे बचाव से संबंधित आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। मच्छर का काटना और उसके बाद होने वाली खुजली होना एक छोटी सी समस्या है लेकिन नजरअंदाज करने पर ये संक्रमण गंभीर लक्षणों को भी बढ़ावा दे सकता है। मच्छर के काटने से मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, फाइलेरिया व जापानीज इंसेकिलाइटिस जैसी खतरनाक बीमारी होती है। समय पर इलाज नहीं करवाने से मरीज की मौत भी हो जाती है।"

आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया: "मच्छर के काटने से होने वाला रोग में मलेरिया एक खतरनाक बीमारी है, जो अक्सर गम्भीर स्थिति उत्पन्न कर देती है। मादा एनोफिलीज मच्छर प्रोटोजुअन प्लासमोडियम नामक कीटाणु के प्रमुख वाहक होते हैं, जो एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक कीटाणु फैला देते हैं। इसके अलावा हमें डेंगू से बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। डेंगू पैदा करने वाला मच्छर अलग होता है और इसके लक्षण घंटों में देखे जा सकते हैं। डेंगू का लार्वा सामान्यतः जमे हुए साफ पानी में पनपता है और इसे पनपने के लिए जुलाई से लेकर अक्टूबर का समय काफी अनुकूल होता है। यही वजह है कि इस समयावधि में सतर्क रहना जरूरी होता है। डेंगू से बचाव के लिए सभी शासकीय अस्पतालों में निशुल्क उपचार की व्यवस्था है। पिछले कुछ सालों में डेंगू के मामलों में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन अब भी ये पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। चिकित्सक के सलाह के बिना कोई भी दर्द निवारक दवा का सेवन न करें, छत के आस पास प्रयोग में नही आने वाले बर्तन,टायर आदि न रखें। बगैर जाली लगे खिड़की तथा दरवाजे, सुबह एवं शाम खुला न रखे क्योंकि इस समय मच्छर का प्रकोप अधिक होता है। यदि किसी व्यक्ति को संक्रमित मच्छर के काटने का संदेह हो,तो अपना परीक्षण करवाएं और आवश्यक चिकित्सा सहायता लें।"

और भी

जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो : कलेक्टर

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शनिवार को जिला चिकित्सालय पंडरी, कालीबाड़ी और आयुर्वेदिक कैम्पस में स्थित 50 बिस्तर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामान्य ओपीडी के साथ आंख, श्रवण बाधित ओपीडी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अस्पताल के दवाई स्टोर में पर्याप्त दवाई हो ताकि मरीजों को बाहर भटकना न पड़े।उन्होंने जिला अस्पताल पंडरी में डेंटिस्ट की पदस्थापना यथाशीघ्र करने की बात कही तथा हमर लैब में जांच की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इसी तरह कलेक्टर ने कालीबाड़ी चिकित्सालय  में गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी और नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में व्यवस्था का निरीक्षण किया।आयुर्वेदिक कैम्पस में बने 50 बिस्तर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यकतानुसार स्टाफ के नियुक्ति करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए।उन्होंने बीमार लोगों के इलाज के लिए उपलब्ध सुविधाओं को देखा । कलेक्टर ने अस्पताल में ओ पी डी के साथ प्रसव आदि की भी जानकारी ली और डॉक्टरों-नर्स और अन्य स्टाफ को बेहतर इलाज की सुविधा देने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में दवाई और अन्य उपकरण आदि भी अस्पताल में उपलब्ध रखने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रवि मित्तल, सीएमएचओ मीरा बघेल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

और भी

अधिक किराया लेने की शिकायत और परमिट शर्तो का उल्लंघन करने, यात्री बसों पर की गयी कार्रवाई

 दो दिनों में 1 लाख 82 हजार से ज्यादा समझौता शुल्क वसूल

महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शनिवार दूसरे दिन भी यात्री बसों का निरीक्षण जिला परिवहन अधिकारियों की ओर से महासमुंद जिले के राजिम मोड़/बागबाहरा रोड पर चेकिंग की गयी। जिला परिवहन अधिकारी आर.के. ध्रुव ने जानकारी दी कि चेकिंग की कार्रवाई में महासमुंद के साथ सहायक परिवहन उप निरीक्ष राजेन्द्र कुमार पटेल व प्रधान आरक्षक कमल नारायण ठाकुर, तुलाराम कश्यप, मोहन कुमार कंडरा योगदान सराहनीय रहा। 13 वाहनों से कुल 34,800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है। साथ ही वाहन स्वामी/चालकों को समस्त वैध दस्तावेजों के साथ-साथ शासन की ओर से निर्धारित दर पर ही किराया लिए जाने के लिए हिदायत दी गयी। 

बीते शुक्रवार को हुई यात्री बसों और अन्य वाहनों से चेकिंग के दौरान 1 लाख 44 हजार रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया किया गया था। इन दो दिनों में 1,82,800 का  समझौता शुल्क वसूल किया गया। मिली शिकायतों के चलते महासमुंद से बागबाहरा व महासमुंद से राजिम मार्ग पर अधिक किराया, बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना टैक्स, बिना बीमा के संचालित वाहनों पर कार्यवाही किया गया। चेकिंग के दौरान परमिट शर्तो का उल्लंघन करते पाये जाने पर 4 वाहनों से  20,000 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। बिना फिटनेस के संचालित 02 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 6000 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। बिना प्रदूषण के संचालित 02 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 4,000 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया और अन्य अपराध के तहत कुल 05 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 4,800  रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। इस तरह कुल 13 वाहनों से कुल 34,800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है।

और भी

स्पोर्ट्स इंजुरी शिविर के पहले दिन 392 मरीजों ने कराया परीक्षण

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्पोर्ट्स इंजुरी आर्थो एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का उद्घाटन छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को सिल्वर मैडल दिलाने पर आकर्षि कश्यप का सम्मान किया गया।

शिविर के आयोजक खेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि शिविर में देश- विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा स्पोर्ट्स इंजुरी आर्थों के 210 एवं आयुर्वेद के 182 मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया, जिसमें काफी संख्या में चोटिल खिलाड़ियों ने शिविर का लाभ उठाया। काफी मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर का समापन 21 अगस्त को सायं 4 बजे किया जायेगा।

और भी