हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

एनडीए से द्रौपदी मुर्मू होंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, नड्डा ने किया एलान

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। मंगलवार को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति बनी। ओडिशा की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू इससे पहले झारखंड की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल भी रह चुकी हैं। उनकी उम्र 64 साल है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू के नाम का एलान करते हुए कहा कि इस बार पार्टी नेताओं के बीच राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा हुई। इसमें तय हुआ कि इस बार चुनाव के लिए पूर्वी भारत से कोई, महिला और आदिवासी होना चाहिए।

आज शाम को ही भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के नाम पर मंथन किया गया। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य शामिल हुए हैं।
 
भाजपा संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक से पहले गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एम वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार कर रहाी है। नायडू के साथ शाह, सिंह और नड्डा की मुलाकात इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि आज ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों ने संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम की घोषणा की है। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।
और भी

सीएम सरमा की पत्नी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ ठोका मानहानि का मुकदमा…

वर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में योग सप्ताह के अंतर्गत दर्शन एवं संस्कृति विभाग की ओर से 21 जून को ‘योग की भारतीय परंपराएं’ विषय पर आयोजित विशिष्ट व्याख्यान में लंदन की मूल निवासी तथा चंद्रमौलि फाउंडेशन, वाराणसी की सहसंस्थापक, प्रख्यात संस्कृत साधक डॉ. लूसी गेस्ट (दिव्यप्रभा) ने कहा कि योग मोह से मुक्त करने का रास्ता है। स्वयं को पहचाना ही योग की भारतीय परंपरा है।

योग दिवस की संध्या पर महादेवी वर्मा सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने की। योग मिशन इंग्लैंड की संस्थापक डॉ. लूसी गेस्ट ने अत्यंत सरल और सहज हिंदी में दिये वक्तव्य में वेद, उपनिषद, रामायण और महाभारत के अनेक संदर्भ देते हुए योग की महत्ता और योग प्रसार में भारत के योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत प्रकाश से भरा हुआ, विद्या से युक्त देश है। पतंजलि के योग विचार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि योग एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। यह हजारों वर्ष पुराना है परंतु आज भी नया व उपयोगी है। योग भारतीय ऋषि मुनियों की देन है। इसके महत्व के कारण आज दुनिया के हर देश में योग शब्द प्रचलित हुआ है।

कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने कहा कि योग मनुष्य को कर्मवान बनाने का काम करता है। सभी साधना, उपासना और आस्था परंपराओं में समान रूप से उपस्थित योग को समग्रता में देखने की जरूरत है। हमारे सभी धर्म शांति और स्थिरता तलाशने की बात करते हैं, जिनके केंद्र में योग है।

स्वागत एवं परिचय वक्तव्य में प्रतिकुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद शुक्ल ने कहा कि इंग्लैंड में जन्मी डॉ. लूसी गेस्ट विशेष परिस्थितियों में भारत आयी। अंग्रेजी मातृभाषी लूसी का भारतीय नाम दिव्यप्रभा है। उन्होंने भारत आने के बाद प्राथमिक स्तर से उच्च स्तर तक संस्कृत का अध्ययन किया तथा वाराणसी विश्‍वविद्यालय से संस्कृत व्याकरण में विद्यावाचस्पति की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने भारत और इंग्लैंड की कई संस्थाओं को अपना मौलिक योगदान दिया है। संपूर्ण जीवन योग के लिए समर्पित करने वाली लूसी प्रेरणा पुंज की तरह है। कार्यक्रम का संचालन दर्शन एवं संस्कृति विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने किया तथा आभार प्रतिकुलपति प्रो. चंद्रकांत रागीट ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर अध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
और भी

मोह से मुक्त होना ही योग है : डॉ. लूसी गेस्ट

वर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में योग सप्ताह के अंतर्गत दर्शन एवं संस्कृति विभाग की ओर से 21 जून को ‘योग की भारतीय परंपराएं’ विषय पर आयोजित विशिष्ट व्याख्यान में लंदन की मूल निवासी तथा चंद्रमौलि फाउंडेशन, वाराणसी की सहसंस्थापक, प्रख्यात संस्कृत साधक डॉ. लूसी गेस्ट (दिव्यप्रभा) ने कहा कि योग मोह से मुक्त करने का रास्ता है। स्वयं को पहचाना ही योग की भारतीय परंपरा है।

योग दिवस की संध्या पर महादेवी वर्मा सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने की। योग मिशन इंग्लैंड की संस्थापक डॉ. लूसी गेस्ट ने अत्यंत सरल और सहज हिंदी में दिये वक्तव्य में वेद, उपनिषद, रामायण और महाभारत के अनेक संदर्भ देते हुए योग की महत्ता और योग प्रसार में भारत के योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत प्रकाश से भरा हुआ, विद्या से युक्त देश है। पतंजलि के योग विचार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि योग एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। यह हजारों वर्ष पुराना है परंतु आज भी नया व उपयोगी है। योग भारतीय ऋषि मुनियों की देन है। इसके महत्व के कारण आज दुनिया के हर देश में योग शब्द प्रचलित हुआ है।

कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने कहा कि योग मनुष्य को कर्मवान बनाने का काम करता है। सभी साधना, उपासना और आस्था परंपराओं में समान रूप से उपस्थित योग को समग्रता में देखने की जरूरत है। हमारे सभी धर्म शांति और स्थिरता तलाशने की बात करते हैं, जिनके केंद्र में योग है।

स्वागत एवं परिचय वक्तव्य में प्रतिकुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद शुक्ल ने कहा कि इंग्लैंड में जन्मी डॉ. लूसी गेस्ट विशेष परिस्थितियों में भारत आयी। अंग्रेजी मातृभाषी लूसी का भारतीय नाम दिव्यप्रभा है। उन्होंने भारत आने के बाद प्राथमिक स्तर से उच्च स्तर तक संस्कृत का अध्ययन किया तथा वाराणसी विश्‍वविद्यालय से संस्कृत व्याकरण में विद्यावाचस्पति की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने भारत और इंग्लैंड की कई संस्थाओं को अपना मौलिक योगदान दिया है। संपूर्ण जीवन योग के लिए समर्पित करने वाली लूसी प्रेरणा पुंज की तरह है। कार्यक्रम का संचालन दर्शन एवं संस्कृति विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने किया तथा आभार प्रतिकुलपति प्रो. चंद्रकांत रागीट ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर अध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
और भी

महा विकास अघाड़ी सरकार का जाना तय, राउत ने भी दिया बड़ा बयान

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उद्धव ठाकरे की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से छुट्टी तय दिख रही है। यानी महा विकास अघाड़ी सरकार की विदाई लगभग तय हो गई है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत के बयान के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में सोमवार को एमएलसी चुनाव के बाद हुआ सियासी संग्राम अभी भी जारी है। बगावत का झंडा उठाने वाले कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे कई विधायकों को लेकर मुंबई से गुजरात के सूरत गए और फिर वहां से असम के गुवाहाटी चले गए। अभी शिंदे समेत सभी बागी विधायक गुवाहाटी के होटल में ठहरे हुए हैं। साफ है उद्धव ठाकरे की सरकार पर खतरा मंडरा रहा है और अब महा विकास अघाड़ी सरकार का आखिरी वक्त आ गया है।


सरकार बचाने के लिए महा विकास अघाड़ी गठबंधन पुरजोर कोशिश भी कर रहा है। गठबंधन में शामिल पार्टी एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना पार्टी नेताओं से बैठकें कर रणनीति बनाने में जुटे हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद महा विकास अघाड़ी की सरकार की विदाई तय लग रही है। इसके संकेत पार्टी नेता संजय राउत और राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी दिए हैं।

सत्ता जाती है तो जाए : संजय राउत
शिवसेना गठबंधन वाली सरकार की विदाई के संकेत खुद पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी दिए हैं। बुधवार सुबह पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे हमारे बहुत अच्छे मित्र हैं। सालों साल से हम एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। उनके लिए आसान नहीं है पार्टी छोड़ना और हमारे लिए भी आसान नहीं है उनको छोड़ना। मैंने आज सुबह उनसे एक घंटे तक बातचीत की और पार्टी प्रमुख को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। सत्ता जाती है तो जाए, हम एकनाथ शिंदे को नहीं छोड़ सकते।

विधानसभा भंग होने के संकेत
शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए हैं। उउन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है।’

आदित्य ठाकरे ने ट्विटर बायो से हटाया मंत्री पद
वहीं, राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्विटर पर अपना बायो बदल दिया है। उन्होंने ट्विटर प्रोफाइल से मंत्री पद हटा दिया है। बता दें कि आदित्य ठाकरे पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ पर्यटन मंत्री हैं।
और भी

मध्य प्रदेश में योग आयोग का गठन होगा: चौहान

भोपाल (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि राज्य में आज ‘योग आयोग’ का गठन कर दिया जाएगा और स्कूलों में भी बच्चों को योग की शिक्षा दी जायेगी। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ पर यहां आयोजित राज्य के मुख्य सामूहिक योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा, मध्य प्रदेश में हम ‘योग आयोग’ बना रहे हैं। इसकी पूरी तैयारी भी हमने कर ली है। राज्य में आज ‘योग आयोग’ का गठन हो जाएगा।

उन्होंने कहा, योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए राज्य की शालाओं में योग प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। बाद में, चौहान ने एक वीडियो ट्वीट कर भी यह जानकारी दी। चौहान ने कहा, योग आयोग के गठन के बाद मेरी कोशिश रहेगी कि हम योग सिखाने के लिए स्कूल के शिक्षकों को प्रशिक्षित करें। अंतरराष्ट्रीय योग संस्थान, पतंजलि योग संस्थान, ईशा योग फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग एवं जितनी भी हमारी योग की प्रमुख संस्थाएं हैं, उनसे मैं अपील करूंगा कि बच्चों को योग कराने के लिए वे अपने योग्य योग प्रशिक्षक को राज्य भेजें।

उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर धीरे-धीरे हम स्कूलों में योग प्रशिक्षकों की भर्ती भी करेंगे ताकि योग को हम अपने जीवन का अभिन्न अंग बना सकें। चौहान ने कहा कि अगर हम सचमुच योग को नियमित रूप से अपना लें तो हमारा शरीर तो स्वस्थ होगा ही, बुद्धि प्रखर होगी, मन एकाग्र होगा और सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया और कहा कि लोग घर पर सरल योग का अभ्यास निरंतर कर सकें इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्था स्थापित की जाएगी। चौहान ने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्राचीन विधा योग को पूरी दुनिया में स्थापित किया। योग दुनिया में स्थापित होकर आज पूरे विश्व को निरोग करने का भी काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अब दुनिया के 177 देशों में मनाया जा रहा है।

आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित पंडाल में हुआ और उन्होंने चयनित विद्यार्थियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ योग किया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह कार्यक्रम यहां लाल परेड मैदान में होना था, लेकिन भोपाल में सोमवार शाम को हुई भारी बरसात और मौसम के पूर्वानुमान अनुसार रात में भी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए इसे मुख्यमंत्री निवास में करने का निर्णय लिया गया।
और भी

राहुल गांधी पांचवें दिन ईडी कार्यालय पहुंचे, पूछताछ जारी

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में चार दिनों की पूछताछ के बाद मंगलवार को फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पेश हुए और जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है।


राहुल गांधी सीआरपीएफ जवानों की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा के साथ सुबह 11 बजकर करीब 15 मिनट पर मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे। केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय के आसपास पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया है तथा दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है।

राहुल से सोमवार को करीब 12 घंटे तक पूछताछ की गई थी। पिछले सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिन ईडी के अधिकारियों ने 52 वर्षीय राहुल गांधी से 30 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी, जिस दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किये गए थे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी ईडी ने इसी मामले में 23 जून को तलब किया है। कोविड-19 से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते सोनिया को हाल ही में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें सोमवार की शाम छुट्टी मिली। कांग्रेस का कहना है कि चिकित्सकों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है।

समझा जाता है कि अब तक की पूछताछ में राहुल गांधी से ‘यंग इंडियन’ की स्थापना, ‘नेशनल हेराल्ड’ के संचालन और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को कांग्रेस द्वारा दिए गए कर्ज तथा मीडिया संस्थान के भीतर धन के हस्तांतरण से जुड़े सवाल पूछे गए गए हैं। ‘यंग इंडियन’ के प्रवर्तकों और शेयरधारकों में सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कुछ अन्य नेता शामिल हैं। कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को भाजपा नीत केंद्र सरकार की विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की राजनीति करार दिया है।
और भी

गुलाब नबी आजाद कोरोना वायरस से संक्रमित

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। आजाद ने कहा, मैं कोविड से संक्रमित हो गया हूं और घर पर ही पृथक-वास में हूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई अन्य नेताओं ने आजाद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

और भी

शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स में 743 अंक की बढ़त, निफ्टी 15 हजार के पार

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बीएसई का सेंसेक्‍स 743.49 अंकों की बढ़त के साथ 52341.33 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी भी 226 अंकों के उछाल के साथ 15,576.35 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था। बता दें कि एक दिन पहले सोमवार को सेंसेक्‍स 237.42 अंकों की बढ़त के साथ 51,597.84 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 56.65 अंक उछल कर 15350.15 पर बंद हुआ था।

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स के 30 शेयर मंगलवार को हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। टाइटन के शेयर में सबसे ज्यादा 5.49 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा जिन पांच शेयर में सबसे ज्यादा तेजी दर्द की गई, उसमें विप्रो, एसबीआई, एचसीएल टेक, टीसीएस और इंफोसिस शामिल है। जबकि रिलायंस का शेयर 0.63 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। रिलायंस के अलावा पावर ग्रिड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी के शेयर में सबसे कम तेजी दर्ज की गई।

अगर निफ्टी के शेयरों की बात करें, तो जिन टॉप-5 शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई, उसमें टाइटन, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, आयशर मोटर्स और इन्फोसिस का नाम सामने आता है। निफ्टी के टॉप लूजर शेयर की बात करें, तो इसमें बीपीसीएल, रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड शामिल हैं।

ज्यादातर एशियाई बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.96 प्रतिशत उछलकर 115.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे। उन्होंने एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 1,217.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
और भी

एक साथ गायब हुए 18 विधायक, सीएम ने बुलाई आपात बैठक

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार मुश्किल में है। कैबिनेट मंत्री और शिवेसना नेता एकनाथ शिंदे समेत 18 विधायक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि एकनाथ समेत 18 विधायक गुजरात के सूरत पहुंच गए हैं। चर्चा है कि एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच पिछले कुछ समय से संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग के बाद से ही पार्टी आलाकमान का एकनाथ शिंदे से संपर्क नहीं हुआ है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भाजपा को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है।’ राउत ने आगे कहा कि मैंने सुना है कि हमारे विधायक गुजरात के सूरत में हैं और उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है, लेकिन वे निश्चित रूप से लौटेंगे क्योंकि ये सभी शिवसेना को समर्पित हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे सभी विधायक लौटेंगे और सब ठीक हो जाएगा।

एमएलसी चुनाव के बाद उद्धव पर एक और आफत!
सोमवार को हुए एमएलसी चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे के लिए नई आफत आ गई है। एमएलसी की 10 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी गठबंधन के लिए ठीक नहीं रहे। एमएलसी चुनाव में भाजपा के सभी पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। जबकि सत्ताधारी गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस को एमएलसी चुनाव में झटका लगा है। कांग्रेस का एक ही उम्मीदवार जीत दर्ज कर सका जबकि एनसीपी और शिवसेना के दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

सीएम उद्धव ने बुलाई बैठक
राज्य के मुख्यमंत्री सीएम उद्धव ठाकरे को एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग का शक है। इसीलिए उन्होंने अपनी पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है। सीएम उद्धव ने दोपहर 12 बजे पार्टी विधायकों की आपात बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि सोमवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के चंद्रकांत हंडोरे को हार का सामना करना पड़ा। उद्धव को संदेह है कि क्रास वोटिंग के चलते कांग्रेस प्रत्याशी की हार हुई है।

एकनाथ शिंदे के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
इस पूरे घटनाक्रम के बाद एकनाथ शिंदे के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शिंदे के घर के बाहर भारी तादाद में पुलिसकर्मियों को देखा जा सकता है।

भाजपा ने विधान परिषद की 10 में से पांच सीटें जीती
भाजपा के सभी पांच उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। भाजपा के प्रवीण दरेकर, राम शिंदे, उमा खापरे, श्रीकांत भारतीय और प्रसाद लाड विजयी रहे। शिवसेना के सचिन अहीर और आमशा पाडवी व एनसीपी के एकनाथ खडसे और रामराजे निंबालकर ने जीत हासिल की। कांग्रेस के चंद्रकांत हंडोरे को हार का सामना करना पड़ा।
और भी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बेंगलुरू में मस्तिष्‍क अनुसंधान केंद्र का उदघाटन किया

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च और सुपर कंप्यूटिंग सुविधा का उद्घाटन किया। उन्‍होंने बागची पार्थसारथी अस्पताल की आधारशिला भी रखी। बाद में श्री मोदी ने बंगलौर विश्‍वविदयालय में डॉ बी आर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स परिसर में डॉ बी आर अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। वहां उन्‍होंने प्रौद्योगिकी केन्‍द्रों के रूप में उत्‍कर्मित 150 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राष्ट्र को समर्पित किये। इसके बाद प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करने के लिए बेंगलुरू के कोम्माघट्टा रवाना हुए।

प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्‍यम से विभिन्न परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं में देश का पहला और एकमात्र वातानुकूलित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी शामिल है। इस स्‍टेशन का नाम इंजीनियर सर एम विश्वेश्वरैया के नाम पर रखा गया है। श्री मोदी कर्नाटक में बेंगलुरु उपनगरीय रेलवे परियोजनाओं और छह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं और एक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क परियोजना शामिल है।
 
और भी

साइबर अपराध से सुरक्षित भारत का निर्माण सरकार की सर्वोच्‍च प्राथमिकता : अमित शाह

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्र के विकास पर बल देते हुए कहा है कि साइबर अपराध से सुरक्षित भारत का निर्माण सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में साइबर सुरक्षा के बिना भारत का विकास नहीं हो सकता। साइबर और राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन में श्री शाह ने कहा कि भारत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और सभी स्तरों पर प्रौद्योगिकी का उपयोग बढा है।

उन्होंने आगाह किया कि अगर साइबर अपराध से सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो यह देश के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि प्रत्येक भारतीय को प्रौद्योगिकी और इंटरनेट के माध्यम से स्‍वयं को सशक्त बनाना चाहिए। श्री शाह ने इस बात पर भी जोर दिया कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के कारण लोगों का सशक्तिकरण हुआ है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं।
 
और भी

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस की सभी तैयारियां पूरी, प्रधानमंत्री मैसूरू में आयोजित मुख्‍य समारोह का नेतृत्‍व करेंगे


नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मैसूरू में आयोजित मुख्‍य समारोह का नेतृत्‍व करेंगे। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ वर्ष में हो रहा है, इसलिए देश के 75 प्रमुख स्थानों पर योग दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। आयुष मंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल ने इन कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक अन्य आकर्षण गार्डियन रिंग होगा। यह एक रिले योग स्ट्रीमिंग कार्यक्रम होगा जिसमें विदेशों में भारतीय मिशनों द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों के डिजिटल फीड को एक साथ कैप्चर किया जायेगा।

कई केंद्रीय मंत्री विभिन्न चयनित स्थानों पर योग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पैलेस में उपस्थित रहेंगे, जबकि धर्मेंद्र प्रधान कांगड़ा किले में, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कोणार्क सूर्य मंदिर में और महेंद्रनाथ पांडे ओडिसा में पुरी के जगन्नाथ मंदिर में, मनसुख मांडविया गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उत्तराखंड में हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गिरिराज सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के ग्वालियर किले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्रीमती स्मृति ईरानी लखनऊ रेजीडेंसी और भूपेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के अयोध्या में योग कार्यक्रम में भाग लेंगे।
और भी

सेना ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सेना ने सोमवार को अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना के तहत सैनिकों को शामिल करने के लिए अधिसूचना जारी की। सेना ने कहा कि नए मॉडल के तहत नौकरी के इच्छुक सभी उम्मीदवारों के लिए सेना की भर्ती वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है जो जुलाई से शुरू होगा।

सेना ने कहा कि ‘अग्निवीर’ भारतीय सेना में एक अलग रैंक बनाएंगे, जो कि किसी भी अन्य मौजूदा रैंक से अलग होगा। योजना पर विस्तृत जानकारी देते हुए सेना ने रविवार रात को कहा कि ‘अग्निवीर’ के लिए आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या स्रोत को चार साल की सेवा अवधि के दौरान प्राप्त विशिष्ट जानकारी का खुलासा करने पर रोक रहेगी।

इसमें कहा गया है कि इस योजना के शुरू होने से चिकित्सा शाखा के तकनीकी काडर को छोड़कर भारतीय सेना के नियमित काडर में सैनिकों की भर्ती केवल उन कर्मियों के लिए उपलब्ध होगी, जिन्होंने अग्निवीर के रूप में अपनी सेवा की अवधि पूरी कर ली है।

सेना ने कहा कि सेवा की शर्तों को पूरा करने से पहले अनुरोध पर किसी अग्निवीर की सेवा से मुक्ति की अनुमति नहीं है। सेना ने कहा, हालांकि, सबसे दुर्लभ मामलों में अगर सक्षम प्राधिकारी द्वारा मंजूरी दी जाती है तो इस योजना के तहत लिए गए कर्मियों को सेवामुक्त किया जा सकता है।

14 जून को घोषित अग्निपथ योजना में साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के बीच के युवाओं को केवल चार साल के लिए भर्ती करने का प्रावधान है, जिसमें से 25 प्रतिशत को 15 और वर्षों तक बनाए रखने का प्रावधान है। बाद में, सरकार ने 2022 में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी। केंद्र की योजना के खिलाफ कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

नयी योजना के तहत भर्ती किए जाने वाले कर्मियों को ‘अग्निवीर’ के रूप में जाना जाएगा। सेना ने कहा कि नयी भर्तियां सेना अधिनियम, 1950 के प्रावधानों के अधीन होंगी और ये अग्निवीर जमीन, समुद्र या हवा में जहां कहीं भी आदेश दिया जाएगा, वहां जाने के लिए उत्तरदायी होंगे।

अधिसूचना में कहा गया है कि अग्निवीर को अपनी सेवा अवधि के दौरान अपनी वर्दी पर एक ‘‘विशिष्ट प्रतीक चिन्ह’’ लगाना होगा और इस पर विस्तृत निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। सेना ने कहा कि संगठनात्मक आवश्यकताओं और नीतियों के आधार पर ‘अग्निवीर’ को प्रत्येक बैच में उनकी सेवा की अवधि पूरी होने पर नियमित कैडर में नामांकन के लिए आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

सेना द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार, ‘‘इन आवेदनों पर सेना वस्तुनिष्ठ मानदंडों के आधार पर केंद्रीकृत तरीके से विचार करेगी, जिसमें सेवा की अवधि के दौरान उनका प्रदर्शन शामिल है और अग्निवीरों के प्रत्येक विशिष्ट बैच के 25 प्रतिशत से अधिक को चार साल सेवा की अवधि पूरी होने के बाद नियमित कैडर में शामिल नहीं किया जाएगा।’’

दस्तावेज के अनुसार, नियमित कैडर के रूप में नामांकित अग्निवीरों को 15 साल की एक और अवधि के लिए सेवा करना आवश्यक होगा और वे, वर्तमान में प्रचलित सेवा के नियम और शर्तों (जूनियर कमीशंड अधिकारी/अन्य रैंक के) द्वारा शासित होंगे।

सेना ने कहा कि अग्निवीरों को उनके चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद फिर से चुने जाने का कोई अधिकार नहीं होगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रत्येक ‘अग्निवीर’ को अग्निपथ’ योजना के सभी नियमों और शर्तों को औपचारिक रूप से स्वीकार करना होगा। दस्तावेज के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के कर्मियों के लिए, नामांकन प्रपत्र पर माता-पिता या अभिभावकों के हस्ताक्षर की आवश्यकता होगी।

‘अग्निवीर’ नियमित सेवा करने वालों के लिए 90 दिनों के अवकाश की तुलना में वर्ष में 30 दिनों के अवकाश के लिए पात्र होंगे। चिकित्सकीय सलाह के आधार पर चिकित्सा अवकाश प्रदान किया जाएगा। सेना ने कहा कि अग्निवीरों के मासिक वेतन का 30 प्रतिशत अनिवार्य रूप से एक कोष में जमा किया जाएगा और उतनी ही राशि का योगदान सरकार करेगी।
और भी

इंजन में खराबी के बाद स्पाइस जेट के विमान ने की इमरजेंसी लैंडिंग…

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पटना से दिल्ली जा रहे स्पाइस जेट के विमान में आग लगने की जानकारी सामने आई है। विमान के इंजन में खराबी के बाद आग लगने की बात सामने आइ है। विमान में इस दौरान सवार 185 यात्रियों की जान बाल-बाल बची। उड़ान भरते ही एयरपोर्ट प्राधिकरण ने ध्यान दिया कि उसके एक विंग में आग लगी है। प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग सफलतापुर्वक कराई गई। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बता दें कि जैसे ही विमान ने उड़ान भरी विमान के इंजन से आग निकलने लगी। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने तेज धमाकों की भी आवाज सुनी। अफरातफरी देख विमान के पायलट को गड़बड़ी की सूचना मिली, जिसके बाद उसने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से वापस लैंडिंग की इजाजत मांगी। इसके बाद एटीसी ने तेजी दिखाते हुए इस विमान की आपात लैंडिंग पटना एयरपोर्ट ही वापस करा दी।
और भी

हर साल 17,600 लोग सेना में समय से पहले सेवानिवृत्ति ले रहे हैं, किसी ने उनसे यह पूछने की कोशिश नहीं की कि वे सेवानिवृत्ति के बाद क्या करेंगे: लेफ्टिनेंट जनरल अरुण पुरी

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के कई हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच  रक्षा मंत्रालय ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भारतीय नौसेना की ओर से कहा गया कि 21 नवंबर से पहला नौसैनिक अग्निवीर बैच ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट आईएनएस चिल्का, ओडिशा में पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसके लिए महिला और पुरुष दोनों अग्निवीरों को जाने की अनुमति होगी।

इस दौरान यह भी कहा कि कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाने वालों ने छात्रों को भड़काकर प्रदर्शन कराया है। अग्निवीर बनने वाले शपथपत्र देगा कि उसने कोई प्रदर्शन नहीं किया है न तोड़फोड़ की। बिना पुलिस वेरीफिकेशन के कोई सेना में शामिल नहीं होगा। युवा फिजिकली तैयार हों, ताकि वह हमारे साथ जुड़कर ट्रेनिंग कर सकें। महिलाएं भी अग्निवीर बनेंगी, उन्हें अलग-अलग ट्रेड में शामिल किया जाएगा।
 
लेफ्टिनेंट जनरल अरुण पुरी, अतिरिक्त सचिव, सैन्य मामलों के विभाग ने कहा की हर साल लगभग 17,600 लोग तीनों सेवाओं से समय से पहले सेवानिवृत्ति ले रहे हैं। किसी ने कभी उनसे यह पूछने की कोशिश नहीं की कि वे सेवानिवृत्ति के बाद क्या करेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी कहा , अग्निवीर को सियाचिन और अन्य क्षेत्रों जैसे क्षेत्रों में वही भत्ता और सुविधाएं मिलेंगी जो वर्तमान में नियमित सैनिकों पर लागू होती है। सेवा शर्तों में उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।
और भी

प्रियंका गांधी ने जंतर-मंतर में अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध किया

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सेना की नई भर्ती स्कीम अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हो गया है।कांग्रेस के सत्याग्रह में प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के नेता अग्निपथ विरोधी तख्तियां लेकर बैठे। प्रियंका गांधी बोली- सरकार आम लोगों के लिए नहीं, बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए स्कीम बनाती है। सेना की भर्ती का सपना युवा देखते हैं। देश के लिए जान देने का सपना देखने वाले असली देश भक्त हैं।

आपका सपना तोड़ने वाले नकली राष्ट्रवादी हैं। युवा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर इस सरकार को गिराएं। आप अपना प्रदर्शन बिना हिंसा के करें। आंदोलन जारी रखें, कांग्रेस आपका साथ देगी। प्रियंका ने हरिवंश राय बच्चन की कविता सुनाते हुए कहा- तू न झुकेगा कभी, तू न रुकेगा कभी कर शपथ कर शपथ।

प्रियंका गांधी ने कहा- अग्निपथ योजना देश के युवाओं को मार डालेगी, सेना को खत्म कर देगी। इस सरकार की मंशा देखें और इसे गिराएं। ऐसी सरकार लाओ जो देश के प्रति सच्ची हो, देश की संपत्ति की रक्षा करें। मैं आपसे शांतिपूर्ण विरोध करने का आग्रह करती हूं, लेकिन रुकना नहीं।
 
और भी

एयरफोर्स में अग्निवीरों की भर्ती की गाइडलाइन जारी : चार साल पूरे किए बिना जॉब नहीं छोड़ सकेंगे; साल में 30 दिन की छुट्‌टी मिलेगी

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीरों की भर्ती की गाइडलाइन जारी कर दी है। तीनों सेनाओं में सबसे पहले एयरफोर्स ने ही गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार अग्निवीरों को अपनी चार साल की नौकरी पूरी करनी होगी। इससे पहले वह फोर्स नहीं छोड़ सकेंगे। ऐसा करने के लिए उन्हें अधिकारी की सहमति लेनी होगी।

नौसेना के वाइस एडमिरल डी.के. त्रिपाठी ने बताया की अग्निवीरों की भर्ती को लेकर सबसे बड़ा पेंच छुट्‌टी और अवार्ड का था। एयरफोर्स ने साफ किया है कि अग्निवीर सभी सैन्य सम्मान और पुरस्कार के हकदार होंगे। इन्हें साल में तीस दिन की छुट्‌टी भी दी जाएगी। इसके अलावा बीमार होने पर डॉक्टर की सलाह पर सिक लीव भी मिलेगी।

नौसेना में हम महिला अग्निवीर भी ले रहे हैं। उसके लिए हमारी ट्रेनिंग में जो संशोधन करना है उसके लिए काम शुरू हो चुका है। हमें 21 नवंबर का इंतजार है, मुझे आशा है कि महिला और पुरुष अग्निवीर आईएनएस चिल्का पर रिपोर्ट करेंगे।
और भी

भारत की अध्‍यक्षता में हुई शंघाई सहयोग संगठन के सदस्‍य देशों की सीमा सेवाओं के प्रमुखों की 8वीं बैठक

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शंघाई सहयोग संगठन के सदस्‍य देशों की सीमा सेवाओं के प्रमुखों की 8वीं बैठक भारत की अध्‍यक्षता में हुई।

बैठक में भारत, कजाख्‍स्‍तान, चीन, किरगीज गणतंत्र, पाकिस्‍तान, रूस, तजाकिस्‍तान, उजबेकिस्‍तान की सीमा सेवाओं और शंघाई सहयोग संगठन के क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी तंत्र की कार्यकारिणी समिति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में शामिल प्रतिनिधियों ने, सीमाओं पर वर्तमान स्थिति और अन्‍य गतिविधियों तथा विकास के बारे में एक-दूसरे को जानकारी दी। संयुक्‍त सीमा कार्यवाई से संबद्ध मैत्री सीमा 2022 की तैयारियों और योजना की समीक्षा की गई तथा उसे मंजूरी दी गई।
 
संगठन के सदस्‍य देशों ने उस प्रस्‍ताव का समर्थन किया जिसमें कहा गया है कि सदस्‍य देश एकजुटता 2023 के आयोजन की जिम्‍मेदारी चीन को दी जाए।  शंघाई सहयोग संगठन के प्रतिनिधियों ने इस योजना को स्‍वीकृति दे दी है।
और भी