हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस की सभी तैयारियां पूरी, प्रधानमंत्री मैसूरू में आयोजित मुख्‍य समारोह का नेतृत्‍व करेंगे


नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मैसूरू में आयोजित मुख्‍य समारोह का नेतृत्‍व करेंगे। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ वर्ष में हो रहा है, इसलिए देश के 75 प्रमुख स्थानों पर योग दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। आयुष मंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल ने इन कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक अन्य आकर्षण गार्डियन रिंग होगा। यह एक रिले योग स्ट्रीमिंग कार्यक्रम होगा जिसमें विदेशों में भारतीय मिशनों द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों के डिजिटल फीड को एक साथ कैप्चर किया जायेगा।

कई केंद्रीय मंत्री विभिन्न चयनित स्थानों पर योग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पैलेस में उपस्थित रहेंगे, जबकि धर्मेंद्र प्रधान कांगड़ा किले में, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कोणार्क सूर्य मंदिर में और महेंद्रनाथ पांडे ओडिसा में पुरी के जगन्नाथ मंदिर में, मनसुख मांडविया गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उत्तराखंड में हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गिरिराज सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के ग्वालियर किले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्रीमती स्मृति ईरानी लखनऊ रेजीडेंसी और भूपेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के अयोध्या में योग कार्यक्रम में भाग लेंगे।
और भी

सेना ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सेना ने सोमवार को अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना के तहत सैनिकों को शामिल करने के लिए अधिसूचना जारी की। सेना ने कहा कि नए मॉडल के तहत नौकरी के इच्छुक सभी उम्मीदवारों के लिए सेना की भर्ती वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है जो जुलाई से शुरू होगा।

सेना ने कहा कि ‘अग्निवीर’ भारतीय सेना में एक अलग रैंक बनाएंगे, जो कि किसी भी अन्य मौजूदा रैंक से अलग होगा। योजना पर विस्तृत जानकारी देते हुए सेना ने रविवार रात को कहा कि ‘अग्निवीर’ के लिए आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या स्रोत को चार साल की सेवा अवधि के दौरान प्राप्त विशिष्ट जानकारी का खुलासा करने पर रोक रहेगी।

इसमें कहा गया है कि इस योजना के शुरू होने से चिकित्सा शाखा के तकनीकी काडर को छोड़कर भारतीय सेना के नियमित काडर में सैनिकों की भर्ती केवल उन कर्मियों के लिए उपलब्ध होगी, जिन्होंने अग्निवीर के रूप में अपनी सेवा की अवधि पूरी कर ली है।

सेना ने कहा कि सेवा की शर्तों को पूरा करने से पहले अनुरोध पर किसी अग्निवीर की सेवा से मुक्ति की अनुमति नहीं है। सेना ने कहा, हालांकि, सबसे दुर्लभ मामलों में अगर सक्षम प्राधिकारी द्वारा मंजूरी दी जाती है तो इस योजना के तहत लिए गए कर्मियों को सेवामुक्त किया जा सकता है।

14 जून को घोषित अग्निपथ योजना में साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के बीच के युवाओं को केवल चार साल के लिए भर्ती करने का प्रावधान है, जिसमें से 25 प्रतिशत को 15 और वर्षों तक बनाए रखने का प्रावधान है। बाद में, सरकार ने 2022 में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी। केंद्र की योजना के खिलाफ कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

नयी योजना के तहत भर्ती किए जाने वाले कर्मियों को ‘अग्निवीर’ के रूप में जाना जाएगा। सेना ने कहा कि नयी भर्तियां सेना अधिनियम, 1950 के प्रावधानों के अधीन होंगी और ये अग्निवीर जमीन, समुद्र या हवा में जहां कहीं भी आदेश दिया जाएगा, वहां जाने के लिए उत्तरदायी होंगे।

अधिसूचना में कहा गया है कि अग्निवीर को अपनी सेवा अवधि के दौरान अपनी वर्दी पर एक ‘‘विशिष्ट प्रतीक चिन्ह’’ लगाना होगा और इस पर विस्तृत निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। सेना ने कहा कि संगठनात्मक आवश्यकताओं और नीतियों के आधार पर ‘अग्निवीर’ को प्रत्येक बैच में उनकी सेवा की अवधि पूरी होने पर नियमित कैडर में नामांकन के लिए आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

सेना द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार, ‘‘इन आवेदनों पर सेना वस्तुनिष्ठ मानदंडों के आधार पर केंद्रीकृत तरीके से विचार करेगी, जिसमें सेवा की अवधि के दौरान उनका प्रदर्शन शामिल है और अग्निवीरों के प्रत्येक विशिष्ट बैच के 25 प्रतिशत से अधिक को चार साल सेवा की अवधि पूरी होने के बाद नियमित कैडर में शामिल नहीं किया जाएगा।’’

दस्तावेज के अनुसार, नियमित कैडर के रूप में नामांकित अग्निवीरों को 15 साल की एक और अवधि के लिए सेवा करना आवश्यक होगा और वे, वर्तमान में प्रचलित सेवा के नियम और शर्तों (जूनियर कमीशंड अधिकारी/अन्य रैंक के) द्वारा शासित होंगे।

सेना ने कहा कि अग्निवीरों को उनके चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद फिर से चुने जाने का कोई अधिकार नहीं होगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रत्येक ‘अग्निवीर’ को अग्निपथ’ योजना के सभी नियमों और शर्तों को औपचारिक रूप से स्वीकार करना होगा। दस्तावेज के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के कर्मियों के लिए, नामांकन प्रपत्र पर माता-पिता या अभिभावकों के हस्ताक्षर की आवश्यकता होगी।

‘अग्निवीर’ नियमित सेवा करने वालों के लिए 90 दिनों के अवकाश की तुलना में वर्ष में 30 दिनों के अवकाश के लिए पात्र होंगे। चिकित्सकीय सलाह के आधार पर चिकित्सा अवकाश प्रदान किया जाएगा। सेना ने कहा कि अग्निवीरों के मासिक वेतन का 30 प्रतिशत अनिवार्य रूप से एक कोष में जमा किया जाएगा और उतनी ही राशि का योगदान सरकार करेगी।
और भी

इंजन में खराबी के बाद स्पाइस जेट के विमान ने की इमरजेंसी लैंडिंग…

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पटना से दिल्ली जा रहे स्पाइस जेट के विमान में आग लगने की जानकारी सामने आई है। विमान के इंजन में खराबी के बाद आग लगने की बात सामने आइ है। विमान में इस दौरान सवार 185 यात्रियों की जान बाल-बाल बची। उड़ान भरते ही एयरपोर्ट प्राधिकरण ने ध्यान दिया कि उसके एक विंग में आग लगी है। प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग सफलतापुर्वक कराई गई। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बता दें कि जैसे ही विमान ने उड़ान भरी विमान के इंजन से आग निकलने लगी। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने तेज धमाकों की भी आवाज सुनी। अफरातफरी देख विमान के पायलट को गड़बड़ी की सूचना मिली, जिसके बाद उसने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से वापस लैंडिंग की इजाजत मांगी। इसके बाद एटीसी ने तेजी दिखाते हुए इस विमान की आपात लैंडिंग पटना एयरपोर्ट ही वापस करा दी।
और भी

हर साल 17,600 लोग सेना में समय से पहले सेवानिवृत्ति ले रहे हैं, किसी ने उनसे यह पूछने की कोशिश नहीं की कि वे सेवानिवृत्ति के बाद क्या करेंगे: लेफ्टिनेंट जनरल अरुण पुरी

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के कई हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच  रक्षा मंत्रालय ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भारतीय नौसेना की ओर से कहा गया कि 21 नवंबर से पहला नौसैनिक अग्निवीर बैच ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट आईएनएस चिल्का, ओडिशा में पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसके लिए महिला और पुरुष दोनों अग्निवीरों को जाने की अनुमति होगी।

इस दौरान यह भी कहा कि कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाने वालों ने छात्रों को भड़काकर प्रदर्शन कराया है। अग्निवीर बनने वाले शपथपत्र देगा कि उसने कोई प्रदर्शन नहीं किया है न तोड़फोड़ की। बिना पुलिस वेरीफिकेशन के कोई सेना में शामिल नहीं होगा। युवा फिजिकली तैयार हों, ताकि वह हमारे साथ जुड़कर ट्रेनिंग कर सकें। महिलाएं भी अग्निवीर बनेंगी, उन्हें अलग-अलग ट्रेड में शामिल किया जाएगा।
 
लेफ्टिनेंट जनरल अरुण पुरी, अतिरिक्त सचिव, सैन्य मामलों के विभाग ने कहा की हर साल लगभग 17,600 लोग तीनों सेवाओं से समय से पहले सेवानिवृत्ति ले रहे हैं। किसी ने कभी उनसे यह पूछने की कोशिश नहीं की कि वे सेवानिवृत्ति के बाद क्या करेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी कहा , अग्निवीर को सियाचिन और अन्य क्षेत्रों जैसे क्षेत्रों में वही भत्ता और सुविधाएं मिलेंगी जो वर्तमान में नियमित सैनिकों पर लागू होती है। सेवा शर्तों में उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।
और भी

प्रियंका गांधी ने जंतर-मंतर में अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध किया

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सेना की नई भर्ती स्कीम अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हो गया है।कांग्रेस के सत्याग्रह में प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के नेता अग्निपथ विरोधी तख्तियां लेकर बैठे। प्रियंका गांधी बोली- सरकार आम लोगों के लिए नहीं, बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए स्कीम बनाती है। सेना की भर्ती का सपना युवा देखते हैं। देश के लिए जान देने का सपना देखने वाले असली देश भक्त हैं।

आपका सपना तोड़ने वाले नकली राष्ट्रवादी हैं। युवा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर इस सरकार को गिराएं। आप अपना प्रदर्शन बिना हिंसा के करें। आंदोलन जारी रखें, कांग्रेस आपका साथ देगी। प्रियंका ने हरिवंश राय बच्चन की कविता सुनाते हुए कहा- तू न झुकेगा कभी, तू न रुकेगा कभी कर शपथ कर शपथ।

प्रियंका गांधी ने कहा- अग्निपथ योजना देश के युवाओं को मार डालेगी, सेना को खत्म कर देगी। इस सरकार की मंशा देखें और इसे गिराएं। ऐसी सरकार लाओ जो देश के प्रति सच्ची हो, देश की संपत्ति की रक्षा करें। मैं आपसे शांतिपूर्ण विरोध करने का आग्रह करती हूं, लेकिन रुकना नहीं।
 
और भी

एयरफोर्स में अग्निवीरों की भर्ती की गाइडलाइन जारी : चार साल पूरे किए बिना जॉब नहीं छोड़ सकेंगे; साल में 30 दिन की छुट्‌टी मिलेगी

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीरों की भर्ती की गाइडलाइन जारी कर दी है। तीनों सेनाओं में सबसे पहले एयरफोर्स ने ही गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार अग्निवीरों को अपनी चार साल की नौकरी पूरी करनी होगी। इससे पहले वह फोर्स नहीं छोड़ सकेंगे। ऐसा करने के लिए उन्हें अधिकारी की सहमति लेनी होगी।

नौसेना के वाइस एडमिरल डी.के. त्रिपाठी ने बताया की अग्निवीरों की भर्ती को लेकर सबसे बड़ा पेंच छुट्‌टी और अवार्ड का था। एयरफोर्स ने साफ किया है कि अग्निवीर सभी सैन्य सम्मान और पुरस्कार के हकदार होंगे। इन्हें साल में तीस दिन की छुट्‌टी भी दी जाएगी। इसके अलावा बीमार होने पर डॉक्टर की सलाह पर सिक लीव भी मिलेगी।

नौसेना में हम महिला अग्निवीर भी ले रहे हैं। उसके लिए हमारी ट्रेनिंग में जो संशोधन करना है उसके लिए काम शुरू हो चुका है। हमें 21 नवंबर का इंतजार है, मुझे आशा है कि महिला और पुरुष अग्निवीर आईएनएस चिल्का पर रिपोर्ट करेंगे।
और भी

भारत की अध्‍यक्षता में हुई शंघाई सहयोग संगठन के सदस्‍य देशों की सीमा सेवाओं के प्रमुखों की 8वीं बैठक

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शंघाई सहयोग संगठन के सदस्‍य देशों की सीमा सेवाओं के प्रमुखों की 8वीं बैठक भारत की अध्‍यक्षता में हुई।

बैठक में भारत, कजाख्‍स्‍तान, चीन, किरगीज गणतंत्र, पाकिस्‍तान, रूस, तजाकिस्‍तान, उजबेकिस्‍तान की सीमा सेवाओं और शंघाई सहयोग संगठन के क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी तंत्र की कार्यकारिणी समिति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में शामिल प्रतिनिधियों ने, सीमाओं पर वर्तमान स्थिति और अन्‍य गतिविधियों तथा विकास के बारे में एक-दूसरे को जानकारी दी। संयुक्‍त सीमा कार्यवाई से संबद्ध मैत्री सीमा 2022 की तैयारियों और योजना की समीक्षा की गई तथा उसे मंजूरी दी गई।
 
संगठन के सदस्‍य देशों ने उस प्रस्‍ताव का समर्थन किया जिसमें कहा गया है कि सदस्‍य देश एकजुटता 2023 के आयोजन की जिम्‍मेदारी चीन को दी जाए।  शंघाई सहयोग संगठन के प्रतिनिधियों ने इस योजना को स्‍वीकृति दे दी है।
और भी

देश के राजनीतिक दलों ने अग्निपथ योजना को लेकर किया गुमराह : कैलाश विजयवर्गीय

 

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अग्निपथ योजना के लेकर देश के विभिन्न राज्यों में जारी हिंसक उपद्रव के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अग्निपथ योजना को लेकर देश के राजनीतिक दलों ने गुमराह किया है।

उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को देश की सेवा और सेना से जोड़ने का अच्छा माध्यम है। मेरी भी इच्छा थीं बचपन में देश के लिए काम करूं, विशेषकर सेना में जाऊं, पर नहीं जा पाया। उस समय यह योजना होती तो मैं भी 4 साल के लिए जरुर सेना में जाता और देश की सेना के माध्यम से मां भारती की सेवा करता। बहुत बड़ा वर्ग ऐसा है जो चाहता है देश की सेवा करूं। जो व्यक्ति एक बार इस योजना के माध्यम से अग्निवीर बनकर देश के लिए 4 साल काम करेगा वह देश के लिए प्रतिबद्ध होगा।

अग्निपथ योजना देश सेवा के लिए युवाओं को जोड़ने का बहुत बड़ा माध्यम है। देश की सेवा करने का माध्यम है। नौजवानों को राष्ट्रभक्ति सीखाने का माध्यम भी है। देश की सेवा एक निश्चित समय के लिए करें यह अवसर भी सरकार प्रदान कर रही है। यह बहुत अच्छी योजना है। ऐसा नहीं है कि यह योजना हमारे देश भारत में ही है। ऐसी योजनाएं फ्रांस और रूस जैसे देशों में भी है। बहुत सारे देशों में इस प्रकार की योजना चल रही है। देश के नेताओं ने इसको लेकर पूरे भारत सहित युवाओं की भी गुमराह किया है।

और भी

शांतिपूर्ण और अहिंसक ढंग से करें आंदोलन, कांग्रेस आपके साथ है : सोनिया गांधी

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्र सरकार की सैन्य बलों में भर्ती से जुड़ी ‘अग्निपथ’ योजना पर देश के अनेक हिस्सों में बवाल मचा हुआ है। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बेरोजगार युवाओं को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि युवा शांतिपूर्ण और अहिंसक ढंग से आंदोलन करें। कांग्रेस आपके साथ है।

बता दें कि देश के युवाओं के नाम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संदेश जारी किया है। संदेश में कहा गया है कि ‘मेरे प्रिय युवा साथियों, आप भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का महत्वपूर्ण कार्य करने की अभिलाषा रखते हैं। सेना में लाखों खाली पद होने के बावजूद पिछले तीन साल से भर्ती न होने का दर्द मैं समझ सकती हूं। एयरफोर्स में भर्ती की परीक्षा देकर रिजल्ट व नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओं के साथ भी मेरी पूरी सहानुभूति है।
 
पत्र में कहा गया है कि ‘मुझे दुःख है कि सरकार ने आपकी आवाज को दरकिनार करते हुए “नई आर्मी भर्ती योजना” की घोषणा की, जो कि पूरी तरह से दिशाहीन है। आपके साथ-साथ कई पूर्व सैनिक व रक्षा विशेषज्ञों ने भी इस योजना पर सवाल उठाए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आपके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और इस योजना को वापस करवाने के लिए संघर्ष करने व आपके हितों की रक्षा करने का वादा करती है। हम एक सच्चे देशभक्त की तरह सत्य, अहिंसा, संयम व शांति के मार्ग पर चलकर सरकार के सामने आपकी आवाज उठाएंगे। मैं आपसे भी अनुरोध करती हूं कि अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्ण व अहिंसक ढंग से आंदोलन करें। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आपके साथ है।’
और भी

कला, संस्कृति, ज्ञान का मंदिर है हिंदी विश्वविद्यालय : प्रेरणा देशभ्रतार

 

सर्जनशीलता संवर्धन शिविर का हुआ रंगारंग समापन

वर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वर्धा की जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा देशभ्रतार ने कहा कि महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय की गतिविधियों के कारण वर्धा जिले का नाम विश्व पटल पर आ गया है। अपनी एक अलग पहचान रखने वाला यह विश्वविद्यालय कला, संस्कृति और ज्ञान का मंदिर है। 7 से 17 जून तक आयोजित सर्जनशीलता संवर्धन शिविर का समापन शुक्रवार 17 जून को गालिब सभागार में कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल की अध्‍यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा देशभ्रतार ने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शिविर जैसे आयोजनों से विश्वविद्यालय वर्धा शहर के लोगों से भी जुड़ा हुआ है। इसके जिले का भी नाम रौशन होता है। आज़ादी के अमृत महोत्सव में विश्वविद्यालय में डाॅ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र शुरू हो रहा है और हाल ही में रिद्धपुर में भी मराठी भाषा में अनुसंधान की दृष्टि से केंद्र स्थापित किया गया है। ऐसे नवाचारी उपक्रमों के कारण देश-विदशों के विद्यार्थी वर्धा आ रहे हैं, इससे जिले का गौरव बढ़ता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कला, संस्कृति और साहित्य को प्रोत्साहन देने वाले कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन हरसंभव विश्वविद्यालय के साथ है। अध्यक्षीय वक्तव्य में कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने की दृष्टि यह शिविर अत्यंत सफल प्रयोग रहा है, इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को धन्यवाद दिया।
 
समापन कार्यक्रम रामनगर थाना के पोलिस निरीक्षक हेमंत चांदेवार, प्रतिकुलपति द्वय प्रो. हनुमानप्रसाद शुक्ल और प्रो. चंद्रकांत रागीट सहित अध्यापक, अभिभावक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

समारोह में बच्‍चों ने नृत्‍य और आत्‍मरक्षा की रंगारंग प्रस्‍तुतियाँ देते हुए सबका मन मोह लिया। चरित्र नाटकों के माध्यम से 22 नायकों के चरित्र को अभिनय से मंच पर उतारा। बच्चों ने मेरा जुता है जापानी, ऐ मेरे वतन के लोगों, ये देश है हमारे जवानों का जैसे देशभक्ति पर गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किये तथा लाठी काठी से आत्मरक्षा की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. शुक्ल और जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा देशभ्रतार ने प्रशिक्षक मोहित सहारे, आशीष ठाकरे, मंगेश भोंगाडे, अक्षय सोमनकार, रागिनी ठाकरे, भावेश नेवारे, पूजा गोसटकर और पलक लक्षणे को शाॅल, स्मृतिचिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर की सफलता हेतु पवन कुमार, आरती गुडधे, अरविंद कुमार, रवि वानखडे आदि ने प्रयास किये।
 
कार्यक्रम का संचालन शिविर के संयोजक, दर्शन एवं संस्‍कृति विभाग के अध्‍यक्ष डॉ. जयंत उपाध्‍याय ने किया यथा आभार कुलसचिव कादर नव़ाज ख़ान ने माना।
और भी

गुंडागर्दी में शामिल लोगों को सेना भर्ती नहीं करना चाहती : जनरल वीपी मलिक

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। करगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के प्रमुख रहे जनरल वीपी मलिक ने अग्निपथ योजना का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने इस योजना का विरोध करने वालों पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी में शामिल लोगों को सेना भर्ती नहीं करना चाहती। देश के कई हिस्सों में सेना भर्ती की इस कम अवधि की नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आई थी।

जनरल मलिक ने कहा, ‘हमें यह समझना होगा कि सशस्त्र बल वॉलिंटियर फोर्स है। यह कोई कल्याणकारी संगठन नहीं है और इसमें सबसे अच्छे लोगों का होना जरूरी है, जो देश के लिए लड़ सकें, जो देश की रक्षा कर सके।’ उन्होंने कहा, ‘उन लोगों को हम सेना में नहीं चाहते, जो लोग गुंडागर्दी, बस और ट्रेन जलाने में शामिल हैं।’

हालांकि, इस दौरान उन्होंने इस बात में सहमति जताई कि कुछ लोग हैं, जो ‘जब हमने भर्ती प्रक्रिया बंद की थी, तो वे अपना टेस्ट पूरा नहीं कर सके थे।’ उन्होंने कहा, ‘इनमें से कुछ लोग उम्र की सीमा पार कर गए होंगे। वे अग्निपथ योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। ऐसे में उनकी परेशानी को मैं समझता हूं।’

जनरल मलिक ने इस बात के संकेत दिए हैं कि उम्मीदवारों को नौकरी को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए, क्योंकि सरकार ने पुलिस औऱ अर्धसैनिक बलों में लेटरल एंट्री का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, ‘बड़ी संख्या में निजी क्षेत्र में भर्ती की जाएगी, हालांकि नौकरी की गारंटी अभी नहीं है।
 
पूर्व सेना प्रमुख से सवाल किया गया कि सेना में प्रशिक्षण लेने वालों के चार साल के बाद बाहर जाने से परेशानी होगी या नहीं। इसपर उन्होंने कहा कि ‘बेहतर शिक्षित और टेक सेवी’ को भर्ती करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘ITI और अन्य तकनीकी संस्थानों से लोगों को लाने का प्रयास है। उन्हें बोनस पॉइंट्स दिए जाएंगे और वे इस तरह के लोग हैं, जैसे हमें सशस्त्र बलों में चाहिए।’

उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को विस्तार दिया जाएगा। जनरल मलिक ने कहा, ‘योजना को शुरू होने दें। एक बार हमें पता लग जाएगा कि खामियां कहा हैं, इनमें सुधार किया जा सकता है।’
और भी

बड़ी खबर : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार…

नई दिल्ली/रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले दो युवकों को कारोबारी से 10 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। पकड़े गए आरोपियों ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताकर कारोबारी से फिरौती मांगी थी। साथ ही नहीं देने पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की तरह जान से मारने की धमकी दी थी।

गिरफ्तार आरोपियों में शक्ति सिंह (29) और अफजल खान (24) है। दोनों छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले है। जबकि बिहार के गोपालगंज निवासी तीसरे आरोपी राजा फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

दरसअल पंजाब लुधियाना के एक कारोबारी ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास चार जून से अज्ञात अंतरराष्ट्रीय और भारतीय नंबरों से धमकी भरे कॉल आये थे। कॉल करने वालों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह का सदस्य बताकर कारोबारी से 10 लाख रुपये की मांग की और ऐसा नहीं करने पर सिद्धू मूसेवाला की तरह हत्या करने की धमकी दी।

इस शिकायत को लुधियाना पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपियों के कॉल डिटेल्स को खंगाला। इस आधार पर आरोपियों का लोकेशन दिल्ली में होना पाया गया। इस आधार पर पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बिहार के गैंगस्टर राजा बाबू का नाम लिया है। दोनों लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के शूटर है और कुछ रुपयों के लिए उनका काम करते थे। पुलिस फिलहाल इस मामले में फरार तीसरे आरोपी राजा बाबू की तलाश में जुट गई है।

और भी

पेड़ से टकराकर स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार…

रामगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। झारखण्ड के रामगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे में कई बच्चों की जान बाल बाल बची है। हादसा रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर हुआ जहां एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल मचाया।

बस में क्षमता से अधिक बच्चे थे सवार:
लोगों के अनुसार राम प्रसाद चंद्रभान सरवस्ती विद्या मंदिर स्कूल की बस में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया और प्रिंसिपल को बुलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले को शांत कराने में जुटी हुई है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही साफ तौर पर है बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है इसकी शिकायत लगातार स्कूल प्रबंधन को की जाती है लेकिन स्कूल प्रबंधन इस पर कोई ध्यान नहीं देता है और यह दुर्घटना इसी का नतीजा है।

सभी बच्चे सुरक्षित:
रामगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर अभय कृष्ण गिरी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को सौंप दिया गया है। इंस्पेक्टर अभय कृष्ण गिरी ने कहा कि जांच के दौरान देखा गया कि बस पेड़ से टकराकर पलटी हुई है आगे का टायर और पत्ती टूटी हुई है। बस कैसे पलटी इसकी जांच की जा रही है।
और भी

देशभर में अग्निपथ योजना को लेकर बवाल जारी, रेलवे ने रद्द की 38 ट्रेनें…

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सेना की नई भर्ती स्कीम अग्निपथ योजना को लेकर यूपी से लेकर बिहार तक बवाल जारी है। बीते दिन भारी विरोध प्रदर्शन के बाद आज सुबह भी प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को निशाने पर लिया। इसके चलते रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेलवे ने 38 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

विरोध प्रदर्शन के बीच रेलवे ने कहा है कि 11 अन्य ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। वहीं, विरोध की वजह से 72 अन्य ट्रेनें देरी से चल रही हैं। पांच मेल और एक्सप्रेस व 29 से अधिक यात्री ट्रेनें रद्द की गई हैं।
 
रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि अभी नुकसान का आकलन करना मुश्किल होगा। ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे की तीन रनिंग ट्रेनों कोच को नुकसान पहुंचा गया है। बिहार के समस्तीपुर और लखीसराय में शुक्रवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में आग लगा दी। कई एसी कोच को आग के हवाले कर दिया गया।

अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए युवाओं ने लखमीनिया रेलवे स्टेशन पर भी तोड़फोड़ की और रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया। बिहार के आरा में कुल्हड़िया स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी। इसके युवाओं ने लोहिया नगर चौक ढाला के पास ट्रेन को रोक कर प्रदर्शन किया। फिर वहां ट्रेन में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाने की कोशिश कर रही है।

वहीं, पटना के दीनदयाल उपाध्याय मेन लाइन पर आगजनी कर परिचालन को बाधित कर दिया। इसके अलावा, यूपी के बलिया रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारियों ने जमकर विरोध किया।
और भी

भारत विश्व व्यापार संगठन में सुधार और आधुनिकीकरण का प्रबल समर्थक : पीयूष गोयल

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत विश्‍व व्‍यापार संगठन में ठोस सुधारों तथा संतुलित और समावेशी आधुनिकीकरण उपायों का प्रबल समर्थक है। जिनेवा में विश्‍व व्‍यापार संगठन के 12वें मंत्री स्‍तरीय सम्‍मेलन में सुधारों पर विशेष सत्र को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि संगठन के सदस्‍यों को उरूग्‍वे समझौते के वर्तमान असंतुलन को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

वाणिज्‍य मंत्री ने कहा कि विश्‍व व्‍यापार संगठन का प्राथमिक उद्देश्‍य सदस्‍य देशों, विशेष रूप से विकासशील और अल्‍पविकसित देशों के आर्थिक विकास में मदद करना है। श्री गोयल ने कहा कि बहुपक्षीय नियमों का पालन करते हुए संगठन में सुधारों को प्राथमिकता देने की जरूरत है।
 
उन्‍होंने कहा कि विशेष और पृथक उपाय सभी विकासशील देशों का अधिकार है और इसके प्रावधान प्रासंगिक रहने चाहिए।
और भी

अग्निवीर सैनिकों को सीएपीएफ, असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी : गृह मंत्रालय

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। थल सेना, नौसेना और वायु सेना में विशेष ‘अग्निपथ’ योजना के तहत अल्पकालिक अनुबंध पर भर्ती होने वाले ‘अग्निवीर’ सैनिकों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह घोषणा की। मंत्रालय ने बताया कि योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी करने वालों को भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। 

सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए थलसेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ’ योजना की मंगलवार को घोषणा की थी, जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की लघु अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी।

योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस साल करीब 46,000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे। चयन के लिए पात्रता आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी और इन्हें ‘अग्निवीर’ नाम दिया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि ‘अग्निपथ’ योजना देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक दूरदर्शी एवं स्वागतयोग्य कदम है।

उनके कार्यालय ने कहा,  इस संबंध में, गृह मंत्रालय ने फैसला किया है कि इस योजना के तहत चार साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को सीएपीएफ और असम राइफल्स की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। गृह मंत्रालय के इस फैसले से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ‘अग्निपथ’ योजना के तहत प्रशिक्षित युवा देश की सेवा एवं सुरक्षा में आगे भी योगदान दे पाएंगे। ट्वीट में कहा गया,  फैसले पर विस्तृत योजना तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है।
और भी

भाजपा ने क्रॉस वोटिंग करने वाली विधायक शोभारानी को पार्टी से निकाला

 जयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ करने वाली अपनी विधायक शोभारानी कुशवाह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति के सचिव ओम पाठक ने पत्र भेज कर विधायक को यह सूचना दी। पत्र में विधायक से कहा गया है,  आपको तात्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है और पार्टी द्वारा दिए गए अन्य दायित्व से भी अवमुक्त किया जाता है। पत्र के अनुसार पार्टी के विधायक होने के नाते कुशवाह द्वारा अनुशासन के उल्लंघन के लिए अलग से कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 10 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में कुशवाह ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी के पक्ष में ‘क्रॉस वोटिंग’ की थी। भाजपा ने उसी दिन कुशवाह को पार्टी से निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
विधायक को इसका जवाब 19 जून तक देना था लेकिन इससे पहले ही उन्होंने मीडिया में एक बयान जारी कर पार्टी पर निशाना साधा। विधायक ने कहा कि पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में उनसे ऐसे निर्दलीय उम्मीदवार को वोट करने के लिये कहा जो खुलेआम ‘क्रॉस वोटिंग’ की चर्चा कर रहे थे।
 
दूसरी बार विधायक बनीं कुशवाह, बसपा के पूर्व विधायक बी एल कुशवाह की पत्नी हैं। उनके पति को हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद दिसंबर 2016 में विधायक के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 2017 में हुए उपचुनाव में भाजपा ने शोभारानी को टिकट दिया और वह जीत गईं। इस जीत को उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनावों में भी बरकरार रखा ।

 

और भी

केरल के सीएम विजयन पर स्वप्ना सुरेश ने फोड़ा एक और बम, लगाया ये आरोप

कोच्चि (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केरल में सोने की तस्करी का मामला अभी थमा भी नहीं था कि सीएम विजयन पर लगातार नए आरोप लगते जा रहे हैं। मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अपने परिवार के व्यवसायिक हित के लिए कई लोगों से सांठगांठ करते थे। स्वप्ना ने कहा कि सितंबर 2017 में सीएम ने अपनी बेटी के आईटी व्यवसाय खोलने के लिए बोली को स्वीकृति देने हेतु शारजाह के शासक से अधिकारिक दौरे के दौरान मदद मांगी थी। स्वप्ना ने यह दावा एर्नाकुलम जिला सत्र न्यायालय के समक्ष दायर एक हलफनामे में किया जो बुधवार को सार्वजनिक हुआ।

विजयन के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कि वह उन्हें नहीं जानता, स्वप्ना ने कहा कि वह बहुत जल्द मीडिया के माध्यम से सीएम को उनके आधिकारिक आवास पर अपनी उपस्थिति की याद दिलाएंगी और नया खुलासा करेंगी। एर्नाकुलम जिला सत्र न्यायालय में दायर हलफनामे में, उसने आरोप लगाया कि शारजाह के शासक ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनके परिवार के साथ चर्चा की।
और भी