हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

संसद में दूंगा आरोपों का जवाब : राहुल गांधी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी गुरुवार को संसद पहुंचे। यहां उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही में भाग भी लिया। हालांकि, भाजपा और विपक्ष के बीच टकराव के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई, जिसकी वजह से राहुल को बोलने का मौका भी नहीं मिला।


राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब नहीं दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं एक सांसद हूं और मेरे ऊपर संसद में आरोप लगे हैं। मैं संसद में ही आरोपों का जवाब दूंगा। इसके बाद आप लोगों से विस्तृत बातचीत करूंगा।

 
राहुल गांधी ने बताया कि मैं आज संसद पहुंचा, तो एक मिनट के भीतर ही सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई। मुझे नहीं लगता है कि मुझे बोलने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैंने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और उनसे कहा कि मैं संसद में अपनी बात रखना चाहता हूं। हालांकि, राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि शुक्रवार को उन्हें बोलने दिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर चार मंत्रियों ने संसद में आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे बोलने नहीं दिया जाएगा। हालांकि, उम्मीद है कि शायद मुझे कल बोलने दिया जाएगा।

 

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले संसद में मैंने अदाणी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिश्तों के बारे में जो सवाल पूछे, उन्हें हटा दिया गया। उस भाषण मैं ऐसा कुछ भी नहीं था कि जिसे मैंने पब्लिक स्पेस से नहीं लिया हो। उन्होंने कहा कि इस मामले से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है। सरकार और प्रधानमंत्री अडानी के मुद्दे से डरे हुए हैं, इसलिए उन्होंने यह तमाशा खड़ा किया।

लोकसभा अध्यक्ष से मिले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की, उन्होंने उनके ऊपर उठ रहे आरोपों पर सदन में जवाब देने की मांग को लेकर अध्यक्ष से बात की है।

'मुझे जो लगता है, मैं वही कहूंगा'
संसद परिसर से बाहर निकलते हुए राहुल गांधी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से जुड़े सवाल पर कहा कि यदि वे मुझे संसद में बोलने की अनुमति देते हैं, तो मैं वही कहूंगा जो मुझे लगता है। राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद यह बयान दिया।

 

 

 

 
और भी

पांच राज्‍यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष के तहत अतिरिक्त केंद्रीय सहायता की मंजूरी

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) केंद्र सरकार ने 2022 में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित पांच राज्यों को राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष के तहत एक हजार आठ सौ करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता की मंजूरी दी है। ये राज्य हैं - असम, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय और नागालैंड। असम के लिए पांच सौ 20 करोड़ रुपये, हिमाचल प्रदेश के लिए दो सौ 39 करोड़ रुपये, कर्नाटक के लिए नौ सौ 41 करोड़ रुपये, मेघालय के लिए 47 करोड़ रुपये और नागालैंड के लिए लगभग 68 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

चालू वित्‍त वर्ष के दौरान केंद्र सरकार ने 15 हजार सात सौ 70 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 25 राज्‍यों के आपदा मोचन कोष के लिए जारी की है। चार राज्यों को लगभग पांच सौ करोड़ रुपये राष्‍ट्रीय आपदा मोचन कोष से जारी किए गए है।

और भी

रामचरित मानस भारतीय आध्यात्म की रीढ़ : मंत्री सुश्री ठाकुर

भोपाल (छत्तीसगढ़ दर्पण)। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा है कि रामचरित मानस भारतीय आध्यात्म की रीढ़ है। सर्वोच्च सामाजिक-पारिवारिक व्यवस्थाएँ और उच्च नैतिक मूल्यों का जीवन भारतीय सनातन की पावन परंपराओं का पालन करते हुए ही संभव है। मंत्री सुश्री ठाकुर तुलसी मानस प्रतिष्ठान में आनंद के धाम जय श्रीराम अर्थात संत तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस के अयोध्या कांड पर केन्द्रित प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित कर रही थी।

प्रतियोगिता, तुलसी मानस प्रतिष्ठान, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि परीक्षा में 172 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इनमें नागरिक श्रेणी से 138 और विद्यार्थी श्रेणी से 34 हैं। सफल परीक्षार्थियों को भोपाल से लखनऊ हवाई जहाज से और लखनऊ से अयोध्या तक बस से ले जाया एवं लाया जाएगा। विजेताओं को 40-40 के समूह में अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन भी कराए जाएंगे। यात्रा 27 अप्रैल के बाद प्रारंभ होगी।

 

मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि रामचरित मानस में भारतीय सनातन परंपरा आज भी जीवित है। इसका अनुपालन वर्तमान और भावी पीढ़ी को करना चाहिए। इस पावन उद्देश्य को लेकर यह प्रतियोगिता की गई थी। परीक्षा ऑनलाइन पद्धति से प्रदेशवासियों के लिए की गई, जिसमें कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूली छात्र और नागरिकों ने भाग लिया।

 

 

तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्य अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 10 अक्टूबर 2022 को ऑनलाइन की गई थी। परीक्षा में नागरिक श्रेणी में आयु सीमा का बंधन नहीं था। परीक्षा में कुल 25 हजार 448 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरे और 22 हजार 852 परीक्षार्थी शामिल हुए।

 

 

 

और भी

पीएम मोदी ने ऑस्कर जीतने के लिए द एलिफेंट व्हिस्परर्स की पूरी टीम को दी बधाई

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म के लिए ऑस्कर जीतने पर वृत्तचित्र फिल्म निर्माता कार्तिकी गोंजाल्विस, फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा और द एलीफेंट व्हिस्परर्स की पूरी टीम को बधाई दी है।

अकादमी के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, इस सम्मान के लिए अर्थ स्पेक्ट्रम, गुनीत मोंगा और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की पूरी टीम को बधाई। उनका काम सतत विकास और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के महत्व पर अद्भुत रूप से प्रकाश डालता है।

 

 

और भी

एच3एन2 वायरस से 58 साल की महिला की मौत

 दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  एच3एन2 वायरस  का खतरा भारत में तेजी से बढ़ता जा रहा है। हरियाणा और कर्नाटक के अब ये वायरस धीरे-धीरे सभी राज्यों में फैलता जा रहा है। एच3एन2 वायरस की चपेट में आकर आज भारत में तीसरे मरीज की मौत हो चुकी है।

गुजरात के वडोदरा में 58 साल की महिला एच3एन2 वायरस का शिकार हो कर दम तोड़ दिया है। सैंपल जांच के लिए पुणे लैब भेजे जाएंगे। यह वायरस स्वाइन फ्लू का म्यूटेटेड वायरस बताया जा रहा है। एच3एन2 से हरियाणा और कर्नाटक में भी दो मरीजों की मौत हो चुकी है।

 

आपको बताएं कि, पिछले कुछ महीनों में देश में फ्लू के मामले अचानक से बढ़ गए हैं अधिकांश संक्रमण H3N2 वायरस के कारण हो रहा है , जिसे “हांगकांग फ्लू” के रूप में भी जाना जाता है. यह वायरस देश में अन्य इन्फ्लुएंजा उपप्रकारों की तुलना में अधिक अस्पताल में भर्ती होने का कारण बन रहा है.

 

 

इस वायरस के लक्षणों में लगातार खांसी, बुखार, ठंड लगना, सांस फूलना और घरघराहट शामिल हैं, साथ ही मरीजों ने मतली, गले में खराश, शरीर में दर्द और दस्त की भी शिकायत देखने को मिल रहा है. आपको बताएं कि, ये लक्षण लगभग एक सप्ताह तक बने रह सकते हैं.

 

 

कोविड जैसे नियमो के पालन से ही इस वायरस से बचा जा सकता है। इन्फ्लूएंजा से बचने के लिए भी मास्क काफी जरूरी है. ये वायरस भी रेस्पिरेटरी इंफेक्शन है जो एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है.

 

मास्क लगाने से इससे बचाव हो सकेगा. साथ ही छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अगले कुछ सप्ताह तक अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. अगर इन लोगों को खांसी-जुकाम या हल्के बुखार की शिकायत है तो डॉक्टर से मिलना चाहिए.

 

अगर दो या दिन में लक्षण ठीक हो रहे हैं तो ये अच्छा संकेत है, लेकिन इससे ज्यादा दिनों तक लक्षणों का बने रहना खतरा हो सकता है. ऐसे में सेहत का विशेष ध्यान रखना है.

 

और भी

सिलिकान वैली बैंक के बाद अब सिग्नेचर बैंक भी दिवालिया

 दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अमेरिका में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बात यदि आर्थिक मोर्चे को लेकर की जाए तो खासकर इस मामले में अमेरिका का बुरा हाल है। एक ही सप्‍ताह के भीतर यहां के दो जाने माने बैंक दिवालिये घोषित हो गए हैं।

इससे देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर असर पड़ने की संभावना है। सिलिकान वैली बैंक के बाद न्यूयार्क स्थित सिग्नेचर बैंक भी दिवालिया हो गया है। एक सप्ताह के अंदर अमेरिका में यह दूसरा बैंक है, जिसका परिचालन नियामकों को बंद करना पड़ा है।अमेरिका के वित्त मंत्रालय और अन्य बैंक नियामकों ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि जमाकर्ताओं को किसी तरह का नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

अमेरिकी बैंकिग इतिहास में यह तीसरा सबसे बड़ा बैंक है, जो दिवालिया हुआ है। फेडरल डिपाजिट इंश्योरेंस कारपोरेशन (एफडीआइसी) ने बैंक में रिसीवर नियुक्त कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि रिसीवर बैंक की परिसंपत्तियां बेचकर ग्राहकों की जमा राशि लौटने का विकल्प खोजेंगा। स्टार्टटप को फंड मुहैया कराने वाला सिलिकान वैली बैंक शुक्रवार को दिवालिया हो गया था।

जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए एफडीआइसी ने ब्रिज बैंक की स्थापना की है, जो ग्राहकों को सोमवार (अमेरिकी समयानुसार) से अपने धन का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करेगा। एफडीआइसी ने कहा है कि सिग्नेचर बैंक के जमाकर्ता और उससे कर्ज लेने वाले स्वतः ब्रिज बैंक के ग्राहक बन जाएंगे। इसी के साथ एफडीआइसी ने सिग्नेचर बैंक के सभी जमा और परिसंपत्तियों को ब्रिज बैंक में स्थानांतरित कर दिया है।

इस बैंक को एफडीआइसी संचालित करेगी। ब्रिज बैंक एक तरह का चार्टर्ड नेशनल बैंक जिसे एफडीआइसी द्वारा नियुक्त किया गया बोर्ड चलाता है। सिग्नेचर बैंक में क्रिप्टो एक्सचेंज काइन बेस के 240 मिलियन डालर (1973 करोड़ रुपये से ज्यादा) जमा थे।

 

 
 
 

 

 
 

 
और भी

फिर से चलेंगे 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट, आरबीआई ने कही ये बात...

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देशभर में हुई नोटबंटी  के बाद में 500 और 1000 रुपये नोटों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।  अगर आपने भी उस समय पर 500 और 1000 रुपये के नोटों को नहीं बदला था तो अब आपके पास में एक और मौका है।

आरबीआई की ओर से बड़ी जानकारी सामने आ रही है. क्या आपके पास अभी भी घर पर पुराने वाले नोट रखे हुए हैं. अगर हां तो आइए जानिए सरकार ने क्या बात की है-

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें जानकारी दी जा रही है कि विदेशी नागरिकों के लिए 500-1000 के पुराने नोट की एक्सचेंज करने की सुविधा को और आगे बढ़ा दिया गया है।  इस पोस्ट को देखने के बाद में लोगों में खलबली मच गई है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने इस मामले की जांच-पड़ताल की और इसकी सच्चाई सामने लाई।

 

पीआईबी ने इस वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक किया है।  बता दें फैक्ट चेक के बाद में पता चला है कि यह पोस्ट पूरी तरह से फेक है।

 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी का ऐलान किया था।
इसके बाद उसी दिन आधी रात से 500 और 1000 रुपये नोट का चलन देश में बैन हो गया हालांकि, इसके बाद लोगों को बैंक से नोट बदलने की इजाजत दी गई थी।

 

और भी

आत्मनिर्भर और नए भारत का लक्ष्य केवल तभी हासिल होगा, जब बेटियां आत्मविश्वास से तरक्की करें : राष्ट्रपति

  नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत और नए भारत के निर्माण का लक्ष्य केवल तभी हासिल होगा जब बेटियां आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना के साथ आगे बढ़ें। राष्ट्रपति नई दिल्ली में आयोजित महिला बाइक रैली के समारोह में शामिल हुई। राष्ट्रपति ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सभी तरह की चुनौतियों और बाधाओं के बावजूद महिलाओं ने अपने कौशल और हिम्मत से सफलता के नए रिकॉर्ड हासिल किए।

उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं सुरक्षित हैं, तो परिवार सुरक्षित है और परिवार सुरक्षित है, तो समाज सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार प्रत्येक नागरिक को ऐसी बातों को छोड़ देना चाहिए, जो महिलाओं की गरिमा के विरूद्ध है।

 

राष्ट्रपति ने प्रत्येक मां और बहन से अपने पुत्र और भाई में सभी महिलाओं को सम्मान देने के मूल्य समाहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ ही अध्यापकों का भी यह उत्तरदायित्व है कि छात्रों में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान की संस्कृति को सुदृढ़ बनाया जाए।

 

 

 

और भी

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने प्रमुख खनिज परियोजनाओं में निवेश की दिशा में मील का पत्थर तय किया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने देशों के बीच आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण खनिज परियोजनाओं में निवेश की दिशा में काम करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर तय किया है।

केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और ऑस्ट्रेलिया के संसाधन मंत्री मेडेलीन किंग ने शुक्रवार को द्विपक्षीय वार्ता के बाद घोषणा करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी के तहत पांच लक्षित परियोजनाओं (दो लिथियम और तीन कोबाल्ट) की पहचान की है, जिन पर विस्तारपूर्वक तत्परता से आवश्यक कार्य किया जाएगा। दोनों देशों के मंत्रियों ने सहयोग बढ़ाने और भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिटिकल मिनरल्स इन्वेस्टमेंट पार्टनरशिप के लिए अपनी मौजूदा प्रतिबद्धताओं को बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की है।

 

साझेदारी के तहत निवेश के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया में संसाधित महत्वपूर्ण खनिजों द्वारा समर्थित नई आपूर्ति श्रृंखलाएं कायम करने के प्रयास किए जाएंगे। इन प्रयासों से भारत को अपने बिजली नेटवर्क से उत्सर्जन कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने की योजनाओं में मदद मिलेगी।

 

 

प्रह्लाद जोशी ने कहा, भारत के केएबीआईएल और सीएमओ ऑस्ट्रेलिया ने, दोनों संगठनों के बीच मार्च 2022 में समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद एक वर्ष की छोटी अवधि में मील का पहला पत्थर तय कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के संसाधन मंत्री मेडेलीन किंग ने कहा, कार्बन उत्सर्जन कम करने और इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भारत के लक्ष्य के फलस्वरूप ऑस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र, अक्षय निर्यात के लिए और मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण के लिए महान अवसर और संभावनाएं हैं।

 

 

मेडेलीन किंग ने कहा, दोनों देश कार्बन उत्सर्जन घटाने, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और महत्वपूर्ण खनिजों के साथ-साथ स्वच्छ प्रौद्योगिकियों के लिए वैश्विक बाजारों का विविधीकरण करने की दिशा में एक साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

और भी

अलगाववाद, आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: अमित शाह

   नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आतंकवाद पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जोरो टालरेंस नीति आने वाले समय में भी जारी रहेगी। देश के किसी भी हिस्से में अलगाववाद, आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्ती से निपटा जाएगा। वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के 54वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और राज्य पुलिस की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने पिछले नौ वर्ष में आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। कश्मीर में हिंसा काफी कम हुई है, जबकि पूर्वोत्तर और वामपंथी चरमपंथ प्रभावित इलाकों में उग्रवाद भी कम हुआ है। 

और भी

एससीओ के सदस्य देश आपस में करें न्यायिक सहयोग : चंद्रचूड़

  नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आग्रह किया है कि न्यायिक प्रणाली को आम आदमी तक पहुंच वाला बनाने के लिए आपस में न्यायिक सहयोग करें। समापन सत्र में सदस्य देशों ने संयुक्त बयान में बताया कि अगले साल 2024 में उज्बेकिस्तान में अगला सम्मेलन होगा।

एससीओ सदस्य देशों के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के 18वें सम्मेलन की मेजबानी के समापन अवसर पर मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि अदालती प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए सदस्य देशों को मिलजुलकर नई प्रणालियों को अपनाना होगा। उन्होंने एससीओ सदस्य देशों में न्यायिक प्रणाली के सामने आने वाली कई चुनौतियों पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे सम्मेलन ने सभी सदस्य और पर्यवेक्षक देशों को उन चुनौतियों पर विचार करने की अनुमति दी जो उनके अधिकार क्षेत्र के लिए आम हैं।

 

उन्होंने जोर देकर कहा कि इन मुद्दों का हल आपसी सहयोग से निकालना चाहिए। आपके न्यायिक क्षेत्रों में जो समान चुनौतियां हैं, उन्हें आपसी सहयोग और अनुभव साझा करके सुलझाना चाहिए। नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय समापन कार्यक्रम में एक संयुक्त वक्तव्य में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि न्यायपालिका के भविष्य के लिए संबंधित देश विभिन्न लक्ष्यों को हासिल करने पर सहमत हो गए है। सदस्य देशों ने अपनी न्यायिक प्रणाली और चुनौतियों को साझा किया। एससीओ सदस्य देशों में चीन, भारत, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

 

 

 

और भी

बड़े भाई ने इस तरह मनाया छोटे भाई का जन्मदिन

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)  सच्चे प्यार से मिलने वाली खुशी और तृप्ति को कोई भी पैसा से नहीं खरीद सकता। लोग अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए काफी तैयारियां करते हैं। इस दिन का जश्न मनाने के लिए घर की साज-सजावट की जाती है। केक मंगाया जाता है और दावत का आयोजन किया जाता है। इसके बाद बर्थडे केक पर कैंडल लगाकर उसे काटा जाता है। इससे विपरित एक भावुक करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें दो भाइयों के बीच ऐसा प्यार दिख रहा है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है। वीडियो में केक न मिलने पर बड़ा भाई रोटी पर मोमबत्ती लगाकर अपने छोटे भाई का बर्थडे सेलिब्रेट करता हुआ नजर आ रहा है। इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल पिघल रहा है। ऐसे में आपको भी यह वीडियो देखना चाहिए। वीडियो देखने के बाद आप काफी इमोशनल हो जाएंगे और महसूस करेंगे कि बिना पैसे के भी खुशियां मनाई जा सकती हैं। 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो भाई जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं. केक न मिलने पर बड़ा भाई रोटी पर मोमबत्ती लगाकर अपने छोटे भाई का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है। रोटी पर हरे रंग की चटनी और दो मोमबत्ती लगी हुई दिख रही है। दोनों भाई रोटी के जरिए सेलिब्रेशन कर रहे हैं, जिसे देखकर लोग भावुक नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि जो लोग केक को बर्बाद करते हैं वो इस वीडियो को देखें। एक यूजर ने लिखा कि काश मैं उनसे मिल पाता। ये वाकई दिल पर अघात करने वाला वीडियो है। कई यूजर्स के कमेंट्स दिल पिघलाने वाले हैं। एक बार आप खुद वीडियो पर जाएं और यूजर्स के जवाब पढ़ें। इस वीडियो को देखकर लोग न सिर्फ भावुक हो रहे हैं, बल्कि यह भी कह रहे हैं कि खुशी के लिए पैसा महत्वपूर्ण नहीं है।

और भी

विश्‍व में बढ़ रहा कृषि क्षेत्र में भारत का वर्चस्व : कृषि मंत्री

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश के समग्र और संतुलित विकास को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समग्र विकास कृषि क्षेत्र देश की रीढ़ की हड्डी की तरह है। श्री तोमर नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की 94वीं वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्‍व में कृषि क्षेत्र में भारत का वर्चस्व बढ़ रहा है। उन्‍होंने नए भारत में नई तकनीक और अनुसंधान के साथ सभी किसानों तक पहुंच बनाने पर बल दिया।

श्री तोमर ने बताया कि अब तक का सर्वाधिक चार लाख करोड़ रुपये का कृषि निर्यात हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्राकृतिक और जैविक खेती के उत्पाद दुनिया में और लोकप्रिय होने जा रहे हैं।उन्‍होंने बताया कि 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मार्च को औपचारिक रूप से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने कहा कि देश की खाद्यान्न उत्पादन वृद्धि दर देश की जनसंख्या वृद्धि दर से तेज है उन्‍होंने इसके और तेज होने की आशा व्‍यक्‍त की।

 

 

और भी

2014 के बाद दोगुना हुआ भारत-अमेरिका के बीच व्यापार

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  भारत-अमेरिका द्विपक्षीय वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार 2014 के बाद से लगभग दोगुना हो गया है, जो 2022 में रिकॉर्ड किए गए 191 अरब डॉलर को पार कर गया है। भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद बैठक के दौरान शुक्रवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने इसे स्वीकार किया। गोयल और रायमोंडो की सह-अध्यक्षता में वाणिज्यिक संवाद अमेरिका-भारत व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है।

रायमोंडो शुक्रवार को अमेरिका रवाना होने से पहले बैठक में शामिल हुईं। वह भारत सरकार के निमंत्रण पर 7 मार्च को भारत आई थीं। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने अपने वाणिज्यिक सहयोग को बढ़ाने और कई क्षेत्रों में बाजार की संभावनाओं का दोहन करने के लिए और छोटे और मध्यम आकार के उद्योगों (एमएसएमई) और स्टार्टअप द्वारा निवेश के लिए वातावरण को सक्षम करने के लिए और कदमों का स्वागत किया।

 

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सचिव रायमोंडो ने नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्च र पाइपलाइन और पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत उठाए गए कदमों की सराहना की। गोयल और रायमोंडो ने क्रिटिकल एंड इमजिर्ंग टेक्नोलॉजी (आईसीईटी) पर यूएस-इंडिया पहल का स्वागत किया। दोनों मंत्रियों ने एक सुरक्षित दवा निर्माण आधार विकसित करने और महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों (दुर्लभ पृथ्वी सहित) के लिए आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने में अमेरिका के साथ साझेदारी करने में भारत की रुचि को भी नोट किया।

 

 

बैठक के प्रमुख परिणामों में से एक भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद के ढांचे के तहत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला और नवाचार साझेदारी स्थापित करने पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करना था। दोनों मंत्रियों ने माना कि छोटे व्यवसाय और उद्यमी अमेरिका और भारतीय अर्थव्यवस्थाओं की जीवनरेखा हैं और दोनों देशों के एसएमई के बीच सहयोग को सुविधाजनक बनाने और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की आवश्यकता है जो उनके महामारी के बाद के आर्थिक सुधार और विकास को सुगम बनाता है।

 

और भी

आबकारी नीति मामले में ईडी की जांच में शामिल हुईं के. कविता

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता शनिवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में शामिल हुईं। वह सुबह करीब 11.05 बजे ईडी कार्यालय पहुंचीं और धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा। एक महिला उप निदेशक स्तर की अधिकारी अपनी गवाही दर्ज करेगी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को गुरुवार को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने एक पत्र लिखकर और समय मांगा, जिसके बाद उनकी पूछताछ शनिवार के लिए स्थगित कर दी गई।

 

शुक्रवार को, उन्होंने जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से कभी नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि उनका नाम अनावश्यक रूप से इस मामले में घसीटा जा रहा है।

 

 

ईडी के मुताबिक, कविता साउथ ग्रुप की उन प्रतिनिधियों में से एक है, जिसने कथित तौर पर आप नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। बीआरएस नेता का सामना हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई से हो सकता है, जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था क्योंकि वह भी साउथ ग्रुप से है।

 

 

ईडी के एक सूत्र ने कहा था, दक्षिण समूह का प्रतिनिधित्व अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण पिल्लई और बुची बाबू ने किया। बोईनपल्ली ने नायर और उसके सहयोगी दिनेश अरोड़ा के साथ मिलीभगत और साजिश में 100 करोड़ रुपये के रिश्वत के हस्तांतरण की सुविधा प्रदान की। अब हमें पिल्लई का सामना कविता से कराना होगा।

 

ऐसी संभावनाएं हैं कि कथित रिश्वत के मामले में कविता का सिसोदिया से आमना-सामना कराया जा सकता है।

और भी

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, एंथनी अल्बानीस ने राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। प्रधानमंत्री अल्बानीस और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध बहुत ही मैत्रीपूर्ण हैं। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और अधिक गति प्रदान करेगी।

राष्ट्रपति ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग और गहरे होते संस्थागत संबंधों पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को महत्वपूर्ण खनिजों, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर कूटनीति और नवाचार के उभरते क्षेत्रों में अपना व्यावहारिक सहयोग जारी रखना चाहिए।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को मेहनतकश और शांतिप्रिय होने के साथ उद्यमशीलता कौशल के रुप में जाना जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को एक सुरक्षित, भय-रहित और सकारात्मक वातावरण प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

 

 

 

और भी

पंजाब में 90 हजार से ज्यादा मुर्दे ले रहे थे पेंशन : डॉ. बलजीत कौर

  चंडीगढ़(छत्तीसगढ़ दर्पण)।  सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुज़ुर्गों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं, आश्रित बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पेंशन में विस्तार जल्द किया जाएगा। यह बात उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की विधायक गनीव कौर मजीठिया की तरफ से किए सवाल के जवाब में कही। डॉ. कौर ने कहा कि सर्वप्रथम सरकार पिछली अनियमितताओं को दूर करके इसको स्ट्रीम लाइन कर रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहाकि भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने वास्तविक लाभार्थियों का पता करवाया तो पता चला कि 90248 मृतकों को लाभ मिल रहा था। इसमें 95 प्रतिशत यानि 23.94 करोड़ रुपए की रिकवरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने भी सर्वेक्षण किया था और 70137 अयोग्य पाए गए थे। जिनकी 162.35 करोड़ रुपए की रिकवरी बनती थी। परन्तु सिर्फ़ एक करोड़ रुपए की ही रिकवरी की गई। उन्होंने कहा कि सरकार अनियमितताएं दुरुस्त करके वास्तविक लाभार्थियों को फ़ायदा पहुंचाएगी। हमारी सरकार हर गारंटी को पूरी करने के लिए वचनबद्ध है।

 

 

और भी

बीएसएफ की भर्तियों में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण, आयु-सीमा में भी छूट

 

  नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  केंद्र सरकार ने भारतीय सेना में भर्ती की नई प्रक्रिया अग्निपथ योजना के तहत शामिल हो रहे अग्निवीरों को होली पर बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पूर्व-अग्निवीरों के लिए बीएसएफ के भीतर रिक्तियों में 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है। 

 

 

 

इसके साथ ही अग्निवीरों को ऊपरी आयु-सीमा मानदंडों में छूट दी जाएगी। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे अग्निवीर पहले बैच का हिस्सा हैं या बाद के बैचों का। गृह मंत्रालय ने छह मार्च को इस संबंध में घोषणा आदेश को मंजूरी देते हुए एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। 

 

 

 

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में घोषणा की गई है कि अग्निवीर भर्ती के पहले बैच से पास आउट होने वाले 25 फीसदी उम्मीदवारों को सीधे सेना में स्थायी नौकरी दी जाएगी। जबकि शेष 75 फीसदी अग्निवीर उम्मीदवारों को सेना की विभिन्न यूनिटों, पुलिस भर्ती, केंद्रीश सशस्त्र बलों आदि की नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। 

और भी