हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

BREAKING : ईडी को मिली सिसोदिया की रिमांड, सीबीआई मामले में सुनवाई 21 को

   नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली के`पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 7 दिन की ईडी की कस्टडी में भेजना का फैसला सुनाया है। ईडी ने कोर्ट से सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी थी, जिसपर सुनवाई करने के बाद कोर्ट यह फैसला सुनाया है। वहीं, सीबीआई मामले में उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट 21 मार्च को सुनवाई करेगा। बता दें कि सिसोदिया फिलहाल कोर्ट में ही है।

सिसोदिया की रिमांड पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, जमानत याचिका पर सुनवाई 21 को...

और भी

मेघालय में कॉनरेड संगमा ने दूसरी बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली

  नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  मेघालय में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं की उपस्थिति में कॉनरेड संगमा ने लगातार दूसरी बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। मेघालय के राज्‍यपाल फागू चौहान ने शिलांग में आयोजित एक भव्‍य समारोह में कॉनरेड संगमा काेे आज सुबह पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। एनपीपी द्वारा भाजपा, यूडीपी, पीडीएफ, एचएसपीडीपी और कुछ निर्दलीयों के समर्थन जुटाने से मेघालय डेमोक्रेटिक एलाएंस 2 दूसरी बार सत्‍ता में आई है।

गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्‍यक्ष जे पी नड्डा भी इस शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे। कॉनरेड संगमा के साथ, प्रेस्टोन टाइनसॉन्ग और स्निआवभालंग धर ने राज्य के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। अलेक्जेंडर लालू हेक, डॉ अम्पारीन लिंगदोह, पॉल लिंगदोह और कॉमिंगोन यंबोन ने 12-सदस्यीय नए एनपीपी के नेतृत्व वाले मेघालय मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

और भी

प्रौद्योगिकी लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रही : प्रधानमंत्री

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि प्रौद्योगिकी लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रही है और उन्हें सशक्त बना रही है। श्री मोदी ने राज्यसभा सांसद नबाम रेबिया के ट्वीट का जवाब देते हुए यह बात कही। श्री रेबिया ने सूचित किया है कि अरुणाचल प्रदेश के शेरगाँव में डिजिटल इंडिया की शुरुआत से पहले केवल एक मोबाइल सेवा प्रदाता था। अब वहां तीन मोबाइल सेवा प्रदाता दूरसंचार सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

और भी

सिसोदिया की सीबीआई रिमांड 2 दिन बढ़ी, अगली सुनवाई 10 को..

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की 5 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार दोपहर में उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को दो दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई ने अदालत से मनीष सिसोदिया को तीन और दिनों के लिए रिमांड पर देने की मांग की थी। अदालत ने सिसोदिया को दो दिन पूछताछ के बाद छह मार्च को पेश करने के आदेश सीबीआई को दिए।


इस दौरान सीबीआई एक बार फिर से सिसोदिया की तीन दिन की और कस्टडी मांगी। कोर्ट ने सिसोदिया की तीन दिन की सीबीआई रिमांड बढ़ाने पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज एम.के. नागपाल ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट थोड़ी देर में अपना फैसला सुनाएगी। हालांकि, कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई 10 मार्च तक के लिए टाल दी है। इस बीच सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा गया है।

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया की तीन दिन की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति से संबंधित कुछ फाइलें व दस्तावेज गायब हैं। उन्हें बरामद करने के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री से पूछताछ करना एवं अन्य आरोपियों से सामना कराना है। इसलिए उनकी रिमांड अवधि बढ़ाई जाए।

 

 

और भी

मोदी सरकार का पेंशन पर बड़ा फैसला, अब कर्मचारियों को ओपीएस चुनने मिला विकल्प

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  रंगों का त्योहार होली आने में अब कुछ दिन शेष हैं। लेकिन केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए होली का जश्न अभी से शुरू हो गया है।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर एक ताजा अपडेट जारी किया है। इसके बाद अब केंद्रीय कर्मचरियों के एक धड़े को नई पेंशन योजना की जगह पर पुरानी पेंशन योजना को चुनने का विकल्प मिला है।

कार्मिक मंत्रालय ने पुरानी पेंशन योजना के संबंध में ताजा आदेश जारी किया हैण् इसके अनुसार, अब कुछ केंद्रीय कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुन सकते हैं।

इस आदेश के तहत जो भी केंद्रीय कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगे, उन्हें नया विकल्प चुनने के लिए 31 अगस्त 2023 तक का समय दिया गया है।

हालांकि अगर पात्र कर्मचारी डेडलाइन के समाप्त होने से पहले पुरानी पेंशन योजना का विकल्प नहीं चुनते हैं, तो उन्हें स्वतः नई पेंशन योजना में कवर किया जाएगा। इसका मतलब हुआ कि 31 अगस्त 2023 तक पात्र केंद्रीय कर्मचारी पेंशन योजना के जिस भी विकल्प को चुनेंगे, वहीं अंतिम माना जाएगा। मंत्रालय ने आदेश में यह भी साफ किया है कि डेडलाइन यानी 31 अगस्त 2023 के बाद पेंशन योजना के विकल्प में बदलाव करने की सुविधा नहीं मिलेगी।


सरकारी आदेश के अनुसार इस सुविधा का लाभ वैसे केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा, जो नई पेंशन योजना राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की अधिसूचना जारी होने से पहले नियुक्त हो चुके थे या उनके पद की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना पहले ही जारी हो गई थी।

 

सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की अधिसूचना 22 दिसंबर 2003 को जारी की थी। इसका मतलब हुआ कि 22 दिसंबर 2003 से पहले जो भी केंद्रीय कर्मचारी बहाल हो चुके थे या उनकी बहाली की अधिसूचना जारी हो गई थी। वे पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुन सकते हैं।

 

और भी

RBI ने अमेजन पे इंडिया पर लगाया 3 करोड़ 6 लाख 66 हजार रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नई दिल्ली  भारतीय रिजर्व बैंक ने अमेजन पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड पर तीन करोड़ छह लाख 66 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स और नो योर कस्टमर (KYC) से संबंधित कुछ निर्देशों का पालन न करने पर लगाया गया है। रिजर्व बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जुर्माने की यह कार्रवाई नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है।

 

 


और भी

धर्म की नींव के पत्थर पर टिकी हुई है पूरी मानवता : द्रौपदी मुर्मु

 भोपाल (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 3 मार्च, 2023 को भोपाल में सांची बौद्ध-भारतीय अध्ययन विश्वविद्यालय के सहयोग से इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भारतीय आध्यात्मिकता के महान बरगद के पेड़ की जड़ें भारत में हैं और इसकी शाखाएं और लताएं पूरे विश्व में फैली हुई हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि विद्वानों के लिए दर्शन की अलग-अलग शाखाएँ हैं, लेकिन दुनिया के रहस्यवादी एक ही भाषा बोलते हैं। उन्होंने कहा कि जब सिद्ध आत्माओं ने दयालु शिक्षक या गुरु बनने का निर्णय किया, तो उनकी परंपराएं अस्तित्व में आईं। राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसी कई परंपराएं भारत में उत्पन्न हुई हैं और दुनिया भर में फल-फूल रही हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि धर्म-धम्म की अवधारणा भारतीय चेतना की मूल आवाज रही है।

 

हमारी परंपरा में कहा गया है, "धर्यते अनेन इति धर्मः" अर्थात जो धारण करे वही धर्म है। उन्होंने कहा कि धर्म की नींव के पत्थर पर पूरी मानवता टिकी हुई है। राष्ट्रपति ने कहा कि मित्रता, करुणा और अहिंसा की भावना के साथ-साथ राग और द्वेष से मुक्त व्यक्तियों और समाज की प्रगति, पूर्वी मानवतावाद का मुख्य संदेश रहा है। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि नैतिकता पर आधारित व्यक्तिगत आचरण और सामाजिक व्यवस्था पूर्वी मानवतावाद का व्यावहारिक रूप है। राष्ट्रपति ने कहा कि नैतिकता पर आधारित ऐसी व्यवस्था को बनाए रखना और उसे मजबूत करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य माना गया है।

 

 

राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्वी मानवतावाद ब्रह्मांड को एक नैतिक मंच के रूप में देखता है न कि भौतिक युद्ध के मैदान के रूप में। उन्होंने कहा कि इस नैतिक व्यवस्था के निर्माण और उसे बनाए रखने में, प्रत्येक व्यक्ति को कर्म-उन्मुख होना चाहिए और भाग्य के भरोसे नहीं रहना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्वी मानवतावाद का मानना है कि अंधे आवेगों से व्यक्तिगत झगड़े और यहां तक कि देशों के बीच युद्ध भी होते हैं। उन्होंने कहा कि जब भारत वैश्विक मंच पर घोषणा करता है कि "वसुधैव कुटुम्बकम" यानी पूरी दुनिया एक परिवार है, तो यह पूर्वी मानवतावाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की घोषणा करता है।

 

और भी

क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र की संप्रभुता और समृद्धि की प्रतिबद्धता दोहराई

  नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) क्‍वाड सदस्‍य देशों के विदेश मंत्रियों ने स्‍वतंत्रता, कानून के शासन, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान तथा हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र की समृद्धि के सिद्धांतों को समर्थन देने की बात दोहराई। सयुक्त वक्तव्य में नेताओं ने मुक्‍त और खुले हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र की प्रतिबद्धता व्यक्त की। 

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने नई दिल्‍ली में क्‍वाड विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्‍यक्षता की। बैठक में अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकेन, जापान के विदेश मंत्री योशीमासा हायाशी और ऑस्‍ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग शामिल हुए। 

और भी

सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती..

  नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी को खराब स्वास्थय के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके चेस्ट में इंफेक्शन है, हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर है।

अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए जानकारी दी कि सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम कर रही है। दो मार्च को बुखार की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज लगातार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

और भी

हमारे डीएनए में है नवाचार, अनुसंधान, उद्यम, उद्यमशीलता : उपराष्ट्रपति

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नई दिल्ली (वीएनएस)। उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ ने भारतीय नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता की शक्ति पर प्रकाश डाला और नागरिकों से भारत की बढ़ती उपलब्धियों पर गर्व करने का आह्वान किया। वह बेंगलुरु में गोकुल एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ एम. एस. रमैया के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उपराष्ट्रपति ने सामाजिक परिवर्तन को सक्षम करने में शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही नालंदा, तक्षशिला, वल्लभी और विक्रमशिला जैसे शिक्षा के महान अध्‍ययन केन्‍द्रों का घर रहा है। श्री धनखड़ ने भारत के शिक्षा क्षेत्र में अधिक समावेश और उत्कृष्टता लाने में नई शिक्षा नीति के महत्व पर जोर दिया। एनईपी-2020 को वर्तमान स्थिति में बदलाव बताते हुए उन्होंने कहा कि, "यह हमारी शिक्षा प्रणाली में आमूल परिवर्तन लाएगा, यह हमें डिग्री केन्द्रित संस्कृति से दूर करेगा और हमें एक उत्पादक पथ पर ले जाएगा।

 

छात्रों को किसी प्रकार का बोझ और तनाव न लेने की सलाह देते हुए, उन्होंने उन्हें प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में नहीं फंसने के लिए कहा। उपराष्‍ट्रपति ने कहा, कोशिश करने में संकोच न करें क्योंकि गलती हो सकती है। बिना गिरे कुछ भी बड़ा हासिल नहीं हुआ है। श्री धनखड़ ने वैश्विक पटल पर भारत के बेरोक उदय की प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्व भारत का सम्मान करता है और भारत की आवाज सुनता है।

 

 

संसद को सरकार को जवाबदेह ठहराने का एक मंच बताते हुए, उपराष्ट्रपति ने सदन में व्यवधान की बढ़ती घटनाओं पर अपनी अस्वीकृति व्यक्त की। इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए एक जन आंदोलन का आह्वान करते हुए, उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जनता को मनाने के लिए जनमत तैयार करें और सांसदों से अनुरोध किया कि वे इस तरह का आचरण करें जो सभी के लिए अनुकरणीय हो।

 

 

भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में यह श्री धनखड़ की कर्नाटक राज्य की पहली यात्रा है। कर्नाटक राजभवन में अपने प्रवास के दौरान, उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित राज्य के कई गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इससे पहले दिन में उन्होंने डॉ सुदेश धनखड़ के साथ बेंगलुरु में डोड्डा गणपति, बुल मंदिर और गवी गंगाधरेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और राष्ट्र की शांति और समृद्धि और सभी नागरिकों की भलाई के लिए प्रार्थना की।

 

और भी

प्रधानमंत्री ने 70 एचटीटी-40 बेसिक प्रशिक्षण विमान खरीद की मंजूरी को महत्‍वपूर्ण बताया

  नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 एचटीटी-40 बेसिक प्रशिक्षण विमान की खरीद को मंजूरी देने के सुरक्षा से संबंधित केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल समिति के फैसले को महत्‍वपूर्ण बताया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह देश के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को मजबूती देगा और उद्योग क्षेत्र को भी लाभान्वित करेगा। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन कैडेट प्रशिक्षण विमानों के अधिग्रहण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी देने का एक और फैसला नौसेना की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करेगा और इसे और मजबूत करेगा।

 

 

और भी

भारत ने जीएसएमए गवर्नमेंट लीडरशिप अवार्ड 2023 जीता

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को वैश्विक मान्यता प्राप्त हुई है। मोबाइल संचार के लिए वैश्विक प्रणाली-जीएसएम संघ (जीएसएमए) ने दूरसंचार नीति और विनियमन में सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू करने के लिए भारत को सरकारी नेतृत्व पुरस्कार 2023 प्रदान किया है। भारत द्वारा पुरस्कार प्राप्त करने की घोषणा करने के अवसर पर अपने संबोधन में संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा रेलवे मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने कहा, वैश्विक मोबाइल संचार प्रणाली संघ-जीएसएमए पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए दूरसंचार सुधारों की वैश्विक मान्यता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सुधारों का असर हम सबने देखा है। आरओडब्ल्यू की अनुमति में पहले 230 दिन से अधिक समय लगता था, अब इसे 8 दिनों के भीतर स्वीकृति प्राप्त हो जाती है। 85 प्रतिशत से अधिक मोबाइल टावर क्लीयरेंस अब तात्कालिक हैं। 387 जिलों में लगभग 1 लाख स्थानों के साथ, भारत का 5-जी रोल-आउट दुनिया में सबसे तेज़ में से एक है। भारतीय दूरसंचार क्षेत्र एक उदीयमान क्षेत्र के रूप में उभरा है और पूरी दुनिया ने इस उत्थान पर ध्यान दिया है।

 

वैश्विक मोबाइल संचार प्रणाली संघ-जीएसएमए, जो दूरसंचार ईकोसिस्टम में 750 से अधिक मोबाइल ऑपरेटरों और 400 कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है, हर वर्ष एक देश को मान्यता प्रदान करता है। बार्सिलोना में 27 फरवरी, 2023 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस द्वारा आयोजित समारोह में भारत को विजेता घोषित किया गया।

 

 

 

और भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फॉक्सकॉन के चेयरमैन से भेंट की

    नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) के चेयरमैन यंग लियू से मुलाकात की। उन्होंने भारत के तकनीक और नवाचार इको-सिस्टम को बढ़ाने के उद्देश्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) के एक ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; यंग लियू के साथ मुलाक़ात अच्छी रही। हमारी चर्चाओं में भारत के तकनीक और नवाचार इको-सिस्टम को बढ़ाने के उद्देश्य से जुड़े विभिन्न विषय शामिल थे।

 

 


और भी

मुकेश अंबानी, उनके परिवार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश

   नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी और उनके परिवार को देश भर में और विदेश यात्रा के दौरान उच्चतम जेड प्लस सुरक्षा कवर प्रदान किया जाना चाहिए। जस्टिस कृष्ण मुरारी और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने कहा, प्रतिवादी संख्या 2 से 6 (अंबानी) को प्रदान की जाने वाली उच्चतम जेड प्लस सुरक्षा पूरे भारत में उपलब्ध होगी और इसे महाराष्ट्र राज्य और गृह मंत्रालय द्वारा सुनिश्चित किया जाना है।

जब उत्तरदाता संख्या 2 से 6 विदेश यात्रा कर रहे हों तो भारत सरकार की नीति के अनुसार उच्चतम स्तर की जेड प्लस सुरक्षा भी प्रदान की जाए और इसे गृह मंत्रालय द्वारा सुनिश्चित किया जाए। पीठ ने कहा कि भारत या विदेश में अंबानी को उच्चतम स्तर का जेड प्लस कवर प्रदान करने का पूरा खर्च और लागत उनके द्वारा वहन की जाएगी।

 

शीर्ष अदालत ने यह कहते हुए उपरोक्त निर्देश पारित किया कि प्रतिवादी संख्या 2 से 6 को प्रदान किया गया सुरक्षा कवच विभिन्न स्थानों और विभिन्न उच्च न्यायालयों में विवाद का विषय रहा है। अंबानी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने तर्क दिया कि मुंबई पुलिस और गृह मंत्रालय और केंद्र सरकार द्वारा निरंतर खतरे की धारणा के मद्देनजर उन्हें उच्चतम स्तर की जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई थी।

 

 

 

और भी

केजरीवाल ने मंत्री पद के लिए एलजी को भेजे आतिशी, सौरभ भारद्वाज के नाम

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आम आदमी पार्टी (आप) के जेल में बंद दो मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में नियुक्ति के लिए पार्टी के दो नेताओं के नाम उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजे हैं। एक सूत्र ने बताया कि सीएम केजरीवाल ने एलजी सक्सेना को कैबिनेट में शामिल करने के लिए पार्टी के विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नामों की सिफारिश की है।

आतिशी और भारद्वाज दिल्ली मंत्रिमंडल में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की जगह लेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुरोध पर एलजी सक्सेना ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे को राष्ट्रपति से स्वीकृति देने की सिफारिश की है। सिसोदिया के नेतृत्व वाले 18 विभागों में से वित्त और पीडब्ल्यूडी सहित आठ विभागों की जिम्मेदारी गहलोत को दी गई है, जबकि शिक्षा और स्वास्थ्य सहित शेष 10 को राज कुमार आनंद को तब तक के लिए सौंपा गया है, जब तक कि नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाता है।

 

 

और भी

प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ में सम्‍पन्‍न हुई गंगा विलास क्रूज यात्रा की सराहना की

  नई दिल्ली(छत्तीसगढ़ दर्पण) नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में सम्‍पन्‍न हुई गंगा विलास क्रूज यात्रा की सराहना की है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस विशेष क्रूज ने अपनी यात्रा पूरी की है और साथ ही आशा व्‍यक्‍त की है कि गंगा विलास क्रूज में भारत और विदेशों के और अधिक यात्री भाग लेंगे। क्रूज को 27 नदियों से पांच भारतीय राज्‍यों और बांग्‍लादेश होते हुए 32 सौ किलोमीटर से अधिक की यात्रा तय करनी थी।

गंगा विलास, भारत में निर्मित एक क्रूज पोत है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा झंडी दिखाए जाने के बाद 13 जनवरी को वाराणसी से रवाना किया गया था।

और भी

बरसाना में विश्व-प्रसिद्ध लट्ठमार होली 28 को

 बरसाना (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हर साल होली का त्योहार आता है तो बरसाने की लट्ठमार होली का जिक्र जरूर आता है। बरसाने की लट्ठमार होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है और यह लट्ठमार होली आज पूरे उत्साह के साथ खेली जाएगी। बरसाना की रंगीली गली की लट्ठमार होली राधा और कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है और इस होली को देखने के लिए यहां दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। 

होली पर्व इस साल 8 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। वहीं बरसाना की लट्ठमार होली आज 28 फरवरी को मनाई जाएगी। कृष्ण नगरी मथुरा, वृंदावन और बरसाना में होली काफी प्रसिद्ध है। यहां लोगों में होली खेलने का अंदाज भी काफी अलग है। भारत भर में जहां लोग केमिकल युक्त रंगों से होली खेली जाती है, इधर बरसाना में फूलों की होली खेली जाती है, कहीं रंग-गुलाल लगाए जाते हैं, तो कहीं लड्डू और कहीं लट्ठमार होली मनाने की परंपरा पूरी आस्था के साथ मनाई जाती है।

 

बरसाना की लट्ठमार होली विश्वभर में इसलिए भी प्रसिद्ध है, क्योंकि इसे खेले जाने का अंदाज निराला है। लट्ठमार होली में महिलाओं को हुरियारिन और पुरुषों को हुरियारे के नाम से जाना जाता है। हुरियारिन लट्ठ लेकर हुरियारों को मजाकिया अंदाज में पीटना शुरू कर देती है। इधर पुरुष हुरियारे भी सिर पर ढाल रखकर खुद को हुरियारिनों के लट्ठ से बचाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान गीत-संगीत का भी आयोजन होता है और कई तरह की मनोरंजक प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाती है।

 

लट्ठमार होली खेलने का इतिहास भगवान श्रीकृष्ण के समय से माना जाता है। श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा के कारावास में हुआ था, लेकिन उनका लालन-पालन नंदगांव में माता यशोदा और नन्द बाबा के घर पर हुआ। ऐसा माना जाता है कि होली से कुछ दिन पहले ही भगवान कृष्ण अपने सखाओं को लेकर बरसाना में गोपियों के संग होली खेलने जाते थे, लेकिन जब कान्हा और उनके सखा गोपियों को रंग लगाने जाते तो गोपियां उन्हें लठ मारती थी।

 

 

और भी

एनआईए ने सरफराज मेमन को हिरासत में लिया

  इंदौर(छत्तीसगढ़ दर्पण) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की गुप्त रिपोर्ट के आधार पर इंटेलिजेंस और पुलिस ने रविवार रात को इंदौर के चंदन नगर के सरफराज मेमन को हिरासत में ले लिया है।

रिपोर्ट में सुरक्षा एजेंसियों को बताया गया था कि 12 साल हांगकांग में रहा सरफराज पाकिस्तान और चीन से आतंकी ट्रेनिंग लेकर आया है। भारत में बड़ा हमला करने की फिराक में है। अब मुंबई का आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) सरफराज से पूछताछ करेगा।

 

एनआइए ने गुप्त इनपुट के बाद मुंबई पुलिस को मेमन के बारे में सूचना दी थी। एनआइए को जानकारी मिली थी कि वह मुंबई का रहने वाला है। मुंबई एटीएस हरकत में आई और इंदौर के इंटेलिजेंस डीसीपी रजत सकलेचा को बताया कि सरफराज मूलत: ग्रीन पार्क कालोनी (चंदन नगर) स्थित फातमा अपार्टमेंट का रहने वाला है। चंदन नगर थाना पुलिस पहुंची तो पहले उसके माता-पिता को हिरासत में लिया। देर रात वह स्वयं थाने पहुंच गया।

 

 

सरफराज पुत्र अहमद मेमन के बारे में रिपोर्ट मिली कि पाकिस्तान, चीन और हांगकांग से ट्रेनिंग लेकर भारत लौटने के बाद बड़ा हमला करने की फिराक में था। वह अक्सर अलग-अलग देशों में जाया करता है। कई राज्यों में उसके ठिकाने की भी सूचना है। एजेंसी ने जब सरफराज से पूछताछ की तो बताया कि बहन की ब्रेन हेमरेज से मौत होने के बाद मानसिक रूप से परेशान था। व्यवसाय के सिलसिले में वह हांगकांग चला गया था, वहां 12 साल रहा था।

 

 

वह 2007 के आसपास इंदौर के खजराना में भी रहा था। मकान बेचने के बाद ग्रीन पार्क कालोनी में आ गया था। पुलिस के पास वर्ष 2016 से पहले का उसके पासपोर्ट का रिकार्ड नहीं है। उसकी कुछ बातों पर अभी भी संदेह है। लिहाजा मुंबई एटीएस को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। बैंक खातों और फोन नबंरों की जांच चल रही है।

 

सरफराज को चंदननगर इलाके में गुप्त स्थान पर रखा गया है। वह अभी कुछ सवालों के जवाब स्पष्ट नहीं दे रहा है। पूछताछ में शामिल एक अफसर के मुताबिक वर्ष 2020 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ट्विटर अकाउंट को हैक कर गंभीर बीमारी की अफवाह फैलाई गई थी। इस मामले में भी सरफराज शामिल रहा था। उसके विरुद्ध गुजरात में केस दर्ज हुआ था। हालांकि पुलिस केस की पुष्टि कर रही है।

 
और भी