हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

एयरो इंडिया 2023 : रक्षा क्षेत्र में प्रमुख खिलाड़ी बनने का भारत कोई मौका नहीं छोड़ेगाः मोदी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो में 'इंडिया पवेलियन' का उद्घाटन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में पांच दिवसीय एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया।कर्नाटक 14वीं बार शो की मेजबानी कर रहा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा देश रक्षा क्षेत्र का प्रमुख खिलाड़ी बनने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा और न ही कोई कसर छोड़ेगा। रक्षा मंत्रियों, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और विभिन्न देशों के गणमान्य व्यक्तियों की सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 21 वीं सदी का भारत रक्षा क्षेत्र का अग्रणी खिलाड़ी बनने का कोई अवसर नहीं जाने देगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 2024-25 तक, भारतीय रक्षा निर्यात पांच बिलियन डॉलर होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत रक्षा उत्पादों के आयात से छह गुना अधिक निर्यात कर रहा है। 2021-22 में निर्यात 1.5 अरब डॉलर को पार कर गया है।

उन्होंने कहा, यह इस धारणा के बावजूद किया जा रहा है कि रक्षा बाजार और व्यवसाय जटिल हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी दावा किया कि भारत एक बाजार होने के नाते अब विभिन्न देशों के लिए एक रक्षा भागीदार की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। वैश्विक रक्षा निर्माण उद्योग के लिए भारत केवल एक बाजार नहीं है, यह एक संभावित रक्षा भागीदार है। पीएम मोदी ने कहा, देश प्रभावी लागत, विश्वसनीय, सर्वोत्तम नवाचारों की पेशकश कर सकता है। नीतियां असाधारण हैं। निर्णायक सरकार जमीनी स्थिति के बारे में अच्छी तरह से जानती है।

उन्होंने कहा, प्रणाली सहायक है और निवेशक लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने वर्णन किया कि बेंगलुरु का आसमान एक भरोसेमंद भारत का उदाहरण दे रहा है, वे उन नई ऊंचाइयों के गवाह हैं, जिन्हें भारत ने बढ़ाया है। एयरो इंडिया 2023 देश की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है।

और भी

जी-20 की मीटिंग के पहले दिन डेलिगेट्स ने इंदौर में किया हेरिटेज वॉक

  नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंदौर में आयोजित हो रही जी-20 की प्रथम कृषि प्रतिनिधि बैठक के पहले दिन विदेशों से आए प्रतिनिधियों ने हेरिटेज वाक किया।

 इस अवसर पर उन्होंने इंदौर की ऐतिहासिक होलकर स्टेट की छत्रियों के साथ ही राजवाड़ा पैलेस का अवलोकन किया। स्थानीय व्यंजन के साथ ही सांस्कृतिक झलकियों का भी आनंद लिया। 

हेरिटेज वॉक की शुरुआत बोलिया सरकार स्मारक छत्री से शुरू होकर कृष्णपुरा छत्री से गुजरते हुए राजवाड़ा पहुंचा। इस अवसर पर डेलिगेट्स ने मीडिया से भी बात की। हेरिटेज वॉक के दौरान जिला प्रशासन तथा कृषि मंत्रालय के अधिकारी साथ रहे।

और भी

जब बिना टिकट यात्रा कर रहे धीरेन्द्र शास्त्री ने टीटी से ही ले लिए 1100 रुपए...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने चमतकारों के चलते सुर्ख़ियों में हैं। इस दौरान उन्होंने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अब अगर आप ये सोच रहे होंगे कि उन्होंने चमत्कार के बारे में खुलासा किया है तो आप गलत सोच रहे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही अपनी गलती पकड़े जाने को लेकर खुलासा किया है। हैरानी की बात तो ये है कि जिस शख्स ने धीरेंद्र शास्त्री को गलती करते पकड़ा उन्होंने उसी से ही 1100 रुपए ले लिए थे।


दरअसल पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में देश की एक नामी मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि वो एक बार बार ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने टीटी से ही 1100 रुपए ले लिया था। उन्होंने बताया कि हमने टीटी को उनके पिता का नाम बता दिया था, जिससे खुश होकर हमें 1100 रुपए दक्षिणा दिया था।

उन्होंने आगे कहा कि वो कोई भगवान नहीं हैं बल्कि एक आम इंसान हैं। बस उनके ऊपर बरजंग बली की कृपा है। पैसे और दान लेने के बात पर उन्होंने कहा कि दक्षिणा लेने की परंपरा तो महाभारत काल से चली आ रही है। वो उस परंपरा से आते हैं जिसमें अंगूठा तक दान में दिया गया था, उन्होंने कहा कि उनके दरबार में आने वाले भक्त प्रेम से जो कुछ देते हैं उसे वो प्रेम स्वरूप स्वीकार करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन पैसों से लोगों की भालाई का काम किया जाता है।

उन्होंने बताया कि ‘दरबार तीन पीढ़ियों से लगा रहे हैं। दादा गुरुजी के समय से इसकी शुरुआत हुई थी। हम भी 11 साल से लगा रहे हैं। उन्होंने अपने स्कूल का रोचक किस्सा सुनाते हुए कहा कि स्कूल के बच्चे उनसे आकर पूछते थे कि उनके परीक्षा में कितने नंबर आएंगे। मैं उसे कह देता था कि इस बार 55 आए हैं, अगली बार मेहनत करो 60 परसेंट आएंगे।

 

 

और भी

13 राज्यों के राज्यपाल बदले, राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश...

  नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए 13 राज्यों के राज्यपाल व एलजी में फेरबदल किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए रमेश बैस को नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। उनकी जगह अरुणाचल के ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का एलजी बनाया गया है।

वहीं, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। वहीं, राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

इसके अलावा मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

और भी

पीएम मोदी ने दो वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मुंबई से सोलापुर और शिर्डी के बीच चलेगी ट्रेनें

(छत्तीसगढ़ दर्पण) मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया। पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि पहला वंदे भारत ट्रेन मुंबई और सोलापुर के बीच चलेगी और दूसरा मुंबई से साईनगर शिर्डी के बीच चलेगी।


इस दौरान, रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा, 'आज पहली बार एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई है। यह राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देगी।'

महाराष्ट्र में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन भारतीय रेल और विशेष रूप से मुंबई और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी के लिए बहुत बड़ा है। आज एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं। इससे सभी को सुविधा मिलेगी और यह महाराष्ट्र में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बहुत अधिक बढ़ावा देने वाली है।

पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन आज के आधुनिक होते हुए भारत की शानदार तस्वीर है। यह भारत की स्पीड और स्केल का प्रतिबिंब है। आप देख रहे हैं कि देश में कितनी तेज़ी से वंदे भारत लॉन्च हो रही हैं। अब तक 10 ऐसी ट्रेनें लॉन्च हो चुकी हैं। आज देश के 17 राज्यों के 108 ज़िले वंदे भारत से जुड़ चुके हैं।

पीएम मोदी ने कहा, 'भारत के इतिहास में पहली बार 10 लाख करोड़ रुपए सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से लिए रखे हैं। यह 9 साल की तुलना में 5 गुना अधिक है जिसमें रेलवे का हिस्सा 2.5 लाख करोड़ है। मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार के डबल प्रयासों से महाराष्ट्र में कनेक्टिविटी और तेज़ी से आधुनिक बनेगी।'

और भी

अडानी मामले में जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की जांच कराए मोदी सरकार : बीवी श्रीनिवास

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जेपीसी जांच की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने नेतृत्व में नोटों से भरे बक्से ले कर अनोखें ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। आम जानता को यह बताने का प्रयास किया गया की कैसे अडानी द्वारा एलआईसी और अन्य सरकारी संस्थानों में आम जानता द्वारा निवेश किये गये पैसों की लूट मचाई जा रही हैं। यह घोटाला आज़ाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला  साबित हुआ हैं, जो की केंद्र सरकार के संरक्षण में किया गया हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा की संसद का काम नियम क़ानून गठन करने का हैं। पीएम मोदी घंटों संसद में सत्संग एवं भाषण देते हैं। लेकिन सदन के निर्वाचित सांसदों के सवालो के प्रति कोई जवाब नही देते। अपने पूँजीपति मित्रों को लाभ पहुँचाने के लिए सभी नियम क़ानूनो को दरकिनार कर अनुचित ढंग से सरकार द्वारा उनको लाभ पहुँचाने का काम किया जा रहा हैं। नरेंद्र मोदी को साफ़ तौर में संसद में जवाब दे कर यह स्पष्ट करना चाहिए की वे अडानी घोटाले मामले में जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी गठन कर उसकी जांच कमेटी के माध्यम से करायेगे की नहीं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद पाढ़ी, छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव आशीष द्विवेदी सहित सैकड़ो की तादाद में युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और भी

पीएम मोदी ने इज़रायल के प्रधानमंत्री के साथ भारत-इज़राइल संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और भारत-इजरायल की बहुआयामी मैत्री को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। एक ट्वीट में, श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच नवाचार साझेदारी और रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में जारी सहयोग पर और ध्यान देने के तरीकों पर भी चर्चा की। 

और भी

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली का स्वागत किया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली भारत की दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचीं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। देर शाम दोनों विदेश मंत्रियों ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की।

इस दौरान दोनों पक्षों ने व्यापार और निवेश सहित द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक चर्चा की। वार्ता से पहले जयशंकर ने ट्वीट किया कि कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली का आज हैदराबाद हाउस में स्वागत हुआ। वह सार्थक चर्चा के लिए तत्पर हैं।

वहीं, दिल्ली में एक थिंक टैंक को संबोधित करते हुए जोली ने कहा कि भारत का बढ़ता रणनीतिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय महत्व इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कनाडा के लिए महत्वपूर्ण भागीदार बनाता है। इसके बदले में, कनाडा महत्वपूर्ण खनिजों का विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता, ग्रीन ट्रांजीशन में मजबूत भागीदार और प्रमुख निवेशक हो सकता है।

जोली ने भारत में काम कर रही कई कनाडाई कंपनियों के अधिकारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट किया कि दिल्ली में कनाडा की कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। भारत की आर्थिक और जनसंख्या वृद्धि से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन, महत्वपूर्ण खनिजों और हरित बुनियादी ढांचे की मांग बढ़ रही है। ये सभी कनाडा की पहुंच वाले क्षेत्र हैं और हमें इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। 

नवंबर में, कनाडा इंडो-पैसिफिक के लिए एक व्यापक रणनीति पेश की थी, जिसका उद्देश्य शांति, लचीलापन और सुरक्षा को बढ़ावा देना था। कनाडा की इंडो-पैसिफिक रणनीति ने भारत को इस क्षेत्र में एक प्रमुख भागीदार के रूप में दर्शाया है। साथ ही कहा गया है कि ओटावा नई दिल्ली के साथ आर्थिक जुड़ाव बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसमें बड़े पैमाने पर व्यापार और निवेश के साथ-साथ लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण पर सहयोग शामिल है।

कनाडा की नीति में उल्लेख किया गया है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में और विश्व स्तर पर रणनीतिक महत्व और नेतृत्व बढ़ा है। साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से वृद्धि कर रही है।

और भी

भारतीय सेना ने भूकंप प्रभावित तुर्की में 89 सदस्यीय चिकित्सा दल भेजा

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय सेना ने भूकंप प्रभावित तुर्की में 89 सदस्यीय चिकित्सा दल को भेजा है। टीम में चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हैं और 30 बिस्तरों वाली चिकित्सा सुविधा स्थापित करने के लिए एक्स-रे मशीन, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, कार्डियक मॉनिटर और संबंधित उपकरणों से लैस है।

और भी

सुप्रीम कोर्ट 4 फरवरी, 2023 को पहली बार मनाएगा अपना स्थापना दिवस

  नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत की न्यायपालिका के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट 4 फरवरी 2023 को अपना स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। 73वें स्थापना दिवस से नई परंपरा की शुरुआत हो रही है। सिंगापुर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुंदरेश मेनन इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सुप्रीम कोर्ट के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में बदलती दुनिया में न्यायपालिका की भूमिका विषय पर एक लेक्चर होगा।

26 जनवरी 1950 को भारत के एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बनने के दो दिन बाद यानी 28 जनवरी 1950 को सुप्रीम कोर्ट अस्तित्व में आया था। सर्वोच्च न्यायालय को संविधान के भाग 5 अध्याय 4 के अंतर्गत स्थापित किया गया है। संविधान के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय संघीय न्यायालय और भारतीय संविधान का संरक्षक है। सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने  स्थापना दिवस की परंपरा की शुरुआत की है। अभी तक सुप्रीम कोर्ट का अपना कोई इस तरह का दिवस नहीं होता।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन करता है। ऐसे में सीजेआई ने ये विचार किया कि नए दौर में देश के हर नागरिक को ये जानने का हक है कि बदलते समय में न्यायपालिका कैसे काम कर रही है? साथ ही दुनियाभर में न्यायपालिका कैसे काम करती हैं? नागरिक खासकर युवा वर्ग इससे जुड़े और जागरूक हों। दुनियाभर की कानून जगत की हस्तियां इस मौके पर अपने विचार रखें और कानून के छात्रों को भी इसका लाभ मिले। इसी उद्देश्य से 4 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट स्थापना दिवस समारोह आयोजित कर रहा है।

 

 

और भी

जोर का झटका धीरे से, फिर बढे अमूल दूध के दाम...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल ने दूध की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है। 

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने जानकारी दी कि अमूल ने हर तरह की पाउच वाली दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। 

दूध की नई कीमतें 3 फरवरी से लागू होंगी।

इससे पहले जब मदर डेयरी ने दिसंबर में दूध की कीमतों में इजाफा किया था, तब अमूल ने कहा था कि उसकी ऐसी कोई योजना नहीं है। 

कंपनी के बयान के मुताबिक, अब अमूल ताजा आधा लीटर दूध 27 रुपये का मिलेगा, जबकि इसके 1 लीटर पैकेट की कीमत 54 रुपये होगी।

अमूल गोल्ड यानी फुल क्रीम दूध का आधा किलो का पैकेट अब 33 रुपये का मिलेगा, जबकि इसके 1 लीटर के लिए 66 रुपए देने होंगे। 

इसके अलावा, अमूल गाय के दूध यानी अमूल काऊ मिल्क की आधा लीटर की कीमत 28 रुपए होगी, जबकि इसके 1 लीटर केलिए 56 रुपए देने होंगे।  वहीं, अमूल ए2 बफैलो मिल्क आधा लीटर की कीमत 35 रुपए होगी, जबकि एक लीटर के लिए 70 रुपए देने होंगे। 

और भी

अडानी-हिंडनबर्ग विवाद: कांग्रेस पार्टी 6 फरवरी को करेगी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस ने एलआईसी तथा सरकारी बैंकों के शेयरों में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद आई गिरावट को गंभीर बताते हुए कहा है कि यह गरीबों के पैसे लुटवाए गये हैं और पार्टी छह फरवरी को इसके विरोध में देशव्यापी आंदोलन करेगी।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने गुरुवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि जनता के पैसे लुटवाने और इसको लेकर उभरे लोगों के आक्रोश को देखते हुए पार्टी ने सोमवार 06 फरवरी को जीवन बीमा निगम कार्यालयों और भारतीय स्टेट बैंक के कार्यालयों के सामने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि अडानी समूह में एलआईसी ने कुल 36,474.78 करोड़ रुपये का और राष्ट्रीय बैंकों ने इसमें लगभग 80,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

मामला सामने आने के बाद से समूह को 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रदेश कार्यालयों और जिला कांग्रेस समितियों से प्रदर्शन करने का अनुरोध किया गया है और इन प्रदर्शनों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर पर इसमें शामिल होना सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

और भी

US अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट नूलैंड और EAM जयशंकर के बीच हुई बात

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अमेरिका के राजनीतिक मामलों की उप विदेश मंत्री विक्टोरिया नूलैंड से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच भारतीय उपमहाद्वीप और भारत-प्रशांत मामलों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने ट्वीट किया, आज सुबह अमेरिका के राजनीतिक मामलों की उप विदेश मंत्री विक्टोरिया नूलैंड से मिलकर खुशी हुई। भारतीय उपमहाद्वीप, भारत-प्रशांत और हमारे संबंधों में कई पक्षों पर अच्छी बातचीत हुई।

अमेरिकी विदेश विभाग ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि अपनी भारत यात्रा के दौरान नूलैंड अमेरिका-भारत वार्षिक विदेश कार्यालय परामर्श का नेतृत्व करेंगी। इसमें द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की पूरी श्रृंखला शामिल है। इसके अलावा वो युवा तकनीकी लीडर्स के साथ भी मुलाकात करेंगी। नूलैंड 28 जनवरी से 3 फरवरी तक भारत, नेपाल, श्रीलंका और कतर की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी।

 

 

और भी

मोरबी पुल हादसा : ओरेवा ग्रुप के एमडी ने कोर्ट में किया सरेंडर...

अहमदाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात के मोरबी पुल हादसा मामले में आरोपी ओरेवा ग्रुप के प्रबंध निदेशक (MD) जयसुख पटेल ने मंगलवार को मोरबी में सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले सीजेएम कोर्ट ने जयसुख पटेल के खिलाफ वॉरंट जारी किया था। इससे पहले गिरफ्तारी से बचने के लिए जयसुख पटेल ने मोरबी की सत्र अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।


पिछले साल 30 अक्टूबर को मोरबी में मच्छु नदी पर बना पुल गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गुजरात पुलिस नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें ओरेवा ग्रुप के चार कर्मचारी शामिल थे। इनमें कंपनी के दो मैनेजर हैं और दो टिकट क्लर्क हैं।

जयसुख पटेल का नाम एफआईआर में भी बतौर आरोपी दर्ज है। जयसुख पटेल ने बीती 20 जनवरी को मोरबी की सेशन कोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। गुजरात पुलिस ने बीते 27 जनवरी को ही मोरबी सस्पेंशन ब्रिज हादसा मामले में 1,262 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में भी ओरेवा ग्रुप के जयसुख पटेल का नाम बतौर आरोपी शामिल किया गया है।

गुजरात हाईकोर्ट ने जारी किया था जयसुख पटेल की कंपनी को नोटिस
गुजरात हाईकोर्ट भी इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है। हाईकोर्ट ने पिछले महीने मोरबी सस्पेंशन ब्रिज का रखरखाव और संचालन करने वाली कंपनी अजंता मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड (ओरेवा ग्रुप) को नोटिस जारी किया था। इस कार्यवाही में कंपनी को प्रतिवादी बनाने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि कंपनी को हादसे से हुई क्षति के भुगतान के लिए उत्तरदायी बनाया जाए। एक याचिका में दावा किया गया है कि अजंता कंपनी ने पुल की मरम्मत के लिए देवप्रकाश सॉल्यूशंस के साथ अनुबंध किया था। सरकार को जानकारी दिए बिना या फिटनेस प्रमाणपत्र हासिल किए बिना दीपावली की छुट्टियों के दौरान पुल को लोगों के लिए खोल दिया गया।

 

 

और भी

गोरखपुर में शालिग्राम शिलाओं का स्वागत करेंगे CM योगी, फूलों की बारिश के बाद अयोध्या रवाना होगा रथ

लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नेपाल से दो विशाल शालिग्राम शिलाएं अयोध्या पहुंचने से पहले सोमवार को गोरखपुर लाई जा रही हैं। इनसे श्रीराम और माता सीता की मूर्ति बनाई जाएंगी। दावा है कि ये शिलाएं करीब 6 करोड़ साल पुरानी हैं। इनसे श्रीरामजन्म भूमि मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान श्रीराम के बाल्य स्वरूप और माता सीता के विग्रह निर्माण में करने का निर्णय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने लिया है। मूर्ति निर्माण के दौरान शिला की कटाई-छंटाई से निकलने वाले कणों का विग्रह निर्माण में ही समुचित प्रयोग किया जाएगा।

गोरखपुर में इन शालिग्राम शिलाओं का भव्य स्वागत होगा। देर शाम शालिग्राम शिलाओं के गोरखपुर पहुंचने पर स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद गोरखनाथ मंदिर में मौजूद रहेंगे। गोरखनाथ मंदिर में ही देवशिला रथ का रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद कल यानी कि 31 जनवरी की सुबह मुख्यमंत्री विधि-विधान से रथ को अयोध्या के लिए रवाना करेंगे। इसके लिए गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन ने इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है। हिंदू सेवाश्रम में देवशिला रथ के साथ आने वाले लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। रथ को मंदिर परिसर में सुरक्षित खड़ा किया जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि शहर में रथ का प्रवेश दोपहर बाद होने की संभावना है। प्रवेश द्वार जगदीशपुर से ही भव्य स्वागत की तैयारी है। कुशीनगर के रास्ते शहर में प्रवेश करने से लेकर गोरखनाथ मंदिर पहुंचने तक श्रद्धालुओं द्वारा सभी चौक-चौराहों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। हालांकि, इसे लेकर कहीं किसी आयोजन या सभा की व्यवस्था नहीं है। रथ पूरी सादगी के साथ रात्रि विश्राम के लिए गोरखनाथ मंदिर पहुंचेगा। रथ के साथ करीब 100 लोग मौजूद रहेंगे। इनमें जानकी मंदिर जनकपुर के संत-महात्मा और विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पंकज भी होंगे।

 

नेपाल में पोखरा स्थित शालिग्रामी नदी (काली गंडकी ​​​​​) से यह दोनों शिलाएं जियोलॉजिकल और ऑर्किलॉजिकल विशेषज्ञों की देखरेख में निकाली गई हैं। 26 जनवरी को ट्रक में लोड किया गया। पूजा-अर्चना के बाद दोनों शिलाओं को ट्रक से सड़क मार्ग से अयोध्या भेजा जा रहा है। रास्ते में इन शिलाओं के दर्शन और स्वागत के लिए भी लोग जुटे हैं। एक शिला का वजन 26 टन जबकि दूसरे का 14 टन है। यानी दोनों शिलाओं का वजन 40 टन है।

और भी

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। संसद के बजट सत्र से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल के साथ कई विपक्षी नेता शामिल हुए। केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कई विपक्षी दल के नेताओं ने भी इसमें भाग लिया। यह बैठक हर संसद सत्र से पहले आयोजित की जाती है। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि इस सत्र में कुल 27 बैठक होनी है।

संसद में महिला आरक्षण विधेयक लाने की मांग
वाईएसआर कांग्रेस सांसद विजय साई रेड्डी ने बैठक में कई मांगों को रखा। सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में  रेड्डी ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक लाने और जाति आधारित जनगणना कराने की मांग उठाई। वहीं, दूसरे नेताओं ने भी इस बैठक में कई मांगों को रखा।

दो भागों में होगा बजट सत्र
सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार इस बार बजट सत्र दो हिस्सों में होगा। पहला भाग 31 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। वहीं, दूसरा हिस्सा 6 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच 13 मार्च को अवकाश रहेगा। इस सत्र में कई मंत्रालयों द्वारा अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी।

और भी

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने श्री कृष्ण बिहारी राम, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी, लातेहार के विरुद्ध अभियोजन चलाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी

 झारखंड (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों में कार्रवाई करने के लगातार आदेश दे रहे हैं । इसी सिलसिले में मनरेगा योजना में वित्तीय अनियमितता के आरोपित पदाधिकारी श्री कृष्ण बिहारी राम, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी, लातेहार के विरुद्ध अभियोजन चलाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। उनके विरुद्ध लातेहार जिला के मनिका थाना में 12 अगस्त 2010 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी


 यह है पूरा मामला

लातेहार जिला के मनिका थाना में 12 अगस्त 2010 को दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधान के क्रम में श्री कृष्ण बिहारी राम, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना 162/ 2007 -08 की प्राकल्लित राशि में अवैध तरीके से राशि की निकासी की गई । ऐसे में  अभियुक्तों पर सरकारी पद का दुरुपयोग, अपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए सुनियोजित ढंग से साजिश के तहत वित्तीय अनियमितता करते हुए सरकारी राशि गबन करने का आरोप गठित है । उक्त मामले में  वादी श्री श्रवण साय, परियोजना पदाधिकारी, लातेहार के आवेदन, औपचारिक प्राथमिकी, केस दैनिकी, गवाहों के बयान और पर्यवेक्षण टिप्पणी  आलोक में प्राथमिक अभियुक्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत अभियोजन स्वीकृति का मामला बनता है।
और भी

त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय-नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान, वोटों की गिनती 2 मार्च को

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चुनाव आयोग ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तीनों राज्यों में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।

त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही तीनों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है।  

नागालैंड में विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है।  त्रिपुरा में जहां बीजेपी की अकेले सरकार है वहीं मेघालय और नागालैंड में बीजेपी गठबंधन सरकार का हिस्सा है। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, त्रिपुरा चुनाव के लिए अधिसूचना 21 जनवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है. 2 फरवरी तक नाम वापस लिया जा सकेगा। 

मेघालय और नागालैंड में 31 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। दोनों राज्यों में नामांकन की आखिरी तारीख 7 फरवरी है। मेघालय और नागालैंड में नाम वापसी की आखिरी तारीख 10 फरवरी है। 

और भी