हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

इस वित्तीय वर्ष 900 मिलियन टन हो जाएगा भारत का कुल कोयला उत्पादन : प्रल्हाद जोशी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री प्रल्हाद जोशी ने अगले दो वर्ष में कोयला आयात बंद करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। नई दिल्ली में एक समारोह में श्री जोशी ने कहा  कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान देश का कुल कोयला उत्पादन 900 मिलियन टन हो जाएगा।  उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में कोयला और खनन क्षेत्र में सुधार लाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि खनन अन्वेषण के नियमों में छूट इस दिशा में एक कदम है।

श्री जोशी ने नई दिल्ली में एक समारोह में खनिज और ऊर्जा संसाधनों के संपदा खातों का संकलन जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह देश में खनिज संपदा का अब तक का पहला संकलन है। उन्होंने यह भी कहा कि रिपोर्ट  विभिन्न राज्यों में खनन संसाधनों की पूरी तस्वीर प्रदर्शित करेगी। रिपोर्ट के महत्व को उजागर करते हुए श्री जोशी ने कहा कि यह रिपोर्ट खनिज और ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि रिपोर्ट आंकड़ों के अधिक प्रणालीबद्ध तरीके से उपयोग को सुचारू बनाने और हरित अर्थव्यवस्था की दिशा में बढ़ने में सहायक होगी।

और भी

खान मंत्रालय के सचिव ने एचसीएल के विशेष अभियान 2.0 पहल की सराहना की

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एचसीएल के सीएमडी अरुण कुमार शुक्ला ने खान मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज के साथ निदेशकों, सीवीओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के आज कोलकाता स्थित एचसीएल कॉरपोरेट कार्यालय के पहले दौरे पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

एक विस्तृत प्रस्तुति में खान मंत्रालय के सचिव को कंपनी की चालू परियोजनाओं के साथ-साथ संपूर्ण गतिविधियों के बारे में बताया गया। इस बैठक के दौरान विवेक भारद्वाज ने एचसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से बातचीत की और सभी से उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान देने का अनुरोध किया।

 

इस समीक्षा बैठक के बाद विवेक भारद्वाज ने चालू सफाई अभियान, कबाड़ के निस्तारण और पुरानी फाइलों की छंटाई का जायजा लेने के लिए एचसीएल कॉरपोरेट कार्यालय- तामरा भवन के बेसमेंट क्षेत्र का दौरा किया। श्री भारद्वाज के साथ खान मंत्रालय के संयुक्त सचिव उपेंद्र सी. जोशी भी थे। खान मंत्रालय के सचिव ने दशकों से जमा हुए कबाड़ के निस्तारण के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह न केवल राजस्व उत्पन्न करेगा, बल्कि कार्य स्थान को भी स्वच्छ करेगा, वातावरण में सुधार करेगा और सभी को प्रेरित करेगा। जैसा कि कहा जाता है, स्वच्छता, धार्मिकता के नजदीक है। 

 

विशेष अभियान 2.0 पहल के तहत एचसीएल कॉरपोरेट कार्यालय लगभग 7.5 टन धातु कचरे के निपटान की प्रक्रिया में है। इससे पहले कोलकाता स्थित एचसीएल कॉरपोरेट कार्यालय ने 2,248 पुरानी फाइलों को सावधानीपूर्वक हटाया था और 16,220 को आर्काइव किया था। इस कार्यालय ने जुलाई, 2022 में लगभग 4.6 टन वजन के बेकार कागज और प्लास्टिक आदि का निस्तारण किया था।

 

विवेक भारद्वाज ने खान मंत्रालय की ओर से प्रशासनिक, नीति और वित्तीय मामलों में हर संभव सहायता व सहयोग देने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कंपनी के शानदार भविष्य के निर्माण के लिए एचसीएल कर्मियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को लेकर प्रोत्साहित किया। 

और भी

एनएसआईसी ने फिलिप्स मशीन टूल्स इंडिया प्रा. लिमिटेड के साथ किया एमओयू

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एनएसआईसी ने फिलिप्स मशीन टूल्स इंडिया प्रा. लिमिटेड के साथ एमओयू किया है। केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे नई दिल्ली में एडिटिव ( योगशील ) प्रौद्योगिकियों में कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड ( एनएसआईसी ) तथा फिलिप्स मशीन टूल्स इंडिया प्रा. लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन ( एमओयू ) पर हस्ताक्षर किए जाने के अवसर पर उपस्थित थे। सचिव ( एमएसएमई ) बी. बी. स्वैन, एनएसआईसी के सीएमडी गौरांग दीक्षित तथा संयुक्त सचिव ( एसएमई ) सुश्री मर्सी इपाओ भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। एमओयू पर एनएसआईसी के सीजीएम -एसजी ( टेक/एमआईएस ) श्री नवीन चोपड़ा द्वारा हस्ताक्षर किया गया।

श्री राणे ने कहा कि एनएसआईसी और फिलिप्स इंडिया के बीच इस एमओयू पर हस्ताक्षर एडिटिव ( योगशील ) प्रौद्योगिकियों में कुशल श्रमबल तैयार करने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम होगा जोकि विनिर्माण का भविष्य है। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियां उनकी विशेषज्ञता का लाभ उठा सकती हैं और इस आगामी क्षेत्र में एमएसएमई के लिए उत्कृष्ट अवसरों का सृजन कर सकती हैं।

और भी

सरकार, वैज्ञानिकों और उद्योगों की ताकत से होगा स्वास्थ्य संबंधी सभी चुनौतियों का समाधान : मांडविया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दुनिया भर की सरकारों, वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों पर काम करने वाली वित्‍त पोषण एजेंसियों और उद्योगों से साथ आने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि कोविड-19 के वैश्विक महामारी के दौरान मिली सीख का अध्‍ययन किया जाए और दुनिया के लिए एक रणनीति तैयार की जाए ताकि भविष्य में इस तरह के संकट से बेहतर तरीके निपटा जा सके। केंद्रीय मंत्री आज पुणे में विकासशील देशों के टीका विनिर्माण नेटवर्क (डीसीवीएमएन) की 23वीं वार्षिक आम बैठक के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब सरकार, वैज्ञानिकों और उद्योगों की ताकत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ जुड़ती है तो स्वास्थ्य संबंधी सभी चुनौतियों का सामना और समाधान किया जा सकता है।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम की सह-मेजबानी डीसीवीएमएन के साथ मिलकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) कर रही है। यह कार्यक्रम 'ग्लोबल इक्विटी एंड टाइमली-एक्सेस: कोविड​​-19 एंड बियॉन्ड' विषय पर केंद्रित है। आज के उद्घाटन सत्र में टीका विनिर्माताओं, वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और उद्योग जगत के नेताओं ने भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसे दीपावली से ठीक पहले आयोजित किया गया है। यह एक ऐसा त्योहार जिसे हर भारतीय 'अंधेरे को खत्म करने और प्रकाश की ओर बढ़ने' के लिए मानता है। उन्‍होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि कोविड-19 द्वारा फैलाया गया अंधेरा इस दीपावली पर दूर होगा और दुनिया में सकारात्मक माहौल तैयार होगा।

डॉ. मांडविया ने कहा कि दुनिया में कोविड-19 के प्रकोप के दौरान हमने ज्ञान और ज्ञान के महत्व को देखा है। इस दौरान दुनिया भर के वैज्ञानिक साथ आए और वे कोविड-19 का समाधान तलाशने में सफल रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने उन भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी जिन्होंने विकसित देशों के साथ मिलकर काम किया और कोविड-19 के टीके विकसित करने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और देश के वैज्ञानिक समुदाय में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विश्वास के कारण भारत 'स्वदेशी टीके' विकसित करने में सफल हो सकता है।

और भी

धर्मेन्द्र प्रधान ने बालवाटिका 49 केन्द्रीय विद्यालयों की पायलट परियोजना का शुभारंभ किया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शिक्षा की नींव चरण (फाउंडेशनल स्टेज) के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा और देश भर में बालवाटिका 49 केंद्रीय विद्यालयों की पायलट परियोजना का शुभारंभ किया। श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, शिक्षा राज्य मंत्री; डॉ. सुभाष सरकार, शिक्षा राज्य मंत्री के साथ-साथ स्कूली शिक्षा सचिव श्रीमती अनीता करवाल; युवा कार्यक्रम एवं खेल सचिव संजय कुमार; निदेशक, एनसीईआरटी  दिनेश सकलानी; एनसीएफ की संचालन एवं अधिदेश समिति के सदस्य तथा शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण इस अवसर पर उपस्थित थे।

एनसीएफ की संचालन एवं अधिदेश समिति के अध्यक्ष  के. कस्तूरीरंगन भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल ढंग से शामिल हुए। श्री प्रधान ने कहा कि आज का दिन एनईपी के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक दिन है। पिछले 8 वर्षों में भारत ने जो यज्ञ और मंथन देखा है, वह अब अमृत उत्‍पन्‍न करने लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूली शिक्षा के लिए एनसीएफ के ये चार चरण हैं: नींव (फाउंडेशनल), प्रारंभिक, मध्‍य और माध्यमिक चरण। उन्होंने कहा कि एनईपी 2020 के तहत शिक्षा की नींव चरण की रूपरेखा को विकसित करना सबसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण पहलुओं में से एक है, क्योंकि हमारे देश के भविष्य को सही स्‍वरूप देने में इसका व्‍यापक असर पड़ता है।

 
 
 

उन्होंने शिक्षा की नींव चरण के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा विकसित करने में योगदान देने वाले सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह नई रूपरेखा हमारे छोटे बच्चों यानी नौनिहालों को 21वीं सदी की संज्ञानात्मक और भाषाई क्षमता या दक्षता से लैस करने में मदद करेगी। मंत्री महोदय ने एनसीईआरटी से इस एनसीएफ को सार्वजनिक रूप से उपलब्‍ध कराने, इसे एससीईआरटी और बचपन की देखभाल एवं विकास में शामिल सभी हितधारकों को उपलब्‍ध कराने का आग्रह किया।

और भी

दिल्ली में प्रदूषण ख़त्म करने सीएम केजरीवाल की अपील, रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली में सर्दियों में प्रदूषण कम करने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की थी, आज सीएम ने विंटर एक्शन प्लान पर क्या प्रगति हुई उसकी समीक्षा की है। वॉर रूम और बायो डी कंपोजर घोल की रिपोर्ट दी गई। सीएम ने आदेश दिया है। दिल्ली में प्रदूषण आने वाले समय में बढ़ सकता इसकी संभावना है। दिल्ली में जो प्रदूषण होता है। उसे खत्म करने के लिए सीएम ने आदेश दिया है, पिछली बार की तरह रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ शुरू करें।

28 अक्तूबर से रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ शुरू होगा, 2500 वालिंटर की तैनाती की जाएगी। सभी प्रमुख चौराहों पर 10 ,10 वालिंटर को नियुक्त किया जाएगा। 

ट्रैफिक पुलिस के साथ जो 10 बड़े चौराहे है जहा ट्रैफिक होता है वहां 20-20 वॉलिंटर तैनात किए जाएंगे। ये लोगों को जागरूक करेंगे। फूल देकर उनको गांधी गिरी के तहत उनको जागरूक करेंगे, एनजीओ को भी इससे जोड़ा जाएगा।

 

 

और भी

केवड़िया में पीएम मोदी करेंगे मिशन लाइफ का शुभारंभ

 गुजरात में कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

केवड़िया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे को लेकर गुजरात में हैं। पीएम मोदी का आज, गुरुवार को गुजरात में दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज केवड़िया में मिशन लाइफ का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री केवड़िया में मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन में भाग लेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस एकता नगर, केवड़िया, गुजरात में मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) पुस्तिका, लोगो और टैगलाइन के शुभारंभ पर पीएम मोदी के साथ शामिल होंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी तापी के व्यारा (Vyara) में 1970 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।


प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 9:45 बजे केवड़िया में मिशन लाइफ का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनिया गुटेरेस भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी आज के दिन गुजरात के लिए कई खास परियाजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

पीएम मोदी के साथ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस एकता नगर, केवड़िया, गुजरात में मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) में शामिल होंगे। इस दौरान पुस्तिका लोगो और टैगलाइन का शुभारंभ किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 12 बजे केवड़िया में मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी लगभग 3:45 बजे तापी के व्यारा में विभिन्न विकास पहलों की आधारशिला रखेंगे।

 

 

और भी

शीर्ष स्तरीय नौकरशाही में फेरबदल, गिरिधर बने नए रक्षा सचिव

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्र सरकार ने शीर्ष स्तरीय नौकरशाही में कई फेरबदल किए हैं। इस क्रम में सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव अरमाने गिरिधर को नया रक्षा सचिव बनाया गया है। वह आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि वह 31 अक्टूबर को अजय कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद रक्षा विभाग के सचिव का पद संभालेंगे।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की चेयरपर्सन अलका उपाध्याय गिरिधर की जगह नई सड़क और परिवहन सचिव होंगी। जबकि, वित्तीय सेवा विभाग में सचिव संजय मल्होत्रा नए राजस्व सचिव होंगे। भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त (गृह मंत्रालय) विवेक जोशी मल्होत्रा के स्थान पर वित्तीय सेवा विभाग के नए सचिव होंगे। गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मृत्युंजय कुमार नारायण जोशी के स्थान पर नए महापंजीयक और जनगणना आयुक्त होंगे। इस फेरबदल में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 16 सचिवों की नियुक्ति की गई है।

 
 

ग्रामीण विकास सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा को नया इस्पात सचिव बनाया गया है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और विकास आयुक्त शैलेश कुमार सिंह एक दिसंबर से नए ग्रामीण विकास सचिव होंगे। अमृत लाल मीणा, जो वर्तमान में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के विशेष सचिव (लाजिस्टिक्स) हैं, नए कोयला सचिव बनाए गए हैं। राजस्थान कैडर के 1991 बैच के आइएएस अधिकारी सुधांश पंत को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में सचिव बनाया गया है।

 
 

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव कामरान रिजवी भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव होंगे। वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव रचना शाह को नया कपड़ा सचिव बनाया गया है। भूपिंदर सिंह भल्ला, जो वर्तमान में नई दिल्ली एनडीएमसी के अध्यक्ष हैं, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा सचिव होंगे। युवा मामलों के सचिव संजय कुमार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के नए सचिव होंगे। राष्ट्रीय महिला आयोग में सदस्य सचिव मीता आर लोचन युवा मामलों की नई सचिव होंगी।

और भी

अब कोलेजियम के जरिये जजों की नियुक्ति पर बहस का समय आ गया : अश्विनी कुमार

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने बुधवार को वर्तमान कानून मंत्री किरण रिजिजू का समर्थन करते हुए कहा कि अब कोलेजियम प्रणाली के जरिये जजों की नियुक्ति पर बहस का समय आ गया है। रिजिजू ने मंगलवार को कोलेजियम प्रणाली को अपारदर्शी बताते हुए कहा था कि सिर्फ भारतीय चयन प्रणाली ऐसी है जहां जज ही जज को नियुक्त करते हैं।

अश्विनी कुमार ने कहा, 'न्यायिक नियुक्तियों के मामले में कोलेजियम प्रणाली पर आपत्ति जताने वाला कानून मंत्री का बयान कोई आश्चर्य की बात नहीं है। उनके विचार अनुभव और देश में इस विषय पर व्यापक राजनीतिक सहमति के अनुरूप हैं।' उन्होंने कहा, 'कोलेजियम प्रणाली राष्ट्रीय चार्टर के प्रासंगिक अनुच्छेद में व्यक्त संविधान के मकसद से असंगत न्यायिक व्याख्या है।'

 
 

पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि नियुक्ति प्रणाली में बदलावों के लिए संसद से पारित कानून को रद करके सुप्रीम कोर्ट एक मायने में अपने ही मामले में एक जज बन गया। उन्होंने कहा, 'उसने न्यायिक नियुक्तियों के तरीके को न्यायपालिका की स्वतंत्रता को जोड़कर ऐसा किया। इसका प्रमाण इस तथ्य से मिलता है कि कोलेजियम प्रणाली के निर्माण से पहले तत्कालीन सरकारों द्वारा बेहतरीन योग्यता और स्वतंत्रत सोच के न्यायाधीशों की नियुक्ति की जाती थी।'

 
 

अश्विनी कुमार ने कहा कि चुनौती जजों के रूप में त्रुटिहीन बौद्धिक क्षमता व व्यक्तिगत सत्यनिष्ठा वाले व्यक्तियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की है। उन्होंने कहा कि संविधान में यह नहीं कहा गया है कि यह काम कार्यपालिका नहीं कर सकती या वर्तमान स्वरूप वाली कोलेजियम प्रणाली ही सिर्फ न्यायिक स्वतंत्रता सुनिश्चित कर सकती है।

और भी

केमिकल कंपनी के संयंत्र में जोरदार धमाका, 3 की मौत, 3 घायल

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में बुधवार शाम एयर कंडीशनर (एसी) के कंप्रेसर में विस्फोट होने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हैं । श्रमिक राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर (आरसीएफ) कंपनी के संयंत्र में एयर कंडीशनर इंस्टॉल कर रहे थे उसी समय अचानक एसी कंप्रेसर में धमाका हो गया। विस्फोट के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विस्फोट में मरने वाले श्रमिकों की पहचान अंकित शर्मा (27), फैजल शेख (32) और दिलशाद इदरसी (29) के रूप में की गई है। वहीं घायल श्रमिकों की पहचान साजिद सिद्दीकी, जितेंद्र शेरके और अतिंदर के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए मुंबई के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शाम करीब 4 बजकर 45 मिनट पर सभी एयर कंडीशनर इंस्टॉल कर रहे थे। तभी राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर के कंट्रोल रूम में एसी कंप्रेसर में धमाका हो गया।

 
 

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस को आरसीएफ प्रबंधन के ओर से जानकारी दी गई है कि फैक्ट्री में किसी तरह का रिसाव नहीं है और कामकाज ठीक तरह से चल रहा है। वहीं, बीते दिनों एक घर में गैस सिलेंडर फटने के बाद एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकी आठ साल के बच्चे सहित उसके परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए थे। यह हादसा शहर के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार शाम को हुआ था।

और भी

मुरैना में पटाखों में विस्‍फोट से गिरा मकान, चार की मौत

 मुरैना (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले में बसे बानमोर कस्बे में जैतपुर रोड पर करीब 11.15 बजे अचानक एक मकान में विस्फोट हुआ और धमाके के साथ मकान ढह गया। विस्फोट व मकान ढहने से चार लोगों की मौत हो गई है और करीब आधा दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

बताया जाता है कि विस्फोट पटाखों में आग लगने की वजह से हुई है। हालांकि अभी पुलिस व अन्य किसी ने घटना की पुष्टि नहीं की है। मकान में दिवाली के लिए पटाखों का भंडारण किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीमें जेसीबी मशीन व अन्य साधनों के साथ मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य शुरू कर दिया है जिससे मलबे में दबे हुए लोगों को निकाला जा सके।

और भी

क्लाइमेट चेंज को सिर्फ पॉलिसी मेकिंग पर नहीं छोड़ा जा सकता : पीएम मोदी

 अहमदाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे को लेकर गुजरात में हैं। पीएम मोदी का आज गुजरात में दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने आज गुजरात के केवड़िया में मिशन लाइफ  का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने केवड़िया में मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन में भाग लिया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) पुस्तिका, लोगो और टैगलाइन के शुभारंभ पर पीएम मोदी के साथ शामिल हुए। इस दौरान 120 देशों के राजदूत भी शामिल हुए। आज ही पीएम मोदी तापी के व्यारा में 1970 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

 

और भी

आरईसी और पीएफसी ने एसटीपीएल के साथ किया एमओयु

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान-सीपीएसई, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन-आरईसी लिमिटेड और ऊर्जा वित्त निगम लिमिटेड (पीएफसी) ने कोयला आधारित बक्सर तापीय ऊर्जा संयंत्र (बीटीपीपी) में 660 मेगावॉट की दो इकाइयों के वित्तपोषण के लिए सतलज जल विद्युत निगम-एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड (एसटीपीएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौता ज्ञापन पर पीएफसी के मुख्य प्रबंध निदेशक आर एस ढिल्लों, सतलज जल विद्युत निगम के मुख्य प्रबंध निदेशक एन एल शर्मा, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन के निदेशक (वित्त) अजय चौधरी और इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन के निदेशक (तकनीकी) वी के सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

 
 
 
 
 
 

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बारे में बातचीत करते हुए आरईसी के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री विवेक कुमार देवांगन ने कहा कि यह बिजली और ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए एक बडी साझेदारी है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा समझौता है जो आने वाले वर्षों के लिए सभी हितधारकों को पारस्परिक रूप से लाभ प्रदान करेगा।

सतलज जल विद्युत निगम थर्मल प्राइवेट लिमिटेड, एसजेवीएन लिमिटेड (विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का मिनी रत्न प्रतिष्ठान) की 100 प्रतिशत पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। एसटीपीएल वर्तमान में कोयला आधारित बक्सर थर्मल पावर प्लांट (बीटीपीपी) में 660 मेगावाट की दो इकाइयों को क्रियान्वित कर रहा है, जो भारत के पूर्वी विद्युत क्षेत्र की विश्वसनीयता में सुधार लाने और बिहार राज्य को बिजली प्रदान करने के उद्देश्य से अत्यंत महत्वपूर्ण तकनीक पर तैयार की गई एक ग्रीन फील्ड परियोजना है। परियोजना का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था।

 
 
 
 
 
 

परियोजना पर आने वाली कुल अनुमानित लागत 12,172.74 करोड़ रुपये है, जिसमें 8520.92 करोड़ रुपये की ऋण की आवश्यकता है। समझौता ज्ञापन के अनुसार, ऋण के लिए आवश्यक धन की आपूर्ति आरईसी और पीएफसी द्वारा वित्तपोषित की जाएगी।

 

और भी

NIA ने कसा अपराधियों-तस्करों पर शिकंजा, दिल्ली-पंजाब समेत इन शहरों में मारा छापा...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश में पनप रहे आतंकियों-अपराधियों-तस्करों के नेटवर्क पर शिकंजा कसने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार सुबह पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर और बिहार में एक साथा छापामारी शुरू की।

यह कार्रवाई देश व विदेशों में फैले इनके गिरोह पर शिकंजा कसने के मकसद से की जा रही है। एनआईए ने इस नेटवर्क के खिलाफ मंगलवार सुबह एक साथ दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और बिहार में कार्रवाई शुरू की। इससे पहले 14 अक्तूबर को भी एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले समेत कई जगहों पर छापे मारे थे। ये कार्रवाई ड्रोन डिलिवरी केस को लेकर की गई थी। एनआईए के अनुसार ड्रोन डिलिवरी केस में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। बीते नौ माह में पड़ोसी देश पाकिस्तान से 191 ड्रोनों आए हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर यह बड़ी चिंताजनक स्थिति है।
 

पटना के फुलवारी शरीफ में छापेमारी जारी
पीएफआई मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा पटना के फुलवारी शरीफ में दो जगहों पर छापेमारी चल रही है।

गैंगस्टर नरेश सेठी के आवास पर NIA की रेड
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम हरियाणा के झज्जर में गैंगस्टर नरेश सेठी के आवास पर छापेमारी कर रही है। बता दें कि गैंगस्टर नरेश सेठी के आवास के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

 

और भी

आतंकी घटनाओं से त्रस्त जनता ने हुर्रियत कान्फ्रेंस के मुख्यालय का होर्डिंग गिराया

 श्रीनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। घाटी में अलगावादी व आतंकवादी घटनों से वहां के बाशिंदे त्रस्त हो चुके हैं। आए दिन हो रही हिंसा, हत्या से कश्मीरियों का सब्र टूट रहा है। अलगाववादी गतिविधियों और पानी की तरह बहे स्थानीय लोगों के खून के लिए जिम्मेदार हुर्रियत कान्फ्रेंस का किला लगभग तीन दशक बाद ढह गया। कश्मीर में चारों तरफ टारगेट किलिंग के खिलाफ हो रहे कैंडल मार्च और शांति रैलियों के बीच सोमवार को स्थानीय लोगों ने श्रीनगर में हुर्रियत कान्फ्रेंस के मुख्यालय का होर्डिंग गिरा दिया। यही नहीं, लोगों ने मुख्यालय के गेट पर सफेद पेंट से दो बार इंडिया-इंडिया भी लिख दिया।

यह कश्मीर में हुर्रियत की समाप्ति का कम, आम कश्मीरियों की आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ खुली जंग का एलान ज्यादा है। हुर्रियत कार्यालय का बोर्ड हटाने वालों ने कहा कि अब यहां अलगाववाद नहीं चलेगा। बल्कि यहां आतंकियों द्वारा बेसहारा किए गए बच्चे रहेंगे, पढ़ेंगे और अलगाववादी एजेंडे से आजाद एक नया कश्मीर बनाएंगे। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में गत शनिवार को आतंकियों ने एक कश्मीरी हिंदू पूर्ण कृष्ण भट्ट की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कश्मीर में इस वर्ष टारगेट किलिंग की अब तक दो दर्जन से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्ण कृष्ण भट्ट की हत्या के बाद से पूरे कश्मीर में लोग आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ लामबंद होते नजर आ रहे हैं। हर शहर और कस्बे में स्थानीय सामाजिक संगठन, गैर सरकारी संगठन, मोहल्ला समितियां, मस्जिद कमेटियां, पंच-सरपंच और व्यापारिक संगठन प्रदर्शन व धरने के साथ कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। कश्मीर में आए बदलाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार दोपहर को कई लोग हुर्रियत कान्फ्रेंस के राजबाग स्थित मुख्यालय के बाहर जमा हो गए। कश्मीर में जारी हत्याओं के सिलसिले पर सवाल उठाते हुए इन लोगों ने हुर्रियत मुख्यालय के मुख्यद्वार के साथ दीवार पर अपना बैनर ''आखिर कब तक'' टांग दिया और फिर नारेबाजी शुरू हो गई।



लोगों ने कहा कि हुर्रियत का यह दफ्तर और इसके भीतर बैठने वाले ही कश्मीरियों के असली गुनाहगार हैं। अगर कश्मीर में कोई नौजवान आतंकी बना है, अगर कश्मीर में कोई निर्दोष आतंकियों के हाथों मारा गया है, तो उसके लिए यही जिम्मेदार हैं। अब यहां हुर्रियत का नाम भी नहीं चाहिए। इतना कहना था कि वहां कुछ लोगों ने हुर्रियत का पुतला जलाया और कुछ आजाद हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए हुर्रियत मुख्यालय के मुख्य गेट पर चढ़ गए। उन्होंने पहले गेट पर इंडिया-इंडिया लिखा और उसके बाद हुर्रियत के होर्डिंग पर सफेद रंग पोतने का प्रयास किया। इसके साथ ही लोगों में से आवाज आई कि हमें यह चाहिए ही नहीं और अगले पल होर्डिंग नीचे आ गिरा।



प्रदर्शनकारियों में शामिल एक युवक ने कहा कि यह दफ्तर अब खुलेगा तो अलगाववाद और आजादी के एजेंडे के लिए नहीं बल्कि कश्मीरियों की खुशहाली के लिए खुलेगा। हम यहां उन बच्चों के लिए एक छात्रावास और स्कूल शुरू करेंगे, जो आतंकियों के कारण बेसहारा हुए हैं। वह यहां रहेंगे और एक नया कश्मीर तैयार करेंगे।

1993 में खुला था हुर्रियत का मुख्यालय
श्रीनगर के राजबाग में वर्ष 1993 में हुर्रियत कान्फ्रेंस का मुख्यालय खुला था। यहां कट्टरपंथी सैयद अली शाह गिलानी से लेकर मीरवाइज सहित कई अलगाववादी कश्मीर में बंद, हड़ताव का फरमान जारी करते रहे हैं। इसी मुख्यालय को कश्मीर में आतंकी हिंसा और अलगाववादी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र माना जाता रहा है। अनुच्छेद-370 हटने के बाद से करीब तीन साल से यह बंद पड़ा था।

 

और भी

ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रेलर से भिड़ी बस, 6 की मौत, कई घायल...

 वडोदरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात के वडोदरा के कपूराई ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक लग्जरी बस और ट्रेलर में बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीब चार बजे हुई जब लग्जरी बस राजस्थान से सूरत की ओर जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए एसएसजी अस्पताल ले जाया गया है।

पानीगेट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर एक पुल पर ओवरटेक करने की कोशिश में यह ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस उपायुक्त (जोन-3) यशपाल जगनिया ने कहा कि दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई और करीब 15 अन्य घायल हो गए।

और भी

केदारनाथ धाम से पहले हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 श्रद्धालुओं की मौत

 उत्तराखंड (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सोमवार को दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। 12 बजे के आसपास केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक,  गुप्तकाशी से उड़ान भरी थी। केदारघाटी की तरफ जब ये हेलिकॉप्टर आगे बढ़ा, तब गरुड़चट्टी में ये क्रैश हो गया है।

बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। वहीँ इस हादसे में सभी के मारे जाने की पुष्टि हुई है। ये हादसा ऐसे वक्त पर हुआ, जब 21-22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ और बद्रीनाथ का दौरा करेंगे। 

फिलहाल इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

और भी

भारत, अफ्रीकी देशों के साथ एकजुटता से खड़ा : राजनाथ सिंह

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत, अफ्रीकी देशों में शांति, सुरक्षा, स्थिरता, प्रगति और खुशहाली के लिए उनके साथ एकजुटता से खड़ा है। रक्षामंत्री ने यह बात गुजरात के गांधीनगर में बारहवीं रक्षा प्रदर्शनी से अलग भारत-अफ्रीका रक्षा संवाद को संबोधित करते हुए कही। श्री सिंह ने कहा कि अफ्रीका के साथ भारत की साझेदारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गये दस मार्ग निर्देशक सिद्धांतों पर आधारित है।

 


और भी