हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

गेहूं में 110 रुपये, जौ में 100 और चना में 105 रुपये की वृद्धि

रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मिली मंजूरी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दे दी है।मसूर के एमएसपी में अधिकतम 500 रुपये प्रति क्विंटल की मंजूरी मिली है।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को बताया कि मंत्रिमंडल बैठक में 2022-23 के रबी के 6 फसल के MSP निर्धारित किए हैं। गेहूं में 110 रुपये, जौ में 100, चना में 105 रुपये, मसूर में 500, सरसों में 400 और कुसुम में 209 रुपये की वृद्धि की गई है। 

 


और भी

मजदूरों का हत्यारा हुआ ढेर...

 जम्मू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकी मुठभेड़ में मारा गया है। हाइब्रिड आतंकी को शोपियां में एक ग्रेनेड विस्फोट में दो मजदूरों की मौत के बाद गिरफ्तार किया गया था। आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान यह आतंकी मारा गया है।

दरअसल, गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकवादी के खुलासे के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबल लगातार छापेमारी कर रहे थे। शोपियां के नौगाम में अन्य आतंकी और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में हाइब्रिड आतंकवादी इमरान बशीर गनी गोलीबारी में मारा गया। घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। तलाशी अभी जारी है।

और भी

भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान : महिला की मौत, 8 घायल...

 फिरोजाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। यूपी के फिरोजाबाद जिले के जसराना के गांव नगला नथुआ में तड़के उस समय चीख-पुकार और भगदड़ मच गई, जब अचानक एक दो मंजिला पक्का मकान भरभरा कर गिर गया। एकत्रित हुए लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा। जहां एक महिला की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।

थाना जसराना के गांव नगला नथुआ में शीशराम पुत्र बचन लाल का परिवार रोजाना की तरह अपने मकान में सो रहा था। बुधवार की सुबह 4 बजे तेज आवाज के साथ अचानक मकान गिर गया। मकान गिरने से मकान के अंदर सो रहे परिजन मलबे में दब गए। तेज आवाज के साथ मकान गिरने से लोगों की भीड़ लग गई।

आनन-फानन लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला। घायलों को बाहर निकालकर उन्हें इलाज के लिए भेजा। जहां संगीता पत्नी अजय कुमार और रुबी पत्नी ऋषि कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रूबी की उपचार के दौरान मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं जानकारी मिलने पर एसडीएम विवेक राजपूत, सीओ देवेंद्र सिंह, कोतवाल आजाद पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। एसडीएम विवेक राजपूत ने कहा कि दो मंजिला मकान गिरने से नौ लोग घायल हुए हैं। वहीं ग्रामीणों ने मकान गिरने की वजह बरसात के चलते आसपास भरे हुए पानी को बताया।

 

 

 

 

हादसे में शीशराम पुत्र बच्चन लाल (65), श्यामवीर पुत्र बच्चन लाल (60), केशवती पुत्री शीशराम (18), संगीता पत्नी अजय कुमार (28), प्रतीक पुत्र अजय कुमार (3), रितिक पुत्र अजयपाल (2), प्रिया पुत्री रिषी कुमार (6 माह) घायल हुए हैं।

और भी

पैथोलॉजी लैब में लगी आग, कोई हताहत नहीं

 नोएडा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नोएडा में एक पैथोलॉजी लैब में मंगलवार देर रात को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को बताया कि आग को बुझा लिया गया है व  घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया, घटना सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के एच- ब्लॉक में स्थित एक पैथोलॉजी लैब में देर रात 11 बजे हुई। दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के एच-ब्लॉक में एक पैथोलॉजी लैब में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों को भेजा गया और दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और इसके चलते हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 2 घंटे  बाद आग को बुझा दिया गया।

 

 

और भी

तीन दिन की भारत यात्रा पर मुम्‍बई पहुंचे संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस मंगलवार की रात तीन दिन की भारत यात्रा पर मुम्‍बई पहुंचे। श्री गुतेरस, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अपनी यात्रा के शुरू में आज मुम्‍बई के होटल ताज पैलेस में 26/11 के आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। वे बाद में आई.आई.टी. बोम्‍बे के विद्यार्थियों के साथ वार्तालाप भी करेंगे।

श्री गुतेरस गुजरात के एकता नगर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ मिशन लाइफ पुस्तिका, लोगो और टैगलाइन का शुभारम्‍भ करेंगे। विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर, संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव गुतेरस के साथ द्विपक्षीय चर्चा में वैश्विक मुद्दों, जी-20 देशों के सम्‍मेलन में भारत की अध्‍यक्षता सहित संयुक्‍त राष्‍ट्र के साथ भारत के सहयोग और संशोधित बहु-पक्षवाद पर विचार करेंगे। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव भारत के पहले सौर ऊर्जा गांव मोढेरा का दौरा भी करेंगे और इस क्षेत्र में अन्‍य विकास परियोजनाओं को भी देखेंगे। वे मोढेरा के सूर्य मंदिर भी जाएंगे।

संयुक्‍त राष्‍ट्र महा‍सचिव श्री गुतेरस की इस वर्ष जनवरी में दूसरी बार अपना पदभार सम्‍भालने के बाद यह पहली भारत यात्रा है। इससे पहले वे अक्‍तूबर 2018 में भारत की यात्रा पर आए थे।

और भी

भारत और फ्रांस को फिर आई.एस.ए. का अध्‍यक्ष और सह-अध्‍यक्ष चुना गया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत और फ्रांस को फिर से अंतरराष्‍ट्रीय सौर गठबंधन-आई.एस.ए. का अध्‍यक्ष और सह-अध्‍यक्ष चुना गया है। नई दिल्‍ली में पत्रकारों से बातचीत में आई.एस.ए. के निदेशक जनरल अजय माथुर ने बताया कि केन्‍द्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह फिर से अंतरराष्‍ट्रीय सौर गठबंधन के अध्‍यक्ष चुने गए हैं।

उन्‍होंने बताया कि फ्रांस की विकास मंत्री सुश्री क्रिसौला जाचारोपालू को सह-अध्‍यक्ष चुना गया है। अंतरराष्‍ट्रीय सौर गठबंधन की चार दिन की बैठक सोमवार को भारत की अध्‍यक्षता में शुरू हुई। इसमें एक सौ दस देशों के प्रतिभागी कार्बन रहित अर्थव्‍यवस्‍था की दिशा में अपने अनुभव साझा करेंगे।  

और भी

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने :शशि थरूर को 6825 वोट से हराया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6825 वोटों से हरा दिया। खड़गे को 7897 वोट मिले, वहीं थरूर को 1072 वोट ही मिल सके। 416 वोट रिजेक्ट कर दिए गए। नतीजों के तुरंत बाद थरूर ने खड़गे को बधाई दी और अपना साथ देने वालों को धन्यवाद दिया। इसके बाद ही वे खड़गे से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। हालांकि, उनके चीफ इलेक्शन एजेंट सलमान सोज ने वोटिंग में धांधली का आरोप लगाया था।

चुनाव में अनियमितताओं पर राहुल गांधी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान दिया था। बोले- मसले कांग्रेस इलेक्शन कमेटी में मधुसूदन मिस्त्री के सामने रख दिए गए हैं और वो फैसला लेंगे। राहुल ने वोटों की गिनती के बीच ही खड़गे की जीत की बात कह दी थी। जब उनसे पार्टी में रोल के बारे में सवाल किया गया तो कहा- खड़गेजी से पूछिए। अब वही तय करेंगे। इधर, जीत के बाद खड़गे ने बताया कि वे शाम 4 से साढ़े 4 बजे के बीच मीडिया से बात करेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 

इस चुनाव में जीत के साथ ही खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाला 65वें नेता बन गए हैं। वे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता हैं। बाबू जगजीवनराम कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले पहले दलित नेता थे। आजादी के बाद 75 साल में से 42 साल तक पार्टी की कमान गांधी परिवार के पास रही। वहीं, 33 साल पार्टी अध्यक्ष की बागडोर गांधी परिवार से अलग नेताओं के पास रही।

 

और भी

अबकी बार पटाखा जलाया तो खैर नहीं .... जानी पड़ेगी जेल या फिर देना पड़ेगा जुर्माना, निगरानी कर रही टीम

 नईदिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिवाली आने के कुछ दिनों पहले से ही लोग पटाखे जलाने शुरू कर देते हैं। दिवाली के दिन तो पटाखों की गूंज रात में चहुँ ओर सुनाई देती हैं। पर दिल्ली में इस साल एक बार फिर दिवाली पर पटाखा जलाने की इजाजत नहीं है।  बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बीते दो साल की तरह इस बार भी यह पाबंदी जारी रहेगी।  हालांकि अगर आपने दिवाली पर पटाखों का इस्तेमाल किया तो यह दंडनीय अपराध होगा।  इसके लिए आपको छह महीने तक की जेल और 200 रुपये जुर्माना हो सकता है।  दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि राजधानी में पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत 5,000 रुपये तक का जुर्माना और तीन साल की जेल होगी। 

दिल्ली सरकार ने सितंबर में एक आदेश जारी करके अगले साल एक जनवरी तक सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर फिर से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।  पिछले दो साल से इस तरह का प्रतिबंध जारी है. गोपाल राय ने कहा कि 21 अक्टूबर को एक जन-जागरूकता अभियान ‘दीये जलाओ पटाखे नहीं’ शुरू किया जाएगा।  दिल्ली सरकार शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 51,000 दीये जलाएगी। 

 
 
 

मंत्री ने कहा, ‘दिल्ली में पटाखों की खरीद और इसे फोड़ने पर भारतीय दंड संहिता के तहत 200 रुपये का जुर्माना और छह महीने की जेल होगी.’ उन्होंने कहा कि प्रतिबंध लागू करने के लिए 408 टीमों का गठन किया गया है।  दिल्ली पुलिस ने सहायक पुलिस आयुक्त के तहत 210 टीमों का गठन किया है, जबकि राजस्व विभाग ने 165 और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 33 टीमें गठित की हैं।  मंत्री ने कहा कि उल्लंघन के 188 मामलों का पता चला है और 16 अक्टूबर तक 2,917 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए हैं। 

और भी

PM किसान योजना की 12वीं किस्त जारी, भारत ब्रांड यूरिया भी लॉन्च

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को PM किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी की। 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 16,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। इस योजना के तहत किसानों के खाते में एक साल में 2-2 हजार रुपए की तीन किश्त जारी की जाती हैं।

पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में PM किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन भी किया। इसमें एग्रीकल्चर स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी लगाई गई है। लगभग 300 स्टार्टअप्स ने प्रेसिजन फार्मिंग से संबंधित अपने इनोवेशन का प्रदर्शन किया है। पीएम मोदी ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों  का शुभारंभ भी किया। इसके तहत, किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए देश में 3.3 लाख से ज्यादा रिटेल फर्टिलाइजर दुकानों को PMKSK में बदला जाएगा।

 
 
 

पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना - एक राष्ट्र एक उर्वरक का शुभारंभ भी किया। इस योजना के तहत, प्रधानमंत्री ने भारत यूरिया बैग लॉन्च किया, जो कंपनियों को सिंगल ब्रांड नाम भारत के तहत फर्टिलाइजर की मार्केटिंग में मदद करेगा।

और भी

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राहुल गांधी ने कर्नाटक में डाला वोट

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी है। देशभर में 9 हजार से ज्यादा कांग्रेस के प्रतिनिधि अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। वोटिंग शाम चार बजे तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि करीब 22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने वोट डाल दिया है। वहीं, राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला।

बता दें कि मतों की गिनती बुधवार को होगी। मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में कहा कि पार्टी के नए अध्यक्ष तय करेंगे कि नेतृत्व के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए और कैसे लागू किया जाए। चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

और भी

नम आंखों से पिता की अस्थियां लेकर हरिद्वार रवाना हुए अखिलेश यादव

 लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार सुबह नम आंखों से पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर परिजनों संग सैफई से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। सैफई हवाई पट्टी से निजी विमान से वह देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हरिद्वार के गंगा घाट जाएंगे। जहां विधि-विधान से पूजन के बाद नेताजी मुलायम सिंह की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करेंगे।

अखिलेश यादव के साथ पत्नी डिंपल, चाचा शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव, धर्मेंद्र यादव, अनुराग यादव, तेज प्रताप यादव भी हरिद्वार के लिए रवाना हुए। इन सबके देर शाम सैफई लौटने की संभावना है।

नेताजी मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अगस्त सोमवार सुबह 8:16 बजे निधन हो गया था। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे। मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी थी।

 

 

और भी

सीबीआई मनीष सिसोदिया से कर रही है पूछताछ, घर पर लगी कड़ी सुरक्षा

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  केजरीवाल सरकार ने पिछले साल नवंबर में शराब नीति को लागू किया था. इस पर काफी विवाद हुआ।  इसके बाद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की शराब नीति में अनियमितताओं की CBI जांच की सिफारिश की थी। इस मामले में सीबीआई ने पिछले दिनों सिसोदियो के आवास पर छापेमारी भी की थी.दिल्ली में केजरीवाल सरकार की शराब नीति को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सोमवार को पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर में पेश हुए। मनीष सिसोदिया सीबीआई दफ्तर से पहले आम आदमी पार्टी के दफ्तर गए. यहां से वे पार्टी नेताओं के साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में आप समर्थक मौजूद रहे।

 
 
 

शक्ति प्रदर्शन के बाद वे पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने पेश हुए। आप नेताओं का दावा है कि सिसोदिया को गिरफ्तार करने के लिए बुलाया गया है।

और भी

मतदान के बाद सोनिया बोलीं- लंबे समय से इस चुनाव का था इंतजार

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी हैं। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। 22 साल बाद हो रहे चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान करेंगे।

पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबले में एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान करने के बाद सोनिया गांधी ने पत्रकारों से कहा, मुझे इस दिन का लंबे समय से इंतजार था। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मतदान किया।अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर अपना वोट डाला। 

 

 

और भी

सिसोदिया से पूछताछ के बीच AAP का CBI दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, हिरासत में संजय सिंह

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी दिल्ली में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पेशी के लिए सीबीआई के दफ्तर पहुंच गए हैं। मां का आशीर्वाद लेकर और पत्नी से तिलक लगवाकर मनीष सिसोदिया घर से निकले थे। वहीं, भाजपा ने सिसोदिया और केजरीवाल पर हमला बोला है। 

दिल्ली आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ को लेकर प्रदर्शन कर रहे कई आप नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसमें आप सांसद संजय सिंह समेत अन्य कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास आप कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ रही है। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बैरीकेडिंग की है। साथ ही सीबीआई दफ्तर तक जाने की मनाही है।

फिलहाल सड़क पर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसदों व विधायकों ने सीबीआई दफ्तर के पास विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान सांसद संजय सिंह समेत अन्य आप नेता मौजूद रहे। उन्होंने मोदी-शाह होश में आओ गद्दी अपनी छोड़ के जाओ के नारे लगाकर विरोध प्रकट किया। 

और भी

नए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर लौटेना पड़ा

 जोशीमठ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नए शंकराचार्य को लेकर विवाद गरमाता जा रहा है। सोमवार को यहां माता अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी को बाहर ही से दर्शन कर लौटना पड़ा। ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज के मठ की सुरक्षा बढ़ाई गई है। जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए गेट भी बंद कर दिए गए हैं।

जोशीमठ में सोमवार को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का नागरिक अभिनंदन होना है। उससे पहले पौराणिक मठ की सुरक्षा बढ़ाई गई है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी सुबह जैसे ही पुराने मठ में स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शनों को गए तो यहां मंदिर के मंडप में ताला लगा हुआ था, जबकि मंदिर अंदर से खुला था। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वर नंद मंदिर के बाहर से ही माता के दर्शन कर लौट आए. 

 
 
 
 
 

बता दें, कि सुप्रीम कोर्ट ने पट्टाभिषेक पर रोक लगाई है, लेकिन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि उनका पट्टाभिषेक हो चुका है। इसलिए अब वह नए शंकराचार्य हैं, लेकिन नए शंकराचार्य को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। ज्योतिर्मठ में आज सोमवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य बनने पर महासम्मेलन का आयोजन होना है। महासम्मेलन को लेकर जोशीमठ नगर से लेकर ज्योतिर्मठ को भव्य रूप से सजाया गया है।

और भी

कौन करेगा कांग्रेस का नेतृत्व, 19 को आएगा फैसला...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए मतदान खत्म हो गया। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। 9000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के डेलीगेट का इलेक्टोरल कालेज पार्टी के प्रमुख की किस्मत का फैसला करेगी। सोमवार  सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक AICC मुख्यालय समेत देश भर के पार्टी प्रदेश कार्यालयों में मतदान हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए देशभर  में 36 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना वोट डालने आईं सोनिया गांधी ने आज कहा कि वे इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहीं थीं। सोनिया गांधी और कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा एक साथ अपना वोट डालने के लिए AICC मुख्यालय पहुंचीं। चुनाव के बारे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सोनिया ने कहा, 'इस दिन के लिए मैं लंबे समय से इंतजार कर रही हूं।'

 
 
 
 

इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अपना वोट डाला। इनके अलावा कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम ने भी अपना वोट डाला।

 
 
 
 

कांग्रेस पार्टी में नए अध्यक्ष का चुनाव होना है, जो 24 सालों में पहली बार गांधी परिवार से बाहर का होगा। सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जोर दिया कि गांधी परिवार के नेतृत्व की सख्त जरूरत होगी और यह आने वाले दिनों में पार्टी में अहम भूमिका निभाएगी। पार्टी का नया अध्यक्ष अब तक सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर रहीं सोनिया गांधी की जगह लेंगे। 1998 से सोनिया के नेतृत्व में पार्टी का काम-काज हो रहा था। बीच में दो साल- 2017 और 2019 में राहुल गांधी पार्टी में बतौर अध्यक्ष रहे।

 

और भी

देश के अगले सीजेआई होंगे डीवाई चंद्रचूड़, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। भारत के सीजेआई के रूप में उनका कार्यकाल 9 नवंबर से प्रभावी होगा। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ का औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह 9 नवंबर को होगा।

गौरतलब है कि वर्तमान सीजेआई जस्टिस यूयू ललित का कार्यकाल अगले महीने की आठ तारीख को खत्म होने जा रहा है। ऐसे में सरकार ने सात अक्तूबर को वर्तमान सीजेआई ललित को पत्र लिखकर अपने उत्तराधिकारी की सिफारिश करने का अनुरोध किया था। सीजेआई ललित ने इसके जवाब में जस्टिस चंद्रचूड़ का नाम अपने उत्तराधिकारी के तौर पर भेजा था। अब राष्ट्रपति ने इस पर अपनी  मुहर लगा दी है। वरिष्ठता सूची के अनुसार जस्टिस चंद्रचूड़ मौजूदा सीजेआई ललित के बाद सबसे वरिष्ठ हैं, इसलिए तय परंपरा के अनुसार उन्हीं के नाम की सिफारिश की गई थी। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर 2022 को पदभार संभालेंगे।

दिल्ली से एलएलबी हार्वर्ड से एलएलएम
11 नवंबर, 1959 को जन्मे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की मां प्रभा चंद्रचूड़ शास्त्रीय संगीतकार थीं। उनकी स्कूली शिक्षा मुंबई और दिल्ली में हुई। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद 1982 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की। यहां से वे अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां पहले एलएलएम पूरी की और 1986 में जूरिडिकल साइंसेस में पीएचडी की उपाधि हासिल की।
 
पिता वाईवी चंद्रचूड़ 16 वें प्रधान न्यायाधीश थे, वे सबसे लंबे समय तक सीजेआई रहे थे

 
 


जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ वाईवी चंद्रचूड़ देश के 16वें चीफ जस्टिस थे। वाईवी चंद्रचूड़ 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक करीब सात साल रहा। यह किसी सीजेआई को अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। पिता के रिटायर होने के 37 साल बाद उनके बेटे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सीजेआई बनने जा रहे हैं। यह सुप्रीम कोर्ट के भी इतिहास का पहला उदाहरण है कि पिता के बाद बेटा भी सीजेआई बनेगा।

8 नवंबर को रिटायर होंगे सीजेआई ललित
सीजेआई ललित का कार्यकाल 8 नवंबर 2022 को समाप्त हो रहा है। वे मात्र 74 दिन इस पर पद रहेंगे। जस्टिस ललित 26 अगस्त 2022 को सीजेआई एनवी रमण का कार्यकाल पूरा होने के बाद देश के 49वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यकाल मात्र ढाई माह का है, जबकि उनके पूर्व प्रधान न्यायाधीशों का औसत कार्यकाल 1.5 साल का रहा है। जस्टिस चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को रिटायर होंगे। यानी वे दो साल तक देश के प्रधान न्यायाधीश रहेंगे। उन्हें 2016 में सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

मजबूत फैसले जस्टिस चंद्रचूड़ की पहचान
भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ अपने मजबूत फैसलों की वजह से जाने जाते हैं। उनके फैसले जितने मजबूत और तार्किक होते हैं, उतनी ही बेबाकी के साथ वे असहमति भी जताते हैं। कई फैसलों में पूरी पीठ से अलग राय रखते हुए वे असहमति को लोकतंत्र का सेफ्टी वाल्व करार दे चुके हैं। निष्पक्षता और पारदर्शिता को न्यायिक प्रणाली के लिए अहम मानते हुए वे अपने पिता भूतपूर्व चीफ जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़ के व्यभिचार व निजता पर दिए फैसलों को पलट चुके हैं। वहीं, हाल ही में अदालती कार्यवाही के बारे में जानने को नागरिकों का अधिकार बताते हुए अदालत की कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू किया। व्यभिचार और समलैंगिक संबंधों को गैर-आपराधिक बनाने वाले फैसले देकर उन्होंने यौन व्यवहार को लेकर जारी सामाजिक व व्यवस्थागत रूढ़ीवाद को झकझोरा।

और भी

मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का निधन, इंद्रजाल की दुनिया गमगीन...

 कानपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हैरतअंगेज जादुई करिश्मों से लोगों को अचंभित करने वाले देश के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया। 70 वर्षीय शर्मा कानपुर के बर्रा-2 में रहते थे। उन्होंने फॉर्च्यून हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। रंगमंच और इंद्रजाल की दुनिया का हर शख्स गमगीन हो गया।

जादूगर शर्मा के निधन के साथ ही भारत में ‘जादूगरी’ के एक अध्याय के सफर का हमेशा के लिए अंत हो गया। दुखद खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि जादूगर ओपी शर्मा कोरोना को हरा कर जिंदगी की जंग जीतने के बाद घर लौट आए थे। लेकिन इस बार कुदरत को कुछ अलग ही मंजूर था और आज निधन की खबर सामने आ गई। उल्लेखनीय है कि जादूगर ओपी शर्मा अपने मैजिक से लोगों को हमेशा हैरान कर देते थे। उनके शो के टिकट हाथोंहाथ बिक जाते थे।

ओपी शर्मा के घर का नाम भूत बंगला है, जो शहर की एक पहचान बन चुका है। बर्रा से पहले वह शास्त्रीनगर इलाके में रहते थे। वह अपने शो में अक्सर कहते थे, एक झटके में कोई जादूगर तैयार नहीं होता। इसमें कितना परिश्रम और चुनौतियां हैं, इसका हर कोई अनुमान नहीं लगा सकता। उनकी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए उन्हें समाजवाजी पार्टी ने विधानसभा चुनाव का टिकट भी दिया था। शर्मा के परिवार में तीन बेटों प्रेमप्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा और पंकज प्रकाश शर्मा के अलावा बेटी रेनू और पत्नी मीनाक्षी शर्मा को छोड़ गए हैं।

डिप्टी सीएम ने जताया शोक
उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उनके फैंस की ​लिस्ट काफी लंबी है। वहीं उनके जादू का क्रेज बच्चों से लेकर बड़ों के सिर पर चढ़कर बोलता था।

और भी