क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : पैंगोलिन तस्करी में संलिप्त 5 आरोपी गिरफ्तार

 लगभग 12 लाख रूपए कीमत के एक पैंगोलिन सहित वाहन जब्त

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  वन-जलवायु मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोक थाम के लिए सतत् रूप से अभियान जारी है। इसके तहत गत दिवस 10 दिसम्बर को भानुप्रतापपुर वनमंडल अंतर्गत लगभग 12 लाख रूपए की कीमत के 12.5 किलोग्राम वजनी एक जीवित पैंगोलिन (सालखपरी) को वाहन सहित जब्त कर संलिप्त 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक कांकेर श्री राजू अगसिमनी के मार्गदर्शन में वन मंडलाधिकारी पूर्व भानुप्रतापपूर श्री कृष्ण जाधव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा तत्परता से की गई। वन विभाग द्वारा आरोपियो के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है।


गौरतलब है कि 10 दिसम्बर को मुखबीर के माध्यम से वन विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भानुप्रतापपुर खण्डी नदी के पास पैंगोलिन (सालखपरी) का सौदा होने वाला है। सूचना के आधार पर वन कर्मचारियों ने इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की घेराबंदी करते हुए समय लगभग 2ः45 बजेे खण्डीनदी पहुंचे। जहां मौके पर पाया कि एक वाहन जिसका क्रमांक ए.पी 39 एच बी 6634 खड़ा था। उक्त वाहन के पास 2 व्यक्ति खड़े हुए थे, जिनका नाम देवानंद गोलदार स्व. कालीपद उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पावारास जिला सुकमा एवं धनवीर पिता दिलीप - 28 वर्ष निवासी जेलबाड़ी सुकमा है। कर्मचारियों द्वारा वाहन का जांच कार्य उक्त व्यक्तियों के समक्ष किया गया।

जांच के दौरान वाहन के पीछे डिक्की में जीवित अवस्था मे एक पैंगोलिन पाया गया। पूछताछ के दौरान उपरोक्त व्यक्तियों ने अन्य लोगो का नाम बताया जो उनके सहयोगी के रूप में वाहन क्रमांक ए पी 39 एच बी 6634 उनके साथ ग्राम कुरुसबोड़ी से भानुप्रतापपुर आये थे तथा यह भी बताया कि बाकी लोगो को लगभग 1 कि.मी. दूर पर छोड़ा गया है। उनके बताये अनुसार वन कर्मचारियों द्वारा तत्काल अन्य व्यक्तियों को घेरकर पकड़ा गया, जिन्होने अपना नाम राजेन्द्र पिता अमरसिंह जाति राजपुत ठाकुर ग्राम सुकमा तथा साधुराम पिता सुनहेर जाति गोड ग्राम कुरूसबोड़ी और दसरी बाई पति सहदुराम जाति गोड़ ग्राम कुरुसबोड़ी बताया तथा उन्होने स्वीकार किया कि वे उपरोक्त वाहन से सभी पांचों मिलकर भानुप्रतापपुर वन्यप्राणी सालखपरी (पैंगोलिन) जो जीवित अवस्था में है, उसे विक्रय करने के उद्देश्य से लाया गया है तथा उनके द्वारा भानुप्रतापपुर- अंतागढ़ मार्ग पर खण्डीनदी के पास खरीददार का इंतजार कर रहे थे।

 

 

और भी

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। साकेत कोर्ट ने शुक्रवार को मुंबई की श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया है।  

पुलिस ने कोर्ट में बताया गया कि श्रद्धा मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस की जांच चल रही है और आरोपी की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया जाए. इसके बाद साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दी है।

 
 

इससे पहले आफताब 13 दिन से तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में था, जहां से उसे पॉलीग्राफ और नारको टेस्ट के लिए ले जाया गया था. इस केस में अभी भी दिल्ली पुलिस डीएनए और एफएसएल रिपोर्ट की सभी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

 
 

श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में आफताब कई बार पुलिस की घंटों चलने वाली पूछताछ का सामना कर चुका है। उसका पॉलीग्राफ फिर नार्को टेस्ट हुआ… हर बार उसने बहुत शातिर तरीके से सधे हुए जवाब दिए। पुलिस अब तक की जांच में उससे कुछ भी नया पता नहीं लगा पाई है। पूछताछ के दौरान वह हर समय शांत दिखा. उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं आई।

 

 

और भी

नशीले मॉर्फिन के साथ महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर में इंदौर से आई एनसीबी की टीम ने नशीले मॉर्फिन पाउडर के साथ 2 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से  4 ग्राम मॉर्फिन पाउडर जब्त किया गया है। 

पुलिस के अनुसार, एनसीबी ने रायपुर एयरपोर्ट से दीप्ति रानी भारद्वाज और संदीप चंद्राकर को गिरफ्तार किया है।  दोनों आरोपियों को एनसीबी की टीम इंदौर से ही ट्रैक कर रही थी।

 

 

ये आरोपी मॉर्फिन पाउडर को कूरियर के जरिये गोवा भेज रहे थे। एनसीबी की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर रायपुर पुलिस के हवाले किया है।

और भी

बुजुर्ग ने 6 साल की मासूम बच्ची से किया रेप...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शहर ने पंडरी थाना इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक 76 साल के एक बुजुर्ग ने 6 साल की मासूम बच्ची से रेप किया है। 

जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों की सूचना पर घरवालों ने इस पर संज्ञान लिया जिसके बाद मेडिकल जांच कराई गई तो इस आरोप की पुष्टि हुई। इस मामले में चौंकाने वाली बात है कि आरोपी की पहचान होने के 3 दिन बाद भी पुलिस उसे अरेस्ट नहीं कर पाई है। 

और भी

बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या

 जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के घोघरानाला में बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। ये मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।  

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला के पड़ोसी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कि बुजुर्ग महिला पाला बाई, खाट पर लेटी हुई है और किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका गला रेतकर हत्या कर दी है। 

पुलिस ने आगे बताया कि बुजुर्ग महिला पाला बाई, पति की मौत के बाद अकेली रहती थी। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और संदेहियों से पूछताछ कर रही है।


 

और भी

ईडी ने सूर्यकांत तिवारी समेत चारों आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोयला घोटाला और मनी लॉन्डरिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को सूर्यकांत तिवारी, निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, काराेबारी लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल के खिलाफ चालान पेश किया है। इन चारों आरोपियों ने कैसे करोड़ों रुपयों की हेर-फेर की। कैसे पद पर रहकर अपनी ताकतों का इस्तेमाल किया, इसकी पूरी जानकारी अदालत को दी गइ है।

प्रवर्तन निदेशालय के अफसर गाड़ियों में चार्जशीट लेकर चुपचाप रायपुर की अदालत पहुंचे। जज अजय सिंह की कोर्ट में अफसर पहुुंच गए और जानकारी दी। हालांकि चर्चा शनिवार को चार्जशीट पेश करने की थी, मगर एक दिन पहले ही इसे पेश किया गया।

अदालत में एक आवेदन की चर्चा है। शुक्रवार को ईडी के अफसरों के खिलाफ एक कारोबारी ने ये शिकायत का आवेदन दिया है। चर्चा है कि ईडी जांच में फंसे आरोपियों से इस आवेदक का संबंध रहा है।

 

 

और भी

बिलासपुर में ज्वेलरी गोलीकांड के मुख्य आरोपी रमजान को रायगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में पुलिस आपराधिक गतिविधियां रोकने के लिए लगातार सायबर सेल की टीम के साथ मिलकर मॉनिटरिंग कर रही है और पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है। इसी सिलसिले में कल बुधवार दोपहर साइबर सेल की टीम ने जूटमिल पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही कर कांशीराम चौक के पास संदिग्ध रमजान अली उर्फ बल्ला को हिरासत में लिया है ।

 

 

साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संदेही रमजान अली उर्फ बल्ला बड़ी वारदात करने की फिराक में रायगढ़ में लूटपाट के इरादे से जूटमिल की ओर घूम रहा है । साइबर सेल प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी। इसके बाद सायबर सेल और जूटमिल की टीम संयुक्त टीम बनाकर आरोपी की तलाश के लिए रवाना हुई जिसे पुलिस टीम द्वारा कांशीराम से बोदाटिकरा जाने वाले चौक के पास धर दबोचा गया ।  

 

आरोपी एक लोहे का धारदार कत्ता लिए लोगों को डरा धमका रहा था जिसकी विधिवत तलाशी लिए जाने पर उसके पेंट में रखा हुआ एक सिल्वर रंग का छर्रा बंदूक और 14 नग छर्रा गोली मिला । पुलिस टीम आरोपी रमजान अली को लेकर चौकी आई जहां आरोपी रमजान अली से पूछताछ में विभिन्न मामलों का खुलासा हुआ है । आरोपी रमजान अली पर जूटमिल पुलिस में धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है ।

 

आरोपी रमजान उर्फ बल्ला के अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मिली है जिसके अनुसार आरोपी रमजान माह अप्रैल 2022 में अपने दो साथियों के साथ गोल बाजार बिलासपुर में दीपक ज्वेलरी लूटपाट के लिए गोली चलाकर फरार हुआ था जिसमें इसके 2 साथी पकड़े गए थे और यह फरार था  ।

 

 थाना सरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिसोड़ा में आरोपी ने अपने साथी के साथ कलेक्शन एजेंट पर गोली चला कर 43,000 रूपए की लूटपाट की थी जिसमें सरिया पुलिस आरोपी को ढूंढ रही थी ।

   

आरोपी रमजान नाबालिग समय से ही अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। बाइक चोरी, हत्या, मवेशी चोरी के अपराध में आरोपी को बिलासपुर पुलिस द्वारा चालान किया गया था। आरोपी ने बिलासपुर के थाना मस्तूरी में भी एक घर में अपने 6-7 हथियारबंध साथियों के साथ घुसकर करीब 4 लाख रूपये की लूटपाट की थी जिसके बाद आरोपी भागकर उड़ीसा पहुंचा था जहां उड़ीसा पुलिस इन्हें गिरफ्तार की थी । 

 

आरोपी रमजान बताया कि अपने साथियों के साथ लूटपाट कर उड़ीसा जाकर छिप जाता था। वर्तमान में अपराधिक वारदातों के लिए अपने साथियों का गिरोह तैयार कर रहा था । इसी बीच साइबर सेल रायगढ़ की टीम को आदतन आरोपी रमजान उर्फ बल्ला को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, आरोपी से और भी कई मामलों के खुलासा होने की संभावना है । संबंधित जिलों को आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दी गई है ।

और भी

पड़ोसी के घर टमाटर मांगने गयी पत्नी, पति ने कर दी हत्या

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  जिले में  एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या केवल इसलिए कर दी क्योंकि उसकी पत्नी टमाटर मांगने पड़ोसी के घर चली गयी तो पति ने उसे जाने से मना किया तो गुस्से में आकर उसने डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

खबरें और भी : - लखीमपुर खीरी मामले में आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों पर चलेगा हत्या का केस...

ये पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का मामला है ।दरसल आरोपी भगत राम की पत्नी दिलो बाई ने  6 दिसंबर की रात को यह  कहकर अपने  घर से  चली गयी  की वो अपने पड़ोसी के घर टमाटर लाने जा रही हैं।  तो उसके पति ने जाने से मना कर दिया इसके बाद दोनों में बहस तेज हो गयी मामला तब बढ़ गया।

 

खबरें और भी : -नाबालिग बेटी को जलाकर मारने वाले पिता को आजीवन कारावास

 

जब भगत राम ने अपने घर के बाहर से डंडा लाकर अपने पत्नी को पीटने लगा आरोपी के पिटाई से महिला के शर पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी इस घटना के बाद मृतिका के ससुर ने अपने नजदीकी थाने में इसकी शिकायत की मौके पर पुलिस पहुंचकर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके न्यायालय भेज दिया।

 

 

और भी

गांजे की खेती करने वाला ग्रामीण गिरफ्तार

कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। घर के बाड़ी में गांजा पाैधा लगाकर रखने वाले एक ग्रामीण काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया है। हरदीबाजार चाैकी अंतर्गत रेकी निवासी झूनाराम पटेल (55) घर की बाड़ी में गांजा पाैधा लगाकर रखा था।

मुखबिर ने इसकी सूचना हरदीबाजार पुलिस काे दी, जिसमें बिक्री की नीयत से गांजा पाैधा लगाना बताया। सूचना के आधार पर हरदीबाजार चाैकी प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा ने स्टाफ के साथ वहां छापा मारा, जहां घर की बाड़ी से 3 गांजा पाैधा मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया।

और भी

अवैध शराब बिक्री करते दो पकड़ाए

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आबकारी विभाग ने जिले के सिमगा स्थित एक मकान से 90 हज़ार रुपए मूल्य की 15 पेटी शराब जब्त की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

आबकारी विभाग के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि सिमगा के शंकर नगर स्थित मकान में अवैध शराब बिक्री के लिये रखा गया है जिस पर आबकारी सहायक आयुक्त विकास गोस्वामी के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर 15 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अवैध गोवा अंग्रेजी शराब जब्त की।

वहीं दो आरोपी अजय वैष्णव औऱ अरुण गौतम निवासी सिमगा को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

और भी

14 साल की बच्ची से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी में 14 साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला उजागर हुआ था। एक बाल आश्रम में हुए इस कांड को करीब 1 साल तक दबाकर रखा गया था। मीडिया में खबर लीक होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। इस केस में पिछले महीने एक युवक को पुलिस ने बिलासपुर से अरेस्ट किया था। अब डीएनए रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इसकी वजह से बच्ची मां बन गई थी।

रायपुर ग्रामीण एसपी कीर्तन राठौर ने मीडिया को पुष्ट जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर से गिरफ्तार आरोपी का डीएनए मैच हुआ है। इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे ये तय हो गया कि इस केस में नाबालिग से गैंगरेप में दो लोग शामिल थे। हालांकि चर्चा दो से अधिक लोगों के शामिल होने की भी है।

एक साल पहले हुए इस कांड में एक आरोपी को गिरफ्तार कर केस क्लोज कर दिया गया था। मगर मीडिया में खबरों के बाद एक नए आरोपी को बिलासपुर से पकड़ा गया, जिसका डीएनए बच्चे से मैच हुआ है।

आश्रम में काम करने वाला  ही निकला आरोपी  

जिस आरोपी से बच्चे का डीएनए मैच कर गया उसका नाम आदित्य खांडे है, ये अपने दोस्त अंजनी शुक्ला के साथ आश्रम में ही काम करता था। वहीं बच्ची का रेप किया। दोनों इस कांड में शामिल थे। इस कांड के करीब 6 महीने बाद अंजनी को पकड़ लिया गया था। मगर आदित्य फरार था।

आदित्य से पुलिस आश्रम के प्रबंधन के संबंध में भी पूछताछ कर रही है क्योंकि जब बच्ची 6 महीने की प्रेग्नेंट हो गई तब प्रबंधन की ओर से केस दर्ज कराया गया था। तब तक मामला दबाकर रखा क्यों गया इसका जवाब अब तक साफ नहीं हो सका है।

 

 

और भी

नाबालिग बेटी को जलाकर मारने वाले पिता को आजीवन कारावास

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पत्नी से घरेलू विवाद के बीच अपनी ही नाबालिग बेटी को आग के हवाले कर उसकी हत्या कर देने वाले आरोपी पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा दी है। 

द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा की कोर्ट ने आरोपी तीरथ राज पटेल को उम्र कैद की सजा सुनाई है। 

पिछले साल 3 सितम्बर आरोपी अपने घर में किसी बात को लेकर अपनी पत्नी संगनी पटेल के साथ विवाद कर रहा था। दोनों के बीच हो रहे विवाद के दौरान उसकी 12 वर्षीय पुत्री कुमारी लीलिमा पटेल बीच-बचाव करने आई तो गुस्साए आरोपी तीरथ राज पटेल ने अपनी बेटी के ऊपर मिट्टी तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया था।
और भी

सड़क किनारे मिली खून से सनी लाश, हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

 कबीरधाम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कवर्धा जिले में शनिवार सुबह एक शादीशुदा व्यक्ति की खून से सनी लाश गांव में सड़क किनारे पड़ी मिली है। ये मामला जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत ग्राम मझोली का है।  

पुलिस ने बताया कि शव की पहचान गांव के ही रहने वाले बुधराम गोड़ उम्र 40 साल के रूप में हुई है। मृतक बुधराम मध्यप्रदेश का निवासी था जो पिछले 10 वर्षों से पत्नी के साथ अपने ससुराल मंझोली नवापारा में रहता था। जब ग्रामीणों ने आज सुबह पीड़ित की लाश देखी तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

 

पुलिस ने कहा कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान है और शरीर में कई जगह चोट के निशान है। मृतक के तीन बच्चे भी है। फिलहाल पुलिस शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा गया है। मामले की जांच पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे करने की बात पुलिस ने कही है।

और भी

रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार रेलवे इंजीनियर के पास मिले 2 करोड़...

 लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर अरुण मित्तल के पास एक करोड़ 13 लाख रुपये बरामद किए हैं। मित्तल हो दो दिसंबर को लखनऊ से रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके पहले सीबीआई की टीम को उनके पास से 38 लाख रुपये मिले थे।

सीबीआई ने कहा, "आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान के दौरान हमने एक करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। दूसरे ठिकाने से 38 लाख रुपये कैश भी बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में 1.13 करोड़ रुपये मिले हैं।" जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अधिकांश राशि कथित तौर पर विभिन्न बैंक खातों में नकद में जमा की गई थी। 11 लाख रुपये के सोने के आभूषण, विभिन्न संपत्ति से संबंधित दस्तावेज और रेलवे ठेकेदारों सहित विभिन्न पार्टियों से जुड़े मौद्रिक लेनदेन भी बरामद किए गए हैं।

लखनऊ के चारबाग में परियोजना कार्य में लगी अपनी फर्म के बिल पास करने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने के आरोप में आरोपी के खिलाफ शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये का अनुचित लाभ मांगने और स्वीकार करने के दौरान 2 दिसंबर को रंगे हाथ पकड़ा था।

 

 

और भी

लखीमपुर खीरी मामले में आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों पर चलेगा हत्या का केस...

 लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया इलाके में हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी और केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ के बेटे आशीष मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों पर किसानों की हत्या का केस चलेगा। मामले में 16 दिसंबर से मामले का ट्रायल शुरू होगा।


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के विरोध में किसानों के प्रदर्शन के दौरान अक्टूबर, 2021 को हुई इस हिंसा में आठ लोगों की मौत हुई थी। पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, घटना में चार किसानों की एक एसयूवी से कुचल कर मौत हो गई थी, जिसमें आशीष मिश्रा बैठे हुए थे।

दुर्घटना के बाद गुस्से से भरे किसानों ने वाहन चालक और भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों और विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बाद हुई हिंसा में एक पत्रकार की भी मौत हुई थी। हिंसा में मारे गए प्रदर्शनकारी केंद्र के उन तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें बाद में सरकार ने वापस ले लिया था।

यूपी चुनाव के बाद आशीष मिश्रा जमानत पर बाहर आ गया था ।  जमानत पर आशीष मिश्रा की रिहाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और सर्वोच्च न्यायालय ने जमानत रद्द करते हुए ये केस इलाहाबाद हाईकोर्ट में नए सिरे से विचार के लिए भेज दिया था। इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत याचिका रद्द कर दी थी।

 

 

और भी

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, एम्स अस्पताल में तोड़ा दम ...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। घर में पति और पत्नी के बीच में उलझन और आपसी विवाद होता ही है  लेकिन जब इस झगड़े में क्रोध ज्यादा बढ़ जाता है तो ये अपराध का रुप ले लेता है। ऐसा एक मामला सामने आया है राजधानी रायपुर के डी डी नगर थाना क्षेत्र के सरोना से जहां आपसी विवाद के बाद पति ने आवेश में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़, 33 वर्षीय आरोपी पति संजय आडिल ने अपनी पत्नी से पहले मार पीट की और जब गुस्सा और विवाद दोनों काफी बढ़ गया तब आरोपी पति ने अपनी पत्नी को नीचे जमीन पर पटक दिया और अपने पैर से उसके सीने को जोर से दबा दिया जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। 

महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की मौत के बाद आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

 

 

और भी

बिक्री कर चुके मकान को दूसरे को बेचा, 3 लाख लेकर की धोखाधड़ी ...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां बिक्री कर चुके मकान को किसी और को बेचने का मामला सामने आया है। मामला मोवा थाना क्षेत्र का है जहां सीतला मंदिर पास मकान जो पूर्व में ही अयाज खान के पास बिक्री कर दिया गया था। 

इसी मकान को खुद का होना बताकर प्रार्थी के पास 3 लाख 20 हजार रू लेकर बिक्री कर धोखाधडी की गई। पीड़ित नीलम सिंह ने आरोपी केशरी बाई जांगडे के खिलाफ शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा  405,406, 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

 
और भी

खुले घर में घुसकर चोर ने साफ़ किये हाथ, अंगूठी और नकद लेकर हुआ फरार ...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  राजधानी ने चोरी की वारदात में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। ताजा मामला खमतराई के श्रीनगर का है जहां एक खुले घर के अंदर चोर घुस गया और उसे आलमारी में रखे गुल्लक से पैसे निकाल लिए और साथ ही 3 सोने अंगूठी की चोरी कर ली। 

श्रीनगर में रहने वाली लक्ष्मी यादव ने बताया कि नगद और अंगूठी मिलाकर कुल 95 हजार की चोरी उनके घर में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा - 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

इस मामले में पुलिस यह भी सोच रही है कि आरोपी को कैसे पता चला कि गुल्लक में इतनी रकम है और सोने की अंगूठी भी कहां रखी है इसकी जानकारी भी थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

 

 

और भी