क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर जंगल में जलाया शव, आरोपी फरार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे क्राइम राजधानी के मोवा स्थित निजी बैंक में कार्यरत युवती की ओड़िशा में हत्या कर दी। पहचान छिपाने लाश को जंगल में जलाया। युवती का दोस्त सचिन अग्रवाल परिजनों को करता रहा गुमराह, कहा था- शादी कर जल्द लौटेंगे।

खबरे और भी : पिता की हत्या करने वाला गिरफ्तार

कोरबा निवासी मृतका का उड़ीसा के बलांगीर जिले के तुरईकेला के जंगलों में शव अधजला मिला। सचिन अग्रवाल फरार है। रायपुर पुलिस की टीम उड़ीसा हुई रवाना।मोवा थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज थी। उड़ीसा और छग की पुलिस बलांगीर निवासी सचिन अग्रवाल की तलाश में जुटी।

खबरे और भी : महिला ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, फ्रिज में लाश के टुकड़े करके रखे

 

 

और भी

प्रेमिका की हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ़्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी के मोवा थाने का मामला है। बैंक कर्मी युवती हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को चलती ट्रेन से दबोच लिया है ।बीते दिनों तनु कुर्रे का अधजला शव ओड़िशा के बलांगीर जिले के तुरईकेला जंगल में मिला था। जिसके बाद पुलिस ने सरगर्मी से तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरे और भी : - युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी , क्षेत्र में मची हडक़ंप

21 नवबंर से तनु जब घर वालों का फोन नहीं उठाया तो परेशान होकर उसके परिजन कोरबा से रायपुर पहुंचे थे। परिजनों को तनु कुर्रे अपने शंकर नगर में पीजी में नहीं मिली तो परिजनों ने आसपास पतासाजी की, तो पता चला कि तनु घर ही नहीं पहुंची है. इससे परिजन परेशान होकर मोवा थाने पहुंचे और अपनी बेटी के गायब होने की सूचना दी, जिसे पुलिस ने 22 नवबंर को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की। इसी बीच 24 नवंबर की रात ओडिशा के बलांगीर जिले के तुरईकेला इलाके के जंगल में एक अज्ञात युवती की अधजली लाश मिली थी। जिसकी तलाश में ओडिशा पुलिस ने छत्तीसगढ़ समेत पड़ोसी राज्‍यों से गुमशुदा इंसानों की जानकारी मांगी तो युवती की पहचान 30 नवबंर 2022 को उसके परिजनों ने तनु कुर्रे के रूप की थी।

खबरे और भी : -खेत में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिला, इलाके में हड़कंप

दरअसल, सुमित अग्रवाल बलांगीर से कारोबार के सिलसिले में रायपुर आता था तनु कुर्रे की जान पहचान 3 साल पहले आरोपी सुमित अग्रवाल से हुई थी। निजी बैंक में कार्यरत युवती काम के दौरान युवक के संपर्क में आई थी जिसके बाद युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध बन गया युवती ने आरोपी युवक से लगातार मुलाकात करते रही, साथ ही कई बार उसके साथ बाहर भी घूमने गई थी। पिछले 6-7 माह से इनके बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था

खबरे और भी : -गर्भपात करवाने के दौरान युवती की मौत, प्रेमी गिरफ़्तार

आरोपी युवक तनु कुर्रे से शादी करना चाह रहा था लेकिन युवती आरोपी के हरकतों से और उसके गुस्से से परेशान थी इसीलिए वह आरोपी से शादी नहीं करना चाहती थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि, आरोपी सुमित अग्रवाल कोलकत्ता भागने की फिराक में था। पुलिस टीम ने आरोपी को चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर आरोपी को ओड़िशा पुलिस को सुपुर्द कर देगी।

 

 

और भी

सहेली के जन्मदिन की पार्टी में गई नाबालिक से रेप, आरोपी गिरफ्तार

बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक युवती से रेप करने वाले आरोपी को बालोद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता अपने सहेली के घर जन्मदिवस की पार्टी में गई थी, तब आरोपी शादी का झांसा देकर घर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।


खबरे और भी : शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गए यूपी, 3 आरोपी गिरफ्तार...

मामले में अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा सहित अन्य धाराओं के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। मामले के आरोपी पेमन लाल निषाद के ऊपर धारा 366 ,376 भादवी 3,4 पॉक्सो एक्ट धारा 3(2)  (क)एसटी एससी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है बालोद थाने की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बालोद थाना क्षेत्र के प्रार्थी द्वारा दर्ज कराया गया कि उसकी नाबालिग बेटी जिसकी उम्र 17 वर्ष है उसको अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण कर ले जाया गया है।

खबरे और भी : सौतले पिता ने 9 साल की मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास,आरोपी गिरफ्तार


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  पीडि़त अपने सहेली के घर जन्म दिवस मनाने गई थी, आरोपी भी वहां आया हुआ था, जहां आरोपी ने यह कहा कि वह से प्यार करता है और शादी करेगा। जिसके बाद अपने प्यार में फंसा कर वह अपने घर ले गया। इसी दौरान आरोपी टेबल लाल निषाद उम्र 18 वर्ष निवासी बाघमारा द्वारा उसके साथ विवाह बिना ही जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।


खबरे और भी : छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला हेड मास्टर गिरफ्तार


पुलिस ने मामले को देखते हुए धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू किया गया पीडि़ता अपने माता पिता के साथ थाने आई और पूरी व्यथा सुनाई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।




 
 
और भी

पेशी से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार...

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुर्ग में कोर्ट पेशी से लौट रहे युवक पर एक व्यक्ति ने चाक़ू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान आरोपी ने बीच बचाव करने वालों पर भी हमला किया, और मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी नशेड़ी है और अपराधी प्रवृत्ति का है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


दुर्ग टीआई एसएन सिंह ने बताया छावनी निवासी राहुल राजपूत (30 साल) ने अपने परिवार की महिला को लेकर दुर्ग पेशी पर आया था। पेशी में हाजिर होने के बाद वो बाइक से भिलाई जा रहा था। वह जैसे ही कलेक्टोरेट के ठीक सामने पटेल चौक पहुंचा अचानक एक युवक ने चाकू लेकर उन्हें दौड़ा दिया। उसने राहुल के पैर में चाकू से वार किया तो वो बाइक से गिर गया। इसके बाद कुछ लोग उसे बचाने दौड़े आरोपी ने उनके ऊपर भी चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। दुर्ग पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है।

दुर्ग पुलिस के मुताबिक हमला करने वाला आरोपी दुर्ग के केलाबाड़ी क्षेत्र का रहने वाला है। वह आदतन नशे का आदी है और अपराधी किस्म का युवक है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसने इस तरह पहले भी किया है। उसकी पीड़ित से कोई दुश्मनी भी नहीं थी न ही वो उसे जानता था। इसके बाद भी उसने इस तरह उसके ऊपर हमला किया इससे साफ है कि आरोपी दिमागी रूप से भी आपराधिक किस्म का है।

 

 

और भी

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 1900 बोतल अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम ने 30 नंवबर को अवैध शराब परिवहन करने वालों पर बड़ी कार्यवाही की है। आबकारी विभाग की टीम ने दो आरोपियों से गोवा व्हिस्की लेबलयुक्त 1900 नग, कुल मात्रा 342 बल्क लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। आरोपियों के विरूद्ध  गैर जमानती प्रकरण धारा-34(1) क,  34(2),36, 59(क) के तहत कार्यवाही किया गया। कलेक्टर ने आबकारी विभाग को निरन्तर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश भी दिए है।


जिला आबाकारी अधिकारी जी पी एस दर्दी ने बताया कि 30 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रेंगाखार कला से सहसपुर लोहारा के रास्ते से अवैध रूप से मध्यप्रदेश के विदेशी शराब गोवा व्हिस्की का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने तत्काल ग्राम बानो में नाका लगाकर वाहनों की सतत चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की चार पहिया वाहन महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सी.जी. 07 ए.एन 4500 को रुकवाकर जांच किया गया। जांच के दौरान स्कॉर्पियो वाहन से कुल 38 कार्टूनों में प्रत्येक में भरा 50-50 नग पाव प्रत्येक में भरा 180-180 एमएल गोवा व्हिस्की लेबलयुक्त कुल नग 1900, कुल मात्रा 342 बल्क लीटर विदेशी शराब गोवा व्हिस्की बरामद किया गया। कार्यवाही के दौरान वृत्त सहसपुर लोहारा प्रभारी मनीष कुमार साहू, वृत्त कवर्धा प्रभारी नागेश राज श्रीवास्तव, वृत्त बोडला प्रभारी तुलेश कुमार देशलहरे, वृत्त पंडरिया प्रभारी योगेश सोनी, आबकारी आरक्षक तारण प्रसाद शर्मा, इम्तियाज खान, अमर पिल्ले, नगर सैनिक राजेश धुर्वे, गजेंद्र धुर्वे तथा वाहन चालक राजेश कौशिक व अनिल लहरे उपस्थित थे।

कुल कायम प्रकरण-01।
जप्त सामग्री, 38 कार्टूनों में प्रत्येक में भरा 50-50 नग पाव कुल 1900 नग पाव प्रत्येक में 180- 180 एमएल भरा कुल मात्रा 342 लीटर विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की मध्यप्रदेश में विक्रय हेतु।
एक चार पहिया वाहन मॉडल महिंद्रा स्कॉर्पियो, वाहन क्रमांक सी.जी. 07 ए.एन 4500।
आरोपी का नाम एवं पता-विवेक सिंह, पिता, महाराणा सिंह, उम्र 41वर्ष, निवासी भिलाई, जिला-दुर्ग  और अरुण कुमार सिंह पिता रामसिंह, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम बनहारा, जिला औरंगाबाद बिहार।
कुल (1) गैर जमानती प्रकरण धारा-34(1) क,  34(2),36, 59(क)

 

 

और भी

पिता की हत्या करने वाला गिरफ्तार

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोरबा पुलिस ने जिले के एक गांव में संपत्ति विवाद को लेकर अपने पिता की हत्या करने के आरोप में 42 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान राजगामार गांव के संजय राठिया के रूप में की है , उसने सोमवार को अपने पिता बहादुर सिंह (65) की हत्या कर दी थी।

पुलिस ने उसे पास के जंगल से दबोचा। राठिया ने पुलिस को बताया कि गांव में खेत और अपने घर के पीछे  बाड़ी के एक हिस्से को लेकर हुए झगड़े के बाद उसने अपने पिता की हत्या कर दी और लाश को कुएं में फेक दिया।  

 

 

और भी

नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवती समेत 3 को आजीवन कारावास

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला कोर्ट ने किशोरी का अपहरण के बाद दुष्कर्म करने वाले दो युवकों और इस घटना में साथ देने युवती को आजीवन कारावास की सजा दी है।

विशेष न्यायालय (पॉक्सो) के विशेष न्यायाधीश विक्रम प्रताप चंद्रा ने आरोपियों रानी मिरी 22 वर्ष, जुनैद और साहिल को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है।

बता दे कि वर्ष 2018 में पीड़िता को युवती पहले निहारिका स्थित चौपाटी लेकर पहुंची और उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से उसे खाने में कुछ नशीली दवा मिला दी। नशा के आगोश में समाई किशोरी को दो युवक गाड़ी में बैठाकर ले गए। दूसरा युवक युवती को लेकर बाल्को के इलाके में गया जहां दोनों युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इस बीच युवती इस घटना को देखती रही पर आरोपियों को रोका नहीं। 

और भी

नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, 2 गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर पुलिस ने नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपए क़ी  ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक आरोपी फरार है। ये मामला कोतवाली थाना का है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान रायपुर के अशोक सोनी और राजकुमार पटेल के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम करने वाले पीड़ित से मंडी निरीक्षक व फूड इंस्पेक्टर के पद में नौकरी लगाने का झांसा देकर 8,15,000 रुपए ठग लिए थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की तब उन्होंने  फरार आरोपी अंशुल सोनी के साथ मिलकर उक्त ठगी की घटना को अंजाम देना कबूल किया।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़िया रॉबिनहुड का कबूलनामा सुन खुद एसपी भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी... देखें वीडियो...

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस की पत्रकार वार्ता के दौरान वैसे तो माहौल गंभीर रहता है, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि खुद एसपी साहब भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

दरअसल एक मामले के खुलासे के दौरान जब दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने एक चोरी के आरोपी से पूछा कि चोरी के बाद  कैसा लगा? चोर ने कहा कि पहले तो अच्छा लगा, लेकिन जब अहसास हुए की यह गलत है, तब पछतावा हुआ। पैसों के बारे में पूछने पर उसने कहा कि उसने पैसों को गरीबों में बांट दिया। उसका जवाब सुनकर हॉल में हंसी का फव्वारा फूट गया। खुद एसपी पल्लव अपनी हंसी नहीं रोक पाए। आरोपी ने आगे कहा कि उसने पैसों से गरीबों, मूक पशुओं को ठण्ड से बचने कंबल बांट दिए। इस छत्तीसगढ़िया रॉबिनहुड के कबूलनामे ने पूरे स्टाफ को हंसने पर मजबूर कर दिया।

और भी

थाने से शिकायत कर लौटने पर जानलेवा हमला... मोहल्ले में खौफ...

 पीड़ित ने की आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सहित सुरक्षा की मांग

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं  कि वे शहर में बेखौफ होकर अवैध वसूली, मारपीट जैसे वारदातों  सरेआम कर रहे है। ऐसा ही एक मामला डी.डी नगर थाना क्षेत्र से आया है, जहां मारपीट का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग गया और बाद में अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है, वहीं मोहल्ले में खौफ है।

यह घटना 28 नवंबर सोमवार रात की है। राजेश कुमार सरकार,पिता सुनील सरकार, उम्र 24 वर्ष, पता साई मंदिर के पास, डंगनिया में किराए के मकान में निवासरत है। वर्तमान में विधि के पंचम सेमेस्टर के छात्र है। राजेश रात्रि भोजन के पश्चात करीब 10:30 बजे टहलने निकला था तब दुर्गेश यादव नामक युवक जो कि आदतन अपराधी है व कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर आया है,ने गांजा पीने के नाम से राजेश से 200रू. की मांग की । उसको गांजा खरीदने के लिए साथ चलने को कहा। राजेश के मना करने पर आरोपी गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट क़ी । जान से मारने की धमकी देते हुए लात घूसे से मारने लगा। मोहल्ले वासियों ने किसी तरह राजेश का बचाव किया और तत्काल 112 में कॉल किया। 112 के आने पर आरोपी को पकड़ लिया गया। जिस दौरान वह पुलिसवालों की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए उनको धक्का देकर मौके से भाग गया। इसके बाद राजेश ने डी.डी नगर थाने में रात्रि में ही अपने परिचितों के साथ जाकर लिखित शिकायत क़ी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके साथ दुर्गेश यादव ने गाली–गलौज करते हुए उनके साथ  मारपीट की, पत्थर से मारने की  कोशिश की तथा जान से मारने की धमकी दी है।


दुर्गेश इतना बेखौफ था कि जब राजेश व उनके परिचित थाने में शिकायत करने के बाद जब राजेश को घर छोड़ने आये तब वहां दुर्गेश यादव अपने 18-20 साथियों के साथ चाकू ,डंडे व लोहे की रॉड लिए इन्तजार में खड़े था। जैसे ही राजेश घर क़े  पास पहुंचा,उन लोगो ने राजेश व उनके परिचितों पर हमला कर दिया, जिससे राजेश के सिर व पूरे बदन व जांघो में गंभीर चोटें आईं है व नाक से अत्यधिक खून बहने लगा। जिसके बाद वह  अपनी जान बचा कर किसी तरह छुप गया। सूचना के बाद पुलिस दोबारा आई व राजेश को एम्स लेकर गई जहा उपचार के लिए रातभर एडमिट रखा गया। पुनः राजेश ने थाने में F.I.R दर्ज करवाई है। वहीं आरोपी दुर्गेश यादव बेखौफ घूम रहा है, लेकिन पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। राजेश ने एस.पी रायपुर एवम् सी.एस.पी से आवेदन के जरिए सुरक्षा मांगी है।

 

 

और भी

गलती से खाते में आए 25 लाख, नहीं लौटने पर गया जेल...

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गलती से एक व्यक्ति के खाते में सरकारी खाते से 25 लाख रुपय आ गए। पैसे आने से व्यक्ति की नीयत डोल गई, और वह पूछताछ के दौरान मुकर गया। लेकिन शासकीय पैसों को वापस नहीं करना उसे भारी पड़ गया, और शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला कवर्धा के थाना कोतवाली का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली मे 28 नवंबर को प्रार्थी मनोज राठिया सहायक ग्रेड-2 उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें कवर्धा, जिला कबीरधाम ने  रिपोर्ट दर्ज कराई कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत ग्राम झलमला तथा मरका में पशु औषधालय भवन के निर्माण की राशि 12.70 लाख एवं 12.70 लाख कुल रकम 25.40 लाख रूपये को कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग कवर्धा के बैंक खाता में 932020110000160 में स्थानांतरण किये जाने की स्वीकृति प्रदान किये जाने से स्वीकृत राशि को लोक निर्माण विभाग के बैंक खाता में स्थानांतरण माह जून में किया गया। तद्पश्चात् माह सितम्बर में लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त राशि विभाग के बैंक खाता में प्राप्त नहीं होने के संबंध मे पत्राचार उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें में प्राप्त होने पर बैंक से उक्त के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया। जिसमें खाता क्रमांक 931010110000160 धारक रोहित सिंह पिता नागराज सिंह मकान नंबर 139 दादर रोड चरोदा दुर्ग में खाते में 23 जून को राशि अंतरित होना अवगत कराये जाने पर बैंक द्वारा दिये गये खाता धारक के मोबाईल नंबर से संपर्क स्थापित करने पर गोलमोल जवाब दिया गया। खाता धारक द्वारा राशि वापस करने का इच्छुक नहीं होने पर खाता धारक रोहित सिंह पिता नागराज सिंह के विरूद्ध थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 892/2022 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी कवर्धा को तत्काल टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया। विवेचना के दौरान खाता क्रमांक 931010110000160 के धारक रोहित सिंह पिता नागराज सिंह मकान नंबर 139 दादर रोड चरोदा दुर्ग को तलब कर पुछताछ करने पर इसके बैंक ऑफ इण्डिया में इसके नाम से जनधन योजना अंतर्गत खाता क्रमांक 931010110000160 संचालित है। आरोपी रोहित सिंह पिता नागराज सिंह निवासी बाम्बे आवास 139 दादर रोड चरौदा, थाना चरौदा जिला दुर्ग के पेश करने पर बैंक ऑफ इण्डिया का पासबुक, बीमा पॉलिसी का बॉण्ड पेपर, जेवर एवं मोबाईल फोन एवं रसीद एवं नगदी रकम 10,700 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

 
और भी

अश्लील वीडियो देखकर नाबालिग से रेप, पोल न खुले इसलिए कर दी हत्या

 बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अश्लील वीडियो देखकर नाबालिग लड़की से रेप फिर इस घटना की पोल खुलने की डर से की हत्या करने वाले आरोपी नाबालिग लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने बताया कि  शनिवार को पुलिस को सुचना मिली कि  10 वर्षीय बालिका के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर  शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका के साथ रेप और हत्या की पुष्टि हुई। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को पड़ोस के 17 वर्षीय  आरोपी लड़के पर शक हुआ और पूछताछ की गयी।

खबरे और भी :  शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने वाला युवक गिरफ्तार

आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि कि वह मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने का आदी है।  उस दिन आवेश में आकर अपने पड़ोसी नाबालिग लड़की के घर में जाकर बलपूर्वक पकड़कर जोर-जबर्दस्ती कर दुराचार किया और पोल खुलने के डर से चुनरी से पीड़िता की नाक, मुंह दबा दिया जिससे बेसुध हो गई और उसी चुनरी से फांसी का फंदा बनाकर कपड़ा सुखाने वाले बांस पर टांग दिया।
खबरे और भी : नाबालिग को अपहरण कर किया दुष्कर्म, 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

उसके बाद आरोपी छत के रास्ते अपने घर चला गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से न्यायिक रिमांड मिलने पर बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग भेजा गया। 

 

 

और भी

खुद को कलेक्टर बताकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ठगी के मामले में जिला पुलिस ने उत्तरप्रदेश से एक व्यक्ति  को गिरफ्तार किया है। वह सरपंचों को कॉल कर खुद को कलेक्टर होना बताते हुए निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए ऑनलाइन पैसों की मांग करता था। 

पुलिस के मुताबिक दिनेश पिता जगमोहन अजगल्ले (36) धाधुपुरा ताजगंज जिला झांसी (उप्र) का रहने वाला है। 20 नवंबर को ग्रापं जुनवानी जंगल के सरपंच चंद्र नारायण साहू ने थाने आकर शिकायत की थी। बताया कि उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया था और आरोपी खुद को कलेक्टर होना बताकर निर्माण कार्यों की स्वीकृति के एवज में ऑनलाइन पैसे की मांग कर रहा था। पुलिस ने मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2 नग मोबाइल जब्त किया गया है। 

और भी

शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गए यूपी, 3 आरोपी गिरफ्तार...

 अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 'गूजं' अभियान के तहत नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और अनाचार के मामले में सरगुजा पुलिस ने 3 आरोपियों को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन मे “गूजं” अभियान चलाकर नाबालिक को बरामद करने एवं आरोपियो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक  रुपेश नारंग एवं पुलिस टीम के द्वारा नाबालिक की बरामदगी एवं आरोपियो के गिरफ़्तारी के लिए तत प्रयास किया जा रहा था।

दौरान जाँच विवेचना पता चला की रामधीरज मौर्या एवं लवकुश कुमार चौरसिया निवासी जिला बलरामपुर उत्तरप्रदेश घटना दिनांक एवं उसके पूर्व नाबालिक के संपर्क में थे, दौरान विवेचना साइबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर एक विशेष टीम जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश भेजा गया था जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी रामधीरज मौर्या एवं लवकुश कुमार के द्वारा नाबालिक लड़की को अपने रिश्तेदार बाबूलाल मौर्य से शादी कराने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश लाना स्वीकार किए एवं आरोपियों की निशानदेही पर नाबालिक लड़की को बाबूलाल मौर्य के कब्जे से बरामद किया गया, महिला अधिकारी के द्वारा पूछताछ करने पर नाबालिग बालिका द्वारा बताया गया कि आरोपियो के द्वारा अपने रिश्तेदार से शादी का झांसा देकर भगा कर जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश लेकर आए, और आरोपी बाबूलाल मौर्य द्वारा पत्नी बना कर रखने की बात बोलकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने की बात बालिका के द्वारा बताई गई, आरोपियो के द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपियो को सदर धारा 363, 366(क), 376(2)(ढ) भा. द. वि. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), 6,17 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक  रुपेश नारंग, उप निरीक्षक रामनगीना यादव म.प्र. आर. वीना रानी तिर्की, आरक्षक रमेश राजवाड़े, शामिल रहे।

 

 

और भी

मोबाइल लूट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 दरिमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मोबाइल लूटकर फरार आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने मोबाइल को तोड़कर तालाब में फेंक दिया।

प्राप्त जानकारी एक अनुसार प्रार्थी बीरसाय निवासी खाला दरिमा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक को प्रार्थी देशी शराब दुकान बौरीपारा मुख्य रोड़ पर खड़ा था। कि एक अज्ञात व्यक्ति उसके बैग से मोबाईल फोन लूटकर मौक़े से भाग गया। थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग के नेतृत्व में उप निरीक्षक राम नगीना यादव द्वारा मामले की जांच विवेचना कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था।

घटनास्थल का निरीक्षण एवं गवाहों से पूछताछ कर मुखबिर सूचना पर मामले के आरोपी गौरव उर्फ गोलू मानिकपुरी बौरीपारा अम्बिकापुर की घेराबंदी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने मोबाइल लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया और बताया कि उसने लूटा हुआ रेडमी मोबाईल को घटना के बाद तोड़कर बौरीपारा तालाब में फेंक दिया। फेंके गये मोबाईल को बरामद करने का प्रयास किया गया लेकिन तालाब के गहरे पानी में फेंक देने से बरामद नहीं हो पाया। आरोपी के विरूद्ध धारा 392,201 भादस का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग, उप निरीक्षक राम नगीना यादव, कुंदन सिंह, शिव राजवाड़े, लालभुवन शामिल रहे।

और भी

महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के कोटा में युवक द्वारा किराना दुकान चला रही महिला से छेड़छाड़ किए जाने का मामला उजगार हुआ है। पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार था, जो खोजबीन में पकड़ा गया। उसे जेल दाखिल कर पूछताछ के लिए न्यायिक रिमांड पर लिया गया है। जानकारी दी गई है कि 26 नवम्बर को लगभग 10 बजे महिला अपने किराना दुकान में थी।

उसी दौरान श्रीकांत साहू अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से दुकान पहुंचा और जबरदस्ती दुकान के अंदर घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला द्वारा शोर बचाने पर आसपास के लोगों के वहां पहुंचने से पहले ही अपने साथी के साथ फरार हो गया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। उक्त आरोपी का पूर्व के एक और मामले में न्यायालय से स्थाई वारंट जारी हो चुका था, जिसकी पुलिस तलाश में थी।

 

उक्त घटना के बाद आरोपी श्रीकांत साहू का कोटा क्षेत्र में होने की पुख्ता जानकारी होने पर मुखबिर लगाकर उसे दबोचा गया। आरोपी ग्राम तेलियापुरान भरारी थाना कोटा जिला बिलासपुर का रहने वाला है, उसे 27 नवम्बर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया और न्यायिक रिमांड पर लिया है।

 

 

और भी

मोबाइल को लेकर हुए विवाद में भाई ने भाई का किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना जिले के अर्जुनी थाना का है।  

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान दोनर गांव के निवासी जानू ध्रुव के रूप में   हुई है।  पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने मंझले भाई की हत्या कर दी थी जिसकी रिपोर्ट बड़े भाई ने लिखाई थी। 

 

पुलिस ने कहा कि रविवार को मंझले भाई अरविंद ध्रुव और छोटे  भाई जानू ध्रुव के बीच मोबाइल नहीं देने की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ जिसमें आरोपी ने  घर में रखे सब्जी काटने के चाकू से मृतक के सीने में चाकू मार दिया। गांव वाले मंझले भाई को जिला अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टर उसे  मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है 

 
और भी

अपने ही साथियों के लाखों रुपए चोरी करने वाला गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस ने अपने ही साथियों के लाखों रुपए चोरी करने वाले  को गिरफ्तार गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।  ये मामला शहर के गंज थाना का है। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के नीरज सिंह रावत के रूप में पुलिस ने की है।  

पुलिस ने बताया कि भोपाल निवासी प्रार्थी ने रिपोर्ट लिखाई थी कि पंडित प्रदीप मिश्रा महाशिवपुराण गुढ़ियारी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में टेन्ट डेकोरेशन का कार्य के लिये 4 नवम्बर 2022 को होटल यात्रीक इन में रुके थे। नीरज रावत 16.11.2022 को प्रार्थी के साथ होटल में रुकने आया था। आरोपी नागपुर कार्यक्रम में प्रार्थी को मिला थाऔर साथ में काम कर रहा था तो उसे प्रार्थी आरोपी को काम करने के लिये रायपुर साथ में लाया था। 

 

पीड़ित ने बताया  कि 17.11.2022 को सुबह प्रार्थी के मौसा कृष्णा साहू के बैग में 2,50,000 रुपये  और टाईटन की घडी कीमती लगभग 25,000 रुपये को भी चोरी हो गए थे। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को ग्वालियर से पकड़ा । 

और भी