Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

उपमा स्वाद में बेहद टेस्टी और काफी हेल्थी होता है डिश को बनाना काफी आसान

 उपमा स्वाद में बेहद टेस्टी होता है, इसके साथ ही यह काफी हेल्थी होता है। साउथ इंडियन की इस डिश को बनाना काफी आसान है। हल्के होने की वजह से उपमा को लोग डाइट में जरुर शामिल करते हैं। लेकिन कुछ लोगों की शिकायत होती है कि वो परफेक्ट उपमा नहीं बना पाते हैं। आइए जानते हैं आप लोग उपमा बनाते समय कौन-सी गलतियां करते हैं।

उपमा बनाते समय कुछ गलतियां डिश के स्वाद को पूरी तरह खराब कर सकती हैं। वहीं, आप भी खिला-खिला और टेस्टी उपमा बनाना चाहते हैं, तो कुछ गलतियां बिलकुल न करें। आइए जानते हैं।

पानी और रवा का सही माप

याद रखें कि उपमा बनाते समय अगर रवा और पानी का माप सही नहीं होगा, तो ये खिला-खिला नहीं बनेगा।  बता दें कि, 1 कटोरी रवा में तीन कटोरी पानी डालें। उपमा बनाते टाइम जब पानी डालते हैं, उस समय रवा को लगातार कलछी से चलाते रहें। ऐसा करने से रवा में गुठली नहीं बनेंगी।

रवा को भूने

उपमा बनाते समय याद रहे कि उपमा को ज्यादा देर तक भूनने से उपमा सफेद के बजाए भूरे रंग का बनता है। ऐसे में रवा धीमी आंच में 5-7 मिनट तक ही रोस्ट करें।

घी और तेल

जब आप उपमा बनाते हैं तो आप सभी तेल का प्रयोग करते हैं। लेकिन उपमा को आप  घी में बनाएं। इससे स्वाद जबरदस्त आता है।

फोरन न पकाएं

उपमा बनाते समय याद रखें कि, उपमा को स्वादिष्ट फोरन के मसाले ही बनाते हैं। फोरन में राई, करी पत्ता, उड़द दाल, चना दाल, हरी मिर्च और जीरा का प्रयोग जरुर करें।

चटकने का इंतजार न करें

बता दें कि, कड़ाही में घी गर्म हो जाए, फोरन डाल दें। जब तक पूरा फोरन चटक ना जाए, सब्जियों को ना डालें। ऐसा करने से उपमा स्वादिष्ट बनेगा।

 
और भी

सिद्धार्थ की फिल्म 'चिट्ठा' ने जीते 7 अवॉर्ड

 बॉलीवुड में अपने अभिनय के लिए मशहूर सिद्धार्थ ने हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी फिल्म "चिट्ठा" ने 7 अवॉर्ड्स जीते हैं, जिनमें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी शामिल है।


सिद्धार्थ की इस उपलब्धि पर उनकी मंगेतर और एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई है। अदिति ने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ की फोटो शेयर करते हुए उन्हें इस विशेष उपलब्धि के लिए बधाई दी है। तस्वीर में सिद्धार्थ अपने हाथ में अवॉर्ड लिए नजर आ रहे हैं।

अदिति का खास पोस्ट
अदिति ने कैप्शन में लिखा, "2=7, चिट्ठा फिल्मफेयर 2024, टीम को बधाई। जब कलाकारी को पुरस्कृत किया जाता है, जब अच्छे लोग जीतते हैं, जब अच्छा सिनेमा जीतता है, तो हम सभी जीतते हैं। सिद्धार्थ, आपको और शक्ति मिले, आपकी कड़ी मेहनत को, दिल से कहानियां कहने के आपके दृढ़ संकल्प को, शिल्प को आगे बढ़ाने की और शक्ति को, सभी बाधाओं के खिलाफ एक बच्चे की तरह खुशी से काम करने की। रचना करते रहो, सपने देखते रहो, तुम्हारे अंदर का छोटा सा सिनेमा लड़का हमेशा विचारों और उत्साह से भरपूर रहे, अत्यंत जिज्ञासा और ईमानदारी के साथ। आपकी अपनी खुद की ‘सिनेमा पैराडाइसो’ विरासत के लिए। अपने बेस्ट से सीखा और आप यहां हैं। सफलतापूर्वक और सहजता से बेस्ट।”

फैंस की प्रतिक्रिया
अदिति के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। फैंस सिद्धार्थ की इस सफलता पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और दोनों को बधाई दे रहे हैं।

अदिति का वर्कफ्रंट
अदिति राव हैदरी को पिछली बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज "हीरामंडी" में देखा गया था, जिसमें उनके बिब्बोजान के किरदार को खूब पसंद किया गया था। सिद्धार्थ और अदिति की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रेरणादायक जोड़ी मानी जाती है और उनकी सफलता और प्रेम कहानी हमेशा चर्चा में रहती है।

 

 

और भी

डायबिटीज और हार्ट के मरीज के लिए अमृत समान है नाशपाती

 विटामिन सी से भरपूर नाशपाती ऐसा फल है जो डायबिटीज और हार्ट के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सावन में बीमारियों के खतरे से शरीर को बचाने में नाशपाती मदद करता है। इसमें विटामिन सी के अलावा पोटैशियम, फोलेट, कॉपर और मैगनीज पाया जाता है। जानिए नाशपाती खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

डायबिटीज को करे कंट्रोल- नाशपाती को डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नाशपाती में एंथोसायनिन पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है और डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है। नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होने के कारण शुगर के मरीज इसे खा सकते हैं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद- नाशपाती में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं वो हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। नाशपाती में प्रोसायनिडिन होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। इससे हार्ट की समस्याएं कम होती हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। छिलके समेत खाए जाने वाले नाशपाती के छिलके में क्वेरसेटिन होता है जिससे बीपी कंट्रोल रहता है।

सूजन घटाए- नाशपाती में विटामिन सी और विटामिन के होता है जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर किसी चोट के कारण शरीर में सूजन की समस्या है तो इससे फायदा मिलेगा। ऐसे लोगों को खाने में नाशपाती जरूर शामिल करनी चाहिए। नाशपाती में फ्लेवोनोइड्स एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

पाचन को बनाए मजबूत- नाशपाती में भरपूर फाइबर होता है जिससे पेट और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो नाशपाती जरूर खाएं। नाशपाती में घुलनशील फाइबर होता है जो आपकी आंतों के लिए फायदेमंद है। पाचन की समस्या दूर कर गट हेल्थ में सुधार ला सकता है।

वजन घटाने में मदद करे- नाशपाती को आप वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे आपको भूख कम लगती है। कैलोरी में भी नाशपाती काफी कम होता है। इसे भरपेट खाने के बाद भी मोटापा कम किया जा सकता है।

 

 

और भी

भुट्टा खाने के बाद कतई न करें ये गलती

 अगर आपको भी भुट्टा खाना पसंद है, तो भुट्टा खाने के बाद आपको इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए। दरअसल, भुट्टा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मना किया जाता है। क्या आप इसके पीछे की वजह के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको आपकी इस गलती की वजह से होने वाले कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

भुट्टे के बाद पानी पीने की वजह से आपको पेट में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस तरह की लापरवाही के कारण आपको कब्ज जैसी दिक्कत भी झेलनी पड़ सकती है।

हो सकती है गैस और एसिडिटी

भुट्टे के बाद पानी पीने से गैस और एसिडिटी की दिक्कत भी हो सकती है इसलिए आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए। इसके अलावा आपको ब्लोटिंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक भुट्टे खाने के बाद पानी पीने की आदत आपके डाइजेस्टिस सिस्टम को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।

कितनी देर बाद पी सकते हैं पानी?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको भुट्टा खाने के कम से कम एक घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए। अगर आप भुट्टा खाने के 50 मिनट्स पहले पानी पी लेंगे तो आपको इन सभी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गैस और एसिडिटी से बचने के लिए आपको भुट्टे के ऊपर नींबू का रस जरूर लगाना चाहिए।

 

 

और भी

उर्वशी रौतेला ने बताई लीक वीडियो की सच्चाई

 उर्वशी रौतेला जल्दी ही सुशी गणेशन के डायरेक्शन में बनी 'घुसपैठिया' फिल्म में नजर आने वाली हैं। जिसके प्रमोशन में एक्ट्रेस लगी हुई हैं। इसी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एक्ट्रेस एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी  बाथरूम से हुए लीक वीडियो पर बात की। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि- 'ये मेरी कोई पर्सनल क्लिप नहीं है। वह फिल्म घुसपैठिया का एक सीन है।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि रियल लाइफ में उन्हें कभी ऐसी किसी सिचुएशन से नहीं गुजरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसा किसी भी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए। उर्वशी के ऐसे बयान के बाद अब फैंस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। उर्वशी की आने वाली फिल्म घुसपैठिया की करें तो वह 9 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार है।

और भी

आलिया-रणवीर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को हुआ 1 साल

 रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने रविवार (28 जुलाई) को एक साल पूरा कर लिया। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। निर्माताओं ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के एक साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए एक दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "लव है तो सब है! एक प्रेम कहानी जो परिवार, प्यार और खामियों को गले लगाने का जश्न है!  आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने भी फिल्म की सालगिरह और सफलता का जश्न मनाया। दोनों ने फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की तस्वीरें शेयर कीं और अपनी प्यारी यादों को ताजा किया। तस्वीरों में फिल्म निर्माण की प्रक्रिया, रिहर्सल से लेकर ऑन-सेट हिजिंक तक को दर्शाया गया है, जिसमें कहानी को जीवंत करने के लिए किए गए उत्साह और कड़ी मेहनत को दिखाया गया है। तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की एक साल की सालगिरह।  रणवीर ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, "सालगिरह तो सबसे बड़ा दिन होता है! आप सब ने हमारी फिल्म को इतना प्यार दिया.. भगवान की कसम, मैं बहुत खुश हूं, बहुत खुश!!! बड़े-वाले थैंक्स और रॉकी-वाली झप्पी।

लव है तो सब है।" रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी जैसे दिग्गजों के साथ-साथ तोता रॉय चौधरी, चूर्णी गांगुली, आमिर बशीर और क्षिति जोग ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। यह धर्मा प्रोडक्शंस और वायाकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित है। फिल्म में तुम क्या मिले, व्हाट झुमका, वे कामेल्या, ढिंडोरा बाजे रे, रो लेन दे और कुदमयी जैसे कुछ अद्भुत ट्रैक थे। यह वर्तमान में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग कर रहा है।

 

 

और भी

हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है कद्दू

 कद्दू में पोटैशियम, विटामिन, फाइबर, फोलेट और मैग्निशियम जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप रेगुलरली कद्दू की सब्जी का सेवन करते हैं, तो आप कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का शिकार बनने से बच सकते हैं। इतना ही नहीं कद्दू की सब्जी आपकी हेल्थ के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।

कद्दू आपकी हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है यानी आप दिल से जुड़ी जानलेवा बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसके अलावा कद्दू की सब्जी आपके लिवर को भी हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक कद्दू की सब्जी पीलिया को ट्रीट करने में भी कारगर साबित हो सकती है। अगर आपको बुखार है तो भी आप कद्दू को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

कद्दू की सब्जी तनाव से होने वाले सिर दर्द को कम करने में कारगर साबित हो सकती है। कद्दू की सब्जी का सेवन कर आप कब्ज और बवासीर जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को भी अलविदा कह सकते हैं। अगर आप अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कद्दू का सेवन करना शुरू कर दीजिए।

 

 

और भी

बारिश में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?

 बारिश के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में साफ-सफाई रखने के अलावा डाइट में बदलाव करने की भी जरूरत होती है। खाने-पीने में कुछ चीजों का परहेज करना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबित बारिश में शरीर में वात बढ़ता है और इसी महीने में, पित्त जमा होने लगते हैं। जिससे कई बीमारियां बढ़ने लगती हैं। वहीं सीजनल बीमारियां भी अपनी चपेट में आसानी से ले लेती हैं। इसलिए खाने में कुछ चीजों का सेवन बिल्कुन भी न करें।

हरी पत्तेदार सब्जियां- बरसात के दिनों में हरी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस मौसम में हरी सब्जियों में दूषित पानी और केमिकल का असर आने लगता है। हरी सब्जियों पर ऐसे कीड़े आ जाते हैं जो दिखाई भी नहीं देते और पत्तेदार सब्जियों को संक्रमित कर देते हैं। इसलिए साग जैसे पालक, चौलाई या दूसरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन न करें।

नॉनवेज से दूर रहें- बारिश के दिनों में नॉनवेज खाने से भी बचना चाहिए। इस मौसम में कीटाणुओं का प्रजनन तेज होने लगता है जिससे नॉनवेज खाने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। नॉनवेज को पचाना भी मुश्किल हो जाता है जिससे पेट में गैस और अपच की समस्या भी हो सकती है। इसलिए नॉनवेज खाने से परहेज करना चाहिए।

दही- कहा जाता है कि बरसात होने के बाद दही का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इस मौस में दही में गुड बैक्टीरिया के साथ बैड बैक्टीरिया भी पैदा हो जाते हैं। इससे पेट में खराब बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं और आपको पेट संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर से खट्टी दही बिल्कुल भी न खाएं।

डेयरी प्रोडक्ट्स- बरसात के मौसम में आपको डेयरी उत्पाद यानि कि दूध, दही, पनीर जैसी चीजों का सेवन कम करना चाहिए। इस मौसम मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और डेयरी प्रोडक्ट देरी से पचते हैं। जिससे शरीर में पित्त की मात्रा बढ़ने लगती है।

प्रोसेस्ड फूड- बारिश के दिनों में बाहर का खाना या प्रोसेस्ड फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे पचाना बहुत मुश्किल हो जाता है। आपको ब्रेड, चिप्स या फिर दूसरे पदार्थ कम से कम खाने चाहिए। बाहर का जूस नहीं पीना चाहिए इससे इंफेक्शन हो सकता है। साथ ही ऑयली और डीप फ्राइड खाने से बचना चाहिए।

 

 

और भी

स्मृति ईरानी ने खोला अपनी यादों का पिटारा...शेयर की पुरानी तस्वीर

 स्मृति ईरानी टीवी जगत की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से कभी न भूलने वाली पहचान बनाई है। भले ही स्मृति ईरानी एक्ट्रेस से अब नेता बन गई हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर एक्टिवनेस बनाए रखी है और अक्सर अपने फैंस के साथ फोटोज शेयर करती हैं। इसी बीच अब हाल ही में स्मृति ईरानी ने अपनी यादों का पिटारा खोला है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जो इस वक्त चर्चा में है। इस तस्वीर में स्मृति ईरानी बेहद खूबसूरत और मासूम नजर आ रही हैं। उनकी कमाल की फोटो देखकर लोग उनके यंग लुक के कायल हो गए हैं।

24 जुलाई को स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करके सबको चौंका दिया। इस फोटो में, वो ब्लैक आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं और उनकी तस्वीर रेट्रो वाइब्स दे रही है। स्मृति ईरानी की ये तस्वीर उन दिनों की है जब वे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में काम करती थीं। स्मृति ने इस खूबसूरत थ्रोबैक फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'सिंहावलोकन #wednesdaywisdom।' अब जैसे ही स्मृति ईरानी ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया, उनके दोस्तों और फैंस ने उन पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया।

और भी

सेहत के लिए काफी फायदेमंद है हरी सब्जियां

 हरी सब्जियां सेहत के लिए जबरदस्त फायदेमंद होती हैं। रोजाना इनका सेवन करने से शरीर सेहतमंद रहता है। हालांकि, कुछ सब्जियां ऐसी हैं, जिनके फायदे के बारें में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। पुराने समय से ही इनका इस्तेमाल होता आ रहा है। हमारे पूर्वज भी इन सब्जियों का सेवन बड़े ही चाव से करते थे। आयुर्वेद में भी इन सब्जियों के गुण बताए गए हैं। ऐसी ही चार सब्जियों के बारें में आपको आज बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से सेहत हमेशा बेहतर बनी रहती है।

सेहत के लिए धनिया की पत्तियां काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। इनके सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ऐसे में खाने में धनिया की पत्तियां डालकर खाना चाहिए। इन पत्तियों की तासीर ठंडी होती है। ये दिल की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है।

कद्दू के फायदे

आयुर्वेद में कद्दू को जबरदस्त फायदेमंद माना गया है। इस सब्जी को शरीर को शांत और ठंडा रखने वाला माना जाता है। इसे खाने से स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। बुजुर्गों को जोड़ों को दर्द से आराम मिल सकता है। आयुर्वेद में इसे वजन कम करने वाला भी बताया गया है।

खीरा के फायदे

आयुर्वेद में बताया गया है कि कच्चा खीरा खाने के कई फायदे हैं. इससे पाचन अग्नि में कमी आती है। हालांकि, आयुर्वेद खीरा को खाने के साथ, पहले या बाद में खाने से मना करता है। खाने से पहले अच्छी तरह पकाकर भोजन के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

और भी

पपीता खाने के बाद भूलकर भी न करें डेरी प्रोडक्ट का सेवन

 पपीता में कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन क्या आपको पता है सेहत के लिए बेहतरीन होने के बावजूद भी पपीते का सेवन कई चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए घातक हो सकता है। जानिए ये चीजें क्या हैं और इनका पपीते के साथ सेवन करना क्यों हानिकारक है।

पपीता खाने के बाद आपको डेरी प्रोडक्ट्स जैसे- दूध और दही, पनीर का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, पपेन दूध में कैसिइन (कैसिइन प्रोटीन दूध में पाया जाने वाला प्रोटीन है जो दूध को सफ़ेद रंग देता है) को तोड़ सकता है। इस वजह से आपका पेट खराब हो सकता है और आप कब्ज, बदहजमी, ब्लोटिंग और दस्त के शिकार हो सकते हैं। इसलिए, पपीता खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए।

पपीता खाने के बाद चाय न पिएं

पपीता खाने के बाद चाय भूलकर भी नहीं पीनी चाहिए। दरअसल, पपीता का पपेन कम्पाउंड और चाय की पत्तियों में मौजूद कैटेचिन रिएक्ट कर सकता है।इस वजह से सीने में जलन, अपच और गैस्ट्रिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अंडा न खाएं

पपीता खाने के बाद अंडा नहीं खाना चाहिए।  जहां अंडा प्रोटीन और ओमेगा-3 से भरपूर है वहीं पपीता पपेन एंजाइम से भरपूर होता है।ऐसे में दोनों को एक समय पर खाने से बदहजमी, मतली, कब्ज और उल्टी की समस्या हो सकती है.

न करें नींबू का सेवन

पपीता खाने के बाद नींबू का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।पपीते कहने के तुरंत बाद आप इसका सेवन करते हैं यो शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बिगड़ सकता है। इस वजह से एनीमिया का खतरा भी बढ़ सकता है।

उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ

पपीते के बाद बीन्स, गोभी या ब्रोकली जैसे उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं को और भी बदतर बना सकता है।

 

 

और भी

पवन कल्याण की मॉडल पत्नी 43 की उम्र हुईं ग्रेजुएट

 आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान तेलुगु अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण ने जीत हासिल करके खूब सुर्खियां बटोरी थी। उनकी इस शानदार जीत का जश्न उनके फैंस से लेकर परिवार तक ने खूब जोर-शोर से मनाया था। वहीं अब एक बार फिर अभिनेता के घर में खुशियां आई हैं और इस बार ये खुशी उनकी पत्नी अन्ना लेजनेवा लेकर आई हैं।  

दरअसल, पवन कल्याण की वाइफ अन्ना लेजनेवा ग्रेजुएट हो चुकी हैं। उन्होंने 43 साल की उम्र में  सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है। सोशल मीडिया पर उनके काॅलेज समारोह एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें स्क्रॉल लेने के लिए कॉलेज के मंच पर बुलाया जाता है। इस दौरान वह स्क्रॉल स्वीकार करते हुए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वहीं पत्नी के इस खास मौके पर पति पवन भी उनके साथ दिखे। पवन और उनकी पत्नी की कैमरे के लिए पोज देते हुए एक तस्वीर भी ऑनलाइन वायरल हो रही है, जिसमें अन्ना लेजनेवा अपनी डिग्री दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

और भी

'घुसपैठिया' के पोस्टर में नजर आए विनीत कुमार, उर्वशी रौतेला और अक्षय ओबेरॉय

 'घुसपैठिया' के निर्माताओं ने फ़िल्म के सितारों विनीत कुमार सिंह, उर्वशी रौतेला और अक्षय ओबेरॉय की मौजूदगी वाला एक नया आकर्षक पोस्टर जारी किया है। हर कलाकार को एक अलग अंदाज़ में दिखाया गया है, जो फ़िल्म की दिलचस्प कहानी को और भी दिलचस्प बना रहा है।


पोस्टर में उर्वशी रौतेला घबराई हुई नज़र आ रही हैं, उनके हाथ में एक फ़ोन है, जो रहस्य और जिज्ञासा की एक परत जोड़ता है। विनीत कुमार सिंह और अक्षय ओबेरॉय को उनके अनोखे अंदाज़ में दिखाया गया है, जो अपनी आकर्षक उपस्थिति से दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं।



निर्देशक सुसी गणेशन ने फिल्म के बारे में अपनी उत्सुकता साझा की: "हम एक ऐसा दृश्य बनाना चाहते थे जो न केवल हमारे मुख्य पात्रों का परिचय दे बल्कि 'घुसपैठिया' में मौजूद तनाव और ड्रामा का भी संकेत दे। प्रत्येक अभिनेता ने अपनी भूमिका में कुछ अनोखा लाया है, और मेरा मानना है कि पोस्टर इसे खूबसूरती से दर्शाता है।"



फिल्म मेकर्स ने उत्सुकता को बढ़ाने के लिए, 'घुसपैठिया' का ट्रेलर कल रिलीज़ होने वाला है। दर्शक 9 अगस्त को सिनेमाघरों में इस रोमांचक फिल्म का अनुभव करने के लिए उत्सुक हैं।

 

 

 
और भी

चंदू चैंपियन के बाद कार्तिक आर्यन एक बार फिर से सुर्खियों में

 चंदू चैंपियन के बाद कार्तिक आर्यन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, अभिनेता अब एक बार फिल्म कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह जल्द ही अपनी ही एक कॉमेडी फिल्म के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक ने साल 2019 की हिट फिल्म पति पत्नी और वो के सीक्वल के लिए हामी भर दी है। अभिनेता की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। दर्शकों को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी।

मीडिया रिपोर्ट में प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सीक्वल की स्क्रिप्ट पहले ही फाइनल हो चुकी है। इसमें यह भी कहा गया है कि कार्तिक एक छोटे शहर के साधारण व्यक्ति की भूमिका निभाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। सूत्र के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्तिक को पति पत्नी और वो 2 की पटकथा बहुत पसंद आई है। जैसे ही उन्होंने इस फिल्म के लिए हामी भरी, निर्माताओं ने इसे जल्द शुरू करने की तैयारी तेज कर दी।

रिपोर्ट के दावे के मुताबिक अभिनेता के व्यस्त शेड्यूल और कई फिल्मों को देखते हुए, निर्माताओं उनकी डेट्स ले ली हैं। भूल भुलैया 3 की शूटिंग पूरी होने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।सीक्वल का निर्माण भूषण कुमार और जूनो चोपड़ा करेंगे। वहीं, इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज करेंगे।

और भी

रोज़ कीवी खाने से शरीर को मिलेंगे कई फायदे...

 कीवी, स्वाद में खट्टा-मीठा लगने वाले इस फल की लोकप्रियता इन दिनों बेहद बढ़ी है। इस फल की सबसे ख़ास बात यह है कि आप इसका सेवन छिलके के साथ और बिना छिले दोनों तरह से कर सकते हैं। इसका खट्टा मीठा स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। चलिए आज हम आपको कीवी के फायदों के बारे में बताते हैं साथ ही यह भी की इसका कब और कैसे सेवन करना चाहिए?

पोषक तत्वों से भरपूर है कीवी

कीवी में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी, फोलिक एसिड, विटामिन ई और पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही कीवी में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा होती है इसलिए वजन कम करने वालों के लिए यह फल अमृत समान है। चलिए आपको बताते हैं किन बीमारियों में यह फल असरदार है।

इन परेशानियों में फायदेमंद है कीवी

आंखों की रोशनी बढाए: क्या आप जानते हैं कीवी आंखों की रौशनी के लिए बेहद फ़ायदेमंद है। इसका सेवन करने से आपके आँखों की रौशनी तेज होती है और धुंधलेपन की समस्या दूर होती है।

इम्यूनिटी बनाए मजबूत: जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है वो लोग मौसमी बीमारियों की चावेत में तुरंत आते हैं। ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप कीवी का सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन-सी आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए कीवी का सेवन आपके लिए असरदार हो सकता है।

दिल के लिए सेहतमंद:  कीवी का सेवन करने से आपके दिल की सेहत दुरुस्त होती है। इसमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और धमनियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

कब्ज करे दूर: अगर आप कन्स्टीपेशन के मरीज हैं तो रोज़ाना 2 से 3 कीवी का सेवन करें। दरअसल,  कब्ज की समस्या को भी दूर करने में कीवी बेहद लाभकारी  इसमें  पेट को साफ करने वाले गुण भी पाए जाते हैं।

किस समय करें कीवी का सेवन?

कीवी का सेवन आप दोपहर या शाम की बजाय सुबह 10 से 12 के बीच करें। दरअसल, कीवी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सेहत की बेहतरीन देखभाल करते हैं। आप इसे खाली पेट भी खा सकते हैं। हालांकि, खाली पेट खट्टा फल खाने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है तो इसे खाली पेट खाने की बजाय कुछ नाश्ता कर खाएं।

 

 

और भी

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए नींबू...

 जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है उन्हें नींबू का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। जिनको दांतों से जुड़ी सेंसिटिविटी रहती है उन्हें नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर किडनी के मरीज हैं तो नींबू कम खाएं। इसके अलावा हड्डियों के लिए भी नींबू का ज्यादा सेवन खतरनाक हो सकता है।

खाली पेट नींबू पानी पीने के नुकसान

एसिडिटी बढ़ती है- अगर आप खाली पेट नींबू का सेवन करते हैं तो इससे एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे लोगों को खाली पेट नींबू पानी पीने से बचना चाहिए। नींबू में सिट्रिक एसिड ज्यादा होता है जिससे एसिडिटी और बढ़ने लगती है। खासतौर से खाली पेट नींबू पानी पीना एसिडिटी के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है।

दांतों में नुकसान- जो लोग लगातार रोज नींबू पानी पीते हैं उन्हें दांतो से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खाली पेट नींबू पानी पीना सेहत पर बुरा असर डालता है। इसकी बड़ी वजह है नींबू में पाया जाने वाला एसिड। इससे दांतों में सेंस्टिविटी बढ़ती है। इससे इनेमल भी कमजोर होती है जो दांतों की सुरक्षा करती है।

कमजोर हो सकती हैं हड्डियां- जो लोग रोजाना बहुत ज्यादा मात्रा में नींबू खाते हैं उन्हें फायदा कम नुकसान ज्यादा होने की संभावना बढ़ जाती है। नींबू में एसिड होता है जो हड्डियों के लिए ठीक नहीं है। इसलिए खाली पेट नींबू पानी पीने से बचना चाहिए।

किडनी पर असर- जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई समस्या है उन्हें खाली पेट नींबू पानी नहीं पीना चाहिए। इससे किडनी पर प्रेशर पड़ता है,  जिससे कई हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। क्रोनिक किडनी डिजीज में भी नींबू पानी नहीं पीना चाहिए।

और भी

घर के वातावरण को शुद्ध रखने में आपकी मदद करेंगे ये पौधे

 हमें अपने घर के आस-पास पौधे लगाकर वातावरण को शुद्ध करने की कोशिश करनी चाहिए। यहां आप कुछ ऐसे पौधे के बारे मे जानेंगे जिन्हें आप अपने घर में लगा सकते हैं और ताजगी को बनाए रख सकते हैं। तो चलिए इन पौधों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा का पौधा एक ऐसा पौधा है जिसके पत्ते में सूक्ष्म पोर्स होते हैं जो हवा को शुद्ध करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह घर के वातावरण को ठंडा भी रखता है।
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट भी एक अच्छा विकल्प है जो रात्रि में ऑक्सीजन उत्पादन करता है और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है। यह घर के वातावरण को शुद्ध करने में मदद करता है और फॉर्माल्डिहाइड जैसे वायु प्रदूषण को भी कम कर सकता है।
मोन्स्टेरा
मोन्स्टेरा एक सुंदर और आकर्षक पौधा है जो घर के इंटीरियर को भी सजा सकता है। इसके अलावा, यह ऑक्सीजन का उत्पादन करता है और वातावरण को शुद्ध करने में मदद करता है।
स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट एक और पौधा है जो वातावरण के लिए फायदेमंद है। इसके पत्ते कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन को प्रदान करते हैं, इसलिए इसे अपने घर में लगाकर आप वातावरण को शुद्ध और ताजगी से भरपूर बना सकते हैं।
बैंबू प्लांट
बांबू प्लांट भी एक उत्कृष्ट पौधा है जो हवा को शुद्ध करता है और घर को एक स्पा-जैसा माहौल प्रदान कर सकता है। यह अपनी तेज वृद्धि और आकर्षकता के लिए भी प्रसिद्ध है।

और भी

पोषक तत्वों से भरपूर है चीकू...

 चीकू में कई सारे पोषक तत्व जैसे कि विटामिन्स, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मिनरल्स आदि पाया जाता है। जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है।

अगर आप बीपी के मरीज हैं तो आपको चीकू का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, और पोटैशियम   भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में सक्षम होता है।

आज के समय में सबसे अधिक लोग मोटापे से परेशान हैं। अगर आप भी अपना वजन घटाने की सोच रही हैं तो आपके लिए चीकू काफी बेस्ट रहेगा। क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो लंबे समय तक भूख को लगने नहीं देता है।

चीकू में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना एक चीकू खाते हैं तो आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी। इसके साथ ही यह बच्चों के विकास में भी सहयोग करता है।

अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आपके लिए चीकू काफी बेस्ट रहेगा। क्योंकि इसमें कई सारे विटामिन्स, प्रोटीन, मिनरल्स आदि पाया जाता है।

गर्मी के दिनों में पाचन संबंधी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप चीकू का सेवन करते हैं तो यह आपके पाचन को दुरुस्त रखता है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले फाइबर लेक्सेटिव के रूप में काम करता है, जिसके कारण पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

 

 

और भी