Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

मैं कभी सिक्स पैक एब्स का समर्थक नहीं रहा: सनी देओल

नई दिल्ली: सनी देओल इन दिनों गदर 2 की वजह से सुर्खियों में हैं। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सनी ने कहा कि आज कल की जेनरेशन वाले एक्टर्स बॉडी बनाने और डांस करने को एक्टिंग समझते हैं। उन्हें लगता है कि बॉडी बना लिया और डांस कर लिया तो एक्टर बन जाऊंगा।

सनी ने कहा कि उन्हें यह देखना अजीब लगता है, जब एक्टर्स अपनी पूरी बॉडी शेव करा लेते हैं। सनी ने बॉलीवुड फिल्मों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज कल के फिव्म मेकर्स नए कंटेंट की जगह इधर-इधर से चीजें उठाकर बना देते हैं, जो सही नहीं है।

एक्टर्स को शेव करते देख शर्मसार हो जाते हैं सनी

आज तक के साथ इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा- मुझे तो बड़ी शर्म आती है, जब कोई बाल शेव कर लड़की की तरह बन जाता है। मैं कभी सिक्स पैक एब्स का समर्थक नहीं रहा। मुझे यह चीज समझ नहीं आती। हम लोग एक्टर्स हैं न कि बॉडी बिल्डर्स। हम लोग एक्टिंग करने आते हैं न कि बॉडी बिल्डिंग। आज कल इस माइंडसेट के साथ एक्टर्स आते हैं और कहते हैं कि मेरी बॉडी है और मैं डांस करना जानता हूं तो मैं एक्टर बनने के लिए एलिजिबल हूं।

सनी देओल ने कभी नहीं बनाया सिक्स पैक एब्स

सनी देओल जब करियर के पीक पर थे, तब उनकी सॉलिड बॉडी होती थी। हालांकि उन्होंने कभी सिक्स पैक एब्स बनाने के बारे में नहीं सोचा। उनके सीने पर बाल होते थे। 90 के दशक में सभी एक्टर्स सीने पर बाल लेकर चलते थे।

सीने पर बाल रखना मर्दानगी मानी जाती थी। 2000 के बाद एक्टर्स ने सीने के भी बाल शेव करने शुरू कर दिए। बॉडी दिखाने का चलन हो गया। शर्ट उतारने को फैशन माना जाने लगा। अब सनी देओल ने इसी फैशन पर टिप्पणी की है।

65 साल की उम्र में भी एक्शन करते दिखेंगे सनी

सनी देओल 65 साल के हो गए हैं, फिर भी गदर 2 के ज्यादातर एक्शन सीक्वेंस उन्होंने खुद से किया है। इस बात का खुलासा खुद फिल्म में उनके बेटे बने एक्टर उत्कर्ष शर्मा ने किया है।

 गदर 2 में 85 से 90% तक रियल स्टंट हैं और यह इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है। उत्कर्ष के शब्दों में- आज के VFX के जमाने में चीजों को कंप्यूटराइज करते हैं। उससे बजट भी बहुत बढ़ जाते हैं। इस फिल्म में चार एक्शन मास्टर थे। सभी ने एक से बढ़कर एक सीक्वेंस किए हैं।

और भी

अगले साल गर्मी तक टल सकती है पुष्पा-2 की रिलीज

 मुंबई: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोक दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब अल्लू अर्जुन ने फिल्म की रिलीज को लेकर नई स्ट्रेटेजी तैयार की है। उन्होंने प्रोडक्शन टीम को गर्मी के मौसम में फिल्म रिलीज करने की सलाह दी है। फिल्म को 2024 में अप्रैल के महीने में रिलीज करने की बात की जा रही है।


दरअसल, फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार को उनकी बेटी के म्यूजिकल ट्रेनिंग कोर्स के एक इवेंट के लिए कुछ दिनों के लिए अमेरिका जाना था। इस वजह से फिल्म के प्रोडक्शन में देरी हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब भी फिल्म के प्रोडक्शन का 60% काम बाकी है।

अल्लू अर्जुन की सलाह पर विचार कर रही है प्रोडक्शन टीम

फिल्म के प्रोडक्शन में देरी होने की एक वजह ये भी है कि अल्लू अर्जुन ने फिल्म की रिलीज को लेकर नई स्ट्रेटेजी सोची है। अल्लू अर्जुन फिल्म को अप्रैल के महीने में समर वेकेशन के दौरान रिलीज करने के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस फिल्म देखने आएगी और फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिलेगा।

उन्होंने KGF 2 की कामयाबी का हवाला देते हुए ये फैसला लिया है। अल्लू अर्जुन की सलाह पर अब प्रोडक्शन कंपनी अप्रैल 2024 में फिल्म के लिए परफेक्ट रिलीज डेट की तलाश कर रही है।

पुष्पा : द राइज ने कमाए थे 332 करोड़ रुपए
पुष्पा : द राइज दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल और जगपति बाबू लीड रोल में हैं।

फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने बॉक्स-ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 332 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में पुष्पा नाम के मजदूर की जिंदगी चंदन की लकड़ी के बिजनेस को करीब से देखने से पूरी तरह बदल जाती है। फिल्म की स्टोरी लाइन के अलावा अल्लू अर्जुन की पर्सनैलिटी, करैक्टर और फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए।

 

 

और भी

रिलीज से पहले ही 'गदर-2' ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग से ही कमाए करोड़ों

मुंबई: अगस्त के महीने कई बड़ी फिल्में रिलीज होनेवाली हैं। लेकिन इनमें दो फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इनमें से एक है अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' और दूसरी है सनी देओल की 'गदर 2'। दोनों की फिल्में एक ही दिन यानी 11 अगस्त को रिलीज होनेवाली हैं।

ये दोनों ही दो हिट फिल्मों की सीक्वल हैं और बॉक्स ऑफिस पर इनके बीच जबरदस्त टक्कर की उम्मीद है। लेकिन शुरुआती दौर में 'गदर 2' बाजी मारती दिख रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को महज दो दिन ही हुए हैं और इसने बड़ी-बड़ी फिल्मों को एडवांस बुकिंग कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई
सनी देओल की 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग 1 अगस्त को शुरू हुई थी। ओपनिंग डे पर इस फिल्म की 10 हजार के करीब टिकट बिकी थी, जिसमें फिल्म ने करीबन 35 लाख का बिजनेस किया था। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट की मानें तो दूसरे दिन 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग में काफी उछाल देखने को मिला और इस फिल्म की अब तक 40 हजार के आसपास टिकट बिक चुकी है। यानी रिलीज के सात दिन पहले 3 अगस्त तक 'गदर-2' लगभग 1.10 करोड़ के लगभग बिजनेस किया है। माना जा रहा है कि फिल्म अपनी ओपनिंग पर 25 करोड़ रुपए तक का क्लेक्शन करेगी।

ओएमजी 2 का कलेक्शन
एडवांस बुकिंग के मामले में अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' काफी पीछे चल रही है। फिल्म ने गदर 2 के मुकाबले लगभग आधा क्लेक्शन ही किया है। बता दें कि ओएमजी 2 को लेकर काफी विवाद चल रहे थे जिसके बाद फिल्म में काफी बदलाव करते हुए इसे A सर्टीफिकेशन दिया गया है।

और भी

OMG 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है। OMG की सफलता के बाद एक बार फिर से अक्षय लोगों तक एक उन्दा फिल्म लेकर आ रहे है। इस आस्था और भक्ति की कहानी में आप देखेंगे कैसे एक बार फिर से हमारे समाज के सोशल मुद्दे सामने आएंगे। हमारे देश की शिक्षा प्रणाली की गलतियों को सबके सामने लेकर आएगी यह फिल्म।


क्या ऑडियंस की उम्मीदों पर खरी उतरने वाली है OMG 2?
OMG 2 साल 2012 में आयी फिल्म OMG का सीक्वल है। OMG ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनायी थी कि आज तक उस फिल्म को याद किया जाता है और अब उसके सीक्वल से भी वही उम्मीद लगाई जा रही है। ट्रेलर देखकर तो लग रहा है फिल्म ऑडियंस की उम्मीदों पर खरी उतरने वाली है।

OMG में आपने एक नास्तिक की कहानी देखी थी। OMG 2 में आप एक आस्तिक की कहानी देखेंगे। तब एक नास्तिक की भगवान कृष्ण ने मदद की थी अब एक आस्तिक की भगवान शिव मदद करेंगे। फिल्म के माध्यम से बताया जा रहा है की भगवान अपने हर बंदे भले ही वह आस्तिक हो या नास्तिक, सबकी मदद करता है।

 देश की शिक्षा प्रणाली को कोर्ट तक लेकर पंकज त्रिपाठी
फिल्म की कहानी पंकज त्रिपाठी यानि की कांति शरण मुदगल की है। वह एक आम इंसान है जो भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त है। उसका परिवार उसके लिए सब कुछ है और कैसे जब उसके बेटे पर एक विपत्ति आती है, तो वह देश की शिक्षा प्रणाली को कोर्ट तक लेकर जाता है। अपने बेटे की शान के लिए वह कोर्ट में केस लड़ता है जिसमे एप्लिकेंट और डिफेन्डन्ट दोनों वह ही होता है।

भगवान बनकर भक्त की सहायता करेंगे अक्षय
उसके इस मुश्किल वक्त में उसका साथ शिव का दूत अक्षय कुमार देते नजर आएंगे। अक्षय का शिव अवतार आप सबके मन मोह लेगा। कैसे शिव अपने भक्त की सहायता करता है और कैसे देश में शिक्षा प्रणाली में बदलाव की आवाज उठायी जाती है, यही कहानी है OMG 2 की।
फिल्म के ट्रेलर में वन लाइनर्स काफी अच्छे हैं जिसे देखकर फिल्म देखने की उत्सुकता बढ़ जाएगी। फिल्म के डायलॉग बहुत ही अच्छे लिखे गए है जो ऑडियंस के दिलों से फौरन कनेक्ट होंगे लेकिन सबसे ज्यादा बेहतरीन होगा अक्षय और पंकज त्रिपाठी का एक साथ स्क्रीन प्रजेंस।

11 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
फिल्म में यामी गौतम एक वकील के किरदार में नजर आने वाली है। उनके साथ साथ अरुण गोविल, पवन मल्होत्रा, गोविन्द नामदेव भी नजर आएंगे। फिल्म को अमित राय ने डायरेक्ट किया है। इसको केप ऑफ गुड फिल्म्स, अश्विन वर्दे , विपुल शाह और राजेश बहल ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


 

 

और भी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के 15 साल हुए पूरे

 मुंबई: सब टीवी पर प्रसारित होने वाले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो ने इस शुक्रवार सफलतापूर्वक 15 साल पूरे कर लिए हैं। शो से जुड़े सभी कलाकारों ने बेहिसाब प्यार देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने ऐलान किया कि वे जल्द ही अहम किरदार ‘दया भाभी’ को वापस लाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि 15 साल के इस सफर के पूरा होने पर सभी को बधाई। एक कलाकार जिसे हम कभी भूल नहीं सके वो हैं दिशा वकानी यानी दया भाभी। उन्होंने न सिर्फ फैंस बल्कि हमें भी इतने सालों में बहुत हंसाया।

फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है और मैं आपसे वादा करता हूं कि दिशा वकानी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जल्द वापस आ रही हैं। पिछले दिनों शो छोड़ने के बाद पहली बार दिशा का वीडियो सामने आया था, जिसमें वे अपने व्लॉग में फैंस से मिलती नजर आ रही थीं। दिशा मेकअप बगैर बहुत सरल अंदाज में नजर आईं। फिलहाल दिशा बच्चों के साथ पूरा वक्त बिता रही हैं। पहली प्रेग्नेंसी के बाद से वे शो में वापसी नहीं कर सकी हैं। कई बार ऐसे मौके आए जब कहा गया कि उनकी वापसी हो सकती है, लेकिन उनकी वापसी हो नहीं सकी, लेकिन इस बार मेकर्स के ऐलान के बाद लगता है कि उनका आना पूरी तरह से तय है।

और भी

64 वर्ष के हुये अभिनेता संजय दत्त

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता संजय दत्त आज 64 वर्ष के हो गये। 29 जुलाई 1959 को मुंबई में जन्में संजय दत्त को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सुनील दत्त अभिनेता और मां नरगिस जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थी। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण संजय दत्त अक्सर अपनी माता-पिता के साथ शूटिंग देखने जाया करते थे।

इस वजह से उनका भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेता बनने के ख्वाब देखने लगे।संजय दत्त ने बतौर बाल कलाकार अपने सिने करियर की शुरूआत अपने पिता के बैनर तले बनी फिल्म रेशमा और शेरा से की।

बतौर अभिनेता उन्होंने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म रॉकी से की। दमदार निर्देशन पटकथा और गीत-संगीत के कारण फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। वर्ष 1982 मे संजय दत्त को निर्माता -निर्देशक सुभाष घई की फिल्म विधाता में काम करने का अवसर मिला।

यूं तो पूरी फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार, संजीव कुमार और शम्मी कपूर जैसे नामचीन अभिनेताओं के इर्द गिर्द घूमती थी लेकिन संजय दत्त ने फिल्म में अपनी छोटी सी भूमिका में दर्शकों का दिल जीत लिया। वर्ष 1982 से 1986 तक का वक्त संजय दत्त के सिने कैरियर के लिये बुरा साबित हुआ।

इस दौरान उनकी जानी आइ लव यू, मै आवारा हूं , बेकरार, मेरा फैसला, जमीन आसमान , दो दिलो की दास्तान, मेरा हक और जीवा जैसी कई फिल्में बॉक्स आफिस पर असफल हो गयी। हालांकि, वर्ष 1985 में प्रदर्शित फिल्म जान की बाजी टिकट खिड़की पर औसत कारोबार करने में सफल रही।

संजय दत्त की किस्मत का सितारा वर्ष 1986 में प्रदर्शित फिल्म नाम से चमका। यूं तो यह फिल्म राजेन्द्र कुमार ने अपने पुत्र कुमार गौरव को फिल्म इडस्ट्री में दोबारा स्थापित करने के लिये बनायी थी। लेकिन फिल्म में संजय दत्त की भूमिका को दर्शकों द्वारा ज्यादा पसंद किया गया। फिल्म की सफलता के साथ ही संजय दत्त एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खोई हुयी पहचान बनाने में कामयाब हो गये।

फिल्म नाम की सफलता के बाद संजय दत्त की छवि एंग्री यंग मैन स्टार के रूप में बन गयी । इस फिल्म के बाद निर्माता-निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में संजय दत्त की इसी छवि को भुनाया।इन फिल्मों में जीते है शान से, खतरो के खिलाड़ी, ताकतवर, हथियार, इलाका, जहरीले, क्रोध और खतरनाक जैसी फिल्में शामिल है ।

 
और भी

फिल्मों के बीच तुलना नहीं की जानी चाहिये : सनी देओल

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का कहना है कि फिल्मों के बीच तुलना नहीं की जानी चाहिये। सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में है। गदर 2, 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 भी रिलीज होने जा रही है। सनी देओल ने गदर 2 और ओएमजी 2 के क्लैश के बारे में पूछे जाने पर कहा, गदर: एक प्रेम कथा और आमिर खान की लगान एक साथ रिलीज हुई थी। मुझे समझ नहीं आता कि लोग फिल्मों की तुलना क्यों करते हैं, जबकि उनके बीच तुलना नहीं हो सकती। फिल्मों की तुलना दूसरी फिल्मों से नहीं की जानी चाहिए।

सनी देओल ने कहा, मुझे समझ में नहीं आता कि लोग तुलना क्यों करते हैं। मैं जो कहने की कोशिश कर रहा हूं वह यह है कि जो फिल्म ज्यादा अच्छी होती है फिर भी आप उसकी दूसरी फिल्मों के साथ तुलना करते हो। जिस चीज की बाराबरी नहीं है, उसकी तुलना मत करो। जिन फिल्मों की कोई तुलना नहीं है उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा नहीं किया जाना चाहिए।

 

 

और भी

प्रभास-दीपिका पादुकोण की फिल्म में दिखेगा भगवान विष्णु का कलियुग वाला अवतार?

मुंबई: 'प्रोजेक्ट के' मोस्ट अवेटेड साइंस फिक्शन, फैंटेसी फिल्म अपने ऐलान के साथ ही चर्चा में बनी हुई थी। फिल्म की शूटिंग से जुड़ी खबरें इसके वकिंग टाइटल से ही सामने आ रही थीं। वहीं अब इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के नाम का ऐलान कर दिया है। टीम ने सैन डिगो कॉमिक-कॉन इवेंट में पहुंचकर फिल्म के टाइटल को लोगों के सामने पेश किया। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म आखिरकार अपना आधिकारिक टाइटल मिल गया है।  इस फिल्म का नाम 'कल्कि 2898 AD' रखा गया है।  

साइंस और धार्मिक कथा का मिश्रण
इस फिल्म का नाम जानकर ऐसा लग रहा है कि इसे विज्ञान और धार्मिक कथा को जोड़कर एक काल्पिनिक कहानी के तौर पर बनाया जा रहा है। फिल्म की पहली झलक में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और प्रभास को भविष्य की दुनिया में दिखाया गया है। देखिए ये वीडियो...

दमदार है फर्स्ट लुक
'कल्कि 2898 AD' की पहली झलक से पता चलता है कि भारतीय फिल्म दर्शकों को पहले कभी न देखा गया अनुभव मिलने वाला है। नया शीर्षक पूरी तरह से फिल्म के सार को दर्शाता है, जो दुनिया भर के प्रशंसकों और सिनेप्रेमियों के बीच उत्सुकता और उत्साह पैदा करता है। एक योद्धा के रूप में दीपिका पादुकोण के पहले लुक ने प्रशंसकों को प्रभावित किया है, जबकि बुरी ताकतों के खिलाफ उभरती ताकत के रूप में प्रभास का किरदार हमें और अधिक एक्साइटेड करता है। 'कल्कि 2898 AD' 2024 में रिलीज होगी।

'कल्कि 2898 एडी' का आधार, 2898 ईस्वी के सुदूर भविष्य में स्थापित, समृद्ध कहानी कहने के साथ भविष्य में होने वाली घटनाओं की कल्पना का मिक्सचर है। जो एक अद्वितीय और गहरा सिनेमाई अनुभव प्रदान करता है। वैजयंती मूवीज़ के सी असवानी दत्त द्वारा निर्मित, इस महान रचना में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे उद्योग के कुछ दिग्गज कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

और भी

कंगना ने रणबीर-आलिया को बताया फर्जी कपल

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जिस कारण वह अक्सर किसी न किसी विवाद में फंस जाती हैं।


बता दें एक्ट्रेस हर मद्दों पर अपनी खुलकर बात रखती हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने सोशल मीडिया में कुछ स्टोरी शेयर की है, जिस कारण वह काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं।

एक्ट्रेस-फिल्ममेकर कंगना रनौत ने फर्जी खबरें फैलाने वाले 'फर्जी जोड़ी' पर एक पोस्ट शेयर किया और दावा किया कि हाल ही में एक फैमिली ट्रिप पर पत्नी और उनके बच्चे को नजरअंदाज कर दिया गया।

इस पोस्ट को लेकर फैंस का मानना है कि कंगना ने बिना नाम लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर कटाक्ष किया है, क्योंकि कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर लंदन में अपनी मां नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे, जबकि आलिया भट्ट इंडिया में बेटी के साथ थी।

'धाकड़' एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, फेक हसबैंड और वाइफ की जोड़ी की एक और न्यूज, जो अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं और ऐसे दिखाते हैं जैसे वह कपल हो।

ये कपल फिल्म घोषणाओं के बारे में फेक न्यूज फैलाते हैं, जोकि बनी भी नहीं है। मिंत्रा को खुद का ब्रांड बताते हैं।

इसके अलावा किसी ने भी ये नहीं लिखा कि कैसे पत्नी और बेटी को हालिया फैमिली ट्रिप में नजरअंदाज किया गया। जबकि पति मुझे टेक्स्ट कर रहा था और मिलने की गुजारिश कर रहा था।

इस फर्जी जोड़ी को बेनकाब करने की जरूरत है, उन्होंने पोस्ट में कहा, ऐसा ही होता है जब आप मूवी प्रमोशन, पैसे और काम के लिए शादी करते हैं। इस एक्टर ने माफिया डैडी के प्रेशर में आकर शादी की। उससे ये प्रॉमिस किया गया था कि पापा की परी से शादी करने पर उसे ट्रायोलॉजी रिटर्न में मिलेगी।

ट्रायोलॉजी फिल्म का डिब्बा बंद हो गया और वह अब इस फेक मैरिज से निकलने के लिए बेताब है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे लिखा, लेकिन दुख की बात ये है कि अब उससे बाहर आने का कोई रास्ता नहीं है।

उसे अब अपनी बेटी और पत्नी पर फोकस करना चाहिए। ये इंडिया है, यहां पर एक बार शादी हो गई, तो हो गई। अब सुधर जाओ।

और भी

गदर -2 को लेकर नर्वस हैं सनी देओल

मुंबई: गदर: एक प्रेम कथा की रिलीज के 22 साल बाद एक्टर सनी देओल एक बार फिर 11 अगस्त को तारा सिंह बनकर थिएटर्स में वापसी करने जा रहे हैं।

ऐसे में इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। बीते दिनों सनी कपिल शर्मा के शो में बतौर गेस्ट पहुंचे थे।

इस दौरान एक्टर ने गदर: एक प्रेम कथा को लेकर दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने ने यह भी कहा कि वो गदर 2 को लेकर काफी नर्वस और एसाइटेड फील कर रहे हैं। 22 साल पुरानी फिल्म को याद करते हुए सनी ने बताया कि जब गदर रिलीज हुई थी तो उस वक्त पूरा बॉलीवुड इस फिल्म के खिलाफ था।

गदर रिलीज हुई थी तो इंडस्ट्री ने इसे रिजेक्ट कर दिया था- सनी देओल
दरअसल शो के दौरान कपिल शर्मा ने सनी देओल से सवाल पूछा कि वह फिल्म की रिलीज से पहले कैसा महसूस कर रहे हैं? इसपर सनी ने कहा- एक्साइटेड भी हूं और नर्वस भी। जब गदर रिलीज हुई थी तो इंडस्ट्री ने इसे रिजेक्ट कर दिया था।’
सनी ने आगे कहा- ‘लेकिन ऑडियंस ने फिल्म को खूब प्यार दिया। फिल्म हिट हुई और इसके बाद सब कुछ बदल गया। सनी की यह बात सुनकर अर्चना शॉक हो गईं…वहीं शो बैठी ऑडियंस ने एक्टर को चीयरअप किया।’

लोगों के दी थी फिल्म डब करवाने की सलाह- सनी
गदर सनी के करियर की अहम फिल्मों में से एक हैं। गदर 2 की रिलीज से पहले मेकर्स ने 15 जून को गदर 1 को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया। सनी देओल भी फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने बताया था कि जब गदर रिलीज हुई थी, तो उस वक्त पूरी इंडस्ट्री उनके खिलाफ थी। कई लोगों ने सनी को सलाह भी दी थी कि वो इस फिल्म के डायलॉग डब करवा लें।

फिल्म को नहीं मिल रहे थे डिस्ट्रीब्यूटर- सनी
इस बात को याद करते हुए उन्होंने कहा था- 'जब गदर रिलीज हुई थी हमें यह बिल्कुल भी पता नहीं था कि फिल्म वाकई गदर मचाएगी। लोग इसे पंजाबी फिल्म कहते थे…कई लोगों ने इसे हिंदी में डब करने की सलाह दी।'
सनी ने इंटरव्यू में बताया था कि गदर को डिस्ट्रीब्यूटर्स भी नहीं मिल रहे थे। उन्होंने कहा- 'कई डिस्ट्रीब्यूटर्स ने तो मुझे यह भी कह दिया कि मैं तो यह फिल्म नहीं खरीदूंगा। इस वजह से हमें फिल्म की रिलीज के दौरान कई परेशानियां झेलनी पड़ी थीं। सनी आगे बोले- इस फिल्म को जनता ने इतना प्यार दिया कि सबका मुंह बंद हो गया। फिल्म के बेहतरीन रिस्पॉन्स ने ही हमें हिम्मत दी कि हम इसका दूसरा पार्ट बनाएं।

और भी

फैमिली के लिए काम करना नहीं छोडूंगी : आलिया भट्ट

मुंबई: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने करियर और वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर बात की।

इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा एक समय ऐसा भी था जब वह काम के लिए अपना फैमिली टाइम और नींद तक के लिए समझौता करने को तैयार थीं। लेकिन, अब वह ऐसा नहीं सोचती हैं। एक्ट्रेस ने इस बीच बीते एक दशक में अपनी लाइफ में आए बदलावों के बारे में बात की।

उन्होंने कहा कि किसी शख्स ने उनसे कहा था कि वो एक अच्छी मां, या अच्छी बेटा या अच्छी एक्ट्रेस नहीं बन सकतीं। उन्होंने कहा कि बेस्ट होना वाकई कठिन है... आलिया ने यह भी कहा कि वो कभी भी फैमिली के लिए काम करना नहीं छोड़ेंगी।

मैं हर तरह के सेक्रिफाइस करने के लिए तैयार थी- आलिया
फेमिना से बात करते हुए आलिया ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती समय को याद करते हुए बताया कि कैसे समय के साथ-साथ उनका काम उनकी प्रायोरिटी बनता गया। उन्होंने कहा- 'जैसे-जैसे मैंने सिनेमा में एक दशक पार किया, चीजें डेवलप होती गईं। हालांकि इस दशक में मेरी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। मुझे लगता है कि एक समय था जब मैं हर तरह के सेक्रिफाइस करने के लिए तैयार थी। नींद का, अपने परिवार के साथ समय का। उस वक्त मेरे जीवन में बस दो चीजें काम करना और शूटिंग करना थीं।

बेशक काम करना कभी न छोड़ें, लाइफ में बैलेंस लाएं

आलिया ने आगे कहा- 'लेकिन अब मेरा एक परिवार है…मेरी एक बेटी है। मेरा एक पति है। कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है कि यह सभी 10 साल मैंने अपने माता-पिता, अपनी बहन और अपने दोस्तों के साथ नहीं बिताए। लेकिन अब मैं चाहती हूं कि ऐसा कर सकूं।' वर्क लाइफ बैलेंस के बारे में बात करते हुए आलिया ने आगे कहा- बेशक काम करना कभी न छोड़ें, लेकिन कोशिश करें और लाइफ में बैलेंस लाएं।

किसी ना किसी चीज को लेकर कॉम्प्रोमाइज जरूर करना होगा
आलिया ने आगे काम और पर्सनल लाइफ में तालमेल बिठाने पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा- 'बैलेंस हमेशा एक जैसा नहीं हो सकता है। आपको हमेशा किसी ना किसी चीज को लेकर कॉम्प्रोमाइज जरूर करना होगा। अगर आप ऐसा सोचते हैं कि आप एक वक्त पर सभी चीजें कर सकते हैं, शायद आप सभी चीजें कर भी लें। लेकिन इससे आपकी मेंटल पीस जरूर सफर करेगा।

'मेरे साथ अक्सर ऐसा होता है, क्योंकि मैं हर जगह पर मौजूद रहना चाहती हूं…और मैं प्रोफेशनल तौर पर भी हमेशा एक्टिव रहना चाहती हूं। लेकिन इन सभी चीजों के बीच मैं अपने लिए समय नहीं निकाल पाती हूं। इसलिए मुझे लगता है कि हमें सबसे पहले अपनी प्रायोरिटीज के बारे में सोचना चाहिए।'

लोगों ने कहा मैं अच्छी मां नहीं बन सकती
एक्ट्रेस ने आखिर में कहा- 'किसी ने मुझसे कहा था कि तुम कभी एक ग्रेट मां, एक बेहतरीन बेटी या एक एक बेहतरीन एक्ट्रेस नहीं बन पाओगी। मुझे ऐसा लगता है कि सबसे बेस्ट होना एक ओवररेटेड शब्द है। हमारे आसपास महानता को ज्यादा इम्पॉर्टेंस दिया जाता है। आपको सिर्फ अच्छा और ईमानदार होना होगा…खुलकर बात करनी होगी। इसलिए मैं यही करने की कोशिश करती हूं। मैं अपने परिवार और फ्रेंड्स के साथ खुलकर बात करती हूं। फिर भी कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं बहुत ज्यादा जिम्मेदारी ले रही हूं, लेकिन मुझे ये भी लगता है कि मैं इस जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ रही हूं। मेरे पास कोई जवाब नहीं है।’

और भी

स्ट्र्रगल के दिनों में देव साहब ने किया था स्पोर्ट: कंगना रनौत

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि स्ट्र्रगल के दिनो में उन्हें देवानंद ने स्पोर्ट किया था। कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर देव आनंद की एक तस्वीर शेयर की है। कंगना ने बताया कि देव आनंद उस वक्त उनके साथ काम करना चाहते थे, जब वह सिर्फ एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस थीं। कंगना रनौत ने कैप्शन में कहा, जब मैं फिल्मों में नई थी, एक शख्स थे, जो मुझे अक्सर बुलाते थे और मुझे अपनी डायरेक्ट की हुई फिल्मों में रोल ऑफर करते थे, वो देव साहब थे... वो मेरे टैलेंट की कद्र करते थे, जबकि मैं उस वक्त सिर्फ स्ट्रगल कर रही थी।

और भी

बॉलीवुड के जुबली कुमार थे राजेन्द्र कुमार

मुंबई: बॉलीवुड में राजेन्द्र कुमार का नाम एसे अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया था, हालांकि उन्हें अपने करियर के शुरूआती दौर में कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

20 जुलाई 1929 को पंजाब के सिलाकोट शहर में एक मध्यम वर्गीय परिवार मे जन्में राजेन्द्र कुमार अभिनेता बनने का ख्वाब देखा करते थे। जब वह अपने सपनों को साकार करने के लिए मुंबई पहुंचे थे तो उनके पास मात्र पचास रुपए थे, जो उन्होंने अपने पिता से मिली घड़ी बेचकर हासिल किए थे। घड़ी बेचने से उन्हें 63 रपए मिले थे, जिसमें से 13 रूपए से उन्होंने फ्रंटियर मेल का टिकट खरीदा।

मुंबई पहुंचने पर गीतकार राजेन्द्र कृष्ण की मदद से राजेन्द्र कुमार को 150 रूपए मासिक वेतन पर वह निर्माता निर्देशक एच.एस. रवैल के सहायक निर्देशक के तौर पर काम करने का अवसर मिला।वर्ष 1950 मे प्रदर्शित फिल्म जोगन में राजेन्द्र कुमार को काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके साथ दिलीप कुमार ने मुय भूमिका निभाई थी।

वर्ष 1950 से वर्ष 1957 तक राजेन्द्र कुमार फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। फिल्म जोगन के बाद उन्हें जो भी भूमिका मिली वह उसे स्वीकार करते चले गए। इस बीच उन्होंने तूफान और दीया तथा आवाज, एक झलक जैसी कई फिल्मों मे अभिनय किया लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बाक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई।वर्ष 1957 मे प्रदर्शित महबूब खान की फिल्म उन्हें बतौर पारिश्रमिक 1000 रूपए महीना मिला। यह फिल्म पूरी तरह अभिनेत्री नरगिस पर आधारित थी बावजूद इसके राजेन्द्र कुमार ने अपनी छोटी सी भूमिका के जरिये दर्शकों का मन मोह लिया।इसके बाद गूंज उठी शहनाई, कानून, ससुराल, घराना, आस का पंछी और दिल एक मंदिर जैसी फिल्मों मे मिली कामयाबी के जरिये राजेन्द्र कुमार दर्शकों के बीच अपने अभिनय की धाक जमाते हए ऐसी स्थिति में पहुंच गए जहां वह फिल्म में अपनी भूमिका स्वयं चुन सकते थे।

वर्ष 1959 मे प्रदर्शित विजय भट्ट की संगीतमय फिल्म गूंज उठी शहनाई बतौर अभिनेता राजेन्द्र कुमार के सिने कैरियर की सबसे पहली हिट साबित हुई। वही वर्ष 1963 मे प्रदर्शित फिल्म मेरे महबूब की जबर्दस्त कामयाबी के बाद राजेन्द्र कुमार राजेन्द्र कुमार शोहरत की बुंलदियों पर जा पहुंचे।

राजेन्द्र कुमार कभी भी किसी खास इमेज में नहीं बंधे। इसलिए अपनी इन फिल्मो की कामयाबी के बाद भी उन्होंने वर्ष 1964 में प्रदर्शित फिल्म संगम में राजकपूर के सहनायक की भूमिका स्वीकार कर ली जो उनके फिल्मी चरित्र से मेल नहीं खाती थी। इसके बावजूद राजेन्द्र कुमार यहां भी दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे।

वर्ष 1963 से 1966 के बीच कामयाबी के सुनहरे दौर में राजेन्द्र कुमार की लगातार छह फिल्में हिट रहीं और कोई भी फिल्म फ्लाप नहीं हुई। मेरे महबूब (1963) जिन्दगी, संगम और आई मिलन की बेला, (1964), आरजू.(1965) और सूरज (1966) सभी ने सिनेमाघरों पर सिल्वर जुबली या गोल्डन जुबली मनाई।

इन फिल्मों के बाद राजेन्द्र कुमार के कैरियर में ऐसा सुनहरा दौर भी आया जब मुबई के सभी दस सिनेमाघरों में उनकी ही फिल्में लगी और सभी फिल्मों ने सिल्वर जुबली मनाई। यह सिलसिला काफी लंबे समय तक चलता रहा। उनकी फिल्मों की कामयाबी को देखते हुए उनके प्रशंसकों ने उनका नाम ही जुबली कुमार रख दिया था।

राजेश खन्ना के आगमन के बाद परदे पर रोमांस का जादू जगाने वाले इस अभिनेता के प्रति दर्शकों का प्यार कम होने लगा। इसे देखते हुए राजेन्द्र कुमार ने कुछ समय के विश्राम के बाद 1978 में साजन बिना सुहागन फिल्म से चरित्र अभिनय की शुरुआत कर दी। राजेन्द्र कुमार के सिने करियर में उनकी जोड़ी सायरा बानो, साधना और वैजयंती माला के साथ काफी पसंद की गई।वर्ष 1981 राजेन्द्र कुमार के सिने कैरियर का अहम पड़ाव साबित हुआ। अपने पुत्र कुमार गौरव को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित करने के लिए उन्होंने लव स्टोरी का निर्माण और निर्देशन किया, जिसने बाक्स आफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की।

इसके बाद राजेन्द्र कुमार ने कुमार गौरव के कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए नाम और फूल फिल्मों का निर्माण किया लेकिन पहली फिल्म की सफलता का श्रेय संजय दत्त ले गए जबकि दूसरी फिल्म बुरी तरह पिट गई और इसके साथ ही कुमार गौरव के फिल्मी कैरियर पर भी विराम लग गया।

राजेन्द्र कुमार के फिल्मी योगदान को देखते हुए 1969 में उन्हें पदमश्री से सम्मानित किया गया। नब्बे के दशक मे राजेन्द्र कुमार ने फिल्मों मे काम करना काफी कम कर दिया। अपने संजीदा अभिनय से लगभग चार दशक तक दर्शकों के दिल पर राज करने वाले महान अभिनेता राजेन्द्र कुमार 12 जुलाई 1999 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।राजेन्द्र कुमार ने अपने कैरियर में लगभग 85 फिल्मों में काम किया। उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में कुछ है तलाख, संतान, धूल का फूल, पतंग, धर्मपुत्र, घराना, हमराही, आई मिलन की बेला, सूरज, पालकी, साथी, गोरा और काला, अमन, गीत, गंवार, धरती, दो जासूस, साजन बिना सुहागन, साजन की सहेली, बिन फेरे हम तेरे, फूल आदि।

 

 

और भी

अदा शर्मा इंटरनेशनल फिल्म में बनेंगी सुपरहीरो

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 'द केरला स्टोरी' की सफलता से उत्साहित अदा शर्मा जल्द ही एक इंटरनेशनल प्रोडक्शन में काम शुरू करने वाली हैं। एक्ट्रेस फिल्म में एक महिला सुपरहीरो की भूमिका निभाएंगी। अदा ने इसकी पुष्टि की, लेकिन डिटेल्स को छिपाए रखने का फैसला किया।

एक्ट्रेस ने कहा, मैंने हमेशा महिला सुपरहीरो को बहुत अच्छा पाया है और मैं केवल इतना कह सकती हूं कि हां, मैं इसकी भूमिका निभा रही हूं और मैं जल्द ही इसके बारे में और चीजें साझा करने का इंतजार नहीं कर सकती। एक्शन एक ऐसी शैली है जिसका हिस्सा बनकर मुझे वास्तव में मजा आता है।

उन्होंने आगे कहा, मुझे अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करना पसंद है और मैं खुशकिस्मत हूं कि लोग अलग-अलग किरदारों के लिए मेरे बारे में सोच रहे हैं। 'द केरला स्टोरी' के बाद मैंने सोचा कि यह बहुत अलग होगा। मैं किसी प्रोजेक्ट के बारे में तभी बात करना पसंद करती हूं, जब उसका ट्रेलर आता है। मैं जल्द ही इस पर और अधिक जानकारी साझा करूंगी। इस बीच, 'द केरला स्टोरी' ने भारतीय घरेलू बाजार में 238 करोड़ रुपये की कमाई की है।

और भी

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा एवं सांसद राघव चड्ढ़ा उदयपुर में करेंगे शादी

उदयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा एवं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढ़ा उदयपुर की सितारा होटल उदयपुर विलास में शादी करेंगे। हालांकि दोनों की शादी की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन प्रबंधन उनकी शादी की जरूरत को लेकर होटल में बदलाव को लेकर काम शुरू करने जा रहा है।

पिछले महीने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई के बाद उदयपुर आ चुके परिणीति चोपड़ा तथा सांसद राघव ने यहां कई ऐसे डेस्टीनेशन देखे, जहां उनकी शाही शादी हो सके। इनमें ओबेराय समूह की सितारा होटल उदयविलास सहित अन्य सितारा होटल शमिल थी। रॉयल वेडिंग को लेकर उन्होंने कई सितारा होटल एवं रिसोर्ट मालिकों के अलावा पर्यटन विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और उसके बाद उदयपुर को रॉयल वेडिंग के लिए चुने जाने की चर्चा है।

चर्चा है कि दोनों होटल उदयविलास से एक—दूसरे के बंधन में बंधेंगे। हाल ही प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सितंबर और नवंबर के बीच शादी की तारीख तय कर सकते हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अफवाहों की पुष्टि नहीं की है।

उल्लेखनीय है कि परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा, जो बॉलीवुड़ अभिनेत्री हैं, ने निक जोन्स के साथ जोधपुर की उम्मेद पैलेस होटल में शादी की, जो राजस्थान में है। दोनों ने अपनी शादी के लिए राजस्थान का ही चुनाव किया और परिणीति भी राजस्थान में शादी करेंगी।

और भी

फिल्म निर्माता मधु मंटेना और योगा टीचर इरा त्रिवेदी शादी के बंधन में बंधे

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उड़ता पंजाब’ के निर्माता मधु मंटेना और लेखिका व योगा टीचर इरा त्रिवेदी बीते दिन यानी रविवार को एक-दूजे के हो गए। मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी की शादी में बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। वहीं, अब मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी की शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस भी कपल को खूब बधाई दे रहे हैं। शादी के बाद इरा ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

दरअसल, इरा ने शादी की फोटोज को शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि- ‘अब मैं पूरी हो गई।’ इसके साथ ही अगर इस कैप्शन को गौर से देखा जाए तो कैप्शन में I और M उनके नाम के पहले लेटर की ओर इशारा कर रहा है और कैपीटल में लिखा है। बता दें कि ये मधु मेंटाना की दूसरी शादी है।

इससे पहले मधु ने फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया और फिर इन्होंने तलाक ले लिया था। वहीं, अब मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी ने पूरी रीति-रिवाज से शादी कर ली है और दोनों एक दूसरे के हो गए हैं। अपनी शादी में कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था। साथ ही इनकी शादी की फोटोज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 

और भी

विक्की-सारा ने सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान ने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' हाल ही में प्रदर्शित हुयी हे, जो दर्शकों को पसंद आ रही है। इसी बीच फिल्म की सफलता के बाद सारा-विक्की मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तस्वीरों में सारा व्हाइट कुर्ते के साथ प्रिंटेड पैंट और मैचिंग दुपट्टा कैरी किए ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं विक्की कौशल भी व्हाइट कुर्ता और पायजामा में परफेक्ट लग रहे हैं। दोनों ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और मंदिर के बाहर लोगों के बीच प्रसाद बांटे।मंदिर में विक्की और सारा ने दोनों हाथ जोड़ गणपति बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

विक्की और सारा की फिल्म 'जरा हटके ज़रा बचके'का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित है।

और भी

तमन्ना भाटिया की फिल्म जी करदा का ट्रेलर रिलीज

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)जानीमानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म जी करदा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित जी करदा अरुणिमा शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित है और हुसैन दलाल और अब्बास दलाल द्वारा सह-लिखित है। आठ एपिसोड के इस शो में तमन्ना भाटिया के अलावा आशिम गुलाटी, सुहैल नय्यर, अन्या सिंह, हुसैन दलाल, सायन बनर्जी, संवेदना सुवालका, सिमोन सिंह और मल्हार ठाकर की भी अहम भूमिका है।जी करदा का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

तमन्ना भाटिया ने कहा जी करदा एक ऐसा अनुभव है जिसे लफ़्ज़ों में बयान नहीं किया जा सकता। मैं मुंबई की लड़की हूँ और इस किरदार से मैं कई लेयर्स पर खुद को जोड़ सकती हूं। किरदार को करते हुए मैं कई दफा कैमरा के बारे में भूल जाती थी कि हम सच में शूटिंग कर रहे हैं। इस हद तक मैंने इस रोल को प्ले करते हुए आनंद उठाया है। जी करदा आखिरकार अब दर्शकों की हो चुकी है।

फिल्म जी करदा, बचपन के सात दोस्तों की एक दिलचस्प कहानी है, जिन्होंने सोचा था कि जब वे 30 साल के होंगे, तब उनकी जिंदगी बेहद आसान और सपनों-सी सुंदर होगी। हालांकि, 30 साल के होने पर उन्हें एहसास होता है कि उनकी जिंदगी तो परेशानियों से भरी है। वे साथ रहते हैं, प्यार करते हैं, हंसते हैं, गलतियां करते हैं, उनका दिल टूटता है, और वे थोड़े बड़े हो जाते हैं, लेकिन इस सब के बीच उन्हें लगता है कि गहरी दोस्ती और गहरे नाते भी अधूरे होते हैं और जिंदगी अबूझ पहेली की तरह है।

और भी