Bigg Boss 16: कंटेस्टेंट नहीं बल्कि उनके पैरेंट्स में चल रहा घमासान, सुंबुल के पापा पर भड़क उठे शालीन के पिता
पेक्टोज एंजाइम की उपस्थिति में स्टार्च कार्वोहाइडे्रक में बदलता है। मिठास पैदा करता है। ज्यादा पके फल होने पर पेक्टिन एसिट में बदल जाता है। और जेली के लिए ज्यादा पके फलों का उपयोग न करें। जेली के लिए पेक्टिन 1 प्रतिशत खटास 1 प्रतिशत व शक्कर 68 आवश्यक है। इस तरह से बनाये गए जेली बहुत अच्छे होते है। आज जानते है करौंदा जेली बनाने की विधि:
सामग्री- 1 किलो. करौंदा, 1 ली. पानी, 750 ग्रा. शक्कर 2 ग्रा. साइट्रिक एसिड,
विधि- करौंदे के बीच से दो भाग करके बीज निकालें। खुले बर्तन में सवा लीटर पानी, अमरूद के स्लाइम व एक ग्राम साइहट्रक एसिड लेकर उबालें। मध्यम आंच कर 45 मिनट पकायें ।
छन्नी में पलटकर रस अपने आप छनने दें। 2-3 घंटा छनने के बाद चीनी डालेर पकायें पूरी चीनी घुल जाने पर 4ग्रा. साइट्रिक डालेर एक उबाल लेकर छानें। फिर से आंच पर चढ़ाकर सीट टेस्ट आने तक पकायें। लकड़ी के पाटे में रखी चौड़े मुंह की बोतलों में ऊपर से झाग अलग कर दें। पिघली मोम से सील कर दें।
सीट टेस्ट- 1 चम्मच में लेकर 1 मिनट ठण्डा करं फिर गिराने पर वी आकर की चादर बन जाये जो गिरे नही।
2 कांटा जेली में डुबाकर निकालें। 1 मिनट ठण्डा करने पर दांतों के बीच में जेली की पारदर्शक पर्त जम जायेगी।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अक्षरा सिंह, भोजपुरी डायरेक्टर राजकुमार आर पांडेय की आनेवाली फिल्म 'अग्निसाक्षी' में नजर आने वाली हैं। इसकी जानकारी उन्होनें ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। अग्निसाक्षी' की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। इसमें अक्षरा सिंह के साथ प्रदीप पांडेय चिंटू लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में तनुश्री चटर्जी भी अहम किरदार में हैं।
अक्षरा सिंह के अपने सोशल मीडिया हैंडल पर चिंटू और राजकुमार पांडेय के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, एक नई कहानी, जोश और ऊर्जा के साथ। एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर हुई बातचीत के दौरान अक्षरा ने बताया कि मुझे राजकुमार जी के साथ काम करना पसंद है। वो दर्शकों की नब्ज को समझते हैं और उसी हिसाब से फिल्में बनाते हैं।
डायरेक्टर राजकुमार आर पांडेय ने फिल्म की बात करते हुए कहा कि 'अग्निसाक्षी' एक कमर्शियल प्रोजेक्ट है। इसमें परिवार और समाज के बीच का दायरा भी नजर आएगा। अभी मैं इसकी शूटिंग पर फोकस कर रहा हूं। 'अग्निसाक्षी' को दर्शकों का प्यार मिले यही ख्वाहिश है। खास बात है कि फिल्म 'अग्निसाक्षी' की कहानी के लेखक, प्रड्यूसर और डायरेक्टर राजकुमार आर पांडेय हैं। इस फिल्म के गाने और म्यूजिक भी उन्होंने ही बनाए हैं।
जेम के लिये उन्ही फलों का चसन करना चाहिये जिसमें 1 प्रतिशत पेक्टिन होता है जैसे-सेब, पका आम, पाइन एप्पल, नाशपाती, प्लमजेम फ्रुट आदि। चीकु, केला, पपील, अंगुर, संतरा मौसंबी आदि में पेक्टिल कम होता है आज जानते है कटहल का जेम बनाने की विधि:
सामग्री- 1 किलो. पके कटहल का गूदा, 1 किलो. शक्कर, 7 ग्रा. साइट्रिक एसिड, 1 ग्रा. सोडियम बेंजोएट
विधि- कटहल के टुकड़ो को मिक्सी में पीस ले। थोडी देर गूदे को पकाकर शक्कर डालें। साइट्रिक एसिड डालकर दुसरे जेम की तरह पकायें। आंच से उतारकर सोडियम बेंजोएट डालें। बोतल में भरें। इसमें रंग व सुगंध नही डालते है।
गोवा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रसिद्ध स्पेनिश फिल्म निर्देशक कार्लोस सौरा को आज, 20 नवंबर, 2022 को गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 53वें संस्करण के भव्य उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
स्पैनिश निर्देशक को अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में उनके अपार योगदान के लिए एक उचित प्रशंसा के रूप में पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनकी बेटी अन्ना सौरा ने इफ्फी53 के उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता की ओर से पुरस्कार स्वीकार किया। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने पर अपना आभार व्यक्त करते हुए कार्लोस सौरा ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि वह समारोह में व्यक्तिगत रूप से नहीं आ सकते क्योंकि वह ब्रोंकाइटिस का इलाज करा रहे हैं। प्रशंसित फिल्म निर्माता ने उन्हें सम्मान देने के लिए महोत्सव के आयोजकों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और प्रेम व्यक्त किया।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता को पुरस्कार जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि श्री सौरा एक मास्टर हैं जिन्होंने फिल्म निर्माण की कला के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है और खुद को फिल्म निर्माण और फोटोग्राफी के क्षेत्र में महानतम लोगों में से एक के रूप में प्रतिष्ठित किया है।
नई दिल्ली (वीएनएस)। 53वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 20 नवंबर 2022 को गोवा में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। पणजी में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी इन्डोर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। एशिया के सर्वाधिक पुराने फिल्म महोत्सव इफ्फी की शुरूआत में आस्ट्रिया के निदेशक डैटर बर्नर की फिल्म अल्मा और ऑस्कर दिखायी गयी। अभिनेता चिरंजीवी को इंडियन फिल्म पर्सनाल्टी ऑफ द ईयर 2022 चुना गया। अभिनेता चिरंजीवी ने लगभग चार दशक के अपने करियर में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उद्घाटन समारोह में कहा कि फिल्म महोत्सव दुनियाभर के फिल्म निर्माता और निर्देशकों को एक मंच प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत फिल्म निर्माण और तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक केन्द्र बनेगा। फिल्म जगत से अजय देवगन, परेश रावल, मनोज वाजपेई, सुनील शेट्टी, मृणाल ठाकुर, वरूण धवन, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे।
गोवा के राज्यपाल पी. एस श्रीधरन, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केन्द्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरूगन इस अवसर पर मौजूद थे। आजादी का अमृत महोत्सव समारोह को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का विषय था- पिछले 100 वर्षों में भारतीय सिनेमा का विकास। नौ दिन के महोत्सव में 79 देशों की 280 फिल्में दिखाई जायेंगी। भारतीय पैनोरमा खंड में 25 फीचर और 20 गैर फीचर फिल्में दिखाई जायेंगी। अन्तरराष्ट्रीय कार्यक्रम के खंड में 183 फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा।
जेम के लिये उन्ही फलों का चसन करना चाहिये जिसमें 1 प्रतिशत पेक्टिन होता है जैसे-सेब, पका आम, पाइन एप्पल, नाशपाती, प्लमजेम फ्रुट आदि। चीकु, केला, पपील, अंगुर, संतरा मौसंबी आदि में पेक्टिल कम होता है आज जानते है आलू बुखारा का जेम बनाने की विधि:
और भी देखें : मेंगो जेम
सामग्री- 1 किलो. आलू बुखारा, 1 िकलो. शक्कर, 2-5 ग्रा. साइट्रिक एसिड, 1 ग्रा. सोडियम बेंजोएट
और भी देखें : अमरूद जेली
विधि- आलू बुखारा के टुकड़ो को मिक्सी में पीस ले। थोडी देर गूदे को पकाकर शक्कर डालें। साइट्रिक एसिड डालकर दुसरे जेम की तरह पकायें। आंच से उतारकर सोडियम बेंजोएट डालें। बोतल में भरें। इसमें रंग व सुगंध नही डालते है।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। करीब सात साल बाद सिनेमाघरों में विजय सालगांवकर का केस रीओपन हो गया है। अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे चुकी है। दर्शक, इस केस से जुड़ी हर कड़ी को बड़ी ही दिलचस्पी के साथ देख रहे हैं। यही कारण है कि अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जी हां, अजय देवगन स्टारर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह फिल्म दृश्यम पार्ट 1 से बेहतर प्रदर्शन कर पाने में कामयाब हुई है? आइए जानते हैं...
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पहले ही दिन 15.38 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। यानी 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन अपनी लागत का 30.76 फीसदी कमा लिया है। इतना ही नहीं यह साल 2022 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है। इस फिल्म ने 'राम सेतु', 'भूल भुलैया 2' समेत आठ फिल्मों को पछाड़ दिया है।
दृश्यम के पहले पार्ट ने ओपनिंग डे पर कमाए थे इतने करोड़
वहीं, फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो 'दृश्यम 1' ने 5.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। यानी 38 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन अपनी लागत का 15.39 फीसदी कमाया था। इससे स्पष्ट होता है कि दृश्यम के दूसरे पार्ट ने पहले पोर्ट के मुकाबले डबल कमाई की है। अब सबकी निगाहें फिल्म के वीकएंड कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। बता दें कि 'दृश्यम 1' ने पहले वीकएंड पर 23.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में अभिनय करेंगे। पंकज ने एक बयान में कहा, इस तरह के एक मानवीय राजनेता को पर्दे पर चित्रित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। वह सिर्फ एक राजनेता ही नहीं थे, बल्कि उससे कहीं अधिक, वह एक उत्कृष्ट लेखक और एक प्रसिद्ध कवि थे। उनकी जगह पर होना और कुछ नहीं बल्कि एक अनुभव है, मेरे जैसे अभिनेता के लिए विशेषाधिकार। निर्माताओं द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, फिल्म को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि जाधव द्वारा निर्देशित किया जाएगा, जो मराठी फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध निर्देशकों में से एक हैं और उत्कर्ष नैथानी द्वारा लिखित हैं।
मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए-अटल भारत के एक नेता और सह-संस्थापकों में से एक और भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि जाधव ने कहा, मेरे लिए एक निर्देशक के रूप में, मैं अटलजी की तुलना में किसी भी बेहतर कहानी के लिए नहीं कह सकता था। इसके शीर्ष पर, पंकज त्रिपाठी जैसे एक अनुकरणीय अभिनेता को अटलजी की कहानी और स्क्रीन पर लाने के लिए निमार्ताओं का समर्थन। मुझे उम्मीद है कि मैं अटल के साथ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर सकता हूं।
निर्माता विनोद भानुशाली ने साझा किया, जब से हमने फिल्म पर चर्चा शुरू की थी, तब से हम सभी ने सर्वसम्मति से पंकज त्रिपाठी को अटलजी की भूमिका निभाने की कल्पना की थी। हम भारत के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक की भूमिका निभाकर खुश हैं। निर्माता संदीप सिंह ने कहा, भारत जल्द ही अटल जी और उनकी राजनीतिक विचारधाराओं के जीवन का जश्न मनाने जा रहा है। कहानी को जीवंत करने के लिए हमारे पास पंकज जी और रवि जी की एक शक्तिशाली जोड़ी है। हमारा लक्ष्य इस फिल्म को क्रिसमस 2023 पर रिलीज करना है, जो भारत राणा अटल बिहारी वाजपेयी जी की 99वीं जयंती भी है।
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लेजेंड स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत अटल विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली द्वारा 70एमएम टॉकीज के सहयोग से निर्मित और जीशान अहमद और शिव शर्मा द्वारा सह-निर्मित है।a
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आमिर खान की बेटी ईरा खान ने आज मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ सगाई कर ली। हाथ में हाथ डाले चलने के दौरान वह लाल स्वीटहार्ट गाउन में मीडिया के सामने आईं। बेटी ईरा की सगाई में पापा आमिर खान बेहद सादे अंदाज में कुर्ता पजामा में नजर आए। वहीं आमिर खान के भतीजे इमरान खान और चचेरे भाई मंसूर खान भी साथ दिखाई दिए। आमिर की पूर्व पत्नियां, रीना दत्ता और किरण राव भी उनकी मां ज़ीनत हुसैन के साथ देखी गईं।
आमिर खान ने अपने सिल्वर फॉक्स लुक में मैचिंग धोती के साथ बेज रंग का कुर्ता पहना था। उन्होंने चचेरे भाई मंसूर खान के चारों ओर अपनी बाहों के साथ पैपराज़ी के लिए ख़ुशी से पोज़ दिया। अभिनेता इमरान खान, जो अब फिल्मों में नजर नहीं आते हैं, वे भी शादी में शरीक होने पहुंचे।
इरा खान आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी, फिल्म निर्माता रीना दत्ता की बेटी हैं। उनका एक भाई जुनैद खान भी है। ईरा दो साल से नूपुर को डेट कर रही हैं। वह उनके फिटनेस ट्रेनर थे।
सितंबर में, नूपुर को एक एथलेटिक इवेंट में उनके बॉयफ्रेंड ने रिंग के साथ प्रपोज करने के लिए एक घुटने पर बैठ गए थे
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सदाबहार अभिनेत्री तबस्सुम का निधन हो गया है। वह बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस और सेलिब्रिटी टॉक शो होस्ट के तौर पर काफी फेमस हुई थी। वह 78 वर्ष की थी। उनके बेटे होशान गोविल ने निधन की पुष्टि की है। उनके निधन से पूरे परिवार और उनके फैंस को सदमा लगा है।
तबस्सुम के निधन की पुष्टि बेटे होशान गोविल ने की है। होशान गोविल ने कहा, 'मां का बीती रात 8:40 पर निधन हो गया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। वह अस्पताल में भर्ती थी लेकिन वह नहीं बच पाई। वह बहुत स्वस्थ थी। हमने अपने शो के लिए 10 दिन पहले ही शूट किया है और हम अगले सप्ताह दोबारा शूट करने वाले थे। इस बीच यह घटना घट गई।' शनिवार को उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
1947 में बतौर चाइल्ड एक्टर काम करना शुरू किया था
गौरतलब है कि तबस्सुम ने 1947 में बतौर चाइल्ड एक्टर काम करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन पर आने वाले सेलिब्रिटी टॉक शो फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन को होस्ट किया। इस शो को वह 1972 से लेकर 1993 तक होस्ट करती रही। तबस्सुम ने अपना फिल्मी डेब्यू बतौर चाइल्ड एक्टर नरगिस के साथ किया था। इसके बाद वह मेरा सुहाग, मझदार और बड़ी बहन जैसी फिल्मों में नजर आई। उनकी आखिरी फिल्म अपीयरेंस 1990 में आई फिल्म स्वर्ग में थी।
तबस्सुम को पिछले वर्ष कोरोना हो गया था
तबस्सुम को पिछले वर्ष कोरोना हो गया था। हालांकि वह इससे ठीक हो गई थी। वह 10 दिन अस्पताल में भी थी। तब उनके निधन की अफवाह भी उड़ी थी। जिसका उनके बेटे ने खंडन करते हुए कहा था कि वह ठीक है। तब बेटे ने वक्तव्य जारी करते हुए कहा था, 'जो लोग मेरी मां के निधन की झूठी खबर फैला रहे हैं, मुझे उनसे नफरत हो रही है। उन्हें अल्जाइमर की खबर भी गलत है। उन्हें कोई दिल का दौरा नहीं पड़ा है और ना ही उन्हें डायबिटीज है।' तबस्सुम का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अयोध्यानाथ सचदेव था व उनकी माता का नाम असगरी बेगम था। तबस्सुम का विवाह रामायण में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल के भाई विजय गोविल से हुआ था।
जेम के लिये उन्ही फलों का चयन करना चाहिये जिसमें 1 प्रतिशत पेक्टिन होता है जैसे-सेब, पका आम, पाइन एप्पल, नाशपाती, प्लमजेम फ्रुट आदि। चीकु, केला, पपील, अंगुर, संतरा मौसंबी आदि में पेक्टिल कम होता है आज जानते है मेंगो
जेम बनाने की विधि:
सामग्री- 1 किलो. तोतापरी या बैगनफली आम के टुकड़े , 1 किलों. शक्कर, 10 ग्रा. साइट्रिक एसिड, 10 ग्रा. सोडियम बेंजोएट
विधि-आम का पल्प निकालकर उबालें शक्कर डालकर उबालें, साइट्रिक एसिड डालकर उबालें, प्लेट टेस्ट व स्पून टेस्ट हो जाने पर बेंजोएट मिलाकर बोतल में भर लें। इसमें रंग व सुगंध का इस्तेमाल न करें। पल्प के लिये पके आम को छीलकर टुकड़े
करें व मिक्सी में चर्न कर पल्प तैयार कर लें।
सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। सर्दी में लोग अक्सर ठंडे पाने से नहाने से कतराते हैं। ऐसे में वे नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के दौरान भले ही आनंद आता हो लेकिन यह आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है। रिसर्च के अनुसार, गर्म पानी का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक ही होना चाहिए। इससे ज्यादा गर्म पानी से नहाने पर कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चूंकी हमें पानी के तापमान का सही अंदाजा नहीं होता है इसलिए गर्म पानी से नहाने पर नुकसान हो सकता है।
स्किन हो सकती है डैमेज
गर्म पानी के कारण त्वचा की नमी (मॉइश्चर) कम हो जाता है, इससे त्वचा अपनी दमक खो देती है। साथ ही गर्म पानी आपकी त्वचा को डैमेज कर सकता है। रोजाना गर्म पानी से नहाने से आपकी त्वचा में रैशेज, एग्जिमा, पिंपल्स या इचिंग जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
त्वचा के छिद्रों का बढ़ना
एक्सपर्ट्स के अनुसार अधिक गर्म पानी से नहाने से त्वचा के छिद्र काफी बड़े हो सकते हैं। ऐसा होने से आपकी त्वचा के अंदर धूल मिट्टी आसानी से अंदर जाकर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। गर्म पानी स्किन से इसकी नमी सोख लेता है, इससे स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
झुर्रियों की समस्या
गर्म पानी के कारण स्किन के टिशूज को हनी पहुंचता है और ये डैमेज होने लगते हैं जिसके कारण त्वचा पर समय से पहले झुर्रियां आ सकती हैं।
रुखे बाल और डैंड्रफ
गर्म पानी से बाल रुखे हो जाते हैं जिससे इनका झड़ना शुरू हो जाता है। गर्म पानी से बालों का मॉइश्चर कम हो जाता है जिससे बाल रफ और ड्राइ हो सकते हैं। ज्यादा गर्म पानी से सिर धोया जाए तो यह स्कैल्प को ड्राई करता है, ऐसे में डैंड्रफ बढ़ जाते हैं।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने की बहुत कोशिश करती हैं। विक्की और कैटरीना की शादी को एक साल होने वाला है। कैट कौशल फैमिली के रंग में पूरी तरह रंग चुकी हैं। उन्हें अपने ससुरालवालों से काफी दुलार भी मिलता है। वहीं, उनके देवर सनी कौशल से भी उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। हाल ही में, सनी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी और कैटरीना के बीच की बॉन्डिंग पर खुलकर बात की है।
एक इंटरव्यू में सनी ने अपनी भाभी कैटरीना कैफ के बारे में बात करते हुए कहा, ''भाभी बहुत धार्मिक इंसान हैं। उन्हें स्पिरिचुऐलिटी की बातें करना पसंद है और मुझे भी। मैंने जब भाभी से इन बातों पर बात करनी शुरू की, तो मेरा नजरिया काफी बदल गया।''
इसी के साथ सनी बताते हैं कि वह उनसे हंसी-मजाक करना भी पसंद करते हैं। सनी ने कहा, ''भाई भाभी के काम की तारीफ करते हैं और ज्यादातर 'सुपर्ब' कहते हैं। हम तीनों साथ में बहुत हंसी-मजाक करते हैं। हम दोस्त की तरह हैं।''
इससे पहले, एक खास बातचीत में सनी कौशल ने कौशल परिवार में कैटरीना का स्वागत करने को लेकर अपनी खुशी साझा की थी। उन्होंने अपनी भाभी की प्रशंसा करते हुए कहा था, ''वह हमारे जीवन में एक 'सकारात्मक ऊर्जा' लेकर आई हैं। वह जब हमारे साथ होती हैं, तो एक्टिंग की बात नहीं करती हैं। यह बहुत अच्छा है। वह इतनी अच्छी और सकारात्मक व्यक्ति हैं। परिवार में एक नए सदस्य का होना बहुत अच्छा अहसास है।"
जेम के लिये उन्ही फलों का सेवन करना चाहिये जिसमें 1 प्रतिशत पेक्टिन होता है जैसे-सेब, पका आम, पाइन एप्पल,
नाशपाती, प्लमजेम फ्रुट आदि। चीकु, केला, पपील, अंगुर, संतरा मौसंबी आदि में पेक्टिल कम होता है आज जानते है सेब का
जेम बनाने की विधि:
सामग्री-1 किलो. सेब, 1 किलो. शक्कर, 5 मिग्रा. साइट्रिक एसिड, 1 ग्रा. सोडियम बेंजोएट,
2 मिलि. पाइनएपल एसेंस, 5 मिलि. आरेंज रंग, 250 मिलि. पानी,
विधि- सेब धोकर काटें। सब फ छीलकर काटें 500मिली. पानी डालकर कुकर में 3 सीटी आने तक पकायें। मिक्सी में क्रश करें।
आवश्यकता हो तो छानें। थोडी-थोडी शक्कर मिलाकर पकाते जायें पूरी शक्कर डल जाने पर साइट्रिक एसिड डालकर पकायें।
प्लेट या स्पून टेस्ट करें। पक जाने पर एसेंस कलर सोडियम बेंजोएट डालकर चलायें। लकड़ी के पाटे पर रखकर चौड़ी मुंह की
बोतल में भर लें। ठण्डा हो जाने पर पिघली मोम से सील कर दें
सावधानियाँ-1. सेब छीलें नही इसके छिलके के नीचे ही पेक्टिन होता है।
आज के दौर में हम छोटी से छोटी चीज को बेहद काम समय के बाद ही भूल जाते हैं। कुछ समय तक ही हमें याद रहेगा लेकिन बाद में हम सब भूल जाते हैं। एक अच्छी याददाश्त आपको एक अलग पहचान देती है, जल्दी किसी चीज को भूल जाना हमारे लिए मुसीबत बन सकता है। हमारे व्यक्तित्व पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। आपके इसी गुण के कारण लोग आपको याद और पसंद करते हैं। आप हमेशा सक्रिय रहते हैं।
वहीं जिनकी याददाश्त कमजोर होती है वे इसे तेज करने के लिए काफी कुछ करते हैं। कई ऐसी आदतें हैं जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में अपनाकर याददाश्त बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये आदतें...
स्वस्थ भोजन
अगर आप हमेशा स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं तो स्वस्थ भोजन करना बहुत जरूरी है, तभी दिमाग तेज होगा। तेज दिमाग के लिए आपको एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 से भरपूर फल और सब्जियां खानी चाहिए।
अच्छी नींद जरूरी है
हर रात अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी है। कई शोधों में यह पाया गया है कि हर रात 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे दिमाग शांत होता है और तनाव दूर रहता है। जिससे चीजों को याद रखने में आसानी होती है।
जोश
आपका जुनून आपके दिमाग को तेज बनाता है। जब हम किसी काम को लगन के साथ करते हैं तो हम अपनी सारी ऊर्जा और समय उसमें लगा देते हैं। इससे दिमाग को ऊर्जा मिलती है और दिमाग तेज होता है।
शराब को ना कहें
शराब के सेवन से दिमाग ठीक से काम नहीं करता है। ज्यादा शराब पीने से दिमाग की कोशिकाएं मर जाती हैं। इससे याददाश्त पर काफी असर पड़ता है और वह धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है।
तनाव
ज्यादा तनाव लेना दिमाग की सेहत के लिए खतरनाक है। किसी भी काम को ठंडे रहकर करने की कोशिश करें, शुरुआत में थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन धीरे-धीरे करना अच्छा रहेगा।
योग
योग दिमाग को तेज करता है और तेज तरीके से चलता है। योग का मानसिक स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। याददाश्त तेज करने के लिए हमें रोजाना योग करना चाहिए। इससे तनाव भी दूर रहता है।
फास्ट फूड
जंक, फास्ट या प्रोसेस्ड फूड खाने से याददाश्त पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। फास्ट फूड सीमित मात्रा में खाएं।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
