'अगले साल ऑस्कर में जानी चाहिए...' कंगना रनौत को बेहद पसंद आई 'कांतारा', बोली ये बात
सॉस सामान्यत: सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला संगृहीत पदार्थ हैं। बच्चों के लिये कम मसालेदार व बड़ो के लिये तीखे चटपटे दोनों ही प्रकार के स्वाद का आनंद लिया जा सकता हैं। तो आए आज इमली सॉस के बारे में जाने :
सामग्री
1 किलो. बीज रहित इमली, 2 किलो. शक्कर, 30 ग्रा. लाल मिर्च, 30 ग्रा. भुना पिसा जीरा, 40 ग्रा. नमक, 70 ग्रा. काला नमक, 10 ग्रा. सोंठ पावउर, 20 ग्रा. सौंफ पावउर, 3 ग्रा. सोडियम, 15 से 20 मिलीग्राम एसिटिक एसिड,
विधि
इमली 1 लीटर पानी में भीगायें 10-20 धंटे बाद मिक्सी में क्रश कर बडे छेद की छलनी से छाने। इसमें चीनी, नमक, काला नमक, मिर्च पाउवर, सोंठ, सौंफ, जीरा पकायें। जब रिंग टेस्ट व प्लेट टेस्ट आ जाये तो आँच से उतारकर सोडियम बेंजोएट डाल मिलायें। एसिटिक एसिड डालकर अच्छे से मिलाकर गर्म सॉस बोतलों में भरकर लगा दें।
रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टॉलीवुड की तर्ज पर बनी पहली छतीसगढ़ी फिल्म प्रेम युद्ध जिसने छत्तीसगढ़ पर तहलका मचाया। फिल्म के कलाकारों की बहुत वाहवाही हुई और दर्शकों ने उसे खूब सराहा। इसी फिल्म के कलाकारों ने बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार, जो अपने पूरी टीम के साथ रायगढ़ में नेशनल अवार्ड विनिंग साउथ फिल्म का रिमेक की शूटिंग के लिए आए उनके साथ जूनियर आर्टिस्ट के रूप में काम किया। स्थानीय कलाकार, लोक गायक, अभिनेता सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की टीम ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म में काम किया, जिसमें प्रेम युद्ध के विकास सिंह (छत्तीसगढ़ का धनुष) गगन कातोरे केतन सिंह गहलोत ने भी अपने अभिनय का जादू चलाया है। अभिनेता अक्षय कुमार ने सभी कलाकारों का अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी। विकास सिंह ने कहा कि अक्षय कुमार का कला नगरी रायगढ़ में फिल्म शूटिंग के लिए आना निश्चित गौरव का विषय है और उनके साथ काम करने का अवसर मिलना और टीम का हिस्सा बनना हमारे लिए सौभाग्य की बात है और यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
सॉस सामान्यत: सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला संगृहीत पदार्थ हैं। बच्चों के लिये कम मसालेदार व बड़ो के लिये तीखे चटपटे दोनों ही प्रकार के स्वाद का आनंद लिया जा सकता हैं। तो आए आज टोमटो गार्लिस सॉस के बारे में जाने :
सामग्री
10 किलो. टमाटर के स्लाइस, 250 ग्रा. प्याज, 100 ग्रा. लहसुन, 100 ग्रा. अदरक, 1किलो. शक्कर, 150 ग्रा. नमक, 50 ग्रा. सूखी लाल मिर्च पावडर, 50 ग्रा. गर्म मसाला, 30 ग्रा. जीरा, 3 ग्रा. सोडियम बेंजोएट, 30 ग्रा. एसिटिक एसिड, सारी चीजें एक साथ उबाल कर पल्प बनायें,
विधि
टमाटर के स्लाइस, लहसुन अदरक व प्याज का पेस्ट एंव सूखी लाल मिर्च मिलाकर,कुकर या गंज में रखें। मसाले की पोटली बनाकर डालें व अच्छी तरह उबालें। बाकी विधि सॉस जैसी अपनायें।
रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बालीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार की फिल्म की रायगढ़ में हो रही शूटिंग का कल पैकप हो गया। तीन दिनों तक चली शूटिंग में रायगढ़ के 40 लोगों ने उनके साथ एयर क्राप्ट में आग लगने का सीन शूट किया। जिसमें अग्रसेन जंयती की सुपर फेमली के आशीष अग्रवाल व दिप्ती अग्रवाल ने अक्षय के साथ आग से नेता को बचा कर कार में सवार करने का शूट आउट किया। इसके अलावा योगेश मित्तल दीपक आचार्या ने भी एयर सर्विस के यात्री की भूमिका की। जब इस क्राप्ट में आग लगती है तो नेता के बाद हवाई जहाज से सबसे पहले उतरने वाले यात्री गणेश मित्तल थे। अक्षय कुमार के साथ अभिनय करने का सौभाग्य स्पीड न्यूज के सिटी रिपोर्टर दिपेश अग्रवाल व दिपा अग्रवाल को भी मिला। आग लगने का हल्ला मचने से यात्रियों में मचे हड़कप के बीच जब अक्षय भागते हुए पायलेट केबिन की ओर जाते हैं तो वे दिपेश के कंधे पर हाथ रख कर उसे सीट में बैठने को कहते हैं और दीपा भी अन्य यात्रियों की तरह घबराने की एक्टिंग करती हैं। इस पंद्रह मिनट के रोल के लिये इन सभी को 15 अक्टूबर को जिंदल एयर स्ट्रीप पर बुलाया गया था। जहां फिल्म की प्रोड्यूसर सुधा कोगरे व अभिमन्यु कपूर ने उनका ओडिसन लिया और सलेक्टेड लोगों को दूसरे दिन शूटिंग के लिये बुलाया गया। जहां उन्होनें अक्षय के साथ सीन शूट किया। अब फिल्म की एडिटिंग के बाद इसमें से क्या दिखेगा और क्या कटेगा यह तो फिल्म के रिलीज के बाद पता चलेगा। शूटिंग के दौरान इन सभी के मोबाईल जप्त कर लिये गये थे, ताकि कोई भी किसी प्रकार की फोटो न ले सकें। फिल्म के डायरेक्टर अभिमन्यु कपूर ने बताया कि शूटिंग के लिये 40 लोगों की फिल्म युनिट रायगढ़ आयी है, जो होटल श्रेष्ठा में रुकी है। अक्षय व सुधा कोगरे जिंदल गेस्ट हाउस में हैं। सहायक डायरेक्टर नरे, डायरेक्टर आफ फोटोग्राफी निकेत भूमि, आर्ट डायरेक्टर अशोक, लाइन प्रोडयूसर संतोष सिंह, अक्षय के शैफ व स्टंट मैन शामिल हैं। दूसरे दिन 16 अक्टुबर की रात सुपर फैमली की नन्ही सेलेब्रेटी अपूर्वा गोयल के गाने को शूट किया। लेकिन यह फिल्म का भाग नहीं होगा। यह वीडियो वे टेलेंट शो वालों को दिखायेगें। विदित है कि यह 7 साल की बच्ची अपनी एक्टिविटी को लेकर हर समय चर्चा में रहती है। योगेश मितल भी दस साल तक मुम्बई में कोरियोग्राफर का काम कर चुके हैं। उनका कई फिल्मी लोगो से कांटेक्ट है, जो तामिल फिल्म सोररई पोटरू के रिमेक में भी अहम रहा।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ मिर्जापुर निवासी सुजीत कुमार सिंह की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस याचिका में सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज, सिनेमा या अन्य कार्यक्रमों के लिए ‘प्री-स्क्रीनिंग’ समिति बनाये जाने का अनुरोध किया गया है। पीठ ने याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने का निर्देश देते हुए कहा कि ओटीटी उपग्रह प्रसारण अन्य देशों से होता है, भले ही दर्शक यहां हों। प्रदर्शन के बाद निवारण तंत्र अलग है। कोर्ट इस पर भी अश्चर्य जताया कि आखिर किसी वेब सीरीज के लिए ‘प्री-स्क्रीनिंग’ समिति कैसे हो सकती है।
न्यायालय ने कहा कि यह हमेशा महसूस किया गया है कि ‘प्री-सेंसरशिप’ अनुमति योग्य नहीं है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने यह आश्चर्य भी जताया कि सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब श्रृंखलाएं, सिनेमा या अन्य कार्यक्रमों के लिए कोई ‘प्री-स्क्रीनिंग’ समिति कैसे हो सकती है। पीठ ने कहा, ‘‘वेब श्रृंखला के लिए कोई प्री-स्क्रीनिंग समिति कैसे हो सकती है? एक विशेष कानून है। अगर मौजूदा कानून ओटीटी पर भी लागू होगा, तो कई सवाल उठेंगे, क्योंकि प्रसारण दूसरे देशों से होता है।’’
आपको बता दें कि लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दो सीजन की शानदार सफलता के बाद इसके तीसरे सीजन निर्माण चल रहा है। इस वेबसीरीज को रितेश सिदवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। प्राइम वीडयो की इस सीरीज का पहला साल 2018 में प्रीमियर हुआ था। दूसरा सीजन साल 2020 में आया था। इसके रीलीज हुए दोनों सीजन को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब दर्शकों को तीसरे सीजन का इंतजार है। बता दें कि सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा, राजेश थैलांग अहम किरदार में हैं।
इंदौर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि वैशाली ठक्कर की आत्महत्या का मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कालोनी का है। कई साल से इंदौर में रह रहीं टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर ने अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। ठक्कर स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से करियर की शुरुआत की थीं। इस सीरियल में संजना का किरदार निभाया था, जिससे वह बहुत फेमस हो गई थीं। अभी तक की जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है।
बताते चलें, वैशाली ठक्कर टीवी के उन सितारों में से एक थीं, जो कि सुशांत सिंह राजपूत को अच्छे से जानती थीं। सुशांत की मौत के बाद वैशाली ठक्कर ने भी आवाज उठाई थी। वैशाली ने सुशांत की मौत को मर्डर करार दिया था। वैशाली ने दावा किया था कि रिया चक्रवर्ती की वजह से ही सुशांत की मौत हुई है। हालांकि, वैशाली ठक्कर उस समय ये नहीं जानती थीं कि वो भी सुशांत की तरह इतना भयावह कदम उठाने वाली हैं। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि वैशाली ठक्कर अब इस दुनिया में नहीं हैं।
वैशाली को मिल चुका है गोल्डन पेटल अवार्ड्स...
वैशाली ठक्कर ने अपनी करियर की शुरुआत एंकरिंग से की थी। साल 2015 में उन्हें स्टार प्लस का शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में संजना का किरदार निभाने का मौका मिला था। उन्होंने इस टेलीविजन शो से खूब प्रसिद्धि हासिल की थी। इस शो के बाद वह 'ये वादा रहा', 'ये है आशिकी', 'ससुराल सिमर का', 'सुपर सिस्टर', 'लाल इश्क और विष' और 'अमृत' में नजर आईं। वैशाली का सबसे पॉपुलर किरदार 'ससुराल सिमर का' का अंजलि भारद्वाज का था, जिसके लिए उन्होंने गोल्डन पेटल अवार्ड्स के बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल से सम्मानित भी किया जा चुका है।
साल 2019 में वैशाली टेलीविजन शो मनमोहिनी में नजर आ रही थीं, जिसमें वह मानसी का किरदार निभाई थीं। टेलीविजन के अलावा वैशाली ने फिल्मों में भी काम किया है। वैशाली मूल रूप से उज्जैन के महिदपुर की रहने वाली हैं। यह कोई फिल्मी कलाकारों का इस तरीके से आत्महत्या करना कोई पहला मामला नहीं है। इसस पहले भी कई कलाकारों ने किसी न किसी वजह से अपनी जिंदगी की जंग हार चुके हैं। अब देखना होगा पुलिस जांच में क्या हकीकत सामने आती है।
पिछले साल अप्रैल के महीने में वैशाली ने सगाई की थी। एक्ट्रेस ने अपनी रोका सेरेमनी का वीडियो शेयर करके फैंस को गुड न्यूज दी थी। एक्ट्रेस की सगाई परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई थी। हालांकि, सगाई के एक महीने बाद ही वैशाली ने अपनी सगाई तोड़ दी थी और कहा था कि वो अब अपने मंगेतर से शादी नहीं करेंगी। शादी कैंसिल करने के बाद वैशाली ने अपने रोका सेरेमनी का वीडियो भी सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दिया था। वैशाली ने सुसाइड क्यों की, ये सवाल हर किसी के मन है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर वैशाली के आत्महत्या करने की वजह क्या है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही कोई सुराग सामने आएगा।
रिंकू रज़ा एवं लवली अहमद,संजय जैन और शमशीर सिवानी ने निभाई है इसमें महती भूमिका
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। के डी फिल्म निर्माता हेमनाथ खोब्रागडे द्वारा निर्मित एवं लेखक राजा खान द्वारा निर्देशित छत्तीसगढ़ी फिल्म घरौंदा का पोस्टर विमोचन शनिवार 15 अक्टूबर को सुंदरनगर के बैस भवन में मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन, विधायक प्रतिनिधि इकराम अहमद और ठेलकडीह के थानाप्रभारी कोमल नेताम एवं छॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म डिस्ट्रीब्यूअर लक्की रंगशाही ने किया। इस अवसर पर डायरेक्टर राजा खान, फिल्म कीनायिका लवली अहमद मुंबई के अलावा फिल्म के हिरो रिंकू राजा, लालजी कोर्राम,मनीषा खोब्रागड़े, संजय जैन, शमशीर सिवानी, अमृता, अनिता यादव,डीओपी राहुल वर्मा, एक्ट्रेस स्वीटी, सोनू साहू, रानू वर्मा के साथ ही छॉलीवुड के प्रसिद्ध प्रोडयूसर अशोक तिवारी, निर्देशक सलीम खान, याकूब खान, प्रसिद्ध एक्टर विक्रम राज, सन्नो खान के साथ ही छॉलीवुड के वरिष्ठ पीआरओ दिलीपनाम पल्लीवार सहित छॉलीवुड के कई नामचीन व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि इस फिल्म का मुहुर्त छॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक सतीश जैन ने िकिया था। फिल्म के निर्माता हेमनाथ खोब्रागड़े ने बताया कि यह फिल्म शुद्ध पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है जिसकी कहानी एकदम अलग हटकर है। इस फिल्म में नायक की भूमिका एलबम किंग रिंकू राजा और लालजी कोर्राम है तो नायिका की भूमिका कई सुप्रसिद्ध बंगला छत्तीसगढी, एवं उडिय़ा फिल्मों में अपने अभिनय का जोहर दिखा चुकी हिरोईन लवली अहमद है। फिल्म में छॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार डॉ. अजय सहाय, एवं छॉलीवुड की निरूपा राय कही जाने वाली प्रसिद्ध एक्ट्रेस स्व.पुष्पांजलि शर्मा ,मनीषा खोब्रागड़े, संजय जैन, अनिता यादव ने फि़ल्म में बेहतरीन भूमिका निभाई है ! छत्तीसगढी एवं भोजपूरी फिल्मों के प्रसिद्ध एक्टर शमशीर सिवानी और अमृता ने जबर्दस्त कमेडी फि़ल्म में दिखाई देगी। संगीतकार मनोज दीवान, गीतकार धनराज साहू, सियाराम विश्वकर्मा ने मिलकर गाने कर्णप्रिय बनाये है। डांस मास्टर चंदनदीप, राम यादव, सोनू जगत के सयुक्त प्रयसो से बेहतरीन गानो का फिल्मांकन किया गया है फिल्म के सभी दृश्यों को अपने कैमरे में कैद करने का काम प्रसिद्ध डीओपी राहुल वर्मा ने किया है। वहीं प्रोडक्शन कंट्रोलर संतोष नारायण गुप्ता, सूरज वर्मा और सोनू है। फि़ल्म आगामी 16.दिसंबर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शित की जावेगी ।
सॉस सामान्यत: सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला संगृहीत पदार्थ हैं। बच्चों के लिये कम मसालेदार व बड़ो के लिये तीखे चटपटे दोनों ही प्रकार के स्वाद का आनंद लिया जा सकता हैं। तो आए आज क्विक टोमटो सॉस के बारे में जाने :
सामग्री
1 कप बारीक कटे टमाटर, 4-5 फांक लहसुन बारीक कटा, 2 इंच अदरक किसा हुआ,
1/4 चम्मच गरम मसाला, 1 चुटकी काली मिर्च पावडर, 1 चुटकी लाल मिर्च पावडर,
1/2 टी स्पून नमक, 1 टेबल स्पून शक्कर, 2 टी स्पून कार्नफ्लोर
विधि
1. टमाटर, लहसुन, अदरक, काली मिर्च, गरम मसाला, लालमिर्च, मिलाकर एक कांच के बाऊल में डाले।
2. तीन मिनट माइक्रोवेव करें।
3. थोड़ा ठण्डा कर मिक्सी में पीस कर छान लें।
4. नमक, शक्कर, गरम मसाला, और 1 चम्मच पानी में कार्नफ्लोर घोलकर डालें।
5. अच्छी तरह चलाकर 1 मिनट 100% पर माइक्रोवेव करें। आधे मिनट बाद बीच में एक बार चला दें। दो-तीन दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। के डी फिल्म द्वारा निर्मित एवं प्रसिद्ध डायरेक्टर राजा खान द्वारा निर्देशित छत्तीसगढी फिल्म घरौंदा का शनिवार 15 अक्टूबर को पोस्टर रिलीज का कार्यक्रम बैस भवन, सुंदरनगर रायपुर में शाम 4 बजे रखा गया है। इसका विमोचन छॉलीवुड की प्रसिद्ध निर्माता निर्देशकों और कलाकारों की उपस्थिति में इस फिल्म के प्रोडयूसर, डायरेक्टर एवं सभी कलाकारों और टेक्निशियनों की मौजूदगी में मुख्य अतिथि विधायक सत्यनारायण शर्मा व कार्यक्रम के अध्यक्ष बीरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देंवागन करेंगे। इस अवसर पर जलमंत्री के विधायक प्रतिनिधि इकराम अहमद,खैरागढ के ठेलकाडीह थाना प्रभारी कोमल नेताम एवं फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर लक्की रंगशाही विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस फिल्म का मुहुर्त छॉलीवुड के संस्थापक निर्देशक सतीश जैन ने अप्रैल 2021 में किया था। फिल्म के निर्देशक राजा खान एवं निर्माता हेमनाथ खोब्रागड़े ने बताया कि यह फिल्म शुद्ध पारिवारिक और विशुद्ध मनोरंजक फिल्म है जिसकी कहानी एकदम अलग हटकर है। इस फिल्म में नायक की भूमिका एलबम किंग रिंकू राजा और लालजी कोर्राम है तो नायिका की भूमिका कई सुप्रसिद्ध छत्तीसगढी, बांग्ला एवं उडिय़ा फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हिरोईन लवली खान है। इसके अलावा इस फिल्म में छॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार डॉ. अजय सहाय, एवं छॉलीवुड की निरूपा राय कही जाने वाली प्रसिद्ध एक्ट्रेस स्व. पुष्पाजंलि शर्मा, मनीषा खोब्रागड़े, संजय जैन, अनिता यादव जहां महती भूमिका निभाई है वहीं इसमे छत्तीसगढी एवं भोजपूरी फिल्मों के प्रसिद्ध एक्टर शमशीर सिवानी और अमृता ने जबर्दस्त कमेडी की है। इस फिल्म के राईटर राजा खान है तो संगीतकार मनोज दीवान, गीतकार धनराज साहू, सियाराम विश्वकर्मा है। इसके डांस डायरेक्टर चंदनदीप, राम यादव, सोनू जगत है तो फिल्म के सभी दृश्यों को अपने कैमरे में कैद करने का काम प्रसिद्ध डीओपी राहुल वर्मा ने किया है। वहीं प्रोडक्शन कंट्रोलर संतोष नारायण गुप्ता,सूरज वर्मा और सोनू है।
रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फिल्म के जाने-माने कलाकार अक्षय कुमार इन दिनों की शूटिंग के लिए रायगढ़ पहुंच चुके हैं। जिंदल स्टील एयर पोर्ट पर पुलिस परिवार की ओर से सीएसपी के द्वारा किया गया स्वागत किया गया और उनकी सुरक्षा के लिए बड़े अधिकारियों को जिम्मा दिया गया।
बता दें साउथ की फ़िल्म सुराई पोटरू की हिन्दी रिमेक फ़िल्म बन रही है, जो रायगढ़ जिंदल एयर स्ट्रीप में होना है। वहीं एक्ट्रेस राधा मदान भी रायगढ़ पहुंची हैं। परेश रावल के आने की संभावना भी है। यहां 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक शूटिंग का परमिशन लिया गया है।
सॉस सामान्यत: सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला संगृहीत पदार्थ हैं। बच्चों के लिये कम मसालेदार व बड़ो के लिये तीखे चटपटे दोनों ही प्रकार के स्वाद का आनंद लिया जा सकता हैं। तो आए आज कस्टर्ड सॉस के बारे में जाने :
सामग्री -1 कप दूध, 5 टी स्पून शक्कर, 4 टी स्पून कस्टर्ड पावडर
विधि
दूध, कस्टर्ड पावडर व शक्कर को एक बड़े बाऊल मे अच्छी तरह मिक्स करें।
100 प्रतिशत पर 2 मिनट माइक्रोवेव करें।
अच्छी तरह चलायें।
फिर से 30 सेकेंड या गाढ़ा होने तक माइक्रोवेव करें। ठंडा कर उपयोग करें।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
