Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

जान लें नींबू पानी पीने का सही समय, वरना खराब हो जाएगी सेहत

 गर्मियों में हाइड्रेट रहने और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए सबसे पहले जो ड्रिंक पसंद की जाती है, वो है नींबू पानी। पानी में नींबू, चीनी और नमक का घोल भी गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने का काम करता है। नींबू पानी पीने से शरीर तरोताजा हो जाता है और दिमाग भी शांत रहता है। इसी तरह, यह गर्मी और उमस से होने वाली जलन से भी राहत दिलाता है। लेकिन अगर आप नींबू पानी को गलत समय पर पीते हैं, तो आपको ये सारे फायदे नहीं मिल पाएंगे।

नींबू पानी कब पीना चाहिए?

नींबू में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसी तरह, नींबू में एंटीऑक्सीडेंट और इलेक्ट्रोलाइट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जावान और स्वस्थ रखते हैं। इसीलिए गर्मियों में कमजोरी महसूस होने पर सबसे पहले नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं गर्मियों में नींबू पानी कब पीना चाहिए।

नींबू पानी पीने का सही समय क्या है:

वजन कम करने के लिए खाली पेट: वजन घटाने और बॉडी डिटॉक्स के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर अंदर से साफ होता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। जिससे वजन तेजी से घटता है।

लंच के बाद नींबू पानी: जिन लोगों को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या है, उन्हें लंच के बाद नींबू पानी पीना चाहिए। आप लंच के 30 मिनट बाद एक गिलास नींबू पानी पी सकते हैं।

वर्कआउट के बाद नींबू पानी: वर्कआउट करने के बाद आप शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के लेवल को संतुलित करने के लिए नींबू पानी पी सकते हैं। इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है और थकान कम होती है।

नींबू पानी कब नहीं पीना चाहिए?

अगर आप रात में नींबू पानी पीते हैं, तो यह आपके पाचन को खराब कर सकता है। इससे एसिडिटी, एलर्जिक रिएक्शन और बार-बार पेशाब आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, ऐसे में सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से एसिडिटी बढ़ने की संभावना होती है, खासकर अगर आपको पहले से ही एसिडिटी की समस्या है तो इस स्थिति में नींबू पानी न पिएं।

और भी

फिल्म राम-लीला ने मेरी ज़िंदगी बदल दी: अकांक्षा शर्मा

 अभिनेत्री अकांक्षा शर्मा का कहना है कि फिल्म रामलीला देखने के बाद उनकी जिंदगी बदल गयी।  केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित पीरियड फिल्मों में से एक है। अपनी हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ में, आकांक्षा ने एक जबरदस्त पहली झलक से दर्शकों को चौंका दिया है, जहां वह 'राजल' के किरदार में एक निडर और वीरांगना योद्धा के रूप में नजर आ रही हैं।

अकांक्षा ने बताया , मैं एक बहुत ही साधारण पृष्ठभूमि से आती हूं। मेरा फिल्मों से कोई नाता नहीं रहा है। मैं बारहवीं कक्षा में थी। बोर्ड की तैयारी कर रही थी, तभी मैंने राम-लीला देखी और वहीं से सब कुछ बदल गया। तभी मुझे एहसास हुआ कि मैं अभिनेत्री बनना चाहती हूं। मैंने कभी ये सपना देखा नहीं था, लेकिन उस फिल्म को देखकर मेरे अंदर कुछ जल उठा। और अब, मैं यहां हूं, अपनी डेब्यू फिल्म के साथ। मैं खुद को बहुत ही खुशकिस्मत और आभारी मानती हूं कि मुझे राजल जैसा किरदार निभाने का मौका मिला ,जिसकी लड़ाइयां सिर्फ मैदान में नहीं, बल्कि उसके भीतर भी थीं।

 

अकांक्षा अगली बार तेरा यार हूं मैं में नज़र आएंगी, जिसमें उनके साथ अमन इंद्र कुमार हैं। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप ज़वेरी कर रहे हैं। इसके अलावा वह मिलाप ज़वेरी की ही एक और अनटाइटल्ड एक्शन-कॉमेडी फिल्म में भी दिखेंगी।

 

 

और भी

रात में दही खाने के नुकसान

 क्या आपको भी यही लगता है कि दही खाने से सेहत पर सिर्फ पॉजिटिव असर पड़ता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। अगर आप गलत समय पर या फिर जरूरत से ज्यादा दही का सेवन करते हैं, तो आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर रात में दही को कंज्यूम करने से मना करते हैं। आइए इसके पीछे के कारणों के बारे में जानते हैं।

गला खराब हो सकता है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही की तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेद के मुताबिक रात में दही का सेवन करने से आपका गला खराब हो सकता है। सर्दी-खांसी की समस्या से बचने के लिए आपको रात में दही खाने से बचना चाहिए। रात में दही कंज्यूम करने की वजह से आपको बलगम की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

गट हेल्थ पर पड़ सकता है भारी

रात में दही खाने की वजह से आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। दरअसल, रात में दही को डाइजेस्ट करना मुश्किल होता है। अगर आप रात में फैट और प्रोटीन रिच दही खाते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा रात में दही खाने से आपकी बॉडी का मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो सकता है।

गौर करने वाली बात

अगर आप सेहत से जुड़ी इन समस्याओं की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको रात में दही को अपने डाइट प्लान का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। हेल्थ बेनिफिट्स के लिए दही को सुबह के समय या फिर दोपहर में कंज्यूम करना चाहिए। अगर दही को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम किया जाए, तो आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)


 

और भी

गर्मी में पेट की जलन दूर कर देगा ये मसाला

 गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याएं काफी परेशान करती हैं। जरा सा तेल मसालेदार खाना खाने से ही जलन, गैस और एसिडिटी होने लगती है। ऐसा लगता है कि खाने में सिर्फ ठंडी चीजों को ही शामिल करें। खाने के बाद जिनको ज्यादा ब्लोटिंग होती है उन्हें डाइट में कुछ घरेलू चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे गैस एसिडिटी कम हो। रसोई में रखी ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें खाने से पेट की जलन और गैस एसिडिटी को कम किया जा सकता है। इसके लिए सौंफ बेहतरीन मसाला है। सौंफ खाने से पेट ठंडा रहता है। गर्मियों में खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ खाने से डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। जानिए कब और कैसे करें सौंफ का इस्तेमाल?

पेट की जलन दूर कर देगा ये मसाला

गर्मियों में सौंफ का सेवन जरूर करना चाहिए। सौंफ की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में कई ड्रिंक्स और दूसरी डिश में सौंफ का उपयोग किया जाता है। आप सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पी सकते हैं। इससे पेट को ठंडक मिलेगी और जलन कम होगी। गैस एसिडिटी को भी सौंफ खाकर दूर किया जा सकता है।

कैसे करें सौंफ का सेवन

सौंफ को खाने के बाद ऐसे ही चबाकर खा सकते हैं। सौंफ और मिश्री मिलाकर भी खा सकते हैं। सौंफ को पीसकर पाउडर बना लें। पानी के साथ 1 चम्मच सौंफ का पाउडर खा लें। आप चाहें तो सौंफ का पानी भी पी सकते हैं। एसिडिटी बहुत ज्यादा बनने वालों को सुबह खाली पेट कुछ दिनों सौफ का पानी पीना चाहिए।    

सौंफ के फायदे

सौंफ का सेवन करने से पाचन मजबूत होता है। सौंफ में फाइबर भरपूर होता है जिससे डाइजेशन में मदद मिलती है।

सौंफ लिवर के लिए भी अच्छी मानी जाती है। सौंफ का सेवन करने से लिवर डिटॉक्स होता है। इससे शरीर में जमा गंदगी साफ हो जाती है।

सौंफ खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। शरीर पर जमा फैट कम होने लगता है।

पुरानी कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए सौंफ का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होता है। कब्ज से परेशान लोगों को सौंफ जरूर खानी चाहिए।

ब्लड प्रेशर को ठीक रखने में भी सौंफ मदद करती है। इससे बीपी कंट्रोल होगा और दिमाग भी शांत होगा।

सौंफ का सेवन फीड कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे स्ट्रेस लेवल भी कम होता है।

 

 

और भी

माधुरी दीक्षित के साथ फिर काम करेंगी तृप्ति डिमरी

  बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी एक बार फिर माधुरी दीक्षित के साथ फिर काम करती नजर आ सकती है। माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी ने अनीस बज्मी की फिल्म 'भूल भुलैया 3' में स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। भूल भुलैया 3 के बाद तृप्ति और माधुरी एक कॉमेडी ड्रामा में फिर से साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी,विक्रम मल्होत्रा के प्रोडक्शन बैनर अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के लिए एक कॉमेडी ड्रामा में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी, जिसका नाम फिलहाल 'मां बहन' बताया जा रहा है। यह एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल है और अगले महीने मुंबई में फ्लोर पर जाएगी।

 

इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं, जिन्हें तुम्हारी सुलु और जलसा जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। यह फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो तीन किरदार पर आधारित है।इस फिल्म की सबसे खास बात है इसकी कहानी, जो एक मां और बेटी के रिश्ते को लेकर है।

माधुरी जहां मां के किरदार में होंगी, वहीं तृप्ति उनकी बेटी का रोल निभाएंगी।दोनों के बीच की नोक-झोंक, प्यार, तकरार और समझदारी इस फिल्म की जान होगी। चर्चा है कि इस फिल्म में रवि किशन और कॉमेडियन धारणा दुर्गा की भी अहम भूमिका होगी।

और भी

कॉपीराइट उल्लंघन में एआर रहमान को कोर्ट का झटका

  मशहूर संगीतकार एआर रहमान को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने रहमान और फिल्म निर्माण कंपनी मैड्रास टॉकीज को आदेश दिया है कि वे 2 करोड़ रुपये अदालत में जमा करें। मामला तमिल फिल्म "पोन्नियिन सेलवन 2" के गीत "वीरा राजा वीरा" से जुड़ा है, जिसे कोर्ट ने डागर परिवार की रचना "शिव स्तुति" की "हूबहू नकल" बताया है।

मामले की पृष्ठभूमि:
उस्ताद फ़ैयाज़ वसीफुद्दीन डागर ने आरोप लगाया था कि फिल्म के गाने में उनके पिता और चाचा द्वारा रचित "शिव स्तुति" का इस्तेमाल बिना अनुमति और बिना श्रेय के किया गया है। इसी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह की बेंच ने कहा कि गाना सिर्फ प्रेरित नहीं, बल्कि "शिव स्तुति" का सीधा और स्पष्ट कॉपी है, जिसमें केवल मामूली बदलाव किए गए हैं। कोर्ट ने रहमान और मैड्रास टॉकीज को आदेश दिया है कि गाने के क्रेडिट में उचित संशोधन करें और स्वर्गीय उस्ताद नासिर ज़हीरुद्दीन डागर तथा स्वर्गीय उस्ताद नासिर फ़ैयाज़ुद्दीन डागर को श्रेय दें।

कोर्ट के आदेश:
    2 करोड़ रुपये अदालत में जमा करें।
    वादी फ़ैयाज़ वसीफुद्दीन डागर को 2 लाख रुपये की लागत चुकाएं।
    ओटीटी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर नया क्रेडिट स्लाइड जोड़ें, जिसमें "शिव स्तुति" के मूल रचनाकारों का उल्लेख हो।

कोर्ट ने यह भी दोहराया कि हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की मौलिक रचनाएं कॉपीराइट एक्ट के तहत पूरी तरह संरक्षित हैं और उनके रचनाकारों को उनके अधिकार मिलते रहेंगे।

और भी

छत्तीसगढ़ में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला

 छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब सभी लिफ्ट और एस्केलेटर का पंजीकरण, नवीनीकरण और निरीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह नियम के तहत लिफ्ट और एस्केलेटर का संचालन उच्च सुरक्षा मानकों के अनुसार जरूरी है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा और व्यवसायों को कानूनी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।


 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर सरकार ने लिफ्ट और एस्केलेटर से जुड़ी सभी सेवाओं को पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट में शामिल कर दिया है। अब इन सेवाओं को अधिकतम 30 दिन के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा। अगर तय समय में काम नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इससे उद्योगों और व्यावसायिक संस्थानों को समय पर सेवा मिलेगी ।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आम जनता की सुरक्षा और सुविधाओं हमारी सरकार की प्राथमिकता है। लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इसलिए हमने इस सेवा को लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल किया है, ताकि हर लोगों को समय पर सेवा मिले और उनका भरोसा बना रहे।

मुख्य विद्युत निरीक्षणालय ने सभी बिल्डरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और लिफ्ट संचालकों से अपील की है कि वे नए नियमों का कड़ाई पालन करें और सुरक्षित रूप से लिफ्ट और एक्सलेटर की सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इससे बीमा का खर्च भी घटेगा और कारोबार का जोखिम कम होगा।
और भी

प्रत्येक नागरिक बने प्रकृति का प्रहरी - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए धरती के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए जन-सहभागिता का आह्वान किया है।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 
छत्तीसगढ़ प्राकृतिक विविधता से भरपूर प्रदेश है। यहाँ की संस्कृति, आजीविका और जीवनशैली सीधे तौर पर प्रकृति से जुड़ी है। इसी भावना के साथ राज्य सरकार वृक्षारोपण, जल-संरक्षण, नदी-नालों का पुनर्जीवन, सामुदायिक वन प्रबंधन और पर्यावरणीय रूप से संतुलित औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं में पर्यावरण संरक्षण को एक केन्द्रीय तत्व बनाया गया है, ताकि प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाते हुए आर्थिक प्रगति को सुनिश्चित किया जा सके। स्थानीय समुदायों को भी इन प्रयासों से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर सुधरे और प्राकृतिक धरोहरें भी सुरक्षित रहें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति एक वृक्ष लगाए, उसकी देखभाल करे और अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प ले। जल और ऊर्जा जैसे संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें तथा हरसंभव अक्षय ऊर्जा का प्रयोग कर पृथ्वी को प्रदूषण-मुक्त बनाने में योगदान दें।
और भी

खूबसूरत प्राकृतिक परिवेश में निर्मित वाटिका में औषधीय पौधे, एडवेंचर जोन, तितली जोन में 53 लाख रूपए की लागत से बनाई गई है पर्यावरण वाटिका

 अगर आप प्रकृति के बीच स्वच्छ वातावरण में अपने परिवार के साथ समय बिताने आना चाहें तो बगिया में बनी पर्यावरण वाटिका आपका इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में स्थित अपने गृहग्राम बगिया में पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वाटिका परिसर में नारियल, सुपाड़ी और सीता अशोक का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।


   सुरम्य प्राकृतिक परिवेश में 53 लाख रुपए की लागत से 28 हेक्टेयर में निर्मित पर्यावरण वाटिका में एडवेंचर जोन, औषधीय गुणों से भरपूर पौधे, चिल्ड्रन पार्क, वाटर फॉल, मेडिटेशन हट, तितलियों के जीवन चक्र को प्रदर्शित करता तितली जोन और कई निर्माण कराए गए हैं, जो लोगों को प्रकृति के और भी करीब ले जाकर आनंदमय अनुभव कराती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद ग्रामीणों से कहा कि इसके बन जाने से यहां पर रोजगार के अवसर निर्मित होंगे।

वाटिका में लगाये गए हैं औषधीय गुणों से भरपूर पौधे

        पर्यावरण वाटिका में जंगल ट्रेल का निर्माण किया गया है। जहां योग जोन, आरोग्य वन पथ, जंगल जिम, तितली जोन, मोगली एडवेंचर जोन, ऑक्सीजन बूथ, पैगोडा, गजराज जोन, तालाब, नेचुरल झूले, किड्स प्ले जोन बनाया गया है। यहां पर औषधीय गुणों से भरपूर हर्रा, गिलोय, बेली बांस, सर्पगंधा, अश्वगंधा, बारबाडोस लिली, पुदीना, लेमन ग्रास, पत्थरचट्टा, आंवला आदि अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं।

   वाटिका में निर्मित तितली जोन में तितली के पर्यावरण में योगदान को प्रदर्शित करते हुए तितली के सम्पूर्ण जीवन चक्र को दर्शाया गया है। यहां पर जशपुर में पाई जाने वाली सभी तितलियों की प्रजातियों को भी प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शन का उद्देश्य तितलियों के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ उनके संरक्षण के महत्व के बारे में भी बताना है।

मोगली एडवेंचर जोन में बच्चों के लिए हैं विभिन्न साहसिक खेल 

वाटिका में बने किड्स प्ले जोन में बच्चों के लिए आकर्षक झूले लगाए गए हैं। जिसमें प्राकृतिक झूले भी बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त बच्चों के मनोरंजन के लिए मोगली एडवेंचर जोन बनाया गया है। जहां कमांडो नेट, टायर वॉक, बैलेंस ब्रिज, टायर क्लाइम्बिंग, रोप वॉक, इंक्लाइंड लॉग, कार्गाे नेट, सिंगल लाइन ब्रिज, बर्मा ब्रिज आदि बनाये गए हैं।

       वाटिका में सरई छांव प्राकृतिक पैगोडा का निर्माण किया गया है। जहां परिवार के साथ प्रकृति का आनंद लिया जा सकता है। यहां पर आदिम कलाकारों द्वारा आदिम संस्कृति को प्रदर्शित करती कास्ट मूर्तियां भी लगाई गई हैं। इस वाटिका में पर्यावरण के प्रति जागृति दिखाते हुए बांस के बने आकर्षक डस्टबिन भी लगाए गए हैं। 
     
मुख्यमंत्री बच्चों से पूरी आत्मीयता से मिले, दिए फल और ड्राई फ्रूट्स 

मुख्यमंत्री जब भी बच्चों से मिलते है पूरे वात्सल्य भाव से मिलते हैं। आज जब मुख्यमंत्री पर्यावरण वाटिका का अवलोकन कर रहे थे, तब उन्होंने वहां खेल रहे बच्चों को अपने पास बुलाया और उनसे प्रेम भाव से बात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें फल और ड्राय फ्रूट्स भेंट किए। प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले दीपांशु यादव, नीतू देवार, भीम विश्वकर्मा, रितेश राम सहित अन्य बच्चे मुख्यमंत्री से मिलने के बाद काफी खुश नजर आए।

इस अवसर पर विधायक और सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, पीसीसीएफ श्री अरुण पांडेय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय, आईएफएस श्री निखिल अग्रवाल, सर्वश्री रामप्रताप सिंह, भरत सिंह, सुनील गुप्ता सहित अधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
और भी

पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है हमारा छत्तीसगढ़– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रामनवमी के शुभ अवसर पर अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म सुहाग का ट्रेलर लॉन्च किया। उन्होंने फिल्म के अभिनेता, विधायक और पद्मश्री से सम्मानित श्री अनुज शर्मा सहित पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लंबे समय बाद छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक पारिवारिक फिल्म दर्शकों के बीच आ रही है, जो परिवार, संस्कृति, परंपरा और रिश्तों की भावनात्मक गहराइयों को अभिव्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हमारी पारंपरिक जीवनशैली और मूल्यों को सजीव रूप से प्रस्तुत करती है, जो दर्शकों को न केवल भावनात्मक रूप से जोड़ती है, बल्कि उन्हें अपने सामाजिक परिवेश से भी जोड़ती है।

श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। यहाँ लगातार फिल्में और वेब सीरीज़ बन रही हैं। प्रदेश सरकार फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने हेतु कृतसंकल्पित है, जिससे इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को नए अवसर मिल सकें।

विधायक व अभिनेता श्री अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री साय को फिल्म की थीम और संदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि फिल्म 18 अप्रैल से प्रदेशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को फिल्म देखने के लिए  आमंत्रित भी किया। फिल्म के निर्माता श्री चंद्रशेखर तिवारी, श्रीमती वत्सला सौरभ शर्मा, सह-निर्माता श्री लोकनाथ दीवान, लेखक व निर्देशक श्री राहुल थवाईत तथा श्री सिद्धांत भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि फिल्म सुहाग – “वचन में बंधे मया के कहानी” – एक संवेदनशील पारिवारिक कथा है, जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार श्री अनुज शर्मा और अभिनेत्री सुश्री अनिकृति चौहान पहली बार साथ नज़र आएँगे। श्री अनुज शर्मा का अभिनय इस फिल्म में भी अपनी सहजता, गहराई और भावनात्मक प्रभाव के लिए सराहा जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा तथा छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार साहू भी उपस्थित थे।
और भी

हाई यूरिक एसिड में मखाने का सेवन है लाभकारी

 मखाना एक ऐसा सुपरफूड है जो पाचन क्रिया को तेज करने वाला माना जाता है। ये फाइबर से भरपूर है जो कि पानी को सोखकर आंतों के कामकाज की गति को तेज कर देता है। ये प्रेशर बढ़ाता है और आंतों के मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है। लेकिन, हाई यूरिक एसिड में ये फूड बेहद कारगर तरीके से काम करता है। ये शरीर में जमा प्यूरिन के कणों को बाहर निकालने में मदद करता है और फिर यूरिक एसिड में कमी लाता है। इसके अलावा भी ये फूड हाई यूरिक एसिड की समस्या में फायदेमंद है। तो, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

हाई यूरिक में मखाना खाने के फायदे

प्यूरिन को पचाता है: दरअसल, मखाना को ऐसे समझें कि इसका फाइबर अपने साथ बहुत सारी चीजों को सोख सकता है। जैसे कि ये शरीर से प्यूरिन को खींच लेता है और इसे मल के साथ शरीर से बाहर करने में मदद करता है। इसके अलावा ये प्रोटीन से निकलने वाले वेस्ट को पचाने में मदद करता है जिससे ये यूरिक एसिड के रूप में शरीर में जमा न हो। तो, इस वजह से हाई यूरिक में मखाना जरूर खाएं।

हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद: हाई यूरिक में मखाना खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये हड्डियों के लिए अच्छा है। मखाना कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो स्वस्थ हड्डियों के लिए जरूरी है।  इससे प्यूरिन के कारण हड्डियों में होने वाली सूजन की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। तो, आपको करना ये चाहिए कि शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकें और इसके लिए मखाना खाएं।

कैसे करें मखाना का सेवन?

मखाना का सेवन आप कभी भी कर सकते हैं। आप इसे स्नैक्स और लंच डिनर में भी खा सकते हैं।  रोज़ाना सुबह या रात में सोने से पहले मखाना को दूध में भिगोकर खाएं। इसके अलावा आप मखाने की खिचड़ी भी खा सकते हैं जो कि इस समस्या में फायदेमंद है। सतह ही आप मखाने का चाट भी खा सकते हैं, तो, इस तरह आप हाई यूरिक एसिड में मखाना खाएं।

 

 

और भी

सोहा अली खान ने बिल गेट्स से की मुलाकात

 एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अमेरिकी बिजनेसमैन और परोपकारी बिल गेट्स के साथ एक सुखद मुलाकात का आनंद लिया। सोहा ने सोशल मीडिया पर अपनी मुलाकात की एक झलक शेयर करते हुए गेट्स के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने गेट्स से उनकी किताब "सोर्स कोड" पर हस्ताक्षर भी करवाए हैं।

उन्होंने कहा, यह मानना कि दुनिया बदतर होती जा रही है, कि हम अत्यधिक गरीबी और बीमारी का समाधान नहीं कर सकते, सिर्फ गलत नहीं है। यह हानिकारक है। सोहा ने कैप्शन में लिखा, किसी समझदार, धनी, उदार, समाधान-उन्मुख और शायद सबसे महत्वपूर्ण रूप से आशावादी व्यक्ति से मिलना और उनकी पुस्तक की अपनी कॉपी पर हस्ताक्षर करवाना बहुत खुशी की बात थी!

गेट्स तीन साल में तीसरी बार भारत आए हैं और राजनीति की दुनिया के कुछ प्रभावशाली लोगों से मिल रहे हैं। सोहा ने बुधवार को अपने ताजा वर्कआउट सेशन की एक झलक दिखाते हुए नेटिजन्स को खुश किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट कर रही हैं।

पुश-अप्स से शुरुआत करते हुए, पुश-अप, जंपिंग जैक, एब क्रंच, वन-लेग लंज और ट्रेडमिल रनिंग की। सोहा ने कैप्शन में लिखा, "सप्ताह भर जोर लगाते हुए... वर्कआउट वेडनसडे"।

 

सोहा समय-समय पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिटनेस के लिए प्रेरणा देती रहती हैं।  काम के लिहाज से, सोहा अगली बार नुसरत भरूचा के साथ 'छोरी 2' में नजर आएंगी। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी इस सीक्वल का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और जैक डेविस ने टी-सीरीज, क्रिप्ट टीवी और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले संयुक्त रूप से किया है।

नुसरत के साथ, इस फिल्म में मीता वशिष्ठ, पल्लवी अजय, यानि भारद्वाज, राजेश जैस और सौरभ गोयल भी मूल ड्रामा से अपनी भूमिकाएं दोहराते हुए नजर आएंगे। मुख्य फिल्म 'छोरी' का प्रीमियर 26 नवंबर 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ।

और भी

आयशा टाकिया के साथ गोवा में बदसलूकी, पति गिरफ्तार

 आयशा टाकिया के व्यवसायी पति फरहान आजमी के खिलाफ गोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिनेत्री ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर की। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर घटना का एक छोटा वीडियो डालते हुए, आयशा टाकिया ने बताया कि तस्वीर से उन पर हमला करने वाली महिलाओं के चेहरे ब्लर कर दिए गए हैं, जबकि उनके पति का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने लिखा, “प्लीज ध्यान दें कि ये लोग कैसा व्यवहार करते हैं। तस्वीर से उपद्रवी महिलाओं के चेहरे ब्लर कर दिए गए हैं, लेकिन फरहान सभी को दिखाई दे रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि वह अपने पास मौजूद वीडियो पोस्ट करके खुद उनके चेहरे दिखाने का इरादा रखती हैं। आयशा टाकिया ने लिखा, “मैं खुद उनके चेहरे पोस्ट करूंगी। मेरे पास सभी वीडियो हैं।”

 

उन्होंने आगे कहा, “देखिए कैसे वे मेरे बेटे और ड्राइवर के साथ कार में बैठे लोगों को डरा रहे हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं जबकि भीड़ ने फरहान को पुलिस की गाड़ी से उतारने की भी कोशिश की।“

आयशा टाकिया: “यह परिवार के लिए एक डरावनी रात थी… ”

एक अन्य पोस्ट में आयशा टाकिया ने एक नोट शेयर किया और लिखा कि यह परिवार के लिए एक डरावनी रात थी क्योंकि गोवा के गुंडों ने उन्हें घेर लिया और घंटों धमकाया। उन्होंने लिखा, “बदमाशी, उन्मादी, गुंडों की तरह व्यवहार करने, ईर्ष्या और घृणा फैलाने के बाद, 100 से ज्यादा लोगों ने एक आदमी और एक बच्चे के खिलाफ कैसा व्यवहार किया।”

ट्रोलर्स पर पलटवार करते हुए, उन्होंने लिखा, “कमेंट्स पढ़कर मुझे एहसास हुआ कि किस तरह के लोग मौजूद हैं। इतनी नफरत, ईर्ष्या, गलत धारणाएं और बदमाशी है और इसमें आश्चर्य नहीं कि दुनिया मूर्खों और दुष्टों से भरी हुई है। ऑनलाइन गाली-गलौज का मुझ पर अब कोई असर नहीं पड़ता, क्योंकि ये शब्द उन सभी लोगों की ओर से आते हैं, जिन्हें यह नहीं पता कि हम इंसान के तौर पर क्या हैं।”

 

आयशा टाकिया के व्यवसायी पति फरहान आजमी पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए, तो उन पर गोवा के कैंडोलिम में हंगामा करने और स्थानीय लोगों से अभद्रता का आरोप है।

जब फरहान आजमी एक लग्जरी एसयूवी चला रहे थे, तो स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर उन्हें रोका और उन पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। कथित तौर पर उन्होंने भीड़ से पीछे हटने को कहा और कहा कि उनके पास लाइसेंसी बंदूक है।

और भी

विष्णु मांचू ने की अक्षय कुमार की तारीफ़

  दक्षिण भारतीय अभिनेता विष्णु मांचू ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की तारीफ़ करते हुए उन्हें अद्धभुत अभिनेता बताया है। विष्णु मांचू बहुप्रतीक्षित फिल्म कन्नप्पा में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ने हाल ही में ट्विटर पर #आस्कविष्णु सत्र के लिए कदम रखा, जहां प्रशंसकों ने उत्सुकता से उनसे बातचीत की और उनसे कई विषयों पर सवाल पूछे। जबकि सत्र में आने वाली फिल्म और उनके सहयोग के बारे में ज़्यादातर रोमांचक सवाल पूछे गए, लेकिन एक विशेष टिप्पणी ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया।

एक नेटिजन ने अक्षय कुमार को लेकर नकारात्मक टिप्पणी की। हालाँकि, विष्णु की प्रतिक्रिया विनम्र थी। विष्णु ने जवाब दिया, मुझे भी पता है कि वह भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं, और तुरंत नकारात्मक टिप्पणी को सम्मानजनक तरीके से टाल दिया। लेकिन विष्णु यहीं नहीं रुके। उन्होंने बॉलीवुड के अक्षय की तारीफ करते हुए कहा, अद्भुत अभिनेता। और उनकी कॉमिक टाइमिंग असंभव है। फिल्म कन्नप्पा 25 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है।

 

और भी

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमी फाइनल में भारत की जोरदार जीत, अनुपम खेर-अनुष्का शर्मा ने कुछ यूं किया रिएक्ट Posted On:- 2025-03-05

 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमी फाइनल दुबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया और इसी के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

भारत की इस जीत ने पूरे देश को खुशी से गदगद कर दिया है। हर तरफ से टीम इंडिया की जीत पर रिएक्शन आ रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमी फाइनल में टीम इंडिया की जीत पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया तक ने प्रतिक्रिया दी है।

 

वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। अनुष्का शर्मा जहां पति विराट को सपोर्ट करने स्टैंड में मौजूद रहीं वहीं अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमी फाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत के बाद बॉलीवुड अभिनेता भी गदगद हो गए और अपनी खुशी जाहिर किए बिना नहीं रह पाए।

 

दिग्गज अभिनेता ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए X (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लिया और केवल 4 ही शब्दों में अपने दिल की बात कह दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'भारत माता की जय।' इसी के साथ उन्होंने #IndianCricketTeam #ChampionsTrophy2025 जैसे टैग्स का इस्तेमाल किया।
अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया के जरिए टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की। टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'फाइनल में और वह भी स्टाइल में! 2023 विश्व कप से चूकने के बाद जो जीत हम चाहते थे वह पूरी हो गई है, और इसे खत्म करने का क्या शानदार तरीका है। चैंपियंस बनने के एक कदम करीब!!'
अनुष्का शर्मा का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन भी काफी चर्चा में है। अनुष्का लगभग हर मैच में अपने पति विराट कोहली और टीम इंडिया को सपोर्ट करने जरूर पहुंचती हैं और इस बार भी वह स्टैंड में टीम इंडिया को चीयर करती दिखीं।

 

जैसे ही विराट ने अपना अर्ध शतक पूरा किया, अनुष्का खुशी से झूम उठीं। कोहली के ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण पर हावी होने पर अभिनेत्री के ताली बजाने और मुस्कुराने के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं। फैंस भी अनुष्का के रिएक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दिए बिना नहीं रह पाए।

 

 

और भी

छावा 18 दिन में बने 8 बड़े रिकॉर्ड, हर जगह दिख रहा है विक्की कौशल का जलवा

  विक्की कौशल की छावा एक के बाद एक कमाल कर रही है। फिल्म ने इतनी शानदार कमाई की है कि रिलीज के तीसरे वीकेंड में भी इस फिल्म का कलेक्शन शानदार चल रहा है। फिल्म में अभी भी दम है और ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में यह फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिनेमा के इतिहास में कोई भी फिल्म इतनी कमाई नहीं कर पाई है जितनी इस फिल्म ने तीसरे वीकेंड में की है। यानी छवा ने पुष्पा 2, स्त्री 2 और यहां तक ​​कि बाहुबली 2 जैसी टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म रिलीज के 18 दिनों में विक्की कौशल की छवा ने कितनी कमाई की है और इसने कौन से बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं।

तीसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म-
छावा ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में तीसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई. अभी तक किसी भी फिल्म ने तीसरे वीकेंड में इतने रुपये नहीं कमाए थे जितने छावा ने कमा लिए हैं. उन्होंने बाहुबली 2, पुष्पा 2 और स्त्री 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया|
सबसे तेज 200 करोड़
साल 2025 में जितनी भी फिल्में आई हैं उन सभी पर छावा हावी होती नजर आई है. फिल्म ने 7 दिन में ही 200 करोड़ से ज्यादा कमा डाले. इसी के साथ ये फिल्म पहले हफ्ते में सबसे तेज 200 करोड़ पार करने वाली 2025 की फिल्म बन गई|
स्त्री 2-भूलभुलैया 3 को चटाई धूल
साल 2024 में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों ने फैंस का खूब एंटरटेनमेंट किया. इस दौरान श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने 389 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 ने 311 करोड़ रुपये कमाए थे. ऐसे में विकी कौशल की छावा ने दोनों ही फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया|
पहले हफ्ते का हाइएस्ट कलेक्शन
विकी कौशल की छावा फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में रिपोर्ट्स के मुताबिक 219 करोड़ रुपये कमाए थे. ये कलेक्शन शानदार है. इसी के साथ साल 2025 में पहले हफ्ते के कलेक्शन के मामले में विकी की छावा पहले नंबर पर है. वहीं सिनेमा के अब तक के इतिहास में पहले हफ्ते के कलेक्शन के हिसाब से छावा फिल्म 11वें नंबर पर रही|
तीसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई
फिल्म हर दिन औसतन जितना कमा रही है उतना कमाना हर किसी के बस की बात नहीं है. फिल्म ने तीसरे रविवार को 23.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के सभी को चौंका दिया. फिल्म ने स्त्री 2, बाहुबली2, गदर 2 और जवान जैसी मूवीज को पछाड़ दिया था|
विकी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म
छावा Chhava की बात करें तो ये मूवी विकी कौशल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है. इस फिल्म से पहले उनकी किसी भी फिल्म ने इतना कलेक्शन नहीं किया था. इसमें डंकी का जिक्र जरूर होगा लेकिन ये फिल्म पूरी तरह से शाहरुख खान की थी. ऐसे में विकी के लीड रोल में ये उनके अब तक करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन हई है|
टाइगर 3 को पछाड़ा
विकी कौशल की छावा Chhava ने सबसे बड़ा कमाल ये किया कि उन्होंने सलमान खान के करियर की तीसरी सबसे सक्सेसफुल फिल्म टाइगर 3 को भी पीछे छोड़ दिया है. टाइगर 3 सलमान खान के 4 दशक के करियर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है|
रश्मिका मंदाना ने मारी हैट्रिक
छावा Chhava फिल्म के जरिए ही लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी एक बड़ा कमाल किया. ये उनकी लगातार तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई. पहले एनिमल फिल्म में उनका कमाल दिखा. फिर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ब्लॉकबस्टर रही और अब यही काम छावा भी करती नजर आ रही है|

 
और भी

सेहत के लिए वरदान है तुलसी का पानी

 दादी-नानी के जमाने से तुलसी के पत्तों को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के लिए रामबाण इलाज माना जाता रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी के पत्तों में विटामिन सी, जिंक और आयरन जैसे कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह तुलसी के पत्तों का पानी पीकर आप अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। आइए इसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी के बारे में भी जानते हैं।

 

कैसे बनाएं तुलसी के पत्तों का पानी?

 

तुलसी के पत्तों का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दो कप पानी डालकर उबाल लीजिए। अब धुले हुए तुलसी के पत्तों को उबले हुए पानी में डालकर कम से कम पांच मिनट तक इस पानी को बॉइल करें। अब इस पानी को एक कप में छान लीजिए और इसमें थोड़ा सा शहद एड कर इसे अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए।

 

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

 

अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो हर रोज तुलसी के पत्तों का पानी जरूर पिएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी वॉटर में पाए जाने वाले तमाम तत्व दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको खाली पेट तुलसी के पत्तों का पानी पीना चाहिए।

 

मिलेंगे एक से बढ़कर एक जबरदस्त फायदे

 

तुलसी के पत्तों का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप भी तुलसी के पत्तों के पानी को पीना शुरू कर सकते हैं। तुलसी वॉटर को रेगुलरली कंज्यूम करने से आपको सर्दी-खांसी की समस्या से भी राहत मिल सकती है। इसके अलावा तुलसी का पानी आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

 

 

और भी

कियारा-सिद्धार्थ के घर गूंजने वाली है किलकारी, साझा की गुडन्यूज

  कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। कपल ने यह गुडन्यूज फैंस के साथ साझा की है। जी हां, शादी के करीब दो साल बाद कियारा आडवाणी ने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है कि वे मां बनने वाली हैं। उन्होंने एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की है। इसके साथ कमेंट बॉक्स में बधाइयों का तांता लग गया है।  

जिंदगी का सबसे खास तोहफा आने वाला है
कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा आने वाला है।' इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है। तस्वीर में कियारा और सिद्धार्थ के हाथ नजर आ रहे हैं और इन पर ऊन से बने हुए नन्हे-नन्हे व्हाइट कलर के शूज हैं।
 
सितारों ने दी बधाई
कियारा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा फिल्म जगत के तमाम सितारे भी कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोनू सूद से लेकर नेहा धूपिया, करण जौहर, हुमा कुरैशी, गौहर खान पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। धर्मा मूवीज के अकाउंट से कमेंट किया गया है, 'परमानेंट बुकिंग? तीन लोगों के लिए कर देना प्लीज'। नेहा धूपिया ने लिखा है, 'आप दोनों को मुबारक हो। बहुत सुंदर खबर सुनाई है'।

2023 में रचाई शादी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी साल 2023 में हुई। कपल ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में 07 फरवरी 2023 को सात फेरे लेकर एक-दूजे का हाथ थामा। अब दोनों के परिवार का विस्तार होने जा रहा है। कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी फिल्म 'शेरशाह' के दौरान शुरू हुई।

और भी