Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ को सोशल मीडिया पर उठी बायकॉट करने की मांग ? जानें वजह

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट कहे जानें वाले आमिर खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्डा को लेकर चर्चा में बने हुए है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 29 मई को ही रिलीज किया गया है। इस मूवी में आमिर के साथ मुख्य भूमिका में करीना कपूर भी दिखाई देगी। हालांकि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया में फिल्म को बायकॉट करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। ट्रोलर्स इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा’ काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। लोगों का आरोप है कि आमिर खान पहले ऐसे बहुत से विवादित बयान दे चुके हैं, जो भारतीय सभ्‍यता और संस्कृति के खिलाफ है।

बता दें कि आमिर खान चार साल बाद फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ है, जो फ्लॉप रही। वहीं लाल सिंह चड्डा की बात करें तो ये कहानी एक आम इंसान की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म से पहले करीना कपूर और आमिर खान की जोड़ी पर्दे पर कई बार देखी गई। बता दें कि, अद्वैत चंदन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज होगी।

और भी

मुंबई बम ब्लॉस्ट पर बनी फिल्म में छत्तीसगढ़ के डॉ. रियाज लीड रोल में, दर्शकों की मिल रही सराहना…

 

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टिकिट बारी प्रोडक्शन कंपनी एबी फिल्म इंटरटेनमेंट के बेनर बले एवं सुदर्शन गमारे के निर्देशन में रियल स्टोरी मुंबई बम ब्लास्ट पर बनी हिन्दी फिल्म “हिमोलिम्फ द इनविजिबल ब्लड” पूरे देश के सभी राज्यों के साथ ही छत्तीसगढ के रायपुर एवं भिलाई के सिविक सेंटर स्थित मिराज सिनेमा में प्रदर्शित हुई है, जिसे देखने बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ रहे है, और दर्शक सिनेमा हाल से निकलने के बाद इस फिल्म की भूरि भूरि इस बात की प्रशंसा कर रहे हैं।

इस फिल्म के प्रमुख नायक वाहिद (रियाज अनवर) जिनकी ये पहली फिल्म है और वे पेशे से डॉक्टर है, और वे कभी भी किसी भी ना ही नाटक में काम किये है और ना ही कही से एक्टिंग सीखे है, इसके बावजूद उन्होंने इतना बेहतरीन अभिनय किया है कि फिल्म देखने वाले सभी दर्शक उनके अभिनय का कायल तो हुये ही है इस बात पर भी दर्शक गर्व महसूस कर रहे हैं कि डॉ. रियाज अनवर अपने छत्तीसगढ के रायपुर के है, उनकी शिक्षा दीक्षा पूरी रायपुर में हुई है। और वे इस फिल्म से बॉलीवुड में डूब्यू किये है।

वहीं दूसरी प्रशंसा इस बात की लोग कर रहे है कि आज के व्यवसायिक दौर में बॉबी खान ने ऐसे रियल स्टोरी पर फिल्म बनाई है, जो बहुत बड़ा रिस्क था। जैसे ही लोगों को पता चल रहा है कि मुंबई बम ब्लास्ट के रियल स्टोरी पर यह फिल्म बनी है और अच्छी बनी हो तो लोग सिमेना हाल तक खीचें चले आ रहे है। इस फिल्म को आम दर्शक तो देखने आ ही रहे है खास बात यह है कि इसे देखने जहां छत्तीसगढी फिल्मों के कलाकार, निर्देशक सहित छॉलीवुड से जुड़े हुए लोग, सात्यिकार, पत्रकार एवं बुद्धिजीवी वर्ग भी इसे देखने पहुंच रहे है और लोगों को भी यह बता रहे है कि एक अर्से के बाद इतनी अच्छी रियल स्टोरी पर बनी फिल्म आई है, इसे जरूर देंखे।

इस फिल्म में जहां प्रमुख नायक रियाज अनवर ने वाहिद का रोल तो बेहतरीन किये ही है, इसके अलावा रूचिरा जाधव-साजिदा शेख वाहिद की पत्नी, रोहित कोकाटे-जावेद शेख, निलम कुलकर्णी-वाहिद की मां, दत्ता जाधव-वाहिद के पिता, साएली बन्डकर जावेद की पत्नी के साथ ही इसमें जेल का हवलदार सहित इस फिल्म के सभी कलाकारों के बेहतरीन अभिनय किया है।

इस फिल्म के माध्यम से पैसा कमाना नही सच्चाई से आम जनता को कराना था रू-ब-रू-बॉबी खान
फिल्म के निर्माता बॉबी खान ने हमारे संवाददाता को बताया कि मुंबई बम ब्लॉस्ट कांड में वास्तविक घटना और उसमें पुलिस द्वारा किस तरह बेगुनाहों को थाने में लाकर और निर्दयतापूर्वक पिटाई कर और उनके परिवार के लोगों को जान से मारने व इनकाउंटर की धमकी देकर जबरिया अपराध कबूल करवाने से लेकर समाज के एक वर्ग को किस प्रकार से बदनाम किया जा रहा है, इसकी सच्चाई समाज के सामने लाना उद्देश्य था। यह पहली बार ऐसा नही हुआ है,एक ओर हमारा कानून कहता है कि भले कोई अपराधी छूट जाये लेकिन किसी बेगुनाह को पुलिस अपराधी न बनाये लेकिन हमारे देश में ये आये दिन होता रहता है कि पुलिस अपनी नाकामी को छिपाने व राजीनीति दबाव के कारण तथा उपरी कमाई और अपराधियों से सांठगांठ के कारण अपराध करने वाले मुजरिमों को छोड़कर बेगुनाहों को जेल में डाल देती है और उनका और उनके परिवार का पूरा कैरियर बर्बाद कर देती है। इस फिल्म से पैसा कमाना मेरा मकसद नही था मेरा मकसद था कि सच्चाई लोगों तक पहुंचे।

बम ब्लॉस्ट के सभी पहलुओं का बारीकी से तहकीकात करने के बाद लिखा इसका स्क्रिप्ट-निर्देशक गमारे
फिल्म के निर्देशक सुदर्शन गमारे ने बताया कि यह फिल्म बनाना बहुत ही रिस्की था,पहले इस घटना के बारे में बारीकी से तहकीकात किया उसके बाद इस फिल्म मे केस डायरी सेशन कोट, हाईकोर्ट और सुप्र्रीम कोट का फैसला के साथ ही पुलिस द्वारा एक बेगुनाह शिक्षक सहित कई बेगुनाओं को किस तरह से फंसाया गया। एक एक चीज का बेहद बारीकी से तहकीकात करने के बाद इस फिल्म का स्क्रिप्ट लिखा और बनाया । फिल्म के नायक रियाज अनवर (फिल्म में वाहिद) ने तो कमाल ही कर दिया, वे वास्तव में बहुत ही प्रतिभावाना, सिन्सीयर और सर्पोटिंग नेचर वाले कलाकार है। हालांकि इस फिल्म से अनवर ने डेब्यू किया है लेकिन उनके साथ काम करते समय कही से नही लगा कि वे नॉन एक्टर होने के बाद भी एक दम नेच्युरल एक्ट किये है।

यह फिल्म एक शिक्षक के संघर्ष पर आधारित है। फिल्म का प्रमोशन जेल रोड स्थित होटल में किया गया। फिल्म 27 मई को पूरे भारत में 250 सेंटर में रिलीज की जाएगी।

निर्देशक सुदर्शन गामारे ने बताया कि एबी फिल्म्स इंटरटेनमेंट के तहत बनी फिल्म के निर्माता बाबी खान और टिकट बारी हैं। वे स्वयं पहली बार निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म की कहानी 11 जुलाई 2006 को मुंबई मेें ट्रेन मेें बम विस्फोट के साथ शुरू होती है। शिक्षा की मशाल थामे, नई पीढिय़ों को ज्ञान बांटने वाले एक शिक्षक वाहिद शेख की मुंबई घटना के बाद गिरफ्तारी होती है।

इसके बाद शुरू होता है उनके परिवार वालों का संघर्ष। स्वयं को निर्दोष साबित करने के लिए जिद्दोजहद के बाद आखिर सच्चाई की जीत होती है। फिल्म इसी ताने-बाने के बीच बुनी गई सच्ची कहानी है। वाहिद शेख की भूमिका रायपुर के रियाज अनवर ने निभाई है। नायिका की भूमिका रुचिरा जाधव ने और मुज्तबा अजीज नाजा ने संगीत दिया है। फोटोग्राफी रोशन राजन मापुस्कर का है और संपादन एचएम ने किया है।

और भी

‘सम्राट पृथ्वीराज’ की सफलता के लिए बाबा विश्वनाथ की शरण में पहुंचे अक्षय कुमार

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी कहे जानें वाले अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसमे फैंस को अक्षय का एक अलग ही अवतार देखने को मिला। आपको बता दें कि यह फिल्म 3 जून को सभी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

वहीं एक्टर भी अपनी पूरी टीम के साथ अपकमिंग फिल्म का जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे है। इसी सिलसिले में वे बनारस के बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर गंगा आरती में शामिल हुए। इसके साथ ही गंगा में डुबकी भी लगाई। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर इसकी फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह भगवान की भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

अभिनेता ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हर हर महादेव। गंगा घाट पर पूजा करते हुए अक्षय के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। इस दौरान उन्होंने रुद्राक्ष की माला धारण की हुई है। वहीं हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता पहना हुआ है और हाथ में पूजा की थाली है। वहीं अक्षय का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमे वो गंगा में नाव से छलांग लगाकर डुबकी लगाते हुए दिखाई दे रहे है।

और भी

शादी के बंधन में बंधने जा रही ‘लॉक अप’ फेम पायल, इस दिन बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे

 मुंबई (छ.ग. दर्पण)। एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) 12 साल के रिलेशनशिप के बाद बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह के साथ शादी करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संग्राम सिंह के बर्थडे के मौके पर यानी 21 जुलाई को पायल रोहतगी उनकी दुल्हनिया बनेंगी। कपल का प्री-वेडिंग शूट हो चुका है और बहुत जल्द दोनों शादी की तैयारियां शुरू कर देंगे।

सोशल मीडिया पर फैंस को दी GOOD NEWS :
संग्राम सिंह और पायल रोहतगी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी को लेकर अपनी एक तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर की है। तस्वीर में पायल और संग्राम दोनों अखाड़े में नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- ‘इस जुलाई हम शादी के बंधन में बंध रहे हैं.’ संग्राम और पायल का तरफ से प्यार। इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। सेव द डेट।

और भी

सारा के साथ रिलेशनशिप को लेकर कार्तिक ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा…

मुंबई (छ.ग. दर्पण)। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। 20 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को न केवल क्रिटिक्स की ओर से जबर्दस्त रिस्पॉन्ग मिला, बल्कि इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है। इस बीच ऐक्टर ने उस बात पर चुप्पी तोड़ी है, जिसके बारे में फैंस पिछले 2 साल से जानना चाहते थे।

दरअसल, ‘भूल भुलैया 2’ के एक प्रमोशनल इंटरव्यू में उन्होंने सारा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बयान दिया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है। दरअसल मीडिया के द्वारा जब एक्टर से पूछा गया कि ‘लव आजकल’ के दौरान जो सारा के साथ उनके रिश्ते की बात सामने आई थी, क्या वह पब्लिसिटी स्टंट था? जवाब में कार्तिक ने कहा, “कुछ भी प्रमोशनल नहीं था।” कार्तिक ने आगे कहा कि वे भी इंसान हैं, हर चीज़ प्रमोशनल नहीं होती। कार्तिक ने आगे यह कहकर बात ख़त्म कर दी कि उन्हें इस टॉपिक पर बस इतना ही कहना था।

और भी

कभी वॉचमैन की नौकरी करते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आज है करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जानें उनके संघर्ष की कहानी

मुंबई (छ.ग. दर्पण)। बॉलीवुड अभिनेत्री नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) 19 मई को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बर्थडे (birthday) की शुभकामनाएं दे रहे है। 19 मई, 1974 को उत्तर प्रदेश के एक छोटे-से कस्बे बुढ़ाना में जन्मे नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शक्ल-सूरत किसी भी आम भारतीय जैसी है, लेकिन अदाकारी का हुनर लाजवाब है। तकरीबन 15 साल के संघर्ष के बाद नवाजुद्दीन बॉलीवुड में अपनी पहचान बना पाए। एक जमाने में वॉचमैन रह चुके नवाज आज भी वक्त निकालकर अपने गांव जाते हैं और खेती-बाड़ी भी करते हैं।

एक्टर की जिंदगी में कई मुश्किलें आई लेकिन उन्होंने हर मुश्किल का सामना किया। आज उन्हें देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया जाता है। उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग है। जन्मदिन के मौके पर आइए बताते है आपको उनकी लाइफ से जुड़े कुछ किस्से….

फिल्म सरफरोश में मिला मौका

मुंबई में नवाजुद्दीन को फिल्म सरफरोश (Sarfarosh ) में एक छोटा सा रोल प्ले करने का मौका मिला। इसके बाद नवाजुद्दीन को शूल, जंगल और मुन्नाभाई एमबीबीएस समेत कई अन्य फिल्मों में भी छोटे-मोटे रोल मिले। तीन साल नवाजुद्दीन के लिए बेहद खराब रहे। फिल्मों में उन्हें काम तो मिल रहा था, लेकिन उन पैसों से घर चलाना उन के लिए काफी मुश्किल था। एक समय ऐसा भी आया जब नवाजुद्दीन घर का किराया तक नहीं दे सके। इसके बाद वे एनएसडी के सीनियर से साथ रहने लगे। हालांकि सीनियर ने उन्हें इसी शर्त पर रखा कि वे उनका खाना बनाएंगे। 2010 में नवाजुद्दीन की रिलीज हुए फिल्म पीपली लाइव (Peepli Live) से उन्हें देशभर में पहचान मिली। अब जबकि नवाज इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार हो चुके हैं, तो लोग यह सोचकर हैरान होते हैं कि आखिर नवाज अपने हर रोल में कैसे ढल जाते हैं?

नवाजुद्दीन की संपत्ति

लैविश लाइफस्टाइल के शौकीन नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी मेहनत से अपने हर सपने को हकीकत में तब्दील किया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो नवाजुद्दीन 96 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। जी हां ओटीटी से अपने सपनों की उड़ान भरने वाले एक्टर नवाजुद्दीन ने अपने ड्रीम होम को सपनों की तरह सजाया है। घर का कोना कोना किसी राजमहल से कम नहीं लगता।

यारी रोड पर नवाजुद्दीन ने अपने सपने का आशियाना सजाने में 3 साल का लंबा वक्त लगाया था। तो वहीं एक्टर लक्जरी कार के भी काफी शौकीन हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास मर्सिडीज बेंज बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी महंगी महंगी गाड़िया हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में है।बात करें एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की तो वह जल्द ही अवनीत कौर के साथ टीकू वेड्स शेरू में नजर आने वाले हैं। साथ ही हिरोपंती में भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दमदार रोल निभाया है।

और भी

11 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेगी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, इस फिल्म में आएंगी नजर

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अपनी खूबसूरती और कला से प्रसिद्ध सबकी पसंदीदा अभिनेत्री शर्मीला टैगोर 11 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। हाल ही में शर्मीला टैगोर ने फिल्म गुलमोहर की शूटिंग पूरी की हैं। फिल्म गुलमोहर इस साल अगस्त में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म को देखने के लिए फेन्स काफी ज्यादा उत्साहित हैं। शर्मीला टैगोर कहती हैं कि 11 साल बाद वह फिल्म वापसी पर काफी खुश हैं।

फिल्म गुलमोहर पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म हैं इसमें मल्टी जेनरेशन बत्रा फैमिली को दिखाया गया है। परिवार 34 साल पुराने घर को छोड़ने का फैसला करता है। इस दौरान कुछ हकीकतें सामने आती हैं। यही इस फिल्म की कहानी है।

फिल्म गुलमोहर में अपने रोल को लेकर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने कहा कि मुझे बेहद खुशी हो रही हैं इस प्रोजेक्ट से जुड़कर और फिल्म के सेट कर भी एक पारिवारिक और स्नेहपूर्ण माहौल था। मैंने जब फिल्म की नरेशन सुनी तो तुरंत हामी भर दी क्योंकि कहानी का पारिवारिक स्पर्श मुझे छू गया। ये एक खूबसूरत फिल्म हैं जो आज के लोगो को बेहद पसंद आएगी।

शर्मिला टैगोर आखिरी बार साल 2010 में रिलीज हुई रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म ब्रेक के बाद में नजर आई थीं। इसके बाद एक लंबे ठहराव के बाद वो इस फिल्म में नजर आएंगी। इतने समय से वो भले ही पर्दे से दूर हों, लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग आज भी कमाल की है। फिल्म की घोषणा के बाद फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं।

और भी