खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

ब्राजील और क्रोएशिया, फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

 कतर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कतर में फीफा फुटबॉल विश्व कप में अंतिम 16 में आज रात साढ़े आठ बजे मोरक्को का सामना स्‍पेन से और देर रात साढ़े 12 बजे पुर्तगाल का मुकाबला स्‍विट्जरलैंड से होगा। 

कल, ब्राजील और क्रोएशिया क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। देर रात अंतिम 16 के मुकाबले में ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया। वहीं, क्रोएशिया ने जापान को पेनल्‍टी में 3-1 से पराजित किया। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में ब्राजील का सामना क्रोएशिया से होगा।

और भी

मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में मिश्रित टीम स्पर्धा का खिताब जीता

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भोपाल में 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में कल हरियाणा के मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में मिश्रित टीम स्पर्धा का खिताब जीता। मनु और सरबजोत की जोड़ी ने फाइनल में कर्नाटक की दिव्या टीएस और इमरोज़ की जोड़ी को 16-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

इस स्पर्धा के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश की अंजलि और सागर की जोड़ी ने जीता। उन्होंने फाइनल में उत्तराखंड की यशस्वी और अभिनव की जोड़ी को 18-16 से हराया। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश की टीम ने कांस्य पदक हासिल किए।

और भी

संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल 12 से 14 दिसम्बर तक

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का संभाग स्तरीय खेल उत्सव 12 से 14 दिसम्बर तक स्वर्गीय बी.आर.यादव स्मृति स्टेडियम बहतराई में होगा। संभाग के अंतर्गत शामिल जिलों से लगभग 500 खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं अधिकारी इसमें शामिल होंगे।

संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग ने इन खेलों के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। स्टेडियम एवं खिलाड़ियों के आवास स्थलों की साफ-सफाई, पेयजल, टॉयलेट, मंच निर्माण, मैदान की तैयारी एवं फर्नीचर की व्यवस्था आयुक्त नगर पालिक निगम को सौंपी गई है।

आयोजन स्थल पर एम्बुलैंस सहित चिकित्सा कर्मियों की तैनाती के लिए सीएमएचओ, महिला एवं पुरूष आरक्षकों की व्यवस्था के लिए जिला पुलिस अधीक्षक, रेलवे स्टेशन से आवास स्थल एवं स्टेडियम तक आने-जाने के लिए बस व्यवस्था के लिए आरटीओ, प्रत्येक खेल के लिए निर्णायक एवं नोडल अधिकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, भोजन के लिए जिला खाद्य नियंत्रक सहित लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग को संपूर्ण समन्वयक का दायित्व सौंपा गया है।

और भी

'पनोती के स्टेडियम में जाते ही पाकिस्तान हार गया,' मैच देखने गये शोएब अख्तर को किया गया ट्रोल

इस्लामाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पाकिस्तानी टीम अपनी घरेलू पिच का फायदा उठाने में नाकाम रही और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पराजित हो गई। इंग्लिश टीम के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट की पिच एकदम सपाट थी और वहां रनों की बारिश भी देखने को मिली लेकिन पाकिस्तानी टीम पांचवें दिन 74 रनों के अंतर से मुकाबला हार गई। शोएब अख्तर रावलपिंडी के रहने वाले हैं और वह मैच देखने के लिए गए थे। अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं टीम को सपोर्ट करने के लिए आया हूँ लेकिन हार के बाद अख्तर को ट्विटर पर जमकर ट्रोल कर दिया गया। 


शोएब अख्तर ने किया ट्वीट

पाकिस्तान की टीम जब लक्ष्य का पीछा कर रही थी उस समय अख्तर ने ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि अब बीएस 45 से 50 ओवरों में जीतने के लिए 175 रन चाहिए। क्या कहती है आवाम? इसके बाद अख्तर ने ग्राउंड पर जाने का निर्णय लिया। उन्होंने फिर से ट्वीट करते हुए कहा कि मैं भी लड़कों का सपोर्ट करने के लिए मेरे अपने पिंडी स्टेडियम आया हूँ। इसके बाद पाकिस्तानी टीम की स्थिति खराब होती चली गई और अंत में टीम को पराजय का सामना करना पड़ा।


फैन्स ने कर दिया ट्रोल

अख्तर के ट्वीट के नीच फैन्स ने जवाब देने शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने कहा कि इंग्लैंड टीम पाकिस्तान के लिए बुरे सपने की तरह है। वहीँ एक फैन ऐसा भी था जिसने अख्तर को पनोती कहा। फैन ने लिखा कि अब इंग्लैंड को जीतने के लिए एक ही विकेट चाहिए। अख्तर और पाक टीम को ट्रोल इसलिए भी किया गया क्योंकि पिच में गेंदबाजों के लिए मदद नहीं थी।


बेन स्टोक्स के फैसले रहे शानदार

पहली पारी में इंग्लैंड ने पहले ही दिन 500 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा कर दिया इसके बाद भी बेन स्टोक्स ने ऑल आउट होने तक खेलने का निर्णय लिया। इसके बाद दूसरी पारी में हार का जोखिम लेकर भी पाकिस्तान को 343 रनों का लक्ष्य देकर खेलने के लिए बुला लिया गया। यह निर्णय सही साबित हुआ और इंग्लैंड ने 74 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बना ली।

और भी

भारतीय टीम को आईसीसी ने दी कड़ी सज़ा, सभी खिलाड़ियों को हुआ नुकसान



नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है और किस्मत भी खराब ही चल रही है। न्यूजीलैंड में एकदिवसीय सीरीज हारने के बाद बांग्लादेश दौरे पर भी शुरुआत खराब ही रही है। टीम इंडिया को मेजबान टीम ने पहले वनडे मुकाबले में करीबी अंतर से हरा दिया। भारतीय टीम को एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच अब टीम इंडिया पर फाइन लगने की खबर भी सामने आई है। धीमे ओवर रेट के कारण भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया गया है।

भारतीय टीम के ऊपर भारी जुर्माना
मैच रेफरी रंजन मदुगले ने भारतीय टीम के ऊपर 80 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है। भारतीय टीम निर्धारित समय से 4 ओवर पीछे चल रही थी। यह काफी ज्यादा पीछे कहा जा सकता है। मैदानी अंपायर माइकल गॉड और तनवीर अहमद, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर गाजी सोहेल ने आरोप लगाए। इसके बाद मैच रेफरी रंजन मदुगले ने संज्ञान लिया। आईसीसी के न्यूनतम ओवर रेट से सम्बंधित आर्टिकल 2.22 के तहत हर ओवर के हिसाब से खिलाड़ियों पर 20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इसे स्वीकार कर लिया है इसलिए मामले में आगे किसी भी तरह की सुनवाई नहीं होगी।

भारतीय टीम एक विकेट से हारी थी
ढाका में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम को 1 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने 9 विकेट झटककर जीत की तरफ कदम बढाए थे लेकिन मेहदी हसन मिराज ने टिककर बल्लेबाजी की। उन्होंने मुस्ताफिजुर रहमान के साथ मिलकर अंतिम विकेट के लिए नाबाद 51 रन जोड़ अपनी टीम को जीत दिला दी। बांग्लादेश टीम अब सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रही है।

दबाव भारतीय टीम पर
पहला मैच हारने के बाद अब दबाव भारतीय टीम के ऊपर रहेगा। टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। देखा जाए तो अब दोनों मुकाबले करो या मरो वाले हैं। वनडे सीरीज के बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
और भी

PCB अध्यक्ष रमीज राजा की नई धमकी, कहा- अगर एशिया कप की मेजबानी छीनी तो पाकिस्तानी टीम नहीं खेलेगी


इस्लामाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भारत नहीं जाने की लगातार धमकी देने वाले पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने अब एक नई धमकी दे दी है। दरअसल, रमीज राजा के द्वारा 2023 विश्व कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करने की बात कहने के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट पर 2023 एशिया कप की मेजबानी छीनने का खतरा मंडरा रहा है। इसी खतरे को भांपते हुए रमीज राजा ने कहा है कि अगर पाकिस्तान से एशिया कप की मेजबानी छीनती है तो फिर हम एशिया कप से हटने पर भी विचार कर सकते हैं।

क्या कहा है रमीज राजा ने?

रमीज राजा ने शुक्रवार को इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट के इतर कहा, "ऐसा नहीं है कि हमारे पास एशिया कप मेजबानी के अधिकार नहीं हैं और हम इसकी मेजबानी करने का अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन निष्पक्ष तरीके से यह कह रहे हैं कि अगर भारत हमारे यहां नहीं आता है तो फिर हम भी 2023 विश्व कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएंगे और अगर हमसे एशिया कप की मेजबानी छीनी जाती है तो हम भी एशिया कप से बाहर होने की सोच सकते हैं।

रमीज राजा ने पहले यह दिया था बयान

आपको बता दें कि रमीज राजा 2023 विश्व कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करने की धमकी पहले ही दे चुके हैं। वो इस बात को दो बार दोहरा चुके हैं कि अगर भारत अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आता है तो हम भी वनडे विश्व कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करेंगे।

जय शाह ने शुरू किया था विवाद

बता दें कि रमीज राजा का यह बयान बीसीसीआई सचिव जय शाह के बयान के बाद आया था। जय शाह ने सबसे पहले इस विवाद की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि एशिया कप 2023 के लिए भारत की टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी और उसकी जगह किसी तटस्थ स्थान पर टूर्नामेंट के मैच खेलेगी।
और भी

एशिया जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत की उन्‍नति हुड्डा ने क्‍वार्टर फाइनल में बनाई जगह

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। थाईलैंड में एशिया जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप के अंडर-17 वर्ग में भारत की उन्‍नति हुड्डा ने लड़कियों के सिंगल्‍स क्‍वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्री-क्‍वार्टर फाइनल में कल उन्‍नति ने थाईलैंड की नटचावे सित्‍तीतिरानन को 21-11, 21-19 से हराया। अंतिम आठ में आज शीर्ष वरीयता प्राप्‍त उन्‍नति का सामना दक्षिण कोरिया की मिन जी किम से होगा। अंडर-17 वर्ग में भारत की दो डबल्‍स जोडि़यों ने प्री-क्‍वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

लड़कों के डबल्‍स में अर्श मोहम्‍मद और संस्‍कार सारस्‍वत की जोड़ी ने इंडो‍नेशिया के दानिस्‍वरा माहरिज़ल और आंद्रे मुकुन की जोड़ी को 21-12, 21-10 से पराजित किया। मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में अरुल रवि और श्रीनिधि नारायणन की जोड़ी ने थाईलैंड के रचप्रुंग अकत और हैथीथिप मिजाद की जोड़ी को 21-14, 21-17 से मात दी। लड़कियों के डबल्‍स में नव्‍या और रक्षिता की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। वेनाला और श्रीयांशी की जोड़ी भी हारकर बाहर हो गई। लड़कों के डबल्‍स में दिव्‍यम अरोड़ा और मयंक अरोड़ा की जोड़ी का सफर भी समाप्‍त हो गया।

इस बीच, लड़कियों के अंडर-15 वर्ग में तन्‍वी और दुर्गा की जोड़ी प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में तन्‍वी और दुर्गा की जोड़ी ने थाईलैंड की सुनिसा और पिमचानोक की जोड़ी को 21-18, 22-20 से शिकस्‍त दी। लड़कों के डबल्‍स में बॉर्न जेसन और अतीश श्रीनिवास की जोड़ी भी प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में बॉर्न और अतीश की जोडी ने थाईलैंड के थानिक फू और वोरानैन की जोड़ी को 18-21, 21-10, 21-16 से हराया। ईशान नेगी और सिद्धी रावत की मिक्‍स्‍ड डबल्‍स जोड़ी अपना मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई 

 

 

और भी

भारतीय टीम के बड़े स्कोर के बाद बांग्लादेश ने दिया करारा जवाब, पारी से हार का खतरा बरकरार

 

India A vs Bangladesh A (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश ए की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिली। बांग्लादेश ए ने स्टंप्स एक अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 172 रनों का स्कोर बनाया। भारतीय टीम से अभी बांग्लादेश टीम 180 रन पीछे है। जाकिर हसन 82 और नजमुल होसैन 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इस मुकाबले में अब एक दिन का खेल और बचा है। भारतीय टीम ने बनाया बड़ा स्कोर 
भारतीय टीम ने पहली पारी में बांग्लादेश को 112 रनों के मामूली स्कोर पर समेटने के बाद बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 145 रनों की पारी खेली। उनके अलावा दूसरे ओपनर अभिमन्यू ईस्वरन ने भी 141 रनों की पारी खेली। उपेन्द्र यादव 71 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे। भारत ए ने पहली पारी 5 विकेट पर 464 रन बनाकर घोषित कर ली। टीम इंडिया को बड़ी बढ़त हासिल हुई और बांग्लादेश को पारी से हराने के इरादे से भारतीय टीम की पारी घोषित कर दी।

दूसरी पारी में बांग्लादेश की मजबूत शुरुआत
दूसरी पारी में बांग्लादेश ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। ओपनर बल्लेबाज महमुदुल हसन और जाकिर हसन ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। महमुदुल 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जाकिर हसन और नजमुल होसैन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की और दिन की अंतिम गेंद तक टिके रहे। दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये। हालांकि अभी पारी से हार नहीं टली है। बांग्लादेश ए अभी 180 रन पीछे है।

भारतीय टीम के पास जीत का मौका
मैच में अभी एक दिन का खेल बचा हुआ है। भारतीय गेंदबाजों के बाद बांग्लादेश को आउट करने का मौका है। पारी से जीत दर्ज करने का रास्ता खुला है। बांग्लादेश के बल्लेबाज हार टालने का पूरा प्रयास करेंगे। भारत के लिए पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले सौरभ कुमार को दूसरी पारी में एक विकेट मिला है।
और भी

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शानदार आगाज...

कलेक्टर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

 बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम में 1 दिसंबर से प्रारंभ हो गया। यह खेल 2 दिसम्बर तक चलेगा। 

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में जिले के सभी विकासखण्डो और नगरीय निकायों से लगभग 300 प्रतिभागी शामिल हुए। जिला स्तरीय खेल का शुभारंभ कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जलित कर किया। तत्पश्चात राजगीत का सामूहिक गायन किया गया। खेल अधिकारी नागेश्वर तिवारी ने स्वागत भाषण दिया।  

 

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक विलुप्त होने वाले खेलों को पुनः पुनर्जीवित करने मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल गांव स्तर से प्रारंभ किया गया है और यह खेल राज्य स्तर तक खेला जाएगा। जिलाधीश ने खिलाड़ियों से आव्हान किया। खेल को खेल भावना से खेलें। आज खेल में खिलाड़ी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं, उन्हे अपनी बधाई ंऔर शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने गिल्ली डंडा खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने गिल्ली डंडा और गेड़ी दौड़ के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। खेल स्पर्धा का समापन 2 दिसम्बर को शाम 4 बजे विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा के मुख्य आतिथ्य में होगा।

 

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में 18 वर्ष आयुवर्ग के बालक बालिका, 18 से 40 और 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के महिला पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। ज्ञात होे कि जिला स्तरीय खेल के आज पहले दिन गिल्ली-डंडा, पिट्ठुल, सांखली, लंगड़ी दौड़, 100 मीटर लंबी दौड़ व लम्बी कूद का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने गिल्ली-डंडा, पीट्ठुल में हाथ भी आजमाए। आपात स्थिति से निपटने स्वास्थ्य विभाग ने मोबाईल मेडिकल यूनिट औरं एम्बूलेंस खेल मैदान तैनात किया गया था।

 

 इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कमलेश मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुश्री सुरुचि सिंह, संयुक्त कलेक्टर उमाशंकर बंदे, सीएमओ भूपेन्द्र उपाध्याय, डीईओ अरविंद मिश्रा, बीईओ अरुण खरे उपस्थित थे।

 

 

और भी

वनडे रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को हुआ नुकसान, जानिए कोहली और रोहित की रैंकिंग

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आईसीसी ने क्रिकेटरों की ताजा रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को बड़ा नुकसान हुआ है। सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी ही आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं खेले। जिसका नुकसान इन दोनों बल्लेबाजों को हुआ है। 

विराट एक स्थान नीचे खिसककर 8वें पायदान पर और रोहित एक स्थान के नुकसान के साथ 9वें पायदान पर है। भारत के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले न्यूजीलैंड के टॉम लाथम बड़ी छलांग लगाई है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में 18वें स्थान पर आ गए हैं। इसी मैच में केन विलियम्सन ने 98 गेंद में नाबाद 94 रन बनाए थे और एक स्थान के फायदे के साथ वह 10वें स्थान पर आ गए हैं। 

 

भारत के लिए अर्धशतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर 6 पायदान ऊपर 27वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं शुभमन गिल को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह 34वें पायदान पर आ गए हैं। लोकी फर्ग्यूसन ने भी इंडिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 59 रन देकर तीन विकेट लिए थे। वह तीन स्थान के फायदे के साथ 32वें पायदान पर पहुंच गए हैं। मैट हेनरी को भी चार स्थान का फायदा हुआ है और वह 5वें स्थान पर आ गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान के लिए शतक लगाने वाले इब्राहिम जादरान को 73 स्थान का फायदा हुआ है। वह 122वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं  उनके साथी ओपनर रहमनुल्ला गुरबाज 21 स्थान के फायदे के साथ 48वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। रहमत शाह ने अर्धशतक के दम पर 22वें पायदान पर जगह बनाई है। वह अफगानिस्तान के सबसे बेहतर रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं। श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा ऑलराउंडर रैंकिंग में 9 स्थान का फायदा हुआ है और आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

 

 

 

और भी

बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच रद्द

 दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच  क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है।

भारत ने टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए  47.3 ओवर में 219 रन ही बना सकी जिसमे वॉशिंगटन सुंदर  ने 51 और श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। वहीँ न्यूजीलैंड ने इस स्कोर का पीछा करते हुए 18 ओवर में 1 विकेट के नुक्सान में 104 रन बनाये पर बारिश के काऱण  खेल को रद्द करना पड़ा। 

और भी

भारतीय क्रिकेट टीम ने संजू सैमसन को फिर किया इग्नोर...

 क्राइस्टचर्च (छत्तीसगढ़ दर्पण)। क्राइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे खेला जा रहा है। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में एक बार फिर संजू सैमसन (Sanju Samson) को शामिल नहीं किया गया है। वहीं इससे पहले उन्हें दूसरे मैच में भी मौका नहीं मिला था उनकी जगह ऋषभ पंत और दीपक हुड्डा को मौका दिया गया था। साथ ही संजू को टीम में न देख कर फैंस काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर बीसीसीआई और कप्तान शिखर धवन को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 

 

बता दें कि, हालांकि, हैमिल्टन में दूसरे मुकाबले के दौरान भी संजू की जगह पंत और दीपक हुड्डा को मौका मिला था। हालांकि, ये मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस बार फिर निर्णायक मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं संजू के फैंस इस बात की उम्मीद लगाए हुए थे कि आखिरी वनडे में वो संजू सैमसन को खेलते हुए देखेंगे। लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। फैंस ने सोशल मीडिया पर कई मीम्स और अपने रिएक्शन शेयर किए हैं। गौरतलब है कि, पहले मुकाबले में संजू को मौका दिया गया था जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था, उस दौरान उन्होंने 38 गेंदों पर 36 रन बनाए थे।

 

 

 संजू सैमसन और भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस लगातार उन्हें टीम में लिए जाने की मांग उठा रहे हैं लेकिन अब देखना यह होगा कि आखिर क्रिकेट सेलेक्शन कमेटी इस पर विचार करती है या अगली बार फिर बिना फॉर्म वाले ऋषभ पंत को ही मौका दिया जाएगा। 

और भी

ट्रीसा-गायत्री की जोड़ी टॉप-20 में, लक्ष्य सेन छठे स्थान पर

 कुऑलालम्पुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत की युवा महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने दो स्थान की छलांग लगाकर शीर्ष 20 में प्रवेश किया, जबकि लक्ष्य सेन बैडमिंटन वल्र्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) विश्व रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर देश के सर्वोच्च रैंक वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। ट्रीसा और गायत्री की जोड़ी ने पहली बार शीर्ष 20 में प्रवेश किया और उन्हें नंबर 19 पर रखा गया है, जबकि पुरुष एकल में शीर्ष 10 में प्रवेश करने वाले सेन देश के एकमात्र शटलर हैं।

पुरुष एकल रैंकिंग में लक्ष्य एक पायदान चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए जबकि श्रीकांत किदांबी और एचएस प्रणय 11वें और 12वें स्थान पर बने हुए हैं। पुरुषों की एकल रैंकिंग में अन्य भारतीयों में, समीर वर्मा ने पिछले सप्ताह आस्ट्रेलियन ओपन में भाग लिया था और दूसरे दौर में हट गए थे। वह दो पायदान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर आ गए। बी साई प्रणीत एक स्थान की बढ़त के साथ 38वें, जबकि मिथुन मंजुनाथ दो स्थान के फायदे के साथ 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

महिला एकल में, पीवी सिंधु छठे स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि पूर्व विश्व नंबर 1 साइना नेहवाल को एक स्थान का फायदा हुआ है। अब वह 32वें स्थान पर आ गई हैं। मालविका बंसोड़ पिछले सप्ताह 35वें स्थान पर बनी रहीं, जबकि आकाशी कश्यप दो पायदान ऊपर 36वें स्थान पर पहुंच गईं। अनुपमा उपाध्याय भारत के लिए शीर्ष लाभ पाने वालों में से थीं क्योंकि वह तीन पायदान चढ़कर 53वें स्थान पर आ गईं।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के साथ भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ियों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है; एमआर अर्जुन-ध्रुव कपिला 23वें स्थान पर हैं, जबकि कृष्णा प्रसाद गर्ग/विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला और इशान भटनागर/के. साई प्रतीक ने क्रमश: 35 और 42वां स्थान हासिल किया।

हालांकि, सुर्खियों में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी रही, क्योंकि वे विश्व रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर नंबर 19 पर पहुंच गईं। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी का अनुभवी संयोजन 26वें, जबकि अश्विनी भट/शिखा गौतम 36वें स्थान पर हैं।

 

 

और भी

79वीं महंत राजा सर्वेश्व रदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता पर अहम निर्णय

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर डोमन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बुधवार को स्टेडियम समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, महापौर हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में सत्र 2022 -23 में आयोजित होने वाली 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों ने आवश्यक परिचर्चा की एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिये। बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जनवरी या फरवरी महीने में आयोजन को लेकर समिति द्वारा सहमति लिया गया।


बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि प्रस्तावित तिथि में प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में भाग लेने वाले टीम को सूचना देकर उनसे सहमति लिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के कारण लगभग 2 साल के बाद प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है, ऐसी स्थिति में अच्छी प्रतियोगिता का आयोजन हो और अच्छे टीम खेलने के लिए आए इस बात पर विशेष ध्यान रखा जाए। प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान होने वाले बजट व व्यय पर विशेष चर्चा की गई। जिसमें पूरी प्रतियोगिता के दौरान होने वाले खर्च के साथ-साथ प्रतियोगिता व प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार वितरण, आयोजन के दौरान होने वाले व्यय पर चर्चा की गई।

बैठक में बाहर से आने वाले खिलाडिय़ों और टीमों के आवास के साथ-साथ उनके ठहरने की व्यवस्था, परिवहन की व्यवस्था, टूर्नामेंट का उद्घाटन एवं समापन के दौरान अतिथियों के आगमन पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर सिंह ने यह जानकारी दी कि प्रतियोगिता के आयोजन हेतु संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर को पत्र लिखकर राशि की मांग की गई है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान और राजगामी संपदा न्याय से भी राशि लेने की जानकारी दी गई। स्टेडियम के रखरखाव, साफ-सफाई एवं समुचित ढंग से टूर्नामेंट का आयोजन हो सके इसके लिए पूरी तैयारी और आवश्यक संसाधन, सुविधा के संबंध में बात की गई। समिति के सदस्यों ने अपने विचार और सुझाव रखे, जिस पर आवश्यकतानुसार अमल किए जाने पर निर्णय लिया गया।

बैठक में स्टेडियम समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर सिंह ने कहा कि सुचारू रूप से प्रतियोगिता का आयोजन सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। सफलतापूर्वक जिले की गौरवमयी परम्परा के अनुसार टूर्नामेंट हो सके। इसमें सबकी सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिला संस्कारधानी एवं खेल नगरी के रूप में जाना जाता है, इस बात का ध्यान रखते हुए हमें गौरवमयी प्रतियोगिता के आयोजन हेतु योगदान देना है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर  खेमलाल वर्मा एवं स्टेडियम समिति के सदस्य उपस्थित थे।
 

 

और भी

कतर और ओमान में खेला जाएगा लीजेंड्स लीग क्रिकेट का तीसरा सीजन...

 कतर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) का तीसरा सीजन 27 फरवरी से 8 मार्च तक कतर और ओमान में खेला जाएगा। टूर्नामेंट को एलएलसी मास्टर्स कहा जाएगा और इसमें तीन भाग लेने वाली टीमें होंगी, जिसमें इंडिया महाराजा, एशिया लायंस और वल्र्ड जायंट्स शामिल हैं।

जबकि लीजेंड्स लीग क्रिकेट के हाल ही में समाप्त हुए दूसरे सीजन में 85 लीजेंड्स के साथ चार फ्रेंचाइजी-स्वामित्व वाली टीमें थीं और भारत में खेली गई थीं।

 

ऑफ-स्पिन महान हरभजन सिंह ने कहा, मैं मणिपाल टाइगर्स के साथ एलएलसी-2 खेलकर क्रिकेट के मैदान में अच्छा समय बिताया था और आगामी एलएलसी मास्टर्स के साथ मैदान में वापस जाना बहुत अच्छा होगा। भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में सीजन 2 की शुरुआत से पहले प्रदर्शनी मैच कोलकाता में खेला गया था।

 

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा, यह घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं कि मैं फरवरी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट खेलकर फिर से एक्शन में आऊंगा। और इस बार टीम इंडिया के लिए खेल रहा हूं, इसलिए मैं वास्तव में इसके लिए उत्सुक हूं।

 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने कहा, सितंबर/अक्टूबर में भीलवाड़ा किंग्स के लिए खेलना मजेदार था, और अब मैं एलएलसी मास्टर्स के लिए विश्व टीम के लिए खेलने को तैयार हूं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अन्य क्रिकेट देशों के पूर्व क्रिकेटरों को भारत, एशिया और रेस्ट ऑफ वर्ल्ड का प्रतिनिधित्व करने वाली तीन टीमों में विभाजित किया जाएगा।

 

लीजेंड्स लीग क्रिकेट सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने कहा, लीजेंड्स लीग क्रिकेट-सीजन 2 के एक सुपर सफल सीजन के बाद, हमें यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हम एलएलसी मास्टर्स के रूप में वापस आ रहे हैं। हमें कतर और ओमान से निमंत्रण मिला था, इसलिए हम सीजन को दोहा और मस्कट के 2 शहरों में विभाजित करेंगे। उन्होंने कहा, और लगभग 60 शीर्ष खिलाड़ी, अनिवार्य रूप से लीजेंड्स ऑफ क्रिकेट, आगामी सीजन में खेलेंगे, लेकिन इस बार पिछले फ्रेंचाइजी सीजन के विपरीत, अपने देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

 

और भी

कैमरून और सर्बिया ने 3-3 से ड्रॉ खेलकर अपनी उम्‍मीद कायम रखी

 कतर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फीफा फुटबॉल विश्वकप में ग्रुप-एच में घाना ने दक्षिण कोरिया 3-2 से हरा दिया है। दक्षिण कोरिया की ओर से चो ग्‍युसुंग ने दो गोल किये। वहीं घाना की तरफ से कुदुस मोहम्‍मद ने दो और मोहम्‍मद सेलिसू ने एक गोल किया। इससे पहले सर्बिया और कैमरून का मुकाबला तीन-तीन गोल की बराबरी पर समाप्‍त हुआ।

ग्रुप-जी के मुकाबले में सर्बिया की ओर से स्‍ट्राहिंजा पैवलोविच, सेरगेज मिलिनकोविच-सेविच और एलेक्‍सेंडर मित्रोविच ने गोल किये। कैमरून की ओर से जीन-चार्ल्‍स कैसटेलेटो, विनसेंट अबुबकर और एरिक मैक्सिम चौपो-मोटिंग ने गोल किये। ग्रुप-जी में रात साढ़े नौ बजे ब्राजील का सामना स्विट्जरलैंड से होगा। ग्रुप-एच में रात साढ़े 12 बजे पुर्तगाल और उरुग्वे की टीम आमने-सामने होंगे। 

और भी

18 वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों चयन

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला एथलेटिक संघ कांकेर के द्वारा नरहरदेव ग्राउंड में डिस्ट्रिक्ट नेशनल जूनियर एथलेटिक्स मीट पटना हेतु सिलेक्शन ट्रायल मीट को पूरा किया गया। जिससे कांकेर जिले से 12 बच्चों का चयन (सिलेक्शन) किया गया।

जिसमें 14 वर्ष में संजना 100 मीटर, मुरलीधर 100 मीटर, गोला फेंक युवराज यादव, अंजली यादव, लंबी कूद निखिल, ऊंची कूद अनुराग सलाम, 600 मीटर संजीव नेताम, 16 वर्ष में हंड्रेड मीटर दौड़ में हरीश, गोला फेक भावेश जैन, 1600 मीटर केश लाल कोमरा, 400 मीटर सूर्या कुंजाम, लंबी कूद भुवन यादव का चयन किया गया।

 

सिलेक्शन कमेटी में कांकेर एथलेटिक संघ के सदस्य प्रभा जैन, त्रिलोचन साहू, नमिता साहू, प्रद्युमन श्रीवास, डॉ मंजू शर्मा, उमेश साहू उपस्थित थे। सभी ने चयनित छात्रों की उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी चयनित सभी छात्र पटना में होने वाली डिस्टिक नेशनल जूनियर एथलेटिक्स मीट में कांकेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

 

और भी

आईपीएल 2022 का फाइनल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रविवार को ट्वीट किया कि इस साल की शुरूआत में हुए आईपीएल 2022 फाइनल ने टी20 मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों की उपस्थिति दर्ज कराने का गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया। शाह ने ट्वीट किया, एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों की उपस्थिति के लिए गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड प्राप्त करने पर बेहद खुशी और गर्व है, जब 101,566 दर्शकों ने 29 मई 2022 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल देखा। इसे संभव बनाने के लिए हमारे प्रशंसकों का धन्यवाद।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले आईपीएल सीजन को अपने घरेलू मैदान पर सात विकेट से जीतकर खिताब अपने नाम किया था। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स उपविजेता रही थी।

 

बीसीसीआई ने ट्वीट किया, फाइनल का गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना भारत के लिए एक गर्व का क्षण है। यह हमारे सभी प्रशंसकों के लिए उनके बेजोड़ जुनून और अटूट समर्थन के लिए बधाई।

आईपीएल 2022 में टॉस हारने के बाद तीसरी बार 11 गेंद शेष रहते हुए राजस्थान के 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, गुजरात ने एक ऐसे सीजन का समापन किया, जहां उन्होंने प्रतियोगिता में चैंपियन बनने के लिए सभी की प्री-टूर्नामेंट उम्मीदों को पार कर लिया।

और भी