खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

36वें नेशनल गेम्स गुजरात में छत्तीसगढ़ का दिन रहा सुनहरा

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 36वें राष्ट्रीय गेम्स गुजरात में छत्तीसगढ़ का अच्छा प्रदर्शन रहा। राष्ट्रीय खेल में राज्य को दो मेडल प्राप्त हुए। फेंसिंग यिप्पी इवेंट के व्यक्तिगत मुकाबले में अमितेश मिश्र ने कमाल करते हुए आज एक ओर सफलता गोल्ड मेडल के रूप में 1000 मीटर रेस स्पीड स्केटिंग में प्राप्त हुई। इस अवसर पर छग के खेल मंत्री उमेश पटेल ने खिलाड़ी को इस सफलता के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर कोच दलजीत सिनवः थिंद, शेफ डी मिशन डॉ. अतुल शुक्ल, डेपुटी शेफ़ डी मिशन रुपेंद्र सिंह चौहान ने उपस्थित होकर खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाया। वहीं संचालक खेल श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव, छग स्केटिंग संघ के अध्यक्ष एम डी रेड्डी, महासचिव किशोर भंडारी एवम अमितेश के कोच अनुराग साहू  ने अपने खिलाड़ी की सफलता के हार्दिक बधाई दी। 

 

 

और भी

सीनियर पुरुष वर्ग में पहली बार प्रणय चौहान विजेता बने

रायपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-संपन्न

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में  28 सितम्बर से 1 अक्टूबर  तक आयोजित  "रायपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2022" कल संपन्न हुयी | प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि  भारतीय जीवन बीमा निगम, मंडल कार्यालय रायपुर के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक  अशोक ठाकुर थे| कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान महालेखाकार, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ उप महालेखाकार  गुरप्रीत वालिया  ने किया एवं विशेष अतिथि  महामाया स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश अग्रवाल थे । मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल  टेनिस संघ के संयुक्त उपाध्यक्ष  शकील साजिद , छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ एवं राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव  विनय बैसवाड़े, राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के कोषाध्यक्ष  शिशिर गुप्ता एवं मुख्य निर्णायक अरुण बावरिया उपस्थित थे| 

कल खेले गये मुकाबले में  पुरुष वर्ग में प्रणय चौहान एवं राजीव साहू,  जूनियर (अंडर -19) बालक  वर्ग में करण मल्होत्रा  एवं रामजी कुमार,  जूनियर(अंडर -17) बालक  वर्ग में रामजी कुमार एवं करण मल्होत्रा, जूनियर (अंडर -17) बालिका  वर्ग में वेन्या सेंगोडे एवं आहना सिंह, सब जुनियर (अंडर -15) बालक  वर्ग में करण मल्होत्रा एवं अर्जुन मल्होत्रा, कैडेट (अंडर -13) बालिका वर्ग में आहना सिंह एवं  लावण्या पांडे  ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया | 

प्रतियोगिता के सभी वर्गों के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है :-सीनियर (पुरुष) वर्ग  -     

विजेता- प्रणय चौहान, उपविजेता-राजीव साहू 3-2।सीनियर (महिला) वर्ग-विजेता -  अंचल बरेठ, उपविजेता-वेन्या सेंगोडे 3-2।जूनियर (अंडर-19) बालक वर्ग-विजेता -करण मल्होत्रा, उपविजेता रामजी कुमार 3-2।जूनियर (अंडर-19) बालिका वर्ग-  विजेता-अंचल बरेठ,उपविजेता-आहना सिंह 3-1। जूनियर(अंडर -17) बालक वर्ग- 

विजेता-रामजी कुमार,उपविजेता-करण मल्होत्रा3- 2। जूनियर (अंडर -17) बालिका वर्ग -विजेता-वेन्या सेंगोडे,उपविजेता-आहना सिंह 3-0 ।सब जूनियर (अंडर -15) बालक   वर्ग-विजेता-करण मल्होत्रा,उपविजेता-अर्जुन मल्होत्रा 3-1 । सब जूनियर (अंडर -15) बालिका वर्ग-विजेता-आरना खोटेले, उपविजेता-आहना सिंह 3-0 । केडेट (अंडर -13) बालक वर्ग-विजेता-श्रेष्ठ मिश्रा,उपविजेता-चाहत वालिया 3-1। कैडेट (अंडर -13) बालिका वर्ग-विजेता-आहना सिंह,उपविजेता-लावण्या पांडे 3-0 । होप्स (अंडर -11) बालक वर्ग-विजेता-कविश काला, उपविजेता-राघव तिवारी 3-1 ।  होप्स (अंडर -11) बालिका वर्ग-विजेता-लावण्या पांडे, उपविजेता-समाया पांडे 3-2 । प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक  अरुण बावरिया एवं सहायक निर्णायक  प्रवीण निरापुरे, तरुण राठौड़, एच.एन. पाण्डे थे।  

इस अवसर पर रायपुर बीमा संस्थान के सचिव  एन.जे. राव, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी  प्रदीप जोशी,  अभिनव शर्मा, आल इंडिया पावर सेक्टर के सीनियर खिलाड़ी बी.चंद्रा, विकास मल्होत्रा, रितेश मल्होत्रा, परिवेश मिश्रा एवं अन्य सदस्यगण, खिलाडीगण, पालकगण उपस्थित थे|उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राजधानी टेबल टेनिस संघ जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

और भी

36वां राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ की तलवारबाजी टीम ने जीता रजत

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के लिए राष्ट्रीय खेल में आज का दिन भी मेडल वाला रहा। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने फॉयल टीम चैम्पियनशिप फेंसिंग (तलवारबाजी) में रजत पदक जीता। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने इस उपलब्धि के लिए टीम के खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

गुजरात के गांधीनगर में आयोजित राष्ट्रीय खेल में फेंसिंग खिलाड़ियो का शानदार प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। फॉयल इवेंट कि टीम चैम्पियनशिप में राज्य फेंसिंग के फॉयल इवेंट में छत्तीसगढ़ टीम के खिलाड़ी दुर्गेश मिलिंद, के. डेनी सिंह, एस. निंग थोमाबा, तुषार अहेर ने क्वाटर फाइनल मुकाबले में बिहार को 45-34 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में हरियाणा को नजदीकी मुकाबले में 45-40 से हराकर फायनल में प्रवेश किया। फायनल मुकाबले में राज्य के खिलाड़ियों ने संघर्षणूर्ण प्रदर्शन किया। दूसरे और तीसरे दौर में शानदार वापसी की लेकिन स्वर्ण पदक नहीं जीत सके। एस.एस.सी.बी. सर्विसेस की टीम से 34-45 से परास्त होकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

टीम के कोच वी. जॉनसन सोलोमन एवं प्रवीण कुमार गनवारे, टीम मैनेजर अखिलेश दुबे ने बताया कि प्रदेश फेंसिंग के अध्यक्ष डॉ. एस. भारतीदासन एवं महासचिव बशीर अहमद खान, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्रीमती श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव, सीडीएम अतुल शुक्ला एवं डिप्टी सीडीएम रूपेंद्र सिंह चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

राष्ट्रीय खेल में तीन अक्टूबर को कल एपी इवेंट में टीम चैम्पियनशिप का खिताबी मुकाबला पुरुष वर्ग का फाइनल में मुकाबला होगा। इसमें भी छत्तीसगढ़ टीम को पदक की उम्मीद है। 36वें राष्ट्रीय खेल में आज आर्चरी, एथलेटिक्स, एकवेटिक्स एवं फेंसिंग के टीम इवेंट में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स की 200 मीटर हिट्स में राज्य के खिलाड़ी श्री अनिमेष कुजूर ने शानदार दौड़ लगाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर फायनल के लिए क्वालीफाई किया। एकवेटिक्स में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी श्री रूद्राक्ष साहू 200 मीटर फ्री स्टाइल में 16वें और 100 मीटर में 20वें स्थान पर रहा तथा फायनल में स्थान प्राप्त नहीं कर सके। प्रदेश की भूमि गुप्ता ने महिलाओं के बटरफ्लाई में 1.09.85 का समय निकालकर संतोषजनक प्रदर्शन किया, लेकिन फायनल में स्थान बनाने से चूक गईं।

और भी

महिला टी-ट्वेंटी एशिया कप में बांग्लादेश ने थाइलैंड को हराया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बांग्लादेश ने महिला टी-ट्वेंटी एशिया कप में थाइलैंड को नौ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। मेजबान बांग्लादेश ने जीत के लिए 83 रन का लक्ष्य 12वें ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले थाइलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 82 रन बनाकर आउट हो गई। आज ही दूसरे मैच में सिलहट में ही दिन में एक बजे से भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। बांग्लादेश चार साल बाद महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी कर रहा है।

और भी

टीम इंडिया में बुमराह की जगह लेंगे मोहम्मद सिराज

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है। वह चोट के कारण बाहर हुए अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे। बीसीसीआई ने शुक्रवार (30 सितंबर) को इसका एलान किया।


बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से वापसी की थी। वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के अलावा एशिया कप में नहीं खेल पाए थे।

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, ''अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने मोहम्मद सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया है। बुमराह को पीठ में चोट लगी है और वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।'' सीरीज के बाकी बचे दो मैच गुवाहाटी में दो अक्तूबर और इंदौर में चार अक्तूबर को खेले जाएंगे।

बुमराह चार से छह हफ्ते के लिए बाहर
बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बारे में तो बताया, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में उनकी उपलब्धता को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया। उनकी कोई सर्जरी नहीं होगी, लेकिन वह चार से छह महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। बुमराह टीम के साथ तिरुवनन्तपुरम गए थे, लेकिन वहां एक दिन अभ्यास करने के बाद बेंगलुरु चले गए। वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज।

 

 

और भी

रायपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता : अंचल,आरना एवं श्रेष्ठ मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल में चल रही  जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के सम्बन्ध में राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव  विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की आज खेले गए मैचों में सीनियर महिला वर्ग में अंचल बरेठ एवं वेन्या सेंगोडे, जुनियर बालिका (अंडर -19) वर्ग में अंचल बरेठ एवं आहना सिंह, सब जुनियर बालिका (अंडर -15) वर्ग में आरना कोटेले एवं आहना सिंह, कैडेट बालक (अंडर -13) वर्ग में श्रेष्ठ मिश्रा एवं चाहत वालिया ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया |   

प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह कल सायं 05.30 बजे किया जायेगा जिसके मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम, मंडल कार्यालय रायपुर के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक अशोक ठाकुर होंगे। कार्यक्रम  की अध्यक्षता प्रधान महालेखाकार, छत्तीसगढ़ रायपुर के वरिष्ठ उप महालेखाकार  गुरप्रीत वालिया जी करेंगे एवं विशेष अतिथि महामाया स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश अग्रवाल होंगे। 

अब तक खेले गए मैचो के परिणाम निम्न हैं - 

 

सीनियर महिला वर्ग--

 

अंचल बरेठ ने रेणुका सुब्बा, आरना खोटेले,प्रियांशी पुरोहित,उपासी धनगर को 3-1 ,कौशीकि खखरिया ,चारु व्यास को 3-0 तथा वेन्या सेंगोड़े को 3-2 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया| 

 

वेन्या सेंगोडे ने प्रियांशी ,कौशीकी खखारिया तथा चारु व्यास को 3-0 तथा रेणुका सुब्बा , आरना खोटेले तथा उपासी धनगर को 3-1 से हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया|

 

कैडेट बालक (अंडर 13) वर्ग --

 

श्रेष्ठ मिश्रा ने प्रथम स्थान एवं चाहत वालिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया | 

 

 

सब  जुनियर   बालक ( अंडर 15) वर्ग --

करण मल्होत्रा ने सिद्धा धुपर को 3-1, श्रेष्ठ मिश्रा, चाहत वालिया , राघव तिवारी, अविगन शुक्ला को ३-0 से, अर्जुन मल्होत्रा ने श्रेष्ठ मिश्रा, चाहत वालिया , राघव तिवारी, अविगन शुक्ला को ३-0 से, यशवंत डेकाटे ने सिद्धा धुपर को 3-1, श्रेष्ठ मिश्रा, चाहत वालिया, राघव तिवारी, अविगन शुक्ला को ३-0 से हराकर आगे चल रहे हैं | 

 

सब जुनियर बालिका ( अंडर 15) वर्ग --

 

आरन कोटेले ने आहना सिंह, युक्ता बैसवाड़े को 3-2, आन्या काला, समाया पांडे, प्राप्ति केडिया को 3-0 से हरकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

आहना सिंह ने युक्ता बैसवाड़े, समाया पांडे को 3-1, आन्या काला, प्राप्ति केडिया को 3-0 से हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

जुनियर बालक (U-17) वर्ग (ग्रुप A) --

 

ग्रुप से हर्षित केडिया एवं रामजी कुमार ने सुपर लीग में प्रवेश किया।

 

जुनियर बालिका (U-19) वर्ग --

अंचल बरेठ ने वेन्या, प्रियांशी पुरोहित, चारु व्यास, अवनि शर्मा को 3-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आहना सिंह ने अवनि शर्मा को 3-1, वेन्या, प्रियांशी पुरोहित, चारु व्यास को 3-0 से हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

सीनियर पुरुष वर्ग--

सुपर लीग में प्रणय चौहान, राजीव साहू, अरिंदम देबनाथ आगे चल रहे हैं | 

 

        प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक  अरुण बावरिया एवं सहायक निर्णायक प्रवीण निरापुरे, तरुण राठौड़, एच.एन. पाण्डे हैं।    

और भी

36वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ को मिली पहली सफलता

 अमितेश मिश्रा ने जीता सिल्वर मेडल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेल में आज छत्तीसगढ़ को पहली सफलता प्राप्त हुई। दस हजार मीटर स्पीट स्केटिंग में छत्तीसगढ़ के  अमितेश मिश्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री उमेश पटेल ने मिश्रा की इस सफलता पर उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी।

इस अवसर पर कोच  दलजीत, शेफ डी मिशन डॉ. अतुल शुक्ल, डिप्टी शेफ डी मिशन  रुपेंद्र सिंह चौहान ने उपस्थित होकर खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाया। संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ स्केटिंग संघ के अध्यक्ष  एम. डी. रेड्डी, महासचिव किशोर भंडारी एवं अमितेश के कोच अनुराग साहू ने भी इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है।

और भी

जिले में 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, बिलासपुर संभाग बना ओवरऑल चौंपियन

 चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में पांचों संभाग के 749 प्रतिभागियों ने टेनिस क्रिकेट, किक बॉक्सिंग, गतका और फुटबॉली खेल में दिखाए जौहर

कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में चार दिवसीय 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 27 से 30 सितंबर तक चले खेल प्रतियोगिता में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के 749 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 14 से 19 वर्ष के बालक-बालिका खिलाडिय़ों ने टेनिस क्रिकेट, किक बॉक्सिंग, गतका और फुटबॉली खेल में अपने जौहर दिखाए। समापन समारोह में शामिल अतिथियों ने खिलाडिय़ों के मार्च पास्ट को सलामी दी। साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा शामिल हुए। 

उन्होंने कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता में शामिल खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि खेल के माध्यम से आपसी भाईचारा, प्रतिस्पर्धा, एकता और अनुशासन की भी सीख मिलती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुसार छत्तीसगढ़ के युवाओं को खेलकूद के माध्यम से भी आगे बढ़ाने के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विधायक केरकेट्टा ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी बराबर समय दें। उन्होंने कहा कि स्थानीय खेल और स्थानीय खिलाडिय़ों की प्रतिभा को निखारने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन 6 अक्टूबर से किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल बाटी भंवरा, कबड्डी, खो-खो, गिल्ली डंडा व गेड़ी आदि खेल का प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान मिलेगी। समापन समारोह में शामिल नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने खिलाडिय़ों को खेल के हर विधा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हुए राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

कार्यक्रम मेंकलेक्टर संजीव झा ने राज्यभर से आए हुए प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने जिलों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। खेल के माध्यम से आत्मानुशासन बनाए रखने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि जितना अनुशासन के साथ काम करेंगे उतना अच्छा प्रदर्शन प्राप्त होता है। कलेक्टर झा ने संभागों से आए हुए खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर के खेलो में भी शामिल होकर अच्छा प्रदर्शन करते हुए  प्रदेश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, नगर निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज, नगर निगम आयुक्त  प्रभाकर पांडे सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक गण मौजूद रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया की चार दिन तक चले राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में 749 प्रतिभागियों के साथ 98 कोच और 53 मैनेजर भी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में चारों खेल विधाओं में प्राप्त नंबर के अनुसार बिलासपुर संभाग ने सर्वाधिक 243 अंकों के साथ ओवरऑल चौंपियन का दर्जा प्राप्त किया। 187 अंकों के साथ रायपुर संभाग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 174 अंकों के साथ दुर्ग संभाग ने तीसरा स्थान, 109 अंकों के साथ सरगुजा संभाग ने चौथा स्थान और 93 अंकों के साथ बस्तर संभाग ने पांचवा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में किक बॉक्सिंग खेल में अंडर-14 किक बॉक्सिंग बालिका वर्ग में रायपुर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 और अंडर 19 किक बॉक्सिंग बालिका वर्ग में बिलासपुर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर 14, अंडर-17 और अंडर-19 किक बॉक्सिंग बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर परचम लहराया। गतका खेल प्रतियोगिता में बालक 19 वर्ष और बालिका 19 वर्ष वर्ग में रायपुर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर-17 बालिका वर्ग और अंडर-19 बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया। 

इसी प्रकार अंडर-17 बालक और अंडर 19 बालिका टेनिस क्रिकेट में सरगुजा संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुटबॉली प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-19 बालक और अंडर 19 बालिका वर्ग में सरगुजा संभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 
और भी

'सर 300 रुपये दे दो गर्लफ्रेंड को घुमाने ले जाना है', क्रिकेटर ने दिखाई दिलदारी और भेज दिए 500

 
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। क्रिकेट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हमारे देश में क्रिकेट खेल से कहीं बढ़कर है। फैंस क्रिकेट से लेकर प्लेयर्स तक की निजी जिंदगी के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। वहीं कई क्रिकेटर भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ चीजों को शेयर करते रहते हैं। कई क्रिकेट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा। वह अपने एक ट्वीट के लिए इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

फैंस ने मांगे 300 रुपये
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला सेमीफाइनल बुधवार को इंडिया लीजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच खेला गया था। इस मैच में सुरेश रैना ने एक शानदार कैच लपका। रैना की फुर्ती देखकर हर कोई हैरान था। अमित मिश्रा ने रैना के कैच का यह वीडिया ट्वीट किया। ट्वीट के साथ उन्होंने लिखा, क्या डाइव थी, क्या कैप पकड़ा। मिश्रा के इस ट्वीट पर उनके एक फैन ने उनसे ऑनलाइन 300 रुपये मांग लिए। फैन ने ट्वीट पर कमेंट किया, सर 300 रुपये जी पे कर दो, गर्लफ्रेंड को घुमाने ले जाना है। इस पर क्रिकेटर ने दिलदारी दिखाते हुए 500 रुपये भेज दिए। उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।

मुकाबले का हाल
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला सेमीफाइनल बुधवार को इंडिया लीजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जवाब में इंडिया लीजेंड्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए और 5 विकेट से मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट को दूसरा सेमीफाइनल 30 सितंबर को श्रीलंका लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम 1 अक्टूबर को फाइनल में इंडिया लीजेंड्स से भिड़ेगी। यह मैच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा।
और भी

होप्स बालक वर्ग में कविश तथा बालिका वर्ग में लावण्या ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा 28 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक  सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक खेले गए मैचों में होप्स बालक वर्ग में कविश काला एवं होप्स बालिका वर्ग में लावण्या पांडे ने प्रथम स्थान  प्राप्त किया । प्रतियोगिता में अब तक खेले गए मैचो के परिणाम निम्नानुसार हैं-

होप्स बालक  (U-11) वर्ग  -
कविश काला ने प्रथम स्थान एवं राघव तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

होप्स बालिका  (U-11) वर्ग  -
लावण्या पांडे ने प्रथम स्थान एवं समाया पांडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
 
जुनियर बालिका (U-19) वर्ग -
अंचल बारेठ ने आहना सिंह को  3-1, चारु व्यास, अवनि शर्मा को ३-०, आहना ने वेण्या, आरना खोटेले, चारु व्यास को ३-0 से, अवनि को ३-१ से हराकर आगे चल रहे हैं।

सब जुनियर बालिका (U-15) वर्ग -
समाया पांडे ने युक्ता बैसवाड़े को 3-2, आन्या काला, प्राप्ति केडिया को 3-0 से, युक्ता बैसवाड़े ने प्राप्ति केडिया को ३-० से हराया |
 
सीनियर महिला वर्ग-

 अंचल बारेठ ने वेन्या सेंगोडे को 3-2, कौशिकी खाखरिया, उपासी धनगर को 3-0 से,  वेन्या सेंगोडे ने आरना खोटेले, रेणुका सुब्बा, उपासी धनगर को 3-1 से तथा रेणुका सुब्बा ने  आरना खोटेले, उपासी धनगर को 3-0 से, आरना खोटेले ने कौशिकी खाखरिया को 3-2, उपासी धनगर को 3-0 से हराया ।

पुरुष वर्ग (ग्रुप A) -  
 हर्षित केडिया ने कल्पेश जादवानी को ३-२, सिद्धा धूपर को ३-१  से हराया।

ग्रुप से हर्षित केडिया ने सुपर लीग में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग (ग्रुप B ) -
अरिंदम देबनाथ ने वत्सल खाखरिया, शिवम सिंह, रितेश मल्होत्रा को ३-0 से हराया।

ग्रुप से अरिंदम देबनाथ ने सुपर लीग में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग (ग्रुप C) -
राजीव साहू ने एंड्र्यू, अविनाश तिवारी को ३-०  हराया।

ग्रुप से राजीव साहू  ने सुपर लीग में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग (ग्रुप D) -
प्रणय चौहान ने गिरिराज बागड़ी को ३-०, आलोक मिश्रा, नामित कोठारी को ३-१ से हराया।

ग्रुप से प्रणय चौहान  ने सुपर लीग में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग (ग्रुप E) -
करण मल्होत्रा ने मानस पोद्दार, शैलेश डागा को 3-0 से हराया

ग्रुप से करण मल्होत्रा  ने सुपर लीग में प्रवेश किया

पुरुष वर्ग (ग्रुप F) -
रामजी कुमार ने गौरव शर्मा को ३-१, सुरेश सादीजा, यशराज गोयल को ३-०  से हराया।

ग्रुप से रामजी कुमार ने सुपर लीग में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग (ग्रुप G) -
 ऋषभ नागवानी ने सागर दासगुप्ता, यशवंत डेकाटे को 3-2, परिवेश मिश्रा को ३-०  से हराया।

ग्रुप से ऋषभ नागवानी  ने सुपर लीग में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग (ग्रुप H) -
अर्जुन मल्होत्रा ने अंशुमान शर्मा को ३-०, राजेश अग्रवाल को ३-१ से हराया।

ग्रुप से अर्जुन मल्होत्रा ने सुपर लीग में प्रवेश किया।

 
 



प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अरुण बावरिया एवं सहायक निर्णायक प्रवीण निरापुरे, तरुण राठौड़, एच.एन. पांडे हैं।

और भी

मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  जयसिंह अग्रवाल ने जिला मुख्यालय कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल मैदान में शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में राज्य भर से आए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 सितम्बर तक कोरबा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राज्य भर के 14 से 19 वर्ष के स्कूली बच्चे टेनिस क्रिकेट, किक बॉक्सिंग, फुटबॉल, गतका खेल में भाग ले रहे है।

राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए स्कूली बच्चों को खेल गतिविधियों में शामिल कर राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बच्चे अलग-अलग विधाओं में भाग ले रहे है। उद्घाटन समारोह में नगर निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, कलेक्टर संजीव झा, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर एवं नगर निगम कोरबा के सभापति  श्याम सुंदर सोनी, नगर निगम आयुक्त  प्रभाकर पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी  जी.पी. भारद्वाज सहित नागरिक उपस्थित थे।

और भी

संसदीय सचिव ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का शुभांर

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण) ।ग्राम पंचायत मुनगाशेर में युवा स्पोटर्स क्लब द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शुभांरभ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ग्राम पंचायत मुनगाशेर में युवा स्पोटर्स क्लब द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर प्रतियोगिता के शुभांरभ में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य हेमंत डडसेना, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, खिलावन साहू, सीटू सलूजा, दिलीप चंद्राकर, मयाराम टंडन, राजा गंभीर, कमलेश चंद्राकर, आलोक नायक मौजूद थे। अतिथियों के पहुंचने पर आयोजकों व ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बाद इसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने पूजा अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभांरभ किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि खेलों से केवल शारीरिक विकास ही नहीं होता बल्कि व्यक्ति का बौद्धिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास भी होता है। इसलिए खेल हमारे व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। भूपेश सरकार परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने हरसंभव प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ में स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल की गई है। इस साल से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस ओलंपिक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कबड्डी, खो-खो लेकर टेनिस बाल क्रिकेट जैसे खेल प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कीर्ति कोसरिया, गज्जू ध्रुव, दुष्यंत ध्रुव, यशवंत ध्रुवंशी, संतराम ध्रुव, राधेश्याम साहू, पवन दीवान, जोहत निषाद, ललित पटेल, समीर खान, ईश्वर यादव, शेखर चंद्राकर, रविकांत ध्रुवंशी, दिनेश्वर ठाकुर, युवराज ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, राजू पटेल, लक्ष्मीनारायण चंद्राकर, गोलू चंद्राकर, तोष निषाद, देवसिंग मांझी, हेमीन रात्रे, तोरण सिंह ठाकुर, विनय खड़िया, बलराम खड़िया सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

और भी

रायपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता- आरंभ

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा दिनांक 28 सितंबर से 01 अक्टूबर 2022 तक आयोजित रायपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में आरंभ हुयी|  उक्त प्रतियोगिता  के सम्बन्ध में राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट  सौरभ शुक्ला जी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरा ग्रुप के जनसंपर्क अधिकारी  पंकज शुक्ला जी ने किया एवं विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी श्री भरत पारेख जी थे। मंच पर सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक श्री अरुण बावरिया विशेष रूप से उपस्थित थे| मंच संचालन प्रदीप जोशी ने किया | 

                  प्रतियोगिता सीनियर पुरुष एवं महिला एकल, जुनियर बालक एवं बालिका एकल (U-19), जूनियर  बालक एवं बालिका एकल (U-17), सब जूनियर  बालक एवं बालिका एकल (U-15), कैडेट  बालक एवं बालिका एकल (U-13), होप्स  बालक एवं बालिका एकल (U-11) हेतु कुल मिलाकर 12 वर्गों में आयोजित की जा रही है |    
अब तक खेले गए मैचो के परिणाम निम्न हैं - 

होप्स बालक (U-11) वर्ग- 
कविश काला ने राघव तिवारी को ३-१ , अद्विक सिंह, विराज शर्मा, राघव अग्निहोत्री को ३-०, राघव तिवारी ने विराज शर्मा को ३-० से हराकर   आगे चल रहे हैं|  

होप्स बालिका (U-11) वर्ग-
वेदी कच्छवाहा, लावन्या पांडे एवं समाया पांडे अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं| 

जुनियर बालक (U-19) वर्ग (ग्रुप A) - 

रामजी कुमार, अर्जुन मल्होत्रा, यशवंत डेकाटे अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं| 

जुनियर बालक (U-19) वर्ग (ग्रुप B) - 

 करण मल्होत्रा, हर्षित केडिया  अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|

         जुनियर बालिका (U-19), सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के मैच खेले जा रहे हैं | 
       प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक श्री अरुण बावरिया एवं सहायक निर्णायक प्रवीण निरापुरे,  तरुण राठौड़,  एच.एन. पांडे हैं। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राजधानी टेबल टेनिस संघ जिला रायपुर के सचिव  विनय बैसवाड़े ने दी। 
और भी

ऑस्ट्रेलिया को टी20 श्रंखला में हराकर भारत का आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ऑस्ट्रेलिया को तीन मैच की टी20 सीरीज में भारत ने 2-1 से हराकर आईसीसी रैंकिंग में अपनी बादशाहत को बरकरार रखा है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अब 268 अंक के साथ पहले पायदान पर है, भारत ने दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड पर 7 रनों की बढ़त बना ली है।

और भी

28 सितंबर को होगा इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर चेस टूर्नामेंट का समापन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी रायपुर में आयोजित इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर चेस टूर्नामेंट के 8 वें दिन लगभग 150 खिलाड़ियों के बीच शतरंज का महामुकाबला जारी है। शह और मात के इस खेल मे नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी अपनी पूरी जोर आजमाईस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर आयोजित इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में रसिया, उक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, काजिकस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल सहित 15 देशों से भाग लेने वाले खिलाड़ी शामिल है।

अभी तक खेले गए टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के इंडियन गैंडमास्टर मोहम्मद नूबैरशाह शेख और जर्जिया के ग्रैंडमास्टर पनसूलिया लेवन सर्वश्रेष्ठ पोजीशन बरकरार रखे हुए हैं। 28 सितंबर को प्रतियोगिता का अंतिम चक्र पूरा होगा। इससे पहले छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्राफी के बी केटेगरी चैलेंजर्स वर्ग का अंतिम मैच 23 सितंबर को खेला गया था।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा ने होटल ग्रैंड इंपीरिया हॉटल पहुंचकर वहां आयोजित मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर्स चेस टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही आयोजकों को बेहतर प्रबंधन के लिए सराहना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के के उपाध्यक्ष सुश्री किरण अग्रवाल, महासचिव विनोद राठी भी मौजूद थे।

खेले गए टूर्नामेंट में बोर्ड नंबर दो पर अजय कार्तिकेन इंटरनेशनल मास्टर तमिल नाडु ने मंगोलिया की ग्रैंड मास्टर वटचुलून तसेग्मेद के साथ ड्रॉ बाजी खेली। इंटरनेशनल मास्टर सम्मेद जयकुमार सेटे ने ईरान के इंटरनेशनल मास्टर तहबाज अर्स के साथ क्वीन गेम विट डिक्लाइन ओपनिंग करते हुए बाजी को बराबर पर छोड़ दिया। छत्तीसगढ़ के कैंडिडेट मास्टर रवि कुमार को क्रोउत्सक कुंडू (2358 रेटिंग) से पराजय का सामना करना पड़ा।

फीडर मास्टर वेदांत पनेशर के साथ इंटरनेशनल मास्टर अरुण्यक घोष के साथ क्वीन गेम विद एक्सेट्रेट ओपनिंग करते हुए बाजी को बराबर पर छोड़ा। एल. श्री हरि पांडिचेरी और कोउत्सव चटर्जी पश्चिम बंगाल को इटालियन ओपनिंग करते हुए पराजित कर दिया। छत्तीसगढ़ के एस धनंजय ने केरला के जिनान जोमोन को काले मोहरों से खेलते हुए पराजित कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय खिलाड़ी विनोद कुमार शर्मा ने काले मोहरों से खेलते हुए श्रीलंका के प्रियंका रा-चामिन को तीसरी चाल में पराजित कर दिया।

और भी

खेल मंत्री उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक को बेहतर ढंग से आयोजित करने अधिकारियों को दिए निर्देश

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने बलौदाबाजार जिले के संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर अधिकारियों को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और आम जनता के काम को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री पटेल ने आगामी 6 अक्टूबर से राज्य में शुरू होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की तैयारियों की जानकारी ली और इसका बेहतर ढंग से आयोजन करने के निर्देश भी दिए।

मंत्री उमेश पटेल ने बिजली विभाग के हाफ बिजली बिल योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, लंबित राशनकार्ड के आवेदनों का शीघ्र निराकरण, जल जीवन मिशन के कार्य को तेजी से पूर्ण कर पंचायत को हैंडओवर करने एवं श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर का सुचारू रूप से संचालन के निर्देश दिए। मंत्री श्री पटेल ने कलेक्टर को स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने एवं खेलकूद को प्रोत्साहित करने को कहा।

श्री पटेल ने बैठक में राजस्व, पंचायत, लोक स्वास्थ्य, यांत्रिकी विभाग के तहत जल जीवन मिशन, राजीव गांधी युवा मितान क्लब, वन विभाग,स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास, शिक्षा, नगरीय निकाय सहित अन्य विभागों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने गौठानों में पशुधन के चारे-पानी का बेहतर प्रबंध करने के साथ ही वहां संचालित आयमूलक गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद सुरेंद्र शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

और भी

छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन जिले में 6 से प्रारंभ

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर बीते 6 सितम्बर को कैबिनेट में लिए गए निर्णय के बाद छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का खाका तैयार किया गया है। इस संबंध में खेल व युवा कल्याण विभाग ने पूरी कार्ययोजना बनाई है, जिसे जारी कर दिया गया है। छह स्तरों में होने वाले छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के आयोजन का दायित्व पंचायत व ग्रामिण विकास और नगरीय प्रशासन और विकास विभाग को सौंपा गया है। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक की शुरूआत सूरजपुर जिले में कलेक्टर इफ्फत आरा के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम के निर्देशन में आगामी 6 अक्टुबर से शुरू होगी, जिसका समापन राज्य स्तर पर 6 जनवरी 2023 को होगा। दलीय व एकल श्रेणी में 14 तरह के पारम्परिक खेलों में फिलहाल शामिल किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ में पारम्परिक खेल गतिविधियों को ग्रामिण व नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए पहल की गई है। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक से प्रतिभागियों को एक ओर जहां मंच मिलेगा। वहीं उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और खेल भावना का विकास होगा। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के आयोजन को लेकर ग्रामिण क्षेत्रों में पंचायत व ग्रामिण विकास विभाग व नगरीय क्षेत्रों में नगरीय प्रशासन व विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

दो श्रेणी में 14 तरह के खेल होंगे :

छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक को लेकर जारी मार्गदर्शिका व कार्ययोजना के अनुसार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दो श्रेणी में होंगे। इसमें खेल विधाओं के लिहाज से दलीय व एकल श्रेणी निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2022-23 में 14 प्रकार के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इसमें दलीय श्रेणी- गील्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बाटी (कंचा) जैसी खेल विधांए शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ व लम्बी कूद शामिल है।

गांव के क्लब से लेकर राज्य तक छह स्तरों पर होंगे आयोजन :

छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में छह स्तर निर्धारित किए गए हैं। इन स्तरों के अनुसार ही खेल प्रतियोगिता के चरण होंगे। इनमें गांव में सबसे पहला स्तर राजीव युवा मितान क्लब का होगा। वही दूसरा स्तर जोन है, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। फिर विकासखंड, नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोंगिताएं आयोजित होंगी।

इन तिथियों में होंगे विभिन्न स्तरों के आयोजनरू छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होंगे। वहीं जोन स्तर के आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। विकासखंड स्तर पर खेल 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक आयोजित किए जायेंगे। जिला स्तर पर 17 नवम्बर से 26 नवम्बर तक प्रतियोगिताएं होंगी। संभाग स्तर पर आयोजन 5 दिसम्बर के बीच होगा। वहीं राज्य स्तर पर छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का अंतिम चरण 28 दिसम्बर से 6 जनवरी 2023 तक खेला जाएगा।

बच्चों से बुजूर्ग तक ले सकेगें हिस्सारू छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गो में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, फिर 18-40 वर्ष  आयु सीमा तक, वहीं तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है। इस प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी होंगे।

 
और भी

2002 के राष्ट्रीय खेलों के बाद ही मेरा अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू हुआ था: सानिया मिर्जा

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सानिया ने कहा, मैं सिर्फ 16 साल की थी जब मैंने 2002 में राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया था। मैंने अच्छा प्रदर्शन किया और सुर्खियों में आई। ये मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए एकदम सही प्रोत्साहन साबित हुआ। इस ट्रेंडसेटर और पथ-प्रदर्शक हैदराबादी खिलाड़ी ने बाद में अपने शानदार करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते।

लेकिन इससे पहले उन्होंने भारत में खूब टेनिस खेली जिसकी शुरुआत लगभग दो दशक पहले हुई। इनमें दिल्ली में जूनियर नेशनल से लेकर नेशनल गेम्स और फिर उसके बाद हैदराबाद में डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट तक शामिल हैं। उनकी ये यात्रा तकरीबन हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणा साबित हुई है जिसमें गुजरात की अंकिता रैना भी शामिल हैं।

ये सुपर मॉम इस बात से उत्साहित हैं कि राष्ट्रीय खेल अब गुजरात में हो रहे हैं, वो भी सात साल के अंतराल के बाद। उन्होंने कहा, इसके आयोजकों की सफलता की कामना करती हूं और प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देती हूं कि उनकी आकांक्षाएं पूरी हों। न सिर्फ टेनिस खिलाड़ियों के लिए बल्कि सारे प्रतियोगियों के लिए उनके पास एक सरल सा संदेश है। उन्होंने कहा, ये खुद को परखने और फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उतरने का एकदम सही मंच है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल बड़े अद्वितीय हैं। ये उन खिलाड़ियों का फ्यूजन है जो अनुभवी हैं, जिन्होंने पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई शिखर छू लिए हैं और साथ ही साथ उभरते सितारों का भी। हाल ही में यूएस ओपन से पहले कलाई की चोट से उबर रही सानिया मिर्जा ने घोषणा की, राष्ट्रीय खेलों में शीर्ष एथलीटों की उपस्थिति उभरती प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है।

और भी