खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी : बी कैटेगरी चैलेंजर्स के विजेताओं को खेल मंत्री पटेल ने किया सम्मानित

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने रायपुर में आयोजित चेस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्राफी के बी कैटेगरी चैलेंजर्स वर्ग के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने विजेताओं को चैंलेजर्स ट्राफी और चेक देकर सम्मानित किया। चैलेंजर्स वर्ग में ओवरवॉल विजेता तमिलनाडु के के. आर. यू. अरूण (रेटिंग 1861) पाइंट-8  एवं उपविजेता महाराष्ट्र के श्रेयण मजूमदार (रेटिंग 1743) पाइंट-8 रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, रायपुर नगर पालिक निगम के अध्यक्ष एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा, छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंघानिया एवं अंतराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त शतरंज खिलाड़ी किरण अग्रवाल मौजूद थी।

इस अवसर पर मंत्री उमेश पटेल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि खेल एक साकारात्मक वातावरण का निर्माण करता है। ऐसे खेलों के आयोजन होने से लोगों में एक उत्साह का संचार होता है। छत्तीसगढ़ खेल के क्षेत्र. में तेजी से आगे आ रहा है।  प्रदेश में बेहतर अधोसंरचना का निर्माण का काम दु्रत गति से जारी है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल अकादमियों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए उघोग जगत का सहयोग भी लिया जा रहा है। रायपुर और बिलासपुर में अवासीय एवं गैर अवासीय खेल अकादमी संचालित है। आगे और भी खेल अकादमियों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की हर जिले में वहां के लोगों में जिस खेल के प्रति ज्यादा रूचि है, उस खेल के अकादमी का निर्माण किए जाने की योजना है। खेल अकादमियों में खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उघोग जगत, खेल के क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं इस काम में सहयोग करने वालों सभी लोगों से चर्चा कर छत्तीसगढ़ में खेल के विकास के लिए निति बनाई गई है।

इन शतरंज खिलाड़ियों को चैलेंजर्स ट्राफी से किया गया सम्मानित

विगत 5 दिनों से चली आ रही यह स्पर्धा नौ चक्रों में संपन्न हुई जिसमें  20 राज्यों  व 3 फेडरेशन नेपाल, बांग्लादेश, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका से लगभग 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। चैंलेजर्स वर्ग में ओवरऑल विजेता रहे तमिलनाडु के आर. यू. अरूण (रेटिंग 1861) पाइंट-8, उपविजेता महाराष्ट्र के श्रेयण मजूमदार (रेटिंग 1743) पाइंट-8 एवं तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल के बिशाल बासक (रेटिंग 1716) पाइंट-7.50 लेकर तीसरे स्थान प्राप्त किया। 1800 से 1400 रेटिंग में विजेता बिहार के मोहम्मद रेयान, उपविजेता महाराष्ट्र के अनस नंदनएवं तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के अजय संतोष पार्थरेड्डी रहे। इसी प्रकार 1400 से 0 रेटिंग वालों में विजेता झारखंड के अधिराज मि़त्रा, उपविजेता तमिलनाडु के आर.संतोष एवं तीसरे नंबर पर तेलंगाना के एन. रोहित रहे।

महिला वर्ग में विजेता राजस्थान की दक्षिता कुमावत, उपविजेता महाराष्ट्र की संस्कृति वानखड़े एवं तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की स्नेहा हलदर रही। 60 साल से अधिक उम्र वालो में विजेता राजस्थान के देव कांतिलाल, उपविजेता मध्यप्रदेश की  एस.के. राठौर एवं तीसरे नंबर पर  राजस्थान के आर. के. गुप्ता रहे। बेस्ट छत्तीसगढ़ प्लेयर वर्ग मेें विजेता लाव्याज्योति रात्रे, उपविजेता विवके साहू एवं तीसरे नंबर पर रजनीकांत बख्शी रहे। दिव्यांग वर्ग में विजेता अमित देशपांडे, उपविजेता मधुकेश राम एवं तीसरे स्थान पर महेश सुदार रहे। अंडर 15 लड़के वर्ग में विजेता  महाराष्ट्र के दार्स शेट्टी एवं उपविजेता  देल्ही के दक्ष गोयल रहें वहीं अंडर 15 लड़की वर्ग में विजेता मध्यप्रदेश की केरा डागरिया एवं उपविजेता देल्ही की क्रिशिका गर्ग रही। अंडर 13 लड़के वर्ग में विजेता आंध्रप्रदेश के निहाल स्वर्ण एवं उपविजेता पश्चिम बंगाल के सम्यक रहे। अंडर 13 लड़की वर्ग में  विजेता देल्ही की साक्षी जैन एवं उपविजेता श्रेयली पटनायक रही।

अंडर 11 लड़के वर्ग में विजेता आंध्र प्रदेश के कोला भावन, एवं उपविजेता कर्नाटक के अपार सक्सेना रहे। अंडर लड़की वर्ग में विजेता देल्ही की प्रिशिता गुप्ता एवं उपविजेता महाराष्ट्र की निहारा कौल रही। अंडर 9 लड़के वर्ग में विजेता आंध्रप्रदेश के वासीरेड्डी अर्जुन एवं उपविजेता पी. मिथिलेश रहे। अंडर 9 लड़की वर्ग में छत्तीसगढ़ की इशिका एवं उपविजेता तेलंगाना की आरोही माथुर रही। अंडर 7 लड़के वर्ग में विजेता महाराष्ट्र के पर्व हकानी एवं उपविजेता छत्तीसगढ़ के विवान गुप्ता रहे। अंडर 7 लड़की वर्ग में विजेता तेलंगाना की आम्या अग्रवाल एवं उपविजेता मध्यप्रदेश की राध्या रही।

 कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के महामंत्री विनोद राठी, छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के उपाध्यक्ष एम. चंद्रशेखर, रायपुर जिला शतरंज संघ के सचिव नवीन शुक्ला, निर्णायक स्वप्निल बंसोड़  आशुतोष शर्मा सहित शतरंज खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद थे।

 

 

और भी

सीपीएल का पोस्टर विमोचित, प्रायोजक बनने आवेदन 26 तक

 खिलाड़ियों का पंजीयन 30 तक

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हमारी छत्तीसगढ़ सरकार खेल को बढ़ावा देने नित्य नए प्रोग्राम एवं राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता प्रदेश में आयोजित करा रही है। इसी तारतम्य में लगातार दूसरे वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए पेशेवर क्रिकेट प्रतियोगिता "छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग CPL-T20" शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आयोजित कराने जा रहें है।

आयोजक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने किया तथा संरक्षक पद की पदेन जिम्मेदारी भी स्वीकार की। प्रतियोगिता में प्रायोजक बनने के लिए 26 सितंबर से कॉरपोरेट जगत से आवेदन मंगवाए जाएंगे तथा खिलाड़ियों के पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।

5 नवंबर से लगातार खिलाड़ियों का रियाज ग्राउंड, छेडीखेड़ी, रायपुर में कैंप लगाया जाएगा जहां खिलाड़ियों का ट्रायल्स लेकर चयनित खिलाड़ियों के मध्य विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जायेगी। 4 दिसंबर को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बस्तर, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा की 8 टीमों में नीलामी के माध्यम से विभाजित कर 10 दिसंबर से 15 जनवरी 2023 के मध्य CPL -T20 छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी।

और भी

उन्नति को पराजित कर माल्विका ने क्वॉर्टरफाइनल में प्रवेश किया...

 मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 में 12 देशों के 550 खिलाड़ी दिखा रहे जौहर

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी में पहली बार आयोजित हो रहे बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट को लेकर प्लेयर्स और रायपुरवासियों में दीवानगी देखने को मिल रही है। बैडमिंटन कोर्ट के भीतर खिलाड़ी तो प्वॉइंट स्कोर कर अपना गेम जीतने के लिए जोर लगा ही रहे हैं। वहीं कोर्ट से बाहर दर्शकों के रूप में पहुंचे बैडमिंटन के दीवानों के अंदाज हर शटलकॉक पर रैकेट से पड़ते शॉट के साथ बदलते दिख रहे हैं। यह नजारा राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में चल रहे मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 में देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन का यह अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर हो रहा है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में खेलों को प्रोत्साहित करने की कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और उनके विशेष प्रयास बैडमिंटन का अंतरराष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत समेत 12 देशों के बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और अपनी रेटिंग सुधारने की कवायद कर रहे हैं। यहां 20 सितम्बर से शुरू हुए मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 में पहले दो दिन यानी 20 व 21 सितम्बर को क्वॉलीफाईंग मैच हुए। साथ ही 21 सितम्बर को और आज पहली पाली तक मुख्य ड्रा के मैच हुए। वहीं दूसरी पाली में प्री क्वॉर्टर फाइनल के मैच खेले गए। बैडमिंटन के मैच पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल श्रेणियों में खेले जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि 15 हज़ार अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।

इन देशों से पहुंचे हैं खिलाड़ी :
अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 में भारत के साथ ही श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के 550 बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे हैं।

इस तरह रहे पहले दिन के परिणाम :
मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 के मुख्य ड्रा व प्री क्वॉर्टर फाइनल मुकाबलों के परिणाम इस तरह रहे। इसमें मुख्य ड्रा मैच के दौरान पुरुष युगल श्रेणी में कपिल चौधरी और ईशान दुग्गल (भारत) की जोड़ी ने भास्कर चक्रवर्ती और शुभम गुसाईं (भारत) को 21-9 व 21-17 से, सिद्धार्थ एलंगो और टी. हेमा नागेंद्र बाबू (भारत) की जोड़ी ने सतिंदर मलिक और सुमित शर्मा (भारत) को 22-20, 21-13 से, आयुष मखीजा और अजिंक्य पाठक (भारत) की जोड़ी ने कमलुधीन दिलशाद और राजू मोहम्मद रेहान (भारत) को 22-20, 21-17 से, ईशान भटनागर और साई प्रतीक. के. (भारत) की जोड़ी ने वेंकट गौरव प्रसाद और रुद्राक्ष स्वर्णकार (भारत) को 21-17 व 21-10 से, बोक्का नवनीत और रेड्डी बी. सुमीत (भारत) की जोड़ी ने शिशिर द्विवेदी और अस्तित्व काले (भारत) को 21-4, 21-13 से, मंजीत सिंह ख्वैराकपम और डिंग्कू सिंह कोंठौजाम (भारत) की जोड़ी ने थानावथ उदोमसीप्रोनकुल और तनुपत विरियांगकुरा (थाईलैंड) को 21-19 व 21-11 से, गणेश कुमार अरुमुगम और लोकेश विश्वनाथन (भारत) की जोड़ी ने नितिन कुमार और शुभम यादव (भारत) को 21-18, 21-23, 21-12 से पराजित किया।

वहीं महिला एकल श्रेणी के प्री क्वॉर्टर फाइनल मैच में भारत की माल्विका बंसोड़ ने भारत की ही उन्नति हुड्डा को 22-20,21-16 से पराजित कर क्वॉर्टरफाइनल में प्रवेश किया। इधर प्री क्वॉर्टर फाइनल मिश्रित युगल श्रेणी में ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो (भारत) की जोड़ी ने हरिहरन अम्साकरूण और एस.एस.लक्ष्मी प्रियंका सुब्रमण्यम (भारत) को हराकर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि आकर्षि कश्यप (भारत) ने दीपशिखा सिंह (भारत) को 21-14,21-15 से हरा कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

 
 
 



इतनी बड़ी स्पर्धा मुख्यमंत्री के सहयोग से ही संभव हुआ : संजय मिश्रा
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव संजय मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 इंटरनेशनल टूर्नामेंट है, इसमें जो खिलाड़ी विजेता होगा, उसे इंटरनेशनल 4000 प्वॉइंट्स मिलेंगे। यह बैडमिंटन के लिहाज से बहुत बड़ी स्पर्धा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और सहयोग के कारण ही यह टूर्नामेंट कराने में हम सफल हुए हैं। खेल विभाग से भी इसके लिए पूरा सहयोग व समर्थन मिल रहा है।

और भी

राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रायपुर संभाग बना ओवरआल चैंपियन

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शहर के मिनी स्टेडियम में आयोजित 22 वीं राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रायपुर संभाग ने ओवर आल चौंपियन का खिताब जीता। समापन समारोह में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

आज शुक्रवार को मिनी स्टेडियम में 22 वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, भारत स्काउट गाइड के जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, नगरपालिका के पार्षद व सभापति बबलू हरपाल, पार्षद मुन्ना देवार, महेंद्र जैन, मीना वर्मा, लता कैलाश चंद्राकर, सती चंद्राकर, मौजूद थे। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में हार और जीत दो पहलू होते हैं। हारने वाले खिलाड़ियों को कभी निराश नहीं होना चाहिए और अधिक मेहनत करके अपने प्रदर्शन में और अधिक निखार लाना चाहिए।

खिलाड़ियों को मेहनत अनुशासन और पूरी लगन के साथ निरतर अभ्यास करते रहना चाहिए। बिना अभ्यास के कोई भी खिलाड़ी अपना मुकाम हासिल नहीं कर पाता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह जगाने के और छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए  खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ नारा दिया है। प्रदेश में तेजी से खेलों के लिए माहौल बनाने की कवायद जारी है। खेल व खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। खेलों के समग्र विकास हेतु छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने खुशखबरी देते हुए कहा कि महासमुंद जिले के एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय सुविधा मिलने वाली है। इन खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए जिला मुख्यालय में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इसके पूर्व स्वागत भाषण सहायक संचालक हिमांशु भारतीय ने दिया। पुरस्कार वितरण के पूर्व शासकीय आशीबाई गोलछा स्कूल, शिशु संस्कार केंद्र व सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम का संचालन टेकराम सेन व ईश्वर चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डीपीआई अनिल मिश्रा, बृजभूषण ठाकुर, पुष्पेंद्र बरमाल, जिला शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सतीष नायर, अशोक शर्मा, अंजलि बरमाल, एमपी साहू, गजेंद्र ध्रुव, हीना ढालेन, शोभा दीवान, रिखीराम साहू, इमरान अली आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता के हैंडबाल 17 वर्ष बालक में विजेता रायपुर, उपविजेता दुर्ग, तृतीय बस्तर, बालिका वर्ग में विजेता रायपुर, उपविजेता बस्तर, तृतीय बस्तर, हैंडबाल 19 वर्ष बालक में रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बालिका वर्ग में रायपुर, सरगुजा व बस्तर, बाल बैडमिंटन 17 वर्ष बालक बालिका वर्ग में दुर्ग, रायपुर व बस्तर, रगबी फुटबाल 17 वर्ष बालक में बिलासपुर, रायपुर व बस्तर, बालिका वर्ग में दुर्ग, रायपुर व बस्तर, रगबी फुटबाल 19 वर्ष बालक वर्ग में बस्तर, रायपुर व बिलासपुर, बालिका वर्ग में रायपुर, बस्तर व बिलासपुर, खो-खो 19 वर्ष बालक में बस्तर, दुर्ग व बिलासपुर, बालिका वर्ग में दुर्ग, बिलासपुर व बस्तर, व्हालीबाल 14 वर्ष बालक में बस्तर, रायपुर व सरगुजा, बालिका वर्ग में रायपुर, बस्तर व दुर्ग, शतरंज 14 वर्ष बालक में बिलासपुर, दुर्ग व रायपुर, बालिका वर्ग में दुर्ग, बिलासपुर व रायपुर, शतरंज 17 वर्ष बालक में दुर्ग, दुर्ग व बिलासपुर, बालिका वर्ग में बिलासपुर, दुर्ग व सरगुजा, शतरंज 19 वर्ष बालक में रायपुर, रायपुर व दुर्ग, बालिका वर्ग में दुर्ग, बिलासपुर व बिलासपुर क्रमशः विजेता, उपविजेता व तृतीय रहे।

 

 

और भी

खेलकूद और कौशल विकास में मील का पत्थर साबित होगी नई शिक्षा नीति : अनुराग ठाकुर

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि देश की युवा पीढ़ी को ब्रेन ड्रेन से बचाना है और ब्रेन गेन की तरफ ले जाते हुए सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने समस्त विश्व को डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम को पूर्णतया सफ़लतापूर्वक लागू करके दिखाया है। 

इसीलिए अब अधिकतम वित्तीय लेन देन ऑनलाईन अथवा यूपीआई माध्यम से ही हो रहे हैं। श्री ठाकुर जालन्धर स्थित दोआबा कालेज के वीरेन्द्र सभागार में कालेज के 65वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस सुअवसर पर आगे कहा कि 34 साल के बाद केन्द्र सरकार ने नई एजूकेशन नीति लाकर- खेलकूद, शिक्षा, कौशल विकास व क्षेत्रीय भाषा को शिक्षा के क्षेत्र में क्रान्तिकारी कदम उठाया है।

 
 
 
 
 

उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया प्रोग्राम के तहत देश के युवाओं को रोज़गार के ज्यादा अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सॉफ्ट स्किलस पर विशेष ध्यान केंद्रित कर देश व विदेश में बढिय़ा कैरियर बनाने के अनगिणत मौके उपलब्ध करवाए हैं।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि आज का युग वुमेन इंपावरमेंट का है जिसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि हर क्षेत्र-शिक्षाएं व खेलकूद में महिलाएं आगे बढ़ रहीं हैं जोकि आज के बदलते भारत की एक उन्नमुक्त तस्वीर है। उन्होंने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के 11वें नंबर पर थी, केन्द्र सरकार के कुशल नेतृत्व व बढिय़ा नीतीयों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पिछले आठ वर्षों में पाँचवें स्थान पर पहुंच गई है।

 
 
 
 
 

देश का जनमानस बधाई का पात्र है कि हर वर्ग के लोग गरीब व अमीर आज की तारीख में डिजिटल लेनदेन सफलता से करके देश के डिजिटल इंडिया बनने के सपने को साकार कर चुके हैं। इससे पहले अनुराग सिंह ठाकुर ने कॉलेज के प्रांगण में पौधारोपण किया l

और भी

शील प्रकाश भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में शामिल

 प्रयागराज (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) द्वारा भारत और बांग्लादेश के बीच आयोजित होने वाली द्विपक्षीय दिव्यांग क्रिकेट सीरीज के लिए प्रयागराज के शील प्रकाश का चयन भारतीय टीम में किया गया है।

दोनों देशों की टीम 24 सितम्बर से पांच अक्टूबर के बीच एक वनडे, एक टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेलेगी। बायें हाथ के ऑलराउंडर शील प्रकाश झूंसी स्थित वर्मा क्रिकेट अकादमी में कोच पवन वर्मा से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। शील के चयन पर हरिशचंद्र प्रजापति, मोहम्मद हारून, सचिन प्रकाश सिंह एवं नितिन यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

 

और भी

देश में मजबूत खेल संस्कृति की आधारशिला रखते हैं विश्वविद्यालय: अनुराग सिंह ठाकुर

 अमृतसर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों (खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप और खेलो इंडिया यूथ गेम्स के स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों समेत 25 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी,) को सम्मानित किया। अमृतसर स्थित विश्वविद्यालय कैंपस में आयोजित 52वें वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय, खेलो इंडिया और अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय स्तरों पर विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विश्वविद्यालय का नाम रौशन करने वाले तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कॉलेजों को 2.00 करोड़ रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार और ट्राफियां वितरित की गयीं।

अनुराग सिंह ठाकुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा, स्वयं विश्वविद्यालय से भी पहले है और यह देश के प्रमुख खेल विश्वविद्यालयों में से एक है। जब हम एक खेल संस्कृति विकसित करने की बात करते हैं, तो यह उन विश्वविद्यालयों में है, जो ऐसा करने के लिए आधार तैयार करते हैं।

 
 
 

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा स्वयं बोलती है, क्योंकि इसने रिकॉर्ड 23 बार प्रतिष्ठित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी जीती है। केवल अबुल कलाम आज़ाद ट्राफियां ही नहीं, बल्कि 34 अर्जुन, 2 द्रोणाचार्य और 6 पद्म श्री पुरस्कार विजेता भी इस विश्वविद्यालय के हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिला एथलीटों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय नौ स्पर्धाओं - हॉकी, तीरंदाजी, भारोत्तोलन, साइकिलिंग, मुक्केबाजी, तैराकी, कुश्ती, वॉलीबॉल और जूडो में खेलो इंडिया महिला लीग का आयोजन कर रहा है। इन प्रतियोगिताओं में 23,000 से अधिक महिला एथलीट हिस्सा लेंगी।

और भी

सैमसन बोले, मैं किसी भी नंबर पर बैटिंग कर सकता हूं, मुझे एक रोल के लिए खेलने वाला नहीं कह सकते

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टी20 विश्वकप लिए बीसीसीआई ने हाल ही में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया था। इस स्क्वॉड में संजू सैमसन को मौका नहीं मिला था। उनके फैंस इस बात से खासे नाराज हो गए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड ए के खिलाफ संजू सैमसन को भारत ए की कप्तानी सौंपी गई थी। अब संजू सैमसन ने कहा है कि उन्होंने पिछले कुछ सालों में खुद को ऐसे तैयार किया है कि कोई उन्हें एक रोल के लिए खेलने वाला खिलाड़ी नहीं कह सकता है।

मैं फ्लेक्सिबल हूं
सैमसन ने बुधवार को कहा, "मैंने पिछले कई सालों से कई रोल निभाने पर काम किया है। मैं बैटिंग ऑर्डर में किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने को लेकर कॉन्फिडेंट हूं।" उन्होंने कहा कि सफल होने के लिए किसी भी खिलाड़ी का फ्लेक्सिबल होना जरूरी है। उन्होंने कहा, "आपको खुद को एक ही स्थान पर समेटकर नहीं रखना चाहिए। आप लोगों को यह नहीं कह सकते कि मैं सलामी बल्लेबाज हूं या मैं फिनिशर हूं। पिछले तीन-चार सालों में कई रोल में खेलते हुए मेरे खेल में नया आयाम जुड़ गया है।"

अब तक खेले 16 टी20
संजू सैमसन 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 27 साल के सैमसन ने अपने करियर में अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 21.14 की औसत और 135.15 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं। क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा है।

इंडिया में सिलेक्शन चुनौतीपूर्ण
टीम इंडिया में सिलेक्शन के सवाल के जवाब में सैमसन ने कहा, यह वास्तव में चुनौतीपूर्ण हो गया है। भारतीय टीम में जगह तलाशना वास्तव में चुनौतीपूर्ण है। टीम में शामिल खिलाड़ियों के बीच आपस में काफी कॉम्पिटिशन है। जब ये चीजें होती हैं तो खुद पर ध्यान लगाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने साथ ही कहा, मैं जिस तरह से प्रदर्शन कर रहा हूं, उससे खुश हूं। मैं सुधार करना चाहता हूं। सैमसन गुरुवार से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ लिस्ट ए के तीन मैचों में भारत ए की कप्तानी करेंगे।
और भी

केंद्र ने खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के लिए कई कदम उठाए : अनुराग ठाकुर

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खेल और युवा कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार ने खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के लिए कई कदम उठाए हैं। खेलों में डिजिटलीकरण और इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत करने जैसी मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत देशभर में एक हजार केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि विभिन्न अकादमियों में तीन हजार से अधिक एथलीट प्रशिक्षण ले रहे हैं। वे अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 52वें वार्षिक खेल सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से संबद्ध जालंधर के दोआबा कॉलेज और खेल के क्षेत्र में पंजाब के गौरवशाली अतीत को याद करते हुए कहा कि पंजाब ने आतंकवाद के दिनों में भी कई खिलाड़ी दिए। उन्होंने कहा कि बाद में पंजाब में खिलाड़ियों पर ध्यान नहीं दिया गया। श्री ठाकुर कहा कि उन्हें खेल के क्षेत्र में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 54 अर्जुन पुरस्कार विजेताओं और अन्य उपलब्धियों पर गर्व है। उन्‍होंने खेलो इंडिया में 14 स्वर्ण सहित 42 पदक जीतने के लिए विश्वविद्यालय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है और खेल संस्कृति राज्य से नशे को खत्म करने में मदद कर सकती है।

 

श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने पंजाब सहित 400 नए कोचों की भर्ती की है और अन्‍य मांगों को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और टूर्नामेंटों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार भी प्रदान किए।

और भी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले कोहली ने जमकर बहाया पसीना...

 मोहाली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जब भी फिटनेस की बात आती है विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर होता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने को है इससे पहले नेट्स पर विराट का एक नया अवतार सामने आया। एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर लंबे वक्त बाद अपना फॉर्म पाने वाले कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में खेले जाने वाले टी20 मैच से पहले गेंदबाजी में भी जमकर पसीना बहाया। कोहली ने पहले बल्लेबाजी में जमकर पसीना बहाया फिर उन्होंने गेंदबाजी का भी अभ्यास किया। कोहली ने एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ गेंदबाजी में अपने हाथ आजमाए थे।

30 मिनट तक की नेट्स में गेंदबाजी
बहुत कम ऐसे मौके होते है जब विराट के हाथ में बल्ले की जगह गेंद हो लेकिन मोहाली के मैदान पर अभ्यास के दौरान विराट कोहली ने करीब 30 मिनट तक गेंदबाजी का अभ्यास किया। कोहली को देखकर लग रहा है कि टी20 क्रिकेट में उन्हें गेंदबाजी करने से भी कोई परहेज नहीं है।

एशिया कप की बात करें तो विराट कोहली ने लंबे वक्त बाद गेंदबाजी की थी। उन्होंने एशिया कप के ग्रुप ए के दूसरे मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ गेंदबाजी की थी। विराट ने इस मैच में 44 गेंदों पर 59 रनों की नाबाद पारी खेली थी। बल्लेबाजी के अलावा कोहली ने इस मैच में गेंदबाजी में हाथ आजमाए थे। कोहली ने 1 ओवर की गेंदबाजी में 6 रन दिए। विराट ने 6 साल बाद इस मैच में गेंदबाजी की थी। इससे पहले कोहली ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी की थी। उस मैच में कोहली ने 1.4 ओवर की गेंदबाजी की और 15 रन देकर 1 विकेट भी लिया था।

लगता है टी20 क्रिकेट में कोहली गेंदबाजी में भी हाथ आजमाने के बारे में सोच रहे हैं यही कारण है कि उन्होंने 30 मिनट तक गेंदबाजी का अभ्यास किया।

और भी

राजधानी में बिछी शतरंज की बिसात, किसी को जीता तो किसी को मिली मात...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वातावरण बना रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री बघेल की विशेष पहल पर यहां 19 सितम्बर से राजधानी में छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट आगामी 28 सितम्बर तक चलेगा। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों समेत 15 देशों के 500 से अधिक शतरंज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें 5 साल के बच्चे से लेकर 60 साल तक के बुजुर्ग खिलाड़ी शतरंज में अपने बुद्धि कौशल को दिखाने शतरंज की बिसात में शामिल हो रहे हैं। 18 सितम्बर को छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट के औपचारिक शुभारंभ के बाद आज 19 सितम्बर को पहले व दूसरे राउंड का खेल हुआ। मास्टर्स कैटेगरी की स्पर्धा होटल ग्रेंड इम्पीरिया में और चैलेंजर्स कैटेगरी की स्पर्धा शगुन फॉर्म वीआईपी रोड रायपुर में खेली जा रही है। पहले दिन के खेल में किसी ने प्यादे की चाल पर ही राजा को घेर लिया तो किसी को अपनी ही एक चाल भारी पड़ी और मात मिली। पहले दिन के खेल के बाद कुछ खिलाड़ियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल के निर्देश पर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, खेल एवं युवा कल्याण एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन व संरक्षण में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत, रूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, कज़ाकिस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल से शतरंज के महारथी और खिलाड़ी अपनी चाल से परिचित कराने और प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को मात देकर अपनी रैंकिंग सुधारने पहुंचे हैं। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों में 16 ग्रैंड मास्टर, 27 इंटरनेशनल मास्टर, 03 वीमेन ग्रैंड मास्टर, 11 वीमेन इंटरनेशनल मास्टर, 14 फीडे मास्टर, 375 इंटरनेशनल रेटेड प्लेयर्स समेत अन्य वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं।



चैलेंजर्स केटेगरी के पहला राउंड सम्पन्न :
छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट के तहत ‘बी’ कैटेगरी यानी चैलेंजर्स का पहला राउंड सम्पन्न हुआ। इस कैटेगरी की स्पर्धा में 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। रायपुर की दृष्टिबाधित राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी नेहा जैन भी शतरंज की बिसात पर दांव-पेंच अपना रही हैं। आज के खेले गए मैच में पहले टेबल पर शानदार मुकाबला मध्यप्रदेश के हर्षित (1351) और उत्तरप्रदेश के ऋषभ निषाद (1975) के बीच हुआ। निमज़ो इंडियन डिफेंस से खेली गई इस बाजी में ऋषभ ने काले मोहरे से खेलते हुए 35वीं चाल में बाजी जीत ली। वहीं दूसरे टेबल पर महाराष्ट्र के सिराज भोंसले (1974) और तमिलनाडु के आर. संतोष (1341) के बीच हुए मुकाबले में सिराज ने जीत हासिल की।

तीसरे टेबल पर महाराष्ट्र की आरती ठाकुर (1340) और छत्तीसगढ़ के आशुतोष बेनर्जी (1946) के बीच एक्सचेंज वेरिएशन से बाजी खेली गई। धीमी गति से चल रही इस बाजी में अंततः 75वीं चाल में आशुतोष अपनी प्रतिद्वंदी को मात देने में कामयाब रहे। चौथे टेबल पर आंध्रप्रदेश के ए. जी. एम. मालानुका राजू (1938) और तेलंगाना के अनमोल माथुर (1337) ने सिसिलियन डिफेंस अपनाते हुए बाजी की शुरुआत की। मालानुका राजू ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए  22 चालों में बाजी अपने पक्ष में कर ली। पांचवें टेबल पर गुजरात के समर्थ श्रेणी वारियर (1331) और गुजरात के ही जानी कुशाल (1921) के बीच शह और मात का खेल बराबरी पर छूटा, जिससे दोनों खिलाड़ियों को आधे-आधे अंक से संतुष्ट होना पड़ा।



छत्तीसगढ़ की व्यवस्थाओं ने दिया खेल का अनुकूल माहौल :
छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में उन्हें मिली व्यवस्था ने खेल को लेकर अनुकूल माहौल बनाया है। चर्चा के दौरान खिलाड़ियों का कहना था कि, शतरंज जैसे बौद्धिक कौशल के खेल के लिए वातावरण का महत्व काफी होता है। कुछ खिलाड़ियों के अनुभव इस तरह रहे...



पौलेंड से चेस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे ग्रैंड मास्टर माइको क्रासेन्को ने कहा अब तक दूसरे देशों के अलावा भारत के भी कई राज्यों में वे खेलने के लिए आ चुके हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में हो रहा यह पूरा आयोजन बेहद शानदार है। उन्होंने कहा, मुझे पता चला है कि छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय और व्यापक स्तर पर चेस टूर्नामेंट का पहली बार आयोजन किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ सरकार का बेहद सराहनीय प्रयास है। अभी यह शुरुआत है और उम्मीद है कि शतरंज के ऐसे आयोजन छत्तीसगढ़ में परम्परा बनेगी। उन्होंने कहा, यहां सबकुछ बहुत ही सहज तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इस उन्होंने कहा कि, निश्चित तौर पर यहां खेलकर उनके खेल कौशल में विकास होगा, हालांकि पहले दिन पहले राउंड के लिए उन्हें प्रतिद्वंदी के तौर पर मिले खिलाड़ी अपनी ही चाल में फंस गए और इससे ग्रैंड मास्टर माइको को जीत मिली।

तमिलनाडु से पहुंचे 17 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अविनाश रमेश ने बताया कि उन्हें टूर्नामेंट में 37वीं रैंक प्राप्त है। ऐसे में पहले दिन उनके लिए अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन जरूरी था। उनके टेबल पर 3 घंटा 15 मिनट का पहला राउंड चला, जिसमें उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को मात देने में सफलता हासिल की। वहीं आयोजन को लेकर अविनाश ने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में उनके रुकने, वाहन, भोजन समेत खेल के लिए व्यवस्था की गई है, वह अब तक का बेहतरीन अनुभव है। छत्तीसगढ़ शासन की पहल और व्यवस्थाओं को लेकर युवा शतरंज खिलाड़ी अविनाश ने संतुष्टि के भाव जाहिर किए।

मध्यप्रदेश के शहडोल से अपनी चैलेंजर्स कैटेगरी में बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन करने पहुंचे 20 वर्षीय अतुल कुमार साकेत ने बताया कि वे 14 साल के थे, तब से उन्हें शतरंज को लेकर रुझान बढ़ा। वे स्कूल में अपने सीनियर्स को खेलते हुए देखते थे, और उन्हीं से शुरुआती जानकारी मिली। यहां आयोजन को लेकर अतुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में पहुंचे माहिर खिलाड़ियों के बीच बहुत नया जानने-सीखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर शतरंज के इस आयोजन से शतरंज खिलाड़ियों को नई ऊर्जा देने वाला तो है, साथ ही नए खिलाड़ियों भी इससे प्रोत्साहित होंगे।

आंध्रप्रदेश से रायपुर पहुंचे 10 वर्षीय श्रीखल प्रसाद ने बताया कि वे पांच साल के थे, तब से चेस खेल रहे हैं। आज पहले दिन उन्होंने दो राउंड खेले जिसमें से एक में उन्हें जीत मिली तो दूसरा राउंड ड्रा रहा। श्रीखल इस टूर्नामेंट में 6 प्वॉइंट स्कोर करना चाहते हैं। उनका लक्ष्य सुपर ग्रैंड मास्टर बनने का है।

महाराष्ट्र के तसीन तड़वी ने बताता कि वे जब पांच साल के थे, तब अपने पापा को खेलते हुए देखकर उनका रुझान बढ़ा और उन्होंने पापा से ही शतरंज के दांव-पेंच सीखे हैं। अभी 10 साल के तसीन शतरंज में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं।

 

 

और भी

बैडमिंटन के अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबले का आज होगा आगाज...

 मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 में 12 देशों के 550 खिलाड़ी होंगे शामिल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ पहली बार बैडमिंटन के अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबले का गवाह बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन का यह अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला हो रहा है। मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 का आगाज आज, 20 सितम्बर को होगा। वहीं यह आयोजन 25 सितम्बर तक चलेगा। बैडमिंटन के इस चैलेंज स्पर्धा में भारत के अलावा 11 अन्य देशों के बैडमिंटन खिलाड़ी भागीदार बनेंगे। इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष व महिला श्रेणी में कुल 550 खिलाड़ी शिरकत करने जा रहे हैं। खेल का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में होगा।


मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 को लेकर आयोजक मंडल से मिली जानकारी के अनुसार यह पहली बार है, जब छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन स्पर्धा होने जा रही है। इसमें भारत के साथ ही श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुँचेंगे। बताया गया कि भारत समेत 12 देशों के 550 खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। 20 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में पहले दो दिन यानी 20 व 21 सितंबर को क्वालीफ़ाईंग राउंड तथा 22 सितंबर से 25 सितंबर तक मुख्य ड्रा होंगे। इस दौरान पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल मुक़ाबले खेले जाएँगे। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि 15 हज़ार अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।

और भी

हैंडबॉल, बाल बैडमिंटन एवं रग्बी में खिलाड़ी अपना दम दिखायेंगे

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ मंगलवार को अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती उषा पटेल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन मिनी स्टेडियम महासमुन्द में था। श्रीमती पटेल ने मशाल जलाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हो गया। स्कूली छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता में शामिल सभी जोन के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। शुभारम्भ अवसर पर बस्तर और रायपुर संभाग के बीच हैण्डबॉल का शो मैच हुआ। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने टॉस कराया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेल खेलने की बात कही। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी। साथ में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे।



मुख्य अतिथि श्रीमती पटेल ने भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को निर्धारित नियमों एवं विधियों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को एकाग्रता, अनुशासन के साथ खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में राज्य के सभी पॉचों संभाग बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा के 1050 खिलाड़ी शामिल हो रहे है। ये सभी खिलाड़ी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता में 6 विभिन्न तरीके के अलग-अलग आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के खेल होंगे। इसमें हैण्डबॉल 17 से 19 वर्ष, बॉल बैडमिंटन 17 वर्ष, रग्बी फुटबॉल 17-19 वर्ष, व्हालीबॉल 14 वर्ष, खो-खो 19 वर्ष और शतरंज 14, 17, 19 आयु वर्ग बालक-बालिकाओं के बीच होंगे।

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना एवं उत्साह के साथ खेल खेलना चाहिए। खिलाड़ियों को हार-जीत की परवाह किए बिना खेल भावना के साथ खेलने की शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने भी संबोधित किया। जिला मुख्यालय में खिलाड़ियों को ठहरानें की व्यवस्था की गयी है। खिलाड़ियों के लिए बृजराज पाठशाला में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी पांच जोन से 210-210 खिलाड़ी कुल 1050 खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए पहुंचे है। ये सभी खेल 20 से 23 सितम्बर तक आयोजित होंगे। इस मौके पर नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, स्काउट गाईड के जिलाध्यक्ष दाऊलाल चन्द्राकर, वनोपज संघ के अध्यक्ष प्रमोद चन्द्राकर, पार्षद मुन्ना देवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और भी

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग पुनिया ने जीता ब्रांज मेडल

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ओलंपिक ब्रांज मेडलिस्ट बजरंग पुनिया ने बेलग्रेड में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीता है। पुनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में ब्रांज जीतने के लिए प्यूर्टो रिको के सेबस्टियन रिवेरा को 11-9 से हराकर 0-6 से वापसी की।

विश्व चैंपियनशिप में बजरंग का यह चौथा मेडल था। इससे पहले महिलाओं की 53 किग्रा प्रतियोगिता में विनेश फोगट ने ब्रांज जीता था।

और भी

देवेन्द्र झाझरिया ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया

 मोरक्को (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझरिया मोरक्को में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया।

पैरा ओलिम्पिक्स के स्वर्ण पदक विजेता देवेन्द्र ने 60 दशमलव नौ-सात मीटर की दूरी पर भाला फेंककर रजत पदक जीता। वे तीन बार के पैरा ओलिम्पिक पदक विजेता हैं।

और भी

देश में एक हजार खेलो इंडिया खेल केंद्र स्थापित किए जाएंगे : अनुराग ठाकुर

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि खेल लोगों को व्यसनों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। उन्होंने मुंबई में सामाजिक कार्यकर्ताओं, सहकारी समितियों और व्यापार संघों के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए अच्छी सुविधाएं दे रही है।

उन्‍होंने कहा कि यह सुविधाएं खिलाडि़यों तक पहुंचे ये सुनिश्चित करना राज्य के खेल संघों पर निर्भर करता है। उन्होंने इन खेल संघों से जिम्मेदारी को समझने और उनके अनुरूप कार्य करने की अपील की। उन्होंने खेलों से संबंधित योजनाओं के लिए प्रौद्योगिकी का इस्‍तेमाल किये जाने पर भी जोर दिया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में एक हजार खेलो इंडिया खेल केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि अभी 590 खेल केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। वर्ष 2023 तक सभी एक हजार खेल केंद्र बनकर तैयार हो जाएंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं, छात्रों, युवाओं और किसानों जैसे समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लाकर लोगों का जीवन सुगम बनाने का प्रयास कर रही है।

और भी

बुमराह के बिना कमजोर पड़ जाती है भारतीय टीम, कप्तान रोहित शर्मा ने भी माना

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने टीम के मौजूदा हालातों को लेकर चर्चा की। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चोट के बाद जसप्रीत बुमराह के भारतीय टीम में वापसी पर भी अपनी बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं।

टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी से होगा फायदा
भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप से पहले 20 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाए थे। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की गेंदबाजी काफी कमजोर दिखाई दे रही थी। बुमराह के आने के साथ ही टीम की तेज गेंदबाजी में सुधार देखने को जरूर मिलेगा।

भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी हैं बुमराह
कप्तान रोहित शर्मा से जब जसप्रीत बुमराह को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बुमराह जैसा गेंदबाज किसी भी टीम के लिए सबसे जरूरी खिलाड़ी होगा। रोहित ने कहा कि जसप्रीत बुमराह लगातार अच्छा परफोर्मेंस देने वाले आक्रामक तेज गेंदबाज है जिनकी कमी टीम को झेलना पड़ता है। टीम में उनके नहीं होने से गेंदबाजी विभाग में थोड़ा फर्क जरूर पड़ जाता है।

खिलाड़ियों का ‘कंफर्ट जोन’ से बाहर निकलना जरूरी
कप्तान रोहित शर्मा चाहते हैं कि टीम के खिलाड़ी 'कंफर्ट जोन' से बाहर निकले। रोहित का कहना है कि अगले महीने होने वाले वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिलाड़ियों के पास अपनी खेल को निखारने का बेहतरीन मौका है। रोहित ने कहा कि खिलाड़ियों पर अब टीम के चयन को लेकर दबाव नहीं है और ऐसे में वे अब खुलकर खेल सकते हैं।

रोहित ने कहा- जारी रहेगा आक्रमक रवैया
रोहित ने कहा कि टीम अपना आक्रामक खेल जारी रखेगी और अगर शुरू में विकेट निकलते हैं तो फिर टीम प्लान के तहत आगे की खेल का योजना बनाएगी। भारत पिछले कुछ समय से ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रही है। भारत इसी माइंडसेट के साथ टी-20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लेना चाहती है पिछले साल वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारतीय टीम ने अपने खेलने के तरीके में बदलाव किया था।
 

 

और भी

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला

 मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज-2022 का हिस्सा बनेंगे 12 देशों के खिलाड़ी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में पहली बार बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला होने जा रहा है। इसमें भारत के अलावा 11 अन्य देशों के बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष व महिला श्रेणी में कुल 550 खिलाड़ी शिरकत करने जा रहे हैं। खेल का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में होगा।

मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 को लेकर आयोजक मंडल से मिली जानकारी के अनुसार यह पहली बार है, जब छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन स्पर्धा होने जा रही है। इसमें भारत के साथ ही श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुँचेंगे। बताया गया कि भारत समेत 12 देशों के 550 खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। 20 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में पहले दो दिन यानी 20 व 21 सितंबर को क्वालीफ़ाईंग राउंड तथा 22 सितंबर से 25 सितंबर तक मुख्य ड्रा होंगे। इस दौरान पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल मुक़ाबले खेले जाएँगे। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि 15 हज़ार अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।

और भी