खेल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

खेल

ओलंपिक : नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल

 जैवलिन थ्रो के फाइनल में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा लगातार दूसरा ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल मिला। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 का अपना बेस्ट थ्रो फेंका और इस तरह वह दूसरे स्थान पर रहे। इस सिल्वर मेडल के साथ नीरज चोपड़ा भारत के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं जिन्होंने ट्रैक-एंड-फील्ड में 2 ओलंपिक मेडल अपने नाम किए हैं। वहीं, पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नदीम ने 92.97 मीटर थ्रो फेंक पाकिस्तान को गोल्ड मेडल दिलाया। नदीम ने 2 बार 90 मीटर की दूरी को पार किया। अरशद नदीम पाकिस्तान के पहले ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट बन गए है जिसने ओलंपिक में मेडल जीतने का बड़ा कारनामा किया है। इससे पहले पाकिस्तान को सिर्फ बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज के रुप में एकमात्र व्यक्तिगत मेडल मिला था। 

पेरिस ओलंपिक में 140 करोड़ भारतीयों को नीरज से लगातार दूसरे गोल्ड की उम्मीदें थी लेकिन इस बार सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। नीरज का 90 मीटर दूरी पार न कर पाने का सिलसिला लगातार दूसरे ओलंपिक में भी जारी रहा। तीसरे पायदान पर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स रहे जिन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता। पीटर्स ने अपने चौथे प्रयास में 88.54 मीटर का थ्रो फेंका।

नीरज का 89.45 मीटर का थ्रो सीजन का बेस्ट थ्रो रहा। टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज का दूसरा थ्रो ही उनका एकमात्र वैलिड थ्रो रहा जिसमें उन्होंने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका। उनके बाकी के पांचों प्रयास फाउल साबित हुए। वहीं, नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए अपना दूसरा थ्रो ही 92.97 मीटर दूर फेंका। उन्होंने छठा और अपना आखिरी थ्रो 91.79 मीटर फेंका।

 

 

और भी

रणवीर ने हार के बावजूद लक्ष्य के प्रयासों की सराहना की, कहा- ‘फिर मौका आएगा...’

 पेरिस ओलंपिक में पुरुष एकल बैडमिंटन में भारत का नेतृत्व कर रहे लक्ष्य सेन को पेरिस करारी हार का सामना करना पड़ा। वे कांस्य पदक के लिए मैदान में उतरे थे, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। ऐसे में युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन का मनोबल बढ़ाने के लिए एक्टर रणवीर सिंह आगे आए हैं। 22 वर्षीय खिलाड़ी के समर्थन में रणवीर सिंह ने एक स्पेशल इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लक्ष्य की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि उनके लिए आने वाले वक्त में कई मौके आएंगे जब वो अपना दमदार प्रदर्शन दे पाएंगे। याद दिला दें कि लक्ष्य सेन ओलंपिक में पुरुष बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर बन गए हैं। रणवीर ने हार के बावजूद लक्ष्य के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ‘फिर मौका आएगा।’

रणवीर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लक्ष्य की एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, 'क्या खिलाड़ी है! क्या धीरज, क्या चपलता, क्या शॉट्स की रेंज, क्या फोकस, क्या धैर्य, क्या होशियारी। शानदार बैडमिंटन स्किल्स का प्रदर्शन! यह बताना मुश्किल है कि वह ओलंपिक में कितना शानदार रहे हैं। बेहद कम अंतर से एक गेम में हार गए, लेकिन वह केवल 22 साल के हैं और वह अभी शुरुआत कर रहे हैं।' इसके आगे उन्होंने बोल्ड में लिखा, 'फिर किसी दिन लड़ना, तुम पर गर्व है स्टार बॉय।'

और भी

अविनाश साबले ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास

 भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने पेरिस ओलंपिक में सोमवार को पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अपनी हीट में पांचवें स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वह इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले एथलीट बन गये हैं। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी साबले ने दूसरी हीट में 8 मिनट 15.43 सेकंड का समय निकाला। तीन हीट के शीर्ष पांच-पांच धावकों ने फाइनल का टिकट कटाया।


साबले की हीट में मोरोक्को के मोहम्मद तिंडौफत ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 मिनट 10.62 सेकंड के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। सेना में नायक सूबेदार पद पर कार्यरत साबले ने कई बार अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 मिनट 09.94 सेकंड है जो उन्होंने पिछले महीने की शुरुआत में पेरिस डायमंड लीग में हासिल किया था।

शानदार प्रदर्शन से फाइनल में पहुंचे साबले
क्वालीफिकेशन में साबले ने अपना पूरा जोर नहीं लगाया और सिर्फ फाइनल में जगह पक्की करने पर ध्यान दिया। 29 साल के इस खिलाड़ी ने रेस की अच्छी शुरुआत की और पहले 1000 मीटर के बाद शीर्ष पर रहे। लेकिन इसके बाद कीनिया के अब्राहम किबिवोट ने बढ़त बना ली और साबले खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गए। 2000 मीटर की दूरी को उन्होंने 5 मिनट 28.7 सेकेंड में पूरी करने के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

इसके बाद साबले पांचवें स्थान पर खिसक गए लेकिन उन्होंने छठे स्थान पर काबिज अमेरिका के मैथ्यू विलकिनसन पर बड़ी बढ़त बनाने के कारण आखिरी पलों में ज्यादा जोर नहीं लगाया। इस स्पर्धा का फाइनल भारतीय समयानुसार 7 और 8 अगस्त की दरमियानी रात को होगा।

महिला धावक किरण पहल की चुनौती
इससे पहले किरण पहल अपनी हीट रेस में सातवें स्थान पर रहने के बाद महिलाओं की 400 मीटर में सेमीफाइनल में स्वत: जगह बनाने में असफल रहीं। अब वह रेपेचेज दौर में दौड़ेंगी।

अविनाश साबले का सफर
भारत के स्टार स्टीपलचेज़र अविनाश साबले ने इस पीढ़ी के भारत के प्रमुख लंबी दूरी के धावक के रूप में खुद को स्थापित किया है। अविनाश साबले का जन्म 13 सितंबर 1994 को महाराष्ट्र के बीड जिले के मांडवा गांव में हुआ था। अविनाश मुकुंद साबले एक साधारण परिवार में पले-बढ़े।

बता दें कि सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें अपने स्कूल जाने के लिए हर दिन 6 किलोमीटर दौड़ना पड़ता था। साबले ने कभी भी बड़े होकर किसी भी खेल को अपना करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था। 12वीं कक्षा पास करने के बाद भारतीय सेना में भर्ती हुए और 5 महार रेजिमेंट का हिस्सा बने। वह सियाचिन, राजस्थान और सिक्किम में तैनात रहे। सेना के एथलेटिक्स कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 2015 में ही साबले ने स्पोर्ट्स रनिंग के बारे में कुछ सीखा और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।



वह 2017 फ़ेडरेशन कप में पांचवें स्थान पर रहे और फिर चेन्नई में ओपन नेशनल में स्टीपलचेज़ राष्ट्रीय रिकॉर्ड से सिर्फ 9 सेकेंड दूर रहे थे।

नज़र फाइनल पर
अब सबकी नजरें पेरिस ओलंपिक के फाइनल पर हैं, जहां अविनाश साबले भारतीय खेल इतिहास में एक और नया अध्याय जोड़ने की तैयारी में हैं। साबले का आत्मविश्वास और मेहनत उन्हें इस मुकाम तक लाया है और अब उम्मीद है कि वह फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

 

 

और भी

भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में जर्मनी से मिली दिल तोड़ने वाली हार

 भारतीय हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ 3-2 से हार झेलनी पड़ी है। जर्मनी के मार्को मिल्तको ने आखिरी मिनट में गोल करके टीम इंडिया से जीत छीन ली। एक समय स्कोर 2-2 से बराबरी पर चल रहा था। लेकिन उनके गोल की वजह से भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। अब ब्रॉन्ज मेडल के मैच में हॉकी टीम का सामना स्पेन की टीम से होगा। मैच की शुरुआत में ही भारत को कई पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय टीम को सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद सातवें मिनट में भारत के कप्तान हरमप्रीत सिंह ने कोई गलती नहीं की और दमदार अंदाज में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर दिया। फिर भारतीय हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त कायम रखी। 

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही जर्मनी की तरफ से गोंजालो पैलेट ने गोल करके मैच में स्कोर 1-1 से गोल कर दिया। गोंजालो ने 18वें मिनट में गोलकर  टीम को बराबरी दिलाई। इसके थोड़ी देर बाद 27वें मिनट में जर्मनी की तरफ से क्रिस्टोफर रूड ने गोल कर दिया। इससे मैच में जर्मनी ने 2-1 से लीड हासिल कर ली। दूसरा क्वार्टर पूरी तरह से जर्मनी के नाम रहा। भारतीय प्लेयर्स ने गोल करने के कई मौके बनाए। पर गोल नहीं हो पाया।

 

 

और भी

ओलंपिक 2024 : विनेश फोगाट ने रचा इतिहास

 पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है। विनेश ने 50 किग्रो. फ्रीस्टाइल रेसलिंग के सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही विनेश का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है। इस तरह विनेश ओलंपिक में मेडल जीतने वाली दूसरी महिला रेसलर बन गई हैं। इससे पहले महिला रेसलिंग में भारत के लिए साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अगर फाइनल में विनेश जीत हासिल करने में कामयाब होती हैं तो वह ओलंपिक के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला रेसलर ही नहीं पहली भारतीय महिला एथलीट बन जाएंगी। अगर विनेश फाइनल हार भी जाती हैं तो उन्हें सिल्वर मेडल मिलना पक्का है।

और भी

भारतीय टीम तीसरा मुकाबला जीतकर किया क्लीन स्वीप

भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मैच 43 रनों से जीता था. इसके बाद दूसरा मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाया. अब तीसरा मुकाबला भी जीतकर क्लीन स्वीप कर दिया है. तीसरे मैच के सुपर ओवर में भारतीय टीम को 3 रनों का टारगेट मिला था. सूर्या ने महीश तीक्ष्णा की पहली बॉल पर चौका लगाकर मैच अपने नाम किया.

आखिरी 2 ओवर में रिंकू-सूर्या ने झटके 2-2 विकेट
सीरीज का आखिरी मुकाबला पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 137 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में श्रीलंकाई टीम ने भी 8 विकेट गंवाकर 137 रन बनाए और यह मैच टाई कर दिया. टीम के लिए कुसल परेरा ने 46 और कुसल मेंडिस ने 43 रनों की पारी खेली. जबकि पथुम निसंका ने 26 रन बनाए. इनके अलावा बाकी गेंदबाज सिर्फ आते-जाते रहे. जबकि भारतीय टीम के लिए 19वां ओवर रिंकू सिंह ने किया, जिसमें उन्होंने 2 विकेट झटके. फिर आखिरी ओवर में जब श्रीलंका को 6 रन चाहिए थे, तब सूर्या खुद गेंदबाजी पर आए. उन्होंने इस ओवर में 2 विकेट लेकर सिर्फ 5 रन दिए और हारे हुए मैच को टाई कराया.

और भी

मनु भाकर ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में ​​​​​​​सरबजोत के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता

 भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इस उपलब्धि से उन्होंने देश का नाम रोशन किया और निशानेबाजी के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया।

रविवार को, मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई। मनु भाकर ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन गई है।

रविवार को भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने ओलंपिक शूटिंग में भारत का 12 साल का पदक का सूखा समाप्त करते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीत लिया है। यह पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक भी है।

मनु भाकर ने 27 जुलाई को इस इवेंट में फाइनल में क्वालीफाई किया था। रविवार को उन्होंने फाइनल मैच में 221.7 अंक जुटाए। इस इवेंट का स्वर्ण और रजत पदक कोरिया के नाम रहा। कोरियाई खिलाड़ी ओह ये जिन ने 243.2 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। कोरिया की दूसरी खिलाड़ी किम येजी 241.3 अंकों के साथ रजत पदक अपने नाम करने में कामयाब रहीं।

 

 

और भी

भारतीय स्टार मनिका ने फ्रांस की प्रीथिका को हराया

 मनिका बत्रा का पेरिस ओलंपिक में दमदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भारतीय खिलाड़ी ने फ्रांस की प्रीथिका पावड़े को लगातार चार गेमों में हराकर महिला एकल के राउंड 16 में अपनी जगह पक्की कर ली। बत्रा ने 11-9, 11-6, 11-9, 11-7 से राउंड 32 में पावड़े को हराया। अपनी इस जीत के साथ मनिका ओलंपिक में राउंड 16 के दौर में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं।

 

टूर्नामेंट में 18वीं वरीयता प्राप्त और विश्व में 28वें स्थान पर काबिज 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मनिका ने इससे पहले पेरिस ओलंपिक में विश्व की 103वें नंबर की खिलाड़ी ग्रेट ब्रिटेन की अन्ना हर्सी पर 11-8, 12-10, 11-9, 9-11, 11-5 अपनी पहली जीत हासिल की थी।

 

मनिका को पहले गेम में बायें हाथ की खिलाड़ी के खिलाफ सामंजस्य बिठाने में परेशानी हुई और यह काफी करीबी मुकाबला रहा। मनिका ने अखिरी तीन अंक अपने नाम कर इसे 11-9 से जीता। दूसरे गेम की शुरुआत में भी मुकाबला काफी करीबी था, लेकिन 6-6 की बराबरी के बाद मनिका ने प्रीथिका को कोई मौका नहीं दिया और 11-6 से वह जीत गई।

 

भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम की लय तीसरे गेम में जारी रखते हुए पांच अंक की बढ़त बनाई, लेकिन प्रीथिका ने लगातार चार अंक हासिल कर स्कोर को 9-10 कर दिया। प्रीथिका दबाव में गेंद को नेट पर खेल गई और मनिका ने 11-9 से इस गेम को जीत लिया। मनिका ने चौके गेम में 6-2 की बढ़त के साथ अच्छी शुरुआत को 10-4 में बदल कर छह मैच प्वाइंट हासिल किए।

और भी

श्रीलंका की महिला टीम ने पहली बार एशिया कप की ट्रॉफी की अपने नाम

 श्रीलंका की महिला टीम ने चमारी अटापट्टू की कप्तानी में भारत के खिलाफ महिला टी20 एशिया कप 2024 के फाइनल मुकाबले को एकतरफा 8 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद स्मृति मंधाना की 60 रनों की पारी के दम पर टीम इंडिया ने 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रनों का स्कोर बनाया। वहीं इसके जवाब में श्रीलंका की महिला टीम की तरफ से शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला और उनकी तरफ से चमारी अटापट्टू और हर्षिता समराविक्रमा ने अर्धशतक लगाते हुए अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। श्रीलंका की टीम ने पहली बार एशिया कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

 

 

और भी

टी20 : भारतीय टीम ने दूसरे मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

 भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मैच में डकवर्थ लुईस नियम से श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच को जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे टी20 मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद श्रीलंका ने भारत को जीतने के लिए 162 रनों टारगेट दिया। लेकिन भारतीय पारी की तीन गेंदें ही हुई थीं। इसके बाद मैच में बारिश आ गई और फिर टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस नियम से 8 ओवर में 78 रनों का टारगेट मिला। टीम इंडिया ने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत इस टारगेट को आसानी से चेज कर लिया। भारत के लिए मैच में रवि बिश्नोई बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की है और टीम इंडिया को अपने दम पर मैच जिताया है। 

और भी

Asia Cup : भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हरा किया फाइनल में प्रवेश

 महिला टी20 एशिया कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 80 रन बनाए। भारत ने 11 ओवर में बिना विकेट खोए 83 रन बनाकर मैच जीत लिया।

महिला टी20 एशिया कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने 26 जुलाई को बांग्लादेश को 10 विकेट से हरा दिया। अब 28 जुलाई को फाइनल में उसका मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

दाम्बुला के रंगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले गए मैच में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारत की सधी हुई गेंदबाजी के कारण 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 80 रन ही बना पाई। इस तरह भारत को जीत के लिए 81 रन का लक्ष्य मिला, जिसने उसने 11 ओवर में बिना विकेट खोए 83 रन बनाकर हासिल कर लिया।



भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया। वह 9 चौके और एक छक्के की मदद से 39 गेंद में 55 रन बनाकर नाबाद रहीं। शेफाली वर्मा ने 28 गेंद का सामना किया और 2 चौके लगाए। वह 26 रन बनाकर नाबाद रहीं। बांग्लादेश की ओर से नादिया अख्तर सबसे महंगी साबित हुईं। उन्होंने 3 ओवर में 34 रन दिए।



इससे पहले बांग्लादेश की ओर से निगार सुल्ताना और शोर्ना अख्तर ही दहाई का आंकड़ा छू पाईं। निगार सुल्ताना ने 32 रन बनाए। शोर्ना अख्तर 19 रन बनाकर नाबाद रहीं। निगार सुल्ताना महिला एशिया कप 2024 में पहली बार आउट हुईं। भारत की ओर से रेणुका सिंह ठाकुर ने 4 ओवर में 10 रन और राधा यादव ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3-3 विकेट लिए। रेणुका और राधा दोनों ने अपने स्पेल का आखिरी ओवर मेडन डाला।



बांग्लादेश ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। भारत की प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव हैं। दयालन हेमलता, एस संजना, अरुंधति रेड्डी की जगह उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्राकर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। पिछले मैच में हरमनप्रीत कौर की जगह स्मृति मंधाना ने भारतीय टीम की कमान संभाली थी।

भारत को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे और स्मृति मंधाना ने 11वें ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार चौके लगाकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। इस तरह भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया। टी20 इंटरनेशनल में भारत ने दूसरी बार 10 विकेट से जीत हासिल की है। इससे पहले उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 नवंबर 2019 को 10 विकेट से जीत हासिल की थी। तब उसने 57 गेंदें शेष रहते जीत हासिल की थी। इस बार 54 गेंदें शेष रहते जीत हासिल की है

और भी

ओलंपिक 2024 के बाद संन्यास लेंगे टेनिस के स्टार खिलाड़ी एंडी मर्रे

 ओलंपिक 2024 का आयोजन पेरिस में किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 26 जुलाई से हो रही है। वहीं 11 अगस्त को इसका आखिरी दिन होगा। ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों की निगाहें अपने देश के लिए मेडल जीतने पर होंगी। इसी बीच एक स्टार टेनिस खिलाड़ी ने अपन संन्यास को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि एंडी मर्रे हैं। एंडी मर्रे ने पुष्टि की है कि वह 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगे। 37 वर्षीय खिलाड़ी अपने पांचवें ओलंपिक खेलों में मेंस सिंगल और डबल्स में खेलने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

और भी

भारतीय तीरंदाज पहले ओलंपिक पदक पर निशाना साधने उतरेंगे

 भारतीय तीरंदाज पहले ओलंपिक पदक पर निशाना साधने के लिए बृहस्पतिवार को खुले और हरे-भरे लेस इनवालिडेस गार्डेंस में उतरेंगे। पेरिस ओलंपिक का आधिकारिक आगाज 26 जुलाई से होने जा रहा है, लेकिन तीरंदाजी के क्वालिफाइंग दौर एक दिन पहले शुरू होने जा रहे हैं। पुरुष और महिला तीरंदाजी टीम बृहस्पतिवार को क्वालिफाइंग दौर में उतरेगी। इस दौर से तीरंदाजी की पांच स्पर्धाओं (पुरुष, महिला टीम और व्यक्तिगत मुकाबले और मिश्रित टीम स्पर्धा) का रास्ता तैयार हो जाएगा। क्वालिफाइंग दौर में प्रदर्शन के आधार पर तीरंदाजों की रैंकिंग तैयार होगी, जिसके आधार पर वे पदक के लिए नॉकआउट मुकाबलों में उतरेंगे।

 

पुरुष टीम में तीनों सेना के तीरंदाज

2012 के लंदन ओलंपिक के बाद यह पहला मौका है भारतीय पुरुष और महिला तीरंदाजी टीम दोनों एक साथ खेल रही हैं। पुरुषों में भारतीय चुनौती सेना के तीन तीरंदाजों चौथा ओलंपिक खेल रहे तरुणदीप रॉय, प्रवीण जाधव और बी धीरज के कंधों पर है, जबकि महिलाओं में मां बनने के बाद पहला और कुल चौथा ओलंपिक खेलने जा रही दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और भजन कौर दावेदारी पेश करेंगी। ओलंपिक में तीरंदाजी पहली बार 1988 में शुरू हुई। 1992 में ङ्क्षलबा राम और 2012 में भारतीय टीम पदक की दावेदार मानी गई, लेकिन जीतने में सफल नहीं रही।

 

 

और भी

भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा : असिस्टेंट कोच हो सकते हैं ये दो दिग्गज

 श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। वनडे में टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा हैं। वहीं टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। वनडे और टी20 दोनों ही फॉर्मट का उपकप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है। इस दौरे से ही टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर चार्ज लेंगे। अब श्रीलंका दौरे पर कोचिंग स्टाफ में दो दिग्गजों के जुड़ने की खबर सामने आई है।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पूर्व खिलाड़ी अभिषेक नायर और नीदरलैंड्स के पूर्व ऑलराउंडर रयान टेन डोशेट श्रीलंका टूर के लिए भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच हो सकते हैं। ये दोनों पूर्व खिलाड़ी आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के कोचिंग सेट अप का भी हिस्सा हैं और भारतीय टीम के नए हेड कोच के साथ काम कर चुके हैं।

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वाड:

टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

और भी

ओलंपिक : भारत का 117 खिलाड़ियों का दल लेगा हिस्सा

 खेलों के महाकुंभ ओलंपिक का आयोजन इस बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक किया जाएगा। जिसमें इवेंट्स की शुरुआत 24 जुलाई से हो जाएगी तो वहीं ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन 26 जुलाई को किया जाएगा। टोक्यो ओलंपिक के मुकाबले इस बार भारत का दल थोड़ा कम है जिसमें 117 एथलीट्स को इस महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए भेजा गया है। इसमें सबसे बड़ा दल एथीलट्स के इवेंट्स में हिस्सा लेने वाले 29 खिलाड़ियों का शामिल है, जिसके अगुवाई टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा करेंगे। ओलंपिक के इतिहास में ये भारत का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा दल है।

 
और भी

जायसवाल और कोहली को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नुकसान

 टेस्ट मैचों का आगाज फिर से हो चुका है। लंबे समय बाद आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग में बदलाव किया है। पिछले दिनों इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच का असर इस बार की रैंकिंग पर देखने के लिए मिल रहा है। इस बार जो रैंकिंग जारी की गई है, उसमें भारत के यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली को नुकसान होते हुए दिख रहा है, हालांकि टॉप 10 में भारत के कुल 3 खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भी बदलाव देखने के लिए मिल रहा है, हालांकि पहले नंबर पर अभी भी केन विलियमसन का कब्जा बरकरार है, लेकिन अब उनकी कुर्सी पर खतरा मंडराते हुए दिख रहा है। केन विलियमसन की रेटिंग 859 की है और वे पहले नंबर पर हैं। वहीं इंग्लैंड के जो रूट की रेटिंग अब 840 हो गई है और वे नंबर दो की कुर्सी पर जमे हुए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम की रेटिंग 768 है और वे तीसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल की भी रेटिंग इतनी ही है, इसलिए वे भी संयुक्त रूप से इसी कुर्सी पर विराजमान हैं।

 

 

और भी

श्रीलंका दौरे के लिए सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया

  श्रीलंका दौरे के लिए गुरुवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि, शुभमन गिल को उपकप्तान की कमान सौंपी गई है।

रियान पराग, शिवम दुबे और रिंकू सिंह को टी-20 में मौका दिया गया है। वहीं, वनडे सीरीज में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते नजर आएंगे।

 

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मुकाबला 27 जुलाई, दूसरा 28 जुलाई, तीसरा और आखिरी 30 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला भी खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को होगा। दूसरा वनडे 4 अगस्त और तीसरा मैच 7 अगस्त को होगा। टीम इंडिया के कोच बनने के बाद यह गौतम गंभीर की पहली सीरीज होगी।

भारत की टी20 टीम 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

भारत की वनडे टीम 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

 
और भी

ओलंपिक में पहली बार खेलेंगे 72 भारतीय प्लेयर्स

 खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 अगस्त हो रही है। इस पर सारी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करना हर खिलाड़ी का सपना होता है। ओलंपिक में हर देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करते हैं। पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय खेल मंत्रालय ने पेरिस ओलंपिक के लिए 117 प्लेयर्स को मंजूरी दी है। इस बार भारत के मेडल की संख्या दोहरे अंक में पहुंचने की पूरी उम्मीद है।

ESPN के मुताबिक पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की तरफ से लगभग 72 एथलीट ओलंपिक में डेब्यू करेंगे और पहली बार ओलंपिक में उतरने जा रहे हैं। पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेने वालों में दो बार की मुक्केबाजी चैंपियन निकहत जरीन, जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियन अंतिम पंघाल और रीतिका हुडा, ज्योति याराजी और सनसनीखेज जैवलिन थ्रोअर किशोर कुमार जेना शामिल हैं। किशोर कुमार जेना से भारत को मेडल की उम्मीदें हैं। 14 साल की धिनिधि देसिंघु पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र की भारतीय प्लेयर होंगी। वह तैराकी के 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करने वाली हैं। वह भारत की तरफ से ओलंपिक के इतिहास में दूसरी सबसे उम्र की प्लेयर हैं। सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी के तौर पर ओलंपिक में भाग लेने का रिकॉर्ड आरती साहा के नाम है। उन्होंने साल 1952 में 11 साल की उम्र में भाग लिया था।  

और भी