शिक्षा - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

शिक्षा

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया हरेली पर्व

 खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हरेली तिहार छत्तीसगढ़ का सबसे पहला त्यौहार है, जो लोगों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आस्था से परिचित कराता है। हरेली का मतलब हरियाली होता है, जो हर वर्ष सावन महीने के अमावस्या में मनाया जाता है। हरेली मुख्यतः खेती-किसानी से जुड़ा पर्व है। इस त्यौहार के पहले तक किसान अपनी फसलों की बोआई या रोपाई कर लेते हैं और इस दिन कृषि संबंधी सभी यंत्रों नागर, गैंती, कुदाली, फावड़ा समेत कृषि के काम आने वाले सभी तरह के औजारों की साफ-सफाई कर उन्हें एक स्थान पर रखकर उसकी पूजा-अर्चना करते हैं। घर में महिलाएं तरह-तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन खासकर गुड़ का चीला बनाती हैं। हरेली में जहाँ किसान कृषि उपकरणों की पूजा कर पकवानों का आनंद लेते हैं, आपस में नारियल फेंक प्रतियोगिता करते हैं, वहीं युवा और बच्चे गेड़ी चढ़ने का मजा लेते हैं। स्वमी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूल खरसिया में विभिन्न कार्यक्रमों जैसे छत्तीसगढ़ी पहनावा और लोक नृत्य जैसे कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने भाग लिए इस अवसर पर प्रिंसिपल रामनिवास नागवंशी एवं समस्त शिक्षक की उपस्थित रहे।

 

और भी

हरेली तिहार पर मूक बधिर छात्राओं ने लगाई गेड़ी दौड़

रायपुर मुंबई(छत्तीसगढ़ दर्पण)। हरेली तिहार के अवसर पर गेड़ी चढ़ने और गेड़ी दौड़ लगाने की परम्परा रही है। सामान्यतः ये दौड़ बालकों और पुरुषों द्वारा ही लगाई जाती रही है,लेकिन अब छत्तीसगढ़ बदल रहा है। इस नए गढ़ते छत्तीसगढ़ में हरेली के उत्साह में जब मूक बधिर बेटियां गेड़ी पर दौड़ लगाती हैं, तो लगता है, ये हौसला कम न हो....। ये बेटियां धमतरी के शासकीय श्रवण बधितार्थ बालिका विद्यालय की हैं,जिन्होंने अपने आत्मविश्वास और हौसलों की उड़ान भरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने हरेली पर  विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन कर उनमें लैंगिक भेद-भाव के परे आत्मविश्वास का नया रंग भरा  है। सच कहें तो आगे बढ़ती ये बेटियां छत्तीसगढ़ के सशक्त कल की तस्वीर पेश करती हैं।

 

 

और भी

सैनिक स्कूल में हुआ सेलिब्रेशन फूड फेस्ट का आयोजन

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मेजर सोमनाथ स्टेडियम में मंगलवार को सैनिक स्कूल के कैडेटों के लिए एक विशेष फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सैनिक स्कूल की प्राचार्य कर्नल मिताली मधुमिता उपस्थित थीं।

स्कूल की प्राचार्य ने बताया कि यह समारोह सी.बी.एस.ई. की ओर से घोषित दसवीं व बारहवीं के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणामों के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के लगभग 700 से अधिक कैडेट तथा लगभग 300 से अधिक कर्मचारी व उनके परिवार एक स्थान पर एकत्र हुए। ज्ञातव्य है कि सैनिक स्कूल अंबिकापुर के दसवीं के कुल 101 कैडेटों में 98 प्रतिशत अंकों के साथ कैडेट अभिषेक महतो को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और 100 कैडेटों को 60 प्रतिशत से अधिक, 96 कैडेटों को 75 प्रतिशत से अधिक तथा 42 कैडेटों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए। बारहवीं  के परीक्षा परिणामों में कैडेट शुभम तिवारी को 92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर उप प्राचार्य व प्रशासनिक अधिकारी की देखरेख में स्कूल के 600 से अधिक कैडेटों के साथ ही समस्त शैक्षणिक व प्रशासनिक कमर्चारीगण उनके परिवारों तथा स्कूल के समस्त अधिकारीगण ने भाग लिया।

 
और भी

स्कूली बच्चों के लिए शुरू किया टीकाकरण महा अभियान

 कोविड संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, नियंत्रण के प्रयास तेज

दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोविड संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है और इसे रोकने की दिशा में लगातार सकरात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों में 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना टीके का प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए जिले में चलाया जा रहा कोविड-19 वैक्सीन अमृत महोत्सव अभियान प्रमुख है। विशेष अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर निर्धारित आयु वर्ग के पात्र सभी लोगों को जिले के सभी शासकीय अस्पतालों के टीकाकरण केंद्रों में निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। साथ ही अब कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में कोविड सेंटर भी खोले जा रहे हैं।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोविड अनुरुप व्यवहार यानि मास्क लगाने, समय-समय पर सैनिटाइज करने तथा आवश्यक सामजिक दूरी बनाए रखने जैसे नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की जा रही है। इस संदर्भ में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड-19 पर नियंत्रण संबंधी व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की गई है। बैठक में कोरोना टीकाकरण के बूस्टर डोज, स्कूली बच्चों में टीकाकरण की स्थिति और सभी आयु वर्ग में टीकाकरण की वर्तमान स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है कि अब तक 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के अंतर्गत 62,000 से अधिक को प्रथम डोज व 44,000 से अधिक को द्वितीय डोज लगाया जा चुका है। वहीं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 1.16 लाख को प्रथम डोज व 82,000 से अधिक को द्वितीय डोज, 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के अंतर्गत लगभग 10.29 लाख को प्रथम डोज व लगभग 9.79 लाख को द्वितीय डोज, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अंतर्गत लगभग 1.46 लाख को प्रथम डोज व लगभग 1.14 लाख को द्वितीय डोज, फ्रंट लाईन वर्कर वर्ग के अंतर्गत 26,000 से अधिक को प्रथम डोज व 17,000 से अधिक को द्वितीय डोज एवं हेल्थ केयर वर्कर वर्ग के अंतर्गत 20,000 से अधिक को प्रथम डोज व 15,000 से अधिक को द्वितीय डोज का टीका लगाया गया है।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम ने बतायाः कोई भी पात्र व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे इसलिए टीकाकरण कार्यक्रम को गति देते हुए हेतु अधिक से अधिक स्थानों में मोबाइल टीम के द्वारा टीकाकरण किया जाएगा। वर्तमान में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को 30 सितंबर तक निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जाना है। इस अवधि में रेगुलर इंटरवेल के दौरान वृहद स्तर पर महाअभियान चलाया जाएगा तथा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

टीकाकरण के लिए स्कूलों को किया टारगेट

कलेक्टर के विशेष निर्देश पर सभी स्कूली बच्चों को टीकाकरण के सुरक्षा कवच से सुरक्षित करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी के मध्य साथ समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत पात्र बच्चों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए स्कूल अवधि में विभिन्न पालियों में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

सीसीएम हॉस्पिटल में प्रिकॉशन डोज शुरू

चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग में कोविड का निःशुल्क प्रिकॉशन टीकाकरण शुरू किया गया है। वर्तमान में यहां कोविशील्ड व कोवैक्सीन दोनों उपलब्ध हैं जिसका लाभ मेडिकल स्टॉफ ले रहे हैं चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टॉफ ने बूस्टर डोज लगवाया है। शिशु रोग विभाग के व टीकाकरण कार्यक्रम के प्रमुख डॉ. ओमेश खुराना ने आव्हान किया है कि आमजन भी इस सुविधा निशुल्क का लाभ ले सकते हैं।

और भी

पीजी कॉलेज धमतरी में बढ़ाया गया फीस जमा करने का समय

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की ओर से पीजी कॉलेज धमतरी में हो रहे परेशानियों को ध्यान में रखते हुये महाविधालय की ओर से जो फीस काउंटर बनाया गया है, उसका समय सीमा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रखा गया था, जिससे काफी छात्र छात्राएं अपना फीस जमा करने से वंचित हो रहे थे, छात्र-छात्राओं के शिकायत को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ता प्राचार्य से मुलाकात कर छात्र-छात्राओं को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया, प्राचार्या चौबे ने सहजता से परेशानियों को समझते हुये एनएसयूआई की मांग को जायज बताते हुए समय सीमा को सुबह 10:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक किया। छात्र छात्राओं ने एनएसयूआई व प्राचार्या का आभार व्यक्त किया। 

साथ ही साथ एनएसयूआई कार्यकताओ ने मुख्य मार्ग में जो बड़े-बड़े गढ्ढे हो गये है उसको लेकर भी चर्चा किया प्राचार्या ने अस्वासन दिया, कि तीन दिवस के भीतर यह गढ्ढे को ठीक किया जाएगा। 

केंद्र की मोदी सरकार की ओर से जो अग्निपथ योजना लाया गया है, उसका विरोध पूरे देश के युवा कर रहे है। इसी संबंध में एनएसयूआई भी देश भर में चरणबद्ध तरीके से लगातार आंदोलन कर रही है। पीजी कॉलेज धमतरी में अग्निपथ योजना स्किम नहीं स्कैम है कि नारो के साथ छात्र-छात्राओं की ओर से महाविधालय परिसर में पोस्टर चिपका कर इस योजना से होने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ के बारे में जानकारी एनएसयूआई ने दिया। इस दौरान नोमेश सिन्हा, नमन बंजारे, ओमप्रकाश मानिकपुरी, ऋषि साहू, दीपक बांधे, विनय साहू, सिद्धू साहू, फैज अली खान, सौरभ राव, प्रीतम सिन्हा सहित महाविधालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

और भी

ओपन स्कूल की मुख्य व अवसर परीक्षा 1 सितंबर से

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर की मुख्य व अवसर परीक्षा सितम्बर 2022 की समय-सारिणी का निर्धारण किया गया है, जिसमें हायर सेकण्डरी की परीक्षा 1 सितंबर से प्रारंभ होकर 21 सितंबर तक और हाईस्कूल की परीक्षा 1 सितंबर से प्रारंभ होकर 16 सितंबर तक आयोजित होगी।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि छात्र/छात्राएं अपनी परीक्षा से संबंधित समय-सारिणी  समीपस्थ अध्ययन केन्द्र में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है एवं कार्यालय की वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर भी समय-सारिणी उपलब्ध है। जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते है।

और भी

सेंट जेवयर्स में आईएससी बोर्ड का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, 12वीं का 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आईसीएससी बोर्ड व आईएस सीबोर्ड के एकमात्र स्कूल सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 2021-22 की बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। बारहवीं बोर्ड में इस बार 03 छात्र मेरिट में रहे जिन्होंने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया और 07 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। स्कूल में बारहवीं में कुल 25 छात्र ने परीक्षा दी थी और सभी उत्तीण रहें।  

कक्षा बारहवीं में साईस ग्रुप से आर्यन सिंह सेंगर ने 85.75 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, तानिया खटवानी 84.75 प्रतिशत अंको के साथ द्वीतीय व विधी यादव 83.75:अंको के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। कॉमर्स ग्रुप से बिपांशी खटवानी ने 92.50 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजली लुनिया ने 91.25 प्रतिशत अंको के साथ द्वीतीय व आयुष चावला ने 83.75 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

इस अवसर पर संस्था की प्राचार्या अनुपा संगीता लाकरा ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने खुशी व्यक्त करतें हुए कहा की आई एस सी बोर्ड से 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम शिक्षकों व छात्रों के उत्कृष्ट मेहनत का परिणाम हैं। उन्होंने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

और भी

बाल महोत्सव में बच्चों ने रंगोली, पेंटिंग के माध्यम से मौलिक अधिकार और कर्तव्य प्रस्तुत किया

 कबीरधाम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय सामाजिक संस्थान नई दिल्ली के सहयोग से शांति सद्भावना मंच छत्तीसगढ़ एवं आस्था समिति के द्वारा बाल महोत्सव कार्यक्रम 20, 21, 22 एवं 23 जुलाई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोलमी, नेऊर, कोदवागोड़ान एवं कुकदुर पंडरिया जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ के चारों स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मोईन जाफर हुसैन राज्य समन्वयक शांति सद्भावना मंच, दौलतराम कश्यप अध्यक्ष आस्था समिति एवं जोन समन्वयक, उमाशंकर कश्यप जोन समन्वयक एवं चंद्रकांत जोन समन्वयक की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थी मंच के बच्चों द्वारा विभिन्न विषय में चित्रकला - मौलिक अधिकार, रंगोली - सर्वधर्म समभाव, अनेकता में एकता, घरेलू हिंसा, भाषण - मौलिक अधिकार, अंधविश्वास, अफवाह, सांप्रदायिकता, नफरत क्या देश के लिए ठीक हैं, गीत, कविता में भाग लिया गया।

प्रतिभागी बच्चों और शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बाल महोत्सव में अतिथि के द्वारा सैवधानिक मूल्य तथा  मौलिक अधिकार, के साथ नागरिकों के कर्तव्य को विस्तार से चर्चा पर जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य क्रमशः पोलमी - मो. फिरोज खान, नेऊर - घृतलहरे, कोदवागोड़ान - प्रेमसिंह टेकाम, एवं कुकदुर - सीपी बंजारा उनके सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। शांति सद्भावना मंच विद्यालय परिवार से विगत वर्षो से जुड़ा हुआ है। जिसके तहत सभी विद्यालय में 2 विद्यार्थी मंच बना हुआ। मंच के बच्चों को भारतीय संविधान, मौलिक कर्तव्यों, मौलिक अधिकारों, निति निर्देशक सिद्धांत और अच्छे नागरिक के गुणों की विकास के लिए प्रशिक्षण, गतिविधि, प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम किया जाता रहा है। उक्त कार्यक्रम में डीसी क्षत्रिय, आरएस पोर्ते, टुकेश्वर चंद्राकर, राजेश सिंह ठाकुर, अंजना विस्पोट्टा, राकेश सोनी, महेश निर्मेलकर केन्द्र समन्वयक, संजय कुमार बघेल कार्यकर्ता आस्था समिति, शिक्षक एवं बच्चों की उपस्थिति रहे।

और भी

स्कूली शिक्षा व्यक्तित्व निर्माण के साथ नेतृत्व क्षमता का विकास करती है : डीपेन्द्र साहू

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शास उमावि बिरेतरा मे छात्रसंघ पदाधिकारियों का प्रत्यक्ष मतदान से निर्वाचित प्रतिनिधियों जिनमें अध्यक्ष गौरक तारकए उपाध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, सचिव ज्योति तारक, अनुशासन प्रमुख हिमांशु साहू, सांस्कृतिक प्रमुख हेमा साहू, क्रीड़ा प्रमुख सौरभ साहू, कोषाध्यक्ष नेमिन साहू, स्वास्थ्य प्रमुख रेशमी साहू, स्वच्छता व पेयजल प्रमुख पुष्पा साहू, विज्ञान प्रमुख कविता साहू, पुस्तकालय प्रमुख तनुप्रिया, सामाजिक विज्ञान प्रमुख तुलेश्वरी साहू, कक्षा नायक कक्षा 9वीं नंदनी साहू व कृपाल साहू, 10वीं गुलशन कुमार, 11वीं जानवी साहू तथा 12वीं से मेघराज साहू सहित सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था।

उक्त समारोह के मुख्य अतिथि डीपेन्द्र साहू विधायक प्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि राकेश साहू जनपद प्रतिनिधि व भीखम साहू सरपंच प्रतिनिधि तथा अध्यक्षता नरेन्द्र साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति ने कि। इस अवसर पर पूर्व सूबेदार सुकलाल साव विशेष रुप से उपस्थित थेण् कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी की पूजन वंदन तथा राजकीय गीत अरपा पैरी की धार, महानदी हे अपार से प्रारंभ हुई। संस्था प्रमुख गेवाराम नेताम ने अपने स्वागत भाषण के माध्यम से संस्था की उपलब्धि तथा भौतिक संसाधनों की कमी पर अतिथियों का ध्यान आकृष्ट किया। विशिष्ट अतिथि राकेश साहू ने स्वालंबन पर बल देते हुए विद्याथिर्यों को मां.बाप के कार्यों में हाथ बटाने प्रेरित किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि डीपेन्द्र साहू ने व्यक्तित्व निर्माण में व नेतृत्व क्षमता के विकास में स्कूली शिक्षा का मानव जीवन में महत्व को स्पष्ट किए, साथ ही शिक्षा सत्र 2021-2022 से आगामी तीन वर्षों तक कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्याथिर्यों को चांदी के मैडल देकर सम्मानित करने की घोषणा किए, ताकि स्कूल का परीक्षा परिणाम और भी बेहतर हो सके। कार्यक्रम का संचालन जानवी साहू कक्षा 11वीं ने तथा आभार प्रदर्शन के.के. साहू वरिष्ठ व्याख्याता ने किया। इस अवसर पर शिक्षकगण सीआर चन्द्राकर, रोहित साहू, जेएस रघुवंशी, खेदी साहू, डी संगीता राव, कमलेश तिवारी, चेतन देवांगन सभी व्याख्यातागण तथा अश्वनी पाटकर व्यायाम शिक्षक, दुलेश्वर साहू विज्ञान साहयक, सेवा राम यादव लिपिक, ईगन साहू भृत्य के साथ ही उपसरपंच विनेश्वर साहू, सांसद प्रतिनिधि टीकाराम साहू, विधायक प्रतिनिधि अलख राम सेन,बीरबल यादव, अंजोर सिंह ध्रुव, गजानंद साहू व संस्था में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

और भी

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधावा खेल प्रतियोगिता आयोजित

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विषेष रूप से कमजोर जनजाति कमार के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता (खेल मड़ई) का आयोजन दिन शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधावा के खेल मैदान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ राजगीत के साथ षुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य तारा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष नरहरपुर संजूलता नेताम, उपाध्यक्ष संजू गोपाल साहू, जनपद सदस्य सुखचंद नेताम, सरपंच दुधावा ष्याम बाई नेताम और कमार समाज के अध्यक्ष दुकालूराम षोरी की उपस्थिति में खेल मड़ई का आयोजन किया गया। हमारे जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के 12 गांव में कमार जनजाति के 73 परिवार निवासरत हैं, जिसमें पुरूषों की संख्या 142, महिलाओं की संख्या 134 इस प्रकार कमार जनजातियों की कुल जनसंख्या 276 है।

खेल प्रतियोगिता में पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले खेल गुलेल, गेड़ी दौड़, भौंरा, रस्साखींच, कबडडी, मटका दौड़, फुगड़ी, सुई धागा दौड,़ इत्यादि का आयोजन किया गया। शालेय प्रतियोगिता अंतर्गत बालक एवं बालिका हेतु तीन वर्ग 06 वर्ष से 10 वर्ष तक, 10 वर्ष से 14 वर्ष एवं 14 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग तथा व्यस्क वर्ग अंतर्गत 18 वर्ष एवं अधिक की महिला एवं पुरूष हेतु खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बालक वर्ग 6 से 10 वर्ष में गुलेल प्रतियोगिता में भीमाडीह के रवि मरकाम प्रथम बासनवाही के आरजू षोरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार गेड़ी दौड़ में भीमाडीह के रवि मरकाम प्रथम बासनवाही के आरजू षोरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भौंरा में भीमाडीह के समीर मरकाम प्रथम, बादल के देवराज कुंजाम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रस्साखीच में रविमरकाम, आरजू षोरी, देवराज कुंजाम, समीर मरकाम और अमर मरकाम प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुगड़ी में गनेष्वरी प्रथम, प्रतिज्ञा द्वितीय प्राप्त किया। सुईधागा दौड़ में अनिता प्रथम, कन्या कुमारी द्वितीय, मटका दौड़ में प्रतिज्ञा प्रथम, गनेष्वरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला पंचायत सदस्य हेमलाल मरकाम, जनपद सदस्य सुखचंद नेताम, सरपंच ष्ष्याम बाई नेताम, परियोजना प्रषासक माखनसिंह ध्रुव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर सहित बड़ी ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

 

 

और भी

कर्मचारियों के हड़ताल के चलते रद्द हुई तकनीकी विवि की परीक्षाएं...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारियों की हड़ताल के मद्देनजर तकनीकी विश्वविद्यालय ने 25 से 29 जुलाई के बीच होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। वहीं, स्कूलों में जो खेल गतिविधियों का आयोजन होता है, उसे भी आगामी समय के लिए टाल दिया गया है।

और भी

प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास टीकाकर

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 23 जुलाई को जिला मुख्यालय महासमुन्द स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के समन्वय से कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत कुल 101 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। शिविर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 50 व्यक्तियों को बूस्टर/प्रीकाशन डोज लगाया गया। 18 वर्ष से कम उम्र के 51 छात्र-छात्राओं का भी टीकारण शिविर में किया गया। 

उक्त आयोजन के लिए कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास महासमुन्द) से 20 जुलाई को महासमुन्द विकासखंड के समस्त छात्रावास अधीक्षकों को पत्र जारी किया गया था। एल.आर. कुर्रे सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास महासमुन्द से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन समस्त ग्रामों में भी कोविड-19 टीकाकरण के लिये शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा जहां विभागीय आश्रम तथा छात्रावास स्थित हैं, जिससे ग्रामवासियों को टीकाकरण का लाभ प्राप्त हो सके।

और भी

12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सी.बी.एस.ई. की ओर से कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसके तहत केन्द्रीय विद्यालय दंतेवाड़ा का परिणाम शत प्रतिशत (100 प्रतिशत) रहा। विज्ञान वर्ग में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्याथिर्यों में प्रथम स्थान सूयश महापत्रा (90.6 प्रतिशत), द्वितीय स्थान पार्थ सिंह (89.6 प्रतिशत), तृतीय स्थान नेहा शर्मा (87.4 प्रतिशत), चतुर्थ स्थान नंदिनी चौहान (86.4 प्रतिशत) और पांचवें स्थान पर संयुक्त रूप से एम. श्रीदत्त व हिमांशी सिंह (86.2प्रतिशत) को प्राप्त हुआ। 

वहीं वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान सूरज अग्रवाल (85.4 प्रतिशत), द्वितीय स्थान भावीन जैन (81.6 प्रतिशत), तृतीय स्थान मुस्कान पटेल (78.2 प्रतिशत), चतुर्थ स्थान संयुक्त रूप से प्रतिज्ञा शर्मा व वरुण राठी (77.8 प्रतिशत) एवं पाँचवा स्थान कुनाल हलदर (77.4 प्रतिशत) को प्राप्त हुआ। विद्यालय के कक्षा बारहवीं के कुल 64 विद्याथिर्यों में से 36 विद्याथिर्यों ने 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। बारहवीं कक्षा के शत प्रतिशत परिणाम आने पर विद्यालय के प्राचार्य ने शिक्षकों, अभिभावकों व सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्याथिर्यों को शुभकामनाएं प्रदान की।

और भी

जिला पंचायत सीईओ ने ली निजी स्कूल संचालकों की बैठक

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर बंसल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने आज जिला पंचायत सभागार में निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक कर शैक्षणिक गतिविधियों व शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही स्कूल संचालकों को हो रहे समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की व उनके समस्याओं को शीघ्र ही दूर करने के लिए आश्वासन दिए। उन्होंने बैठक में राज्य सरकार के मंशा अनुरूप प्रत्येक स्कूलों में वृक्षारोपण को बढ़ावा, टीकाकरण के प्रति जागरूकता, समय पर छात्रवृत्ति प्रदान करना, आर.टी.ई के लाभ व फीस पर नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत दिशा निर्देश स्कूल संचालकों को दिए।

उन्होंने बैठक में कहा कि समस्त अशासकीय विद्यालय अपने परिसर में छायादार, फलदार वृक्ष का रोपण अवश्य रूप से करें। इस कार्य में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करें। अपने विद्यालय में अध्ययनरत विद्याथिर्यों व उनके पालकों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें। छात्रों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। छात्रवृत्ति के संबंध में समय समय पर जारी छात्रवृत्ति पोर्टल में जानकारी प्रविष्ट करते रहें। 27 अशासकीय विद्यालय का आर.टी.ई. प्रतिपूर्ति राशि बैंक का नाम, खाता क्रमांक, आई.एफ.एस.सी. कोड त्रुटिपूर्ण प्रविष्टी के कारण राज्य कार्यालय में लंबित है। अत: स्कूल संचालकों से आग्रह है कि वह अपनी जानकारी समय सीमा के भीतर देना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही समस्त अशासकीय विद्यालय फीस अधिनियम 2020 का पालन कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है। 

वर्मा ने कहा कि फीस वृध्दि के संबंध में जनप्रतिनिधी व पालकों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है। अशासकीय विद्यालय आवश्यकतानुसार प्रतिवर्ष शिक्षण शुल्क में गठित विद्यालय फीस समिति के अनुमोदन पर 8 प्रतिशत की वृद्धि कर सकते है। यदि 8 प्रतिशत से अधिक वृध्दि करनी हो तो जिला फीस समिति से अनुमोदन कराना होगा। उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सीएस ध्रुव, डीएमसी सोमेश्वर राव, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान सहित समस्त निजी स्कूलों के संचालक गण उपस्थित थे।

और भी

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल साल्हेवारा पहुंचे कलेक्टर

 विद्यालय में सवर्सुविधा युक्त संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्राक्कलन तैयार करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर सिंह आज जिले के अंतिम छोर साल्हेवारा पहुंचे। यहां उन्होंने शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का मुआयना किया। उल्लेखनीय है कि इसी सत्र से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्हेवारा में कक्षा 1 से 8 तक इंग्लिश मीडियम से कक्षा प्रारंभ की गई है। इसके लिए विद्याथिर्यों का आॅनलाइन माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। 

कलेक्टर ने यहां निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय में सभी प्रकार की सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करें। विद्यालय में आकर्षक रंग रोगन, बाउंड्रीवाल, फर्नीचर, एलसीडी, प्रोजेक्टर, टाइल्स, दरवाजे, खिड़कियां लगाई जाएगी। पूरे परिसर को विशेष साज-सज्जा के साथ ही खेल सुविधा  लाइब्रेरी की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए कलेक्टर ने शीघ्र ही प्रस्ताव बनाने कहा है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के सबसे बड़े विद्यालय के रूप में अपना पहचान बना सके। इस हिसाब से सभी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान खैरागढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ओएसडी खैरागढ़ जगदीश सोनकर, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
और भी

कक्षा की गतिविधियों में बच्चों की सक्रिय भागीदारी और साथ-साथ सीखने पर जोर

 जिला शिक्षा अधिकारियों को कक्षाओं में पियर लर्निंग को प्रमुखता से लागू कराने के निर्देश

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा में बच्चों के सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को अधिक आसान और रूचिकर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सीखने-सिखाने में बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश की सभी शालाओं में अब कक्षा में साथ-साथ सीखना अर्थात पियर लर्निंग पर जोर दिया जाएगा। इस प्रणाली को बच्चों के मध्य धीरे-धीरे लोकप्रिय बनाते हुए कक्षाओं में लागू किया जाएगा। इसके लिए जिलों में पेडागोज़ी में रूचि लेने वाले शिक्षकों के साथ मिलकर पियर लर्निंग पर आधारित सामग्री तैयार की जाएगी। साथ ही शिक्षकों का प्रशिक्षण के माध्यम से क्षमता विकास भी किया जाएगा।


समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक नरेन्द्र दुग्गा द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कक्षाओं में पियर लर्निंग को प्रमुखता से लागू करवाने हेतु निर्देश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि साथ-साथ सीखना प्रणाली को कक्षाओं में लागू करने के लिए ठोस रणनीति, विषय अध्यापन हेतु कार्ययोजना और शिक्षण विधियों के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी बहुत जरूरी है। पियर लर्निंग को कक्षाओं में लागू किए जाने हेतु पहले स्वयं शिक्षक अपने प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी में शामिल होकर एक दूसरे से सीखने का अभ्यास एवं अनुभव अच्छे से ले लेवें। बच्चों को पियर लर्निंग का शुरुआती अनुभव एवं अभ्यास कराने के लिए बस्ताविहीन शनिवार के दिन विभिन्न गतिविधियों में पियर लर्निंग अवसर को शामिल करें। जब बच्चों को पियर लर्निंग का अच्छा अनुभव हो जाए, उस स्थिति में इसे कक्षा में नियमित सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में शामिल कर उपयोग में लाएं। शिक्षक अपनी डायरी में सिखाने संबंधी योजना को डिजाइन करते समय पियर लर्निंग का आवश्यक रूप से उल्लेख करें।

 

 

और भी

प्रयोगशालाएं, खेल के मैदान, पाठ्य सामग्री साझा करेंगे आस-पास के स्कूल

 शालाओं में उपलब्ध संसाधनों का होगा अधिकतम उपयोग करने का हो रहा प्रयास

 

रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्कूली बच्चे अब आस-पास के स्कूल में उपलब्ध प्रयोगशाला, खेल के मैदान, जिम उपकरणों, पाठ्य सामग्रियों और खेल शिक्षकों के अनुभव का लाभ ले सकेंगे। इस संबंध में समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक नरेन्द्र दुग्गा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर शालाओं में उपलब्ध विभिन्न संसाधनों का बच्चों के हित में अधिकतम एवं बेहतर उपयोग करने के लिए कहा है। सभी अधिकारियों को राज्य स्तरीय निरीक्षण से पहले शत-प्रतिशत शालाओं में इसे लागू करने कहा गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि शालाओं के निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आ रही है कि शालाओं में उपलब्ध संसाधनों का अपेक्षित एवं प्रभावी उपयोग नहीं हो पा रहा है। शालाओं में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग न कर पाने की इस समस्या को दूर करने के लिए सभी शालाओं में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिले में विभिन्न शालाओं में कार्यरत पीटीआई की विशेषज्ञता का लाभ आसपास के शालाओं में भी लिया जा सके, इस हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं करें, जिससे विभिन्न खेलों का लाभ अधिकाधिक शालाओं में मिल सके। अटल टिंकरिंग शालाओं में उपलब्ध प्रयोगशालाओं का लाभ आसपास के स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी सुलभ करवाते हुए उन्हें विभिन्न प्रयोगों को करने एवं उपकरणों के अवलोकन का अवसर प्रदान करें। कुशल स्रोत व्यक्तियों और कुशल शिक्षकों का चिह्नांकन कर अन्य शिक्षकों का क्षमता विकास करें। खेल का मैदान, जिम के उपकरण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं किसी एक शाला में होने की स्थिति में उसका लाभ आसपास की अन्य शालाओं के बच्चे ले सकें।

शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि पाठ अनुसार ई-सामग्री की खोज इंटरनेट से करते हुए विषय अनुसार उपयोगी सामग्री को स्कूलों द्वारा आपस में पेन ड्राईव के माध्यम से साझा किया जा सकता है। ई-सामग्री को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से बच्चों को सीखने में सहयोग देने हेतु उपयोग में लाया जा सकता है। स्थानीय भाषा के जानकार शिक्षक भी अपने भाषा संबंधी विशेषज्ञता का लाभ अपने अन्य साथी शिक्षक को दे सकते हैं।

और भी

जिला स्तरीय आनलाईन नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस का कलेक्टर ने किया शुभारंभ

 राजनांदगांव  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर ने आज सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में   कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए जिला स्तरीय आनलाईन नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ किया। कलेक्टर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नवाचार के माध्यम से कक्षा 10वीं व 12वीं के जिले के अंतिम छोर के बच्चों को मदद करने के प्रयास के लिए यह पहल की गई है। 

इस आॅनलाईन नि:शुल्क कोचिंग के माध्यम से 205 स्कूलों के बच्चे जुड़ेंगे। जिनमें कक्षा 10वीं के 14 हजार तथा कक्षा 12वीं के 7 हजार बच्चे नि:शुल्क कोचिंग क्लास का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि शुरूआती दौर में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन इसके परिणाम अच्छे होंगे। विषय विशेषज्ञों से इस पर लगातार चर्चा होते रहेगी। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य के लिए ऐसे शिक्षक जुड़े जो दिल से स्वेच्छा से बच्चों के हित के लिए पढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि सफल होने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। 10वीं व 12वीं के बच्चों को स्मार्ट क्लास से जोड़ा गया है। मानपुर, औंधी व छुईखदान जैसे दूरस्थ क्षेत्र के बच्चे इस कोचिंग से जुड़कर खूब लाभ लें।

कलेक्टर सिंह ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि राजनांदगांव शहर में ही उन्होंने लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए तैयारी की थी और यहां ग्रंथालय में लगातार बैठकर अध्ययन करते थे। उन्होंने कहा कि इस शहर से यादें जुड़ी हुई हैं। इस लिए बच्चों की पढ़ाई के लिए दिल से कार्य करने का प्रयास रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नि:शुल्क कोचिंग में ही पीएससी, व्यापम, रेल्वे, बैंक जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी जानकारी देते रहें। उन्होंने कहा कि बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए उपाय किया गया है और रास्ता बनाया गया है, ताकि वे मंजिल तक पहुंच सके। कलेक्टर ने इस दौरान डोंगरगढ़, खैरागढ़ और अन्य विकासखंड से इस कोचिंग के लिए जुड़े बच्चों से बात की।

एसडीएम अरूण वर्मा ने कहा कि शिक्षा के उन्नयन के लिए कलेक्टर के मार्गदर्शन में यह पहल की गई है। शिक्षकों से यह आग्रह है कि बच्चों को जिम्मेदारी से पढ़ाते हुए इस कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान करें। जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर ने कहा कि कलेक्टर सिंह ने कायर्भार ग्रहण करते ही बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों में कोरोना संक्रमण के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है। इसकी भरपाई करने के लिए अपने संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। प्रोजेक्टर, लेपटॉप, इंटरनेट कनेक्टीविटी एवं शिक्षकों की उपस्थिति के साथ कोचिंग प्रारंभ हो रहा है। जिससे लगभग 21 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे। कठिन विषयों में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध होगी जो उनके लिए कारगर व लाभप्रद साबित होगी। जुलाई से ही पढ़ाई प्रारंभ की जा रही है। नई सोच व नई पहल के साथ आज से इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। शिक्षकों का सहयोग इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। 

डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को नि:शुल्क तौर पर पढ़ाने के लिए की गई यह पहल उपयोगी साबित होगी। अभी से पढ़ाई के लिए आधार बनाते हुए सभी बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, प्राचार्य आशा मेनन सहित शिक्षक व बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक ठाकुर ने किया। इस अवसर पर सभी एसडीएम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, एबीईओ, बीआरसी, विकासखंड के स्वामी आत्मानंद विद्यालय के बच्चे तथा सभी प्राचार्य अपनी संस्था के अध्यापन कक्ष, स्मार्ट क्लास के माध्यम से जुड़े।

और भी